प्रदेश
CG Weather Alert :छग में बदला मौसम : दिन में तेज धूप से उमस बढ़ी, रात को झमाझम बारिश, अंधड़ और वर्षा को लेकर आज भी अलर्ट जारी
रायपुर। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं कई हिस्सों में बारिश भी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया हैं।
आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और अंधड़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक दो स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ओलावृष्टि अंधल चलने व आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
मई के दूसरे दिन भी तापमान नौ डिग्री गिरा
मंगलवार सुबह बारिश रुकते ही जैसे ही धूप का ताप बढ़ने लगा,उमस में भी बढ़ोतरी हुई। हालांकि नम हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आने वाले कुछ दिन और राहत भरे रह सकते है
मौसम विभाग का कहना है कि मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लग रहा है कि आने वाले कुछ दिन और राहत भरे रह सकते है। 10 मई के बाद ही मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है।
सिक्ख युवा छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय Communication Skill Development कार्यशाला मई-जून में*
जनदर्शन में आमजनता की सुनी गई समस्याएं ग्राम खपरी के ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग की
अब झूठी FIR दर्ज कराने वालों पर आएगी शामत, इस जिले में पुलिस ने तैयार की सूची
बिलासपुर। आपसी रंजिश के चलते अक्सर लोग एक दूसरे के खिलाफ झूठी FIR दर्ज करा देते हैं। ऐसे मामले में पुलिस बेवजह परेशान होती है। यही वजह है कि पुलिस अब फर्जी FIR दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। बिलासपुर पुलिस ने बीते एक साल में इस तरह की हिमाकत करने वालों की सूची तैयार कर ली है।
बिलासपुर जिले के ASP राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि समीक्षा के दौरान ऐसे अनेक मामले सामने आये, जिसमें दर्ज की गई FIR के मुताबिक अपराध होना नहीं पाया गया, और न ही उसके संबंध में कोई सबूत हाथ लग सके। बिलासपुर जिले में ऐसे कुल 19 मामले चिन्हित किये गए हैं। इनमे दहेज़ प्रताड़ना, क्रूरता, मारपीट, छेड़छाड़, लूट, गाड़ी चोरी जैसे मामलों के भी झूठे FIR दर्ज कराये गए हैं, जिनमे कोई सबूत भी हाथ नहीं आया।

न्यायालय में पेश करेंगे मामला
ASP जायसवाल ने बताया कि जांच में जो 19 FIR झूठे साबित हुए हैं, उनमें अब शिकायतकर्ताओं के खिलाफ न्यायालय में इश्तगासा पेश किया जायेगा। इसके तहत जो भी प्रावधान होंगे उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि अक्सर यह आरोप लगते हैं कि संबंधित ने पुलिस वालों से मिलीभगत करके झूठी FIR दर्ज करवा दी है, जबकि अधिकांश मामलों में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को सबक सिखाने की नीयत से ऐसा किया जाता है। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने से लोगों की इस तरह की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा।
CG NEWS : हाईवा ने 13 गायों को कुचला, 11 मवेशियों की मौत, 2 की हालत गंभीर
बालोद। जिले के टिकरी गांव में एक हाईवा चालक ने सड़क पर बैठी 13 गायों को रौंद दिया। हादसे में 11 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 की हालत गंभीर है। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की है। टिकरी गांव में सड़क पर 13 मवेशी बैठे हुए थे। इसी दौरान एक हाईवा टिकरी-सिकोसा मार्ग से गुजर रही थी। टिकरी गांव में पहुंचते ही ड्राइवर को सड़क पर 13 मवेशी बैठे हुए दिखाई दिए, लेकिन वो नहीं रुका और सभी को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में 11 मवेशियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 2 गंभीर रूप से घायल मवेशियों का इलाज किया जा रहा है।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं घटना से गौ सेवकों में काफी आक्रोश है। जैसे ही हादसे की जानकारी लोगों को मिली, आसपास के गांवों से भी ग्रामीण पहुंच गए और घायल गायों के इलाज में जुट गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फरार हाईवा चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में सबका बढ़ता मान
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई न्याय योजनाओं से समाज के शोषित वंचित और गरीब तबकों का न केवल मान बढ़ा है बल्कि इन योजनाओं की बयार से बड़ी राहत मिल रही हैं। सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल कर दी है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों की श्रृंखला और डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना जैसी नवाचारी पहल से लोगों को आसानी से शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रहीं हैं। बेरोजगारों को प्रतिमाह भत्ता मिलना प्रारंभ हो चुका है। इसी तरह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों की भी चिंता करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि कर उनका मान बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों का मान बढ़ाने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। कार्यस्थल पर दुर्घटना मृत्यु में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए तथा स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में इन्हें देय राशि 50 हजार से बढ़ाकर ढाई लाख रुपए करने की घोषणा की। साथ ही अपंजीकृत श्रमिकों को भी कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर एक लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।
इसी प्रकार श्रमिकों के लिए मासिक सीजन टिकट एमएसटी जारी किया जाएगा, इससे घर से रेल अथवा बस से कार्यस्थल तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। यह कार्ड 50 किमी तक की यात्रा के लिए मान्य होगा। पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों को नवीन आवास निर्माण अथवा क्रय के लिए 50 हजार रुपए का अनुदान और हार्ट सर्जरी, लीवर ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, न्यूरो सर्जरी, रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, पैर के घुटने की सर्जरी, कैंसर, लकवा जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के अतिरिक्त भी 20 हजार रुपए का अनुदान निर्माणी श्रमिकों को मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में 250 करोड़ रूपये का नवीन मद में प्रावधान किया है। बेरोजगारी भत्ता योजना के पात्र पाए गए 66 हजार 256 युवाओं के खाते में 16 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का विस्तार करते हुए इसे नगर पंचायतों में भी लागू किया है। इस योजना में 4 लाख 99 हजार से अधिक लोगों के बैंक खाते में अब तक 476.62 करोड़ की राशि अंतरित की गई है।
सरकार ने अपनी विभिन्न योजनाओं में काम करने वाले कर्मचारियों की भी चिंता करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि करने की घोषणा की है। आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय वर्ष 2018 तक 2,500 रूपए प्रतिमाह था, जिसे बढ़ाकर 3,250 रूपए किया गया। वर्ष 2022-2023 में इसे बढ़ाकर 5,000 रूपए कर दिया गया। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय वर्ष 2018 तक 3,250 रूपए प्रतिमाह था, जिसे बढ़ाकर 4,500 रूपए किया गया। वर्ष 2022-23 में इसे बढ़ाकर 7,500 रूपए किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय वर्ष 2018 तक 5,000 रूपए प्रतिमाह था, जिसे 6,500 रूपए किया गया। वर्ष 2022-23 में इसे बढ़ाकर 10 हजार रूपए किया गया।
मध्यान्ह भोजन रसोईयों का मानदेय 1,500 से बढ़ाकर 1,800 रूपए की गई है। स्कूल स्वच्छताकर्मियों का मानदेय 2,500 रूपए से बढ़ाकर 2,800 रूपए कर दिया गया है। मितानिनों को राज्य मद से 2,200 रूपए प्रतिमाह देने का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार वृद्ध पेंशन, विधवा, निराश्रित पेंशन की राशि को 350 रूपए से बढ़ाकर 500 रूपए कर दिया गया है। स्वावलंबी गौठान समिति के अध्यक्ष को 750 रूपये और सदस्यों को 500 रूपये मानदेय प्रतिमाह मिलेगा।
ग्राम कोटवारों को सेवा भूमि के आकार के अनुसार अलग-अलग दरों पर मानदेय दिया जाता है। सरकार ने ग्राम कोटवारों को दिए जाने वाले मानदेय की दरों में भी वृद्धि की है, जिसके अनुसार 2,250 के स्थान पर 3,000 रूपए, 3,375 के स्थान पर 4,500 रूपए, 4,050 के स्थान पर 5,500 रूपए और 4,500 के स्थान पर 6,000 रूपए किया गया है। होमगार्ड के जवानों का मानदेय न्यूनतम 6300 से अधिकतम 6420 रूपये प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी की गई है। ग्राम पटेलो का मानदेय 2000 रूपए से बढ़ाकर 3000 रूपए प्रतिमाह किया गया है।
प्रदीप मिश्रा की दानपेटी से लाखों की चोरी : पेटी में लगा रहा ताला और गायब हो गए पैसे
CG WEATHER NEWS : प्रदेश में अलगे दो दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, रायपुर समेत इन जिलों में अलर्ट जारी
CG WEATHER NEWS : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते तापतान में भी गिरावट आई है। मूसलाधार बारिश के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीर दिखने लगी है। वहीं, कई किसानों की फसल चौपट हो गई। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में ऑरेंज तो कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट
जांजगीर, रायगढ़, रायपुर, सूरजपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, महासमुंद, कोरिया, जशपुर, कोरबा, बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा और बलौदाबाजार सहित अन्य जिलो में येलो अलर्ट रहेगा। यहां गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती हैं।
इन जिलों में रहेगा ऑरेंज अलर्ट
वहीं, मौसम विभाग ने बिजापुर, बस्तर, सुकमा, कोंडागांव और नारायणपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज और कल तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
पैंगोलिन को देखने उमड़ी भीड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू...
सुबह -सुबह गांव में दिखा नन्हा शावक, दहशत में ग्रामीण
गरियाबंद के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
CRIME NEWS : घर में अकेली थी नाबालिग लड़की, मिर्ची मांगने के बहाने युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
कोरबा। CG CRIME NEWS : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी 26 साल के युवक को महज़ 5 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मिर्ची मांगने के बहाने नाबालिग पीड़िता को घर पर अकेला पाकर उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
बता दें कि कटघोरा थाना में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 अप्रैल को दोपहर तकरीबन 12 बजे मिर्ची मांगने के बहाने युवक मंगल गोस्वामी पिता समारू गोस्वामी उम्र 26 वर्ष उसके घर आया और घर में उसे अकेले पाकर घर का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया. शिकायत पर कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर ने अपने उच्च अधिकारी जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेद्वी के मार्गदर्शन पर दुष्कर्म के आरोपी मंगल गोस्वामी की पतासाजी कर घटना के महज 5 घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा.
नक्सलियों का आतंक जारी: लकड़ी लेने जंगल गए युवक को उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल
CG News : नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच नक्सलियों ( naxali) एक बार फिर एक युवक की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक लकड़ी लेने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया।
मृतक की पहचान अवलम हड़मा के नाम से हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है। जहां अवलम हड़मा नाम के एक युवक ने जंगल की ओर लकड़ी लेने के लिए गया था। इसी दौरान नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद शव को गांव के नजदीक खेत में फेंक दिया।
दंतेवाड़ा ( dantewada)में बड़ी घटना को अंजाम दिया था
पिछले कुछ दिनों से नक्सली काफी सक्रीय दिखाई दे रहे है। इससे पहले दंतेवाड़ा में बड़ी घटना को अंजाम दिया था। बुधवार को नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहनों के काफिले में शामिल एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी समेत एक वाहन चालक शहीद हो गए।
CG ACCIDENT: अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौके पर हुई मौत….
रायपुर/बेमेतरा। CG ACCIDENT: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई.
CG ACCIDENT: बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं. युवक की लाश सडक पर बिछ गई. सड़क भी खून से लाल दिखी. राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि कलेक्टोरेट कार्यालय के पास घटना हुई है. मौके पर बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची. जहां शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. अज्ञात वाहन की तलाश जारी है.
CG Crime: राजधानी में हुए हत्याकांड में आरोपियों को मिली उम्र कैद की सजा
कोण्डागांव। CG Crime: गोलबाजार थाना क्षेत्र में तीन वर्ष पूर्व दिन दहाड़े युवक की हत्या करने वाले आरोपित को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी की कोर्ट ने फैसला सुनाया। 12 अक्टूबर 2020 को चश्मा खरीदने के दौरान हुए विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। लोक अभियोजक राजेंद्र कुमार जैन के अनुसार कोर्ट ने कोण्डागांव निवासी इरशाद अहमद की हत्या के आरोप में मोहसीन अली को सजा सुनाई है। आरोपी को 23 गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। घटना दिनांक को इरशाद अपने दोस्तों के साथ इलेक्ट्रानिक सामान की खरीददारी करने रायपुर आया था।
CG Crime: वापसी के दौरान इरशाद ने कार के अंदर बैठे-बैठे पोस्ट आफिस के पास सड़क में दुकान लगाकर चश्मा बेच रहे मोहसीन अली से कीमत पूछी। उसने चश्में की कीमत को सात सौ रुपये बताया। इरशाद यह कहते हुए आगे निकला कि सड़क छाप चश्में की कीमत सात सौ रुपये और आगे बढ़ा था कि चार-पांच लड़के इराशद की कार का पिछा करने लगे जिसके बाद उक्त हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।मामले पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को धर दबोचा था जिसके बाद कार्यवाही करते अब न्यायालय से आरोपियों को उम्र कैद की सजा हुई है।
