प्रदेश

BREAKING : एक करोड़ के इनामी नक्सली की मौत

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र बस्‍तर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 1 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम उर्फ सायन्ना की बस्तर के जंगलों में लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई है। राजी मोस्ट वांटेड नक्सलियों में शामिल था।

बता दें कि तेलंगाना के एक एग्लासपुर जिले पेदापली मंडल का रहने वाला और छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ ही माओवादी विचारधारा से जुड़ गया था। पीपुल्स वार ग्रुप में सक्रिय रहने के दौरान उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी राजी ने काम किया था।

 राजी नक्सल संगठन में केंद्रीय कमेटी और पोलितब्यूरो का लंबे समय से सदस्य होने के साथ अर्बन वार फेयर में विशेष तौर पर प्रशिक्षित माना जाता था. माओवादी संगठन को कई स्तर पर खड़े करने के साथ-साथ पिछले 5 सालों से अबूझमाड़ के बीजापुर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से लगे इलाके में सक्रिय था। बीते 4 सालों में माओवादियों के 5 बड़े नक्सलियों की मौत हो चुकी है। जिन पर 50 लाख रुपए से अधिक का इनाम है। माओवादियों के शीर्ष नेतृत्व की एक के बाद एक हो रही मौत से संगठन को बड़ा झटका लगा है।
और पढ़ें ...

कलेक्टर ने राज्य मानसिक चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

बिलासपुर से मनु मानिकपुरी की रिपोर्ट अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा मरीजों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश बिलासपुर, 18 अगस्त 2023/कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज सेंदरी स्थित राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। अस्पताल में फिलहाल लगभग 133 मानसिक रोगियों का इलाज किया जा रहा है और ओपीडी में पूरे प्रदेश भर से प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीज इलाज एवं परामर्श के लिए आते हैं। कलेक्टर ने चिकित्सालय के महिला वार्ड, पुरूष वार्ड एवं पुनर्वास वार्ड का अवलोकन कर मानसिक रोगियों के बारे में जानकारी लेते हुए उनके लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने चिकित्सकों से मरीज़ों को बेहतर इलाज के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाई काउंटर में जाकर दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली और फायर सेफ्टी यंत्रों के स्थिति को भी देखा। इसके अलावा उन्होंने रसोईघर का अवलोकन करते हुए मरीजों को दी जाने वाली भोजन की जानकारी ली। उन्होंने वार्डाें में इलाज करा रहे मरीजों एवं परिजनों से भी मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने मरीज के परिजनों के लिए बन रहे परिजन कक्ष का भी निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। इस दौरान मानसिक चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. बी. आर. नंदा, सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला, डॉ. जे. पी. आर्य, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष तिवारी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की भेंट चढ़ी 40 वर्षीय व्यक्ति की जिंदगी...गलत इंजेक्शन देने से हुई मौत

सरगुजा।  जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उदयपुर के ग्राम खुटिया में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद एक 40 वर्षीय व्यक्ति की और तबीयत बिगड़ जाने से जान चली गई।

परिजन-

मिली सुचना के अनुसार ग्राम खुटिया में एक व्यक्ति को बुखार आने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए थे। झोला छाप डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद से उस व्यक्ति की तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी थी। व्यक्ति को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह सब झोला छाप डॉक्टर के कारण हुई है।

और पढ़ें ...

CRPF जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को अपने बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल बीजापुर लाया गाया था, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक सीआरपीएफ जवान का नाम शशि अख्तर बताया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद से सीआरपीएफ कैंप में हड़कंप मच गया है। पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

और पढ़ें ...

इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, जीते 1 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 11 से 13अगस्त 2023 तक न्यू दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 17वी ऑल इंडिया इंडिपेंडेंट कप इंटरनेशनल कराटे चैम्पियन शिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किया है।

बता दें आयोजन शिकोकाई शितोरियु कराटे इंटरनेशनल के प्रमुख प्रशिक्षक एवम कराते इंडिया आर्गनाइजेशन के मेंटर हांशी भरत शर्मा जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमे देश विदेश के 2500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पदक जितने वाले खिलाड़ियों के नाम

टूर्नामेंट में राजनांदगांव मार्शल आर्ट अकादमी के 13 खिलाड़ी शिहान मुरली सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए 01स्वर्ण , 03 रजत एवम 06 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। टूर्नामेंट में खिलाड़ी अलग अलग आयु और वजन वर्ग में भाग लिए जिसमे सब जूनियर बालिका वर्ग में आदविका दुबे 9 से 10 वर्ष काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही। पारूल साहू ने काता में कांस्य एवं कुमिते में कांस्य पदक जीता, पाखी टेंबुरकर 35 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। बालक सब जूनियर वर्ग में आराध्य दुबे रजत पदक एवम डॉर्विन् साहू ने कांस्य पदक हासिल किया । बालको के कैडेट स्पर्धा में रंजीत सिंह ने काता एवम कुमिते स्पर्धा में एक -एक रजत पदक जीता, अनिमेश् रजक काता कास्य पदक् व बालको के 70 किलो ग्राम वजन वर्ग कुमिते स्पर्धा में शेख हमजा ने कांस्य पदक जीता।

उक्त टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन पर राजनांदगांव जिला कराटे संघ के अध्यक्ष नीलू शर्मा जी, सचिव शीहान मुरली सिंह भारद्वाज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश त्रिवेदी, अंतर्राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी गुण्डाधुर अवॉर्डी अंबर सिंह भारद्वाज एवम राजनांदगांव मार्शल आर्ट अकादमी के सीनियर खिलाड़ी दुर्गेश साहू , जय प्रकाश साहू, मोनिका पाढ़ी, ईशभ सिंह राजपूत, टिकेश्वर साहू ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें ...

जगदलपुर : कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी ने महापौर के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव का सम्मिलन आहूत की 29 अगस्त को

कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी  विजय दयाराम के. द्वारा छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 23(क) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरपालिक निगम जगदलपुर महापौर श्रीमती सफीरा साहू के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव का सम्मिलन आहूत किया गया है। सम्मिलन 29 अगस्त को दोपहर 3 बजे जिला कार्यालय के प्रेरणा हाॅल में होगी।

और पढ़ें ...

हॉस्पिटल एवं मेडिकल लैबोरेटोरी सेक्टर के लिए 18 अगस्त को रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन - मौके पर ही दी जाएगी नौकरी

हॉस्पिटल एवं मेडिकल लैबोरेटोरी सेक्टर के लिए 18 अगस्त को रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन
मौके पर ही साक्षात्कार के बाद दी जाएगी नौकरी


रायपुर 17 अगस्त 2023/ जिला प्लेसमेंट सेल एवं रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, द्वारा 18 अगस्त 2023 को पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार में हॉस्पिटल एवं मेडिकल लैबोरेटोरी सेक्टर के लिए रोजगार सह कौशल मेला आयोजित किया गया है। कुल 609 पदों में शहर के विभिन्न अस्पतालों के लिए भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी 10ः30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन कर सकते है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार सह कौशल मेले में शामिल होकर योग्यतानुसार आवेदन करें और रोजगार प्राप्त करें।

आवेदन लेने के पश्चात 18 अगस्त को ही अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने के पश्चात उसी दिन नियुक्ति पत्र भी दे दी जाएगी। इसका उद्देश्य बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। सभी पदों के अनुसार योग्यता, अनुभव और वेतनमान तय किया गया है।

इस मेले के माध्यम से हॉस्पिटल एवं मेडिकल लैबोरेटोरी सेक्टर के क्षेत्र से ड्यूटी डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एक्सरे टेक्निशियन, एण्डोस्कोपी टेक्निशियन, डायलसिस टेक्निशियन, एस्क्यूटिव इन रिसेप्शन, एमआरडी एस्क्यूटिव, वार्डबॉय वार्डगर्ल, एंबुलेंस-ड्राईवर, रिसेप्शनिस्ट,, क्लीनर, नर्सिंग स्टाफ, ओटी टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, ड्यूटीआरएमओ, बिलिंगमैनेजर, सुपरवाईजर सहित कुल 609 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदकों की भर्ती योग्यतानुरुप वेतनमान पर की जाएगी। रोजगार सह कौशल मेला में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा और आधार कार्ड, शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर.. मौके पर 2 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बेटी की इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है। जहां ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था के मौके पर ही मां बेटे की मौत हो गई और एक बेटी घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केरेगांव थाना प्रभारी एएसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि सियादेही के पास राइस मिल के सामने ट्रक ने कार को ठोकर मार दी. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है. एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे रिफर किया गया है. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
और पढ़ें ...

राज्य सशस्त्र बल वर्ग में मार्च पास्ट के लिए पहला पुरस्कार छत्तीसगढ़ जेल विभाग को

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर -- राजधानी रायपुर में आयोजित 76 वे स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वर्ग मार्च पास्ट जेल विभाग को प्रथम पुरस्कार मिला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें पुरुस्कृत किया जेल उप महानिरीक्षक एस एस तिग्गा के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापित होने के बाद से पहली बार जेल विभाग को परेड में प्रथम पुरस्कार मिला। इसके लिए तिग्गा ने छत्तीसगढ़ के सभी जेलों से उत्कृष्ट कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें परेड में शामिल किया ज्ञात हो की अभी हाल ही में एस एस तिग्गा जेल उपमहानिरीक्षक बने और उनके कुशल प्रशासनिक क्षमता से जेल विभाग नई उचाईयों को छू रहा है। कार्यक्रम में केन्द्रीय सशस्त्र बल के वर्ग में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टुकड़ी को प्रथम स्थान मिला इसका नेतृत्व उपनिरीक्षक विजय सिंह ने किया। मार्च पास्ट में दूसरे स्थान पर सीमा सुरक्षा बल का दस्ता रहा। जिसका नेतृत्व उपनिरीक्षक हेमकरण पारिक ने किया। विभु प्रसाद प्रधान निरीक्षक के नेतृत्व में मार्च पास्ट का तृतीय पुरस्कार ओड़िशा पुलिस को प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र महिला बल की टुकड़ी ने उपनिरीक्षक उमा ठाकुर के नेतृत्व में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उपनिरीक्षक शांति लकड़ा के नेतृत्व में नगर सेना की टुकड़ी ने मार्च पास्ट में तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार एनसीसी जूनियर वर्ग की टुकड़ियों में सुश्री प्रणाली रंगारी नेतृत्व में एनसीसी सीनियर विंग गर्ल्स टुकड़ी को पहला और श्री चेतन पांडेय के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयस के दल को दूसरा स्थान मिला।

राज्य सशस्त्र बल वर्ग में मार्च पास्ट के लिए पहला पुरस्कार छत्तीसगढ़ जेल विभाग को

राजधानी रायपुर में आयोजित 76 वे स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वर्ग मार्च पास्ट जेल विभाग को प्रथम पुरस्कार मिला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें पुरुस्कृत किया जेल उप महानिरीक्षक एस एस तिग्गा के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापित होने के बाद से पहली बार जेल विभाग को परेड में प्रथम पुरस्कार मिला। इसके लिए तिग्गा ने छत्तीसगढ़ के सभी जेलों से उत्कृष्ट कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें परेड में शामिल किया ज्ञात हो की अभी हाल ही में एस एस तिग्गा जेल उपमहानिरीक्षक बने और उनके कुशल प्रशासनिक क्षमता से जेल विभाग नई उचाईयों को छू रहा है। कार्यक्रम में केन्द्रीय सशस्त्र बल के वर्ग में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टुकड़ी को प्रथम स्थान मिला इसका नेतृत्व उपनिरीक्षक विजय सिंह ने किया। मार्च पास्ट में दूसरे स्थान पर सीमा सुरक्षा बल का दस्ता रहा। जिसका नेतृत्व उपनिरीक्षक हेमकरण पारिक ने किया। विभु प्रसाद प्रधान निरीक्षक के नेतृत्व में मार्च पास्ट का तृतीय पुरस्कार ओड़िशा पुलिस को प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र महिला बल की टुकड़ी ने उपनिरीक्षक उमा ठाकुर के नेतृत्व में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उपनिरीक्षक शांति लकड़ा के नेतृत्व में नगर सेना की टुकड़ी ने मार्च पास्ट में तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार एनसीसी जूनियर वर्ग की टुकड़ियों में सुश्री प्रणाली रंगारी नेतृत्व में एनसीसी सीनियर विंग गर्ल्स टुकड़ी को पहला और श्री चेतन पांडेय के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयस के दल को दूसरा स्थान मिला। 

और पढ़ें ...

सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

जिले में निर्माणाधीन सड़क, पुल-पुलियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भानुप्रतापपुर डिवीजन अंतर्गत बनोली सरहद से तरान्दुल हायर सेकेण्डरी स्कूल तक 03 किलोमीटर कार्य प्रगति पर है, जिसे दिसम्बर महीने तक पूर्ण किया जाना है। भानुप्रतापपुर से कांकेर मार्ग को अक्टूबर तक, भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ मार्ग तथा भानुप्रतापपुर से कच्चे मार्ग को 15 मई 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कांकेर भानुप्रतापपुर संबलपुर मार्ग के किलोमीटर 7/8 से 16/8 एवं 20/6 से 22 इस प्रकार 11.80 किलोमीटर में मजबूतीकरण कार्य किया जा रहा है, जिसे दिसम्बर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार कांकेर भानुप्रतापपुर संबलपुर मार्ग में निर्माणाधीन 08 पुलियों का निर्माण अक्टूबर एवं नवम्बर माह तक पूर्ण किया जायेगा। कांकेर शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग किलोमीटर 137 से 138 एवं 140 से  141.60 पर 3.60 किलोमीटर में चौड़ीकरण निर्माण कार्य एवं कांकेर दुधावा मार्ग 1 से 9 किलोमीटर के मजबूतीकरण कार्य एवं मासुलपानी जामगांव मार्ग में लंबाई 15.80 किलोमीटर को दिसम्बर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।  पुसवाड़ा पहुंच मार्ग लंबाई 05 किलोमीटर के उन्नयन कार्य स्वीकृत है, जिसे वर्षा ऋतु बाद प्रारंभ किया जायेगा। कांकेर-देवरी-पीढ़ापाल मार्ग में 19.93 किलोमीटर लंबाई सड़क का मजबूतीकरण एवं उन्नतीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा संबंधित ठेकेदार द्वारा मेंटनेस का कार्य किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

सड़कों को किया जायेगा दुरूस्त, कलेक्टर ने की समीक्षा एसडीएम, सीईओ को दौरा करने के निर्देश

आवागमन को सुगम बनाने के लिए जिले के मरम्मत योग्य सभी सड़कों को दुरूस्त किया जायेगा। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज समय-सीमा की बैठक में लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा स्वीकृत एवं निर्माणाधीन सड़कों तथा ऐसे सड़क जिनका मरम्मत किया जाना जरूरी है, उनकी जानकारी ली और उन्हें दुरूस्त करने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को क्षेत्र भ्रमण कर सड़कों के वर्तमान स्थिति की जानकारी भेजने के लिए निर्देशित किया है ताकि उनके मरम्मत के लिए आवश्यक पहल की जा सके। जिले के सभी आश्रम-छात्रावासों का भी औचक निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने आम जनता की समस्याओं को त्वरित निराकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का निराकरण किया जाये। ई-जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर निराकृत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर की खरीदी और उससे वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण तथा उसके विक्रय की भी समीक्षा बैठक में की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार एव ंबी.एस. उईके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी

*फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से मिल रही ज्ञानवर्धक जानकारी* *बच्चों ने सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया* रायपुर, 17 अगस्त, 2023/ राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का अवलोकन आम नागरिक महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्कूली बच्चों द्वारा उत्साह पूर्वक कर रहे हैं। रायपुर के बी.पी. पुजारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, संत कंवर राम शासकीय स्कूल कटोरा तालाब, शासकीय हाई और मीडिल स्कूल पुरैना रायपुर, शहीद भगत सिंह शासकीय स्कूल, माधराव स्प्रे शासकीय स्कूल रायपुर के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई थी। जिसमें लगभग 200 बच्चों ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया। बच्चों को प्रदर्शनी के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें भी बताई जा रही है। ताकि बच्चों को आगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो क्विज के माध्यम से इतिहास, संस्कृति, अंग्रेजी, कृषि और रायपुर के प्रसिद्ध जगह और अन्य महत्वपूर्ण विषय के संबंध में प्रतियोगिता में प्रश्न पूछे गए और सही जवाब देने वाले बच्चों को तुरंत इनाम देकर पुरस्कृत भी किया गया। छाया चित्र का अवलोकन कक्षा 10वीं छात्रा पुष्पांजलि मानिकपुरी, पूनम पटेल, पूर्वी धु्रव, यामिनी, पूरवीनी धृतलहरे, पूर्वी मनहर ने बताया की आज उनको प्रर्दशनी देखर बहुत अच्छा लगा आम जनो के लिए जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का छत्तीसगढ़ के प्रवास दौरान, भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का परिचय सहित फाटो प्रदर्शनी देखकर छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी मिली। विद्यार्थियों ने बताया कि छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से बहुत सारी ज्ञानवर्धक जानकारी मिल रही है। अन्य साथियों को भी इसकी जानकारी देंगे ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। कक्षा आठवीं की अंजल साहू, आशा, मोनिका ध्रुव, स्नेहा अन्य विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता के साथ और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया प्रर्दशनी का अवलोकन श्रीमती अर्पना सिंह, श्रीमती प्रीति गुप्ता, रोशनी प्रधान, श्रीमती अंजू राघव, श्रीमती आशा सिंह ठाकुर, बंसती वर्मा, अस्मा फारूकी, श्री सुधीर पांडे आदि अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।
और पढ़ें ...

अवमानना पर सख्त हुआ हाई कोर्ट, IAS अफसरों को भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला…

बिलासपुर। अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने अधिकारियों की नाफरमानी पर सख्ती दिखाई है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और संचालक जयप्रकाश मौर्या को अवमानना नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

ये है मामला

जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. अरुण सिंह रात्रे को पदस्थापना के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने 30 जुलाई 2018 को आरोप पत्र जारी कर विभागीय जांच कार्यवाही प्रारंभ की। 30 जून 2019 को डॉ. रात्रे सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन विभागीय जांच कार्यवाही समाप्त ना किए जाने से क्षुब्ध होकर उन्होंने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय व दुर्गा मेहर के माध्यम से बिलासपुर उच्च न्यायालय के समक्ष रिट याचिका दायर की।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि छग सिविल सेवा ( वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के उपनियम 14 में विभागीय जांच कार्रवाई की अधिकतम समय सीमा एक वर्ष है, लेकिन याचिकाकर्ता के विरूद्ध विभागीय जांच कार्रवाई पांच वर्ष से लंबित है। उच्च न्यायालय ने सुनवाई के पश्चात् याचिका को स्वीकार कर छह माह के भीतर याचिकाकर्ता के विरूद्ध संचालित विभागीय जांच कार्रवाई का अंतिम निराकरण करने का निर्देश दिया था।

निर्धारित समयावधि के भीतर भी विभागीय जांच कार्रवाई शुरू नहीं करने पर पर क्षुब्ध होकर डॉ। अरुण रात्रे ने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं दुर्गा मेहर के माध्यम से उच्च न्यायालय में स्वास्थ्य विभाग सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी एवं संचालक जयप्रकाश मौर्या के विरूद्ध अवमानना याचिका दायर की। उच्च न्यायालय ने याचिका की सुनवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

और पढ़ें ...

27 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के नाम तय, पीएम मोदी की मौजूदगी में देर रात तक चली बैठक

नई दिल्ली/रायपुर। मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों में से करीब 27 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल कर दिया है। नई दिल्ली में देर रात तक चली बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नितिन नवीन, डॉ.मांडविया, पूर्व सीएम रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, महामंत्री अजय जामवाल, पवन साय, विजय शर्मा और ओपी चौधरी शामिल रहे।

Mission 2023: बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया था- ‘जीतेगा कमल और खिलेगा कमल’। यहीं से संकेत मिल गए थे कि इस बार का चुनाव अब केंद्रीय टीम के हाथ में चला गया है। इसके लिए जल्द ही कुछ नए परिणाम दिख सकते हैं। अब माना जा रहा है कि BJP इस बार टिकट का बंटवारा और चुनाव के सभी बड़े फैसले दिल्ली में ही करेगी। इससे पहले प्रदेश चुनाव समिति की सूची पर शीर्ष नेतृत्व की मुहर लगती रही है।

Mission 2023: 27 सीटों को 4 केटेगरी में बांटकर चर्चा

सूत्रों के हवाले से मिली जानकरी के अनुसार नड्ढा की अध्यक्षता में चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ की बी सी और डी कैटेगरी की कुल 27 सीटों को लेकर चर्चा हुई। सभी के लिए उम्मीदवारों के पैनल पर भी चर्चा की गई है। ए श्रेणी पर चर्चा अंतिम चरण में होगी। ये वो सीटें हैं जहां जहां जीत मिली और कांग्रेस के मंत्री और वरिष्ठ विधायक मैदान में रहे और पार्टी की स्थिति मजबूत है।

Mission 2023: बताया जा रहा है कि चर्चा में राज्य इकाई की तरफ से सीटों के कैटेगराइजेशन को केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा गया। जिन 27 सीटों को लेकर चर्चा हुई, उनमें से कुल 22 सीटें ‘बी’ और ‘सी’ कैटेगरी और 5 सीटें ‘डी’ कैटेगरी में रखा गया है।

Mission 2023: ‘बी’ कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है जिन पर बीजेपी उम्मीदवार कभी हारे और कभी जीते हैं। ‘सी’ कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया जिन्हें पार्टी दो बार से ज्यादा हारी है और ‘डी’ कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है जिन पर बीजेपी कभी नहीं जीती है। इन कमजोर सीटों पर उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर भी चर्चा हुई है।

Mission 2023: जातिगत समीकरण पर मंथन

सूत्रों के अनुसार डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में छत्तीसगढ़ की इन 27 सीटों पर जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर जिताऊ उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की गई है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि इन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कब की जाएगी। उससे पहले तय प्रत्याशियों को तैयारी का इशारा कर दिया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा आलाकमान बड़े बदलाव करने के मूड में हैं। कई चेहरों को बदला जा सकता है।

और पढ़ें ...

विस्फोटक के साथ चार नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा  छत्तीसगढ़ के थाना दंतेवाड़ा क्षेत्र में अवैध विस्फोटक पदार्थ परिवहन करते हुए 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

नक्सलियों के पास से विस्फोटक के अलावा कुल 84 हजार रुपए नगद सहित 4 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


तीन नक्सलियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच करने में जुट गई हैदरअसल, सीआरपीएफ 231 बटालियन की आसूचना पर जिला बल एवं सीआरपीएफ 231 बटालियन के बल के साथ सूचना को तस्दीक करने के लिए पुलिस पार्टी रवाना हुई थी।
बस स्टैंड के अंदर चार संदिग्ध व्यक्ति दिखे, जिसमें से एक व्यक्ति के हाथ में ट्राली बैग तथा उसी के साथ खडे़ तीन अन्य व्यक्तियों के पीठ में पीठ्ठू बैग लटका रखे थे।

पुलिस बल के द्वारा इन सभी नक्सलियों की घेराबंदी करने पर वे भागने की कोशिश करने लगे।

सभी चारों संदिग्धों को पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ा गया तथा उनसे पूछताछ करने पर सुभाष कुमार कड़ती उम्र 21 वर्ष, निवासी डेगमेटा फुलगट्टा भैरमगढ़, जिला बीजापुर, मनोज कुमार ओयाम उम्र 18 वर्ष, निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, रमेश कुमार ओयाम उम्र 18 वर्ष, निवासी बेचापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर एवं 1 संदेही विधि से संघर्षरत बालक है। उक्त चारों संदेहियों की तलाशी ली गई।

और पढ़ें ...

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के निधन पर... दुख व्यक्त किया

रायपुर। अविभाजित मध्य प्रदेश के भाजपा कद्दावर नेता औरपूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का बुधवार रात आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने पूरा जीवन आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

और पढ़ें ...