प्रदेश

महासमुंद : बगनई नरवा विकास से भू-जल स्तर में बढ़ोत्तरी

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना “नरवा, गरूवा, घुरूवा अऊ बाड़ी योजना“ के तहत “नरवा विकास“ को जिले में क्रियान्वित किया जा रहा है। नरवा विकास के तहत उपचार योग्य 44 नरवा, नालों का जीर्णोद्धार किया गया है। विदित हो प्राकृतिक रूप से बहने वाले नरवा/नाला प्रकृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो आज किसी कारणवश विलुप्त होते जा रहे है अथवा जलस्तर की कमी की वजह से क्रियान्वित नहीं है। नरवा/नाला प्रकृति द्वारा प्रदत्त जल का एक उत्तम स्त्रोत है, जो अपने आस पास में लगे राजस्व भूमि में सिंचाई की सुविधा प्रदान करता है एवं वन्यजीवों को भी जल उपलब्ध कराता है। “नरवा विकास“ के तहत नरवा/नाला के जीर्णोद्धार से कृषकों एवं वन्यजीवों, साथ ही साथ जलस्तर में वृद्धि करना “नरवा विकास“ का मूल संकल्प है।

    इसी तारतम्य में नरवा विकास के तहत महासमुंद वन मंडल के वन परिक्षेत्र बागबाहरा अंतर्गत वर्ष 2020-21 में बागबाहरा परिक्षेत्र के आमाकोनी परिवृत्त के परिसर चोरभट्ठी के अंतर्गत कक्ष क्रमांक 103, 105, 106 बगनई नाला को उपचारित किया गया, बगनई नाला की कुल लंबाई 15.00 किमी. है एवं जल संग्रहण क्षेत्र का रकबा 802.00 हेक्टेयर है। जिसमें वन क्षेत्र का भू-जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण का उपचार किया गया। बगनई नाला के सुधार के लिए ब्रशवुड वेकडेन (160 नग) एवं डाईक (5 नग) संरचना के निर्माण किया गया। बगनई नाला के सुधार कार्य में ग्राम चोरभट्ठी के ग्राम वासियों को 2748 मानव दिवस के आधार पर 80 ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उक्त निर्मित संरचना से लगभग 13.00 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई में सहयोग मिला है, जिससे लगभग 10 से 12 कृषक लाभान्वित हुए है। फलस्वरूप कृषक दोहरे फसल लगा रहे है, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हुई। “नरवा विकास“ वर्तमान ही नहीं अपितु भविष्य में जल की कमी की समस्या को दूर करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगा।
नरवा विकास योजना से बगनई नाला के जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया गया, बगनई नाला के जल स्रोतों को उपचारित करने से भूमि जल स्तर में सुधार एवं मृदा क्षरण को रोकने में अपनी महती भूमिका निभाई है। जिससे भू जल आधारित स्रोतों जैसे कुआ, बोर, हैंडपंप आदि में लम्बे समय तक जल उपलब्ध रहेगा। भू जल स्तर रकबा में वृद्धि के साथ जैव विविधता की स्थिति बेहतर हो रही है, वन्य प्राणियों के वनक्षेत्र के बाहर आबादी क्षेत्र में आने से होने वाली घटनाओं में कमी हो रही है, उक्त योजना से वनक्षेत्र में जल वृद्धि होने से वन्य प्राणियों के लिए अत्यधिक लाभदायक सिद्ध हुआ है, साथ ही साथ योजना से सिंचाई क्षेत्रों में वृद्धि होने लगा है।

और पढ़ें ...

टूलकिट मामले में रमन सिंह और संबित पात्रा को मिली राहत, FIR निरस्त करने के आदेश

बिलासपुर। बहुचर्चित टूलकिट मामले में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने दोनों के खिलाफ दर्ज सभी FIR निरस्त करने के आदेश दिए हैं। इस मामले को लेकर भाजपा ने राजधानी के सिविल लाइन थाने में जमकर प्रदर्शन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए टूल किट मामले में दर्ज FIR को निरस्त करने की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए पूर्व सीएम डॉ. सिंह, और संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज सभी FIR निरस्त करने के आदेश दिए। क्या है टूलकिट का मामला..? पूर्व सीएम डॉ. सिंह ने 18 मई 2021 को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पत्र पोस्ट किया था जिसमें दावा किया था कि देश का माहौल खराब करने के लिए कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है। विदेशी मीडिया में देश को बदनाम किया जा रहा है। पात्रा ने भी ऐसी ही पोस्ट ट्विटर पर डाली थी। डॉ रमन सिंह द्वारा किया गया ट्वीट : इस ट्वीट को लेकर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद डॉ. सिंह और डॉ. पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस FIR को लेकर भाजपा ने राजधानी रायपुर में प्रदर्शन किया और सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन भी किया था, इसमें शामिल भाजपा नेताओं ने खुद को गिरफ्तार करने की मांग भी की थी। FILE PHOTO : सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन करते भाजपा नेता इस एफआईआर को दोनों नेताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा था कि यह अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है, दोनों पर कोई आपराधिक मामला नहीं बनता। प्रारंभिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने आगे की पुलिस जांच पर रोक लगा दी थी। इस मामले में अंतिम सुनवाई कल हुई। भाजपा नेताओं की तरफ से अधिवक्ता विवेक शर्मा और अभिषेक गुप्ता ने पैरवी की। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने भाजपा नेताओं का पक्ष रखा था। न्यायालय ने इस मामले को लेकर टिप्पणी की कि इस तरह के ट्वीट से कोई सौहार्द्र नहीं बिगड़ता।
और पढ़ें ...

जवानों को मिली बड़ी सफलता, पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया।मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के नहाड़ी में सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जानें की खबर है। एसपी गौरव रॉय ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।
और पढ़ें ...

700 युवाओं को मिलेगा रोजगार, मुख्यमंत्री बघेल ने खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण

खुर्सीपार। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीपीओ सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर में युवकों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार हेतु निजी संस्थाओं को आगे ला रही है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। ज्ञात हो कि भिलाई के इस बीपीओ सेंटर के माध्यम से लगभग 700 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

चिटफंड कम्पनियों पर कार्रवाई: यश ड्रीम की सम्पत्तियों की नीलामी से शासन को मिले 42.77 करोड़ रूपये, निवेशकों को जल्द लौटाई जाएगी राशि

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई और उनकी सम्पत्ति की नीलामी से प्राप्त राशि को निवेशकों को लौटाए जाने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। चिटफंड कम्पनी यश ड्रीम रियल इस्टेट की सम्पत्तियों की नीलामी से प्राप्त हुई 42 करोड़ 77 लाख 82 हजार रूपए की राशि इस कम्पनी के निवेशकों को शीघ्र लौटाई जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में विभिन्न चिटफंड कम्पनियों की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को अब तक 33.97 करोड़ रूपए की राशि लौटाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यश ड्रीम कम्पनी के निवेशकों को नियमानुसार शीघ्र राशि लौटाए जाने की कार्रवाई के निर्देश जिला प्रशासन दुर्ग को दिए हैं।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने चिटफंड कम्पनियों के निवेशकों के साथ न्याय करने के अपने वायदे को पूरा करने की शुरूआत सत्ता की बागड़ोर संभालते ही कर दी थी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में चिटफंड कम्पनियों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के साथ ही 208 चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध प्रकरण कुल 462 प्रकरण दर्ज कर 700 डायरेक्टरों/पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। लगभग 97.77 करोड़ रूपए की राशि शासन को प्राप्त हो चुकी है राज्य में 99 प्रकरणों में चिटफंड कम्पनियों की 141.51 करोड़ रूपए की सम्पत्ति की कुर्की एवं नीलामी का आदेश न्यायालय द्वारा दिया जा चुका है, जिसके परिपालन में 55 करोड़ रूपए की राशि सम्पत्ति की नीलामी से पहले ही प्राप्त हो चुकी है। यश ड्रीम रियल इस्टेट कम्पनी की दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित सम्पत्तियों की नीलामी से 42.77 करोड़ रूपए की राशि को मिलाकर शासन को लगभग 97.77 करोड़ रूपए की राशि शासन को प्राप्त हो चुकी है। न्यायालय में चिटफंड कम्पनियों की लगभग 68 करोड़ रूपए की सम्पत्ति की नीलामी के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा नगर निगम भिलाई को 65.75 करोड़ रूपए की लागत के 48 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई अंतर्गत सेक्टर 01 नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित आभार सम्मेलन में शिरकत करने के पूर्व यहां पर 65 करोड़ 75 लाख 12 हजार रूपए लागत के 48 कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया। जिसमंे 22 करोड़ 50 लाख 28 हजार रूपए लागत के 19 कार्यों का लोकार्पण तथा 43 करोड़ 24 लाख 84 हजार रूपए लागत के 29 कार्यांे का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, विधायक  देवेंद्र यादव, महापौर  नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। भिलाई हमारा मिनी भारत कहलाता है। हर धर्म, हर भाषा के लोग प्रेम से यहां एक साथ रहते हैं। भिलाई की अपनी समस्याएं हैं। भिलाई को भी रोजगार, विकास के लिए जूझना पड़ा है। जब प्लांट को यहां जमीन दी गई थी तो इन्हें कम्युनिटी डेवलपमेंट के लिए दी गई थी ताकि यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं का विकास कर रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां के लोग लगातार संघर्ष करते हुए, आपके जीवनभर की कमाई आपने भिलाई स्टील प्लांट को दे दिया, लेकिन आपको हक़ नहीं मिला। आपके मेहनत के वजह से और यहां के जनप्रतिनिधि की वजह से आज लगभग 500 लोगों की रजिस्ट्री हो गई है। प्लांट यदि राज्य सरकार को वापस कर दे तो जमीन का मालिकाना हक आपका हो जाएगा। आज 23 साल बीत गया। अब आपको आपकी जमीन वापस मिलेगी। आपको बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। चाहे पेयजल हो, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हो, सबका लाभ आप सभी को मिले। हमने टाटा के साथ एमओयू किया ताकि हमारी आईटीआई को अपडेट किया जा सके। इससे 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। हम लगातार नौकरियां दे रहे हैं, हमने लगभग 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की। हम लगातार आपके विकास के लिए काम कर रहे हैं।

खुर्सीपार में भिलाई बीपीओ सेंटर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों में 29 लाख 82 हजार रूपए लागत से जोन 01 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 के मार्गाे के सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवरेज लाईन कार्य, 30 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण पुलिया निर्माण कार्य, 25 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 7, 9, 10 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य, 29 लाख 96 हजार रूपए की लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 11,12,13 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य, 25 लाख 77 हजार रूपए की लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 17, 18 के मार्गों का सीमेंटीकरण कार्य, 98 लाख 9 हजार रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 में बायपास रोड से कोसा नगर पुलिया तक डामरीकृत मार्गों का नवीनीकरण कार्य , 90 लाख रूपए की लागत से जोन 2 वैशाली नगर वार्ड 14 शांति नगर दशहरा मैदान का उन्नयन कार्य, 1 करोड़ के लागत से जोन 2 वैशाली नगर गौरव पथ से आजाद चौक होते हुए मुक्तिधाम सामने एवं पापुलर सायकल स्टोर्स से आजाद चौक तक डामरीकृत मार्ग का उन्नयन कार्य, 1 करोड़ रूपए की लागत से जोन 2 वैशाली नगर इंदिरा चौक से दुबे पानपैलेस होते हुए भगत सिंह चौक से सड़क 9 हनुमान मंदिर तक एवं जोन 2 कार्यालय के आस-पास मार्गों में डामरीकरण एवं उन्नयन कार्य, 64 लाख 15 हजार रूपए के लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 40 मुक्तिधाम एवं दर्री तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य, 84 लाख रूपए के लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 42, 43, 44 में उद्यान का जिर्णाेधार व  सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 1 करोड़ 22 लाख 73 हजार रूपए लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 45 में बीएसपी कन्याशाला के पिछे ग्राउंड में प्रकाश व्यवस्था एवं डिजिटल कम्प्यूटर लाईब्रेरी उदय मंडल में भवन निर्माण एवं जिम सामग्री प्रदाय कार्य , 1 करोड़ 36 लाख रूपए लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 46 एवं 50 में नवीन कालेज ग्राउंड में प्रकाश व्यवस्था दुर्गा मंदिर का जीर्णाेद्धार बाबा बालक नाथ तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य, 7 करोड़ की लागत से जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार अंतर्गत बीपीओ सेंटर का निर्माण कार्य , 40 लाख रूपए लागत से जोन 5 वार्ड 57, 59, 60 में चैनलिंक फैसिंग, डोम सेड सौंदर्यीकरण एवं फेवर ब्लाक कार्य, 1 करोड़ 66 लाख लागत से जोन 5 वार्ड 57, 52, 64, 66 में स्मार्ट सड़क अतिरिक्त कक्ष उद्यान कक्ष सेंट्रल एवेन्यू पाथवे एवं नाली निर्माण कार्य, 1 करोड़ 41 लाख 16 हजार रूपए लागत से जोन 5 वार्ड 70 हुड़को में वाचनालय डामरीकरण एवं नवीनीकरण फेवर ब्लाक बोर खनन बैडमिंटन कोर्ट आंगनबाड़ी निर्माण कार्य, 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से पंडित जवाहर लाल नेहरू प्लेनेटेरियम कार्य तथा 57 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर शहीद स्मृति स्थल सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है।

16.91 करोड़ की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय जलागार का भूमिपूजन

भूमिपूजन कार्यों में 74 लाख 96 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड जोन 01 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 के मार्गों के सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवरेज लाईन एवं भवनों के नवीनीकरण कार्य, 81 लाख 63 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण एवं भवनों का नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 93 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 7, 8, 9 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण एवं भवनों को नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 98 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पाईप लाईन विस्तारीकरण एवं भवनों का नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 97 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड 13, 17 18 के मार्गों का सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं भवनांे का नवीनीकरण कार्य, 1 करोड 23 लाख 82 हजार रूपए  लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड  4, 11, 12 के फेवर ब्लाक लगाने का कार्य, 73 लाख 82 हजार रूपए लागत के जोन 2 वैशाली नगर वार्ड 14, 19, 20 के मार्गों का सीमेंटीकरण कार्य, 48 लाख 45 हजार रूपए लागत के जोन वैशाली नगर वार्ड 28, 29 के मार्गों के सीमेंटीकरण कार्य, 73 लाख 86 हजार रूपए लागत के जोन वैशालीनगर वार्ड 15, 16, 22 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य, 75 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 30, 31, 32 में मार्गों का सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवर लाईन कार्य, 75 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 33, 34, 35 में मार्गाे का सीमेंटीकरण एवं नाली  निर्माण कार्य,  50 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 36 एवं 37 में मार्गाे का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माणकार्य, 75 लाख रूपए लागत से जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 52, 53, 54 में विभिन्न विकास कार्य, 50 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 55, 56 में उद्यान सौंदर्यीकरण बैडमिंटन कोर्ट, डोम शेड निर्माण कार्य, 42 लाख 9 हजार रूपए जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 39, 40 में सीमेंटीकरण, बोर खनन, सार्वजनिक मंच कार्य, 66 लाख 49 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 41, 42, 43 में सामुदायिक भवन उद्यान विकास प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्य, 41 लाख 6 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 44, 45, 46 में सार्वजनिक भवन, प्रकाश व्यवस्था, मंच विस्तारीकरण, उद्यान विकास एवं अन्य कार्य, 88 लाख 97 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 47, 48, 49 में वालीबाल कोर्ट प्रकाश व्यवस्था उद्यान विकास पाईप लाईन विस्तारीकरण जिम समाग्री फाउंटेन एवं अन्य विकास कार्य, 93 लाख 71 हजार रूप्ए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 50, 51 फाउंटेन में साउंड सिस्टम नाली निर्माण व सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य, 2 करोड़ 71 लाख 24 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 1 वार्ड 38, 39, 42 में शिवर लाईन बिछाने एवं चेम्बर बनाने का कार्य, 4 करोड़ 64 लाख 68 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 2 वार्ड 45, 50 में सिवर लाईन बिछाने एवं चेंबर बनाने का कार्य, 2 करोड़ 42 लाख 91 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 3 वार्ड 48, 49 में सिवर लाईन बिछाने एवं चेंबर बनाने का कार्य, 45 लाख 57 हजार रूपए लागत के जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड 57, 58, 59, 60 में नाली निर्माण, बोर खनन, फेवर ब्लाक, बैडमिंटनकोर्ट, डोम शेड निर्माण कार्य, 55 लाख रूपए लागत केे जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड 61, 62, 63 में सार्वजनिक मंच, फेवर ब्लाक, बोर खनन, वाटर एटीएम व सीमेंटीकरण कार्य, 28 लाख 98 हजार रूपए लागत के जोन 5 वार्ड 64, 65 में सीमेंटीकरण पाइप लाईन विस्तारीकरण वाटर एटीएम स्थापना सौदर्यीकरण बैडमिंटन कोर्ट मंच निर्माण कार्य, 20 लाख 96 हजार रूपए लागत के जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड हुड़को ंमें सार्वजनिक मंच, शेड निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, फेवर ब्लाक निर्माण कार्य तथा 16 करोड़  91 लाख  रूपए लागत के उच्च स्तरीय जलागार, क्लीयर वाटर राईजिंग मेन एवं वितरण पाईप लाइन बिछाने का कार्य शामिल है।

और पढ़ें ...

*यूटीआरसी स्पेशल कैम्पेन 2023 विशेष अभियान का क्रियान्वयन आरंभ-जिला न्यायाधीश अब्दुल ज़ाहिद कुरैशी*

*यूटीआरसी स्पेशल कैम्पेन 2023 विशेष अभियान का क्रियान्वयन आरंभ-जिला न्यायाधीश श्री अब्दुल ज़ाहिद कुरैशी* न्यायमूर्ति संजय किशन कौल भारत के सर्वोच्च न्यायालय और कार्यकारी अध्यक्ष,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली के अनुमोदन से अंडर ट्रायल समीक्षा समिति के विशेष अभियान की शुरुआत करते हुए सभी राज्यों के राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अंडर ट्रायल रिव्यु कमेटी स्पेशल केम्पेन 2023 दिनांक 18 सितंबर से 20 नवंबर 2023 तक (UTRC)कमेटियों द्वारा बंदियों की रिहाई के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। *कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 12(जी) के अनुसार, हिरासत में रखा गया व्यक्ति निःशुल्क और सक्षम कानूनी सेवाओं का हकदार है। भारत में, जेल आंकड़ों के अनुसार। एनसीआरबी द्वारा जारी 2015 के अनुसार, लगभग 1250 केंद्रीय, राज्य और उप-जेलें हैं, जिनमें 80,000 महिलाओं सहित लगभग 4.19 लाख कैदी रहते हैं। एनसीआरबी डेटा के मुताबिक, उपरोक्त बंदियों में से 67% यानी 2.94 लाख यूटीपी हैं। यूटीपी का यह प्रतिशत विश्व में अब तक सबसे अधिक में से एक है क्योंकि जेलों में विश्व यूटीपी का औसत केवल 31% है। *31.12.2017 तक, विभिन्न जेल अधिकारियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, भारत में 1250 जेलों की क्षमता 3.78 लाख है और वास्तविक कैदी 4.19 लाख हैं। इस हिसाब से भारत की जेलों में 114% क्षमता से अधिक भीड़ है। कुछ जेलों की स्थिति इतनी ख़तरनाक है कि उनमें अपनी क्षमता का 150% से अधिक बंदी बंद हैं। जबकि तमिलनाडु (66%), तेलंगाना (76%), पश्चिम बंगाल (66%) जैसे राज्यों में स्थिति इस तथ्य को देखते हुए आरामदायक है कि राज्यों ने पर्याप्त संख्या में जेलों का निर्माण किया है, लेकिन उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में स्थिति गंभीर है। 182%), उत्तराखंड (159%)। *छत्तीसगढ़ (157%)*महाराष्ट्र (144%) जहां जेलों की संख्या काफी कम है।* *विधिक सेवा संस्थानों द्वारा लगभग 1250 जेलों में 1158 विधिक सेवा क्लिनिक स्थापित किये गये हैं।* इस अभियान का *उद्देश्य* अंडर ट्रायल रिव्यु कमेटी(UTRC)के कामकाज में तेजी लाना और सभी पात्र विचाराधीन बंदियों के प्रकरण 436 A, 167 जैसे मामलों पर विचार करेगी।बंदियों की कुल 14 श्रेणियों को शामिल करके उनकी शीघ्र रिहाई पर विचार किया जाएगा।इससे उन बंदियों की पहचान की जाएगी जो कि आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय है और उन सभी की समीक्षा में तेजी आएगी जो रिहाई के लिए पात्र हैं।यह विशेष अभियान जेलों में भी निरुध्द बंदियों और न्याय के बीच सेतु बनने का कार्य करेगा।उक्त अभियान में UTRC एक जिला स्तरीय समिति है जिसकी अध्यक्षता माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय करते हैं जिसमें जिला मजिस्ट्रेट(कलेक्टर) पुलिस अधीक्षक तथा माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,माननीय सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जेल अधीक्षक सदस्य के रूप में रहते हैं। रायपुर एवं गरियाबंद जिले के केंद्रीय जिला जेल और उपजेल/किशोर न्याय बोर्ड के सभी न्यायालयों से विशेष अभियान के लिए आहूत की गई है।इस विशेष अभियान में साप्ताहिक बैठकों के माध्यम से अभियान की प्रगति पर चर्चा करने,अतिरिक्त मामलों की समीक्षा करने और उन मामलों में आगे की कार्यवाही पर चर्चा करने के लिए बैठकें आयोजित करेगा जहां जमानत आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।उक्त अभियान में दो प्रारूप का भी वर्णन किया गया है जिसमे प्रारूप ए में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्धारित प्रारूप में UTRC की गई कार्यवाही रिपोर्ट राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,छत्तीसगढ़ को प्रस्तुत करनी होगी।जिसके पश्चात राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की समेकीत UTRC कार्यवाही रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप ब के रूप में राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली को प्रस्तुत करनी होगी।इस अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलिंटियर्स,लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल सिस्टम विभाग के अधिकारीगण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जिससे हर पक्षकार को न्याय तक पहुँचने में सुगमता आएगी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क योजनाओं का लाभ पहुँचेगा और न्याय सबके लिए के उद्देश्य के लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर होगा।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जूडो और बाक्सिंग के नन्हें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में नवनिर्मित मिनी इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया। 3 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में बैडमिटन कोर्ट, 2 नग वुडन फ्लोरिंग, टेबल टेनिस के तीन कोर्ट, कैरम रूम, 3 बोर्ड शतरंज और एक हाल बनाया गया है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने खिलाड़ियों से रू-ब-रू होकर चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडोर स्टेडियम से अब खिलाड़ियों को खेलने की बेहतर सुविधाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जूडो और बाक्सिंग के नन्हें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नन्हीं बालिकाओं और नन्हें बालकों के खेलों के प्रति उत्साह की सराहना की। नन्हीें बालिकाएं जूडो खिलाड़ियों तथा नन्हें बालक बाक्सरों की ड्रेस में यहां अभ्यास कर रहे थे। इस अवसर पर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, विधायक  देवेंद्र यादव, महापौर  नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का किया अनावरण

 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर चौक शहीद स्मृति स्थल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण तथा चौक सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों से भेंट मुलाकात की और उन्हें शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने यहां पर शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीयध्वज फहराया। इस अवसर पर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, विधायक  देवेंद्र यादव, महापौर  नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीपीओ सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर में युवकों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार हेतु निजी संस्थाओं को आगे ला रही है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। ज्ञात हो कि भिलाई के इस बीपीओ संेटर के माध्यम से लगभग 700 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, विधायक  देवेंद्र यादव, महापौर  नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी शुभम शर्मा गिरफ्तार

दुर्ग।  जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है यहां चार दिन पहले हुए मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां एक फरार मुख्य आरोपी शुभम शर्मा को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, शुभम शर्मा मलकीत की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर उसकी पतासाजी की. वहीं शुभम शर्मा के संपर्क में रहने वाले लोगों से भी लगातार बातचीत की जा रही थी और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल जा रहा था। वही शुभम शर्मा के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत है, उन सबूत के आधार पर पुलिस ने शुभम शर्मा को हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें ...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की भर्ती रू 23 सितम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) कनिष्ठ प्रबंधक-2, कनिष्ठ प्रबंधक संवाद (ट्रेजरी विशेषज्ञ, मुख्य लेखपाल), उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक के पदों के लिए 23 सितंबर 2023 तक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इसका परीक्षा 15 अक्टूबर 2023 को निर्धारित किया गया है। फॉर्म का त्रुटि सुधार 24 से 26 सितंबर 2023 तक कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

आमापारा के शिव मंदिर में महिलाओ ने तीजा पर्व पर निर्जला व्रत रखकर शिव पार्वती की पूजा की

कांकेर । शहर के आमापारा स्थित शिव मंदिर में सुहागिन महिलाएं तीजा पर्व पर शिव पार्वती की पूजा कर तीज पर्व  को हर्षोल्लास के साथ मनाया। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने करू भात खाकर 24 घंटे का निर्जला व्रत किया सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और पार्वती की आराधना कर अखंड सौभाग्य की मंगल कामना की ।  बता दें कि हर तालिका सुहागिन महिलाओं औरअविवाहित युवतियो के लिए विशेष है ।एकता नगर की सीमा ठाकुर ने कहा की हरतालिका तीज पर 24 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सोलह सिंगार में भगवान शिव पार्वती का पूजन कर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतीयां अच्छे वर की कामना करती है वहीं गोविंदपुर निवासी छाया गौतम रामेश्वरी गौतम ने कहा की कड़वा मतलब करू होता है और पके हुए चांवल को भात कहा जाता है। इस व्रत में पूजा से एक दिन पहले शाम का भोजन करेला की सब्जी भात खा कर यह कठिन उपवास रखती है आमापारा निवासी श्यामली ठाकुर, पार्वती यादव, गायत्री यादव ने चर्चा में बताया कि आज के दिन माता पार्वती ने शिव को प्राप्त करने तीजा के दिन निर्जलाऔर निराहार रहकर घनघोर तप किया था। भगवान शंकर पार्वती से प्रश्नन हो जाते हैं और उन्हें अपने   की कामना के लिए उपवास रखती है।.  

और पढ़ें ...

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं विधायक प्रीतम सिंह का दौरा कार्यक्रम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं विधायक प्रीतम सिंह 20 सितंबर बुधवार को सुबह 11.55 बजे इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचकर बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

और पढ़ें ...

जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर पंप एवं पाईप लाईन विस्तार का अनुमोदन

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत एकल ग्राम योजना एवं सोलर आधारित योजना के 134 ग्रामों में 13 हजार 619 घरेलू नल कनेक्शन दिये जाने तथा 217 सोलर पंप स्थापना और पाइप लाईन विस्तार के लिए 8669.52 लाख रुपये तथा जल गुणवत्ता की निगरानी एवं सर्पोट मद के अंतर्गत 561.67 लाख रुपये का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार जल जीवन मिशन अंतर्गत 374 ग्रामो के लिए निविदा स्वीकृति का भी अनुमोदन किया गया।  जिले के गुणवत्ता प्रभावित 45 ग्रामों में रेजिंग बेस्ड फ्लोराइड रिमूवल प्लांट के लिए 5375.65 लाख रुपये का अनुमोदन किया गया।
             कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी कार्य अप्रारंभ नहीं रहना चाहिए। सभी अनुविभागीय अधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण करने के लिए उनके द्वारा निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  विभाग के अधीक्षण अभियंता एस.एन पांडेय एवं कार्यपालन अभियंता बीएन भोयर सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी और क्रिया के सहायक अभियंता एवं उप अभियंता मौजूद थे।

और पढ़ें ...

जशपुरनगर : कुमेकेला मॉ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलाए कर रही है सेनेटरी पेड निर्माण

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है और स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। गौठानों में मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, बांस की टोकरी निर्माण, बटेर पालन, बाड़ी विकास, साग सब्जी का उत्पादन, राईस मिल, पोल निर्माण, सरसो तेल, हेचरी पालन, सेनेटरी पेड निर्माण सहित अन्य गतिविधियों में शामिल करके समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जिला पंचायत के एनआर.एल.एम. बिहान द्वारा भी स्व सहायता समूह के महिलाओं को सशक्त बानने के उद्देश्य से आर्थिक गतिविधियों में जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। जिले के विभिन्न विभागों द्वारा भी रीपा के तहत् परिवारों और समूह की महिलाओं को विभाग की योजना से लाभान्वित कर अतिरिक्त आदमनी अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

        इसी कड़ी में पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम कुमेकेला में मॉ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह द्वारा प्रशिक्षण ले करके सेनेटरी पेड निर्माण किया जा रहा है। विकासखंड मुख्यालय से 3 किलोमीटर की दूरी में ग्राम कुमेकेला स्थित है। बिहान योजना के अंतर्गत इस ग्राम पंचायत में कुल 26 समूह गठित किए जा चुके हैं जिसमें 2 ग्राम संगठन का निर्माण किया गया है। गांव मां दुर्गा स्व सहायता समूह की सभी महिलाओं सप्ताहिक बैठक कर बचत जमा करते हैं और बिहान योजना के तहत 15000 रुपए चक्रीय निधि की राशि भी प्राप्त कर चुकी हैं तथा बैंक लोन लेकर सेनेटरी पैड वितरण करने का काम करती हैं जिसमें कि गांव की महिलाओं को शिक्षित कर कपड़ा के स्थान पर सेनेटरी पैड उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं। लोन राशि से अपनी आजीविका हेतु सेनेटरी पेड सबंधी कार्य प्रारंभ किए और समूह का कुल आय 20000 रूपये हो गया है। विकासखंड मुख्यालय में जितने भी आसपास गांव हैं वहां जाकर महिलाओं को सेनेटरी पैड उपयोग कर सुरक्षित रहने का सलाह देते हैं आज की महिलाओं में बहुत प्रकार की बीमारी होती हैस इस प्रकार महिलाओं के प्रति जागरूकता का काम करती है और महिलाएं अपने आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।   

और पढ़ें ...