प्रदेश
सांसद राहुल गांधी 25 सितम्बर को आवास न्याय सम्मेलन में होंगे शामिल
बलात्कार के फरार आरोपी को हिरासत में लेने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता...आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता का लगातार करता रहा दैहिक शोषण
भूपेश बघेल प्रदेश की सेवा के लिये नहीं गांधी परिवार की सेवा के लिये मुख्यमंत्री बने हैं : कौशिक
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा के द्वितीय चरण में शामिल होकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के करतला में आयोजित आम सभा को संबोधित किये इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है इससे पहले भी 2003 में भी बीजेपी ने यात्रा निकली थी और कांग्रेसी कुशासन को जड़ से उखाड़ फेंका था। आज इतिहास फिर स्वयं को दोहरा रहा है और एक बार फिर परिर्वतन यात्रा निकली है और इस बार भी सीएम भूपेश बघेल वाली कांग्रेसी कुशासन को हम जड़ से उखाड़ फेकेगें। छत्तीसगढ़ के वासियों ने बीजेपी के 15 वर्ष का विकास देखा है किन्तु प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन पांच सालों में प्रदेश के विकास को गर्त पर ढ़केल दिया है। इस यात्रा में हमें प्रदेश का विकास ढुंढने से नहीं मिल रहा है तो भूपेश बघेल कौन से विकास की राग अलापते है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जनता के सेवा के लिये नहीं बल्कि गांधी परिवार की सेवा के लिये मुख्यमंत्री बने है। जिस तरह से प्रदेश में शाराब माफिया, कोल माफिया, रेत माफिया, आयरन माफिया, सिंमेट माफिया, गांजा तस्करों का बोलबाला है इससे स्पष्ट हो जाता है कि प्रदेश में पुरी तरह से स्वतंत्र केवल इन्हीं लोग है और यह कार्य बिना संरक्षण के होना असंभव है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पहली ऐसी सरकार है जिन्होंने कम समय में करोड़ों रु का घोटाला किया है 500 करोड़ से अधिक का कोयला घोटाला किया, 600 करोड़ का पीडीएस घोटाला, 5000 करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में घोटाला, 1300 करोड़ का गौठान घोटाला किया साथ ही जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदिक आ रहा है वैसे-वैसे सिमेंट, रेत और छड़ की किमत बढ़ाकर अपने खजाना भरने की नई स्किम चला रहे है। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा में लागातार लोगो की बड़ती संख्या और उनका समर्थन गवाही दे रहा है कि कांग्रेस के कुशासन की ताबाही का परमानेंट अंत होने का तय है। इस आमसभा में कोरबा में क्षेत्रवासियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब कोरबा के साथ-साथ पूरा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के काले शासन से मुक्त होकर पुनः विकास की ओर बढ़ने जा रहा है।
हर विधानसभा क्षेत्र में दो अक्टूबर को भरोसा यात्रा निकालेगी कांग्रेस
सरकार पर जनता का भरोसा नहीं, परिवर्तन यात्रा को मिल रहा भारी समर्थन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान में नफरत बेच रहे राहुल गांधी पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
राहुल गांधी पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान में नफरत बेच रहे है,छत्तीसगढ़ में कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान,कर्फ्यू,बिरनपुर में लव जेहाद का विरोध करने पर भुनेश्वर साहू की बर्बरता से हत्या,हिंदुस्तान जिंदाबाद ,पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलने पर भिलाई में मलकीत सिंह की हत्या,राजधानी रायपुर के हृदय स्थल में एडिशनल एसपी के पार्किंग में नाबालिक के साथ दुष्कर्म आखिर छत्तीसगढ़ में हो क्या रहा है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में अपराधियों का जेहादियों का माफियाओं का राज है।हम छत्तीसगढ़ को इस दिशा में जाने नही देंगे।
कांग्रेस की भरोसे की यात्रा पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
भाजपा की परिवर्तन यात्रा से घबराई कांग्रेस इसीलिए भरोसे की यात्रा निकालनी पड़ रही है भरोसे के संकट से जूझ रही है कांग्रेस
महिला आरक्षण पर बोले अरुण साव नारी शक्ति वंदन अधिनियम मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व से संभव हो पाया है पूरे देश में महिलाएं उत्सव मना रही है कांग्रेस ने 27 साल इसे लटकाए रखा था
शिक्षक को किया गया निलंबित, स्कूली बच्चों की पिटाई के बाद की गई ये बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव पहुंची रायपुर
छत्तीसगढ़ में इंजीनियर-डॉक्टर बनने के लिए फ्री कोचिंग : सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी सुविधा, JEE-NEET की क्लासेस 25 सितंबर से होंगी शुरू
शहर में चलाया जाएगा पट्टा वितरण अभियान 15 दिवस के भीतर बटेंगे 15 हजार पट्टे
कोरिया : स्वचछता, पोषण और स्वास्थ्य के विषय पर गम्भीरता से कार्य करने की आवश्यकता -कलेक्टर
आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक डेव्हलपमेंट स्ट्रेटजी हेतु जिला स्तर पर एक चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित कलेक्टर कोरिया श्री विनय लँगेह ने कहा कि स्वच्छता के सभी मापदण्ड पर काम करते हुए हमें पोषण और स्वास्थ्य की दिशा में तेजी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि विकास की गति के साथ हमे ध्यान रखना होगा कि भूजल स्तर की गिरावट को ध्यान में रखकर ज्यादा से ज्यादा वर्षा जल को खेती के लिए उपयोग करने की व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है। विदित हो कि नीति आयोग द्वारा आजादी के अमृत काल में आकांक्षी जिले के अंतर्गत विकासखंड चयनित कर उनमें 39 विभिन्न क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखते हुए विकास कार्य कराने की जरूरत है। समस्या है तो उसका जल्द से जल्द निराकरण कैसे करें यही इस शिविर का मुख्य लक्ष्य है। इसमें वही बिंदु रखे गए हैं जिनसे मानव संसाधन का विकास सही तरीके से हो। चिन्तन शिविर का आयोजन जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में जिला पंचायत के मंथन कक्ष में आयोजित किया गया। इसमे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में कलेक्टर कोरिया ने सभी मानक बिन्दु पर एकत्र किए गए आंकड़ों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने सम्बंधित विषयों पर वर्तमान आंकड़ो को दर्ज करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि आदि सभी विषयों पर एक निश्चित लक्ष्य बनाकर काम करें और निर्धारण करने वाले बिन्दु का सही आकलन करते जाएं ताकि हम ब्लॉक डेवलपमेंट के लिए सही प्रदर्शन कर सकें। निचले स्तर पर इस शिविर के व्यापक प्रसार करने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जो फेलो नियुक्त किए जा रहे हैं उनसे निरन्तर सम्पर्क कर अपना काम करें। इसकी वह स्वयं प्रत्येक पखवाड़े में समीक्षा करेंगे ताकि विषयों पर विभागीय समन्वय स्थापित रहे और निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
