प्रदेश
लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आवास न्याय सम्मेलन में 669.69 करोड़ के 414 विकास कार्यों का किया लोकार्पण
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
बिलासपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 25 सितम्बर को जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा सकरी में आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में क्षेत्रवासियों को 669 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत के 414 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 195 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के 247 कार्यों का शिलान्यास तथा 474 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत के 167 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राहुल गांधी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज जैसे ही मैं यहां आया मेरे हाथ में रिमोट कंट्रोल दिया गया, कहा गया आप बटन दबाइए और मेरे बटन दबाते ही एक दो सेकंड में हजारों करोड़ रुपए गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों के बैंक खातों में आ गए। छत्तीसगढ़ की सरकार आज गरीबों के आवास बनवाने के लिए पैसे दे रही है। आज 12 सौ करोड़ रुपए रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में आए हैं, आने वाले सालों में भी आपके खाते में इसी तरह पैसे आएंगे।चुनाव के समय हमने आपसे छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करने वाले वायदे किए थे। किसानो का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी का वायदा हमने किया था, हमने यह वायदा पूरा किया। भूमिहीन मजदूरों को 7000 हजार रुपए प्रतिमाह हमने देना शुरू किया। स्वास्थ्य के लिए 70 लाख परिवारों को हमने 5 लाख रुपए तक इलाज की सुविधा दी। 42 हजार भर्तियां की। युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा आवास न्याय योजना सम्मेलन में आए हितग्राही साथियों को बहुत-बहुत बधाई। आवास योजना किस सरकार ने कब शुरू की, 1985 में जब राजीव जी प्रधानमंत्री थे तब शुरू हुई, इस योजना का नाम उस समय इंदिरा आवास योजना था। आज यह प्रधानमंत्री आवास योजना है। जनगणना नहीं हुई है, आर्थिक सर्वेक्षण नहीं हुआ। आज जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है वह 2011 के जनगणना के आधार पर मिल रहा है। आज राहुल जी ने एक बटन दबाया और 7 लाख लोगों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं। राहुल जी, सदैव से किसान, मजदूर, युवा, महिला, आदिवासी भाई-बहनों और मजदूरों की बात करते हैं। उनके हित की सोचते हैं।पिछले बार जब राहुल गांधी जी आए थे, राजीव युवा सम्मेलन में आए थे, वहां लाखो युवा आए थे। पहली किश्त आज राहुल गांधी जी ने जारी किया है, दूसरी किश्त भी हम देंगे। उप-मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने सम्बोधन में कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि स्वास्थ्य का अधिकार और घर का अधिकार सभी लोगों को मिले। आज उनके सोच की प्रतिपूर्ति यहां इस सम्मेलन में देखने को मिल रही है। आज 47 हजार से अधिक लोगों के खाते में आवास के लिए पैसे का ट्रांसफर किया गया।
‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में शामिल होने मंच स्थल पहुंचे राहुल गांधी और सीएम बघेल...देखें कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
बिलासपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) के फायर एवं एस.डी.आर.एफ. मैदान में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में शामिल होने पहुंच गए है। जहां राहुल गांधी शासन की विभिन्न योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर रहे हैं। सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सांसद दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे कर रहे है। यह सम्मेलन परसदा के फायर एवं एस.डी.आर.एफ. मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
देखें कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
https://x.com/bhupeshbaghel/status/1706219023703400910?s=20
जल्द ही ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ करेंगे। ग्रामीण आवास न्याय योजनांतर्गत प्रथम चरण में राज्य के 47,090 आवासहीन परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। आगामी वर्षों में चरणबद्ध रूप में कुल 10 लाख 76 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की स्थायी प्रतीक्षा सूची के शेष बचे 6,99,439 पात्र परिवारों को आवास स्वीकृति का निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया है ।
इस मौके पर सांसद गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। श्री गांधी और श्री बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 669 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत वाले 414 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1117 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे।
इस मौके पर अतिथियों द्वारा आयोजन स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों से भेंटकर आवास स्वीकृति आदेश, योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक तथा ट्राईसिकल आदि का वितरण करेंगे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री गनियारी-नगोई का शुभारंभ भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के बाद राहुल गाँधी बिलासपुर से सड़क मार्ग होकर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से विस्तारा की नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
LIVE: आवास न्याय सम्मेलन (परसदा, बिलासपुर) #कांग्रेस_है_तो_न्याय_है https://t.co/mbczby3rf4
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 25, 2023
रिश्वत लेते पकड़े गए BEO हाईकोर्ट से हुए बाइज्जत बरी : जानिए कैसे आरोपमुक्त हुए अधिकारी…
बिलाईगढ़। अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ के अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा रिश्वत मामले में पकड़े गए तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी को हाई कोर्ट ने उनके समस्त आरोपों से मुक्त कर दिया है।
यह मामला वर्ष 2008 का है। अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ के अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ शिक्षा अधिकारी रोहित कुमार देवांगन के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा रिश्वत मामले में प्रकरण दर्ज किया गया था, जिन्हें उच्च न्यायालय बिलासपुर ने उनके समस्त आरोपों से मुक्त कर दिया है ।
फर्जीवाड़े में सजा काट चुकी है शिकायतकर्ता
एंटी करप्शन ब्यूरो ने तब शिकायतकर्ता से 5000 रूपये रिश्वत लेने के मामले में रिपोर्ट दर्ज किया था, जबकि शिकायतकर्ता स्वयं फर्जी अंक सूची में कूट रचनाकर शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की नौकरी कर रही थी लेकिन मामला उजागर होने पर नौकरी से बर्खास्त होकर 3 वर्ष 5 माह 08 दिन सजा काट चुकी है। सुनवाई के दौरान यह खुलासा हुआ कि खंड शिक्षा अधिकारी को षडयंत्र पूर्वक फंसा कर परेशान किया गया, जिसके बाद तत्कालीन शिक्षा अधिकारी रोहित कुमार देवांगन को उच्च न्यायालय ने समस्त आरोपों से बरी कर दिया है। उच्च न्यायालय ने तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रोहित देवांगन को आरोप से मुक्त कर दिया। रिश्वतखोरी के मामले में इस तरह शिक्षा अधिकारी का बरी हो जाना दर्शाता है कि षड्यंत्रपूर्वक भी ऐसे मामले तैयार किये जाते हैं। मगर कोर्ट में होने वाली सुनवाई में जब पोल खुलती है तो सरकारी एजेंसी को भी मुहकी खानी पड़ती है।
कभी कुली कभी कुछ बन जाते हैं समझ में नहीं आता कि राहुल बनना क्या चाहते है - सरोज पांडे
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद सरोज पांडेय की पीसी
राहुल गांधी के दौरे पर भाजपा ने साधा निशाना
सरोज पांडेय ने कहा,
छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी का ATM हैं
राहुल गांधी का दौरा मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर है
पीएम आवास के 16 लाख आवास गरीबों का नहीं बनाए
मंत्री टीएस सिंहदेव के पत्र का हवाला देकर लगाया आरोप
राहुल गांधी पर कसा तंज
उनके परिपक्वता पर उठाया सवाल
मुख्यमंत्री आवास योजना एक भ्रम है : सरोज पांडेय
बीजेपी की सरकार में साढ़े 7 लाख पीएम आवास बना
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनिर्मित अत्याधुनिक सेंट्रल लाईब्रेरी का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने कोंडागांव प्रवास के दौरान शासकीय गुंडाधुर महाविद्यालय परिसर में 6 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक सेंट्रल लाईब्रेरी का लोकार्पण कर जिले के युवाओं को बेहतर भविष्य की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी जिले के युवाओं के ज्ञान को बढ़ाने और कौशल विकास में सहायक साबित होगी, जिससे युवा अपने भविष्य को संवार सकेंगे। इस अवसर पर आबकारी, वाणिज्यिक, उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग विभाग मंत्री मोहन मरकाम, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं केशकाल विधायक संतराम नेताम, जिला पंचायत के अध्यक्ष देवचंद मातलाम, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष बंगाराम सोड़ी, गोंडवाना समाज के अध्यक्ष बुधसिंह नेताम, आदिवासी समाज के विभिन्न पदाधिकारी, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बतादें की कोंडागांव जिले को एक एजुकेशन हब बनाने के लिए इस केन्द्रीय ग्रंथालय का शुभारंभ किया गया है । यह ग्रंथालय सभी आयु वर्ग बच्चों, युवाओं व वरिष्ठ - जनों के लिए समर्पित होगी । ग्रंथालय को सुविधा की दृष्टि से न्यूज पेपर मैगजीन जोन, किड्स जोन, डिस्कशन जोन, रीडिंग जोन में बांटा गया है ताकि पढ़ने-समझने के सभी पहलुओं को कवर कर सकें । आज लाइब्रेरी के साथ साथ ई - ज्ञान पोर्टल का भी लोकार्पण किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से 128 सरकारी माध्यमिक विद्यालय और उच्च विद्यालय के पुस्तकालयों में उपलब्ध सभी पुस्तकों का एक डेटाबेस बनाया गया है, और उसे ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है । इसके माध्यम से जिले का कोई भी विद्यार्थी या आम नागरिक, जिन्हें किसी भी किताब की जरूरत है वह घर बैठे बैठे जिले के 128 लाइब्रेरी में उपलब्ध किसी भी किताब को आबंटित करवा सकता है और उसे वह किताब खंड स्त्रोत समन्वयक के माध्यम से 7 दिन के भीतर उपलब्ध करा दिया जायेगा।
साथ ही जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु इन्क्यूबेशन एवं इन्नोवेशन हब कोंडागांव का उद्घाटन किया गया। बेरोज़गारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं और स्टार्टअप्स की इच्छा रखने वाले लोगों को मार्गदशन दिया जा रहा है। इस हेतु आज राज्य के प्रमुख संस्थानों जैसे आईआईटी भिलाई, ट्रिपल आईटी नया रायपुर और हेडस्टार्ट के साथ एमओयू में हस्ताक्षर किया गया। ये संस्थान इनक्यूबेटर में दाखिल फाउंडर्स को व्यापार संचालन में आने वाली विभिन्न आवश्यक बिन्दुओं पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
तालनार में बनेगा 30 बिस्तर वाला अस्पताल एवं छिंदगढ़ में रेस्ट हाउस
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273 करोड़ रूपए की लागत वाले 137 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सुकमा वासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आमसभा में छिंदगढ़ में रेस्ट हाउस और तालनार में 30 बिस्तर वाले अस्पताल निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आमजनों की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए पोरदेम मार्ग में पुलिया निर्माण, मनकापाल से पुसेर मार्ग स्थित मलगेर नदी में पुलिया निर्माण, हम्मीरगढ़ से लिटीरास के बीच बारू नदी में पुलिया निर्माण, सुकमा जिले के मनकापाल, किस्टाराम, जगरगुंडा, बस्तर जिले के पोटानार, धुरागांव गूमड़पाल में धान खरीदी केंद्र के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रोकेल से पेदारास के मध्य बारू नदी पर पुलिया निर्माण और केरलापाल से पोंगा भेज्जी मार्ग स्थित रेवड़ी नाला में पुलिया निर्माण की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले सुकमा और छिंदगढ़ की स्थिति क्या थी और इन पांच सालों में क्या परिवर्तन आया, इसे आप से ज्यादा कोई नहीं जान सकता। पिछली बार मैं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आया था उस दौरान आपने निर्माण कार्य, आजीविका से जुड़े अधोसंरचना और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की मांग की थी। सुकमा वो जगह थी जहां लोग दिन में भी दरभाघाटी पार कर आने से डरते थे और आज रात को भी मोटरसाइकिल से आते-जाते हैं। यह क्षेत्र अब आवागमन की सुरक्षा की दृष्टि से भी सुगम हुआ है। छिंदगढ़ का आज ऐसा कोई गांव नहीं है जो पक्की सड़क से ना जुड़ा हो। सुकमा ब्लॉक के अधिकांश गांव पक्की सड़क से जुड़ चुके हैं। कोंटा में भी अब पहुंच मार्ग और पक्की सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है। पुल-पुलिया का निर्माण लगातार जारी है। जो स्कूल बंद थे, उन्हें हमने फिर से शुरू करवा दिए। पहले यहां पंचायत के चुनाव नहीं होते थे पहली बार है कि सुकमा जिले के हर पंचायत के चुनाव हुए हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज मुझे इस बात की भी खुशी है एल्मागुड़ा में 15 अगस्त को पूरा गांव बिजली से जगमगा उठा। जहां बिजली नहीं पहुंच पा रही है। वहां सोलर लाइट पहुंचाया गया इसके जरिए बिजली पहुंची है। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं थे, आज उन्हें राशन मिल रहा है, उनका राशनकार्ड, और मजदूर कार्ड बन गया है। उन तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। यह सब आपकी इच्छाशक्ति और शासन-प्रशासन के प्रतिबद्धता से संभव हो पाया है। इस सुदूर अंचल में आज आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल खुल रहे। अमृत मिशन योजना के तहत घर-घर पानी पहुंच रहा है। विकास के कार्य लगातार हो रहे हैं। मैं आप सभी को बधाई देता हूं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि त्यौहार मनाने के लिए हम आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के तहत 10-10 हजार रूपए दे रहे हैं। हमारी बोली, संस्कृति, परंपरा और भाषा को सहेजने का काम हमने किया है। सुकमा जिला हमारे दक्षिण छत्तीसगढ़ का प्रवेश द्वार है। ये पीछे नहीं रहना चाहिए। हम लगातार आपके हित में कार्य कर रहे हैं। विकास के काम हो रहे हैं। जिस प्रकार से सुकमा विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है, इस गति को रुकने नहीं देना है। आने वाले समय में भी विकास होता रहेगा।
इस अवसर पर आम सभा को आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने भी संबोधित किया। श्री लखमा ने कहा कि हमारी सरकार में स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में विधायक बीजापुर विक्रम मडांवी, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, कलेक्टर हरीश एस. पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभागीय स्टॉल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय स्टॉल का निरीक्षण के दौरान हितग्राही मूलक योजनाओं के सामग्रियों का वितरण किया। जिसमें 70 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र, वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र समुदाय को दिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा सोलर चलित मोटर ट्राई सायकल प्रदान किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिलेट्स से बने पोषण आहार का वितरण की जानकारी देते हुए पोषण वाटिका में उपलब्ध स्थानीय फल व सब्ज़ियों को प्रदर्शित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने असंगठित कर्मकार मंडल सहायता योजना के तहत 2 लोंगों एक-एक लाख रुपए सहित श्रम विभाग के अन्य योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण किया गया। उन्होंने राजस्व एवं आपदा के द्वारा आरबीसी 6-4 के और स्वेच्छानुदान की राशि और वन विभाग द्वारा प्रतिभावान छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 4 बच्चों को, कृषि विभाग द्वारा बीज मिनी किट,पशुधन विभाग के हितग्राही मूलक योजना का वितरण किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 99 स्टॉफ नर्स की नियुक्ति पत्र और हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के उत्पादों का अवलोकन कर महिला स्व-सहायता समूह और उद्यमियों को प्रोत्साहित किया।
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छिंदगढ़ में नवीन मुसरिया माता के दर्शन कर किया नवनिर्मित मंदिर का लोर्कापण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छिंदगढ़ स्थित नवीन माता मुसरिया मंदिर का लोर्कापण किया गया। उन्होंने मुसरिया माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुसरिया माता क्षेत्र के 64 परगना के ग्रामों की आराध्य देवी मानी जाती है।
मंदिर परिसर पहुंचने पर क्षेत्र के क्षेत्रीय गेड़ी नर्तक दलों द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा 64 परगना के समाज प्रमुख पुजारी गायता, सिरहा, पेरमा, मांझी, पटेल चालकियो का सम्मान परंपरागत पगड़ी पहना कर किया गया।
इस अवसर पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सरपंच श्रीमती चंदना नेगी, अन्य जन प्रतिनिधिगण और कलेक्टर हरिस. एस, एसपी श्री किरण चव्हाण समेत अधिकारी, कर्मचारीगण समेत आमजन उपस्थित रहे।
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल सुकमा जिले को 273.28 करोड़ के 137 विकास कार्याें की दी सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273.28 करोड़ रूपये की लागत के 137 विकास कार्याें का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इनमें 254.10 करोड़ रूपये की लागत के 118 कार्यो का भूमिपूजन और 19.18 करोड़ रूपये के 19 कार्यो का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 257 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, रोजगार नियुक्ति पत्र, आर्थिक सहायता राशि का चेक और सामाग्री का वितरण किया।
मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किए जाने वाले कार्याें में 81.08 करोड़ रूपये लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में 12 उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण एवं चौड़ीकरण-मजबूतीकरण कार्य, विकासखण्ड सुकमा, कोण्टा, छिंदगढ़ के 47 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत 53.38 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाली एकल ग्राम जल प्रदाय योजना के कार्य एवं छिंदगढ़ में 3 करोड़ की लागत से आवर्धन जल प्रदाय योजना का कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार शिक्षा विभाग के हॉस्टल, लाईब्रेरी, स्कूल भवन, अतिरिक्त भवन, पोटा केबिन, लोक निर्माण विभाग के संड़क, पुल-पुलिया, सीसी रोड, जल प्रदाय योजना, माईनर ब्रिज निर्माण, आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास के 3 आश्रम भवन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन, 23 प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य जिसकी कुल लागत 50.77 करोड़ रूपये से अधिक है, आदि कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही 23.70 करोड़ रूपये की लागत के सुकमा में खेल परिसर, महाविद्यालय व विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष, 2 उच्च स्तरीय पुल निर्माण के कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 13.96 करोड़ रूपये की लागत से सुकमा के जिला अस्पताल में 50 बिस्तर क्रिटीकल केयर ब्लाक सहित अन्य 03 स्थानांे पर स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.22 करोड़ रूपये के लागत से 02 सड़क एवं चार सीसी रोड निर्माण, आदिम जाति कल्याण विभाग व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत 4.83 करोड़ रूपये की लागत के सीसी रोड, पुल-पुलिया, सामुदायिक भवन, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन व स्व-सहायता समूह के लिए आजीविका वर्क शेड आदि कार्य, वन विभाग के 5 करोड़ रूपये के 07 नरवा विकास कार्य का भूमिपूजन हुआ।
मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा लोेकार्पित किए जाने वाले कार्याें में जिला निर्माण समिति के तहत 9.47 करोड़ रूपये से निर्मित स्कूल भवन एवं संधारण, शेड निर्माण, जिला अस्पताल में अतिरिक्त भवन निर्माण, माईनर ब्रिज का लोकार्पण शामिल हैं। इसी प्रकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत 1.74 करोड़ रूपए की लागत से पोटाकेबिन, स्कूल भवन की मरम्मत, 34.74 लाख रूपये की लागत से जिला अस्पताल में निर्मित बर्न वार्ड, उप स्वास्थ्य केन्द्र सुकमा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 4.66 करोड़ रूपये की लागत से 9 एकल ग्राम जल प्रदाय योजना और 2 रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना, 2.65 करोड़ रूपये की लागत के 09 उचित मूल्य की दुकान निर्माण, 14 आंगनबाड़ी भवन निर्माण और 30 लाख रूपये की लागत से मुसारिया माता मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया।
रायपुर : छिंदगढ़ का ऐसा कोई गांव नहीं है, जो पक्की सड़क से ना जुड़ा हो: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273 करोड़ रूपए की लागत वाले 137 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सुकमा वासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आमसभा में छिंदगढ़ में रेस्ट हाउस और तालनार में 30 बिस्तर वाले अस्पताल निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आमजनों की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए पोरदेम मार्ग में पुलिया निर्माण, मनकापाल से पुसेर मार्ग स्थित मलगेर नदी में पुलिया निर्माण, हम्मीरगढ़ से लिटीरास के बीच बारू नदी में पुलिया निर्माण, सुकमा जिले के मनकापाल, किस्टाराम, जगरगुंडा, बस्तर जिले के पोटानार, धुरागांव गूमड़पाल में धान खरीदी केंद्र के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रोकेल से पेदारास के मध्य बारू नदी पर पुलिया निर्माण और केरलापाल से पोंगा भेज्जी मार्ग स्थित रेवड़ी नाला में पुलिया निर्माण की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले सुकमा और छिंदगढ़ की स्थिति क्या थी और इन पांच सालों में क्या परिवर्तन आया, इसे आप से ज्यादा कोई नहीं जान सकता। पिछली बार मैं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आया था उस दौरान आपने निर्माण कार्य, आजीविका से जुड़े अधोसंरचना और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की मांग की थी। सुकमा वो जगह थी जहां लोग दिन में भी दरभाघाटी पार कर आने से डरते थे और आज रात को भी मोटरसाइकिल से आते-जाते हैं। यह क्षेत्र अब आवागमन की सुरक्षा की दृष्टि से भी सुगम हुआ है। छिंदगढ़ का आज ऐसा कोई गांव नहीं है जो पक्की सड़क से ना जुड़ा हो। सुकमा ब्लॉक के अधिकांश गांव पक्की सड़क से जुड़ चुके हैं। कोंटा में भी अब पहुंच मार्ग और पक्की सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है। पुल-पुलिया का निर्माण लगातार जारी है। जो स्कूल बंद थे, उन्हें हमने फिर से शुरू करवा दिए। पहले यहां पंचायत के चुनाव नहीं होते थे पहली बार है कि सुकमा जिले के हर पंचायत के चुनाव हुए हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज मुझे इस बात की भी खुशी है एल्मागुड़ा में 15 अगस्त को पूरा गांव बिजली से जगमगा उठा। जहां बिजली नहीं पहुंच पा रही है। वहां सोलर लाइट पहुंचाया गया इसके जरिए बिजली पहुंची है। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं थे, आज उन्हें राशन मिल रहा है, उनका राशनकार्ड, और मजदूर कार्ड बन गया है। उन तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। यह सब आपकी इच्छाशक्ति और शासन-प्रशासन के प्रतिबद्धता से संभव हो पाया है। इस सुदूर अंचल में आज आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल खुल रहे। अमृत मिशन योजना के तहत घर-घर पानी पहुंच रहा है। विकास के कार्य लगातार हो रहे हैं। मैं आप सभी को बधाई देता हूं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि त्यौहार मनाने के लिए हम आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के तहत 10-10 हजार रूपए दे रहे हैं। हमारी बोली, संस्कृति, परंपरा और भाषा को सहेजने का काम हमने किया है। सुकमा जिला हमारे दक्षिण छत्तीसगढ़ का प्रवेश द्वार है। ये पीछे नहीं रहना चाहिए। हम लगातार आपके हित में कार्य कर रहे हैं। विकास के काम हो रहे हैं। जिस प्रकार से सुकमा विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है, इस गति को रुकने नहीं देना है। आने वाले समय में भी विकास होता रहेगा।
इस अवसर पर आम सभा को आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने भी संबोधित किया। श्री लखमा ने कहा कि हमारी सरकार में स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में विधायक बीजापुर विक्रम मडांवी, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, कलेक्टर हरीश एस. पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव जिले को दी 403 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार 24 सितंबर को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान नवनिर्मित बस स्टैंड, सेंट्रल लायब्रेरी, आदिवासी विकास भवन सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान जिलावासियों को 403 करोड़ 68 लाख रुपए के 6108 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें 131 करोड़ 4 लाख रुपए के 5293 कार्यों का लोकार्पण, 259 करोड़ 57 लाख रुपए के 813 कार्यों का भूमिपूजन और शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 13 करोड़ 06 लाख रुपए के राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोकोड़ी में स्थापित हो रहे मक्का प्रसंस्करण संयंत्र के ट्रायल एंड टेस्टिंग के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत भी की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल रविवार को विकास नगर स्टेडियम में आयोजित आमसभा में लोक निर्माण विभाग के सात करोड़ 32 लाख 88 हजार रुपए के दो कार्य, सेतु निर्माण विभाग के 15 करोड़ 28 लाख रुपए का एक कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 1 करोड़ एक लाख रुपए के 5 कार्य, जिला निर्माण समिति के 16 करोड़ 53 लाख 52 हजार रुपए के 39 कार्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 26 करोड़ 3 लाख रुपए के 24 कार्य, नगर पालिका कोंडागांव में 6 करोड़ 53 लाख 81 हजार रुपए का एक कार्य, नगर पंचायत फरसगांव में 29 लाख रुपए के एक विकास कार्य, आदिम जाति कल्याण विभाग के 2 करोड़ 48 लाख 74 हजार रुपए के 30 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 31 करोड़ 34 लाख रुपए के 5164 कार्य, वन विभाग में 4 करोड़ 66 लाख 84 हजार रुपए के 10 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 2 करोड़ 21 लाख रुपए के 15 कार्य और छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कंपनी में 9 करोड़ 1 लाख रुपए के चार कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के 74 करोड़ 52 लाख 31 हजार रुपए के 26 कार्य, 3 करोड़ 35 लाख रुपए के 7 कार्य, जिला निर्माण समिति के 1 करोड़ 36 लाख रुपए के 18 कार्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 24 करोड़ 23 लाख 66 हजार रुपए के 18 कार्य, नगर पालिका कोंडागांव के 91 करोड़ 43 लाख रुपए के 2 कार्य, नगर पंचायत फरसगांव में 4 करोड़ 97 लाख रुपए के 46 कार्य, आदिम जाति कल्याण विभाग के 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए के 1 कार्य, क्रेडा के 3 करोड़ 72 लाख रुपए के 2 कार्य, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड 2 करोड़ 42 लाख रुपए के 5 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 28 करोड़ 76 लाख रुपए के 662 कार्य और छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कंपनी में 9 करोड़ 1 लाख रुपए के चार कार्यों का भूमिपूजन किया।
इन कार्यों में कोण्डागांव में का 02 करोड़ की लागत से निर्मित आदिवासी विश्रामगृह भवन, 06 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक बस स्टैण्ड, 06 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी, बटराली से चेरबेड़ा तक 17 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित सड़क, जल जीवन मिशन अंतर्गत 24 ग्रामों में नल जल प्रदाय करने हेतु 26 करोड़ 03 लाख रूपये के कार्य, पुसपाल से मुखामारी तक 6 करोड़ 57 लाख रूपये की लागत से निर्मित सड़क एवं पुल पुलिया का लोकार्पण, अमृत मिशन अंतर्गत कोण्डागांव में जलापूर्ति हेतु 87 करोड़ 81 लाख रूपये के निर्माण कार्य, धनोरा में 03 करोड़ 44 लाख रूपये लागत के आई.टी.आई भवन एवं 01 करोड़ 91 लाख रूपये के लागत से आई.टी.आई छात्रावास भवन निर्माण कार्य, 18 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन अंतर्गत 24 करोड़ 23 लाख रूपये लागत के नल जल प्रदाय योजना के कार्य, हड़ेली से कुधुर तक 26 करोड़ 04 लाख रूपये की लागत से पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 70 ग्रामों में चौक चौराहों की प्रकाश व्यवस्था हेतु 03 करोड़ 72 लाख रूपये लागत के सोलर हाई मास्ट संयंत्र स्थापना कार्य, चौड़ग से चलका तक 07 करोड़ 18 लाख रूपये लागत के पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, मालाकोट बड़ेपारा से किबई बलेंगा तक 06 करोड़ 67 लाख रूपये लागत से पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण आदि कार्य प्रमुखता से शामिल हैं। इसके साथ ही हितग्राहियों को 13 करोड़ रुपए से अधिक राशि का चेक वितरण तथा 246 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कोकोड़ी में बन रहे मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न 61 नियमित पदों पर, राजस्व विभाग में विभिन्न 15 नियमित पदों पर तथा रोजगार विभाग द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंपों के माध्यम से विभिन्न संस्थानों के लिए चयनित 170 युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, वन मंडलाधिकारी आरके जांगड़े, एन गुरुनाथन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मक्का प्रसंस्करण इकाई के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत की
मुख्यमंत्रीnभूपेश बघेल ने मक्का प्रसंस्करण इकाई के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत की। इसे कोंडागांव के कोकोड़ी में स्थापित किया गया है।
यहां करीब 141 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है मक्का आधारित इथेनॉल संयंत्र। मक्के की खरीदी संयंत्र के ट्रायल एंड टेस्टिंग के लिए आज से शुरू हो रही है।
इस संयंत्र में रोजाना 80 हजार लीटर इथेनॉल का उत्पादन होगा। जिसके लिये प्रतिदिन 210 टन मक्के की जरुरत होगी।
इससे आयल कंपनियों को प्लांट में निर्मित इथेनॉल की आपूर्ति होगी और मक्का खरीदी से क्षेत्र के 45 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।
