प्रदेश
शराबबंदी के वादे पर मातृ-शक्ति से धोखाधड़ी करने वाली प्रदेश सरकार को अब इस शराब का नशा चढ़ गया :
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत और पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले ने कांग्रेस सरकार के मंत्री कवासी लखमा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि मंत्री लखमा अपने बयान से जिस तरह छत्तीसगढ़ की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, इसका खामियाजा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भुगतना पड़ेगा। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि गंगाजल की सौगंध लेकर पूर्ण शराबबंदी का वादा करके कांग्रेस सत्ता में आ गई। शराबबंदी के वादे पर प्रदेश की मातृ-शक्ति से धोखाधड़ी करने वाली कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार को अब इस शराब का नशा चढ़ गया है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजपूत व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती पावले ने कहा कि मंत्री लखमा जो कह रहे हैं कि वह जहाँ जाते हैं वहाँ शराब दुकान खोलने की मांग आती है, तो क्या लखमा यह कहना चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता शराबी है। प्रदेश की भूपेश सरकार की शराब के कारण हजारों बहनों का सुहाग उजड़ गया, घर बिक गए, परिवार बिखर गए और प्रदेश सरकार उनके घर तक शराब पहुँचाने में लगी है। महिला नेत्रियों ने आगाह किया कि प्रदेश सरकार यह याद रखे कि छत्तीसगढ़ की बहनों का अभिशाप कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने बड़बोलेपन से बाज आ जाए। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए संसद-विधानमंडलों में 33 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पारित कराते हैं और दूसरी तरफ प्रदेश की कांग्रेस सरकार शराब घर-घर पहुँचाकर प्रदेश की महिलाओं का मखौल उड़ाकर अपमान कर रही है। मातृ-शक्ति के इस अपमान की कीमत चुकाने के लिए कांग्रेस और उसकी भूपेश सरकार तैयार हो जाए।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजपूत व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती पावले ने कहा कि राजधानी रायपुर में एडिशनल एसपी कार्यालय के पास जयस्तंभ चौक में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप हो जाता है। इससे अधिक दुर्भाग्यजनक और क्या हो सकता है? यह घटना कोई अचानक नहीं हुई है। लगातार प्रदेशभर में अनाचार की घटनाएँ हो रही हैं। रायपुर शहर में खुलेआम एक व्यक्ति गंडासा हाथ में लिए लड़की को लेकर घूमता है और सरकार हाथ-पर-हाथ धरे बैठे रहती है। जिस प्रकार से घटनाएँ हो रही हैं, अब तो सिर्फ मुख्यमंत्री निवास ही बचा है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि गोबर खरीदी और वर्मी व सुपर कम्पोस्ट खाद के नाम पर महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की डींगें हाँकती प्रदेश सरकार की जमीनी सच्चाई यह है कि जगदलपुर में शहरी गौठान में गोबर से वर्मी और सुपर कम्पोस्ट खाद बनाने वाली महिलाएँ परेशान हैं, क्योंकि खाद बनाने के बाद इन महिलाओं को न तो पैसा ही मिल रहा है और न ही उन्हें यह बताया जा रहा है कि कितने रुपए की खाद बेची गई? विवश महिलाओं ने त्रस्त होकर गुरुवार को अंतत: जगदलपुर नगर निगम के सामने धरना दिया। भाजपा नेत्रियों ने इस बात पर भी गहरा क्षोभ व्यक्त किया कि 'लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ' का नारा देने वाली प्रियंका वाड्रा छत्तीसगढ़ में होते हुए एक शब्द भी नहीं कहती हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 नग चाकू-छुरी समेत दो पिस्टल जब्त
राजधानी में नाबालिग किशोरी के साथ हुआ गैंगरेप प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नाकारापन का शर्मनाक उदाहरण : -रंजना साहू
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस शासनकाल में मासूम बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं तक की अस्मिता कहीं सुरक्षित नहीं रह गई है। श्रीमती साहू ने कहा कि राजधानी के बीचो-बीच जयस्तंभ चौक के करीब एएसपी दफ्तर के पास मल्टीलेवल पार्किंग में एक नाबालिग किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नाकारापन का एक और शर्मनाक उदाहरण बताया है। श्रीमती साहू ने कहा कि प्रदेश में एक ओर कांग्रेस सरकार महिला समृद्धि सम्मेलन करके राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रही थी, वहीं दूसरी ओर राजधानी में वहशी दरिंदों ने एक किशोरी की अस्मिता को लहूलुहान कर दिया लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर प्रियंका वाड्रा तक सबने मुँह में दही जमा रखा है। यह विडंबना ही है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा महिला समृद्धि सम्मेलन की नौटंकी में शामिल होने आईं थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ में महिलाओं की बदतर हालत से आँखें मूंदे रहीं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि पिछले लगभग एक माह में प्रदेश की राजधानी में और इससे लगे स्थानों पर महिलाओं के साथ हो रहीं लगातार सामूहिक बलात्कार की घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार कर रखा है, लेकिन प्रदेश की भूपेश सरकार को जरा भी शर्म महसूस नहीं हो रही है। वह प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बेहतरी और महिला सुरक्षा के खोखले दावे कर रहे हैं जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि रोज अखबार बलात्कार की घिनौनी घटनाओं की खबरों से रंगे रहते हैं। श्रीमती साहू ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन दो बहनें, शिक्षक दिवस के दिन आदिवासी शिक्षिका के साथ और राजधानी के देवेंद्रनगर में एक महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के बाद राजधानी के व्यस्ततम जयस्तंभ चौक के पास एक नाबालिग किशोरी के साथ कल घटी सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद किस मुँह से मुख्यमंत्री बघेल महिलाओं के नाम पर सम्मेलन जैसी नौटंकियाँ कर रहे हैं? श्रीमती साहू ने कहा कि ऐसे शर्मनाक और गंभीर आपराधिक मसलों पर खामोश बैठने और ऐसे अपराधों पर पर्दा डालने में मुख्यमंत्री बघेल को तो महारत हासिल है, लेकिन 'लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ' जैसी जुमलेबाजी करने वालीं प्रियंका वाड्रा ने यह जानने की कोशिश ही नहीं कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं की क्या स्थिति है? मणिपुर और उत्तरप्रदेश के मामलों में घड़ियाली आँसू बहाने वाली प्रियंका वाड्रा ने क्या कभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से महिलाओं के साथ हो रहे ऐसी शर्मनाक और वहशियाना वारदातों पर जवाब तलब किया? क्या प्रियंका वाड्रा की नजर में छत्तीसगढ़ की बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं की अस्मिता कोई मायने नहीं रखती? क्या वह बलात्कार जैसे मामलों में लहूलुहान होती नारी अस्मिता को भी सियासी नफा-नुकसान के तराजू पर तौलने में यकीन करने लगी हैं?
नेट बैंकिंग का झांसा देकर खाते से उड़ाया 5 लाख रूपए, सहकारी समिति के अध्यक्ष हुए ठगी का शिकार
चक्रधर समारोह : संगीत संध्या दर्शकों के लिए रहा यादगार,कलाकारों ने अपनी बेहतरीन फारफार्मेंस से दर्शकों का जीता दिल
बड़ा हादसा टला : SBI बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी
बिलासागुडी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा का स्थानांतरण जिला बिलासपुर से जिला राजनांदगांव होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया
परिवर्तन यात्रा से परिवर्तन होना तय है : कौशिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मरवाही में आयोजित आमसभा को किये संबोधित।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली परिवर्तन यात्रा के द्वितिय चरण के तहत जी.पी.एम जिला के गौरेला में आयोजित आम सभा को संबोधित किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार व तुष्टीकरण किया है। कांग्रेस पार्टी के पास भ्रष्टाचार एवं घोटालों के सिवाय जनता को देने के लिए कुछ नहीं है। पिछले चुनाव के पहले कांग्रेस के द्वारा जो घोषणा पत्र बनाई गयी जिसमें न उन्होंने जनता के बारे में सोचा न प्रदेश के लिये सोचा उनका उद्देश्य केवल यह था कि सत्ता में आना है और कैसे भी करके सरकार बनाना है जो घोषणा पत्र जारी किया गया है उसमें यदि 5 सालों के बाद आज हम देखेंगे तो अधिकांश बिन्दु केवल कागजों में पढ़े हुए है। कांग्रेस की इस सरकार ने इन पांच सालों में जनता को छलने एवं उन्हें अपमानित करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी है इनका भ्रष्टाचार, अराजकता, अन्याय की प्रायोजक बन गई है। यह परिवर्तन यात्रा इस कुशासन से प्रदेश को मुक्त कराने के लिए जनता-जर्नादन का शंखनाद है और निश्चित ही इस परिवर्तन यात्रा से छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होना तय है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की जनता को वादे पूरे करने वाली सरकार चाहिए। वादाखिलाफी करने वाली नहीं यह पहली ऐसी सरकार है जिन्होंने घोटाला करने में बेजुबान गायों को भी नहीं छोड़ा है, प्रदेश में तरह-तरह के घोटाले किये जा रहे। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे भारत देश को गौरन्वित करने के लिये नए-नए विकास कर रहे है, भारत को विश्व गुरू बनाने अग्रसर है और दुसरी तरह प्रदेश की कांग्रेस सरकार है जिन्होंने अपने फायदे के लिये प्रदेश के 12 लाख लोगों के सर से छत छीन कर बैठी है, उन्हें लाल टेन युग पर ढ़केल रही है, प्रदेश में आज अपराधी फर्स्ट गेयर पर चल रहे है और प्रदेश सरकार रिवर्स गेयर पर, सत्ता में आने के 10 दिन बाद शराबबंदी करने वाले 2 हजार करोड़ रू के शराब घोटला कर रहे हैं, शराब की नदियां बहा रहे है, धान धन्य से सम्पन्न छत्तीसगढ़ राज्य को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने करोड़ो रु के कर्ज से लाद दिया है और अपने पार्टी विशेष कार्यक्रम में करोड़ों खर्च कर रहें है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की ढ़ाई करोड़ जनता के जुबान में केवल एक ही नारा सुनाई दे रहा है “अब अउ नहीं सहबों, ए दारी बदल के रहिबों” परिवर्तन यात्रा में निरंतर मिल रहे अपार जनसमर्थन से स्पष्ट है कि भ्रष्टाचारी और जन विरोधी कांग्रेस सरकार की विदाई निश्चित है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में मिल रहा जनता का आशीर्वाद एवं समर्थन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि प्रदेशवासियों ने जनविरोधी कांग्रेस सरकार की विदाई सुनिश्चित कर दी है।
सदीय सचिव ने मालीडीह में किया विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
महासमुन्द। ग्राम पंचायत मालीडीह को लाखों रुपए के विकास कार्यो की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम मालीडीह में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन के साथ ही खाद गोदाम के लिए लोकार्पण किया।
बुधवार को ग्राम मालीडीह में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन तथा खाद गोदाम का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। विशेष अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण चंद्राकर, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, सोसाइटी अध्यक्ष आनंद पटेल, कपिल साहू, सीटू सलूजा, माणिक साहू, गजेंद्र साहू मौजूद थे।
संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने पूजा अर्चना कर विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों को विकास कार्यों की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि पौने पांच साल के कार्यकाल में महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। भूपेश सरकार के मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिलाने का हरसंभव प्रयास किया है। क्षेत्र में भी जनता की आवश्यकता अनुसार सुविधाओं को ध्यान में रख कर काम कराए गए हैं। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान विधान सभा क्षेत्र में लोगों की आवश्यकता के अनुरूप अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए। लोगों की सुविधा के लिए सडक़, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली इत्यादि मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने का प्रयास किया गया ताकि विधान सभा क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित के कार्यों को भी प्राथमिकता प्रदान की है। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच मालीडीह श्रीमती गिरिजा पटेल, पंच देवनारायण साहू, बैसाखू, दीपक कुमार, उद्धव पटेल, माधव पटेल, पुनी राम पटेल, हेमंत चंद्राकर, दसरू राम, मोहन लाल, रविंद्र चंद्राकर, हेमा पटेल, रामचरण, भूषण लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता, मीडिया तथा डाक मतपत्र के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण
आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता के अनुपालन, मीडिया संबंधित मामले, फेक न्यूज, सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार पर कार्यवाही तथा डाक मतपत्रों के उपयोग के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये गये प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले सहित प्रशिक्षकगण उपस्थित थे। जिला कार्यालय स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर, कोण्डागांव अनुविभागीय दण्डाधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर, केशकाल अनुविभागीय दण्डाधिकारी शंकर लाल सिन्हा सहित सभी तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।
खुश रहकर पढ़ाई करने कलेक्टर ने दी समझाईश
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नरहरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 8वीं एवं 9वीं के बालिकाओं को अंग्रेजी विषय पढ़ाई तथा बालिकाओं को जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य को हांसिल करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खुश रहकर पढ़ाई करें। शिक्षक, शिक्षिका द्वारा जो भी पढ़ाया जाता है उसे कापी में लिख कर रखना चाहिए और घर जाने के बाद उसका पुनः अभ्यास करना चाहिए। बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि ’’करत-करत अभ्यास के जड़ मति होत सुजान, रसरी आवत-जात ही सिल पर पड़त निशान’’। बालिकाओं को मोबाइल से दूर रहने तथा मैदान में खेलने तथा कम से कम 07 घण्टा सोने की भी समझाईश दिया। उन्होंने बालिकाओं से अंग्रेजी विषय के प्रश्न भी पूछे और उन्हे सरल भाषा में समझाया। बालिकाओं की मांग पर खेल मैदान एवं खेल सामग्री सहित अन्य सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल भी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए हुए अनुकरणीय कार्य: श्रीमती प्रियंका गांधी
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी गई राहत से महंगाई से निपटने में महिलाओं को मिली मदद: श्रीमती प्रियंका गांधी
रायपुर : महिला समृद्धि सम्मेलन: मुख्यमंत्री ने दी 309.56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में क्षेत्रवासियों को 309 करोड़ 56 लाख 88 हजार रूपए के 186 विकास कार्याे की सौगात दिया। इन विकास कार्यों में 241 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत के 123 कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री टीएस. सिहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, अनूसूचित जाति, जनजाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अनेक संसदीय सचिव, विधायक गण, पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
महिला समृद्धि सम्मेलन में मुख्यमंत्री जिन नये विकास कार्यों का लोकार्पण किए, उनमें प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत 3.74 करोड़ की लागत से पाटन विधानसभा क्षेत्र के 2 सड़कों, 1.21 करोड़ की लागत से निर्मित 30 स्कूल भवन, 4.65 करोड़ की लागत से शासकीय महाविद्यालय जामुल के भवन सहित कुल 8.23 करोड़ की लागत के 5 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 25.19 करोड़ रूपए की लागत से 5 पुलों - जिसमें 5.36 करोड़ रूपए की लागत से डगनिया नाला पर पुल, 4.55 करोड़ की लागत से भानपुरी-कोड़िया मार्ग में नाला पर और 2.96 करोड़ रूपए की लागत से पाउवारा नाला तथा 3.80 करोड़ की लागत से चिरपोटी कातरो मार्ग में उच्च स्तरीय पुल, 8.50 करोड़ रूपए की लागत से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 3.84 करोड़ की लागत से 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किए। तांदुला जलाशय अंतर्गत 9.75 करोड़ रूपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें भनसुली नाला 1.05 करोड़ की लागत से जरवाय स्टाप डेम, 1.02 करोड़ की लागत से कसही जलाशय मरम्मत एवं नहर लाईनिंग कार्य, 1.12 करोड़ की लागत से सांतरा जलाशय के नहरों का मरम्मत कार्य, 5.05 करोड़ की लागत से करसा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णाेद्धार एवं नहर प्रणाली का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य, उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक औषधालय सहित 10.41 करोड़ की लागत से निर्मित 29 कार्यों, नगर पालिका निगम भिलाई चरौदा में 2.47 करोड़ की लागत से डा बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन और दुर्ग शहर में 2.06 करोड़ तथा भिलाई नगर में 2.24 करोड़ की लागत से 33/11 केव्ही के 2 नवीन विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने जिन नए स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 14.32 करोड़ की लागत से 15 सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों 1.20 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड (जोगीगुफा) से चीचा, 1.68 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से पोटिया मेडेसेरा, 2.12 करोड़ की लागत से कन्हारपुर से सिल्ली, 1.83 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड टी 05 से खिलोरा मंदिर, 2.30 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से परसदा सहित अन्य सड़क निर्माण कार्यों शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 18.75 करोड़ रूपए की लागत से 18 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिसमें 2.13 करोड़ रूपए की लागत से टठिया मोहलाई मार्ग, 2.31 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से भिंभोरी, 1.32 करोड़ रूपए की लागत से मडियापार से परसदापार से नवागांव, 2.48 करोड़ रूपए की लागत से घोटारूहा से पेण्डरी सहित अन्य सड़क एवं नाली निर्माण का कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में 82.49 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 12 सड़क और 2 हाई स्कूल भवन निर्माण के कार्यों का भी भूमिपूजन किया। जिसमें कुरूदडीह-बटंग-खम्हरिया तथा पान्हदा में सड़क, पान्हदा से अम्लेश्वर मार्ग, बटंग से नारधी, बेलौदी से दरबारमोखली, फुण्डा से अचानकपुर, खपरी बायपास मार्ग, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में शमशान घाट पहुंच मार्ग और चन्दखुरी-दमादपारा, सांकरा-कंडरका मार्ग, ब्रम्हकुमारी आनंद सरोवर बायपास, ग्राम ढाबा मुर्रा पहुंचमार्ग, ग्राम कपसदा सांकरा बायपास निर्माण कार्यों सहित स्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन किया । इसी प्रकार 21.59 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 5 पुलों जिसमें 10.29 करोड़ रूपए की लागत से चिंगरी आलबरस में तान्दुला नदी में उच्च स्तरीय पुल, कुम्हारी-परसदा अम्लेश्वर मार्ग में मध्यम पुल, कुगदा कुरूदडीह मोतीपुर मार्ग में मध्यम पुल, घोटवानी से मुड़पार मार्ग में कुलछुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल, पोटिया से बडेटेमरी मार्ग में पोटिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल तान्दुला जलाशय अंतर्गत 50.43 करोड़ रूपए की लागत के सिपकोन्हा डिस्ट्रीब्यूटरी के रिमॉडलिंग, लाईनिंग एवं कांक्रीटीकरण, बरबसपुर के पास स्टापडेम, किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन के साथ ही भिलाई नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 6.80 करोड़ रूपए की लागत से शहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा मेंटल हेल्थ केयर यूनिट और खाद्य एवं औषधीय संभागीय कार्यालय भवन, इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 8.53 करोड़ रूपए की लागत से सीसी रोड तथा नाली निर्माण के 62 कार्यों, मुख्यमंत्री समग्र/अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के 38.64 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
