प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर NSUI प्रदेश सचिव अहसन मेमन ने दी सबको बधाई… बोरे बासी खाकर किया श्रमिकों का सम्मान… बोले – बोरे-बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का अहम हिस्सा है

गरियाबंद NSUI के प्रदेश सचिव अहसन मेमन ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिक भाई-बहनों को बधाई दी है। अहसन मेमन ने श्रमिकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस लाखों मजदूरों के परिश्रम, दृढ़ निश्चय और निष्ठा का दिवस है। एक श्रमिक देश के निर्माण में बहुमूल्य भूमिका निभाता है और उसका देश के विकास में अहम योगदान होता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सीधे साधे श्रमिकों और किसानों का मान बढ़ाने के लिए मजदूर दिवस के दिन लोगों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। यह अपील लोगों को भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का भी काम कर रही है। राज्य में छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक वैभव को पिछले चार सालों में नया क्षितिज मिला है। राज्य में मनाए जाने वाले ठेठ छत्तीसगढ़िया त्योहारों का मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री निवास में तीजा, पोरा हरेली त्योहारों को मनाए जाने से लोगों में गर्व की अनुभूति हुई है। श्रमिकों के स्म्मान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों और श्रमिकों का मान बढ़ाने के लिए बोरे बासी तिहार की शुरुआत की,ये एक बेहतरीन पहल है -अहसन मेमन चिलचिलाती धूप और गर्मी में जब छत्तीसगढ़ का मेहनतकश श्रमिक और किसान खाने के लिए गमछा बिछाकर अपना डिब्बा खोलता है, तो उसमें पताल चटनी, गोंदली के साथ बोरे बासी जरुर देखने को मिलता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस बोरे बासी से वैसे तो लोग परीचित थे पर इसे वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की अहम भूमिका छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निभाई है। उन्हांेंने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सभी श्रमिकों को रायपुर में आयोजित श्रम सम्मेलन के लिए न्यौता भी दिया है। इस अवसर पर अहसन मेमन ने अपने निवास में कांग्रेस साथियों के साथ बोरे बासी का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का अहम हिस्सा है। इसलिए मेरी आप सभी लोगों से अपील है कि बोरे बारी तिहार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लीजिए। अपने परिवार जनों को प्रोत्साहित करिए कि वो बारे बासी का सेवन करें और अपने सेहत के साथ ही छत्तीसगढ़ की अमूल्य परंपरा को भी मजबूत बनाकर रखें। परंपरा को बचाने का सरकार कर रही प्रयास: NSUI के प्रदेश सचिव अहसन मेमन ने lबताया कि आज जनप्रतिनिधि के साथ बैठकर उन्होंने बोरे बासी खाया है. गरियाबंद में जनप्रतिनिधि कलेक्टर प्रभात मलिक पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने आज श्रम के स्म्मान में बोर बासी खाया और प्रदेश सरकार के साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा को संजोये रखने का प्रयास कर रही है. इससे आने वाली पीढ़ी इन परम्पराओं को जीवंत रखेगी. छत्तीसगढ़ 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के दिन बोरे बासी तिहार मनाया जा रहा है. आज पूरे छत्तीसगढ़ में लोग बोरे बासी तिहार मनाकर श्रमिकों और किसानों का मान बढ़ा रहे हैं.
और पढ़ें ...

नंद कुमार साय के उपेक्षा वाले आरोप का भारतीय जनता पार्टी ने दिया जवाब

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय ने भारतीय जनता पार्टी से किनारा कर कांग्रेस प्रवेश कर लिया नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने एक बयान जारी कर नंद कुमार साय के उपेक्षा वाले बयान पर पलटवार करते हुए जवाब दिया | पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि नंदकुमार साय हमारे काफी वरिष्ठ नेता रहे हैं, अगर पार्टी में उनकी उपेक्षा हुई है तो पहले वह विधायक रहे, फिर कोरबा रायगढ़ से सांसद रहे, चुनाव हारने के बाद उन्हें लोकसभा में लिया गया, अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया, केंद्रीय मंत्री का दर्जा दिया गया, संयुक्त मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रहे, नेता प्रतिपक्ष रहे, उनकी उपेक्षा कैसे हो गई , पार्टी में जितना मिलना चाहिए था उससे ज्यादा दिया, उनके जाने से पार्टी में कोई क्षति नहीं होगी | वह अपने ही जिला पंचायत ग्राम पंचायत में बेटी को जीता कर नहीं ला सके |
और पढ़ें ...

श्रमिक दिवस पर हर आम और खास लोगों ने किया बोरे-बासी का सेवन पत्रकार मन्नू मानिकपुरी के 2 वर्ष पूर्ण किये नाती ने खाया बोरे- बासी

जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों के प्रति जताया सम्मान अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आज यहां बिलासपुर जिले में बोरे-बासी तिहार उत्साह के साथ मनाया गया। आम और खास सभी लोगों ने इस अवसर पर बोरे-बासी का सेवन कर श्रमिकों के साथ एकजुटता दिखाई और उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आव्हान पर श्रमिकों के सम्मान में आयोजित बोरे-बासी तिहार को लेकर जिले के नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल देखा गया। आज नगर निगम के मोपका गोठान में महापौर श्री रामशरण यादव, कमिश्नर डॉ. संजय अलंग, आईजी बी.एन.मीणा, कलेक्टर सौरभ कुमार और एसपी संतोष कुमार सिंह ने श्रमिकों और समूह की दीदियों के साथ सामूहिक रूप से छत्तीसगढ़िया संस्कृति के प्रमुख आहार बोरे-बासी का आनंद लिया। संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने भी मेहनतकश श्रमवीरों के सम्मान में बोरे-बासी का सेवन किया। उन्होंने इस अवसर पर श्रमिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सिंह ने कहा कि बोरे-बासी सम्पूर्ण भोजन है। यह स्वास्थ्यवर्द्धक होता है। स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में महापौर श्री रामशरण यादव ने सफाई कामगारों के साथ बोरे-बासी का सामूहिक सेवन किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, रीति-रिवाज और खानपान को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अभय नारायण राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बोरे-बासी का लुत्फ उठाया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान ने भी बोरे-बासी का स्वाद लिया। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेन्द्र गहवई ने भी बोरे-बासी खाकर अपने दिन की शुरूआत की। *श्रमिक सदन में हजारों श्रमिकों ने मनाया बोरे-बासी तिहार -* बृहस्पति बाजार के समीप स्थित श्रमिक सदन में आज हजारों मेहनतकश श्रमिक बोरे-बासी तिहार में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने बड़े उत्साह के साथ मिलकर बोरे-बासी का आनंद लिया। नगर पंचायतों में बोरे-बासी तिहार को लेकर उत्साह देखा गया। *ग्रामीणों ने भी लिया बोरे-बासी का आनंद -* ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्रामीणों ने बोरे-बासी का आनंद लिया। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम धौरामुड़ा, तखतपुर के बेलपान, मस्तूरी के बेलटुकरी और कोटा ब्लॉक के करगीकला में सामूहिक रूप से बोरे-बासी का ग्रामीणों ने सेवन किया। सभी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े खान-पान और व्यंजनों की पहचान बोरे-बासी के साथ टमाटर और आम की चटनी, चेचभाजी, प्याज और मिर्ची का स्वाद लिया। मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
और पढ़ें ...

CG NEWS : इस क्षेत्र के युवाओं को नक्सलियों ने दी बड़ी चेतावनी, कहा…

पखांजुर। नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। नक्सलियों ने जानकीनगर मार्ग और प्रतापपुर एरिया कमेटी के आस पास बैनर लगाया है। जिसमें नक्सलियों ने पुलिस वालो से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही पुलिस के लालच में ना आने कि बात लिखी है।

इस घटना के बाद से ही इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। यह पूरा मामला पखांजुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आपको बता दे कि बीते दिनो नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में एक बड़ी नक्सल घटना को अंजाम दिया था। जिसमें हमारे जवान शहीद हो गए थे।

और पढ़ें ...

श्रमवीरों के सम्मान में #बोरे_बासी खाना नहीं भूले-छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री

क्योंकि दिल है छत्तीसगढ़िया.. आबकारी मंत्री श्री प्रदेश के बाहर हैं लेकिन श्रमवीरों के सम्मान में #बोरे_बासी खाना नहीं भूले। छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने खाया बोरे-बासी, कहा- याद आती हैं वो बातें#BoreBasi

क्योंकि दिल है छत्तीसगढ़िया..
आबकारी मंत्री श्री प्रदेश के बाहर हैं लेकिन
श्रमवीरों के सम्मान में #बोरे_बासी खाना नहीं भूले।#InternationalLabourDay#HamarBoreBaasi pic.twitter.com/9RL2BLLmRW

— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 1, 2023

/span>

 

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : नक्सलियों और सुरक्षाबलों में जोरदार मुठभेड़, 3 नक्सली ढ़ेर, डीआईजी ने की पुष्टि

 पखांजूर -कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस फायरिंग में 3 नक्सलियों के ढ़ेर होने की खबर है, मौके से तीन नक्सलियों के शव मिले हैं। सुरक्षाबलों को एक विश्वसनीय सूचना मिली थी कि पेरिमिली और अहेरी दलम माने राजाराम और पेरीमिली सशस्त्र चौकी के बीच केदमारा के वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। सूचना के आधार पर जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने के लिए प्राणहिता से दो C60 दलों को लॉन्च किया गया था। जब तलाशी अभियान चल रहा था, नक्सलियों द्वारा पार्टियों पर गोलीबारी की गई और लगभग 7 बजे गोलीबारी हुई है।

तीन नक्सलियों के शव बरामद

मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान तीन नक्सलियों के शव हथियार और अन्य सामग्री के साथ बरामद किए गए हैं। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि मृतकों में से एक पेरिमिली दलम के कमांडर बिट्लू मदावी और अन्य दो शव पेरिमिली दलम के वासु और अहेरी दलम के श्रीकांत के हैं।

प्रारंभिक जानकारी यह है कि वासु को पेरिमिली एलओएस के 2023 में डीवीसीएम के पद पर और श्रीकांत को उप के पद पर पदोन्नत किया गया था। बिट्लू मडावी इस साल 9 मार्च को छात्र साईनाथ नरोटे की हत्या के साथ-साथ फरवरी/मार्च 2023 में विसामुंडी और अलेंगा में सड़क निर्माण उपकरण की आगजनी की दो घटनाओं में मुख्य आरोपी था। इस इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

गढ़चिरौली के जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में हथियार सहित 3 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, गढ़चिरौली डीआईजी ने पुष्टि की है। नक्सलियों के शव व हथियार बरामद हुए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं।

1- बिटलू माडवी, कमांडर , पेरीमिली दलम
2 -वासु , डीवीसीएम पेरीमिली दलम
3- श्रीकांत , डिप्टी कमांडर अहेरी दलम

और पढ़ें ...

फ्लाईओवर में हादसा, तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, आरक्षक की हुई मौत

बिलासपुर। जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार आरक्षक की मौत हो गई है. साथ ही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुट गई है.।

जानकारी के अनुसार, महाराणा प्रताप चौक ब्रिज में अज्ञात वाहन ने आरक्षक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि, मौके पर ही आरक्षक ने दम तोड़ दिया। आरक्षक सिविल लाइन थाने में पदस्थ था. सिविल लाइन पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली

रविवार की रात हुए हादसे के बाद उनके साथ काम करने वाले जवान ही मौके पर पहुंचे। साथ में काम करने वाले आरक्षक मनोज भी एकबारगी अपने दोस्त को नहीं पहचान सके। उनके पास मिले आइ कार्ड से पहचान होते ही सिविल लाइन थाने के जवान सकते में आ गए। कई जवान तत्काल ही मौके पर पहुंच गए। वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा रद्द, ये बड़ी वजह आई सामने …

दुर्ग। कथा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा रद्द कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से कथा पंडाल के आस पास अव्यवस्था हो गई है, हर जगह पानी भराव हो गया है। यही वजह है कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा को रद्द करना पड़ा है। हालांकि बताया जा रहा है कि श्रोतागण टीवी के माध्यम से कथा का रसपान कर सकेंगे। लेकिन कथा पंडाल पर पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि भिलाई के जयंती स्टेडियम में 26 अप्रैल से लेकर 1 मई तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया था, लेकिन अचानक हुई इस बारिश ने कथा में खलल डाल दी है और श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में बीते कुछ दिनों से अचानक मौसम में बदलाव हो गया है और अप्रैल के मौसम में जब भीषण गर्मी पड़नी चाहिए उस मौसम में ताबड़तोड़ बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगाँव, बस्तर, कोंडागाँव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर तथा उससे लगे जिलों मे कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने, तेज अंधड़ चलने तथा एक-दो स्थानों पर ओला वृष्टि होने की संभावना है।

प्रदेश के बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनंदगाँव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर तथा उससे लगे जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने, तेज अंधड़ चलने तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

और पढ़ें ...

जिला एवं सत्र न्यायालय में नवीन विस्तारित न्यायालय भवन, कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर बिलासपुर, 30 अप्रैल 2023/जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर में नवीन विस्तारित न्यायालय भवन, अधिवक्ता कक्ष एवं अभियोजन कार्यालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय एस. अग्रवाल, न्यायधीश छ0ग0 उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियो जज जिला बिलासपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय एस. अग्रवाल द्वारा व्यक्त किया गया कि जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में नवीन विस्तारित न्यायालय भवन का निर्माण पूर्ण होने पर भविष्य में पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं को सुविधा होगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय न्यायमूर्ति संजय एस. अग्रवाल द्वारा कनिष्ठ अधिवक्ताओं को कानूनी विषयों का निरतंर अध्ययन करने तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान करने तथा उनसे मार्गदर्शन लेने की बात पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार साहू, जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया तथा आभार प्रदर्शन संघरत्ना भतपहरी, विशेष न्यायधीश (एट्रोसिटी) बिलासपुर के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायाधीश छ0ग0 उच्च न्यायालय बिलासपुर, माननीय न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय, न्यायधीश छ0ग0 उच्च न्यायालय बिलासपुर, रमाशंकर प्रसाद, प्रधान न्यायधीश कुटुम्ब न्यायालय बिलासपुर, सौरभ कुमार, कलेक्टर बिलासपुर, संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, चन्द्रशेखर बाजपेयी, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर, गोविन्द राम मिरी, वरिष्ठ अधिवक्ता बिलासपुर, जिला न्यायालय बिलासपुर में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी, विरेन्द्र प्रकाश गौरहा, लोक अभियोजक बिलासपुर, एस एल पटेल, उप संचालक लोक अभियोजन बिलासपुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ़्तार ट्रक और कार में भिड़ंत, डेढ़ साल की मासूम की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर

कवर्धा : CG ACCIDENT BREAKING : जिले में चिल्फी घाटी के पास दभीषण सड़क हादसा हो गया है. यहाँ राजाढार में एक तेज रफ़्तार ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गया. हादसे में डेढ़ साल की मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. अन्य 5 की हालत गंभीर हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, रायपुर-जबलपुर NH 30 चिल्फी घाटी के आगे राजाढार में ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत हुआ है. हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. बच्ची की मां सहित 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए बोडला के सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है.

और पढ़ें ...

CG BREAKING NEWS : 1 लाख के इनामी नक्सली समेत दो नक्सिलयों ने किया सरेंडर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 1 लाख रुपये के इनामी सहित दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है. दोनों नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. पुलिस ने बताया कि दोनों नक्सली पिछले 5 से 6 साल से नक्सल संगठन से जुड़े थे. दोनों नक्सली कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं.

और पढ़ें ...

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इस अस्पताल में 90 दिनों में खमियाँ दूर नहीं, दुबारा किया गया सील

बेमेतरा : CG NEWS : जिले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेमेतरा के बेरला ब्लॉक में साईं बाबा अस्पताल पर खमियाँ को दूर नहीं करने से दुबारा सील कर दिया गया है। बेरला में संचालित साईं बाबा अस्पताल को हॉस्पिटल का हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने निरीक्षण किया। जिसमें कई खामियां पाई गई। इसके बाद इस अस्पताल को सील कर दिया गया। नगर पंचायत और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से यह कार्यवाही की है। दूसरी बार साईं बाबा अस्पताल पर कार्यवाही हुई है।

इन्हें भी पढ़ें :

आपको बता दें कि इससे पहले 15 जुलाई 2022 को बेरला अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। जिसमें कई कमियां पाई गई थी। संचालन नियम के विपरीत पाया गया था। जिसे लेकर अस्पताल को सील कर यहां सभी प्रकार के इलाज पर पाबंदी लगा दी गई थी.।इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने 18 अगस्त 2022 को नोटिस का जवाब दिया था। जिसके 90 दिन बाद अस्पताल को खोला गया था।अस्पताल के खुलने के बाद यहां नर्सिंग होम एक्ट के पालन की बात कही गई थी लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा था।

इस कारण अस्पताल किया गया सील 

एक बार फिर 29 अप्रैल को अस्पताल के खिलाफ शिकायत की गई। लोगों की तरफ से लगातार मिल रही शिकायत के बाद बेमेतरा जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पंचायत की टीम ने साईं बाबा अस्पताल का निरीक्षण किया। इस डॉक्टर, स्टाफ नर्स जैसे कई खामियां पाई गई।  जिसके बाद इस अस्पताल को सील किया गया है।

और पढ़ें ...

प्रकाश मुनि से मिले माथुर, बंद कमरे में प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की, बड़े बदलाव का इशारा भी

रायपुर। राजधानी में पिछले 3 दिन से प्रदेश के बीजेपी के छोटे-बड़े नेताओं ने बंद कमरों में बैठक की है। खासकर केदार कश्यप, ओपी चौधरी और पवन साय के साथ संगठन को लेकर माथुर ने गुप्त चर्चांएं की हैं। इसके बाद वक्त मिला तो माथुर सीधे पहुंचे कबीर पंथ के धर्म गुरु प्रकाश मुनि के पास। यहां माथुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, डॉ रमन, ओपी चौधरी, पवन साय मौजूद रहे। गुरु से आर्शीवाद के साथ बंद कमरे में सियासी चर्चाएं भी होने की बात सामने आई। सूत्रों की मानें तो ये मुलाकात OBC वर्ग को साधने की कवायद का एक बड़ा कदम है। पिछले चुनावों में OBC समुदाय के वोट ने तख्ता पलट में अहम भूमिका निभाई थी। प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद माथुर प्रदेश के किसी धर्म समुदाय के प्रमुख से पहली बार मिले। प्रकाश मुनि को पूजने वाले प्रदेश के ज्यादातर ओबीसी समुदाय के लोग हैं। जाहिर है गुरु के आर्शीवाद को पार्टी चुनावी वरदान के रूप में भी देखेगी। हालांकि कभी गुरू प्रकाश मुनि खुले तौर पर किसी पार्टी का समर्थन या विरोध नहीं करते, मगर चुनावों में इनके प्रभाव को ऐसे समझिए कि अमित शाह भी रायपुर में जब चुनावी दौरे पर आए तो इनका आर्शीवाद लेना नहीं भूले। बड़े BJP लीडर्स क्यों ले रहे प्रकाश मुनि का आर्शीवाद भाजपा के नेताओं ने चुनावी तैयारी के बीच गुरु का आर्शीवाद लिया है। अब जानिए कि प्रकाश मुनि का प्रकाश कितने बड़े वर्ग पर फैला है। प्रकाश मुनि कबीर पंथ के इस वक्त सबसे बड़े गुरु हैं। कबीर के विचारों और आदर्शों को मानने वाले इस समुदाय के छत्तीसगढ़ के लाखों परिवार प्रकाश मुनि को भगवान की तरह पूज्य मानते हैं। रायपुर के करीब दामाखेड़ा में कबीर पंथियों की तीर्थ स्थल है। दामाखेड़ा में ही आश्रम में प्रकाश मुनि रहते हैं। दामाखोड़ा को कबीरपंथियों के आस्था का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। 96 लाख लोग कबीर पंथी से जुड़े हैं दामाखेड़ा में कबीर मठ की स्थापना 1903 में कबीरपंथ के 12वें गुरु अग्रनाम साहब ने की थी। माना जाता है कि देश में कुल 96 लाख लोग कबीर पंथी हैं। सभी प्रकाश मुनि का बेहद आदर करते हैं उनके प्रवचन सुनते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त प्रचार करने आए तबके भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी दामाखेड़ा जाकर प्रकाश मुनि के दर्शन किए थे। बड़े बदलाव की चर्चा ओम माथुर की इन बैठकों के बाद प्रदेश की भाजपा में संगठनात्मक और सियासी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। आने वाले दिनों मंे इनका एलान होगा। सरकार को घेरने भाजपा ने कुछ नए आंदोलन तय किए हैं, जून में बड़े प्रदर्शनों के साथ कांग्रेस के खिलाफ प्रचार किया जाएगा। भाजपा के कोर ग्रुप, चुनाव और घोषणा पत्र समिति में भी नेताओं को बदला जाएगा।
और पढ़ें ...

अटल आवास में हादसा, छज्जा गिरने से मचा हड़कंप

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले (KORBA NEWS) के पंप हाउस में अटल आवास का छज्जा गिर गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि हादसे के बाद आसपास के मकानों को खाली कराया गया है। कोरबा में पिछले एक हफ्ते से लगातार आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी बीच पंप हाउस ब्लॉक 15 के वार्ड क्रमांक- 14 में अटल आवास (KORBA NEWS)  का छज्जा गिर गया। तेज आवास सुनकर आसपास के लोग डर गए। वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि जर्जर छज्जा गिर चुका है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अटल आवास में कई समस्याएं हैं। अधिकतर मकान जर्जर हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं और कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम इसे लेकर लापरवाह बना हुआ है।
और पढ़ें ...

CG BREAKING : NSUI ने जारी की विधानसभा अध्यक्षों की लिस्ट, जानिये किसको मिली कहां की कमान

रायपुर। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय द्वारा विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति जारी की गई है। जिसमें रायपुर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष पद पर अंकित शर्मा, दुर्ग शहर विधानसभा अध्यक्ष पद पर विनीष साहू, दुर्ग ग्रामिण विधानसभा अध्यक्ष पद सुरेंद्र बाघमारे, वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष पद पर अमोल वर्मा, संजारी बालोद विधानसभा अध्यक्ष पद पर राहुल निषाद, मस्तुरी विधानसभा अध्यक्ष पद पर विकास मधुकर, बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष पद पर सुजीत सिंह, तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर सत्यम ताम्रकार, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष पद पर शुभम यादव, खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष पद पर गुरदीप सिंह छाबरा, प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर अतुल यादव को नियुक्त किया गया है।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम आशा करते है- की आप कांग्रेस की विचारधारा हमारे माननीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे , सोनिया गांधी, राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं CM भूपेश बघेल, मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किये जाते रहे, जनहितकारी कार्यों को प्रदेश के अंतरिम छात्र तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करेंगे, और अपने कर्तव्यों व संगठन द्वारा प्रदान दायित्व का गरिमामयी रूप से निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।

 

और पढ़ें ...

थाना तारबाहर व ACCU संयुक्त टीम की कार्यवाही नामी खाईवाल समेत 8 सटोरी गिरफ्तार

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर 60 लाख की सट्टा पट्टी समेत 51000 रुपए नगद 10 मोबाईल, 2 केलकुलेटर, 2 बाईक जुमला कीमती 250000₹ जप्त सट्टा मटका, कल्याण न्यू बांबे, भूतनाथ के ओपन, क्लोज, पत्ती नंबर पर सट्टा पट्टी लिखने वाले और खाईवाल गए जेल *गिरफ्तार आरोपी* 1 दीपक टेकवानी पिता स्व. श्री लक्षमण दास टेकवानी उम्र 55 वर्श सा. सिन्धी काॅलोनी कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर। 2 दिलीप कुमार पिता घनश्याम दास उम्र 46 वर्श सा. रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर। 3 विक्की छाबडा पिता श्री पूरन लाल छाबडा उम्र 36 वर्श सा. राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर। 4 नरेश कुमार सचदेवा पिता श्री राजकुमार सचदेवा उम्र 42 वर्श सा. दीनदयाल काॅलोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर। 5 मोहन कुमार ध्रुव पिता जनक राम ध्रुव उम्र 21 वर्श सा. डीपूपारा तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर। 6. लक्ष्य गिरी गोंस्वामी पिता पवन गोस्वामी उम्र 24 वर्श सा. एफ.सी.आई. रोड तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर। 7 शाहबाज अली पिता अनवर अली उम्र 23 वर्श सा. गुरू घांसीदास मंदिर के पास पुराना बस स्टैण्ड तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर। 8 सहनवाज खान पिता इलियास खान उम्र 23 वर्श सा. तारबाहर मस्जिद के पीछे थाना तारबाहर जिला बिलासपुर। जुआ, सट्टा मटका, आई.पी.एल. क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलने, खेलाने और सहयोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह (भा.पु.से.) द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस सिविल लाइन अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशानुसार सट्टा खेलने और खिलाने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6,7 के अंतर्गत किया गया है, जिसमे सट्टा के अपराध में लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर मनोज नायक, ACCU प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव, SI मिलन, ASI मोतीलालसूर्यवंशी हैं, ASI अल्फांज टोप्पो, ASI भरत चंद्रवंशी, प्र आ पुहूप, सत्या पाटले, तरुण केशरवानी , संदीप शर्मा का योगदान रहा
और पढ़ें ...