प्रदेश
अडानी फाउंडेशन ने स्वामी आत्मानंद स्कूल खरोरा के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 70 लाख का चेक कलेक्टर को सौंपा
प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
मुख्यमंत्री निवास में धूम-धाम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया तीजा-पोरा तिहार
तीजा-पोरा त्यौहार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने स्वागत उद्धबोधन में कहा कि नारी शक्ति के सम्मान से ही देश महान बनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के लिए मजबूती के साथ काम हुआ है। प्रदेश में संचालित विभिन्न महिला केन्द्रित योजनाओं से उनके उत्थान की राह आसान हुई है। इस मौके पर सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम तथा दिल्ली से विशेष रूप तीजा पोरा मनाने आई सुश्री सुप्रिया श्रीनेत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने किया।
इस अवसर पर राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, संसदीय सचिव श्रीमती संगीता सिन्हा, सुश्री शकुन्तला साहू, विधायक देवती कर्मा, श्रीमती सावित्री मंडावी, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आई महिलाएं उपस्थित थी।
छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार : जलजीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नारायणपुर जिले को केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से मिला प्रशस्ति पत्र
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सराहा जा रहा है। इसी कड़ी में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। नारायणपुर जिले को आकांक्षी जिले के अंतर्गत जलजीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से केंद्रीय जलशक्ति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस सम्मान के लिए नारायणपुर जिलावासियों को तथा इस कार्य में लगे जलजीवन मिशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।
गौरतलब है कि बेहद कठिन बसाहटों वाले नारायणपुर जिले के गाँव-गाँव में हर ग्रामीण को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण कार्य था। इसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने आंकाक्षी जिले के अंतर्गत नारायणपुर जिले को सम्मानित किया। केंद्र सरकार द्वारा जलजीवन सर्वेक्षण 1 अक्टूबर 2022 से 30 जून 2023 तक कराया गया। इसमें आकांक्षी जिलों अंतर्गत नारायणपुर जिले का कार्य उत्कृष्ट पाया गया। इस जिले के लिए जलजीवन मिशन ने 30 हजार 322 परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने का लक्ष्य रखा था इसमें 18 हजार 72 घरों तक नल कनेक्शन पहुँचाया जा चुका है। 14 गाँव ऐसे हैं जहां शतप्रतिशत परिवारों को कनेक्शन दिया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पूरे प्रदेश में जलजीवन मिशन के अंतर्गत शुद्ध पेयजल पहुँचाने का काम मिशन मोड पर किया जा रहा है। मिशन संचालक जलजीवन मिशन श्री आलोक कटियार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सतत् मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन के कार्यों में मानक गुणवत्ता के साथ वांछित प्रगति प्राप्त हुई है, वर्तमान स्थिति में राज्य द्वारा औसतन प्रतिदिन 7000 घरेलू कनेक्शन की उपलब्धि अर्जित की जा रही है तथा 60 प्रतिशत परिवारों को घरेलू कनेक्शन दिया जा चुका है। अब तक राज्य के कुल 422 ग्रामों को हर घर जल प्रमाणीकरण किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि नारायणपुर जिले में दो विकासखंड ओरछा और नारायणपुर है।
विकासखंड ओरछा का अधिकांश क्षेत्र अबूझमाड़ के अन्तर्गत आता है जो लगभग 4 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ पहाड़ एवं घने जंगलों से घिरा हुआ है। अभी तक इन क्षेत्रों का सर्वे भी नहीं हो पाया है। इस असर्वेक्षित क्षेत्र में 275 से अधिक ग्राम है, जिसके किसानों के हितों को देखते हुये मसाहती सर्वे के कार्य हेतु मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था। मसाहती ग्रामों में सर्वे कार्य चल रहा है। जल जीवन मिशन अन्तर्गत सोलर पम्प आधारित पेयजल योजनाये इस जिले के दूर-दूर में फैले बसाहटों में निवासरत ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में जलजीवन मिशन अंतर्गत राज्य के कुल 43 हजार 974 शाला (86.78 प्रतिशत), 41 हजार 719 आंगनबाड़ी केंद्र (83.39 प्रतिशत) एवं 5246 स्वास्थ्य केंद्र (97.86 प्रतिशत) में रनिंग वाटर उपलब्ध कराया जा चुका है। राज्य के शतप्रतिशत अर्थात 2470 आश्रम शालाओं में रनिंग वाटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राज्य के 7 जिलों धमतरी, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, मुंगेली, जांजगीर चांपा एवं सक्ती जिले में 70 प्रतिशत से अधिक घरेलू कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। दंतेवाड़ा जिले में 26 हजार 891 अर्थात 53.01 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किया गया है। दंतेवाड़ा जिले के 19 ग्रामों में शतप्रतिशत परिवारों में नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है तथा 5 गांव में हर-घर जल प्रमाणीकरण कराया जा चुका है।
नारायणपुर जिले में 6 ग्रामों में हर घर जल उत्सव मनाकर प्रमाणीकरण कराया गया है। नारायणपुर जिले में हर घर जल पूर्ण करने के प्रयासों के अंतर्गत विकासखण्ड ओरछा के अंदरूनी ग्राम उदिदगांव, गुलुमकोड़ो, कोकोड़ी, कुंडला, खडकागांव, गुरिया एवं पल्ली आदि गांवों में कार्य पूर्णता पर है। जिले में सोलर आधारित 338 योजनायें पूर्ण की जा चुकी है, सुदूर वनांचल क्षेत्रों में सोलर आधारित पेयजल योजनाओं से निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित किया जा रहा है इस प्रकार नारायणपुर जिले के अंदरूनी एवं विद्युत विहीन ग्रामों में भी पेयजल सुविधा का लाभ मिल रहा है।
श्री कटियार ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत नारायणपुर जिले के शत प्रतिशत परिवारों को अतिशीघ्र घरेलू नल कनेक्शन प्रदान कर प्रदेश के प्रथम हर घर जल जिला बनाये जाने हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
: सौर सुजला योजना से जिले के 5230 किसानों की जिंदगी में फैली हरीतिमा
सौर सुजला योजना ऐसे समस्त किसानों जिनके पास जल स्त्रोत तो पूर्व से उपलब्ध था, किंतु बिजली कनेक्शन के अभाव में या तो डीजल अथवा अन्य महंगे ईंधन का उपयोग कर सिंचाई करते थे या सिंचाई के लिये सिर्फ वर्षा के जल पर आश्रित रहते थे। उनके लिए वरदान साबित हो रहा है। सौर सुजला योजना लागू होने के पश्चात से अब किसान सोलर पंप के माध्यम से अपने खेतों के साथ जिंदगी में भी हरियाली बिखेर रहे हैं। अब सिंचाई के लिए न तो आसमान की ओर ताकना पड़ता है और न ही विद्युत कनेक्शन का बाट जोहना पड़ता है। वे अब आसानी से अपने खेतों की सिंचाई कार्य कर पा रहे हैं। योजना के प्रारम्भ से अब तक जिला महासमुंद के कुल 5230 किसानों को योजना का लाभ मिला है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा), ऊर्जा विभाग छ.ग. शासन के अधीन राज्य सरकार की अधिकृत नोडल एजेन्सी है। जिसके माध्यम से राज्य में अनेक गैर परम्परागत ऊर्जा आधारित परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसके तहत सोलर रूफटॉप सौर संयंत्र, ऑन ग्रिड सौर संयंत्र, पेयजल हेतु सोलर ड्यूल पंप, कृषि प्रयोजन कार्य हेतु सोलर सिंचाई पंप के अलावा अनेक परियोजनाओं का क्रियान्वयन राज्य में किया जा रहा है। सौर सुजला योजना अंतर्गत राज्य के प्रत्येक वर्ग के किसानों को कृषि प्रयोजनों हेतु सिंचाई कार्यों के लिये राज्य शासन द्वारा अत्यंत आकर्षक अनुदान एवं रियायती दरों पर सोलर पम्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
महासमुंद जिले के ग्राम ठेलकादादर की महिला किसान श्रीमती रेवती पटेल की तरह 5 हजार और अन्य किसानों ने सोलर पम्प स्थापित कर आर्थिक समृद्धि के द्वार खोले हैं। श्रीमती रेवती बताती है कि योजना के तहत वर्ष 2023-24 में विकासखण्ड-पिथौरा के ग्राम - ठेलकादादर में अपने खेत में 03 एच.पी. क्षमता का सोलर पंप स्थापित किया है। जिससे वे खेतों में सब्जी उत्पादन कर कम समय में लगभग 45000 रुपए का लाभ ले चुकी है। उन्होंने बताया कि वे बिजली के अभाव में जल स्त्रोत होते हुए भी कृषि कार्य नहीं कर पाती थी या परंपरागत विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने हेतु लाखों रूपये का व्यय होता था, अब इस योजना का लाभ लेकर अपने खेतों में विभिन्न प्रकार के फसलों का उत्पादन कर लाभ अर्जित कर रहें है।
कार्यपालन अभियंता क्रेडा ने बताया कि योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु इस योजना के तहत जिला महासमुंद को 650 नग सोलर पंप का लक्ष्य आबंटित किया गया है जिसके विरूद्व जिले में अब तक 231 सोलर पंप स्थापित किया जा चुका है। 3 एच.पी. क्षमता के सोलर पम्प स्थापना हेतु सामान्य वर्ग के लिए 18 हजार, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12 हजार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 7-7 हजार रुपए लागत एवं हितग्राही अंश राशि का प्रावधान है। वहीं 5 एचपी पम्प स्थापना के लिए सामान्य वर्ग हितग्राहियों के लिए 20 हजार, अन्य पिछड़ा वर्ग 15 हजार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए 10 हजार रुपए अंशदान देना होता है। प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में एक रूपए प्रति वॉट की दर से अतिरिक्त देय होगा।
डेंगू के इलाज के नाम पर 77 लाख रुपए फर्जीवाड़ा करने वाले 25 अस्पतलों को भेजा गया नोटिस
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार में सपरिवार शामिल होने पहुंचे
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार में सपरिवार शामिल होने पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकारा और तीजा-पोरा तिहार की बधाई दी
सपरिवार भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर रहे है मुख्यमंत्री
पोरा तिहार के विशेष अवसर पर की किसानों के महत्वपूर्ण औजार हल और नांदी बैला की पूजा
किसानों सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना की
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का तीजा-पोरा तिहार पर संबोधन
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का तीजा-पोरा तिहार संबोधित कर रहे है ।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हर साल की तरह पोरा तिहार के अवसर पर हम अपनी बहनों को अपने निवास में आमंत्रित करते हैं । आप सभी बड़े उत्साह के साथ आए, आप सभी को तीजा पोरा तिहार की बहुत शुभकामनाएं ।
प्रदेश में जो भी अतिथि आते हैं, महिलाओं को लेकर उनकी धारणाएं बदली है, छत्तीसगढ़ की महिलाएं जागरूक है और वह सक्रियता के साथ सभी गतिविधियों में भाग लेती हैं। इसलिए जब आप प्रदेश की सारी योजनाएं देखेंगे तो पाएंगे कि इन्हें महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसान न्याय योजना, श्रमिक हितैषी योजना, गोधन न्याय योजना जैसी योजनाएं से लगभग 1 लाख 75 हज़ार करोड़ सीधे प्रदेशवासियों के खाते में भेजी गई है।
उन्होंने कहा कि तीजा के अवसर पर ऐसा मानते है कि जब महिलाएं मायके जाती है तब बारिश होती है। आप देख रहे हैं कि पिछले दो-तीन दिन से अच्छी बारिश हो रही है। पिछले 5 सालों में हमारे प्रदेशवासियों और आप बहनों के अकाल-दुकाल नहीं पड़ा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने हाल ही में निर्देश जारी किए हैं कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। हमने प्रदेश में महिलाओं का मान बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अंग्रेजी स्कूल खोला है, जहां गरीब परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का मौका मिला है। हमारा लगातार प्रयास है कि हम सब लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाएं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं घर ही नहीं संभाल रही है बल्कि मोर्चा भी संभाल रही हैं। महिलाएं सर्च ऑपरेशन में जाती है। ऐसा ट्रूप बना है जो इस काम को बखूबी अंजाम दे रही है।
छत्तीसगढ़ में CBI का छापा, 10 घंटों तक टीम ने खंगाले रिकॉर्ड … दफ्तर सील
भारी बारिश : नदी नाले उफान पर, कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे बंद
छत्तीसगढ़ में आज धूमधाम से मनाया जाएगा तीजा-पोरा, मुख्यमंत्री निवास में होगा भव्य आयोजन …
दो मिनी बस में भिड़ंत, कई यात्री घायल
8 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में आज सभी निजी स्कूल बंद
जगदलपुर : लालबाग खेल मैदान में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़ की पारम्परिक खेल विधाओं की विरासत को पुनर्जीवित कर इन खेल विधाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने का सार्थक प्रयास छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक है। इसकी शुरुआत कर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने सकारात्मक पहल के साथ ही इन खेल विधाओं के जरिये गांव से शहर के प्रतिभाओं को उभरने का बेहतर अवसर सुलभ कराया है। जिससे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभा दिखा रहे हैं। इस संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बस्तर संभाग के सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर में अपना परचम लहरायें और बस्तर का नाम रोशन करें। यह बात संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने स्थानीय लालबाग खेल मैदान में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभारंभ करने के पश्चात खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा।
इस अवसर पर कमिश्नर बस्तर संभाग श्याम धावड़े ने स्वागत उदबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गांव से लेकर राज्य स्तर तक पारम्परिक खेलों के प्रतिभाओं को अपने दक्षता को प्रदर्शन करने मौका मिला है। इस संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 16 विभिन्न खेल विधाओं में तीन आयु वर्ग के 2400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपनी बेहतर प्रतिभा प्रदर्शन करें और चयनित होकर राज्य स्तर में अपनी श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर बस्तर को गौरवान्वित करें। आरंभ में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के विधिवत उदघाटन की घोषणा की। वहीं गिल्ली-डंडा खेलकर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के. सहित सभापति नगर पालिक निगम जगदलपुर श्रीमती कविता साहू, राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक श्री सुशील मौर्य और अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर पालिक निगम हरेश मण्डावी तथा अधिकारी-कर्मचारी, सभी 7 जिलों के खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस दौरान अवगत कराया गया कि 13 से 14 सितम्बर तक आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023 में कब्बडी, खो-खो, रस्साकशी, सँखली,पिट्ठूल, कंचा-बाटी, गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़,100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, गेड़ी दौड़, रस्सीकूद, फुगड़ी, भौंरा, बिल्लस एवं कुश्ती खेल विधाओं में 0 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभा रहे हैं। आरम्भिक खेल 100 मीटर दौड़ में 0 से 18 वर्ष आयु समूह के बालक वर्ग के नारायणपुर जिले के राजेश कोर्राम ने प्रथम,कोण्डागांव के योगेश कोर्राम ने द्वितीय तथा दंतेवाड़ा जिले के अनिल तामो ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं उक्त आयु समूह के बालिका वर्ग में कांकेर जिले की तार्निका ने प्रथम, दंतेवाड़ा जिले की अक्षरा वेक ने दूसरा और बस्तर जिले की वेदवती कश्यप ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
