प्रदेश
मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमे खारिज होने से कांग्रेस बेनकाब- डॉ. रमन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां अपने निवास पर पत्र वार्ता में कहा कि उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में मेरे खिलाफ कांग्रेस की फर्जी एफआईआर को खारिज करने तथा सभी मामले समाप्त करने का फैसला दिया है। यह छत्तीसगढ़ के हालात हैं। यह सरकार अपराधी चला रहे हैं। सरकार के जितने करीबी अधिकारी हैं या तो वे जेल में हैं या बेल में हैं। कोल घोटाला में इनके वरिष्ठ अधिकारी 7 माह से जेल में हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार करोड़ों अरबों के सट्टे के मामले में जांच के दायरे में हैं।खुद मुख्यमंत्री बेल पर हैं। यह अपराधियों की सरकार है। यह एफआईआर का उपयोग हथियार की तरह करते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दरअसल बात शुरू होती है मेरे सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट को लेकर। वह जो पोस्ट था, उसमें मैंने कोरोना संकट के समय कांग्रेस की राजनीति पर पोस्ट किया था कि कांग्रेस की बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने कांग्रेस कुम्भ का दुष्प्रचार व जलती लाशों की फोटो दिखाने का षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस महामारी के साथ लड़ने के बजाए लोगों को आपस में लड़ा रही है। विदेशी मीडिया में मोदी सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र कांग्रेस ने किया था, उसे एक्सपोज करने का काम मैंने किया था। हमारे साथी संबित पात्रा और मेरे खिलाफ कांग्रेस के लोगों ने एफआईआर की। यह उनकी मानसिकता है। उनके काले कारनामे के खिलाफ कोई कुछ भी बोले तो एफआईआर दर्ज करके अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने का प्रयास करते हैं। यह सारे मामले जब न्यायालय तक पहुंचाते हैं तो क्या हश्र होता है? एक बार फिर कांग्रेस के काले कारनामे के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। न्यायालय ने फर्जी एफआईआर को निरस्त कर दिया। यह बहुत महत्वपूर्ण फैसला है। यह एक सबक है। कोई सरकार सत्ता का किस प्रकार दुरुपयोग करने के लिए विरोधियों को दबाने का षड्यंत्र करती है, इसका इससे बड़ा उदाहरण कोई और नहीं होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दूसरा फैसला पीएससी के मामले में है। हाई कोर्ट ने न केवल कांग्रेस सरकार को फटकार लगाई बल्कि पीएससी अध्यक्ष के रिश्तेदारों की नियुक्ति पर रोक लगा दी। पीएससी पारदर्शी प्रक्रिया में असफल रही है। छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं के भविष्य की बात है। आज स्पष्ट रूप से न्यायालय ने नाराजगी व्यक्त की। सरकार ने भ्रष्टाचार में पीएससी को भी नहीं छोड़ा। पैसों से पैसों का लेनदेन किया गया। अधिकारियों का षड्यंत्र रहा। आश्चर्य होता है कि पीएससी अध्यक्ष के कई सारे रिश्तेदार का चयन डिप्टी कलेक्टर डीएसपी के पद पर होता है। यह छत्तीसगढ़ को कलंकित करने वाला कारनामा है। लाखों युवाओं के मन में संतोष हुआ होगा। आज न्यायालय ने साफ कर दिया कि इस तरह की प्रक्रिया नहीं चल सकती।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने महिला आरक्षण बिल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल को संसद में पेश कर दिया है। मुझे लगता है कि नए संसद भवन में प्रवेश के साथ नए संकल्प और सोच के साथ ऐसा फैसला हुआ है। यह 9 साल के कार्यकाल का माइल स्टोन बनने जा रहा है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला हो रहा है। यह महिलाओं की भागीदारी के लिए क्रांतिकारी कदम है। मैं बधाई देना चाहता हूं। यह बहुत बड़ा फैसला है और महिला सशक्तिकरण, उनके हितों के समर्थन की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम है।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल बैंक चल रही,जहां शराब , कोयला के सिंडिकेट एवं कमीशन खोरी का पैसा जमा होता है - रघुवर दास
बेमेतरा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे और बेमेतरा विधानसभा में सुबह प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बघेल बैंक चल रहा है और इस बैंक में पैसा जनता जमा नहीं करती बल्कि कोयला, शराब का सिंडिकेट चलाने वाले लोग जमा करते हैं और 50 प्रतिशत कमीशन लेकर यह पैसा दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में भेज दिया जाता है। रघुवर दास ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज शहीद वीर नारायण सिंह जी, शहीद गुंडाधर जी की धरती पर आया हूं। छत्तीसगढ़ की पहचान सरल, सादगी, ईमानदार और अपने मानवीय मूल्यों की विरासत के रूप में है इसी वजह से छत्तीसगढ़िया को सबसे बढ़िया कहा जाता है लेकिन इन 5 वर्षों में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने इनको कलंकित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पूर्वज भी छत्तीसगढ़ से ही है और रोजी-रोटी के लिए झारखंड चले गए।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वे समर्पित होकर भारतीय जनता पार्टी सेवा की है और दो बार झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया एवं 5 साल तक झारखंड प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा और वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहा रहे है। छत्तीसगढ़ के मूल निवास करने वाले एक व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी ने कितना महत्वपूर्ण पद दिया है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में सिंडिकेट बनाकर शराब, कोयला एवं बिचौलिए लोग राज्य की नीति निर्धारण कर रहे हैं यहां पर कमीशन के आधार पर ठेका दिया जाता है आज 2000 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है जिसमें सरकार के बड़े अधिकारी जेल में है। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक संसाधन जैसे कोयला जिससे राज्य का राजस्व बढ़ता प्रदेश का खजाना भरता परंतु कोयले का अवैध धंधा चलाकर यह पैसा भूपेश बघेल बैंक के खाते में भेजा गया। आज माइनिंग सेक्रेटरी जेल में है तीन-तीन आईएएस जेल में है और मुख्यमंत्री के ओएसडी भी जेल में है ऐसी सरकार के खिलाफ जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। भ्रष्टाचार दो तरह का होता है आज तहसील से लेकर सीएमओ तक में भ्रष्टाचार हो रहा है बिना पैसे के कोई काम नहीं होता यदि आपको जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और जमीन का नामांतरण जैसे काम करवाना है तो करना है आपको इन कामों को लिए तहसील में पैसा देना पड़ेगा। कांग्रेस सरकार ने शराबबंदी का वादा किया था परंतु क्या हुआ शराबबंदी तो नहीं हुई उल्टा हजारों करोड़ों का घोटाला जरूर कर दिया। उनके किए गए वादे केवल जुमले साबित हुए। महिला स्व सहायता समूह का लोन माफ करेंगे बोले उसके लिए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए, विज्ञापन किया वह भी नहीं हुआ जनता के पैसे से केवल होर्डिंग और विज्ञापन करके अपना चेहरा चमका रहे हैं नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रदेश में पब्लिक सर्विस कमीशन में जो नियुक्ति की गई उसमें भी धांधली हुई है अपने रिश्तेदारों को बड़े पदों पर बैठा दिया गया । प्रदेश के नौजवानों के साथ भी धोखा किया गया है। युवा शक्ति जो किसी भी देश की बहुत बड़ी ताकत होती है राज्य की ग्रोथ बढ़ाने में इनका बहुत बड़ा योगदान होता है ऐसी युवा शक्ति को सट्टा चलाने वाले एक एप महादेव एप में धकेलकर युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में ड्रग्स, नशे का अवैध कारोबार फल फूल रहा है। वोट बैंक के लालच में लव जिहाद चलाया जा रहा है। बेमेतरा जिले के ही एक साहू परिवार के युवक की हत्या कर दी गई और उसे न्याय नहीं मिला। वर्ष 2011 में जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और डॉ रमन की सरकार थी बेमेतरा जिले का निर्माण कराया गया । कांग्रेस की भूपेश सरकार ने 36 वादें छत्तीसगढ़ की जनता से किए थे उनका क्या हुआ। जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने तैयार है। छत्तीसगढ़ के चार-पांच बड़े जिनमे खुद मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्पीकर चारों की आपस में प्रतिस्पर्धा है पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचार के दौरान एक संभाग में ताम्रधज्व साहू को बोला गया कि ये सीएम होंगे वहीं अंबिकापुर में प्रचार के दौरान कहा गया कि टी एस सिंहदेव सीएम बनेंगे परंतु ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस ने साहू समाज के साथ विश्वासघात किया है हर वर्ग को धोखा देने का काम किया है और अब जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है प्रेसवार्ता में दुर्ग संभाग के प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ,दुर्ग के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, अवधेश चंदेल, राजीव अग्रवाल, नरेंद्र वर्मा ,राजेंद्र शर्मा ,विजय सिन्हा आदि उपस्थित थे।
महासमुंद : बगनई नरवा विकास से भू-जल स्तर में बढ़ोत्तरी
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना “नरवा, गरूवा, घुरूवा अऊ बाड़ी योजना“ के तहत “नरवा विकास“ को जिले में क्रियान्वित किया जा रहा है। नरवा विकास के तहत उपचार योग्य 44 नरवा, नालों का जीर्णोद्धार किया गया है। विदित हो प्राकृतिक रूप से बहने वाले नरवा/नाला प्रकृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो आज किसी कारणवश विलुप्त होते जा रहे है अथवा जलस्तर की कमी की वजह से क्रियान्वित नहीं है। नरवा/नाला प्रकृति द्वारा प्रदत्त जल का एक उत्तम स्त्रोत है, जो अपने आस पास में लगे राजस्व भूमि में सिंचाई की सुविधा प्रदान करता है एवं वन्यजीवों को भी जल उपलब्ध कराता है। “नरवा विकास“ के तहत नरवा/नाला के जीर्णोद्धार से कृषकों एवं वन्यजीवों, साथ ही साथ जलस्तर में वृद्धि करना “नरवा विकास“ का मूल संकल्प है।
इसी तारतम्य में नरवा विकास के तहत महासमुंद वन मंडल के वन परिक्षेत्र बागबाहरा अंतर्गत वर्ष 2020-21 में बागबाहरा परिक्षेत्र के आमाकोनी परिवृत्त के परिसर चोरभट्ठी के अंतर्गत कक्ष क्रमांक 103, 105, 106 बगनई नाला को उपचारित किया गया, बगनई नाला की कुल लंबाई 15.00 किमी. है एवं जल संग्रहण क्षेत्र का रकबा 802.00 हेक्टेयर है। जिसमें वन क्षेत्र का भू-जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण का उपचार किया गया। बगनई नाला के सुधार के लिए ब्रशवुड वेकडेन (160 नग) एवं डाईक (5 नग) संरचना के निर्माण किया गया। बगनई नाला के सुधार कार्य में ग्राम चोरभट्ठी के ग्राम वासियों को 2748 मानव दिवस के आधार पर 80 ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उक्त निर्मित संरचना से लगभग 13.00 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई में सहयोग मिला है, जिससे लगभग 10 से 12 कृषक लाभान्वित हुए है। फलस्वरूप कृषक दोहरे फसल लगा रहे है, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हुई। “नरवा विकास“ वर्तमान ही नहीं अपितु भविष्य में जल की कमी की समस्या को दूर करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगा।
नरवा विकास योजना से बगनई नाला के जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया गया, बगनई नाला के जल स्रोतों को उपचारित करने से भूमि जल स्तर में सुधार एवं मृदा क्षरण को रोकने में अपनी महती भूमिका निभाई है। जिससे भू जल आधारित स्रोतों जैसे कुआ, बोर, हैंडपंप आदि में लम्बे समय तक जल उपलब्ध रहेगा। भू जल स्तर रकबा में वृद्धि के साथ जैव विविधता की स्थिति बेहतर हो रही है, वन्य प्राणियों के वनक्षेत्र के बाहर आबादी क्षेत्र में आने से होने वाली घटनाओं में कमी हो रही है, उक्त योजना से वनक्षेत्र में जल वृद्धि होने से वन्य प्राणियों के लिए अत्यधिक लाभदायक सिद्ध हुआ है, साथ ही साथ योजना से सिंचाई क्षेत्रों में वृद्धि होने लगा है।
टूलकिट मामले में रमन सिंह और संबित पात्रा को मिली राहत, FIR निरस्त करने के आदेश
जवानों को मिली बड़ी सफलता, पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
700 युवाओं को मिलेगा रोजगार, मुख्यमंत्री बघेल ने खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण
चिटफंड कम्पनियों पर कार्रवाई: यश ड्रीम की सम्पत्तियों की नीलामी से शासन को मिले 42.77 करोड़ रूपये, निवेशकों को जल्द लौटाई जाएगी राशि
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा नगर निगम भिलाई को 65.75 करोड़ रूपए की लागत के 48 विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई अंतर्गत सेक्टर 01 नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित आभार सम्मेलन में शिरकत करने के पूर्व यहां पर 65 करोड़ 75 लाख 12 हजार रूपए लागत के 48 कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया। जिसमंे 22 करोड़ 50 लाख 28 हजार रूपए लागत के 19 कार्यों का लोकार्पण तथा 43 करोड़ 24 लाख 84 हजार रूपए लागत के 29 कार्यांे का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। भिलाई हमारा मिनी भारत कहलाता है। हर धर्म, हर भाषा के लोग प्रेम से यहां एक साथ रहते हैं। भिलाई की अपनी समस्याएं हैं। भिलाई को भी रोजगार, विकास के लिए जूझना पड़ा है। जब प्लांट को यहां जमीन दी गई थी तो इन्हें कम्युनिटी डेवलपमेंट के लिए दी गई थी ताकि यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं का विकास कर रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां के लोग लगातार संघर्ष करते हुए, आपके जीवनभर की कमाई आपने भिलाई स्टील प्लांट को दे दिया, लेकिन आपको हक़ नहीं मिला। आपके मेहनत के वजह से और यहां के जनप्रतिनिधि की वजह से आज लगभग 500 लोगों की रजिस्ट्री हो गई है। प्लांट यदि राज्य सरकार को वापस कर दे तो जमीन का मालिकाना हक आपका हो जाएगा। आज 23 साल बीत गया। अब आपको आपकी जमीन वापस मिलेगी। आपको बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। चाहे पेयजल हो, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हो, सबका लाभ आप सभी को मिले। हमने टाटा के साथ एमओयू किया ताकि हमारी आईटीआई को अपडेट किया जा सके। इससे 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। हम लगातार नौकरियां दे रहे हैं, हमने लगभग 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की। हम लगातार आपके विकास के लिए काम कर रहे हैं।
खुर्सीपार में भिलाई बीपीओ सेंटर का लोकार्पण
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों में 29 लाख 82 हजार रूपए लागत से जोन 01 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 के मार्गाे के सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवरेज लाईन कार्य, 30 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण पुलिया निर्माण कार्य, 25 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 7, 9, 10 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य, 29 लाख 96 हजार रूपए की लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 11,12,13 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य, 25 लाख 77 हजार रूपए की लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 17, 18 के मार्गों का सीमेंटीकरण कार्य, 98 लाख 9 हजार रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 में बायपास रोड से कोसा नगर पुलिया तक डामरीकृत मार्गों का नवीनीकरण कार्य , 90 लाख रूपए की लागत से जोन 2 वैशाली नगर वार्ड 14 शांति नगर दशहरा मैदान का उन्नयन कार्य, 1 करोड़ के लागत से जोन 2 वैशाली नगर गौरव पथ से आजाद चौक होते हुए मुक्तिधाम सामने एवं पापुलर सायकल स्टोर्स से आजाद चौक तक डामरीकृत मार्ग का उन्नयन कार्य, 1 करोड़ रूपए की लागत से जोन 2 वैशाली नगर इंदिरा चौक से दुबे पानपैलेस होते हुए भगत सिंह चौक से सड़क 9 हनुमान मंदिर तक एवं जोन 2 कार्यालय के आस-पास मार्गों में डामरीकरण एवं उन्नयन कार्य, 64 लाख 15 हजार रूपए के लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 40 मुक्तिधाम एवं दर्री तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य, 84 लाख रूपए के लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 42, 43, 44 में उद्यान का जिर्णाेधार व सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 1 करोड़ 22 लाख 73 हजार रूपए लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 45 में बीएसपी कन्याशाला के पिछे ग्राउंड में प्रकाश व्यवस्था एवं डिजिटल कम्प्यूटर लाईब्रेरी उदय मंडल में भवन निर्माण एवं जिम सामग्री प्रदाय कार्य , 1 करोड़ 36 लाख रूपए लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 46 एवं 50 में नवीन कालेज ग्राउंड में प्रकाश व्यवस्था दुर्गा मंदिर का जीर्णाेद्धार बाबा बालक नाथ तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य, 7 करोड़ की लागत से जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार अंतर्गत बीपीओ सेंटर का निर्माण कार्य , 40 लाख रूपए लागत से जोन 5 वार्ड 57, 59, 60 में चैनलिंक फैसिंग, डोम सेड सौंदर्यीकरण एवं फेवर ब्लाक कार्य, 1 करोड़ 66 लाख लागत से जोन 5 वार्ड 57, 52, 64, 66 में स्मार्ट सड़क अतिरिक्त कक्ष उद्यान कक्ष सेंट्रल एवेन्यू पाथवे एवं नाली निर्माण कार्य, 1 करोड़ 41 लाख 16 हजार रूपए लागत से जोन 5 वार्ड 70 हुड़को में वाचनालय डामरीकरण एवं नवीनीकरण फेवर ब्लाक बोर खनन बैडमिंटन कोर्ट आंगनबाड़ी निर्माण कार्य, 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से पंडित जवाहर लाल नेहरू प्लेनेटेरियम कार्य तथा 57 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर शहीद स्मृति स्थल सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है।
16.91 करोड़ की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय जलागार का भूमिपूजन
भूमिपूजन कार्यों में 74 लाख 96 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड जोन 01 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 के मार्गों के सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवरेज लाईन एवं भवनों के नवीनीकरण कार्य, 81 लाख 63 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण एवं भवनों का नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 93 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 7, 8, 9 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण एवं भवनों को नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 98 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पाईप लाईन विस्तारीकरण एवं भवनों का नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 97 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड 13, 17 18 के मार्गों का सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं भवनांे का नवीनीकरण कार्य, 1 करोड 23 लाख 82 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड 4, 11, 12 के फेवर ब्लाक लगाने का कार्य, 73 लाख 82 हजार रूपए लागत के जोन 2 वैशाली नगर वार्ड 14, 19, 20 के मार्गों का सीमेंटीकरण कार्य, 48 लाख 45 हजार रूपए लागत के जोन वैशाली नगर वार्ड 28, 29 के मार्गों के सीमेंटीकरण कार्य, 73 लाख 86 हजार रूपए लागत के जोन वैशालीनगर वार्ड 15, 16, 22 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य, 75 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 30, 31, 32 में मार्गों का सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवर लाईन कार्य, 75 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 33, 34, 35 में मार्गाे का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य, 50 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 36 एवं 37 में मार्गाे का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माणकार्य, 75 लाख रूपए लागत से जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 52, 53, 54 में विभिन्न विकास कार्य, 50 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 55, 56 में उद्यान सौंदर्यीकरण बैडमिंटन कोर्ट, डोम शेड निर्माण कार्य, 42 लाख 9 हजार रूपए जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 39, 40 में सीमेंटीकरण, बोर खनन, सार्वजनिक मंच कार्य, 66 लाख 49 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 41, 42, 43 में सामुदायिक भवन उद्यान विकास प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्य, 41 लाख 6 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 44, 45, 46 में सार्वजनिक भवन, प्रकाश व्यवस्था, मंच विस्तारीकरण, उद्यान विकास एवं अन्य कार्य, 88 लाख 97 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 47, 48, 49 में वालीबाल कोर्ट प्रकाश व्यवस्था उद्यान विकास पाईप लाईन विस्तारीकरण जिम समाग्री फाउंटेन एवं अन्य विकास कार्य, 93 लाख 71 हजार रूप्ए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 50, 51 फाउंटेन में साउंड सिस्टम नाली निर्माण व सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य, 2 करोड़ 71 लाख 24 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 1 वार्ड 38, 39, 42 में शिवर लाईन बिछाने एवं चेम्बर बनाने का कार्य, 4 करोड़ 64 लाख 68 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 2 वार्ड 45, 50 में सिवर लाईन बिछाने एवं चेंबर बनाने का कार्य, 2 करोड़ 42 लाख 91 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 3 वार्ड 48, 49 में सिवर लाईन बिछाने एवं चेंबर बनाने का कार्य, 45 लाख 57 हजार रूपए लागत के जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड 57, 58, 59, 60 में नाली निर्माण, बोर खनन, फेवर ब्लाक, बैडमिंटनकोर्ट, डोम शेड निर्माण कार्य, 55 लाख रूपए लागत केे जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड 61, 62, 63 में सार्वजनिक मंच, फेवर ब्लाक, बोर खनन, वाटर एटीएम व सीमेंटीकरण कार्य, 28 लाख 98 हजार रूपए लागत के जोन 5 वार्ड 64, 65 में सीमेंटीकरण पाइप लाईन विस्तारीकरण वाटर एटीएम स्थापना सौदर्यीकरण बैडमिंटन कोर्ट मंच निर्माण कार्य, 20 लाख 96 हजार रूपए लागत के जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड हुड़को ंमें सार्वजनिक मंच, शेड निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, फेवर ब्लाक निर्माण कार्य तथा 16 करोड़ 91 लाख रूपए लागत के उच्च स्तरीय जलागार, क्लीयर वाटर राईजिंग मेन एवं वितरण पाईप लाइन बिछाने का कार्य शामिल है।
*यूटीआरसी स्पेशल कैम्पेन 2023 विशेष अभियान का क्रियान्वयन आरंभ-जिला न्यायाधीश अब्दुल ज़ाहिद कुरैशी*
मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जूडो और बाक्सिंग के नन्हें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में नवनिर्मित मिनी इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया। 3 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में बैडमिटन कोर्ट, 2 नग वुडन फ्लोरिंग, टेबल टेनिस के तीन कोर्ट, कैरम रूम, 3 बोर्ड शतरंज और एक हाल बनाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खिलाड़ियों से रू-ब-रू होकर चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडोर स्टेडियम से अब खिलाड़ियों को खेलने की बेहतर सुविधाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जूडो और बाक्सिंग के नन्हें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नन्हीं बालिकाओं और नन्हें बालकों के खेलों के प्रति उत्साह की सराहना की। नन्हीें बालिकाएं जूडो खिलाड़ियों तथा नन्हें बालक बाक्सरों की ड्रेस में यहां अभ्यास कर रहे थे। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर चौक शहीद स्मृति स्थल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण तथा चौक सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों से भेंट मुलाकात की और उन्हें शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने यहां पर शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीयध्वज फहराया। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीपीओ सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर में युवकों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार हेतु निजी संस्थाओं को आगे ला रही है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। ज्ञात हो कि भिलाई के इस बीपीओ संेटर के माध्यम से लगभग 700 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी शुभम शर्मा गिरफ्तार
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की भर्ती रू 23 सितम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) कनिष्ठ प्रबंधक-2, कनिष्ठ प्रबंधक संवाद (ट्रेजरी विशेषज्ञ, मुख्य लेखपाल), उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक के पदों के लिए 23 सितंबर 2023 तक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इसका परीक्षा 15 अक्टूबर 2023 को निर्धारित किया गया है। फॉर्म का त्रुटि सुधार 24 से 26 सितंबर 2023 तक कर सकते हैं।
आमापारा के शिव मंदिर में महिलाओ ने तीजा पर्व पर निर्जला व्रत रखकर शिव पार्वती की पूजा की
कांकेर । शहर के आमापारा स्थित शिव मंदिर में सुहागिन महिलाएं तीजा पर्व पर शिव पार्वती की पूजा कर तीज पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने करू भात खाकर 24 घंटे का निर्जला व्रत किया सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और पार्वती की आराधना कर अखंड सौभाग्य की मंगल कामना की । बता दें कि हर तालिका सुहागिन महिलाओं औरअविवाहित युवतियो के लिए विशेष है ।एकता नगर की सीमा ठाकुर ने कहा की हरतालिका तीज पर 24 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सोलह सिंगार में भगवान शिव पार्वती का पूजन कर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतीयां अच्छे वर की कामना करती है वहीं गोविंदपुर निवासी छाया गौतम रामेश्वरी गौतम ने कहा की कड़वा मतलब करू होता है और पके हुए चांवल को भात कहा जाता है। इस व्रत में पूजा से एक दिन पहले शाम का भोजन करेला की सब्जी भात खा कर यह कठिन उपवास रखती है आमापारा निवासी श्यामली ठाकुर, पार्वती यादव, गायत्री यादव ने चर्चा में बताया कि आज के दिन माता पार्वती ने शिव को प्राप्त करने तीजा के दिन निर्जलाऔर निराहार रहकर घनघोर तप किया था। भगवान शंकर पार्वती से प्रश्नन हो जाते हैं और उन्हें अपने की कामना के लिए उपवास रखती है।.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं विधायक प्रीतम सिंह का दौरा कार्यक्रम
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं विधायक प्रीतम सिंह 20 सितंबर बुधवार को सुबह 11.55 बजे इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचकर बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
