प्रदेश

पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्‍सली ढेर

सुकमा छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार यह मुठभेड़ तेलंगाना के चरला थाना क्षेत्र के पुट्टापडू वन क्षेत्र में चल रही है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक नक्‍सली भी ढेर हो गया। नक्‍सली के पास से एक एसएलआर हथियार भी बरामद किया गया है। खबरों के अनुसार इलाके में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं शनिवार को सुकमा जिले के चिंतलनार थानाक्षेत्र के तोड़ामरका इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग के दौरान दो आईईडी बरामद की गई। ये आईईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाई गई थी। दोनों आईईडी को मौके पर ही डिफ्यूज किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के चिंतलनार थानाक्षेत्र में तोड़ामरका से कोबरा व एलमागुंडा से एसटीएफ व जिला बल की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी नदी-नाला पार कर जवान मुरकराज कोंडा पहाड़ी के पास दो आईईडी बरामद की गई। ये आईईडी नक्सलियो द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाई गई थी। जवानों की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया। 206 कोबरा की बीडीएस (बम निरोधक दस्ता ) टीम ने मौके पर ही बम को डिफ्यूज कर दिया।
और पढ़ें ...

CG NEWS : सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली ढ़ेर

सुकमा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जंगली इलाकों में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। आए दिन नक्सली जवानों व ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमे जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में एक नक्स​ली मारे जाने की खबर है और 1 SLR बरामद होने की भी खबर है।

जानकारी के अनुसार, मामला तेलंगाना के कोत्तागुड़म जिले का है। जहां नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। फिलहाल चेरला इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है।

और पढ़ें ...

ओपीडी से दूरी बनाने वाले 17 डॉक्टर को नोटिस, भाजपा नेताओं ने जिला अस्पताल की स्थिति पर जताई चिंता

जांजगीर चांपा।  जिला अस्पताल में भारी भरकम सरकारी वेतन पर पदस्थ किए गए डॉक्टर कामकाज को लेकर गंभीरता दिखाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। हालात ऐसे है की उपचार कराने के लिए यहां आने वाले मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर मिलते ही नहीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ यहां की अव्यवस्था देखी और इस बारे में अस्पताल प्रबंधन को जानकारी दी। जिसके बाद मौके से नदारद 17 डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।  जानकारी के मुताबिक काफी समय से जांजगीर चंपा का जिला अस्पताल कई कारणों से सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार शिकायत होने पर भी यहां की अव्यवस्था बेहतर होने का नाम नहीं ले रही है। संसाधनों की कमी को जैसे तैसे दूर करने का काम कर लिया गया है, लेकिन अब नई समस्या यह है कि अपनी टाइमिंग में भी डॉक्टर ओपीडी में बैठने को तैयार नहीं। इसके चलते जांजगीर-चांपा नगर और आसपास के इलाके से जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। भाजपा नेताओं ने जिला अस्पताल का जायजा लेने के साथ पाया की 17 ओपीडी में डॉक्टर अपने समय पर थे ही नहीं। यहां तक कि सिविल सर्जन को भी उनके चेंबर में नहीं पाएंगे। भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बारे में हमने अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराया।  संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी एक साथ बड़ी संख्या में डॉक्टरों के ओपीडी से नदारद रहने का मामला अपने आप में हैरान करने वाला था। इसके प्रत्यक्ष प्रमाण भी प्राप्त हुए थे इसलिए अस्पताल प्रबंधन को बचाओ और करने के बजाय शुरुआती कार्रवाई करने की मानसिकता बनानी पड़ी। आरएमओ ने बताया कि मामला गंभीर है, इसलिए हमने संबंधित डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।  गंभीरता से ड्यूटी न करना अपने आप में गंभीर मामला  आम लोगों को सहूलियत देने के लिए सरकार के द्वारा अलग-अलग कैटेगरी के हॉस्पिटल खोले जा रहे हैं और वहां अच्छे वेतनमान पर डॉक्टर की पदस्थापना की जा रही है। सब कुछ बेहतर होने के बाद भी ड्यूटी करने के प्रति  इच्छा नहीं होना अपने आप में गंभीर मामला है। कहां जा रहा है कि जब तक ऐसे कर्मियों पर सरकार का तंत्र उचित कार्रवाई नहीं करता है, तब तक अव्यवस्था बनी ही रहेगी।
और पढ़ें ...

तबादलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुईं उजागर : हाई कोर्ट को लेना पड़ा फैसला

235 शिक्षकों के तबादले निरस्त करने का कोर्ट ने दिया आदेश रायपुर। प्रदेश में शिक्षकों के तबादले के लिए जो स्थानांतरण नीति सरकार ने बनाई थी उसका जिलों में जमकर उल्लंघन हुआ है। जिला और राज्य स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) द्वारा नियम-कायदों को ताक पर रखकर शिक्षकों की तबादला सूची तैयार की गई। इसका नतीजा यह है कि अकेले हाई कोर्ट ने 235 शिक्षकों के तबादले निरस्त करने का आदेश दिया है। इसके अलावा पिंगुआ कमेटी ने अपनी जांच में कितने तबादलों को नियम विरुद्ध पाया इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है। इस बार शिक्षकों के ट्रांसफर में बड़े पैमाने पर गड़बड़िया हुई है। कई तबादलों की वजह से स्कूल शिक्षक विहीन हो गये, तो कई स्कूल एकल शिक्षकीय हो गये। इसके अलावा परीविक्षा अवधि वाले शिक्षकों का भी तबादला कर दिया गया। इस मामले में कई शिक्षकों ने हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने एक साथ की सुनवाई शिक्षा विभाग में यह पहली बार हुआ है जब तबादले के बाद सैकड़ों की संख्या में स्कूल शिक्षकों ने हाई कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में सुनवाई होती रही और आदेश होते रहे। इधर सरकार ने पिंगुआ कमेटी बनाकर इसके समक्ष आपत्ति प्रस्तुत करने का निर्देश शिक्षकों को दिया। हाई कोर्ट जाने वाले शिक्षकों की शिकायत लगभग एक प्रकार की ही थीं, कि उनका तबादला स्थानांतरण नीति का उल्लंघन करते हुए किया गया है। ऐसी ही मिलती-जुलती 21 याचिकाओं को एक साथ क्लब करते हुए कोर्ट ने सुनवाई कि और शासन से जवाब माँगा। नियम विरुद्ध तबादलों का आंकड़ा आया सामने हाई कोर्ट की ओर से जारी नोटिस के जवाब में जो जानकारी सामने आयी है वह काफी चौंकाने वाली है। उसके मुताबिक स्थानांतरण आदेश सितंबर 2022 में 235 शिक्षकों के स्थानांतरण त्रुटिपूर्ण हैं। जिसके कारण 172 विद्यालय एकल शिक्षकीय 19 विद्यालय शिक्षक विहीन हुए है। 20 शिक्षकों का स्थानांतरण परिवीक्षा अवधि में, 15 शिक्षकों का स्थानांतरण ऐसी संस्थाओं में हुआ है, जहां पद रिक्त नहीं है। इसी प्रकार 03 शिक्षकों का स्थानांतरण ई संवर्ग से टी संवर्ग तथा 05 शिक्षकों का स्थानांतरण टी संवर्ग से ई संवर्ग और 01 शिक्षक का स्थानांतरण छात्र-शिक्षक अनुपात के विपरीत हुआ है। तबादलों को निरस्त करने का आदेश प्रदेश भर में जी 235 शिक्षकों का नियम विरुद्ध तबादला किया गया है, उनमें से कुल 161 शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जा चुका है, जबकि 74 शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किये जाने के कारण वे पूर्व संस्था में पदस्थ रहकर कार्य कर रहे हैं। उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका कमांक 1955 / 2023 एवं अन्य में 21 अप्रैल 2023 को पारित निर्णय में 235 तबादलों को निरस्त करते हुए, संशोधित आदेश जारी करने के लिए निर्देशित किया है। न्यायाधीश राकेश मोहन पांडेय ने अपना फैसला सुनाते हुए समस्त दिशानिर्देशों का महीने भर के भीतर पालन करने को कहा है। त्रूटिपूर्ण तबादले को लेकर डीपीआई ने सभी संभाग आयुक्त से प्रस्ताव मांगा है। बता दें कि 235 शिक्षकों का आंकड़ा तो विभाग ने हाई कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया था। इसके अलावा पिंगुआ कमेटी के समक्ष भी सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने अपने तबादलों को लेकर आपत्ति जताई है। कमेटी ने समीक्षा करके सभी मामलों में अलग-अलग फैसला करते हुए संबंधित जिलों को पत्र प्रेषित कर दिया है। इस आंकड़े को विभाग ने फ़िलहाल आम नहीं किया है, अन्यथा नियम विरुद्ध तबादलों की फेहरिस्त और लंबी होती।
और पढ़ें ...

CRIME NEWS : भाइयों के साथ सो रही थी मुकबधिर महिला, अज्ञात आरोपी ने डरा धमकाकर किया रेप, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा। CG CRIME NEWS : कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में मुकबधिर महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। जब महिला अपने दो छोटे भाई के साथ सोई हुई थी तभी अचानक एक सदिग्ध व्यक्ति मकान में घुसे और महिला के दोनों छोटे भाई को डरा धमकाकर घर से बाहर भेज दिया। उसके बाद युवक महिला से जबरदस्ती करने लगा।

मुकबधिर महिला ने विरोध किया तो आरोपी महिला से मारपीट करने लगा। आखिरकार हवस का पुजारी महिला को अपने जाल में फंसा लिया और शारीरिक शोषण कर मौका देख फरार हो गया। सुबह जब पीड़ित महिला का पिता आया तो महिला ने अपने पिता को आपबीती बताई और उसके बाद महिला और उसके पिता ने कुकदुर थाने में घटना की जानकारी दी।

कवर्धा एएसपी मनीषा रावटे ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है। फिरहाल कुकदुर पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आगे की करवाई की जा रही है। पूरी घटना कुकदुर थाना के ग्राम छीरपानी की है।

और पढ़ें ...

धन्वंतरी मेडिकल शॉप में आधे कीमत पर दवाईयां उपलब्ध है, नागरिक इसका लाभ उठाएं -कलेक्टर

गोपाल वर्मा ने धन्वंतरी मेडिकल शॉप और स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने धन्वंतरी मेडिकल शॉप की दैनिक बिक्री पर असन्तोष व्यक्त किया, इसे बढ़ाने दिए निर्देश

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ के भवन का निर्माण कार्य 15 जून के पहले पूर्ण करें- गोपाल वर्मा

खैरागढ़ : 06 मई 2023
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला में प्रशानिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को निरीक्षण और भ्रमण पर निकले। शहर के शासकीय धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल शॉप और स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ का औचक निरीक्षण किया।

धन्वंतरी मेडिकल शॉप में आधे कीमत पर दवाईयां उपलब्ध है, नागरिक इसका लाभ उठाएं -कलेक्टर
केसीजी कलेक्टर ने धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल शॉप खैरागढ़ के निरीक्षण के दौरान लाभान्वित होने वाले नागरिकों की संख्या पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि- "धन्वंतरी मेडिकल शॉप में आधे कीमत पर दवाईयां उपलब्ध है, नागरिक इसका लाभ उठाएं।" अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देशित किया कि धन्वंतरी मेडिकल शॉप की जानकारी लोगों तक पहुचाएं और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इससे लाभान्वित करे। इस कार्य के लिए चिकित्सकों की एक बैठक बुलाने अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल के संचालक पर स्टोर का छोटा नाम लगाने पर नाराजगी जाहिर की और बड़ा बोर्ड बनाकर लगाने निर्देश दिए।

धन्वंतरी मेडिकल शॉप की दैनिक बिक्री पर असन्तोष व्यक्त किया, इसे बढ़ाने दिए निर्देश
केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने खैरागढ़ के मुख्य मार्ग पर नगर पालिका के निकट संचालित शासकीय धन्वंतरी मेडिकल शॉप का शुक्रवार को निरीक्षण किया। धन्वंतरी मेडिकल शॉप के संचालक से स्टॉक और औषधि विक्रय की जानकारी पूछी। संचालक ने बताया कि मांग के अनुरूप सिपला, मैनकाइंड आदि गुणवत्तापूर्ण कंपनी की पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, परन्तु दैनिक बिक्री 2 से 3 हजार रुपये तक ही हो पाता है। इस पर कलेक्टर ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि मार्केट में एक निजी मेडिकल स्टोर प्रतिदिन औसतन 30 से 40 हजार की दवाई बेच लेता है। जबकि राज्य शासन के द्वारा धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल शॉप में दवाईयों पर 50 प्रतिशत की छूट होने पर भी यह विक्रय संतोषप्रद नही है। योजना का सामूहिक प्रचार प्रसार करके लाभान्वित की संख्या में वृद्धि करें।

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ के भवन का निर्माण कार्य 15 जून के पहले पूर्ण करें- गोपाल वर्मा
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़  का औचक निरीक्षण किया और भवन का निर्माण की प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि - "स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ के भवन का निर्माण कार्य 15 जून के पहले पूर्ण करें।" मौके पर उपस्थित निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग और सम्बंधित ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि - "भवन जीर्णोद्धार और मरम्मत का कार्य समानांतर एक साथ करते हुए, इसे समय सीमा में पूरा करें।" इस निर्माण कार्य के दौरान विद्यार्थियों को आने जाने में सुविधा का पूरा ख्याल रखने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और सम्बंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां महामाया एयरपोर्ट के रन-वे का लिया जायजा

अंबिकापुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट पर रन-वे का निरीक्षण किया. रिकॉर्ड समय में रन वे तैयार के बनाने के लिए अधिकारियों की तारीफ की. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने रायपुर, बिलासपुर, बनारस और दिल्ली के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट प्रारंभ करने के संबंध में चर्चा की. उन्होंने कहा कि लाइसेंस मिल जाने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. जल्द ही डीजीसीए की टीम से लाईसेंसिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए. बता दें कि रन-वे पर चार मई को ट्रायल लैंडिंग हुई थी. कैप्टन अर्पित बालियान और कैप्टन अभय शर्मा ने रन-वे की तारीफ की थी. साथ ही, विजिबिलिटी को भी शानदार बताया था. अधिकारियों ने बताया था कि 9 से 12 मई के बीच अंतिम निरीक्षण होगा. इसके बाद C-3 एयरपोर्ट का लाइसेंस जारी हो जाएगा.
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर: 366 पदों के लिए निकली भर्ती...इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। रोजगार और प्रशिक्षण विभाग की ओर से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों(ITI) में प्रशिक्षण अधिकारी के 366 पदों के लिए भर्ती निकाली है। व्यवसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापमं के जरिए इन पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई को सुबह 10 बजे शुरू होगी। इन पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। उनके पास निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार-इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नॉलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस के 01, इलेक्ट्रीशियन के 51पदों पर भर्ती होनी है। कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 86, कारपेंटर के 02 पद हैं। टर्नर के 6, ड्राइवर कम मैकेनिक के 6, ड्राफ्ट्समेन मैकेनिकल के 1, फिटर के 48 पद हैं। मशीनिष्ट के 04, मशीनिष्ट ग्राइंडर के 01, मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) के 01, मैकेनिक ट्रैक्टर के 02 पद हैं। मैकेनिक डीजल के 32, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 05 पद भर्ती होनी है। मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर के 02, वर्कशॉप कैल्युलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रॉइंग के 72 पद हैं। वायरमैन के 02, वेल्डर के 30, शीट मेटल वर्कर के 01, सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी) के 02 पद हैं। सिविंग टेक्नॉलॉजी के 06, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग के 02 और एम्लायबिलिटी स्किल के 03 को मिलाकर कुल 366 पदों पर भर्ती की जानी है।

इस लिंक के जरिए ले सकते हैं अधिक जानकारी

इन पदों की आवश्यक अर्हताएं, शैक्षणिक अनुभव, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम एवं पदों का आरक्षण आदि का विस्तृत विवरण और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी http://vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

परीक्षा की तारीखों का होगा ऐलान

रिक्त पदों की संख्या और ट्रेड के साथ विषय में परिवर्तन किया जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तारीख व्यापमं द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

और पढ़ें ...

18 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखिए सूची...

बलरामपुर। जिले में पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। जहां पुलिस अधीक्षक ने 18 पुलिसकर्मियों का तबादला कर लिस्ट जारी कर दी है।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने जिले के नवीन पुलिस चौकी रनहत व तातापानी के लिए पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की है।

जारी आदेश में निरीक्षक स्तर से सहायक उप निरीक्षक,प्रधान आरक्षक, आरक्षक व नव आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल है

देखिए सूची...

और पढ़ें ...

कोदो-कुटकी-रागी से बने व्यंजन की बतलाई विशेषता, गरियाबंद में प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाने की तैयारी

गरियाबंद। अपने एक दिवसीय प्रवास में गरियाबंद पहुंचे प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेष शुक्ला ने स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारो से चर्चा की। इस दौरान उन्होने कहा कि जिले में कुटकी, कोदो, सनवा, कुटु चेना ज्वार के प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जा सकते है। ऐसे मिलेट के उत्पादन के साथ ही अनुसंधान व नई तकनीक के ज़रिए इन खाद्यानों से बनाए जाने वाले डिश व प्रीजरवेटिव कर कई दिनों तक खाने योग्य बनाये जा सकते है। यह फ़ूड स्वास्थवर्धक होने के साथ कई बीमारियों का इलाज भी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मिलेट को लेकर जो आंदोलन किया है वह एक दूर्गामी परिणाम देने वाला सुखद विचार है। जिसे आत्मसाध कर प्रदेश की जनता स्वस्थ व दीर्घायु होने की ओर बढ़ेगी वही हमारे किसान भाइयो को नया रोज़गार मिलेगा जिससे उनकी आय में वृद्गी होगी। मुझे भी बाजरा और रागी की रोटी पसंद आया इस दौरान विधायक शुक्ल ने बताया कि मुझे बाजरा और रागी का रोटी बेहद पसंद आया। इन उत्पादनों का मैं भी मैं अपने निजी ज़िंदगी के दिनचर्या में उपयोग करता हूँ। उन्होंने कहा, पिछले वर्ष हमारी सरकार ने 52 हजार क्विंटल कोदो, कुटकी, रागी की खरीदी की है। छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जो समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी, रागी की खरीदी कर रहा है। इससे किसानों को लाभ हुआ है साथ ही उत्पादन भी बढ़ा है। मिलेट्स का उपयोग सभी को ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए क्योंकि इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं। प्रथम पंचायत मंत्री ने कहा, हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में मिलेट्स कैफ़े का उद्घाटन किया है। अब हमारी सरकार मंत्रालय में मिलेट्स कैफे खोल रहे है इसके साथ ही संभागीय सी-मार्ट केंद्रों में भी मिलेट्स कैफे शुरू करेंगे। कांकेर में सबसे बड़ी प्रोसेसिंग यूनिट छ.ग राज्य लघु वनोपज संघ के माध्यम से प्रदेश में कोदो, कुटकी और रागी को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। वर्ष 2021-22 में 16.03 करोड़ से 52 हजार 728 क्विंटल का कोदो, कुटकी एवं रागी की खरीदी हुई है। स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित किये गये हैं। कांकेर जिले में अवनी आयुर्वेदा ने पांच हजार टन क्षमता के मिलेट प्रसंस्करण केन्द्र निजी क्षेत्र में स्थापित किया गया है। यह एशिया की सबसे बड़ी मिलेट्स प्रसंस्करण इकाई है। दो साल से चल रहा मिलेटस मिशन, स्कूलों के मिड-डे-मील में भी कोदो-कुटकी शामिल छत्तीसगढ़ में 2021 से मिलेट्स मिशन चल रहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च, हैदराबाद (आईआईएमआर) और 14 जिला कलेक्टरों के बीच एमओयू किया गया है। आआईएमआर ने कोदो, कुटकी, रागी के अच्छी क्वालिटी के बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ सीड बैंक की स्थापना में मदद करने की भी जिम्मेदारी ली है। साथ ही वह किसानों को प्रशिक्षण भी दे रहा है। इसके साथ ही अब छत्तीसगढ़ में मिलेट्स को मिड डे मील में भी शामिल किया गया है। स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील में मिलेट्स से बने व्यंजन दिये जा रहे हैं जिनमें मिलेट्स से बनी कुकीज, लड्डू और सोया चिक्की शामिल हैं।
और पढ़ें ...

CG NEWS : सर्चिंग पर निकले जवानों को मिली कामयाबी : 1 लाख की इनामी नक्सली गिरफ्तार, बंदूक और 4 नग जिन्दा कारतूस बरामद

मोहला-मानपुर। CG NEWS : जिले की पुलिस ने एक लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए नक्सली के खिलाफ अलग-अलग थानों में लगभग 11 मामले पंजीबद्ध हैं। नक्सली के पास से बंदूक भी बरामद की गई है।

अंबागढ़ चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में कुछ नक्सली घात लगाए हुए हैं। सूचना के आधार पर मदन वाडा़ थाना प्रभारी के साथ जिला बल एवं डीआरजी की टीम सहपाल, कोडे़खुर्से, खुर्सेकला, बोरकन्हार क्षेत्र लिए रवाना हुई। इस दौरान पुलिस पार्टी को देख कर दो तीन अज्ञात व्यक्ति छुपते दिखाई दिए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसने पुलिस को अपना नाम प्रेम गावडेँ उर्फ चेनू घावडे़ बताया। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि गिरफ्त में आया आरोपी मदनवाडा़ थाना क्षेत्र के ग्राम सहपाल का निवासी है, जो मदनवाड़ा-कोड़ेखुर्से एलओएस का सक्रिय सदस्य है। जिस पर 1 लाख रूपये का इनाम है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक व्हाय अक्षय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ अलग-अलग स्थानों में विभिन्न धाराओं के तहत 11 अपराध दर्ज हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आए नक्सली प्रेम गावडे़ मोहला- मानपुर -अंबागढ़ चौकी जिले में सक्रियता के साथ काम कर रहा था। गिरफ्तार नक्सली के निशानदेही पर पुलिस ने एक 12 बोर का बंदूक और 4 नग कारतूस बरामद किया है। जिसके खिलाफ मदनवाडा़ पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 
और पढ़ें ...

अनवर ढेबर को स्पेशल कोर्ट में किया गया पेश, ईडी मांग सकती है 14 दिन की रिमांड

रायपुर। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनवर ढेबर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद ढेबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है। ईडी पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांग सकती है। बता दे कि राजधानी के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एजाज और अनवर ढेबर को ईडी ने नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था। मेयर अपने समर्थकों के साथ ईडी ऑफिस पहुंचे थे, लेकिन अनवर नोटिस के बावजूद नहीं गए थे। इसी वजह से शुक्रवार देर रात उन्हें हिरासत में लिया गया। आज दोपहर इन्हे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनके साथ होटल के जीएम को भी हिरासत में लेने की चर्चा है.
और पढ़ें ...

राहत: छत्तीसगढ़ में रद्द ट्रेनें जल्द होंगी शुरू, जुलाई में रावघाट परियाेजना का डीपीआर, रेल मंत्री बोले – खत्म होंगी सारी समस्याएं

CG Train Update : त्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द हैं और 4 से 10 मई तक रायपुर( raipur) आने वाली बहुत सी गाड़ियों को उरकुरा में रोका जा रहा है। कुछ महासमुंद में रुकेंगी। इससे लोग परेशान हैं।

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात हुई। प्रदेश के लोग लंबे वक्त से रद्द ट्रेनों को लेकर सांसद पांडे से रेल मंत्री से चर्चा करने की मांग कर रहे थे। सांसद ने कहा है कि उनकी इस मुद्दे पर रेल मंत्री से बातचीत हुई है।

जुलाई में इसका डीपीआर जारी होगा

मीडिया को जानकारी देते हुए कहा- हम रेलमंत्री से रावघाट परियाेजना को लेकर मिलने गए थे। जुलाई में इसका डीपीआर जारी होगा। ऐसा आदेश रेल मंत्री ने अफसरों को दिया है। हमारी उनसे रद्द हो रही और लेट हो रही ट्रेनों के संबंध में भी बात हुई। मैं यही कहूंगा कि कभी कुछ बड़ा प्राप्त करना है तो छोटा त्याग करना पड़ता है। अभी जो लाइनें बिछ रही हैं, पोल और तारों का काम चल रहा है वो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 65 से अधिक गाड़ियों का रूट बदल दिया

रेलवे प्रशासन ने रायपुर स्टेशन पर 4 से 10 मई तक छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 65 से अधिक गाड़ियों का रूट बदल दिया है। वहीं, 28 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त कर दिया जाएगा। रायपुर-आरवी ब्लॉक हट के बीच दूसरी लाइन व यार्ड आधुनिकीकरण के चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है।

और पढ़ें ...

वाई-फाई सुविधा से लैस होंगे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को वाई-फाई सुविधा से लैस किया जाएगा, ताकि ये पार्क आर्थिक गतिविधियों के सक्रिय केन्द्र के रूप में विकसित हो सकें। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में गौठानों में बनाए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क और छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023 की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में गोबर पेंट निर्माण की कम से कम एक इकाई की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य करें। उन्होंने रीपा में उत्पादित सामग्रियों के संस्थागत बिक्री केन्द्रों का बड़े व्यावसायिक संस्थानों के साथ मार्केट लिंकेज कराने के निर्देश दिए। सीएम बघेल ने कहा कि रीपा से जुड़े हुए गौठानों को मल्टी एक्टिविटी केन्द्र के रूप में विकसित किया जाए। आर्थिक गतिविधियों में पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े परिवारों के साथ ही पुरूषों की भी सहभागिता बढ़ाई जाए। ऐसा प्रयास किया जाए कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। इसी तरह उन्होंने रीपा के स्तर पर समूहों को विभिन्न व्यवसायों में कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र पूर्ण करने तथा बरसात के मौसम में सभी गौठानों में छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023 की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण का कार्य एक अप्रैल से प्रारंभ किया गया है। सर्वे का कार्य 30 अप्रैल तक किया गया। एक से 5 मई तक अद्यतनीकरण का कार्य किया जा रहा है। 5 मई से 15 मई तक गांवों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर दावा-आपत्ति लिया जाएगा तथा 15 मई से 18 मई तक दावा-आपत्ति वाले प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। 18 मई से 25 मई तक दावा-आपत्ति वाले प्रकरणों में किए गए निराकरणों का पुनः ग्रामसभा में अनुमोदन किया जाएगा।
और पढ़ें ...

CG News : कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेने वाले पटवारी को किया बर्खास्त

दुर्ग। रिश्वत लेने वाले पटवारी को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बर्खास्त कर दिया है. पटवारी हल्का नंबर 50 तहसील दुर्ग की पटवारी इंद्रा मनोचा पर रिश्वत लेने का आरोप प्रार्थी ने लगाया था।

प्रार्थी की शिकायत पर कलेक्टर ने विभागीय जांच के आदेश दिए थे. पटवारी को विभागीय जांच में दोषी पाया गया,जिसके बाद ये तत्काल कार्रवाई की गई है. पटवारी इंद्रा मनोचा को शासकीय सेवा पटवारी पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

इन्द्रा मनोचा को सुनवाई और लिखित अभिकथन अवसर प्रदान किया था

संविधान के अनुच्छेद 311 (2) के अनुसार इन्द्रा मनोचा को सुनवाई और लिखित अभिकथन अवसर प्रदान किया था. लिखित अभिकथन पर कलेक्टर ने विचार किया. वहीं आरोप की गंभीरता को देखते हुए पटवारी इन्द्रा मनोचा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 (नौ) के तहत शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया

और पढ़ें ...

CG News : राजीव भवन में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले बजरंग दल के 5 कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी,

धमतरी। धमतरी में 3 अप्रैल को बजरंग दल ने कांग्रेस के राजीव भवन में घुसकर तोड़फोड़ की कोशिश की थी.जिसके बाद कांग्रेस ने बजरंग दल के खिलाफ नामजद एफआईआर( FIR) दर्ज करवाई थी

बता दें कि राजीव भवन में बजरंग दल के 8 लोगों का नामजद और अन्य के खिलाफ कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी. जिसमें पुलिस ने 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला 3 मई का है. बजरंग दल ने पुतला दहन और प्रदर्शन किया था. इस दौरान बजरंग दल ने गांधी मैदान में कांग्रेस का पुतला दहन की कोशिश की और पुलिस के साथ झूमाझटकी भी की थी।

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने बजरंग दल को प्रतिबंधित संगठन पर बैन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने बजरंग दल को प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से की और सरकार आने पर उसे बैन करने तक की बात कह डाली. देशभर में बजरंग दल के कार्रयकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं. धमतरी में भी बजरंग दल ने कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया. पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला कार्यालय में घुस कर हंगामा किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और बजरंगियों के बीच जम कर झूमाझटकी हुई।

और पढ़ें ...