प्रदेश

फर्जी मोबाइल नंबरों से आए SMS से बिजली उपभोक्ता रहें सावधान, कनेक्शन काटे जाने का संदेश भेजकर उपभोक्ताओं को दे रहे झांसा

बेमेतरा :  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के संज्ञान में आया है कि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर फेक एसएमएस भेजे जा रहे हैं, जिसमें बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने का संदेश लिखा होता है तथा 10 अंकों का फर्जी मोबाइल नंबर से संपर्क करने कहा जाता है। इस नंबर पर फोन करने पर साइबर ठग बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देते हैं  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को एसएमएस के जरिए हो रही साइबर ठगी से सावधान रहने को कहा है। कंपनी कभी भी अपने उपभोक्ताओं को 10 अंकों के मोबाइल नंबर से कोई मैसेज नहीं भेजती है और न ही 10 अंकों के मोबाइल नंबर पर किसी तरह के भुगतान स्वीकार किया जाता है। पॉवर कंपनी ना ही कभी भी किसी लिंक को क्लिक करने के लिए कहती है और ना ही ‘मोर बिजली ऐप’ के अलावा किसी ऐप को डाउनलोड करने या उपयोग करने को कहती है।  साइबर ठग उपभोक्ता नंबर के बजाय उपभोक्ता का मोबाइल नंबर मांगते हैं और भुगतान संबंधी जानकारी देने की बात कहते हैं। साथ ही ये प्ले स्टोर में जाकर किसी एप को डाउनलोड करने कहते हैं, जिससे उपभोक्ता धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि बिजली संबंधी सभी भुगतान विद्युत वितरण कंपनी के काउंटरों, एटीपी सेंटरों, मोर बिजली ऐप, कंपनी की वेबसाइट cspc.co.in अथवा CSC या Pay Point के अधिकृत आउटलेट्स पर ही करें। इनके अलावा किसी दूसरे माध्यम से किसी भी तरह की राशि का भुगतान न करें।
और पढ़ें ...

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते पांच साल में हुआ अभूतपूर्व विकास, जनता से किया वायदा सरकार ने किया पूरा - श्री मल्लिकार्जुन खड़गे

सात लाख लोगों को देंगे पक्की छत, सामाजिक आर्थिक सर्वे में मकान विहीन 47 हजार नए हितग्राही भी मिले, उन्हें भी देंगे पक्का मकान- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
सम्मेलन में 355.23 करोड़ रुपए के 1867 विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन, 3 करोड़ 25 लाख रुपए की सामग्री भी वितरित

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में ’भरोसे का सम्मेलन’ को संबोधित किया

छत्तीसगढ़ में बीते पांच सालों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नीति आयोग की रिपोर्ट देखें तो बीते पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये हैं। हमारी सरकार ने जनता से जो भी वायदे किये, उन्हें सरकार ने पूरा किया। यह बात राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में कही। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की। इस दौरान 355 करोड़ 23 लाख रुपए के 1867 विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन की सौगात राजनांदगांव के निवासियों को दी। साथ ही 3 करोड़ 25 लाख की सामग्री भी वितरित की गई। 
इस मौके पर श्री खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार दलितों की, गरीबों की, पिछड़ों की और किसानों की सरकार है। गांधी जी यह कहते थे कि मैं ऐसे भारत का निर्माण करना चाहता हूँ जहाँ गरीब से गरीब आदमी भी महसूस करे कि यह देश उसका है। इसी भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कार्य किया गया। एक जमाना था जब बहुत कम धान किसानों से खरीदा जाता था। इस साल एक लाख सात हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। 19 लाख किसानों का ऋण माफ कर दिया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को फसल का उचित मूल्य मिला। इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये। लघु वनोपज हम लोग खरीद रहे हैं। आदिवासी भाईबहनों को वनाधिकार दिया गया। श्री खड़गे ने कहा कि हमने बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया। केंद्र सरकार ने भी छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की बहुत तारीफ की। 
श्री खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में आजाद भारत को गढ़ने का कार्य शुरू हुआ। बड़े बड़े उद्योग आये, छत्तीसगढ़ में भी उद्योग खुले। लाखों लोगों को रोजगार मिला। यहां पावर प्लांट खुले, स्टील प्लांट खुले। देश के औद्योगिक विकास की नींव रखी गई। श्री खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि सांप्रदायिक सद्भाव की भूमि है। लोग बहुत सरल सहज हैं। उन्होंने राजनांदगांव की विभूतियों का भी इस अवसर पर स्मरण किया। उन्होंने महंत घासीदास, ठाकुर प्यारेलाल और श्री किशोरीलाल शुक्ल जी का स्मरण किया। उन्होंने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी श्री कन्हैयालाल का भी नमन किया। साथ ही गुरु घासीदास और शहीद वीरनारायण सिंह का भी नमन किया। श्री खड़गे ने कहा कि अभी मैं जांजगीर जिले में भरोसे का सम्मेलन में गया था। वहां मिनी माता के नाम से मेडिकल कालेज का नामकरण किया गया है। यहां शीघ्र ही मेडिकल कालेज आरंभ होगा। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह मुक्तिबोध की धरती है। हमारे लोक-कलाकारों की धरती है। संस्कारधानी से निकले कलाकारों को नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सबको खाद्य सुरक्षा देने का कार्य किया। सबका राशन कार्ड बन रहा है। हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदने वाले हैं। कोरोना महामारी के बावजूद हमने किसानों से धान की खरीदी जारी रखी। हम हमेशा किसान, मजदूर के हित में काम करते हैं। हम दो रुपए में गोबर खरीदते हैं। आज गौपालक हो, किसान हो, बेरोजगार साथी हो, हम विभिन्न योजनाओं से सबके खाते में पैसे डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आम जनता को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। हमने फैसला किया है कि सात लाख लोगों को पक्की छत देना है। हमने अभी जो सामाजिक आर्थिक सर्वे कराया है उसमें 47 हजार लोग ऐसे मिले हैं जिन्हें मकान चाहिए, उन्हें हम मकान दिलाएंगे। 
शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए काम किया है। 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। पुरानी पेंशन स्कीम पुनः आरंभ की है। कोटवारों, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री  टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री  ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री  रविंद्र चौबे, संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत, पीएचई मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, आदिम जाति कल्याण मंत्री  मोहन मरकाम, बस्तर सांसद  दीपक बैज ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत भी मौजूद रहे। साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव डहरिया, राजस्व मंत्री  जय सिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ बुनकर शिल्पी संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ बुनकर शिल्पी संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे

और पढ़ें ...

21 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी

रायपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियां तेज हो चली है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता आए दिन छत्तीसगढ़ तक दौड़ लगा रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सितंबर माह में 21 तारीख को कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रही हैं। खबर मिल रही है कि वह भिलाई में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। इस आयोजन में प्रदेश भर से महिला कार्यकर्ता हिस्सा लेंगी। बता दें कि यह जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में आयोजित भरोसे का सम्मेलन आयोजन के दौरान दी।
और पढ़ें ...

19 अफसरों को मिला प्रमोशन, DSP से बने ASP, आदेश जारी

रायपुर। गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को DSP से ASP/उप सेनानी के पद पर प्रमोशन दिया है। दरअसल 1 जनवरी 2023 की स्थिति में पदोन्नति समिति की बैठक 8 अगस्त 2023 को हुई थी। बता दें कि छानबीन समिति की अनुशंसा के के आधार पर 19 डीएसपी को एएसपी के पद पर पदोन्नति दी गयी है।
और पढ़ें ...

IAS को मिली हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी, अफसर ने महिला पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, अपराध दर्ज

रायगढ़। छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के प्रशासनिक अधिकारियों में उस वक्त हड़कंप मच जब पदस्थ सहायक कलेक्टर 2022 बैच के आइएएस अफसर युवराज मरमट ने हनी ट्रैप के मामले में फंसाने का मामला सामने आया है। जिसमें आइएएस अफसर ने अपने गृह जयपुर के मानसरोवर मुहाना पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भी हाई प्रोफाइल प्रकरण में सूक्ष्मता से विवेचना करने में जुट गई है। महिला ने शोषण का आरोप लगाकर ब्लैकमेलिंग करते हुए आइएएस अफसर को झूठे मामले में फंसाने और सुसाइड करने की धमकी भी दी हैं। पीड़ित आइएएस ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि महिला खुद शादीशुदा थी, लेकिन उसने अपने पति से ही तलाक ले रखा है। जिसके बाद महिला उन्हें टॉर्चर कर रही है और दिन में 10-20 बार कॉल करके धमकियां देती हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला कहती है की वो मंगेतर को छोड़ उससे बात करे और उससे शादी करे नहीं तो 1.50 करोड़ रुपए दे। पैसे नहीं देने पर इंटरनेट मीडिया पर बदनाम कर उसकी छवि खराब करने की भी धमकियां देती है। साथ ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है।वहीं, महिला के लगातार ब्लैकमेल करने से पीड़ित आइएएस अफसर मानसिक रूप से परेशान है। ऐसे में परेशान होकर उन्होंने काल रिकार्ड व अन्य सबूतों के साथ रिपोर्ट दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । शादी के बाद से ही प्रताड़ना का खेल आरंभ बता दें कि युवराज अभी ट्रेनी आइएएस हैं और 2022 बैच के अफसर हैं। जो रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर कार्य कर रहे हैं। हाल ही में आइएएस युवराज की तेलंगाना की आइपीएस अफसर पी. मोनिका के साथ कोर्ट मैरिज हुई है। जिसमे जिला प्रशासन के आलाधिकारी ने बधाई प्रेषित किए। मानो बतौर बाराती व धराती में अधिकारी वर्ग बने थे । इस शादी के बाद से ही आरोपित महिला युवराज को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। दिल्ली पढ़ाई के दौरान हुई जान परिचय अब बना मुसीबत मुहाना थाना प्रभारी दिलीप खदाव के मुताबिक ट्रेनी आइएएस ने आरोप लगाया कि दिल्ली की रहने वाली एक महिला उनकी फ्रेंड थी, दिल्ली में पढ़ाई के दौरान ही उनकी महिला से बातचीत हुई। इसके बाद महिला उन पर शादी करने का दबाव डालने लगी है। जबकि वह पूर्व में ही वैवाहिक सम्बंध को विच्छेद कर दी है। आत्महत्या, बदनाम करने की धमकी देकर फंसाने में जुट गई है। देखा जाए तो यह जान परिचय आइएएस के लिए मुसीबत बन गया है।
और पढ़ें ...

रमन के क्षेत्र में गरजे खड़गे कहा: मेरी सरकार आएगी फिर से… मैं उत्सव मनाउंगा- Live

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के क्षेत्र में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। उन्होंने ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार बेहद अच्छा काम कर रही है। उन्होंने मंच से कहा कि मेरी सरकार फिर से आएगी और मैं उत्सव मनाउंगा। यह मोदी का गुजरात मॉडल नहीं यह भूपेश बघेल और उनके मंत्रीमंडल का मॉडल है। उन्हें यहां आकर देखना चाहिए। मोदी किसी को अपनी बात रखने नहीं देते। पहले वह अपना संबोधन मेरे भाईयों बहनो से शुरू होता था। मगर चुनावी साल में उनके भाषण की शुरूआत मेरे परिवारजनों से होती है। चुनावी साल में भाजपा के बड़े नेता लगातार आ रहे हैं। मगर इससे पहले किसी ने छत्तीसगढ़ की जनता का हाल नहीं पूछा।
और पढ़ें ...

पिता पुत्र पर हमला करने के बाद मृत मिला तेंदुआ

गरियाबंद. नवागढ़ रेंज के चिपरी गांव में पिता पुत्र पर हमला करने के बाद एक तेंदुआ मृत पाया गया है. फिलहाल वन अफसर तेंदुए का पोस्टमार्टम करा रहे हैं. जिसके बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा. घटना नवागढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र की है. दरअसल, आज सुबह चिपरी निवासी, सुख चंद्र ध्रुव और उसका बेटा मनीराम ध्रुव घर पर थे, उसी समय अचानक एक तेंदुए ने घर पर धावा बोलकर पिता-पुत्र पर हमला कर दिया. दोनों को गंभीर चोट आई है. जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है. मामले का चौंकाने वाला पहलु ये है कि हमले के बाद तेंदुआ घायल पिता पुत्र के घर से थोड़ी दूर आगे मृत मिला. मामले की सूचना मिलते ही उपवन मंडल अधिकारी मनोज चंद्राकर वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है. वहीं मृत मिले तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. जिससे मौत के सही कारण का पता लगाया जा सकेगा.
और पढ़ें ...

शिवनाथ नदी हादसे में लापता बच्ची का भी शव बरामद

दुर्ग। शिवनाथ नदी के पुराने पुल से मंगलवार की रात को बोलेरो वाहन में डूबे सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं। अब तक लापता बच्ची गरिमा देशमुख का शव आज बेलौदी से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। बच्ची का शव शिवनाथ नदी की तेज धार में बहकर ग्राम बेलोदी पहुंच गया था। आज नदी से एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय मछुआरों ने शव को नदी से बाहर निकाला। बता दें कि मंगलवार की रात को शिवनाथ नदी के पुराने पुल से गुजरते समय बोलेरो वाहन में सवार पांच लोग नदी में डूब गए थे, जिसमें से एक महिला तमेश्वरी देशमुख, एक पुरुष ललित साहू, और दो बच्चों का शव बरामद कर लिया गया था. इसके बाद में नेशनल हाइवे स्थित एक ढाबे में सीसीटीवी फुटेज में एक और बच्ची के होने की जानकारी मिलने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी. आखिरकार 48 घंटे के बाद बच्ची का भी शव बरामद कर लिया गया है।
और पढ़ें ...

भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में पहुचें मुख्यमंत्री बघेल, 355 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

राजनांदगांव।  राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँच चुके है। साथ में विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद। कार्यक्रम 355 करोड़ रुपए से अधिक के 1867 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। 8 हजार 593 हितग्राहियों को 3 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक राशि वितरित होगी।
और पढ़ें ...

सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास को टिकट मिलने पर पर पूरे प्रदेश में समर्थन करेगा सेन समाज

सेन समाज ने मांगा एक टिकट प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास को  टिकट मिलने पर पर पूरे प्रदेश में समर्थन करेंगे सेन समाज, छत्तीसगढ़ प्रांत सर्वसेन समाज के पूरे प्रदेश से पदाधिकारी एवं स्वजाति जनों ने आज सैकड़ो के तादाद में श्रीवास समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास  शिल्पी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास जी और प्रदेश महासचिव सेन समाज राजू श्रीवास के नेतृत्व में रायपुर जाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विजय जांगिड़, डॉक्टर चंदन यादव जी, एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से भेंट करके 90 विधानसभा में एक टिकट बेलतरा विधानसभा से सर्वसेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास को देने की बात रखी है, इस अवसर पर सर्वसेन समाज के सैकड़ो के तादाद में पहुंचे पदाधिकारी गणों ने कहा कि यदि 90 विधानसभा में से एक टिकट बेलतरा से समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास जी को दिया जाता है, तो पूरे प्रदेश के 11 लाख सर्वसेन समाज के लोग कांग्रेस पार्टी का 90 विधानसभा में समर्थन करेंगे, इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें उनकी मांग को राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष रख की बात किया है, सर्वसेन समाज के पदाधिकारी ने कहा कि त्रिलोकचंद श्रीवास कांग्रेस के प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर के नेता है, एवं त्रिलोक श्रीवास एवं उनके परिवार ने दर्जनों चुनाव लगातार जीता है, भारतीय जनता पार्टी के सरकार के समय भी लगातार वह चुनाव जीते आ रहे हैं, चाहे सरपंच और पार्षद हो, जनपद हो या जिला पंचायत स्तर के चुनाव सभी चुनाव त्रिलोक के परिवार ने जीता है, और बेलतरा विधानसभा से लगातार 25 वर्षों से कांग्रेस हार रही है, त्रिलोकचंद श्रीवास एक जमीनी और जनआधार वाले नेता है,उनका टिकट मिलने पर बेलतरा विधानसभा से कांग्रेस की विजय सुनिश्चित है, एवं सर्व सेन समाज पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेगा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसेन समाज को गंभीरता से लिया है, इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री सुरेंद्र श्रीवास  चित्रकांत श्रीवास श्री राजू श्रीवास डॉ राजीव श्रीवास विनोद श्रीवास गोलू श्रीवास रोशन श्रीवास राजकुमार श्रीवास बबलू श्वास चंद्रमणि श्रीवास नवीन श्रीवास बसंत श्रीवास मोहन श्रीवास अश्वनी श्रीवास नरेंद्र श्रीवास सनी श्रीवास आशीष श्रीवास राकेश श्रीवास रमेश श्रीवास लोकेश श्रीवास विनय श्रीवास अनिल श्रीवास नरेंद्र श्रीवास शिवा शिवा रमेश श्रीवास लक्ष्मण श्रीवास राजेंद्र श्रीवास उपेंद्र सुमित श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास प्रकाश श्री प्रकाश श्रीवास दिनेश सेन मनोरंजन सेन कृष्णा सेन कृष्णा श्रीवास सहित पूरे प्रदेश से आए सर्वसेन समाज के ढाई सौ से ज्यादा सामाजिक जन उपस्थित थे,

और पढ़ें ...

राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन में चुनावी शंखनाद

रायपुर। आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन का आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद करने जा रही है। इसमें पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विशेष रूप से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार कुमारी शैलजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हैं मौजूद। बता दें कि प्रत्याशियों की घोषणा के ठीक आयोजित इस सम्मेलन को लेकर सभी दावेदारों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार: मौसम विभाग

रायपुर । छत्तीसगढ़ में इस वर्ष बारिश काफी पिछड़ी हुई है और इसका असर धान की फसल के साथ जलाशयों पर भी पड़ा है। गंगेरल बांध में अभी तक केवल साढ़े 18 टीएमसी जलभराव है। यह काफी कम बताया जा रहा है। इसके साथ ही मरूमसिल्ली में डेढ़ टीएमसी, दुधावा में साढ़े छह टीएमसी और सोंढूर में सवा तीन टीएमसी जलभराव है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में मानसून अब सक्रिय हो गया है और आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम में ठंडकता बनी रहेगी और उमस से लोगों को राहत रहेगी। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला वहीं दूसरी ओर कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि भले ही बारिश की स्थिति थोड़ी पिछड़ी हुई है, लेकिन धान की फसल के लिए पर्याप्त पानी है। फसल केवल उन्हीं क्षेत्रों में प्रभावित होगी, जहां काफी कम बारिश हुई है। आने वाले कुछ दिनों तक तो मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक जून से लेकर सात सितंबर तक 810.2 मिमी वर्षा हुई है,जबकि सामान्य रूप से 999.5मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार प्रदेश में 19 फीसद कम बारिश हुई है। बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1398.1 मिमी बारिश हुई है,जो सामान्य से 19 फीसद ज्यादा है। साथ ही सरगुजा में सबसे कम बारिश 417.7 मिमी हुई है,जो सामान्यसे 61 फीसद कम है। रायपुर जिले में 1003.3 मिमी बारिश रायपुर जिले में अभी तक 1003.3 मिमी बारिश हुई है,जो सामान्य से 12 फीसद ज्यादा है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अभी तक सुकमा जिले में ज्यादा वर्षा हुई है,जहां 1166.3 मिमी बारिश हुई है। 12 जिलों में सामान्य बारिश और 13 जिलों में कम वर्षा हुई है। साथ ही एक जिले में अति कम बारिश हुई है। जलाशयों की स्थिति गंगारेल बांध- 18.954 टीएमसी मुरूमसिल्ली बांध- 1.733 टीएमसी दुधावा बांध-6.746 टीएमसी सोंढूर बांध-3.436 टीएमसी धान की फसल को नुकसान नहीं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डीन कालेज आफ एग्रीकल्चर व फैकल्टी डीन डा. जीके दास ने कहा कि प्रदेश में अभी 800 मिमी से ज्यादा वर्षा हो चुकी है,जो धान की फसल के लिए पर्याप्त है। धान की फसल ऐसी फसल है, जिसमें कुछ दिनों तक पानी नहीं भी गिरा तो विशेष नुकसान नहीं पहुंचता। खेत के अंदर भरा पानी फसल के लिए पर्याप्त रहता है। हालांकि सरगुजा, सूरजपुर, कवर्धा, जांजगीर क्षेत्रों में जहां काफी कम वर्षा हुई है,फसल थोड़ी प्रभावित हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में तो धान की फसल को नुकसान नहीं है।
और पढ़ें ...

प्रदेश के सभी जिलों में निकली भारत जोड़ो यात्रा, राजधानी मे भी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकले कांग्रेसी

रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान जनता को भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया गया और साथ ही भाजपा के विभाजनकारी राजनीति के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया। रायपुर में दीपक बैज और सरगुजा में टी.एस.सिंहदेव प्रभारी के रूप में शामिल हुये। इसी प्रकार अन्य जिलों बेमेतरा में जांजगीर चांपा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री रविन्द्र चौबे, दुर्ग में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कवर्धा में मंत्री मो. अकबर, बिलासपुर में मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, सुकमा मंत्री कवासी लखमा, सुरजपुर में मंत्री अमरजीत भगत, कोण्डागांव में मंत्री मोहन मरकाम, कोरबा में मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद में मंत्री अनिला भेड़िया, सक्ती में मंत्री गुरू रूद्र कुमार, रायगढ़ में मंत्री उमेश पटेल, महासमुंद में सासंद रंजीत रंजन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सांसद ज्योत्सना महंत, बस्तर जगदलपुर में सांसद फूलोदेवी नेताम शामिल हुई। सांसद दीपक बैज, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, और अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से आजाद चौक गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा की। बैज ने कहा कि राहुल की यह ऐतिहासिक यात्रा भारत के दिल में समा गई है। यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है, यात्रा अभी भी चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा एक तीर्थ यात्रा थी और तीर्थ यात्रा कभी समाप्त नहीं होती। तीर्थ यात्रा, हर यात्रा का प्रारंभ होती है। भारत जोड़ो यात्रा का इतिहास स्याही से नहीं लिखा जा सकता, ये पसीने से लिखा गया है। इस पदयात्रा मे विधायक सत्यनारायण शर्मा कुलदीप जुनेजा, राजेंद्र तिवारी, गिरीश देवांगन, मलकीत सिंह गैंदू, एजाज ढेबर, प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे, उधोराम वर्मा, ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, नीरज पांडेय, सुमीत दास, प्रशांत ठेंगडी, बंशी कन्नौजे, जी श्रीनिवास, अविनय दुबे, इंद्रजीत गहलोत, कामरान अंसारी, सुनीता शर्मा, मोहसिन खान आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

भरोसे का सम्मेलन कल नांदगांव में : यहां देखें मल्लिकार्जुन खड़गे के छग दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

रायपुर। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में 8 सितम्बर को कांग्रेस का ‘भरोसे का सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जो प्रोटोकॉल जारी किया गया है उसके मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे वहां पहुंचेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहेंगे।
और पढ़ें ...

कल इस महत्वपूर्ण बैठक में तय होगा कांग्रेस प्रत्याशियों का टिकट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर कुछ ही दिन शेष हैं। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वही कांग्रेस ने अब तक अपने प्रत्याशियों के नाम पर सस्पेंस बरकरार रखा है। इस बीच कांग्रेस कैंडिडेट की लिस्ट को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद ही प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। दीपक बैज ने कहा शुक्रवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की रायपुर राजीव भवन में बैठक होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो सकती है। वही दिल्ली की बैठक नो फ्लाइंग जोन के कारण आगे पीछे हो सकती है। स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय मकान बैठक की अध्यक्षता करेंगे। चुनाव समिति की बैठक के बाद पहली लिस्ट जारी की जाएगी।
और पढ़ें ...