प्रदेश

CSIDC अध्यक्ष नंदकुमार साय ने 3 विधानसभा सीटों से पेश की दावेदारी

रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है। ऐसे में इसकी तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। एक ओर भाजपा पूरी तैयारियां कर रही है तो वहीं कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चेहरा किस विधानसभा से कौन होगा इस पर से तो पर्दा सितंबर के पहले हफ्ते में ही उठ जाएगा। मगर उससे पहले विधानसभा सीटों में अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर अब प्रत्याशी आवेदन जमा कर रहे हैं। ऐसे में CSIDC अध्यक्ष और आदिवासी समाज के बड़े नेता डॉ नंदकुमार साय ने अपनी दावेदारी लैलूंगा के साथ-साथ दो और जगह पेश कर दी है।

नंदकुमार साय ने पत्थलगांव, कुनकुरी और लैलूंगा विधानसभा सीट से दावेदारी की है. साय ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को दावेदारी का आवेदन सौंप दिया है.डॉ. नंदकुमार साय के कांग्रेस में प्रवेश करते ही वे किस विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश करेंगे ये बात चर्चा में बनी हुई थी। वहीं अब उन्होंने 3 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। नंद कुमार साय आदिवासी समाज के बहुत बड़े नेता हैं। जिससे उनकी यहां अच्छी पकड़ है। अब लिस्ट आने के बाद ये बात साफ़ होगी कि कांग्रेस पार्टी इन तीन सीटों में से उन्हें कौन से सीट से अपना उम्मीदवार बनाती है।

और पढ़ें ...

डिप्टी सीएम सिंहदेव ने दी मुख्मयमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश का बुधवार को अपना 63वां जन्‍मदिन मना रहे हैं।
इस खास मौके पर मंत्री सहित कांग्रेस नेताओं और समर्थक ने उन्‍हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें ...

त्यौहारी सीजन में फिर बढ़ेगी रेल यात्रियों की मुश्किलें, रेलवे ने फिर रद्द की 20 ट्रेने, देखें लिस्ट, कही आपकी ट्रेन भी तो नहीं शामिल…

बिलासपुरः बीते कुछ समय से छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। रेल यात्रियों को लगातार हो रही असुविधा व सरकार के आपत्ति के बाद भी रेलवे ट्रेनों का नियमित परिचालन नहीं करा पा रहा है। लगातार ट्रेन कैंसल हो रही है। जिससे रेल यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। इधर रेलवे अधोसंरचना विकास और मेंटनेंस वर्क की दुहाई देने में लगा हुआ है। आज से फिर होगा ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रेलवे ने त्यौहारी सीजन में एक बार फिर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 20 ट्रेनों को रद्द किया है। ये सभी ट्रेनें 23 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक रद्द रहेंगे। ये सभी गाड़ियां ऐसी हैं जिसमें रोजाना सफर करने वालों की संख्या बड़ी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ और आसपास के कुछ इलाकों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अधोसंरचरना विकास और मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। जिसके चलते 20 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
और पढ़ें ...

मिशन 2023 : राहुल गांधी के CG दौरे पर बोले BJP प्रदेश प्रभारी, वे जितनी जल्दी आएंगे, उतनी तेजी से शुरू होगी कांग्रेस की उल्टी गिनती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने भाजपा के दिग्गज नेताओं का लगातार प्रदेश का दौरा जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन राजधानी रायपुर के दौरे पर आए हैं। दरअसल, मंगलवार को भाजपा 21 प्रत्याशियों की बैठक ले रही है। इसमें शामिल होने के लिए सह प्रभारी नितिन नबीन राजधानी के प्रवास पर हैं। रायपुर दौरे के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए नितिन नबीन ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि स्वागत करते हैं कि राहुल गांधी जल्दी आए। वे जितनी जल्दी आएंगे उतनी तेजी से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू होगी।

प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नबीन ने कहा कि, भाजपा चुनाव की तैयारी साल भर करती है। हमारे कार्यकर्ता लगे हुए हैं। अपने कुकर्मों के कारण ये सरकार गिरने वाली हैं। सतनामी समाज के धर्मगुरु बालकदास के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि आज इन 5 वर्षों में भूपेश सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया। इन्होंने लोगों को ठगने का काम किया। बड़े-बड़े वादे करके कांग्रेस सत्ता में आई। इन्होंने जनता के पीठ में छुरा घोपने का काम किया। चाहे किसान, मजदूर हो या आमजनता, हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। समाज और हर वर्ग में आक्रोश है। इसी आक्रोश की वजह से समाज और लोग बीजेपी से जुड़ना चाहते हैं।

नंदकुमार साय के दावेदारी को लेकर नितिन नबीन ने कहा उनके जैसे बड़े नेता को भाजपा में बहुत सम्मान दिया। आज उन्हें पहली पंक्ति में बैठने की जगह नहीं मिल रही। कांग्रेस में बड़े नेताओं की क्या स्थिति उन्हें यह तो दिख ही रहा होगा, उन्हें आवेदन देना पड़ रहा है। भाजपा में तो उन्हें आवेदन देने की भी जरूरत नहीं पड़ती थी।

और पढ़ें ...

नक्सल प्रभावित क्षेत्र मुंगेली के एक ही गांव के 8 युवा बने सैनिक

मुंगेली। बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर किसी काम को कड़ी मेहनत और लगन के साथ किया जाए तो लक्ष्य तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित मुंगेली जिले के रहने वाले 8 युवकों ने भी कड़ी मेहनत कर अपने मुकाम को हासिल कर लिया है। उन्होंने मेहनत के दम पर एक साथ भारतीय सेना में शामिल होकर बिहार और मुंगेली में अपने गांव का नाम रोशन किया है। पिछले 4 साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे इन युवाओं ने दिन-रात मेहनत कर अपने लक्ष्य की प्राप्ती में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी, जिसकी बदौलत आज उन्हें यह मुकान हासिल हुआ है। नक्सल प्रभावित मुंगेली में इस प्रकार युवाओं का सेना में भर्ती होने का जोश दूसरे युवाओं को नई प्रेरणा देता है। साथ ही यह नक्सलवाद के ऊपर एक जोरदार तमाचे का काम भी करेगा।

बड़े पैमाने पर एक्टिव है नक्सली
मुंगेली जिले सहित पश्चिमी छत्तीसगढ़ में नक्सली बड़े पैमाने पर एक्टिव है। आए दिन यहां नक्सली गांव में बैठके करने के साथ ही लोगों को सरकार और प्रशासन के खिलाफ भड़काकर उन्हें अपने संगठन में शामिल करने का काम करते है। ग्रामीणों का ब्रेन वॉश कर उन्हें अपने साथ मिलने के लिए कहते रहते है।

और पढ़ें ...

BIG BREAKING : धर्म गुरु बालदास की भाजपा में हुई वापसी, बेटे गुरु खुशवंत के लिए इस सीट से मांगी टिकट

रायपुर। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर की मौजूदगी में सतनामी समाज के गुरु बालदास के साथ ही उनके पुत्र गुरू खुशवन्त दास, आसंभ दास, गुरु द्वारिका दास, गुरु सौरभ दास, श्रीमती लमीक्षा गुरु डहरिया, नपा अध्यक्ष देवराज जांगड़े, जनपद सदस्य, श्रीमती दिनेश्वरी यशवंत टंडन, जनपद सदस्य विनोद साहु ने आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया। ठीक चुनाव के पहले धर्मगुरु के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस-भाजपा को होने वाले फायदे और नुकसान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

भाजपा प्रवेश के साथ ही गुरु बाल दास ने अपने बेटे गुरू खुशवन्त दास के लिए आरंग सीट से टिकट की दावेदारी भी पेश कर दी है। बता दें कि खुशवन्त दास को कांग्रेस सरकार ने औषधि एवं पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया था। हालांकि इससे वे संतुष्ट नहीं थे।

कांग्रेस पर लगाया उपेक्षा का आरोप

मीडिया से चर्चा करते हुए गुरु बालदास ने कहा कि कांग्रेस में सामाजिक तौर पर उनकी बहुत उपेक्षा हुई हैं। उनके साथ भेदभाव किया गया। वहीं समाज के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया गया । उन्होंने कहा कि भाजपा में सम्मान मिला तो इधर आ गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की है।

बता दें कि गुरु घासीदास के वंशज धर्मगुरु बालदास अभा सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और भंडारपुरी पीठ सहित कई धर्मस्थलों के प्रमुख है। उनका सतनामी समाज में खासा प्रभाव है। माना जा रहा है कि गुरु बालदास के इस कदम से कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो सकता है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, इन विषयों पर जानें विद्यार्थियों के विचार

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों के एकलव्य मॉडल स्कूलों के छात्रों के साथ बातचीत की। ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के आदिवासी छात्रों के लिए राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान के निर्देशित दौरे की व्यवस्था की गई थी।

राष्ट्रपति, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान जनजातीय विकास, जनजातीय गौरव दिवस, उनके शैक्षणिक विकास की प्रगति पर चर्चा कर उनके विचार भी जानें। बता दें कि एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थी पहली बार वायुयान से यात्रा करने के कारण बहुत ही उत्साहित हैं और वे खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली समझ रहे हैं कि उनको हवाई यात्रा के साथ भारत के सर्वोच्च पदासीन राष्ट्रपति से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT : ई-रिक्शा पलटने से 9 स्कूली छात्र घायल, सभी का अस्पताल में इलाज जारी

दुर्ग। अंडा थाना क्षेत्र में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निकुम के छात्रों की ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से 9 छात्र घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ई रिक्शा चालक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मोहंदीपार निकुम में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर निकला था। रास्ते में अचानक ई रिक्शा पलट गई। इससे उसमें सवार सभी बच्चे घायल हो गए। मौके पर मैजूद लोगों ने तुरंत अंडा पुलिस को सूचना दी और डायल 112 में फोन किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। सभी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग, चयन सूची पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, शासन से मांगा जवाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने असिस्टेंट टीचर भर्ती प्रक्रिया में बीएड उम्मीदवारों की काउंसिलिंग और अंतिम चयन सूची जारी करने पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा (भर्ती शैक्षणिक संवर्ग) भर्ती नियम 2019 में किए गए संशोधन को चुनौती देते हुए बीएड की अनिवार्यता को अवैधानिक बताया है।

डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी विकास सिंह, युवराज सिंह सहित अन्य ने एडवोकेट अजय श्रीवास्तव के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें बताया गया है कि चार मई 2023 को सहायक शिक्षकों के तकरीबन 6 हजार 500 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। 10 जून को इसके लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें बीएड और डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी शामिल भी हुए।

याचिका में कहा गया है कि प्राइमरी स्कूल के बच्चों के अध्ययन-अध्यापन के लिए डीएड पाठ्यक्रम में विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। बीएड पाठ्यक्रम में उच्चतर कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाता है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नियमों में संशोधन किया है। इसके अनुसार सहायक शिक्षक की भर्ती के लिए स्नातक और बीएड या डीएड को अनिवार्य योग्यता के रूप में शामिल किया गया है। जबकि, बीएड प्रशिक्षितों को भर्ती में शामिल करना अवैधानिक है। क्योंकि, उन्हें हायर सेकेंडरी की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए ट्रेनिंग दी गई है, न कि, प्राइमरी कक्षाओं के लिए।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी करते हुए एडवोकेट अजय श्रीवास्तव ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला दिया और बताया कि राज्य शासन ने अपने ही बनाए मापदंड का भर्ती प्रक्रिया में उल्लंघन किया। प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई के लिए डीएड पाठ्यक्रम में विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों की शिक्षा के लिए बीएड प्रशिक्षार्थियों को विशेषतौर पर प्रशिक्षण दिया जाता है। इस आधार पर कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को पढ़ाने वाले सहायक शिक्षक के लिए डीएड अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बीएड अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक बनाने से निचली स्तर की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ेगा।

हाईकोर्ट ने भर्ती के लिए काउंसिलिंग पर लगाई रोक

याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग के संशोधित नियम से सहायक शिक्षक की अनिवार्य योग्यता से बीएड को अवैधानिक घोषित कर इसे हटाने की मांग की है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने का आग्रह किया है। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस एनके चंद्रवंशी की डिवीजन बेंच ने सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बीएड अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग और अंतिम चयन सूची पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण एवं राजगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की

अम्बिकापुर मुख्यालय के पी. जी. कॉलेज हॉकी स्टेडियम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम में भारी जोश के बीच विभिन्न जनप्रतिनिधि, सरगुजा संभाग के 6 जिलों कोरिया, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी,  सूरजपुर, बलरामपुर -रामानुजगंज व जशपुर के युवाओं के बीच मुख्यमंत्री का हुआ आगमन।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण एवं राजगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम के मुख्य मंच में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के साथ उप-मुख्यमंत्री  टीएस सिंहदेव, मंत्री अमरजीत भगत, सांसद श्री दीपक बैज, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष श्री प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, सलाहकार श्री राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

और पढ़ें ...

अम्बिकापुर में बड़े ही धूमधाम से मुख्यमंत्री श्री बघेल का जन्मदिन, बड़ी संख्या में उपस्थित युवा, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी का मना रहे हैं।

एक दिन पहले अम्बिकापुर में बड़े ही धूमधाम से मुख्यमंत्री श्री बघेल का जन्मदिन, बड़ी संख्या में उपस्थित युवा, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी का मना रहे हैं।

यह केक मिलेट रागी से बना हुआ है। छत्तीसगढ़ में  मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शुरू किए गए मिलेट मिशन के तहत किसानों को इन फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस हेतु किसानो को उन्नत किस्म की बीज के साथ अन्य सहायता दी जा रही है।

जिससे किसानों को मंडी में रागी की काफी अच्छी कीमत मिल रही है साथ ही इसकी खेती करना भी कठिन नहीं है।

और पढ़ें ...

Ajab-Gajab : इस गांव की मिट्टी में जुड़ी है अनोखी मान्यता, इसको खाने से जहरीले से जहरीले सांप का जहर भी उतर जाता है…

सक्ति। Ajab-Gajab जिले के ग्राम कैथा के बारे में मान्यता है कि इस गांव पर नाग देवता का आशीर्वाद है। इस गांव की मिट्टी में इतनी ताकत है, जिसे खिला देने से जहरीले से जहरीले सांप का जहर उतर जाता है। नाग पंचमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के कैथा गांव में स्थित बिरतिया बाबा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी रहती है। बाबा और नाग देवता की पूजा के लिए हजारों की तादाद में यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हाथ में दूध, लाई, नारियल, फूल अगरबत्ती लेकर कतार में अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं।

बता दें कि सदियों पहले गांव के जमींदार ने एक सांप का जीवन बचाया था, जिसके बदले में सांप ने वरदान दिया था कि इस गांव की मिट्टी को खिलाने मात्र से जहर उतर जाएगा। साथ ही जिसे सांप ने काटा हो उसे समय रहते गांव की सरहद में लाया जाए तो उसकी जान बच जाएगी। ये मान्यता आज तक चली आ रही है। यही कारण है कि लोग नाग पंचमी के दिन रायगढ़, बिलासपुर, महासमुंद, कोरबा, बलौदाबाजार सहित दूर-दूर से बाबा के दर्शन के लिए कैथा गांव पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना कर यहां की मिट्टी अपने घर ले जाते हैं।

 

और पढ़ें ...

Police Transfer : कई थानों के प्रभारी हुए इधर से उधर, एसपी ने किया आदेश जारी…

दुर्ग। CG Police Transfer जिले के थाना भिलाई, उतई सहित कई थानों के टीआई का ट्रान्सफर कर दिया गया है। एसपी शलभ सिन्हा ने यह आदेश जारी किया है। देखिए तबादला लिस्ट-

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा दतैल हाथियों आतंक...बाइक सवार पर किया हमला, युवकों ने इस तरह बचाई जान

गरियाबंद/राजिम : जिले के राजिम में एन एच 130 सी पर दो दंतैल हाथियों ने उत्पात मचा रखा है, बताया जाता है कि हाथी ने सड़क पर जा रहे बाइक सवार पर हमला कर दिया, हमले के बाद बाइक सवार दोनों युवक गाड़ी छोड़कर अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले, सुचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है

जानकारी के अनुसार, एन एच 130 सी पर दो दतैल हाथियों ने बाइक सवार पर हमला कर दिया, हमले के बाद दोनों युवक गाड़ी छोड़कर अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले,  इस दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लम्बी कतार लगी रही. सुचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है.

और पढ़ें ...

नक्सलियों की नापाक करतूत को जवानों ने किया नाकाम, सड़क किनारे बरामद किया 15 किग्रा बम

बीजापुर। जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। जवानों ने यहां गंगालूर मुख्य मार्ग के किनारे किकलेर पहाड़ी पर नक्सलियों द्वारा लगाए 15 किग्रा के डायरेक्सनल पाइप बम बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है।

नक्सलियों ने सड़क किनारे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए बम प्लांट किया था। जिसे DRG, बीडीएस टीम बीजापुर और केरिपु 85वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान थाना गंगालूर से 4 किमी पहले बम बरामद किया। वहीं मौके पर बीडीएस बीजापुर की टीम ने बम को निष्क्रिय किया।

और पढ़ें ...

CG NEWS : नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, मुखबिरी के शक में की हत्या

बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। मृतक रामा पूनेम चिन्नागेलुर का निवासी है। घटना बीजापुर के तर्रेम थानाक्षेत्र का है। नक्‍सली 18 अगस्त को ग्रामीण रामा पूनेम को अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। बीती रात हत्या किए जाने की खबर मिल रही है।

बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़ें ...