प्रदेश
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल, लकड़ी लेने गए थे जंगल
जगदलपुर। Jagdalpur News : जिले के दरभा थाना क्षेत्र के जंगल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ दूसरा घायल हो गया है। घायल साथी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी अनुसार दोनों लकड़ी लेने जंगल गए थे.
Jagdalpur News : लकड़ी लेने गए थे जंगल
ग्रामीणों ने बताया कि संपत नाग (26 वर्ष) अपने एक मित्र सतू नाग (22 वर्ष) को लेकर शनिवार की सुबह अपने ग्राम पंचायत छिन्दावाड़ा क्रमांक 1 के मेंदाभाटा पारा से करीब 4 किमी दूर जंगल में लकड़ी लेने गया था। वापस आने के दौरान करीब 8.30 बजे कालासुरी के पास पहुंचते ही दोनों के ऊपर गाज गिर गया। इस हादसे में संपत की मौत हो गई, वहीं सतू को हल्की चोट आई है
बता दें कि, मृतक की 2 वर्ष पहले ही शादी हुई थी। घटना के तत्काल बाद सतू ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों का कहना था कि बारिश देखने के बाद संपत को जाने से मना किया गया था, पर वह उसने जल्द ही लौटने की बात कहते हुए घर से सुबह निकल गया था।
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मेगा प्लेसमेंट कैम्प, 5500 पदों पर होगी भर्ती
दुर्ग । अगर आप 12 वीं पास है और नौकरी की खोज में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। जिले में संचालित रोजगार कार्यक्रम सृजन के तहत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से 4 मई को मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया हैं। जिसमें 10 कंपनियों के द्वारा करीब 5500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के भिलाई क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की वैकेंसी निकली है। अगर आप इच्छुक हैं तो 4 मई से 19 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए निकली भर्ती
छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। 8वीं से लेकर 12वीं पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 4 मई से 19 मई तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई 1 में 10 बजे से 5.30 बजे तक जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पंजीकृत डॉक में भी जमा कर सकते हैं।
इन क्षेत्रों में आंगनबाड़ी के लिए वैकेंसी
नगर पालिका निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 22, 18, 33, 48, 17, 11, 29 और नगर पालिका निगम रिसाली के वार्ड 20 के आंगनबाड़ी केंद्र अटल आवास कुरुद, अम्बेडकर नगर कैंप 1, संतोषी पारा -2, खुर्सीपार जोन 3 क्रमांक 1, आनंद चौक सुपेला, सुंदर नगर कोहका, वृंदानगर 1 और उत्कल नगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद रिक्त हैं।
4 मई को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
दुर्ग जिले में संचालित रोजगार कार्यक्रम सृजन के तहत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 4 मई को सुबह 10 बजे बीआईटी. कॉलेज दुर्ग में किया जाएगा। मेगा प्लेसमेंट कैम्प में 10 कंपनियों के द्वारा लगभग 5500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।
PM Kisan Yojana:14वीं किस्त का लाभ आपको मिलेगा या नहीं? जानने के लिए लिंक पर क्लिक कर देखें आसान प्रोसेस!
PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित करते रहती है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है।
PM Kisan Yojana: इस योजना के अंतर्गत किसानों को साल भर में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। हालांकि, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार 14वीं किस्त आने वाली है और किसानों के लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या उन्हें इस किस्त का लाभ मिल पाएगा या फिर नहीं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि किसान अपना नाम लिस्ट में कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
PM Kisan Yojana: दरअसल, पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि 14वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई महीने में 14वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी सभी को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
किसान लिस्ट में ऐसे अपना नाम चेक कर जान सकते हैं किस्त के बारे में:-
CG CRIME NEWS : टीआई ने महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत के बाद निरीक्षक गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर
दुर्ग: CG CRIME NEWS : जिले में महिला से दुष्कर्म वाले थाना प्रभारी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. निरीक्षक पर आरोप है कि जब वो अमलेश्वर थाना प्रभारी के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ रेप किया था। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत IG से की थी.
इस मामले में IG ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में शिकायत सहीं पाए जाने के बाद आज उनकी गिरफ्तारी कर उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है
बता दें, मार्च में निरीक्षक राजेन्द्र यादव को अमलेश्वर थाने से हटा कर उन्हें जिविशा थाने पदस्थ किया गया था। ऐसा कहा जा रहा था कि है राजेंद्र अमलेश्वर में बढ़ रही क्राइम की वारदातों पर लगाम नहीं लगा पा रहे थे, इसके चलते उन्हें अमलेश्वर थाने से हटा दिया गया था।
*अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन रायपुर में*
*अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन रायपुर में*
*साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा श्रम सम्मेलन*
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रूपए की राशि श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे* *आरंग और पाटन में श्रमिक सहायता केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ होगा* रायपुर, 28 अप्रैल 2023/ अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 01 मई के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 बजे से श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल लगभग एक लाख श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे और आरंग और पाटन में श्रमिक सहायता केन्द्र का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी. एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय कार्य एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, आवास एवं पर्यावरण तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सहित सांसद सुनील सोनी शामिल होंगे। इनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायकगण सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल एवं सदस्यगण, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के सदस्यगण, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफी अहमद, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।
किकलेर पहाड़ी के पास 3 किग्रा का IED बरामद, BDS टीम ने किया निष्क्रिय
*मजदूरों का हजार करोड़ रुपए हड़प गई भूपेश सरकार: मोहन एंटी*
CM BHENT MULAQAT : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को किया चेक और सामग्रियों का वितरण
धमतरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुरूद विधानसभा के सेमरा बी. में भेंट-मुलाकात के दौरान हितग्राहियों को प्रतीकात्मक तौर पर सामग्री और चेक का वितरण किया। इनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत पांच हितग्राहियों को सामग्री वितरण, आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से विशेष पिछड़ी जनजाति के 15 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र, अनुकम्पा नियुक्ति के एक हितग्राही को नियुक्ति पत्र और वनग्राम से राजस्व ग्राम अभिलेख अद्यतन के तहत पांच हितग्राहियों को ऑनलाइन अधिकार अभिलेख राजस्व विभाग की ओर से प्रदाय किया गया। जनपद पंचायत कुरूद की ओर से पांच नगर पंचायत कुरूद के 24 और नगर पंचायत भखारा के 38 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत स्वीकृति आदेश पत्र का वितरण किया गया।

श्रम विभाग की ओर से 188 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 32 लाख 74 हजार रूपये का चेक वितरित किया गया। इनमें मिनीमाता महतारी जतन योजना के 60 हितग्राहियों को 12 लाख रूपये का चेक, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक हितग्राही को एक लाख रूपये का चेक, मुख्यमंत्री नोनीर सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 81 हितग्राहियों को 16 लाख 20 हजार रूपये का चेक और मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 46 हितग्राहियों को तीन लाख 54 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री के हाथों प्रदाय किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से छ.ग. महिला कोष की ऋण योजना के तहत चार हितग्राहियों को चार लाख रूपये और सक्षम योजना के तहत एक हितग्राही को एक लाख रूपये का चेक वितरित किया गया।
पशुधन विकास विभाग की ओर से राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को 6 लाख 65 हजार रूपये का चेक वितरित किया गया। इसी तरह मछलीपालन विभाग की ओर से फुटकर मत्स्य विक्रय योजना के तहत 10 हितग्राहियों को कुल एक लाख रूपये का सामग्री वितरित की गई। उद्यानिकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को तीन लाख 11 हजार 200 रूपये और कृषि विभाग की ओर से पीएमकेएसवाय के तहत 122 हितग्राहियों को 14 लाख पांच हजार 703 रूपये की सामग्री मुख्यमंत्री द्वारा बांटी गई। इसी तरह समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत 13 हितग्राहियों को 14 लाख 73 हजार 786 रूपये की सामग्रियों का वितरण किया गया।
CM BHENT MULAQAT : विधानसभा क्षेत्र कुरूद के ग्राम सेमरा बी में आयोजित भेंट-मुलाकात में सीएम ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धमतरी जिले के विधानसभा क्षेत्र कुरूद के ग्राम सेमरा बी में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :-
1. कुरूद-चर्रा-कातलबोड-नवागांव मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा ।
2. गाड़ाडीह-परखंदा-गुदगुदा नारी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।
3. कुरमातराई, भेण्डरा, कोर्रा जुगदेही, सिलौटी, सेमरा, अरकार मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।
4. ग्राम पंचायत सेमरा बी में स्थित पशु औषधालय का पशु चिकित्सालय में उन्नयन कराया जायेगा।
5. नगर पंचायत भखारा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा।
6. ग्राम पंचायत गातापारा के अंतर्गत सिर्री और कोर्रा में मुक्तिधाम का निर्माण कराया जायेगा।
7. ग्राम पंचायत भेण्डरी में बालक प्राथमिक शाला का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिवप्रसाद साहू (शिक्षक) के नाम पर कराया जायेगा।
8. ग्राम पंचायत सेमरा बी में धान खरीदी केन्द्र सेमरा में शेड एवं खाद गोदाम का निर्माण कराया जायेगा।
9. ग्राम कोर्रा में जिला सहकारी बैंक हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।
हंचलपुर गौठान समिति की महिला सदस्यों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
कुरूद विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हंचलपुर गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। गौठान में गोबर पेंट उद्योग का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और पेंट निर्माण का पूरा काम देखा। गौठान में काम करने वाली महिला सदस्यों ने गौठान के निर्माण और उन्हें उद्यमी बनाने का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गुलाब का एक फूल भेंट स्वरूप दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे समय अपने हाथों में पकड़े हुए ही गौठान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हंचलपुर गौठान के स्वरूप और यहां काम कर रही महिला सदस्यों के मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं की सशक्तिकरण से ही प्रदेश भी सशक्त होगा।
हंचलपुर गौठान का निरीक्षण के दौरान पूरे समय सीएम के हाथ में नजर आया एक गुलाब, जानें इसका राज
बाइक पर रोमांस, गोद में बैठी है लड़की..चल रहा है खुलम खुला प्यार.. कटा चालान
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री आज बिरनपुर में भुनेश्वर साहू के परिजन से करेंगे मुलाकात
फसल को मवेशियों से बचाने पिता-पुत्र ने खेत में बिछाया था करंट, चपेट में आकर नाबालिग की मौत, पिता-पुत्र गिरफ्तार
धमतरी : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 03 मई तक आमंत्रित
छत्तीसगढ़ राज्य तथा राज्य के बाहर अध्ययनरत छत्तीसगढ़ के निवासी जो शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, नर्सिंग महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलीटेक्निक तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में अध्ययनरत है, ऐसे अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा बारहवीं से उच्चतर का पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई ऑनलाइन की जा रही है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाईhttps://postmatric-scholarship.cg.nic.in/वेबसाईट पर ऑनलाइन की जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य में अध्ययनरत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु नवीन/नवीनीकरण 03 मई तय की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर अध्ययनरत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु नवीन/नवीनीकरण के लिए 04 मई से 08 मई, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 10 मई तक और सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 15 मई तक की तिथि निर्धारित किया गया है।
बताया गया है कि यह अंतिम अवसर विद्यार्थियों को प्रदाय किया जा रहा है। निर्धारित तिथियों के बाद शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्त् िहेतु आवेदन, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक, सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
