प्रदेश
राहुल गांधी 25 सितंबर को आएंगे CG, आमसभा को करेंगे संबोधित
भिलाई में प्रियंका गांधी ने अपने पिता को किया याद… महिलाओं सुनाया ये किस्सा
लोहा व्यापारी के घर IT की दबिश
महिला समृद्धि सम्मेलन, जयंती स्टेडियम भिलाई नगर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी कार्यक्रम स्थल पहुंचे
कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ संस्कृति परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत राउत नाचा लोक नृत्य के साथ किया गया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से श्रीमती प्रियंका गांधी ने संवाद किया।
उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि रीपा के माध्यम से उद्यम के नये अवसरों को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अधोसंरचना के साथ उद्योग की गतिविधियां बढ़ रही हैं।
श्रीमती प्रियंका गांधी को अपने पास पाकर महिलाएं खुश और उत्साहित दिख रही हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को श्रीमती गांधी ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर उत्साही महिलाएं श्रीमती गांधी के साथ सेल्फी ले रही हैं।
महिला समृद्धि सम्मेलन में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण बन गया है।
महिलाएं अपना काम श्रीमती गांधी को दिखा रही हैं।
वे स्टाल्स का अवलोकन कर रही हैं और एक जगह उन्होंने अमारी फूल के रस के बारे में जानकारी ली।
महिलाओं ने उन्हें संक्षेप में बताया कि इसका वे किस तरह उपयोग करती हैं।
बैज और बिस्सा के खिलाफ थाने में शिकायत की भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के रायपुर जिला संयोजक भुवनलाल साहू ने बुधवार को राजधानी के सिविल लाइन थाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और सोशल मीडिया कांग्रेस के संयोजक जयवर्धन बिस्सा के खिलाफ शिकायत सौंपकर दोनों कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध भ्रामक और झूठी जानकारी फैलाने के मामले में आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री साहू ने सिविल लाइन थाने में प्रस्तुत अपनी शिकायत में बताया है कि दिनांक 14 सितंबर, 2023 को कांग्रेस के ट्विटर हैंडल ‘आईएनसीछत्तीसगढ़’ पर ‘देश के प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आकर झूठ बोलकर चले गए’ लिखकर यह झूठ फैलाया गया कि छत्तीसगढ़ में जी-20 की बैठक कब हो गई और पीएमओ जनता को बताए कि ऐसा कब हुआ? जबकि उक्त बैठक दिनांक 25 फरवरी, 2023 को आईआईएम (नवा रायपुर) में हुई थी और उस बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी सम्मिलित हुए थे। श्री साहू ने उक्त मामले में समुचित जाँच कर भ्रामक संदेश व झूठी जानकारी फैलाने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज और सोशल मीडिया संयोजक बिस्सा पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
--------------
छत्तीसगढ़ में कभी नहीं होगी शराबबंदी-मंत्री कवासी लखमा
रायपुर : श्रीमती प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर पहुंची
श्रीमती प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर पहुंची
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया
श्रीमती प्रियंका गांधी आज भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी
रायपुर : मुख्यमंत्री ‘मिरर नॉउ समिट-छत्तीसगढ़ पाथ टू प्रोग्रेस‘ में हुए शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित निजी होटल में टाईम्स गु्रप द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘‘मिरर नॉउ समिट-छत्तीसगढ़ पाथ टू प्रोग्रेस‘‘ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और सकारात्मक परिणामों पर अपनी बातें रखी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे भौगोलिक रूप से छोटे राज्यों में भी बेहतर काम हो रहे है और यहां लोग खुशहाल है। उन्होंने कहा कि देश की आधी से अधिक आबादी किसान है और छतीसगढ़ में तो 75 फीसदी से अधिक लोग खेती-किसानी से जुड़े है। हमने किसानी को फायदे का व्यवसाय बनाया और उन्हें उपज का सही दाम देने का काम किया है। हमारी प्राथमिकता न केवल कृषि केंद्रित रही बल्कि इसके समानांतर हमने वनांचल में रहने वाले लोगों के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी काम किया है।
श्री बघेल ने गोधन न्याय योजना से किसानो व पशुपालकों के जीवन में आए बदलावों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हमने इसे लागू करने से पहले शासन स्तर पर लंबा अध्ययन किया और उसके बाद ही लोगों को इससे जोड़ा गया। अब तक 265 करोड़ रुपये की गोबर की खरीदी और लगभग 300 करोड़ रूपये की वर्मीकम्पोस्ट तैयार हो चुका है। साथ ही 10 हजार 200 गौठानों में से 6500 गौठान स्वावलंबी हो चुके है। उन्होंने कहा कि गौठान में आजीविका के लिए बहुत सारी एलाइड गतिविधियां संचालित हो रही है और 13 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों की 2 लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों का दायरा घटा है और इन इलाकों में हमने विकासात्मक कार्यों को बढ़ावा दिया। अब वनांचलों में 67 प्रकार के वनोपज की खरीदी कर रहे है। वन उत्पादोें के वैल्यू एडिशन से मुनाफे में बढ़ोत्तरी हुई है। मुझे खुशी है कि देश का सबसे बड़ा मिलेट प्लांट छत्तीसगढ़ में स्थापित किया गया है। और समर्थन मूल्य में इसकी भी खरीदी की जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह, मिरर नाउ के मैनेजिंग एडिटर श्री निकुंज गर्ग उपस्थित थे।
जमीन को लेकर खूनी संघर्ष :बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट,मामले की जांच में जुटी पुलिस
संसद में ‘नारी शक्ति’ : राज्यसभा में आज पेश होगा महिला आरक्षण बिल, लोकसभा में पास होने पर पीएम का सभी सांसदों को धन्यवाद
यात्रियों बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 19 ट्रेनों में नई तकनीक वाले एलएचबी कोच की सुविधा
जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई थाना प्रभारी, देखें आदेश
चेंबर की मांग पर शासन ने बकाया कर ब्याज व शास्ति से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए.
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए चौतरफा प्रयास किए जा रहे है।
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए चौतरफा प्रयास किए जा रहे है। राज्य के गौठानों में आर्थिक क्रियाकलाप से महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के ग्राम कुमेकेला में भी महिलाओं को स्व-रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एनआर.एल.एम. बिहान द्वारा सेनेटरी पैड तैयार करने का काम से जोड़ा गया है। इससे समूह को अच्छी आमदनी मिल रही है। समूह की महिलाएं आस-पास के गांवों में जाकर महिलाओं को शारीरिक स्वच्छता सेनेटरी पैड उपयोग की समझाईश भी दे रही है।
जशपुर जिले पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम कुमेकेला में मॉ दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण लेकर सेनेटरी पैड निर्माण शुरू किया गया है। इस पंचायत में 26 समूह गठित किए जा चुके हैं। मां दुर्गा स्व-सहायता समूह की सभी महिलाओं सप्ताहिक बैठक कर बचत जमा करते हैं और बिहान योजना के तहत 15 हजार रुपए चक्रीय निधि की राशि भी प्राप्त कर चुकी हैं। महिलाएं बैंक लोन लेकर सेनेटरी पैड का निर्माण कर वितरण करने का काम करती हैं जिसमें कि गांव की महिलाओं को जागरूक कर सेनेटरी पैड उपयोग करने के लिए प्रेरित करती हैं। समूह की महिलाओं को सेनेटरी पैड से 20 हजार रूपये की आमदनी हो चुकी है।
कोण्डागांव : यूनिसेफ इंडिया के अधिकारियों ने जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों का किया अवलोकन
यूनिसेफ इंडिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी लुइज़ी डैक्विनो सहित यूनिसेफ के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय संगठन के प्रतिनिधि के रूप में पश्चिम अफ्रीका के रेने एहोनु एक्पिनी, बेल्जियम के गुंटर बूसरी, चोल थाबो आयुल, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ प्रमुख जॉब ज़ैकारीया, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह के द्वारा मंगलवार को कोण्डागांव में संचालित यूनिसेफ के कार्यक्रमों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर यूनिसेफ के दल द्वारा केशकाल विकासखण्ड के अंतर्गत बांधापारा और नाकापारा आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम स्वास्थ्य स्वचछता ‘मया मंडई‘, पोषण दिवस और एनिमिया मुक्त कोण्डागांव के बारे में युवाओं एवं ग्रामीणों के संग चर्चा की गई साथ ही गर्भावस्था के दौरान योग के विषय में चर्चा करते हुए केन्द्र में योगाभ्यास को देखा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन और एएनएम से टीकाकरण, एनीमिया मुक्त कोण्डागांव के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की और जिले में चल रहे कार्यों को समझा साथ ही सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए बस्तरिया हल्बी गानों की धुन पर बच्चों एवं युवोदय स्वयं सेवकों के संग नृत्य किया।
इस दौरान उन्होंने योजनाओं से कैसे समाज के तीनों वर्गों में बचपन, युवा वयस्क, और वृद्ध वयस्कों तक पहुंचाया जा रहा है और कैसे स्कूलों में स्वयंसेवकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा की जा रही है और समुदाय में उनके योगदान पर चर्चा की। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्यों ने मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया और स्वयंसेवकों ने भी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के परिणामस्वरूप उनके जीवन में परिवर्तनों एवं अनुभवों को साझा किया। इस दौरान बीएमओ डॉ0 एएल रोहलेडर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 रूद्र कश्यप, सीडीपीओ दिपेश बघेल, बीपीएम उमेश मरकाम, प्रियंका वर्मा, सरपंच, पंच, वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, समूह के कार्यकर्ता, पॉल कुमार, कमल पांडे, आरती, सूर्यकांत के सहित जिले के सक्रिय स्वयंसेवक उपस्थित थे।
यूनिसेफ के दल ने कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात कर कोण्डागांव में नवाचार के रूप में मानसिक स्वास्थ्य एवं कुपोषण से लड़ने के लिए तैयार की गयी योजनाओं की प्रशंसा की। दल द्वारा विशेष तौर पर ‘मया मंडई‘, ‘एनिमिया मुक्त कोण्डागांव‘ अभियान एवं ‘युवोदय कोंडानार चैम्प्स‘ स्वयं सेवकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसके क्रियान्वयन में सहयोग एवं अन्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना निर्माण पर जोर देते हुए समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु गहन विमर्श किया। जिले में चल रहे स्वास्थ्य कार्यों की स्थिति पर विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना में मिलेगी 1500 रूपए मासिक पेंशन
महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के निर्माण क्षेत्र से जुड़े मेहनतकश मजदूरों का भविष्य उज्जवल होने जा रहा है। भूपेश सरकार की मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना में हर महीने 1500 रूपए मासिक पेंशन दी जाएगी।
संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा मजदूरों की जिदंगी में बदलाव लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। जिससे न केवल मजदूरों का जीवनस्तर में बदलाव हुआ है बल्कि उनको मान भी मिला है। श्रमिकों के रोजगार, स्वास्थ्य, श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा सहित उनके आर्थिक स्थिति में बदलाव के लिए कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है। लिहाजा श्रम विभाग की योजनाओं से पचास लाख से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। इसी कड़ी में अब निर्माण क्षेत्र से जुड़े मेहनतकश मजदूरों को अब भविष्य की चिंता नहीं सताएगी। भूपेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना लागू की गई है। जिसके तहत निर्माण कार्य करने वाले ऐसे मजदूर जिनकी आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी हो तथा जो 10 साल तक पंजीकृत रहे हैं उन्हें जीवन पर्यंत हर महीने 1500 रूपये मासिक पेंशन दी जायेगी।
