प्रदेश
कोरबा-रायपुर के लिए एक और नए ट्रेन की सौगात
रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश को रक्षाबंधन से पहले केंद्र एक बड़ी सौगात देने जा रही है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कोरबा-रायपुर एक और नए ट्रेन का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 29 अगस्त मंगलवार को बिल्हा रेलवे स्टेशन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार साव सुबह 8 बजे बिलासपुर से बिल्हा के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 8:40 तक बिल्हा रेलवे स्टेशन पहुचेंगे। जहां साव के द्वारा रेलगाड़ी नम्बर 18252 कोरबा-रायपुर का लोकार्पण करेंगे।
साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सौगातें प्रदान कर रहे हैं। लेकिन यहां प्रदेश की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने में लगी है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ के सात स्टेशनों को अमृत भारत मिशन योजना के तहत शामिल किया।
इस योजना के तहत बिलासपुर, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, दुर्ग, भिलाई पॉवर हाउस, अकलतरा रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। इन स्टेशनों में फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट एस्कलेटर, वेटिंग हाल एवं कोच इंडिकेटर बोर्ड, पार्किंग स्थान में वृद्वि, प्लेटफार्म एरिया का विस्तार, शेड, स्थानीय कला और संस्कृति के अनुसार स्टेशन के वाह्य स्वरूप का उन्नयन किया जाएगा।
सब्जियों की आवक भरपूर, टमाटर के गिरे दाम
रायपुर। आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है कि सब्जियों की आवक इन दिनों भरपुर है और गोभी को छोड़ दिया जाए तो सारी सब्जियां सस्ती हैं। माह भर पहले 200 रुपये किलो तक पहुंच चुका टमाटर अब 30 से 35 रुपये किलो बिक रही है। वहीं भरपूर आवक के चलते दूसरी सब्जियों के दाम भी घटे है।
शहर के गोलबाजार, आमापारा, टिकरापारा, संतोषीनगर सहित दूसरे बाजार में टमाटर 30-35 रुपये किलो, गोभी 70 रुपये किलो, भिंडी 40 रुपये किलो, परवल 40 रुपये किलो, लौकी 20 रुपये किलो, बैगन 30 रुपये किलो तक बिक रहा है।
सब्जी कारोबारियों का कहना है कि अभी इनकी आवक भरपुर है और कीमतों में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। थोक सब्जी व्यावसायी संघ के अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी का कहना है कि सब्जियों की आवक अब भरपुर हो गई है और इसके प्रभाव से ही कीमतों में गिरावट आ रही है।
प्याज की कीमतों में बीते पखवाड़े भर से थोड़ी तेजी बनी हुई है और 25 रुपये किलो तक बिकने वाली प्याज इन दिनों 35 से 40 रुपये किलो बिक रही है। कारोबारियों का कहना है कि आवक अच्छी होने के कारण प्याज की कीमतें नियंत्रित है और इनमें अभी तेजी के आसार नहीं है। इसके साथ ही आलू भी 25 रुपये किलो बिक रहा है।
छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक, बढ़ी उमस व गर्मी
रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है और मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते उमस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और घरों में एसी-कूलर चलने शुरू हो गए है। सावन के मौसम में भी गर्मी के मौसम जैसा अहसास होने लगा है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में भी अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। रक्षाबंधन के बाद ही अब प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा।
बारिश ने होने के कारण अब गर्मी व उमस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हल्की बारिश के आसार है।मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा। अगले महीने सितंबर से ही मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और बारिश के आसार बने हुए है। इस वर्ष बारिश की स्थिति भी खराब बनी हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से लेकर अब तक की स्थिति में इस वर्ष प्रदेश में सामान्य से 20 फीसद कम वर्षा हुई है। प्रदेश में अब तक की स्थिति में बीजापुर में सर्वाधिक और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई में स्थित है और मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है।साथ ही एक पश्चिम विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 72 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने के आसार है। विशेषकर बस्तर संभाग में हल्की वर्षा की संभावना है।
अन्य राज्यों के विधायकों के दौरे पर बोले सीएम बघेल- बीजेपी के पास अच्छे प्रत्याशी नहीं
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने अलग-अलग राज्यों के से छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे विधायकों के दौरे पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अच्छे प्रत्याशी नहीं है इस लिए भाजपा के दिग्गज नेता समेत अन्य राज्यों के विधायक छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं।
बिलासपुर दौरे पर जाने से पहले पत्रकारों के समक्ष उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा है कि एसईसीएल कोयला उत्खनन करने वाला कंपनी है। दूसरा एनएमडीसी लौह अयस्क उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी संस्था है। भारत सरकार ने दोनों को अडानी को दिया है। अडानी को जो आयरन और कोल खदान दिया गया है उसे निरस्त किया जाना चाहिए कि नहीं किया जाना चाहिए। दूसरा सवाल रायगढ़ में जो गारे पेलमा अडानी को दिया है उसे निरस्त किया जाना चाहिए कि नहीं किया जाना चाहिए।
धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, यह लोग बार-बार कह रहे हैं कि केंद्र सरकार धान खरीदती है। यदि केंद्र सरकार धान खरीदती है तो डबल इंजन की सरकार में 15 क्विंटल से 10 क्विंटल क्यों किया गया। दूसरी बात यह है कि पिछली सरकार में 2013-14 में सर्वाधिक धान खरीदी हुई। उसके बाद घटते गया और 55 लाख टन पर आ गया। इसका मतलब यह है कि यह नहीं खरीदते हैं। क्या कारण है लगातार धान खरीदी कम हुई। 15 क्विंटल से 10 क्विंटल क्यों किया गया। इतना घाटा राज्य सरकार उठाती है चाहे बीजेपी की सरकार हो या कांग्रेस की सरकार हो। सीएम ने कहा, लोन राज्य सरकार लेती है गारंटी देती है।
रायपुर : ये राखी है खास, घरौंदा के 20 दिव्यांग बना रहे हैं राखी, 5 रूपए से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां
रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में तरह-तरह की राखियां बेची जा रही है लेकिन कुछ ऐसी भी राखियां हैं जो लोगों के लिए खास बनी हुई हैं। दरअसल कम कीमत पर खूबसूरत दिखने वाली यह राखियां इसलिए खास है क्योंकि इन्हें समाज कल्याण विभाग महासमुंद की आशा मनु विकास केंद्र घरौंदा के दिव्यांग बना रहे हैं।
महासमुंद के नयापारा स्थित घरौंदा केंद्र में लगभग 20 मानसिक दिव्यांगों के द्वारा आकर्षक राखियां बनाई जा रही हैं जो कम कीमत की होने के साथ लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। 27 अगस्त से बाजार में इन राखियों स्टाल लगाकर बेचा जाएगा। अब तक यहां बच्चों के द्वारा 1500 से ज्यादा राखियां बनाई जा चुकी हैं। गौर करने वाली बात यह है इन राखियों की बाजार में काफी डिमांड भी देखी जा रही है। 5 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की राखियां लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक को भी इन बहनों ने राखी बांधी। उन्होंने इनके काम को बहुत सराहा।
ट्रेनिंग देकर बढ़ा रहे आत्मविश्वास
घरौंदा केंद्र मानसिक एवं शाररिक रूप से अशक्त बच्चों के लिए शेल्टर होम चला रहा है। इसमें करीब 20 दिव्यांग हैं। संस्थान इन दिव्यांगों को छोटी-छोटी ट्रेनिंग देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा रहा है। संस्था ने रक्षा बंधन के त्यौहार में सामाजिक रिश्तों में और अधिक प्रगाढ़ता लाने और दिव्यांगों में आत्मविश्वास जगाने के लिए अनूठा प्रयास कर रहे हैं।
ट्रेनिंग देकर बढ़ा रहे आत्मविश्वास
घरौंदा केंद्र मानसिक एवं शाररिक रूप से अशक्त बच्चों के लिए शेल्टर होम चला रहा है। इसमें करीब 20 दिव्यांग हैं। संस्थान इन दिव्यांगों को छोटी-छोटी ट्रेनिंग देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा रहा है। संस्था ने रक्षा बंधन के त्यौहार में सामाजिक रिश्तों में और अधिक प्रगाढ़ता लाने और दिव्यांगों में आत्मविश्वास जगाने के लिए अनूठा प्रयास कर रहे हैं।
घरौंदा योजना का उद्देश्य
घरौंदा योजना का उद्देश्य ऐसे निःशक्तजनों को जीवन भर के लिए संस्थागत आश्रय सुनिश्चित करना और देखरेख की मानक सेवाएं प्रदान करना है, जो आटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और एकाधिक बहुनिःशक्तता से ग्रस्त हो। इस योजना का उद्देश्य इन व्यक्तियों के लिए सुनिश्चित करना है। सम्पूर्ण राज्य में स्वैच्छिक संस्था के माध्यम से अधोसरंचना की स्थापना में मदद करना, ताकि देख-भाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
छत्तीसगढ़ आएंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, 16 सितंबर को विशाल जनसभा में प्रदेश की जनता को देंगे 10वीं गारंटी
रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड पर आ गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रायपुर के बाद अब 16 सितंबर को बस्तर आ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा, बस्तर के कार्यकर्ता लंबे अरसे से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। केजरीवाल और भगवंत मान जगदलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।
कोमल हुपेंडी ने कहा कि जनसभा में 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। जनसभा में सीएम केजवरीवाल प्रदेश की जनता को 10वीं गारंटी देंगे। बता दें कि रायपुर में हाल ही में केजवरीवाल ने प्रदेश की जनता को 9 गारंटी देकर गए थे। केजरीवाल ने कहा था कि 10वीं गारंटी छत्तीसगढ़ के किसान और आदिवासियों के लिए होगी। ये सबसे बड़ी गारंटी होगी।
रायपुर : अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता : पंचकूला में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम
कार्यक्रम को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव तथा नोडल अधिकारी एपीसीसीएफ श्री सुनील मिश्रा ने भी संबोधित किया और प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के वन विभाग की टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, तैराकी, कैरम, चेस, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, कबड्डी जैसे इंडोर गेम के साथ-साथ क्रिकेट, फुटबॉल, बॉस्केट बॉल, हॉकी, गोल्फ, एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट होते है। इस प्रतियोगिता में वन विभाग के उच्चतम अधिकारी पीसीसीएफ से लेकर गॉर्ड तक खेल स्पर्धाओं में भाग लेते है।
छत्तीसगढ़ के वन विभाग टीम ने क्रिकेट में जम्मू कश्मीर को हराकर सातवीं बार गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी तरह फुटबॉल में हरियाणा के टीम को हराकर छत्तीसगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा की टीम में कई नेशनल खिलाड़ी शामिल थे। छत्तीसगढ़ की बॉस्केट बॉल टीम ने कर्नाटक की टीम को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वेटलिफ्टिंग पॉवरलिफ्टिंग में कुल 19 स्वर्ण, टेनिस में 12 स्वर्ण, बैडमिन्टन में 04 स्वर्ण, तैराकी में 06 स्वर्ण, एथलेटिक्स मेें 18 स्वर्ण, 10 रजत, 08 कांस्य पदक जीते हैं। इसी प्रकार टेनिस में 09 स्वर्ण और 02 रजत पदक प्राप्त किया है।
इस तरह इस वर्ष की 26 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने कुल 129 मेडल जीतकर कुल 509 अंक प्राप्त किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक को कड़ी प्रतिस्पर्धा में पछाड़ते हुए पुनः अपना प्रथम स्थान कायम रखा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तथा वन मंत्री सहित वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव के कुशल मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी एपीसीसीएफ सुनील मिश्रा और सीसीएफ राजू आगाशमणि एवं दिलराज प्रभाकर, डीएफओ विश्वेष कुमार, आलोक तिवारी, सुश्री संगीता राजगोपालन के अथक प्रयास तथा खिलाड़ियों के सतत अभ्यास एवं लगन से छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इससे छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है।
दिल दहला देगा ये VIDEO…, बाइक सवार ने 4 साल के मासूम को 1 किमी तक घसीटा
गरियाबंद। जिले से This VIDEO will shake your heart…, the bike rider dragged the innocent of 4 years for 1 km,ने गाड़ी नहीं रोकी और मासूम को सड़क पर घसीटता रहा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं इस दर्दनाक घटना में मासूम की मौत हो गई।
कूरलापारा में 4 वर्षीय रियान्स साहू सड़क के पास खेल रहा था। तभी बाइक सवार एक युवक ने उसे टक्कर मार दी। इससे मासूम बाइक में फंस गया। जिसके बाद मासूम को चालक घसीटते हुए लगभग 1 किमी दूर तक ले गया। घायल मासूम को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
घटना की शिकायत मासूम के परिजन ने थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अमरजीत नेताम को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उसकी बाइक को जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सनकी आशिक की करतूत : मंदिर में प्रेमी ने प्रेमिका पर किया जानलेवा हमला, फिर काट लिया खुद का गला …
राजनांदगाँव। जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां एक सनकी आशिक ने पहले अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया और फिर अपना ही गला भी काट लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला राजनांदगांव के शीतला मंदिर प्रांगण का है।
जानकारी के मुताबिक सनकी प्रेमी का नाम धीरज साहू 28 वर्ष है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ दिनों से दोनों में विवाद हो गया। युवती जब देर शाम शीतला मंदिर गयी हुई थी, वहां उसका प्रेमी भी पहुंच गया और विवाद करने लगा। इस दौरान युवती ने जब विरोध किया तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक खैरागढ़ का रहने वाला है, जबकि युवती भिलाई की रहने वाली है।
हमले में युवती वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसके शरीर में कई जगह पर गंभीर जख्म के निशान हैं। इधर, प्रेमिका को लहु लूहान करने के बाद आरोपी धीरज ने भी उसी हथियार से खुद का गला काट लिया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। फिलहाल दोनों को गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस इस मामले में अब दोनों के बयान का इंतजार कर रही है।
पुलिस विभाग में फेरबदल, इन उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला...जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी..!!
दुर्ग। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने जिले में पदस्थ 16 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है।
देखें आदेश की कॉपी

बस्तर में उड़ान सेवा पर लग सकता है विराम, जानिए एलाइंस एयर सेवाएं की क्या है स्थिति...
बस्तर। छत्तीसगढ़ में बस्तर वासियों के लिए बुरी खबर है। दरअसल बस्तर वासियों के लंबे समय की मांग के बाद जगदलपुर में शुरू हुई उड़ान सेवा पर विराम लग सकता है। आपको बता दें अगले महीने 21 सितंबर को एलाइंस एयर कंपनी से हुई अनुबंध खत्म हो रही है। ऐसे में अब तक अनुबंध बढ़ाने के लिए कोई पहल नहीं की गई है, जिसके चलते माना जा रहा है कि बस्तर से उड़ान भरने वाली एकमात्र एलायंस एयर की फ्लाइट भी बंद होने की कगार पर है।
गौरतलब है कि 3 साल पहले 21 सितंबर 2020 को एलाइंस एयर ने बस्तर से अपनी 72 सीटर विमान सेवा की शुरुआत की थी और जगदलपुर से हैदराबाद व जगदलपुर से राजधानी रायपुर के लिए हर रोज उड़ान भर रही थी। हवाई सेवा का लाभ ले रहे बस्तर वासियों का भी इस एलायंस एयर कंपनी को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 21 सितंबर को खत्म हो रहे 3 साल के अनुबंध को बढ़ाने के लिए अब तक स्थानीय स्तर पर कोई पहल नहीं की गई है जिसके चलते बस्तर में हवाई सेवा ढप होने की कगार पर पहुँच गई है।
आपको बता दें योजना की अनुबंध खत्म होने के बाद फ्लाइट का संचालन कमर्शियल मोड पर संभव है, लेकिन एलाइंस प्रबंधन ऐसा नहीं चाहता है। ऐसा होने पर टिकट की दर भी बढ़ जाएगी। वर्तमान में उड़ान योजना के तहत यात्रियों को काफी रियायत मिल रही है जो कि कमर्शियल होने पर नहीं मिल पाएगी। बताया जा रहा है की योजना के तहत 1 साल का एक्सटेंशन मिल सकता है, लेकिन इसके लिए स्थानीय स्तर पर कोई प्रयास अब तक नहीं किया गया है। चर्चा यह भी है कि 80% संभावना है कि फ्लाइट का संचालन 21 सितंबर के बाद बंद हो सकता है और ऐसा होने पर बस्तर की जनता को एक बड़ी सौगात से महरूम होना पड़ेगा।
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़: इस जिले में भूकंप के झटके...मची अफरा-तफरी...!!
अंबिकापुर। सरगुजा इलाके में भूकंप के झटके लगे हैं। जिस वक्त यह वाकया हुआ, लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।अंबिकापुर शहर से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप रात्रि लगभग 8 बजकर 4 मिनट पर आया और 10 – 12 सेकण्ड तक धरती कांपती रही। भूकंप का अहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 आंकी गई है। सूरजपुर इलाके में भी भूकंप के झट महसूस किये गए हैं।
लूट की काल्पनिक कहानी बनाकर अपने ही मालिक के पैसे को सुनियोजित तरीके से गबन करने का प्रयास करने वाले आरोपी ट्रक चालक एवं हेल्पर को थाना फरसाबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते कस्टडी से भगा आरोपी, ASI समेत 5 को SSP ने किया निलंबित, आदेश जारी
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में बदमाशों की चालबाजी जारी है इसी बीच बलौदाबाजार के सिमगा थाना मे पुलिस कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां चोरी के आरोप में गिरफ्तार 2 आरोपियों में से एक पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
बता दें इसके पूर्व भी बलौदाबाजार जिले में पुलिस कर्मियों की ऐसी कई बार लापरवाही सामने आ चुकी है। हालांकि, पुलिस कस्टडी से फरार आरोपियों को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया था। लेकिन अबकी बार फरार हुआ आरोपी पकड़ से बाहर है।
फिलहाल एसएसपी ने इस घटना मे लापरवाही बरतने वाले एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक, तीन आरक्षकों को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
घटना के संबंध में एसएसपी दीपक झा ने बताया कि, सिमगा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी। जिस पर आरोपियों को हिरासत मे लिया गया था और चोरी का माल बरामद कर आगे पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान एक आरोपी थाना परिसर से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद थाने में तैनात 5 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।
