प्रदेश

भाजपा ने खड़गे से पूछे 9 सवाल

रायपुर. भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से 9 सवाल पूछे हैं. सरोज पांडे ने प्रेसवार्ता में कहा, छग में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं. कुछ सवालों का जवाब राष्ट्रीय अध्यक्ष दें. भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा, भारत टूटा कब था, भारत शब्द का उपयोग किया गया तो भारत शब्द से क्या दिक्कत है ? सरोज पांडे ने कहा, राहुल गांधी के सम्मेलन में जो भोजन परोसा गया था उसके खाने से 50 गायों की मौत हो गई. कांग्रेस जन्माष्टमी के दिन क्या इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे. स्टालिन इंडिया गठबंधन के सदस्य हैं, जिन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया. प्रियंक खड़गे ने भी स्टालिन का स्टैंड लिया था, क्या उस पर एक्शन लेंगे. उन्होंने कहा, जब सीएम चिट्ठी लिखते हैं तो जिन विषयों पर चिट्ठी लिखना चाहिए उस पर नहीं लिखते. राजस्थान में महिलाओं के साथ बर्बरता होती है, क्या उसके लिए सीएम राजस्थान के सीएम को चिट्ठी लिखेंगे. रक्षाबंधन पर गैंगरेप, जशपुर में गैंगरेप पर सीएम चुप रहते हैं. क्या इसके लिए माफी मांगा जाएगा. सरोज पांडे ने कहा, छग में हो रहे भरष्टाचार के मुद्दे पर सीएम क्यों चुप हैं. गंगाजल लेकर सरकार ने कसम खाई थी. शराबबंदी का वादा किया था. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई, इस पर खड़गे जी का क्या स्टैंड हैं.
और पढ़ें ...

शराब के केस में पकड़े गए शख्‍स ने हिरासत में तोड़ा दम, स्‍वजनों का आरोप- पुलिस की प्रताड़ना से हुई मौत

धमतरी। अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़े गए कुरूद के धोबी चौक निवासी शिवचरण चक्रधारी 50 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के स्वजनों ने कुरूद पुलिस की प्रताड़ना के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। कुरूद पुलिस ने छह सितंबर को 17 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपित शिवचरण चक्रधारी 50 वर्ष को गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे पड़कर थाने ले गई थी। मृतक के पुत्र देवनाथ चक्रधारी ने बताया कि छह सितंबर की रात पुलिस ने सूचना दी की उनके पिता शिवचरण चक्रधारी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें उपचार के लिए धमतरी के जिला अस्पताल ले जा रहे हैं। जब स्वजन जिला अस्पताल धमतरी पहुंचे तब तक शिवचरण की मृत्यु हो चुकी थी। स्वजनों को पुलिस ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। मृतक के स्वजनों का आरोप है कि पुलिस ने थाने के अंदर मारपीट कर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण पुलिस थाना में ही मौत हो गई। इसके बाद शव को अस्पताल ले जाया गया। दोषी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को बचाने के लिए लीपापोती की जा रही है। इस मामले को लेकर कुरूद में लोगों में भारी आक्रोश है। मृतक के स्वजन और मोहल्ले के लोग आक्रोशित होकर नेशनल हाईवे में उतर गए हैं और चक्काजाम करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले कुरूद थाना प्रभारी दीपा केंवट और अन्य पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मोबाइल काल रिसीव नहीं कर रहे हैं।
और पढ़ें ...

खून से सनी सड़क : तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को रौंदा, 9 की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। इस घटना में करीब 9 मवेशियों की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। हादसा बुधवार देर रात की बताई जा रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकी तरदा मुख्य मार्ग में कल देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार भारी वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में करीब 9 मवेशियों की मौत हो गई है। मवेशी मालिक और ग्रामीणों ने जब खून से सनी सड़क और मवेशियों के बिछी लाश का मंजर देखा तो वे आग बबूला हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने फौरन गांव में बैठक बुलाई। बैठक कर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम लगाने और चक्काजाम करने का निर्णय लिया है। साथ ही मवेशियों की मौत को लेकर उरगा थाना पुलिस को ज्ञापन देंगे। घटनास्थल से मवेशियों के शवों को उठाकर ग्रामीणों ने सड़क के किनारे किया।
और पढ़ें ...

कांग्रेस का विधानसभावार संकल्प शिविर 9 से

रायपुर। एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री मोहन मरकाम, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, सांसद ज्योत्सना महंत 9 सितंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा मनेन्द्रगढ़ के संकल्प शिविर में शामिल होंगे। दोपहर 01.30 बजे विधानसभा बैकुंठपुर के संकल्प शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे विधानसभा भरतपुर-सोनहट के संकल्प शिविर में शामिल होंगे।
और पढ़ें ...

CRIME NEWS : पिता बना हैवान, 24 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

राजनांदगांव ।  छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में पिता-पुत्र के रिश्‍ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता ने 24 वर्षीय बेटे की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के साक्ष्य को छुपाकर आरोपित पिता ने बेटे की अंतिम संस्‍कार की तैयारी कर रहा था। तभी सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला ग्राम धनगांव का है। घटना बीते मंगल-बुधवार की दरमियानी रात की है। रात करीब 12 बजे युगेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस बात को लेकर युगेश के साथ पिता देवसिंग का विवाद हुआ। विवाद के दौरान बेटे ने पिता के गले को रस्सी से दबाने का प्रयास किया, उसी रस्सी को पिता ने युगेश के गले में लपेट कर उसे जमीन पर गिरा दिया। जिससे युगेश के सिर पर गंभीर चोंट लगी। बेटे जमीन पर अचेत देखकर आरोपित ने गुस्से में रस्सी से उका गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही युगेश की मौत हो गई। शराब के लिए घर का सामान बेचने पर पिता-पुत्र में हुआ विवाद आरोपित पिता ने बताया कि शराब पीने के लिए युगेश ने घर की मोटर साइकिल, मोबाइल फोन व अन्य घरेलू सामान को बेच दिया है। इसको लेकर ही वारदात वाली रात पिता-पुत्र में जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने आरोपित देवसिंग के निशानदेही पर प्लास्टिक व कपड़े से बनी रस्सी को बरामद कर लिया है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में नेताओं को टिकट मिलने से ज्यादा सता रहा है IT और ED का डर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नागरिकों 5 माह पहले ईडी और आईटी के बारे में कुछ भी पता नहीं था। लेकिन बीते पांच महीने से जिस तरह से भ्रष्टाचारी नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ ईडी और आईटी की ताबरतोड़ छापेमारी के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों को भी आईटी और ईडी की ताकतों का पता चल गया है और दोनों ही डिपार्टमेंट अब बोलचाल की भाषा में लोगों की जुबान पर आने लगा है। सर्वे मैनेजेबल तो नहीं टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों, विधायकों,मंत्रियों के अलावा पूर्व मंत्रियों को जितना डर अपनी पार्टी के कामकाज और दिशा निर्देश व मापदंड से नहीं हो रहा है उससे कहीं ज्यादा डर मौजूदा दौर में हो रहे सर्वे रिपोर्ट से हो रहा है। इनके बीच चर्चा भी आम है कि पता नहीं सर्वे का मापदंड क्या है और किस आधार पर इसे सार्वजनिक किया जा रहा है। इनके बीच इस बात की अटकलें भी लगाई जा रही है कि कहीं मैनेजेबल तो नहीं। इनके लिए यह भी शोध का विषय है कि कथित सर्वे के पीछे विरोधी दल का हाथ तो नहीं। या फिर अपने बीच से ही कोई विभीषण की भूमिका तो नहीं निभा रहा। पता नहीं कौन कब किस रूप में आ जाए। बहुरुपिया तो दूर से समझ में आ जाता है पर आस्तिन में रहने वालों की जानकारी ही नहीं हो पाता। डसने के बाद पता चलता है कि आस्तिन में भी कुछ इसी तरह के लोग छिपे थे। बहरहाल दिन प्रतिदिन इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे सर्वे ने इनकी तो हालत ही खराब कर दी है। एक चर्चा यह भी हो रही है कि मजे लेने के लिए इसे एडिट भी कर दे रहे हैं। जाहिर है इन दिनों चौक-चौराहों से लेकर पान दुकान और सरकारी कार्यालयों सभी जगह चुनावी चर्चा हो रही है। शहर में सुबह शाम चर्चा चल रही है कि अब देखो केंद्र सरकार के अलावा भाजपा भी आइटी बना लिया है। भाजपा की आइटी टीम पता नहीं कहां-कहां जाएगी। कुछ तो मासूमियत से नाम भी गिनाने लगे। पक्का है बास पहले इनके यहां,फिर यहां-यहां। एक ने कान में धीरे से कहा। ये वो आइटी नहीं है भाई। ये आइटी सेल है। जो भीतर होगा उसे बाहर आपके मोबाइल पर पढ़ाने के लिए है ये आइटी।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

रायपुर ।छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस वर्ष एक जून से लेकर अब तक की स्थिति में बारिश की स्थिति अच्छी नहीं है। एक जून से लेकर छह सितंबर तक 98 दिनों में प्रदेश में 793.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से 990.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार सामान्य से 20 फीसद बारिश कम हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी तक 14 जिलों में कम वर्षा, 12 जिलों में सामान्य वर्षा और एक जिले में अति कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। साथ ही शुक्रवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है और विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट भी आ रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून द्रोणिका बीकानेर, गुना, मंडल, रायपुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। बीजापुर में सर्वाधिक 1386.8 मिमी बारिश प्रदेश में अभी तक बीजापुर में सर्वाधिक 1386.8 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 18 फीसद ज्यादा है। इसी प्रकार सरगुजा में 412.2 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 61 फीसद कम है और इस जिले में अति कम वर्षा हुई है। रायपुर जिले में वर्षा की स्थिति सामान्य है,यहां 966.8 मिमी बारिश हुई है।
और पढ़ें ...

रायपुर: 08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन

रायपुर: 08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन। रायपुर l अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 8 सितम्बर 2023 को 12:00 बजे से 12:40 बजे तक राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया है। इस वेबीनार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, विशेष सचिव एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक राजेश सिंह राणा तथा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं राज्य साक्षरता केन्द्र (एस.सी.ई.आर.टी.) के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस वेबीनार में प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, डाइट, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा के डीएमसी, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड परियोजना अधिकारी, बीआरसी, सीएसी, सीआरसी, समस्त प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षकगण, स्कूल शिक्षा व साक्षरता से जुड़े सभी स्रोत व्यक्ति, कुशल प्रशिक्षक, स्वयंसेवी शिक्षक सहित प्रदेश के शिक्षार्थी लोग शामिल होंगे। प्रदेश में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के लिए वातावरण निर्माण हेतु 01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक साक्षर सप्ताह आयोजन किया गया। संचालक एवं सदस्य सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण राजेश सिंह राणा ने सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम के लिए विशेष रणनीति तैयार कर सभी वर्गो की इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्य योजना अनुसार प्रत्येक दिवस गतिविधियों के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि साक्षरता सप्ताह का उद्देश्य सभी वर्गो का ध्यान नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की ओर केन्द्रित करना है। गौरतलब है कि सभी के लिए शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप वित्त वर्ष 2022 से 2027 के दौरान क्रियान्यन के लिए भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पांच घटक - बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावहारिक शिक्षा और सतत् शिक्षा हैं। यह उल्लेखनीय है कि साक्षरता सप्ताह के पहले दिन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम पर केन्द्रित जागरूकता, कार्यशाला, सम्मेलन, सेमीनार का आयोजन किया गया। डीएलएमए, डाईट, शासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नारा लेखन कराया गया। सप्ताह के दूसरे दिन शैक्षणिक संस्थाओं में साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नव भारत साक्षरता कार्यक्रम ‘‘उल्लास’’ सबके लिए शिक्षा पर केन्द्रित गीत, नृत्य, पेंटिंग, चित्रकला, मेंहदी और रंगोली का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पालक आदि शामिल हुए। सप्ताह के तीसरे दिन जिला, ब्लॉक, नगर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न संस्थाओं में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम ‘‘उल्लास’’ पर ‘साक्षरता संगोष्ठी एवं परिचर्चा’ का आयोजन किया गया। इसमें साहित्यकार, लेखक, पत्रकार, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, साक्षरता कार्यक्रम से जुडे, शासकीय-अशासकीय व्यक्ति सम्मिलित हुए। सप्ताह के चौथे दिन नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महिला साक्षरता पर केन्द्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह, मितानिन द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, लोकगीत, लोक परंपरा पर चर्चा एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। सप्ताह के पांचवे दिन नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महाविद्यालय एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए अशिक्षित पालकों को बुनियादी साक्षरता व अंक ज्ञान की आवश्यकता, डिजिटल साक्षरता का उपयोग, वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता, सबके लिए शिक्षा, विधिक साक्षरता, चुनावी साक्षरता, कौशल विकास और जीवन कौशल विषय पर भाषण, निबंध, पोस्टर आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सप्ताह के छठवें दिन उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के शिक्षार्थियों के लिए लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रत्येक शिक्षार्थियों के लिए ‘चित्र देखो और लिखो कार्यक्रम’ आयोजन में (उजास, उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की प्रवेशिका, पोर्टल के चित्रों का उपयोग) किया गया। सप्ताह के सातवें दिन उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम पर पंचायत राज संस्थाओं शामिल करते हुए ग्राम पंचायतों में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत के सदस्य, किसान, महिलाएं सेवानिवृत्त कर्मचारी, आईसीडीएस, वन स्टॉप सेंटर, महिलाएं, स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्य, स्वयं सहायता समूह, किसान क्लब, नव साक्षर और गैर साक्षर को आमंत्रित किया किया गया था। 08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थाओं में साक्षरता रैली निकाली जाएगी। इसमें सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों एवं निजी शैक्षणिक संस्थाओं में प्रातः प्रभात फेरी, साक्षरता रैली, साइकिल रैली का आयोजन कर अंत में साक्षरता का संदेश और नारे का वाचन किया जाएगा।
और पढ़ें ...

फिर आई कांग्रेस सरकार तो 36 सौ रुपए क्विंटल में खरीदेंगे धान : मंत्री रविंद्र चौबे

रायपुर. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है. धान खरीदी को लेकर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है. इस बार किसानों के समर्थन से कांग्रेस 75 पार की सरकार बनाएगी. अगली सरकार के कार्यकाल तक 36 सौ रुपए क्विंटल में धान खरीदा जाएगा. बता दें कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा में किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 15 की बजाय 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं. बायोमेट्रिक सिस्टम से होगी धान खरीदी समर्थन मूल्य पर होने वाली धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए इस साल किसानों की पहचान उपरांत धान खरीदी बायोमेट्रिक प्रणाली से की जाएगी. पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा धान खरीदी की संभावना को देखते हुए धान बेचने आने वाले किसानों का मौके पर ही फिंगर प्रिंट लिया जाएगा, उसके बाद ही धान खरीदी होगी. इसके लिए किसानों से 31 अक्टूबर तक समितियों में अपना आधार नंबर और उनके द्वारा नामित एक अन्य रिश्तेदार का आधार पंजीयन कराने के लिए जिले में यह प्रक्रिया शुरू हो गई है.
और पढ़ें ...

27 महिला आरक्षकों की हुई पोस्टिंग, 8 थर्ड जेंडर आरक्षकों को भी पहली बार मिला मौका

रायपुर। जिले में 27 महिला आरक्षकों की पोस्टिंग हुई है. 8 थर्ड जेंडर आरक्षकों को भी पहली बार मौका मिला है. यह पोस्टिंग ट्रेनिंग के बाद की गई है. एसएसपी रायपुर ने इसका आदेश जारी किया है. आदेश के बाद थर्ड जेंडर आरक्षकों ने एसएसपी से मुलाकात कर आभार जताया है. थर्ड जेंडर के 8 आरक्षकों को ट्रेनिंग कम्पलीट करने के पश्चात् थानों में उनकी पहली पोस्टिंग का आदेश जारी हुआ है. थर्ड जेंडर के ये सभी आरक्षक अपनी पहली पदस्थापना को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं. लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए पूरी तत्परता और लगन से अपनी ड्यूटी करने का जज़्बा रखते हैं. सभी थर्ड जेंडर ने एसएसपी से मुलाकात कर पोस्टिंग को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया. एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने इन सभी को इनकी पहली पदस्थापना के लिए शुभकामनायें दी हैं.
और पढ़ें ...

IPS अजय यादव ने बिलासपुर रेंज आईजी का किया पदभार ग्रहण

बिलासपुर. वरिष्ठ आईपीएस अजय यादव ने बिलासपुर रेंज आईजी का पदभार ग्रहण किया है. उन्हें आईपीएस ऑफिस में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक आईजी अजय यादव पहले बिलासपुर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके है. गौरतलब है कि अजय यादव मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले है. अजय यादव बिलासपुर में ही रहते हुए आईपीएस की तैयारी की थी. इसके बाद उन्हें बिलासपुर में ही प्रोवेश्नर आईपीएस की जिम्मेदारी दी गई थी. अजय यादव बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक के बाद अब रेंज आईजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. पदभार ग्रहण करते हुए बिलासपुर रेंज आईजी अजय यादव ने कहा कि पूरे रेंज में अपराध नियंत्रण पर कार्य किया जाएगा. इन्वेस्टिगेशन क्वालिटी बढ़ाई जाएगी. आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा.
और पढ़ें ...

बस स्टैंड और वाहन से 14 लाख कैश जब्त, व्यक्ति से पूछताछ जारी

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है. विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नोटों की गड्डी पकड़ाई हैं. पुलिस ने संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 14,80,000 रुपये बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव पुलिस ने 14 लाख 80 हजार रूपये जब्त किया है. कोतवाली थाना क्षेत्र बस स्टैण्ड चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से नगदी रकम 8.50.000 रूपये जब्त और सोमनी थाना क्षेत्र वाहन चेकिंग के दौरान 6 लाख 30 हजार रूपये जब्त किया गया है. पुलिस नगद जब्ती कर आगे की कार्रवाई कर रही है. आगामी चुनाव को देखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच कार्रवाई जारी रहेगी. बता दें कि चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में पुलिस एक्टिव मोड़ पर है और लगातार संदिग्धों पर कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को राजधानी रायपुर में 80 लाख रुपये कैश बरामद किया गया और कुछ दिन पहले कवर्धा के चिल्फी थाना चेक पोस्ट पर एक करोड़ कैश के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया था.
और पढ़ें ...

रायपुर : तंबाकू नियंत्रण के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर

राज्य में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों पर नियंत्रण के लिए इससे जुड़े कानूनों को कड़ाई से लागू करने तथा सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं को तम्बाकू मुक्त बनाने प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ (एसटीसीसी), राष्ट्रीय सहयोगी संस्थाओं तथा गैर-सरकारी संगठनों की बैठक में इस पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान राज्य में तंबाकू नियंत्रण के लिए सभी संस्थाओं एवं संगठनों की सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया गया। बैठक में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तार से चर्चा की गई और सहयोगी संस्थाओं की भागीदारी से छत्तीसगढ़ को तंबाकू मुक्त राज्य बनाने का निर्णय लिया गया।

राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही सहयोगी संस्थाओं और एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की सराहना की गई। डॉ. जैन ने बैठक में कहा कि राज्य को तंबाकूमुक्त बनाने में संस्थाओं की सहभागिता बहुत आवश्यक है। सामूहिक सहभागिता के माध्यम से ही राज्य को तंबाकूमुक्त बनाया जा सकता है। जन-जागरूकता के जरिए ही तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को राज्य में प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जा सकता है। उन्होंने सहयोगी संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जमीनी स्तर पर तंबाकू नियंत्रण के लिए कोई कमी दिख रही है तो वे इससे विभाग को अवगत कराएं। उन्होंने सामूहिक सहभागिता से खामियों और कमियों को दूर कर तंबाकूमुक्त राज्य की परिकल्पना को किस प्रकार साकार किया जा सकता है, इसे सुनिश्चित कराने में स्वयं का योगदान देने की अपील भी की।

बैठक में बताया गया कि राज्य में व्यस्कों एवं बच्चों द्वारा तम्बाकू का उपयोग चिंताजनक है। राज्य की 39.1 प्रतिशत आबादी तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का उपयोग करती है। प्रदेश में 13-15 वर्ष आयु वर्ग के आठ प्रतिशत बच्चे तंबाकू का उपयोग कर रहे हैं। इस पर सभी संस्थाओं ने चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों और युवाओं को तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने को जरूरी बताया। बैठक में तम्बाकू नियंत्रण के लिए कानूनी प्रावधानों जैसे कोटपा एक्ट-2003, कोटपा छत्तीसगढ़ (संशोधन) अधिनियम-2021 तथा ई-सिगरेट पर प्रतिबंध कानून-2019 का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया गया। छत्तीसगढ़ की सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं को तम्बाकमुक्त बनाने के लिए एक क्रियान्वयन समिति का गठन शीघ्र किए जाने की भी जानकारी इस दौरान साझा की गई।

बैठक में ‘द यूनियन’ संस्था के सीनियर तकनीकी एडवाइजर डॉ. अमित यादव ने राज्य में तंबाकू नियंत्रण के लिए सामूहिक सहभागिता की जरूरत को रेखांकित किया। राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की राज्य विधिक सलाहकार सुश्री ख्याति जैन एवं राज्य सलाहकार डॉ. नेहा साहू ने राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की गतिविधियों और प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में राज्य में संचालित टोल-फ्री नंबर 104 के प्रतिनिधि ने बताया कि तम्बाकू का उपयोग छोड़ने के लिए मरीजों द्वारा टोल-फ्री नंबर 104 में कॉल कर सहयता ली जा रही है। टोल-फ्री नंबर के माध्यम से तम्बाकू का उपयोग करने वाले मरीजों को तम्बाकू छोड़ने के लिए आवश्यक परामर्श सेवाएं प्रदान की जा रही है। बैठक में वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वीएचएआई), सी थ्री और समर्थन संस्था, रायपुर के अवतार नशामुक्ति केन्द्र, पिरामल स्वास्थ्य, सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, रायपुर एवं बिलासपुर स्थित दंत चिकित्सा महाविद्यालय तथा राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र (एसएचआरसी) के प्रतिनिधियों ने तंबाकू नियंत्रण के लिए अपने-अपने संस्थानों द्वारा किए जा रहे कार्यों के अनुभव साझा किए।

और पढ़ें ...

कवर्धा विधानसभा में सिंचाई सुविधाओं को मिला विस्तार*

*कवर्धा विधानसभा में सिंचाई सुविधाओं को मिला विस्तार* *वन मंत्री श्री अकबर ने एक और नए घटोला बांध का किया भूमिपूजन* *घटोला जलाशय से होगी 250 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचांई की सुविधा* *कवर्धा के किसानों की उन्नति का खुलेगा रास्ता - वन मंत्री श्री अकबर* रायपुर, 06 सितम्बर 2023/वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने बुधवार को खेती-किसानी के लिए कबीरधाम जिले में सिंचाई क्षमता को विस्तार देते हुए एक और नए बांध घटोला जलाशय का भूमिपूजन किया। इस भूमि पूजन के साथ सहसपुर लोहारा क्षेत्र के किसानों की एक और बड़ी मांग आज पूरी हो गई है। इस बांध का निर्माण होने से हजारों किसानों के 250 हेक्टेयर में खरीफ फसल में सिचाई का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस बांध की लम्बाई 480 मीटर होगी और उचाई 17.17 मीटर रखी जाएगी। इसमें दो नग जल द्वार और एक नग वेस्ट वीयर का निर्माण प्रस्तावित है। बांध की दायी तट नहर जिसकी लंबाई 6.54 किलोमीटर और बांयी तट नहर जिसकी लंम्बाई 1.50 किलोमीटर निर्माण होगा। इस प्रकार कुल इन नहरों द्वारा 250 हेक्टेयर में सिचाई सुविधा किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कबीरधाम जिले के कुल सिंचाई क्षमता 28 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 35.90 प्रतिशत बढाने के लिए भी वर्कप्लान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार तैयार कर रही है। वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिले का समग्र विकास के लिए पूरी मजबूती के साथ काम किया जा रहा है। जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने का सपना भी हमारी सरकार पूरा करेगी। जिले में गन्ना उत्पादक किसानों को समृद्ध बनाने के लिए गन्ना बेस इथेनॉल उद्योग बन कर तैयार है। इससे हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का राह सृजन होगा। केबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर नवांगांव में सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 06 लाख रूपए, मंच निर्माण के लिए 02 लाख रूपए और गांव की जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह, उगता सूरज स्व सहायता समूह को 10-10 हजार रूपए देने की घोषणा की। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते पौने पांच वर्षों में प्रदेश में सिचाई क्षमता को विस्तार करने के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलो में विकासखण्डों में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए अनेक बांध-जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार की नरवा योजना से पूरे प्रदेश में भू-जल स्तर भी सुधरा है। किसानों को इसका सीधा लाभ भी मिलने लगा है। कबीरधाम जिले में सिचाई क्षमता बढ़ाने जिले में और 15 नए जलाशय और व्यपवर्तन पर हमारी सरकार काम कर रही है- वन मंत्री श्री अकबर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिले में औसत से कम बारिश होती है, इसलिए हमारी सरकार ने किसानों को सशक्त, समृद्ध बनाने के लिए कबीरधाम जिले में सिंचाई क्षमता को बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। कबीरधाम जिले में घटोला बांध सहित और 15 नवीन सिंचाई योजनाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में काम बढ़ा दिया है। इनमें रामपुर बरेड़ा व्यपवर्तन, जगमड़वा जलाशय, सुतियापाठ मध्यम जलाशय के दायी तट पर नहर विस्तारीकरण, राली व्यपवर्तन नहर कार्य, मगरवाड़ा व्यपवर्तन नहर कार्य, कोयलारी व्यपवर्तन, बकेला फीडर कैनाल से कं्राति रमतला एवं देवसरा जलाशय की नहरों का विस्तरीकरण, रिमाडलिंग कार्य, सनकपाटनाला एनीकट कम काजवे, रेंगाबोड कुण्डा व्यपवर्तन नहर कार्य, दमगढ़ व्यपवर्तन योजना, थुवा व्यपवर्तन, नहर कार्य, जल्दानाला जलाशय नहर कार्य का काम प्रस्तावित है। इसमें से क्रांति जलाशय एव नहर विस्तारी करण का भूमिपूजन हो चुका है। इन सभी कार्य पूरा होने से 13 हजार 542 हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। इस प्रकार जिले में कुल सिंचाई रकबा 54465 हेक्टेयर से बढ़कर 68006 हेक्टेयर हो जाएगा। साथ ही कुल सिंचाई क्षमता कबीरधाम जिले की 28.75 प्रतिशत से बढ़कर 35.90 प्रतिशत हो जाएगी।
और पढ़ें ...

नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा किया गया पदभार ग्रहण*

बिलासपुर से मन्नू मनिकपुरी की रिपोर्ट ????छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज दिनांक 06.09.2023 को बिलासपुर रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। अजय कुमार यादव भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2004 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के पुलिस अधिकारी हैं। अजय यादव पूर्व में रायपुर रेंज आईजी, आईजी इंटेलिजेंस के पद पर एवं बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे एवं 07 जिलों के पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवा दे चुके हैं। ????नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज अजय कुमार यादव के पदभार ग्रहण दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह जी द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक रायगढ़ रेंज राम गोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक डी.रविशंकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं बिलासपुर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक, अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर(शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अति.पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, पु.म.नि.कार्या.रेंज बिलासपुर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम और उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा तथा रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू उपस्थित रह ------
और पढ़ें ...

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कसा तंज, कहा- PM Modi जब-जब आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं …

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी रायगढ़ जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और आम सभा भी करेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं. इसके साथ ही दीपक बैज ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर बयान दिया है. प्रधानमंत्री के दौरे लेकर दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता चाहिए हैं. उनको छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता नहीं है. सत्ता की लालच में छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. जनता जानती हैं कांग्रेस की सरकार ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में बेहतर काम किये हैं. कितनी भी कोशिश कर ले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ही आएगी. प्रधानमंत्री जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं. BJP की परिवर्तन यात्रा को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी जनता के पास जाने का बहाना खोज रही हैं, किस बात का परिवर्तन और किस बात की यात्रा? बीजेपी सत्ता हासिल करने हर हथकंडा अपना रही है. क्या बीजेपी इस बात से सहमत हैं कि किसानों को 2600 रुपये न मिले. बीजेपी चाहती है क्या कि किसानों का कर्ज माफ न हो? युवाओं को 2500 रुपये न मिले? बीजेपी को खुद को परिवर्तन करने की आवश्यकता हैं. आपस में मतभेद है इसलिए परिवर्तन की बात कर रहे हैं.
और पढ़ें ...