प्रदेश

झूठ बोलना हमारा संस्कार नहीं,सच बोलें और पूरी दमदारी से बात रखें-सैलजा

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने नवनियुक्त प्रवक्ताओं को नसीहत दी है कि हमे दूसरी पार्टी की तरह झूठ नहीं बोलना है, बल्कि पूरी दमदारी से अपनी बात रखनी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग की बैठक में उन्होंने नए प्रवक्ताओं से सुझाव लिए और दिशा-निर्देश भी दिया। प्रवक्ताओं, टीवी पैनलिस्ट और मीडिया कोआर्डिनेटरों से कहा कि भाजपा में प्रवक्ता से लेकर बड़े नेता बेझिझक झूठ बोलते हैं। कांग्रेस पार्टी का संस्कार झूठ बोलने का नहीं है, इसलिए हम झूठ नहीं बोल सकते, लेकिन हम पूरी दमदारी से और मजबूती से सच के साथ होकर उनकी झूठी बातों का खंडन करना है। मीडिया पर अपने द्वारा कही गई बातों को इंटरनेट मीडिया पर भी अधिक से अधिक प्रसारित करना है। कुमारी सैलजा ने कहा, भाजपा के 15 साल के कार्यकाल की असफलता और हमारे 5 साल के कार्यकाल की उल्लेखनीय सफलता को जन-जन तक पहुंचना है। स्वतंत्र विचारकों को भी कांग्रेस पार्टी से जोडऩा होगा और साथ ही डॉक्टर, प्रोफेसर, वकील जैसे पेशे से जुड़े लोगों को भी मीडिया विभाग में जोडऩा है। रायपुर राजधानी के अलावा अन्य दूरस्थ जिलों के कार्यकर्ताओं को अवसर दिए जाने पर कुमारी शैलजा ने खुशी जाहिर कि साथ ही और उन्होंने अधिक संख्या में महिलाओं को संचार विभाग में अवसर दिए जाने की बात कही। 
और पढ़ें ...

कहीं धूप तो कही छाँव… छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में सक्रीय हुआ मानसून, तो यहां निकल रहा लोगों का पसीना, जानिए मौसम का हाल…

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही बारिश भी हो रही है। इसके चलते इन दिनों मौसम में भी ठंडकता आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा और बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा भी होगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, भले ही मानसून पर ब्रेक लग गया है, लेकिन स्थानीय प्रभाव से आज कई जिलों में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में बारिश ना होने के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि, 12 सितंबर के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी।
और पढ़ें ...

धरमजयगढ़ रेंज में फिर एक हाथी की मौत, मेड़रमार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश …

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में रविवार की सुबह खेत में नर हाथी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रथम दृष्टया करंट से नर हाथी की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। बता दें कि धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में लंबे अर्से से जंगली हाथियों का विचरण जारी है। बीती रात भोजन की तालाश में एक नर हाथी मेड़रमार कालोनी तक आ पहुंचा जहां एक खेत मे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की जानकारी गांव के ग्रामीणों को रविवार की सुबह लगी तब उन्होंने इस घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों का एक दल कालोनी के आसपास विचरण कर रहा है। कुछ हाथी कालोनी के आसपास पहुंच कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हाथी के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
और पढ़ें ...

Transfer : 11 सब इंस्पेक्टर सहित 26 पुलिस कर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया है। एसपी ने पुलिस लाइन में पदस्थ 11 सब इंस्पेक्टर, 1 एएसआई सहित 5 प्रधान आरक्षक और 9 आरक्षकों का ट्रांसफर कर दिया है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य मशीनरी हर संकट से निपटने के लिए तैयार – भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने हीरक जंयती समारोह का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य मशीनरी हर संकट से निपटने के लिए तैयार –  भूपेश बघेल

रायपुर मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेन्सिंग लैब शुरू होगा

और पढ़ें ...

बिग ब्रेकिंग : NIA टीम ने आज छत्तीसगढ़ में की ताबड़तोड़ छापेमारी … कई दस्तावेज बरामद

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल के लिए प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े विस्फोटक सामग्री, ड्रोन और एक लेथ मशीन की बरामदगी से जुड़े अगस्त 2023 के एक मामले के संबंध में आज तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कई छापे और तलाशी ली।जून महीने में कोठागुडेम के चेरला मंडल में तीन आरोपियों के पास से विस्फोटक सामग्री, ड्रोन और एक लेथ मशीन जब्त होने के बाद एनआईए ने 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। स्थानीय पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन का उपयोग देश में बने हथियारों के निर्माण में किया जाना था, जिन्हें भारत के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के खिलाफ तैनात किया जाना था। मामला बाद में एनआईए को सौंप दिया गया था। जैसा कि ज्ञात हुआ है, चेरला ड्रोन मामले में अपनी जारी जांच के तहत, एनआईए ने आज दो राज्यों तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में आठ स्थानों पर छापेमारी की। वारंगल में पांच स्थानों और तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुदम में दो स्थानों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक स्थान पर आरोपियों के परिसरों की तलाशी में कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। NIA ने बताया, इन उपकरणों और दस्तावेजों की विस्तृत जांच चल रही है ताकि लंबे समय तक तथाकथित ‘लोगों का युद्ध” के माध्यम से भारत सरकार को उखाड़ फेंकने के कथित उद्देश्य के साथ विभिन्न प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल एक वामपंथी चरमपंथी संगठन सीपीआई को समर्थन प्रदान करने में आरोपी की भागीदारी को उजागर किया जा सके। प्रथम दृष्टया आरोपी अपने भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित संगठन को कच्चा माल उपलब्ध करा रहे थे। सीपीआई (माओवादी) ने हाल के दिनों में विभिन्न राज्यों में अपनी हिंसक आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
और पढ़ें ...

सीएम ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 23.93 करोड़ रूपए की राशि का किया अंतरित

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 23.93 करोड़ रूपए का भुगतान किया। गोबर विक्रेताओं को 5.36 करोड़, स्व-सहायता समूहों एवं गौठान समितियों को 2.77 करोड़ रूपए, स्व-सहायता समूहों और सहकारी समितियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के रूप में 13.55 करोड़ रूपए, और गौठान समितियों के 42 हजार 644 सदस्यों को 2.25 करोड़ रूपए का मानदेय दिया।
और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे रायपुर मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल पहुंचे रायपुर मेडिकल कॉलेज

700 बिस्तर वाले एकीकृत नवीन चिकित्सालय के भवन का करेंगे भूमिपूजन

322 करोड़ रुपये में तैयार होगा भवन

मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह का किया शुभारंभ

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में ट्रेनें रद्द होने के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ट्रेन रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आएदिन ट्रेनें रद्द होने से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का करना पड़ रहा है। वहीं, ट्रेनों के रद्द होने के विरोध में कांग्रेस आज से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दी है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आज कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसके बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा। बता दें कि 10, 11 और 12 सितंबर को पाम्पलेट वितरण और पोस्टर चस्पा का कार्यक्रम होगा। वहीं, 13 सितंबर को प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। जहां रेलवे स्टेशन नहीं है वहां पर स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। चरणबद्ध आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। अरुण वोरा को रायपुर, आर.पी. सिंह को बलौदाबाजार, शैलेश नितिन त्रिवेदी को गरियाबंद, नितिन भंसाली को महासमुंद, ज्ञानेश शर्मा को धमतरी का प्रभारी बनाया गया है।
और पढ़ें ...

*पुनीत सागर अभियान : एनसीसी कैडेटस ने लोगो को तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश*

*पुनीत सागर अभियान: एनसीसी कैडेटस ने लोगो को तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश* *राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में आयोजित हुआ कार्यक्रम* *पुनीत सागर अभियान से जुड़े एनसीसी कैडेट का हुआ सम्मान* *पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी कैडेट ने राज्य के 75 तालाबों को किया है प्लास्टिक कचरे से मुक्त* *राज्य में एनसीसी की 16 इकाइयां पिछले एक साल से पुनीत सागर अभियान के माध्यम से आमजनों को कर रहे प्रेरित* *अभियान के तहत एनसीसी देशभर में समुद्री किनारों, बीचों, झीलों, नदियों और तालाबों को कर रहे है कचरामुक्त* रायपुर, 09 सितंबर 2023/ एनसीसी केडिट्स के द्वारा पुनीत सागर अभियान के माध्यम से लोगो को तालाबों,नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने का लगातार संदेश दिया जा रहा है । इसी कड़ी में आज सुबह राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में पुनीत सागर अभियान का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर लोगो को तालाबों, नदियों और जलाशय को स्वच्छ रखने के लिए लोगो को प्रेरित करने के लिए एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों द्वारा जल संरक्षण और उसके सदुपयोग से संबंधित नारे भी लगाए। आज के कार्यक्रम में एनसीसी रायपुर ग्रुप के विभिन्न संस्थाओं के 2000 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया। यह कार्यक्रम स्थानीय लोगों तथा भावी पीढ़ी को तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने एवं इसके महत्व को रेखांकित करने पुनीत सागर अभियान के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एनसीसी केडिटस द्वारा आयोजित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन का विस्तार करते हुए एनसीसी द्वारा देशभर में पुनीत सागर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समुद्री किनारों और बीचों, झीलों, नदियों तथा तालाबों को प्लास्टिक एवं अन्य कचरों से मुक्त करना है। पर्यावरण को प्लास्टिक कचरे से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना और इस संदेश का प्रचार-प्रसार करना भी इस अभियान का मकसद है। ज्ञात हो छत्तीसगढ़ राज्य में एनसीसी ग्रुप रायपुर और इसकी राज्य भर में फैली 16 इकाइयां पिछले एक साल से पुनीत सागर अभियान में शामिल है। रायपुर छत्तीसगढ़ में एनसीसी के पूरे राज्य भर के लगभग 253 स्कूलों और 100 कॉलेजों में लगभग 18 हजार कैडेट्स हैं। रायपुर ग्रुप के एनसीसी कैडैटस् द्वारा अब तक छत्तीसगढ़ के 75 जल ईकाईयो को प्लास्टिक मुक्त बनाया गया है। कुल 2400 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र कर रिसाईक्लिंग के लिए भेजा गया है। स्थानीय आबादी के बीच जल निकायो की सफाई और संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेटो द्वारा एक व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस संबंध में एनसीसी ईकाईयो द्वारा स्थानीय आबादी, ग्राम पंचायत, नगर निगम और गैर सरकारी संगठनो (एन०जी०ओ०) के साथ जागरूकता रैलियां, नुक्कड नाटक, पेन्टिंग प्रतियोगिता और हस्ताक्षर अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई है। सम्मान कार्यक्रम में विधायकगण कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, बृजमोहन अग्रवाल, श्रम विभाग के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल संजय शर्मा, (सेवानिवृत्त) पूर्व एडीजी, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, व्हीएसएम (सेवानिवृत्त), कर्नल विष्णु शिकरवार, कर्नल संतोष रावत, कर्नल राकेश बुधानी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। इस मेगा इंवेन्ट में रायपुर शहर के नागरिक,स्वयं सेवको और एन.जी.ओ.के साथ 8 सीजी गर्ल्स बटा, 27 सीजी बटा, 5 सीजी सीजीआई 1 सीजी नेवल युनिट एवं 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन के स्कूल और कॉलेजो के एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। तेलीबांधा रायपुर में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट द्वारा नुक्कड़ नाटक, पुनीत सागर गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किये।इस अवसर पर स्थानीय छत्तीसगढ़ी कलाकार सुनील तिवारी ने भी प्रस्तुति दी। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विक्रम सिंह चौहान, वाईएसएम ने एनसीसी कैडेटो द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में किये गये पुनीत सागर अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ब्रिगेडियर चौहान ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नशा मुक्ति अभियान, रक्तदान, मतदाता जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण शहीदो की मूर्तियों की सफाई और रख रखाव, महिता सशक्तिकरण वोकल फॉर लोकल और बैन प्लास्टिक ड्राईव जैसी सामाज सेवा और सामुदायिक विकास गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला जिनमे छत्तीसगढ़ में एनसीसी द्वारा जोरदार तरीके से कार्य किया जा रहा है।
और पढ़ें ...

BREAKING : इंद्रावती नदी में पलटी नाव, बच्चों समेत 8 ग्रामीण डूबे

दंतेवाड़ा। जिले में इंद्रावती नदी में नाव पलटने से 8 लोग डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि मुचनार घाट में यह हादसा हुआ है। सभी ग्रामीण लकड़ी की छोटी नाव से इंद्रावती नदी को पार कर रहे थे इस दौरान बीच में ही नाव पलट गई। नाव में सवार सभी ग्रामीण बह गए। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ बच्चे और महिलाएं भी हैं। फिलहाल पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई है।
और पढ़ें ...

आम आदमी पार्टी की छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है* आम आदमी पार्टी ने 10 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में दंतेवाड़ा से बालू राम भवानी नारायणपुर से नरेंद्र कुमार नाग अकलतरा से आनंद प्रकाश मेरी भानु प्रतापपुर से कोमल हुपेंडी, कोरबा से विशाल केलकर राजिम से तेजराम विद्रोही पत्थल गांव से राजाराम लकड़ा, कवर्धा से खड़क राज सिंह भटगांव से सुरेंद्र गुप्ता कुनकुरी से लेओस मिंज को अपना प्रत्याशी घोषित किया है |
और पढ़ें ...

छ.ग. पुलिस की राज्यस्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला

विधानसभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान हेतु दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन 08 सितम्बर 2023, पुलिस मुख्यालय के कान्फेंस हॉल में आगामी विधानसभा चुनाव, 2023 के दृष्टिगत दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा किया गया। यह कार्यशाला दो चरणों में आयोजित की जा रही है, जिसमें आज राज्य के 14 जिलों के नोडल अधिकारी एवं चुनाव सेल में पदस्थ पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया एवं द्वितीय दिवस दिनांक 9 सितम्बर को शेष 19 जिलों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। पुलिस महानिदेशक ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी प्रजातांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों का चुनाव महत्वपूर्ण होता है। हमारी प्रजातंत्र की जडें इसी प्रक्रिया से विकसित होती है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने की पूरी जवाबदारी एनफोर्समेंट एजेंसी व अन्य संस्थाओं की होती है। मतदान को प्लानिंग प्रोसेस के साथ कराना आवश्यक है, क्योंकि जब आचार संहिता लागू होगी तो इसे समझने एवं इसके अनुरूप कार्यवाही करने में पुलिस अधिकारियों को कठिनाई न हो, इन्हीं उद्देश्यों के साथ इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने अपने उद्बोधन में पूर्व में भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ हुई बैठकों का भी जिक्र करते हुए प्लेन एरिया एवं नक्सल एरिया में निर्विघ्न चुनाव कराये जाने के संबंध में दिये गये दिशा-निर्देशों का भी उल्लेख किया। उन्होने आगे कहा कि चुनाव के पूर्व, मतदान के दौरान व पश्चात पुलिस की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो ऐसा वातावरण पुलिस को बनाये रखना होता है। श्री जुनेजा ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के संबंध में सीमावर्ती व अन्य राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के साथ हुई बैठकों के बारे में भी बताया। विधानसभा चुनाव 2023 के राज्य पुलिस नोडल अधिकारी एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री ओ.पी. पाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। लोग बिना किसी भय, प्रलोभन के मतदान कर सके इस हेतु उचित वातावरण बनाये रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भमिका होती है। पुलिस के प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों को अपने उत्तरदायित्व की जानकारी हो इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिलों से आये प्रतिभागी यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने जिले में जाकर मास्टर ट्रेनर के रूप वहां के अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे। चुनाव आयोग के ज्वाईंट सीईओ श्री नीलेश क्षीरसागर ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के संबंध में चुनाव आयोग की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने पर जोर दिया। उक्त कार्याशाला को विभिन्न सत्रों में विभाजित किया जाकर शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु विद्यमान कानून, पुलिस द्वारा रखी जाने वाली सावधानियों, चुनाव आयोग की भूमिका सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विषय विशेषज्ञों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्याशाला के प्रथम चरण में कुल 62 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में आये अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी एस.सी. द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता, एस.आर.पी. कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. साय, उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, मनीष शर्मा, के.एल. ध्रुव, सहायक पुलिस महानिरीक्षक वाय.पी. सिंह, संजय शर्मा, उमेश चौधरी, यू.बी.एस चौहान, श्रीमती पूजा अग्रवाल सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक एन.के सिक्केवाल ने किया।
और पढ़ें ...

मौसम विभाग का अलर्ट : आने वाले दो दिनों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आने वाले दो दिनों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम में ठंडकता बनी रहेगी और उमस से लोगों को राहत रहेगी। वहीं कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि भले ही बारिश की स्थिति थोड़ी पिछड़ी हुई है, लेकिन धान की फसल के लिए पर्याप्त पानी है। फसल केवल उन्हीं क्षेत्रों में प्रभावित होगी, जहां काफी कम बारिश हुई है। आने वाले कुछ दिनों तक तो मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में एक जून से लेकर 7 सितंबर तक 810.2 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य रूप से 999.5मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार प्रदेश में 19 फीसद कम बारिश हुई है। बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1398.1 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 19 फीसद ज्यादा है। साथ ही सरगुजा में सबसे कम बारिश 417.7 मिमी हुई है, जो सामान्य से 61 फीसदी कम है। रायपुर जिले में अभी तक 1003.3 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 12 फीसद ज्यादा है।
और पढ़ें ...

फर्जी मोबाइल नंबरों से आए SMS से बिजली उपभोक्ता रहें सावधान, कनेक्शन काटे जाने का संदेश भेजकर उपभोक्ताओं को दे रहे झांसा

बेमेतरा :  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के संज्ञान में आया है कि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर फेक एसएमएस भेजे जा रहे हैं, जिसमें बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने का संदेश लिखा होता है तथा 10 अंकों का फर्जी मोबाइल नंबर से संपर्क करने कहा जाता है। इस नंबर पर फोन करने पर साइबर ठग बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देते हैं  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को एसएमएस के जरिए हो रही साइबर ठगी से सावधान रहने को कहा है। कंपनी कभी भी अपने उपभोक्ताओं को 10 अंकों के मोबाइल नंबर से कोई मैसेज नहीं भेजती है और न ही 10 अंकों के मोबाइल नंबर पर किसी तरह के भुगतान स्वीकार किया जाता है। पॉवर कंपनी ना ही कभी भी किसी लिंक को क्लिक करने के लिए कहती है और ना ही ‘मोर बिजली ऐप’ के अलावा किसी ऐप को डाउनलोड करने या उपयोग करने को कहती है।  साइबर ठग उपभोक्ता नंबर के बजाय उपभोक्ता का मोबाइल नंबर मांगते हैं और भुगतान संबंधी जानकारी देने की बात कहते हैं। साथ ही ये प्ले स्टोर में जाकर किसी एप को डाउनलोड करने कहते हैं, जिससे उपभोक्ता धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि बिजली संबंधी सभी भुगतान विद्युत वितरण कंपनी के काउंटरों, एटीपी सेंटरों, मोर बिजली ऐप, कंपनी की वेबसाइट cspc.co.in अथवा CSC या Pay Point के अधिकृत आउटलेट्स पर ही करें। इनके अलावा किसी दूसरे माध्यम से किसी भी तरह की राशि का भुगतान न करें।
और पढ़ें ...

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते पांच साल में हुआ अभूतपूर्व विकास, जनता से किया वायदा सरकार ने किया पूरा - श्री मल्लिकार्जुन खड़गे

सात लाख लोगों को देंगे पक्की छत, सामाजिक आर्थिक सर्वे में मकान विहीन 47 हजार नए हितग्राही भी मिले, उन्हें भी देंगे पक्का मकान- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
सम्मेलन में 355.23 करोड़ रुपए के 1867 विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन, 3 करोड़ 25 लाख रुपए की सामग्री भी वितरित

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में ’भरोसे का सम्मेलन’ को संबोधित किया

छत्तीसगढ़ में बीते पांच सालों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नीति आयोग की रिपोर्ट देखें तो बीते पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये हैं। हमारी सरकार ने जनता से जो भी वायदे किये, उन्हें सरकार ने पूरा किया। यह बात राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में कही। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की। इस दौरान 355 करोड़ 23 लाख रुपए के 1867 विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन की सौगात राजनांदगांव के निवासियों को दी। साथ ही 3 करोड़ 25 लाख की सामग्री भी वितरित की गई। 
इस मौके पर श्री खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार दलितों की, गरीबों की, पिछड़ों की और किसानों की सरकार है। गांधी जी यह कहते थे कि मैं ऐसे भारत का निर्माण करना चाहता हूँ जहाँ गरीब से गरीब आदमी भी महसूस करे कि यह देश उसका है। इसी भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कार्य किया गया। एक जमाना था जब बहुत कम धान किसानों से खरीदा जाता था। इस साल एक लाख सात हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। 19 लाख किसानों का ऋण माफ कर दिया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को फसल का उचित मूल्य मिला। इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये। लघु वनोपज हम लोग खरीद रहे हैं। आदिवासी भाईबहनों को वनाधिकार दिया गया। श्री खड़गे ने कहा कि हमने बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया। केंद्र सरकार ने भी छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की बहुत तारीफ की। 
श्री खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में आजाद भारत को गढ़ने का कार्य शुरू हुआ। बड़े बड़े उद्योग आये, छत्तीसगढ़ में भी उद्योग खुले। लाखों लोगों को रोजगार मिला। यहां पावर प्लांट खुले, स्टील प्लांट खुले। देश के औद्योगिक विकास की नींव रखी गई। श्री खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि सांप्रदायिक सद्भाव की भूमि है। लोग बहुत सरल सहज हैं। उन्होंने राजनांदगांव की विभूतियों का भी इस अवसर पर स्मरण किया। उन्होंने महंत घासीदास, ठाकुर प्यारेलाल और श्री किशोरीलाल शुक्ल जी का स्मरण किया। उन्होंने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी श्री कन्हैयालाल का भी नमन किया। साथ ही गुरु घासीदास और शहीद वीरनारायण सिंह का भी नमन किया। श्री खड़गे ने कहा कि अभी मैं जांजगीर जिले में भरोसे का सम्मेलन में गया था। वहां मिनी माता के नाम से मेडिकल कालेज का नामकरण किया गया है। यहां शीघ्र ही मेडिकल कालेज आरंभ होगा। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह मुक्तिबोध की धरती है। हमारे लोक-कलाकारों की धरती है। संस्कारधानी से निकले कलाकारों को नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सबको खाद्य सुरक्षा देने का कार्य किया। सबका राशन कार्ड बन रहा है। हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदने वाले हैं। कोरोना महामारी के बावजूद हमने किसानों से धान की खरीदी जारी रखी। हम हमेशा किसान, मजदूर के हित में काम करते हैं। हम दो रुपए में गोबर खरीदते हैं। आज गौपालक हो, किसान हो, बेरोजगार साथी हो, हम विभिन्न योजनाओं से सबके खाते में पैसे डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आम जनता को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। हमने फैसला किया है कि सात लाख लोगों को पक्की छत देना है। हमने अभी जो सामाजिक आर्थिक सर्वे कराया है उसमें 47 हजार लोग ऐसे मिले हैं जिन्हें मकान चाहिए, उन्हें हम मकान दिलाएंगे। 
शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए काम किया है। 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। पुरानी पेंशन स्कीम पुनः आरंभ की है। कोटवारों, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री  टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री  ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री  रविंद्र चौबे, संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत, पीएचई मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, आदिम जाति कल्याण मंत्री  मोहन मरकाम, बस्तर सांसद  दीपक बैज ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत भी मौजूद रहे। साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव डहरिया, राजस्व मंत्री  जय सिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

और पढ़ें ...