प्रदेश
यात्रियों की फिर बढ़ी मुसीबतें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें कैंसिल
CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से बैगा की मौत, 5 लोग झुलसे
यात्री बस में लगी भीषण आग, नारायणपुर-रायपुर रोड में देर रात बड़ा हादसा
जशपुर में नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना बोले, कांग्रेस के खाने के दांत और दिखाने के दांत अलग-अलग
नवाचार, रचनात्मकता और आजीवन सीखने की भावना होनी चाहिए विद्यार्थियों में : विश्वभूषण हरिचंदन
रायपुर : नवाचार, रचनात्मकता और आजीवन सीखने की भावना होनी चाहिए विद्यार्थियों में- विश्वभूषण हरिचंदन
श्री हरिचंदन ने कहा कि हम एक तेज और गतिशील दुनिया में रह रहे हैं, जहां तकनीकी प्रगति और वैश्वीकरण, उद्योगों और व्यवसायों को नया आकार दे रहा है। अपने चुने हुए क्षेत्रों में प्रासंगिक बने रहने और आगे बढ़ने के लिए इन परिवर्तनों को अपनाना आवश्यक है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपनी शिक्षा और ज्ञान का उपयोग व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों के उत्थान के लिए भी करें। जिम्मेदार नागरिक बनें और हमारे महान राष्ट्र के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दें।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने विद्यार्थियों से कहा कि वे देश के गर्व को न भूलें। हमारा देश आज विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है और प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। बहादुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरों जिन्हांेने देश के लिए अपना जीवन बलिदान दिया है ,उनके सम्मान में श्री मोदी की पहल पर मेरा माटी मेरा देश अभियान चलाया गया। हाल ही में भारत में जी-20 देशों के सम्मेलन के सफल आयोजन ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई।
समारोह में दीक्षांत भाषण भाभा परमाणु रिसर्च इंस्टीट्यूट अंतर्गत स्कूल ऑफ एडवांस स्टडीज इन न्यूक्लियर एण्ड टेक्नोलॉजी के चेयरमेन (मानद) एवं पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. आर. चिदम्बरम ने दिया। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन आई.टी.एम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर डॉ. पी. वी. रमन्ना ने किया। कुलपति डॉ. सुमेन सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के चेयरमेन ड़ॉ उमेश कुमार मिश्रा, विश्वविद्यालय की डायरेक्टर जनरल सुश्री लक्ष्मी मूर्ति, विश्वविद्यालय के अन्य प्रोफेसर, फैकल्टी मेंबर, विद्यार्थी एवं उनके पालकगण उपस्थित थे।
अर्टिगा कार से नशीली सिरफ का जखीरा जब्त, महिला समेत 4 गिरफ्तार
BreakingNews : परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जशपुर पहुंचे जेपी नड्डा, सभा को करेंगे संबोधित
महादेव एप पर टेढ़ी हुई ईडी की निगाह, कोलकाता, भोपाल, मुंबई में दबिश देकर जब्त किए 417 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : कांग्रेस के इस बड़े नेता की पत्नी का सड़क हादसे में हुआ निधन, कार का टायर फटा और …
गणेश पंडालों में रात 10 बजे के बाद डीजे-धुमाल बजाने पर लगा प्रितबंध
यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने सहित जरूरत के अनुरूप ट्रैफिक सिग्नल लगाने दिए निर्देशसड़क दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी उपाय पर दिया बल
बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के आस्था सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सांसद दीपक बैज और उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री कवासी लखमा वर्चुअल रूप से जुड़े। बैठक में जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग और राजकीय सड़कों के साथ-साथ ग्रामीण तथा वनांचल क्षेत्र के सड़कों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया।
सांसद श्री बैज ने कहा कि सड़क सुरक्षा न केवल एक महत्वपूर्ण विषय है, बल्कि दुर्घटनाओं में कमी लाकर अमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने आमजनों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर बल दिया। वहीं जरूरत के अनुरूप ट्रैफिक सिग्नल और अन्य अधोसंरचना कार्यो को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा,साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने पर बल दिया। बैठक में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने सड़क सुरक्षा पर बल दुर्घटना रोकने के लिए व्यापक प्रयास करने की आवश्यकता बताई। वहीं संसदीय सचिव रेखचन्द जैन सहित विधायक नारायणपुर चन्दन कश्यप और विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने भी सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने यातायात नियमों का पालन एवं सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्गो को सहायक सड़कों से जोड़ने वाले जंक्शन पॉइंट पर गति अवरोध के लिए मानक रंबल स्ट्रिप बनाने के निर्देश दिए। इस हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को चिन्हांकित स्थानों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये कहा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा ने जगदलपुर शहर में यातायात प्रबन्धन हेतु गोल बाजार एवं संजय मार्केट में मल्टी लेबल पार्किंग की जरूरत सहित शहर के बाहर स्थायी ट्रांसपोर्ट नगर बनाने, शहर के चिन्हित 3 स्थानों पर बेरियर लगाने सहित ट्रैफिक दबाव के नियंत्रण हेतु आड़ावाल तिराहा, गुरुगोविंद सिंह चैक एवं टेलीमारेंगा तिराहा पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित किये जाने का सुझाव दिया। वहीं जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों पर गति नियंत्रण के लिए जिगजैग, रबल स्ट्रीप लगानेन, आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने,सड़कों पर सुगम दृश्यता हेतु सड़क किनारे स्थित झाड़ियों की छंटाई करने, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही गाड़ियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की फिटनेस जांच,ओवर स्पीडिंग एवं ओवर लोडिंग के प्रकरणों पर कार्यवाही सहित यातायात नियंत्रण हेतु। कार्यवाही और यातायात जागरूकता की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
बैठक में महापौर नगर पालिक निगम श्रीमती सफीरा साहू तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य जिले के जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, डीएफओ उत्तम गुप्ता, आयुक्त नगर निगम हरेश मण्डावी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी
गोधन न्याय योजना में लापरवाही; जिला पंचायत सीईओ ने जनपद CEO और CMO को जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
नगर पंचायत खरोरा में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने 363 लोगो को राजीव आश्रय पत्र (पट्टा) का वितरण किया........
रायपुर/खरोरा। धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज नगर पंचायत खरोरा में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत 363 अधिकार पत्र (पट्टा )वितरण किया।
इस कार्यक्रम के अवसर में विधायक योगेंद्र शर्मा ने कहा हमारी सरकार के द्वारा लगातार गांव गरीब मजदूर किसान को लाभान्वित करते हुए उनके हित में फैसला ले रही है और सरकार के द्वारा जनहितैषी कार्यों से आज यहां के हितग्राहियों में जो खुशी की लहर है वह यह दर्शाती है कि भरोसे की सरकार भरोसा बरकरार यह चरितार्थ होता दिख रहा है और आज नगर पंचायत खरोरा वासी हितग्राहियों के लिए यह दिन स्वर्णिम दिन के रूप में होगा और पट्टा मिलने से हितग्राहियों को उन्हें अन्य योजनाओ का भी लाभ मिलेगा।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद देवांगन,नगर पंचायत उपाध्यक्ष पन्ना देवांगन, पूर्व प्रदेश महासचिव रविंदर बबलू, शशांक चंद्राकर,पार्षद सुरेंद्र गिलहरे,संत नवरंगे, पुनेद्र पाध्याय,राहुल मरकाम, एल्डर अंबिका बंछोर,कमल वर्मा, एसडीएम प्रकाश टंडन, तहसीलदार पवन कोसमा सहित भारी संख्या में नगर वासी और हितग्राही उपस्थित रहे।
