प्रदेश
जंगल में मिला नर कंकाल... इलाके में फैली सनसनी..जांच में जुटी पुलिस
कोरबा। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के रंगोली जंगल में एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई . यह पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगोली जंगल ग्रामीणों से नर कंकाल को देखा। जिसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड को बुलाया है. वहीं घटनास्थल से कपड़े और चप्पल भी मिले हैं.आशंका जताई जा रही है कि ये नर कंकाल क्षेत्र के ही 15 दिनों से लापता प्रकाश सिंह कंवर का हो सकता है. यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.
वृन्दावन के पुरोहित से कथा सुनने भिलाई, दुर्ग, धमतरी, अभनपुर, आरंग से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
कुम्हारी स्थित बड़े तरिया में 15 अगस्त को रही 20 हजार से भी अधिक भीड़
दुर्ग, 16 अगस्त 2023/ कुम्हारी स्थित बड़े तरिया में दिन-ब-दिन जिस तरह लोगों की तादाद बढ़ रही है जिससे स्थानीय ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में लोग बड़े तरिया को देखने लालायित दिखाई दे रहे हैं। 15 अगस्त को छुट्टियां होने की वजह से यहां बेतहाशा भीड़ दिखाई दी। जानकारी के मुताबिक इस दिन करीब 20 हजार से भी अधिक लोगों की भीड़ यहां दिखाई दी। छुट्टी होने की वजह से लोग सपरिवार यहां पहुंचे थे । बच्चों ने जहां झूला व टॉयज ट्रैन का आनंद लिया वहीं लोगों ने सपरिवार म्युजिकल फाउंटेन का भी आनंद लिया । यातायात को दुरुस्त करने यातायात पुलिस पूरी तरह चाक चौबन्ध दिखाई दी। वे लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा की जाय। क्योंकि लोगों के सहयोग के बिना व्यवस्था संभव नहीं हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक लोगों की भीड़ इतनी रही कि देर शाम को लोगों को बिना टिकट के ही छोड़ना पड़ा। लगातार बढ़ती भीड़ से ही बड़े तरिया के लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
पिकनिक मनाने गए थे 4 दोस्त, पानी भरे खदान में डूबने से 3 की मौत
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पानी भरे खदान में डूबकर 3 दोस्तों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तीनों पर्यटन क्षेत्र मंगगट्टा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घूमने के लिए आए हुए थे। इस दौरान तीनों खदान में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एन. मिश्रा, अरविंद और अतुल पुड़े गोंदिया में सिद्धि विनायक कोचिंग संस्थान में काम करते थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीनों अपने एक और साथी नारायण साल्वे के साथ राजनांदगांव के मंगगट्टा में घूमने के लिए आए थे। इनमें से 3 युवक लंबे समय से बंद पड़े खदान में नहाने के लिए उतर गए। यहां उन्हें गहराई का पता नहीं चला और वे उसमें डूब गए। अपने दोस्तों को डूबता हुआ देखकर खदान के बाहर खड़े नारायण ने आसपास के लोगों को आवाज दी। मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्चिंग शुरू करवाई। खदान में डूबे तीनों युवकों के शव को निकाल लिया गया है। मृतकों में नागपुर निवासी अतुल पुड़े, उत्तर प्रदेश के निवासी अरविंद कुमार और भिलाई निवासी एन मिश्रा शामिल हैं।
खदान डेढ़ सौ फीट गहरी
इस संबंध में सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि थाना सोमनी में मंगला गांव से सूचना मिली कि 4 लोग पिकनिक मनाने के लिए नागपुर से आए हुए थे। जहां तीन लोग बंद पड़ी खदान में नहाने उतरे थे। इनकी डूबकर मौत हुई है। तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि खदान डेढ़ सौ फीट गहरी है।
मुख्यमंत्री बघेल आज कर रहे है बस्तर संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात, देखें LIVE
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग के युवाओं से आज बुधवार 16 अगस्त को भेंट-मुलाकात कर रहे है। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय काकतीय पीजी ग्राउंड, धरमपुरा, जगदलपुर में हो रहा है। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर चर्चा कर रहे है। बस्तर संभाग के युवाओं में मुख्यमंत्री से मिलने खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात का आयोजन हो चुका है।
इन आयोजनों में युवाओं ने प्रदेश के विकास के संबंध में अपनी आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। इन भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने युवा हित में अनेक बड़ी घोषणाएं भी की हैं। इस अवसर पर बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर जगदलपुर सफीरा साहू, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दर राज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के. सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1691717047334715527?s=20
LIVE: “भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ” (जगदलपुर) #BhetMulakatWithYouth https://t.co/iIpjgdFtni
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 16, 2023
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस के 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य मुख्यालय रायपुर के कार्यालय में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि गुरप्रीत सिंह बाबरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज्य की जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। समारोह में रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। 77वीं स्वतंत्रता दिवस में झंडा वंदन कार्यक्रम किया । अध्यक्ष ने समारोह में सभी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को श्रीफल देकर सम्मान किया। अध्यक्ष ने कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य राजेंद्र महिलांग, सदस्य सचिव दयामणि मिंज, निज सचिव डॉ सूरज कुमार दुबे ,कर्मचारीगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए |
77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य मुख्यालय नवा रायपुर के कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि श्री बाबरा ने मुख्यमंत्री का राज्य की जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। समारोह में रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। इस अवसर पर अध्यक्ष बाबरा ने समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य खाद्य आयोग के सदस्य राजेंद्र महिलांग, सदस्य सचिव श्रीमती दयामणि मिंज, निज सचिव डॉ. सूरज कुमार दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी ने कांकेर में किया ध्वजारोहण
भारत का 77 वां स्वतंत्रता दिवस कांकेर जिले में गरिमामय ढंग से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। जिला स्तरीय समारोह शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी ने प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान पश्चात उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भी उनके साथ थे।
परेड निरीक्षण पश्चात मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन पश्चात हर्ष एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे नील गगन में छोड़े गये। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात लगभग एक हजार विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री बालाजी राव, कलेक्टर कांकेर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर सहित पार्षद, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कमर्चारी व स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मंत्री मोहन मरकाम ने कोण्डागांव में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
जिला मुख्यालय कोण्डागांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि आदिम जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम ने जिला मुख्यालय कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गये।
समारोह में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 29वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर निरीक्षक हितेश कुमार, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 41वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक गुड्डू कुमार, जिला पुलिस बल के प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक विनोद कुमार नेताम, बस्तर फाइटर्स पुरूष के प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक अखिलेश धीवर, बस्तर फाइटर्स महिला की प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक अनिता मेश्राम नगर सेना के जवानों सहित नेशनल केडेट कोर बालक के प्लाटून कमांडर सगारूम नेताम, नेशनल केडेट कोर बालिका की प्लाटून कमांडर रीना नेताम तथा राष्ट्रीय सेवा योजना बालक के प्लाटून कमांडर राजू सोरी और राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका की प्लाटून कमांडर रामेश्वरी मरकाम के नेतृत्व में टुकड़ियों ने देश सेवा की भावना के साथ आकर्षक मार्चपास्ट किया।
मुख्य अतिथि श्री मरकाम ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। समारोह में शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर उन्हे सम्मानित किया। दायित्व निर्वहन हेतु 41 विभिन्न विभागों के 260 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2023 से सम्मानित 11 शिक्षकों को जिले में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री द्वारा सभी विजेता दलों को नगद पुरस्कार द्वारा भी सम्मानित किया। पारम्परिक माटी मांदरी नृत्य करने वाले राजागांव एवं छोटे उसरी के नाचा दलों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के मोबाईल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए मोबाईल मेडिकल यूनिट को मंत्री श्री मोहन मरकाम द्वारा शुभारंभ करते हुए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस यूनिट में एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा परामर्श, मुफ्त जांच, मुफ्त दवाईयों का वितरण किया जायेगा।
हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया 76 वीं वर्षगांठ की अवसर पर स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद में किया ध्वजारोहण
देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस बालोद जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला मुख्यालय के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में आज महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन भी किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती भेंड़िया ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोंड़े। उन्होंने जिले के शहीद जवानों के 36 परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले विभिन्न विभागों के 76 अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में जवानों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट के साथ हर्ष फायर किया गया। स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । श्री साहू ने तत्पश्चात मुख्यमंत्री का प्रदेश के नाम जनता के संदेश का वाचन किया। ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
महासमुंद में संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण
महासमुंद जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। देश की आजादी के 76 वर्ष पूरा होने के साथ ही 77 वां स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। श्री चंद्राकर द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया एवं शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जिले के 20 शहीद के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उन्हें शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
स्वतंत्रता दिवस पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आज स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ गरिमामय माहौल में मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तिरंगा फहराने के बाद सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा। समारोह में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर के निर्देशन में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति से परिपूर्ण प्रस्तुति दी। बच्चों की संगीतमय नृत्य और कला की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के तीन उत्कृष्ट गौठानों को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गफ्फार मेमन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वर नेताम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लालीमा ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत डीएफओ श्री मणिवासगन एस, सीईओ श्रीमती रीता यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित थे।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गुरुकुल खेल मैदान पेंड्रारोड में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और छत्तीसगढ़ में चंहु ओर खुशहाली लाने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल एवं परेड कमांडर के साथ सुसज्जित वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने समारोह में शहीद शिव नारायण सिंह बघेल के परिवार को सम्मानित किया। उन्होने गंगा महिला स्व सहायता समूह को धनौली गौठान का उत्कृष्ट संचालन लिए 25 हजार रूपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही उत्कष्ट सेवाओं के लिए 71 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में परेड कमांडर भुपेंद्र सिंह कुर्रे की आगुआई में परेड का मार्च पास्ट किया गया। परेड में परेड ट्वाईसी, जिला पुलिस बल, वन विभाग बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रेड क्रॉस, स्काउट, गाईड्स की टुकड़ियों ने भाग लिया। समारोह में विधायक डॉ केके ध्रुव, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य अर्चना पोर्ते, राज्य युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव, नगर पालिका अध्यक्ष पेंड्रा राकेश जालान, जनपद अध्यक्ष मरवाही प्रताप सिंह मरावी, जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे एवं जिले वासी उपस्थित थे।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृहस्पत सिंह ने किया संयुक्त जिला कार्यालय में स्थापित छत्तीसगढ़ी महतारी की प्रतिमा का अनावरण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन में स्थापित छत्तीसगढ़ी महतारी की प्रतिमा का अनावरण स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ी महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रिमीजियूस एक्का, पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, अपर कलेक्टर एस.एस. पैंकरा, संयुक्त कलेक्टर आर. एन. पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करूण कुमार डहरिया, गणमान्य नागरिक विनोद तिवारी, रिपुजित सिंह एवं जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
महासमुंद में संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण
महासमुंद जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर प्रभात मलिक और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह उपस्थित थे।
श्री चंद्राकर ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक नितीश आर नायर के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, नगर सैनिक, एन.सी.सी, एन.एस.एस., स्काउट गाइड, रेडक्रॉस की कुल 12 टुकड़ियों ने सलामी दी। मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया एवं शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जिले के 20 शहीद के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति और परम्परा तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्री चंद्राकर ने परेड में उत्कृष्ट मार्च पास्ट करने वाले टुकड़ियों को भी सम्मानित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंग-बिरंगे पोशाकों में सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में 7 शालाओं के लगभग 600 बच्चों ने शानदार संगीतमयी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, जिला स्काउट गाइड के अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनिता रावटे सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
