प्रदेश

धमतरी : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 03 मई तक आमंत्रित

छत्तीसगढ़ राज्य तथा राज्य के बाहर अध्ययनरत छत्तीसगढ़ के निवासी जो शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, नर्सिंग महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलीटेक्निक तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में अध्ययनरत है, ऐसे अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा बारहवीं से उच्चतर का पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई ऑनलाइन की जा रही है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाईhttps://postmatric-scholarship.cg.nic.in/वेबसाईट पर ऑनलाइन की जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य में अध्ययनरत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु नवीन/नवीनीकरण 03 मई तय की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर अध्ययनरत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु नवीन/नवीनीकरण के लिए 04 मई से 08 मई, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 10 मई तक और सेंक्शन ऑर्डर  लॉक करने के लिए 15 मई तक की तिथि निर्धारित किया गया है।

    बताया गया है कि यह अंतिम अवसर विद्यार्थियों को प्रदाय किया जा रहा है। निर्धारित तिथियों के बाद शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्त् िहेतु आवेदन, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक, सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें ...

बिलासपुर जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार केंद्रीय जेल पहुच किया आकस्मिक निरीक्षण

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने केन्दीय जेल बिलासपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण और वहां उपस्थित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बिलासपुर केंद्रीय जेल पहुंच कर दोनों अधिकारियों ने कैदियों से मुलाकात की और उनकी सुविधाओं के बारे में जाना। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कोविड समय से बंद कौशल विकास की जिला जेल में चल रहे कार्यक्रमों को पुनः शुरू करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने संत्री ड्यूटी, सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन पेशियों, मोर्चे आदि के बारे में समुचित निर्देश दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी, आईपीएस प्रोबेशनर अमन झा सहित जेल के अधिकारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें ...

कोरोना काल में किया 50 करोड़ का घोटाला, अस्पताल का भंडार प्रभारी निलंबित, CMHO के खिलाफ कार्यवाही की अनुशंसा

कोरिया। जशपुर की तरह कोरिया जिले में भी कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग में अनाप-शनाप खरीदी की गई। इस मामले की शिकायत पर हुई जांच के बाद कलेक्टर ने जिला अस्पताल के भंडार प्रभारी राजेश सिन्हा को निलंबित कर दिया है, साथ ही तत्कालीन CMHOके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा राज्य सरकार से की है।

कल ही भेजे गए हैं अस्पताल अधीक्षक बनाकर

50 करोड़ के इस घोटाले के आरोपी तत्कालीन CMHO डॉ रामेश्वर शर्मा को एक दिन पहले ही जारी आदेश में बलरामपुर के जिला अस्पताल का सीएस (अस्पताल अधीक्षक) बनाकर भेजा गया है। जानकारी मिली है कि सरगुजा संभागायुक्त संजय अलंग ने भी मामले में नए सिरे से जांच के आदेश जारी किए हैं।

बिना डिमांड की गई बेतहाशा खरीदी

एक शिकायत के आधार पर कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मामले की जांच कराई। इस दौरान खुलासा हुआ कि कोरिया जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्व अधिकारी के कार्यालय मेें कोविड 19 के समय से बीते 3 वर्षो में अनाप शनाप दवाओं की बिना डिमांड ना सिर्फ खरीदी की गई, कागजों पर दवाईयां पहुंची और चेक कटते गए। दवाओं की कीमतों पर भी ध्यान नहीं दिया गया।

और पढ़ें ...

Cg Naxal Attack Video : दंतेवाड़ा नक्सली हमले का लाइव वीडियो आया सामने

Cg Naxal Attack Video : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कल हुए नक्सली हमले का एक वायरल वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धमाके के साथ गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। दंतेवाड़ा में बुधवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सुरक्षाबल के 10 जवानों समेत 11 लोगों की मौत की घटना के बाद राज्य के बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

देखें वीडियो 

बता दें कि कल 26 अप्रैल को अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के काफिले में शामिल एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया था। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी और एक वाहन चालक की मौत हो गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस हमले में शहीद जवान जिला रिजर्व गार्ड (राज्य पुलिस की एक नक्सल विरोधी इकाई) के सदस्य थे। शहीद जवानों में से आठ दंतेवाड़ा जिले के निवासी थे, जबकि एक-एक पड़ोसी जिला सुकमा और बीजापुर के रहने वाले थे। शहीद जवानों में से कुछ जवानों को नक्सलवाद छोड़ने के बाद सुरक्षाबल में शामिल किया गया था।

और पढ़ें ...

जर्जर हो चुकी कानून व्यवस्था संभाले कांग्रेस सरकार: ओम माथुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बुधवार को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में नक्सली ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों व वाहन चालक को श्रद्धांजलि देने अपने समस्त कार्यक्रम रद्द कर गुरुवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। श्री माथुर ने गुरुवार को दंतेवाड़ा में आहूत दंतेवाड़ा जिला की भाजपा की बैठक व स्वागत कार्यक्रम स्थगित कर शहीद 10 डीआरजी जवानों का एक वाहन चालक की पार्थिव काया के अंतिम दर्शन कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वे शहीद जवानों को दी गई अंतिम सलामी के कार्यक्रम में भी शरीक हुए।

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री माथुर ने बाद में नक्सली हिंसा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिस प्रकार आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र की रक्षा हेतु इन जवानों ने अपनी कुर्बानी दी, उनका यह बलिदान अमर रहेगा। देश और भाजपा कार्यकर्ता सदैव उन्हें स्मरण करेंगे। श्री माथुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य में जर्जर हो चली कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करे। पिछले लंबे समय से बस्तर में नक्सली ‘टारगेट किलिंग’ कर रहे हैं। श्री माथुर ने कहा कि जवानों की पुख्ता सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार को चिंतापूर्वक व्यवस्था करनी चाहिए। इस लिहाज से केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार कोई ऐसा रणनीतिक सिस्टम बनाए कि अब आगे इस तरह की कोई घटना न हो। इसके लिए राजनीतिक नजरिए को परे रखकर काम करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री माथुर के साथ भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा सहित भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने दंतेवाड़ा पहुंचकर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

और पढ़ें ...

रायपुर : आयुर्वेद, पंचकर्म और प्राकृतिक चिकित्सा का मरीजों को मिल रहा फायदा

आयुर्वेद, पंचकर्म और प्राकृतिक चिकित्सा भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां है, इसके लाभ और महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा राजधानी रायपुर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में आयुर्वेद, पंचकर्म और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रदर्शन, इलाज के साथ मरीजों को परामर्श भी दिया जा रहा है। लगभग 100 लोग प्रतिदिन इन चिकित्सा पद्धतियों का लाभ उठा रहे हैं। यहां डॉ.दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में योग, पंचकर्म, पैरामेडिकल के 15 विशेषज्ञों की टीम सेंवाएं दे रही है। 
डॉ. नाग ने बताया कि शरीर पंच तत्व मिट्टी, जल, वायु, अग्नि और आकाश से मिलकर बना होता है। इन तत्वों के असंतुलन से रोग उत्पन्न होते हैं, इसे संतुलित बनाने की पद्धति ही प्राकृतिक चिकित्सा है। यह एक दवा रहित इलाज की पद्धति है, जिसमें योग और आहार विशेष महत्व रखते हैं। प्राकृतिक चिकित्सा में आहार को भी औषधि माना गया है। मरीजों को रोग के अनुसार उन्हें भोजन में क्या लेना चाहिए और कौन से योगासान करना चाहिए इसकी सलाह भी दी जा रही है। इसके साथ आयुर्वेद, पंचकर्म पद्धति से भी लोगों का इलाज किया जा रहा है। 
डॉ. नाग ने बताया कि आयुर्वेद में वात, पित्त, कफ के असंतुलन के अनुसार बीमारी का कारण जानकर चिकित्सा की जाती है। इस पद्धति में वमन कर्म, विरेचन, वस्ति चिकित्सा, नस्य कर्म और रक्त मोक्षण के माध्यम से इलाज किया जाता है। शिविर में आने वाले मरीजों को इसकी आवश्यकतानुसार परामर्श और क्रियाओं का प्रदर्शन कर जानकारी दी जा रही है। इससे लोगों में इलाज के प्रति विश्वास बढ़ा है और जागरूकता आई है। रायपुर के श्री मनोहर साहू ने बताया कि उनकी पिंडली में योग करते हुए खिचाव आ गया था। इससे उन्हें दर्द के साथ चलने में परेशानी हो रही थी। शिविर में चिकित्सा से उन्हें एक दिन में ही काफी आराम मिल गया। इलाज से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा योग के लाभ को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर के ‘योग भवन‘ वर्किंग वूमेन हॉस्टल, बी.आई.पी रोड में 24 अप्रैल से तक सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 30 तक किया जाएगा। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को योग के सैद्धांतिक शिक्षण के साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। 

और पढ़ें ...

ग्राम बिरनपुर को छोड़कर जिले के शेष भाग धारा 144 से मुक्त, जिलाधीश ने जारी किया आदेश

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के तहसील साजा के ग्राम बिरनपुर में दो पक्षों में विवाद होने के कारण और कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने के कारण शांति सुरक्षा विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाये रखने हेतु संपूर्ण बेमेतरा जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 11 अप्रैल 2023 से प्रभावशील किया गया था। समसंख्यक आदेश के अनुसार साजा अनुभाग एवं बेमेतरा शहरी क्षेत्र को छोड़कर जिले के शेष स्थानों से धारा 144 हटाई गई थी। इसी तरह संमसंख्यक आदेश के अनुसार तहसील थानखम्हरिया क्षेत्र से धारा 144 हटाई गई थी। कानून व्यवस्था की समीक्षा उपरांत ग्राम बिरनपुर को छोड़कर तहसील साजा एवं बेमेतरा शहरी क्षेत्र से धारा 144 अंतर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता हटा दी गई है। कलेक्टर श्री पी एस एल्मा ने आज 27 अप्रैल 2023 को एक आदेश जारी कर ग्राम बिरनपुर तहसील साजा में धारा 144 अंतर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता पूर्ववत की भांति प्रभावशील रखने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
और पढ़ें ...

Dantewada Naxal Attack : शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर पीड़ित परिजनों से मिले मुख्यमंत्री बघेल, कहा – नक्सलियों को अब और ज्यादा नुकसान होगा, पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की ली बैठक

दंतेवाड़ा। Dantewada Naxal Attack : जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सल हमले में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें घटना से संबधित पूरी जानकारी ली है। हालांकि बैठक में अधिकारियों से क्या बात हुई है। ये बात सामने नहीं आई है।

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा, हमारे जवानों ने नक्सलियों से लड़ते हुए आहूति दी है। ये शहादत बेकार नहीं जाएगी। अब लड़ाई और तेजी से लड़ी जाएगी। हमारे जवान नक्सलियों को जंगल में घेरकर मारते हैं। और लेकर भी आते हैं। नक्सलियों को अब और ज्यादा नुकसान होगा। उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कल भी एक नक्सली को पकड़ा गया है। लगातार नक्सलियों का दायरा घटता जा रहा है।

भूपेश बघेल ने शहीद जवानों के परिजनों से पुलिस लाइन कार्ली में मुलाकात करके पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद की आश्वासन दी है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जवानों को श्रद्धांजलि देने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक, देवती कर्मा समेत दंतेवाड़ा कलेक्टर, आईजी, एसपी से लेकर तमाम पदाधिकारी पहुंचे हैं।

CG BIG NEWS: CM took a high-level meeting regarding Naxalite attack, Chief Minister will go to Dantewada tomorrow to pay homage to the martyred soldiers

बुधवार को हुई थी आपातकालीन बैठक

इस घटना को लेकर भूपेश बघेल ने एक उच्च स्तरीय बैठक ली। इस आपातकालीन बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव मौजूद रहे।

नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा – मुख्यमंत्री  

भूपेश बघेल ने कहा, नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अब अंतिम चरण में है। और योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा। इस नक्सल वारदात के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन पर घटना की जानकारी ली और जवानों की शहादत पर दुख जताया। उन्होने सीएम को हरसंभव मदद का आश्वास दिया है।

नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी हुए थे शहीद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। ये जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट के थे। इनके अलावा इनकी गाड़ी के ड्राइवर की भी हमले में मौत हुई है। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक 50 किलो विस्फोटक से ब्लास्ट किया गया।

और पढ़ें ...

एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. चयन का अंतिम अवसर

राज्य शासन के शासकीय कर्मचारियों को एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. पेंशन स्कीम का चयन के लिए विकल्प प्रस्तुत करने हेतु अंतिम अवसर प्रदान की गई है। शासकीय सेवक 08 मई 2023 तक विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त निर्धारित अवधि में संबंधित शासकीय सेवकों द्वारा एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. के चयन के विकल्प प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो भविष्य में किसी प्रकार का विकल्प चयन करने का अन्य अवसर नहीं दिया जावेगा। इस स्थिति में संबंधित शासकीय सेवकों को एन.पी.एस. मान्य कर कार्यवाही की जावेगी। सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अधीनस्थ शासकीय सेवकों को एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. विकल्प भरवा कर कार्मिक संपदा में अपलोड करने की प्रक्रिया समय अवधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT NEWS : महामाया देवी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी को ट्रेलर ने मारी जोरदार ठोकर, दो महिलाओं की मौत, 9 घायल, तीन गंभीर

बिलासपुर। CG ACCIDENT NEWS : बिलासपुर-रतनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें हैदराबाद में रहने वाली एक महिला सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी सवारी उतार रही थी। उसी समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी सड़क से 25 फीट दूर खेत में जा गिरी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को यात्रियों को लेकर रतनपुर जा रहे मैजिक वाहन मदनपुर के पास सवारी उतारने के लिए नेशनल हाईवे पर रुका था। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने मैजिक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से वाहन उछला और रोड से नीचे खेत में जा गिरा। इसमें सवार यात्री भी उसके साथ खेत में गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

 9 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

राजकिशोर नगर निवासी पुष्पा (68) अपने पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मीकांता सहित अन्य के साथ रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर देवी दर्शन करने के लिए जा रही थी। ये लोग मैजिक वाहन में सवार थे। मदनपुर में जब सवारी उतारने के लिए गाड़ी खड़ी हुई, तब उसमें नौ लोग सवार थे। इस हादसे में पुष्पा और लक्ष्मी समेत नौ लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद घायलों को रतनपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दो महिला की मौत, पांच घायल, दो गंभीर

इस हादसे में टाटा मैजिक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें मदनपुर निवासी सावित्रीबाई पति रूपराम कलीब (60 )और सरकंडा निवासी लक्ष्मीकांता सांगा (60) शामिल हैं। वहीं, पांच पुष्पा सहित पांच अन्य की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सिम्स रेफर किया गया है।

हैदाराबाद से मायके आई थीं मृतिका 

हादसे में जान गंवा चुकीं लक्ष्मीकांता सांगा का हैदराबाद में ससुराल है। वह हैदराबाद में परिवार के साथ रहती थीं। कुछ दिन पहले वह अपने मायके आई थीं। बुधवार को वह रिश्तेदारों के साथ महामाया देवी दर्शन करने के लिए रतनपुर जा रही थीं। तभी रास्ते में रानीगांव के पास हादसा हो गया और उनकी जान चली गई।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा नक्सली हमले के बाद का वायरल वीडियो सामने आया है।

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा नक्सली हमले के बाद का वायरल वीडियो सामने आया हैछत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा नक्सली हमले के बाद का वायरल वीडियो सामने आया है।

और पढ़ें ...

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में हुआ बड़ा बदलाव, CMHO, BMO समेत इतने अधिकारियों का हुआ तबादला …

रायपुर। कल बुधवार को स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक़ एक दर्जन से अधिक स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला किया गया है। 5 जिलों के सीएमएचओ के साथ ही सिविल सर्जन, बीएमओ और कुछ डॉक्टरों के तबादले किए गए हैं।बिलासपुर के सीएमएचओ को हटा कर जिला चिकित्सालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया हैं। देखें आदेश…

 

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : नक्सलियों ने मचाया उत्पात, ओरछा रास्ते पर गड्ढा खोदकर व लकड़ी रखकर मार्ग को किया अवरुद्ध

नारायणपुर। BREAKING NEWS : जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर आ रही है। जहां नारायणपुर, दंतेवाड़ा से सुकमा को जोड़ने वाली रोड पर नकुलनार के पास माओवादियों के द्वारा एक दिन पहले बड़ी घटना को अंजाम दे चुके है। उसके के बाद नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के थाना धनोरा क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों ने फिर उत्पात मचाया है। और ओरछा गेट से धनोरा चढ़ाव तक गड्ढा खोदकर व लकड़ी रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों के द्वारा दिल दहला देने वाली घटनाओं को अंजाम देने की वजह से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। माओवादियों ने बैनर भी लगाए है। अभी तक इस घटना का किसी प्रकार की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़ें ...

दंतेवाड़ा नक्सली हमला: सीएम बघेल ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को  दंतेवाड़ा में नक्सलियों के आईईडी हमले में जान गंवाने वाले 10 डीआरजी जवानों और एक चालक को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवानों के परिजनों से मुलाकात भी की।

दंतेवाड़ा नक्सली हमले में जान गंवाने वाले 10 डीआरजी जवानों को बंदूकों की सलामी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक, देवती कर्मा समेत दंतेवाड़ा कलेक्टर, आईजी, एसपी से लेकर तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कुछ देर बाद सीएम बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

बुधवार को हुए नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए। और एक सिविलियन ड्राइवर की भी मौत हुई है। सभी जवान एक पिकअप वैन में सवार थे और दंतेवाड़ा के अरनपुर में ये वैन आईईडी की चपेट में आ गई थी।

डीआरजी के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दिया।

भूपेश बघेल ने कहा, नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अब अंतिम चरण में है। और योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा।

इस नक्सल वारदात के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन पर घटना की जानकारी ली और जवानों की शहादत पर दुख जताया। उन्होने सीएम को हरसंभव मदद का आश्वास दिया है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा रवाना, लेंगे उच्चस्तरीय बैठक;10 जवान हुए थे शहीद

दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सल हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा के लिए रायपुर से रवाना हो गए हैं। सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक भी लेंगे।

बुधवार को हुए नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए और एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। सभी जवान एक पिकअप वैन में सवार थे और दंतेवाड़ा के अरनपुर में ये वैन आईईडी की चपेट में आ गई थी। डीआरजी के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।

और पढ़ें ...

1 क्विंटल गांजा की तस्करी करते 2 अंतर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुन्द। छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया है।दिनांक 25.04.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बड़ा खेप एक महिन्द्रा मार्शल गाड़ी में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर की ओर जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द महोदय को ततसंबंध में जानकारी दिया गया जो पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा तत्काल थाना कोमाखान प्रभारी एवं सायबर सेल प्रभारी को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच करने निर्देशित किया गया। तभी खरियार रोड़ ओडिशा की तरफ से 01 महिन्द्रा मार्शल वाहन क्रमांक OR 02 N 4031 महासमुन्द की ओर आ रही थी। मुखबिर सूचना अनुसार एक महिन्द्रा मार्शल गाड़ी टेमरी नाका के पास पहुंचा टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर गाड़ी को रोका गया। जिसमें बैठे व्यक्तियों से उनका नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) वंकरा सुनील माइकल पिता पीजेसू दास उम्र 36 वर्ष सा. कोमादारी अमरावती नगर थाना पी एम पाल्लेम जिला विशाखापटनम (आ.प्र.) तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) मामड़ि पाका सतीश पिता माधव राव उम्र 31 वर्ष सा. कोमादारी अमरावती नगर थाना पी एम पाल्लेम जिला विशाखापटनम् (आ.प्र.)का होना बताये। जिनसे ओड़िशा से आने का कारण व वाहन में क्या रखे हो पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे की सीट अन्य वाहनों की सीटों से भिन्न प्रतीत होने पर संदेह के आधार पर सीट को हटाकर देखने पर सीट के नीचे बक्सानुमा चेम्बर बना हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। बाद गाड़ी को और चेक करने और गाड़ी की छत में अलग से चैंबर बनाकर उसमें भी गांजा रखा गया था जो कुल 16 छोटे बड़े पैकेट में भरा कुल 100 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 01 क्विंटल गांजा कीमती 2000000 रूपये व महिन्द्रा मार्शल वाहन कीमती 150000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और रायपुर, छत्तीसगढ में बिक्री करने लाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध थाना कोमाखान में अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री अजय शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान निरीक्षक हर्ष कुमार धुरंधर, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, सउनि0 शिव प्रसाद, आर. विरेन्द्र नेताम, दिनेश साहू, डेविड चन्द्राकर, मनोज चन्द्राकर, तरूण भोई, छगन लाल यादव के द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपी – (01) वंकरा सुनील माइकल पिता पीजेसू दास उम्र 36 वर्ष सा. कोमादारी अमरावती नगर थाना पी एम पाल्लेम जिला विशाखापटनम् (आ.प्र.)। (02) मामढी पाका सतीश पिता माधव राव उम्र 31 वर्ष सा. कोमादारी अमरावती नगर थाना पी एम पाल्लेम जिला विशाखापटनम् (आ.प्र.) जप्त मशरूका – 01. एक महिन्द्रा मार्शल वाहन क्रमांक OR 02 N 4031 कीमती 150000 रूपये। 02. 16 छोटे बड़े पैकेट में भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 01 क्विंटल कीमती 20,00,000 रूपये। 03. 01 नग मोबाईल ।
और पढ़ें ...