प्रदेश

यात्री बस में लगी भीषण आग, नारायणपुर-रायपुर रोड में देर रात बड़ा हादसा

रायपुर/भानुप्रतापपुर। Accident: कांकेर जिले में नारायणपुर से रायपुर जा रही यात्री बस में अचानक आग चीखपुकार मच गई। घटना ताड़ोकी थाना क्षेत्र के हवेचूर गांव के पास घटी। गनिमत है कि आग लगते ही सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित उतार लिया गया। Accident: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक आग की लपटे बस में फैल चुकी थी। घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। बताया जा रहा है कि यात्री बस में टायर फटने के बाद अचानक आग लग गई।
और पढ़ें ...

जशपुर में नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना बोले, कांग्रेस के खाने के दांत और दिखाने के दांत अलग-अलग

जशपुर । जशपुर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हुई। परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करने आये जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहाकि राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पर नफरत का सामान बिक रहा है। गठबंधन के अलग-अलग दल सनातन धर्म पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।नड्डा ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए उसमें कुछ भी पूरे नहीं हुए। कांग्रेस ने सरकार को छलने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की योजनाओं में कांग्रेस सरकार ने अड़ंगा लगाने का काम किया है। आवास योजना को लेकर भी कांग्रेस सरकार को नड्डा ने घेरा।परिवर्तन यात्रा में जेपी नड्डा ने कहा कि, यहां की भूपेश बघेल सरकार ने, कांगेस पार्टी ने 5 साल में सिर्फ छलावा किया। मैं किसान भाइयों से पूछना चाहता हूं भूमिहीन लोगों को जमीन देने का वादा किया उनको जमीन मिल गई क्या। भूपेश बघेल के दिखाने के दांत और खाने के और हैं। खाने के लिए भष्ट्राचार और दिखाने के लिए नौजवानों को भत्ता, महिलाओं को सिलेंडर देने की बात करते हैं। सनातन को लेकर चल रहे बयानों को लेकर भी नड्डा ने INDIA गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ जिस तरह की बातें कही जा रही है, उस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप है। आखिर इन सब बातों को कांग्रेस चुप क्यों है। गठबंधन के लोग जिस तरह की बातें कह रहे हैं, उससे तो साफ है कि ये INDIA गठबंधन का एजेंडा है।
और पढ़ें ...

नवाचार, रचनात्मकता और आजीवन सीखने की भावना होनी चाहिए विद्यार्थियों में : विश्वभूषण हरिचंदन

रायपुर. शिक्षा एक आजीवन यात्रा है और सीखने की प्रक्रिया कभी नहीं रुकनी चाहिए। विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और आजीवन सीखने की भावना होनी चाहिए। विद्यार्थी अपने कौशल को लगातार बढ़ाने, अपने क्षितिज को व्यापक बनाने और अपने संबंधित क्षेत्रों में नवीनतम प्रगति से अवगत रहने के अवसरों की तलाश करें। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज आई.टी.एम. विश्वविद्यालय रायपुर के दीक्षांत समारोह में यह उद्गार व्यक्त किए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित आई.टी.एम. विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को 13 गोल्ड मेडल सहित 377 उपाधियां वितरित की गई। केन्द्रीय भंडार के सीईओ और एमडी मुकेश कुमार, आई.टी.एम के प्रोफेसर आर.एस.एस मनी और कर्नाटक संगीत विशेषज्ञ श्रीमती जी. शारदा सुब्रमण्यम को विश्वविद्यालय की मानद उपाधि प्रदान की गई । कार्यक्रम में राज्यपाल हरिचंदन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि यह दीक्षांत समारोह न केवल विद्यार्थियों की सफलता का उत्सव है, बल्कि प्रत्येक के अंदर मौजूद अपार संभावनाओं का भी परिचायक है। शिक्षा सदैव सामाजिक प्रगति के लिए प्रेरक शक्ति रही है। इसमे बाधाओं को तोड़ने, मानदंडों को चुनौती देने और अवसर पैदा करने की शक्ति है। विश्वविद्यालय की शिक्षा यात्रा आपके भविष्य को आकार देगा, आपके द्वारा अर्जित ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए होगा। श्री हरिचंदन ने कहा कि हम एक तेज और गतिशील दुनिया में रह रहे हैं, जहां तकनीकी प्रगति और वैश्वीकरण, उद्योगों और व्यवसायों को नया आकार दे रहा है। अपने चुने हुए क्षेत्रों में प्रासंगिक बने रहने और आगे बढ़ने के लिए इन परिवर्तनों को अपनाना आवश्यक है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपनी शिक्षा और ज्ञान का उपयोग व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों के उत्थान के लिए भी करें। जिम्मेदार नागरिक बनें और हमारे महान राष्ट्र के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दें। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने विद्यार्थियों से कहा कि वे देश के गर्व को न भूलें। हमारा देश आज विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है और प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। बहादुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरों जिन्हांेने देश के लिए अपना जीवन बलिदान दिया है ,उनके सम्मान में श्री मोदी जी की पहल पर मेरा माटी मेरा देश अभियान चलाया गया। हाल ही में भारत में जी-20 देशों के सम्मेलन के सफल आयोजन ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई। समारोह में दीक्षांत भाषण भाभा परमाणु रिसर्च इंस्टीट्यूट अंतर्गत स्कूल ऑफ एडवांस स्टडीज इन न्यूक्लियर एण्ड टेक्नोलॉजी के चेयरमेन (मानद) एवं पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. आर. चिदम्बरम ने दिया। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन आई.टी.एम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर डॉ. पी. वी. रमन्ना ने किया। कुलपति डॉ. सुमेन सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के चेयरमेन ड़ॉ उमेश कुमार मिश्रा, विश्वविद्यालय की डायरेक्टर जनरल सुश्री लक्ष्मी मूर्ति, विश्वविद्यालय के अन्य प्रोफेसर, फैकल्टी मेंबर, विद्यार्थी एवं उनके पालकगण उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

रायपुर : नवाचार, रचनात्मकता और आजीवन सीखने की भावना होनी चाहिए विद्यार्थियों में- विश्वभूषण हरिचंदन

श्री हरिचंदन ने कहा कि हम एक तेज और गतिशील दुनिया में रह रहे हैं, जहां तकनीकी प्रगति और वैश्वीकरण, उद्योगों और व्यवसायों को नया आकार दे रहा है। अपने चुने हुए क्षेत्रों में प्रासंगिक बने रहने और आगे बढ़ने के लिए इन परिवर्तनों को अपनाना आवश्यक है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपनी शिक्षा और ज्ञान का उपयोग व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों के उत्थान के लिए भी करें। जिम्मेदार नागरिक बनें और  हमारे महान राष्ट्र के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दें।

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने  विद्यार्थियों से कहा कि वे देश के गर्व को न भूलें। हमारा देश आज विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है और प्रधानमंत्री श्री मोदी  के नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। बहादुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरों जिन्हांेने देश के लिए अपना जीवन बलिदान दिया है ,उनके सम्मान में श्री मोदी  की पहल पर मेरा माटी मेरा देश अभियान चलाया गया। हाल ही में भारत में जी-20 देशों  के सम्मेलन के सफल आयोजन ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई।

समारोह में दीक्षांत भाषण भाभा परमाणु रिसर्च इंस्टीट्यूट अंतर्गत स्कूल ऑफ एडवांस स्टडीज इन न्यूक्लियर एण्ड टेक्नोलॉजी के चेयरमेन (मानद) एवं पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. आर. चिदम्बरम ने दिया। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन आई.टी.एम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर डॉ. पी. वी. रमन्ना ने किया। कुलपति डॉ. सुमेन सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के चेयरमेन ड़ॉ उमेश कुमार मिश्रा, विश्वविद्यालय की डायरेक्टर जनरल सुश्री लक्ष्मी मूर्ति, विश्वविद्यालय के अन्य प्रोफेसर, फैकल्टी मेंबर, विद्यार्थी एवं उनके पालकगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

अर्टिगा कार से नशीली सिरफ का जखीरा जब्त, महिला समेत 4 गिरफ्तार

बिलासपुर। तोरवा पुलिस व एसीसीयू की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित कफ सिरफ बेचने में लिप्त एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तोरवा पुलिस को सूचना मिली थी कि शोभा विहार के पास सांस्कृतिक मंच एवं योगा केन्द्र के सामने अवैध रूप से प्रतिबंधित कफ सिरफ रखकर बिक्री करने कुछ लोग ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर मौके से पुलिस ने तोरवा की 23 वर्षीय नेहा गोयल, सक्ती जिले के नगरदा के 27 वर्षीय पुष्पेंद्र निर्मलकर यहीं के 24 वर्षीय अमर जांगड़े व तोरवा के 28 वर्षीय देवा रजक को हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से 145 नग कोप फ्री कफ सिरफ एवं 30 नग मेक्सकफ कफ सिरफ सहित अर्टिगा कार को जब्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें ...

BreakingNews : परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जशपुर पहुंचे जेपी नड्डा, सभा को करेंगे संबोधित

जशपुर।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपे नड्डा आज परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने जशपुर पहुंच चुके हैं। यह यात्रा 1261 किलोमीटर के सफर में परिवर्तन रथ सरगुजा व बिलासपुर संभाग के 14 जिलों के 39 विधानसभाओं से होकर बिलासपुर पहुंचेगी। बता दें कि यात्रा के संयोजक पूर्व सांसद रामविचार नेताम, मोतीलाल साहू और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे। इस अवसर पर भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पहली परिर्वतन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू हुई है। दूसरी परिवर्तन यात्रा में भाजपा 39 आम सभाएं और दो रोड शो करेगी। इस दौरान 53 स्वागत सभाएं भी की जाएंगी। यात्रा में हर दिन एक बड़ी सभा के साथ ही प्रतिदिन 6 स्वागत सभा और 3 छोटी सभा की जाएगी। औसतन हर दिन 3 विधानसभा कवर करने का लक्ष्य बनाया है।
और पढ़ें ...

महादेव एप पर टेढ़ी हुई ईडी की निगाह, कोलकाता, भोपाल, मुंबई में दबिश देकर जब्त किए 417 करोड़ रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सियासी खेल का हिस्सा बन गए महादेव एप को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने कोलकाता, भोपाल, मुंबई आदि शहरों में महादेव एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सबूत हासिल किए हैं, इसके साथ 417 करोड़ रुपए की आय को फ्रीज/जब्त कर लिया है. बता दें कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के तार छत्‍तीसगढ़ से जुड़े हुए हैं. राज्‍य पुलिस ने एप संचालित करने वाले दुबई में बैठे आकाओं के साथ-साथ दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर सहित अन्य शहरों में बैठे एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई कर बड़ी रकम को ब्लॉक करने में कामयाबी पाई है. विदेशी नेटवर्क और ट्रेरर फंडिंग का मामला सामने आने के बाद ईडी ने इस केस को अपने हाथ में ले लिया, जिसके बाद छत्‍तीसगढ़ के चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, इसमें पुलिस एक एएसआई भी शामिल है.
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : कांग्रेस के इस बड़े नेता की पत्नी का सड़क हादसे में हुआ निधन, कार का टायर फटा और …

बलौदा बाजार। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहां कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर – रायपुर नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया जिससे गाड़ी सर्विस वाहन से टकरा गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी फ़ौरन पुलिस को दी गई। पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। बिलासपुर – रायपुर नेशनल हाइवे के बनसाकरा के पास एक्सीडेंट होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार महिला सोनी कृष्णा यदु का निधन हो गया है। सोनी कृष्णा यदु भाटापारा मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश यदु की पत्नी थी।
और पढ़ें ...

गणेश पंडालों में रात 10 बजे के बाद डीजे-धुमाल बजाने पर लगा प्रितबंध

रायपुर। प्रतिवर्षानुसार इस बार भी गणेशोत्सव के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के लिए राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में विभिन्न समितियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। समितियों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र और डीजे बजाने की भी तैयारी की जा रही है। इसी बीच गणेशोत्सव समितियों के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन ने गणेश पंडालों पर डीजे के उपयोग को लेकर एक गाइड लाइन जारी की है जिसका पालन करना सभी समितियों के लिए अनिवार्य है। दर असल शहर के गणेश पंडालों में रात 10 बजे के बाद डीजे-धुमाल नहीं बजेगा। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों और धुमाल पार्टी-डीजे संचालकों की बैठक ली गई। इस दौरान अधिकारियों ने समिति के पदाधिकारियों को तय समय के बाद पंडालों में डीजे, धुमाल या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजाने का निर्देश दिया। इसके अलावा रोड में पूजा-पंडाल व स्वागत द्वार न लगाने, वाहनों की समुचित पार्किंग व्यवस्था कराने, तेज आवाज में लाउडस्पीकर न बजाने कहा गया। बैठक में सभी समितियों को गणेश प्रतिमा का विसर्जन 1 अक्टूबर तक करने कहा गया है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार ही डीजे-धुमाल का इस्तेमाल करने कहा गया।
और पढ़ें ...

यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने सहित जरूरत के अनुरूप ट्रैफिक सिग्नल लगाने दिए निर्देशसड़क दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी उपाय पर दिया बल

बस्तर लोकसभा सांसद  दीपक बैज की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के आस्था सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सांसद दीपक बैज और उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा वर्चुअल रूप से जुड़े। बैठक में जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग और राजकीय सड़कों के साथ-साथ ग्रामीण तथा वनांचल क्षेत्र के सड़कों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया।
    सांसद श्री बैज ने कहा कि सड़क सुरक्षा न केवल एक महत्वपूर्ण विषय है, बल्कि दुर्घटनाओं में कमी लाकर अमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने आमजनों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर बल दिया। वहीं जरूरत के अनुरूप ट्रैफिक सिग्नल और अन्य अधोसंरचना कार्यो को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा,साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने पर बल दिया। बैठक में प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा ने सड़क सुरक्षा पर बल दुर्घटना रोकने के लिए व्यापक प्रयास करने की आवश्यकता बताई। वहीं संसदीय सचिव  रेखचन्द जैन सहित विधायक नारायणपुर  चन्दन कश्यप और विधायक चित्रकोट  राजमन बेंजाम ने भी सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर  विजय दयाराम के. ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने यातायात नियमों का पालन एवं सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्गो को सहायक सड़कों से जोड़ने वाले जंक्शन पॉइंट पर गति अवरोध के लिए मानक रंबल स्ट्रिप बनाने के निर्देश दिए। इस हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को चिन्हांकित स्थानों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये कहा।
      बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र मीणा ने जगदलपुर शहर में यातायात प्रबन्धन हेतु गोल बाजार एवं संजय मार्केट में मल्टी लेबल पार्किंग की जरूरत सहित शहर के बाहर स्थायी ट्रांसपोर्ट नगर बनाने, शहर के चिन्हित 3 स्थानों पर बेरियर लगाने सहित ट्रैफिक दबाव के नियंत्रण हेतु आड़ावाल तिराहा, गुरुगोविंद सिंह चैक एवं टेलीमारेंगा तिराहा पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित किये जाने का सुझाव दिया। वहीं जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों पर गति नियंत्रण के लिए जिगजैग, रबल स्ट्रीप लगानेन, आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने,सड़कों पर सुगम दृश्यता हेतु सड़क किनारे स्थित झाड़ियों की छंटाई करने, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही गाड़ियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की फिटनेस जांच,ओवर स्पीडिंग एवं ओवर लोडिंग के प्रकरणों पर कार्यवाही सहित यातायात नियंत्रण हेतु। कार्यवाही और यातायात जागरूकता की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
बैठक में महापौर नगर पालिक निगम श्रीमती सफीरा साहू तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य जिले के जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र मीणा, डीएफओ  उत्तम गुप्ता, आयुक्त नगर निगम  हरेश मण्डावी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदल गया है और प्रदेश भर में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश होन की चेतावनी दी है। विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बिजली भी गिरेगी। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा,लेकिन तीन दिनों के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। गुरुवार को भी सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए रहे और दोपहर बादा मौसम का मिजाज बदला तथा तेज बारिश हुई। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते अब जलस्तर भी थोड़ा बढ़ने लगा है और प्रदेश में बारिश की स्थिति में सुधार हुआ है। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश भर में अभी तक की स्थिति में 820 मिमी से ज्यादा वर्षा हो चुकी है। शहर हुआ जलमग्न गुरुवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश के चलते रायपुर के विभिन्न क्षेत्र जलमग्न हो गए। जलमग्न होने वाले क्षेत्रों में तेलीबांधा, जयस्तंभ चौक, कोटा, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती, अशोक नगर, अवंति विहार, गोगांव, नर्मदापारा, प्रोफेसर कालोनी, जलविहार कालोनी, पुरानी बस्ती क्षेत्र आदि में जलभराव हो गया। बारिश के तुरंत बाद जलभराव को लेकर स्थानीय निवासियों ने अनोखा प्रदर्शन भी किया। कोटा रोड में बारिश के पानी से भरे सड़क में बैठकर लोगों ने महापौर एजाज ढेबर व विधायक विकास उपाध्याय के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरेंज अलर्ट रायगढ़, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी तथा महासमुंद जिले के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दुर्ग, बालोद व राजनांदगांव जिले में भी एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। यलो अलर्ट सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम,राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर तथा नारायणपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है और बिजली भी गिर सकती है। इसके साथ ही शनिवार सुबह 8.30 बजे तक के लिए कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, कोंडागांव तथा कांकेर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा व बिजली गिर सकती है।
और पढ़ें ...

गोधन न्याय योजना में लापरवाही; जिला पंचायत सीईओ ने जनपद CEO और CMO को जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

जशपुर : जिले में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत खाद विक्रय एवं उत्पादन में लापरवाही बरतने वालों को जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने नोटिस जारी किया है. विकासखंड मनोरा, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. जिला पंचायत सीईओ ने 5 सितम्बर 2023 को गोधन न्याय योजना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली, जिसमें उत्पादित खाद की मात्रा की एन्ट्री एवं खाद की विक्रय अत्यंत अल्प पाई गई. इसके लिए उन्होंने मनोरा, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक नहीं करना बताया गया, जो शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही का घोतक है.
और पढ़ें ...

नगर पंचायत खरोरा में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने 363 लोगो को राजीव आश्रय पत्र (पट्टा) का वितरण किया........

रायपुर/खरोरा। धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज नगर पंचायत खरोरा में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत 363 अधिकार पत्र (पट्टा )वितरण किया।
इस कार्यक्रम के अवसर में विधायक योगेंद्र शर्मा ने कहा हमारी सरकार के द्वारा लगातार गांव गरीब मजदूर किसान को लाभान्वित करते हुए उनके हित में फैसला ले रही है और सरकार के द्वारा जनहितैषी कार्यों से आज यहां के हितग्राहियों में जो खुशी की लहर है वह यह दर्शाती है कि भरोसे की सरकार भरोसा बरकरार यह चरितार्थ होता दिख रहा है  और आज नगर पंचायत खरोरा वासी हितग्राहियों के लिए यह दिन स्वर्णिम दिन के रूप में होगा और पट्टा मिलने से हितग्राहियों को उन्हें अन्य योजनाओ का भी लाभ मिलेगा।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद देवांगन,नगर पंचायत उपाध्यक्ष पन्ना देवांगन, पूर्व प्रदेश महासचिव रविंदर बबलू, शशांक चंद्राकर,पार्षद सुरेंद्र गिलहरे,संत नवरंगे, पुनेद्र पाध्याय,राहुल मरकाम, एल्डर अंबिका बंछोर,कमल वर्मा, एसडीएम प्रकाश टंडन, तहसीलदार पवन कोसमा सहित भारी संख्या में नगर वासी और हितग्राही उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

मंत्री मोहन मरकाम ने मोबाईल वेटनरी यूनिट को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

कोण्डागांव, 14 सितम्बर 2023/गुरूवार को छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम द्वारा पशुधन विभाग को प्रदान की जा रही मोबाईल वेटनरी यूनिट (एमव्हीयू) को हरी झंडी दिखा कर गोठानों के लिए किया रवाना। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घूरवा, बाड़ी अंतर्गत गौठानों मे उपस्थित पशुओं हेतु पशु चिकित्सा, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान एवं रोग परीक्षण की सुविधा सुलभ कराने हेतु जिला मुख्यालय से मंत्री मोहन मरकाम द्वारा जिले के समस्त विकासखंडों हेतु मोबाईल वेटनरी यूनिट (एमव्हीयू) को स्वयं चलाकर उसकी जांच की।
इस अवसर पर उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ0 श्शििरकांत पांडेय ने कोण्डागांव द्वारा बताया गया कि उपरोक्त वाहन सभी पशु चिकित्सा संबधी सुविधाओं सहित एर्ल.इ.डी. डिस्पले एवं साडंड सिस्टम से लैस हैं। प्रत्येक वाहन में 01 पशु चिकित्सक, 01 पेरावेट एवं 01 वाहन चालक की पदस्थापना की गयी है एवं उक्त वाहन द्वारा प्रतिदिवस 02 गोठानों में पशु चिकित्सा सेवायें उपलब्ध कराने हेतु गोठानवार एवं तिथिवार रोस्टर तैयार किया गया है। इ कार्यक्रम में डॉ0 सुरेन्द्र नाग, डॉ0 आरती मर्सकोले, डॉ0 ढालेश्वरी, डॉ0 भौमिका, डॉ0 दीपिका सिदार, डॉ0 रूचिका एवं अन्य विभागीय अधिकरी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें ...

LIVE: रायगढ़ में पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी शंखनाद के लिए रायगढ़ पहुंच चुके हैं। मंच पर सबसे पहले उन्हें जी 20 की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोमेंटो दिया। https://youtube.com/live/Q8tZKc3PJVs?feature=shared
और पढ़ें ...

भारतीय संस्कृति की पहचान और सभी के दिलों की भाषा है हिन्दी

रायपुर। हिन्दी मन की भाषा है, यह हम सभी के दिलों की भाषा है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करें, लेकिन हमारा पहला दायित्व यह भी है कि हम राजभाषा हिन्दी के विकास की दिशा में सदैव तत्पर रहें। हिन्दी हमारे देश की एकता है और संवाद की यह भाषा सभी को सरलता से जोड़ने का कार्य करती है। यह बातें मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित हिन्दी सप्ताह के समापन में अतिथियों ने कहीं। हिन्दी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।
मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हिन्दी विभाग द्वारा 9 सितंबर से 14 सितंबर तक हिन्दी सप्ताह का आयोजन किया गया। हिन्दी सप्ताह का समापन गुरुवार को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ’नवरंग’ ने कहा कि हिन्दी समृद्ध, सशक्त एवं सरल भाषा है। व्याकरण, लिपि एवं उच्चारण की दृष्टि से विश्व की सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा मानी जाती है। हिन्दी केवल भाषा नहीं है, बल्कि राष्ट्र की संस्कृति की पहचान एवं भारतीय संस्कृति की संवाहिका भी है जो देश-विदेश में रह रहे करोड़ों भारतीयों को आपस में जोड़ती है। इसमें किसी भी विषय वस्तु को अभिव्यक्त करने एवं शब्द को ग्रहण करने की अपार संभावना है।
हिन्दी दिवस समारोह के विशिष्ट अतिथि सांस्कृतिक संस्था नवरंग काव्य मंच के संयोजक और प्रसिद्ध कवि श्री राजेश जैन ’राही’ ने कहा कि हिन्दी सभी के दिलों की भाषा है और मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग द्वारा बीते एक दशक से भी ज्यादा समय से राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष हिन्दी सप्ताह का निरंतर आयोजन किया जा रहा है जो गौरव की बात है। इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. के.पी. यादव ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा विविध संस्कृतियों वाला देश है। धर्म, परंपराओं तथा भाषा में इसकी विविधता के बावजूद यहाँ के लोग एकता में विश्वास रखते हैं। दुनिया भर में हिंदी भाषा तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली, लिखी व पढ़ी जाती है। मैट्स यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक डॉ. विजय भूषण ने हिन्दी को लेकर किये गये संघर्ष की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विडंबना है कि हमें आज भी हिन्दी के विकास के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हमें निज भाषा की उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इसके पूर्व विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. रेशमा अंसारी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार कि दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेगा। इस समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। हिन्दी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं निबंध लेखन, कहानी लेखन, तात्कालिक भाषण, संगीत, चित्रकला, फोटोग्राफी प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांड, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने राष्ट्रीय हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए समारोह के सफल आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर हिन्दी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. कमलेश गोगिया, डॉ. रमणी चंद्राकर, सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. सुपर्णा श्रीवास्तव, सुश्री प्रियंका गोस्वामी सहित प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...