प्रदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बिलासपुर में, कोनी-रतनपुर रोड चार घंटे बंद, गाड़ियां की जाएंगी डायवर्ट
CG NEWS : प्रेमी – प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, मैं यहां पहले भी आ चुकी हूं, ये जगह नई नहीं है मेरे लिए : राष्ट्रपति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- ऐसा लगा जैसे कोई अपना, अपने ही घर आया
BREAKING : रक्षाबंधन मनाने घर आया था पुलिस का जवान, नक्सलियों ने कर दी हत्या
दल्ली प्लांट में मालगाड़ी पर गिरा कन्वेयर बेल्ट, 2 बोगियां क्षितग्रस्त, टल गया बड़ा हादसा
राखी का त्यौहार मानाने गांव आये जवान की नक्सलियों ने की हत्या : सर्चिंग में जुटी पुलिस
भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा, ब्लास्ट फर्नेस 6 में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौजूद
ब्रह्मकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बांधी राखी
120 फीट ऊंचे चंद्रयान-3 के माडल में विराजेंगे गणपति, कोलकाता के कलाकार तैयार कर रहे प्रदेश का सबसे बड़ा पंडाल
स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन पर आत्मीय स्वागत
पूल में खड़े युवक को बाइक ने मारी ठोकर, मौत के बाद हुआ जमकर हंगामा
व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा तीन सितंबर को, साढ़े 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
कलेक्टोरेट में बना कंट्रोल रूम, डिप्टी कलेक्टर श्री देवांगन नोडल अधिकरी नियुक्त
व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा तीन सितंबर को, साढ़े 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
रायपुर 29 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा व्यवहार न्यायाधीश की प्रवेश स्तर परीक्षा 03 सितंबर को ली जाएगी। एक पाली में यह परीक्षा सुबह 11 बजे से 01 बजे तक होगी। रायपुर जिले में इस परीक्षा के लिए 32 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इस परीक्षा में साढ़े तेरह हजार से अधिक अभ्यर्थियों की शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के आयोजन के लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टोरेट परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 06 में परीक्षा संबंधी नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमंाक 0771-2413233 है। इस परीक्षा के लिए डिप्टी कलेक्टर आशुतोष देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक केदार पटेल सहायक नोडल होंगे।
छत्तीसगढ़ : त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को झटका, 6 ट्रेनें फिर हुई रद्द...जानिए वजह..!!
बिलासपुर। बिलासपुर, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत सवारी गाड़ियों के अनियमित संचालन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेलवे हर दिन अलग-अलग कारण बताकर यात्री गाड़ियों को रद्द कर रही है। इस बीच रेलवे ने रक्षाबंधन से पहले रेल यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, SECR ने 6 ट्रेनें फिर रद्द कर दी है। ये ट्रेनें 1 से 9 सितंबर तक रद्द रहेंगी। द, बधवाबारा रेलवे स्टेशन में नॉन इंटरलोकिंग का काम किया जाएगा जिसके चलते इन ट्रेनों को रद्द किया गया है।
देखें लिस्ट –
1. 01 से 09 सितम्बर तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. 31 अगस्त से 08 सितम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3. 01 से 10 सितम्बर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4. 30 अगस्त से 08 सितम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर- भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
5. 01 से 07 सितम्बर तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6. 02 से 08 सितम्बर तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर जनदर्शन में पहुंचे एनटीपीसी के भूविस्थापित, जानिए क्या है वजह…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 135 दिनों से धरना पर बैठे एनटीपीसी के भूविस्थापित जनदर्शन में मिट्टी तेल उड़ेलकर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें किसी तरह आत्मदाह करने से रोक लिया है। बताया जा रहा है कि एनटीपीसी कोरबा के भूविस्थापित चारपारा गांव के 6 से 9 परिवार के लोगों ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह का प्रयास करना चाहते थे।
दरअसल, मुआवजा और क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर 22 अप्रैल 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। इस लंबे अंतराल में मध्यस्थता या समाधान के लिए कोई पहल/प्रयास होता नहीं दिखा। भूविस्थापितों के लिए लड़ने वाले सामने आए तो भी पब्लिसिटी के लिए, राजनीतिक दल के लोग भी समर्थन देकर भूल गए।
इधर हर तरफ से हताश होकर धरना पर बैठे भूविस्थापित मंगलवार को अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या करने की नीयत से जनदर्शन में पहुंच गए। इन्हें इस हालत में देखते ही मौके पर तैनात सिपाहियों ने सतर्कता बरती और इससे पहले कि ये लोग खुद को आग लगा पाते, इन्हें रोक लिया गया। सूचना मिलते ही एसपी यू.उदयकिरण भी वहां पहुंचे। सिविल लाइन पुलिस भी पहुंच चुकी थी। इन सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनकी समस्या का निराकरण के लिए प्रशासनिक पहल तेज होने की संभावना बनी है।
