प्रदेश

भूपेश बघेल प्रदेश की सेवा के लिये नहीं गांधी परिवार की सेवा के लिये मुख्यमंत्री बने हैं : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा के द्वितीय चरण में शामिल होकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के करतला में आयोजित आम सभा को संबोधित किये इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है इससे पहले भी 2003 में भी बीजेपी ने यात्रा निकली थी और कांग्रेसी कुशासन को जड़ से उखाड़ फेंका था। आज इतिहास फिर स्वयं को दोहरा रहा है और एक बार फिर परिर्वतन यात्रा निकली है और इस बार भी सीएम भूपेश बघेल वाली कांग्रेसी कुशासन को हम जड़ से उखाड़ फेकेगें। छत्तीसगढ़ के वासियों ने बीजेपी के 15 वर्ष का विकास देखा है किन्तु प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन पांच सालों में प्रदेश के विकास को गर्त पर ढ़केल दिया है। इस यात्रा में हमें प्रदेश का विकास ढुंढने से नहीं मिल रहा है तो भूपेश बघेल कौन से विकास की राग अलापते है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जनता के सेवा के लिये नहीं बल्कि गांधी परिवार की सेवा के लिये मुख्यमंत्री बने है। जिस तरह से प्रदेश में शाराब माफिया, कोल माफिया, रेत माफिया, आयरन माफिया, सिंमेट माफिया, गांजा तस्करों का बोलबाला है इससे स्पष्ट हो जाता है कि प्रदेश में पुरी तरह से स्वतंत्र केवल इन्हीं लोग है और यह कार्य बिना संरक्षण के होना असंभव है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पहली ऐसी सरकार है जिन्होंने कम समय में करोड़ों रु का घोटाला किया है 500 करोड़ से अधिक का कोयला घोटाला किया, 600 करोड़ का पीडीएस घोटाला, 5000 करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में घोटाला, 1300 करोड़ का गौठान घोटाला किया साथ ही जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदिक आ रहा है वैसे-वैसे सिमेंट, रेत और छड़ की किमत बढ़ाकर अपने खजाना भरने की नई स्किम चला रहे है। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा में लागातार लोगो की बड़ती संख्या और उनका समर्थन गवाही दे रहा है कि कांग्रेस के कुशासन की ताबाही का परमानेंट अंत होने का तय है। इस आमसभा में कोरबा में क्षेत्रवासियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब कोरबा के साथ-साथ पूरा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के काले शासन से मुक्त होकर पुनः विकास की ओर बढ़ने जा रहा है।

और पढ़ें ...

हर विधानसभा क्षेत्र में दो अक्टूबर को भरोसा यात्रा निकालेगी कांग्रेस

रायपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को छह कमेटियों की मैराथन बैठक हुई। करीब आठ घंटे तक चली बैठक में तय किया गया कि सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में दो अक्टूबर को भरोसा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें सभी बड़े स्थानीय नेता अपने-अपने क्षेत्र में शामिल होंगे। इसके लिए विधानसभावार जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का छत्तीसगढ़ दौरा भी प्रस्तावित किया गया है। राहुल 25 सितंबर को बिलासपुर के तखतपुर में चुनावी सभा करेंगे। इस दौरान वे सीएम आवास योजना के तहत सात लाख आवासों से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को प्रमाणपत्र सौंपेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने एक हजार करोड़ का बजट आवंटित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा 28 सितंबर को बलौदाबाजार में प्रस्तावित है। प्रियंका गांधी चार अक्टूबर को कांकेर में आयोजित पंचायती राज नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। इस दिन कांकेर मेडिकल कालेज का भूमिपूजन भी किया जाएगा। 
और पढ़ें ...

सरकार पर जनता का भरोसा नहीं, परिवर्तन यात्रा को मिल रहा भारी समर्थन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा जारी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, परिवर्तन यात्रा को लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है. प्रदेश सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है. महिला आरक्षण बिल ऐतिहासिक फैसला है. कांग्रेस पार्टी 2 अक्टूबर को भरोसा यात्रा निकालने जा रही है. इस मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं में भरोसे का संकट है. सरकार पर जनता का भरोसा नहीं है. जनता ने सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है.राहुल गांधी के बिलासपुर दौरे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस की कोई भी नेता आए फर्क नहीं पढ़ना है. कांग्रेस के नेता बोल रहे थे कि बीजेपी के स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं है. आज क्या बोलेंगे? प्रियंका गांधी के जाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म हुआ. प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ आके महिलाओं का आवाज बुलंद करना चाहिए.
और पढ़ें ...

राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान में नफरत बेच रहे राहुल गांधी पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

राहुल गांधी पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान में नफरत बेच रहे है,छत्तीसगढ़ में कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान,कर्फ्यू,बिरनपुर में लव जेहाद का विरोध करने पर भुनेश्वर साहू की  बर्बरता से हत्या,हिंदुस्तान जिंदाबाद ,पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलने  पर भिलाई में मलकीत सिंह की हत्या,राजधानी रायपुर के हृदय स्थल में एडिशनल एसपी के पार्किंग में नाबालिक के साथ दुष्कर्म आखिर छत्तीसगढ़ में हो क्या रहा है  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में अपराधियों का जेहादियों का माफियाओं का राज है।हम छत्तीसगढ़ को इस दिशा में जाने नही देंगे।

कांग्रेस की भरोसे की यात्रा पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

भाजपा की परिवर्तन यात्रा से घबराई कांग्रेस इसीलिए भरोसे की यात्रा निकालनी पड़ रही है भरोसे के संकट से जूझ रही है कांग्रेस

महिला आरक्षण पर बोले अरुण साव नारी शक्ति वंदन अधिनियम मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व से संभव हो पाया है पूरे देश में महिलाएं उत्सव मना रही है कांग्रेस ने 27 साल इसे लटकाए रखा था

और पढ़ें ...

शिक्षक को किया गया निलंबित, स्कूली बच्चों की पिटाई के बाद की गई ये बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेंदुआ में पदस्थ शिक्षक सनेश कुमार रत्नाकर को निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा बिलासपुर द्वारा निलंबन की यह कार्यवाही शिक्षक रत्नाकर के विरूद्ध स्कूली बच्चों की पिटाई की शिकायत सही पाये जाने के परिणाम स्वरूप की गई है।
और पढ़ें ...

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव पहुंची रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही भाजपा के केंद्रीय नेंतृत्वों का छत्तीसगढ़ दौरा लगातार जारी है। इसी सिलसिले में केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव आज रायपुर पहुंची हैं। उन्होंने भाजपा का्र्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। परिवर्तन यात्रा को लेकर भी भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ की और उनका हौसला बढ़ाया।इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री काे महिलाओं और बहनों की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के माध्यम से सैनिक स्कूल में भी उनका एडमिशन हो रहा है. विधेयक के माध्यम से राजनीति में भी अहम स्थान देने का काम मोदी जी ने किया है। सबको पता था कि यह काम मोदी ही कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के चुनावी माहौल पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने कहा, प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। ये (प्रदेश सरकार) केवल बातें करते हैं. पीएससी का घोटाला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. महिलाओं को ये बिल्कुल भी सुरक्षा नहीं दे पाए। अभी चुनाव है, इसमें इन्हें करारा जवाब मिलेगा. भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को भरोसा है. मोदी जी के नेतृत्व में ही प्रदेश और देश में हमें आशीर्वाद मिलेगा।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में इंजीनियर-डॉक्टर बनने के लिए फ्री कोचिंग : सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी सुविधा, JEE-NEET की क्लासेस 25 सितंबर से होंगी शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की डॉक्टर-इंजीनियर बनने की चाहत पूरी होगी। फ्री में बच्चों को JEE-NEET की गाइडेंस एक्सपर्ट देंगे। पूरी तैयारी करवाई जाएगी ताकि IIT, NIT और टॉप मेडिकल इंस्टीट्यूशन में दाखिला मिले। छत्तीसगढ़ में सरकार 25 सितंबर से इस योजना को शुरू करने जा रही है। जिसका नाम ‘स्वामी आत्मानंद कोचिंग’ रखा गया है। राज्य के 146 विकासखण्ड मुख्यालयों में बीआरसीसी केन्द्र या इसके नजदीक हायर सेकेण्डरी स्कूल में ऑनलाइन क्लासेस होंगी। इसके अलावा 4 शहरी केन्द्रों जिनमें कि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा में (सीआरसी) संचालित किए जाएंगे। कोचिंग राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के जरिए छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम से चयनित संस्था की ओर से दी जाएगी। सभी कलेक्टर्स और DEO को निर्देश जारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के दिन इसका ऐलान किया था। कोचिंग की तैयारी को लेकर प्रदेश के हर जिले के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। CM के ऐलान के मुताबिक शासकीय स्कूलों के 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जानी है। प्रशासन के अधिकारी ऑनलाइन क्लासेस कहां लगेगी इसका इंतजाम करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रशिक्षण संस्थान का चयन अभी नहीं हो पाया है। इसलिए भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान और गणित विषय के शासकीय संस्थाओं से ऑफलाइन माध्यम से क्लासेस शुरू करें। कोचिंग के लिए भवन या कक्ष का चयन अधिकारी करेंगे। कितने बच्चों को मिलेगी कोचिंग हर क्लास में 100 बच्चों की सीट होगी। 50 मेडिकल और 50 इंजीनियरिंग के कैंडिडेट हो सकते हैं। इस फ्री कोचिंग के लिए 10वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी है। स्टूडेंट का विकासखण्ड, शहर के सरकारी स्कूल में कक्षा 12वीं का नियमित विद्यार्थी होना जरूरी होगा। 12 वीं के बायो, मैथ वाले स्टूडेंट ही पात्र होंगे। अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर कक्षा 10वीं के प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन स्टूडेंट अपने स्कूल प्रिंसिपल से संपर्क कर हासिल करेंगे। कोचिंग हर दिन दोपहर 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक चलेगी।
और पढ़ें ...

शहर में चलाया जाएगा पट्टा वितरण अभियान 15 दिवस के भीतर बटेंगे 15 हजार पट्टे

कोरबा । शहर में गरीबों को शीघ्र ही आवासीय पट्टे बाँटे जाएँगे। छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 के अंतर्गत 15 दिवस में लगभग 15 हजार पट्टे दिए जाएंगे। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने पट्टा वितरण को लेकर आज एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण कर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को पट्टा वितरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर सौरभ कुमार ने बैठक में निर्देशित किया कि अगले सप्ताह 27-28 सितम्बर से शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण प्रारंभ किया जाए। उन्होंने एसईसीएल, सीएसईबी, सिंचाई विभाग सहित अन्य क्षेत्रों में पट्टा वितरण को लेकर किसी तरह की समस्या आने पर उसका निराकरण करते हुए पात्र लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने कहा है। कलेक्टर ने पाली और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में 1200 से अधिक वन अधिकार पट्टो के वितरण के निर्देश देते हुए छूटे हुए लोगों का सर्वे कराने, ग्राम सभा में प्रस्ताव के आधार पर नाम शामिल करने के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि शासन द्वारा वर्षों से काबिज परिवारों को छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 के अंतर्गत पट्टे वितरित किए जाएंगे। इसके लिए एसईसीएल सहित अन्य क्षेत्रों में वर्षों से रह रहे परिवारों को पात्रतानुसार पट्टा प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में पट्टे वितरण के लिए प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा आवश्यक तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। शहर में रहने वाले लगभग 15 हजार परिवारों को पट्टा वितरण करने के अलावा पाली और पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्रों के 1200 से अधिक परिवारों को वन अधिकार पट्टे वितरित किए जाएंगे। ऐसे व्यक्ति जो छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्राप्त करने की पात्रता रखता हो, जो आवासहीन हो, जो संबंधित नगरीय निकाय की मतदाता सूची में दर्ज हो, उसके कुटुम्ब की वार्षिक आय रूपए 2,50,000 (दो लाख पचास हजार रूपये) से अधिक न हो, जिसके कुटुम्ब में कोई व्यक्ति केन्द्र सरकार, राज्य सरकार या इनके उपक्रम की शासकीय सेवा में चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर) नहीं हो और न ही अधिवक्ता, इंजीनियर, डॉक्टर चार्टर्ड एकाउन्टेड जैसा व्यवसायिक सेवा में हो, और न ही निर्वाचित जन प्रतिनिधि हो तथा उसे या उसके कुटुम्ब के किसी सदस्य को पूर्व में उसी नगरीय निकाय में कोई शासकीय भूमि आवंटित नहीं की गई हो पात्र होंगे। ऐसे व्यक्ति, जो अधिनियम के अंतर्गत पात्रता रखते हों, नगर पालिक निगम क्षेत्र में 600 वर्गफीट भूमि से अनाधिक शासकीय भूमि, जिस पर उनका कब्जा 5 वर्ष या इससे अधिक हो (20 अगस्त 2017 से पूर्व), विकास योजना में निर्धारित भू-उपयोग से निरपेक्ष रहते हुए पट्टे के लिये पात्र समझे जायेंगे। भूमि के कब्जे के संबंध में सत्यापन हेतु आधार दस्तावेज निम्नानुसार होंगे भारत निर्वाचन आयोग / राज्य निर्वाचन आयोग की सूची, विद्युत देयक /विद्युत संयोजन का दस्तावेज, टेलीफोन बिल, स्थानीय नगरीय निकाय का संपत्तिकर / समेकित कर पंजी, जलकर भुगतान दस्तावेज, भवन अनुज्ञा / दुकान अनुज्ञा, अधिनियम के अधीन प्रदत्त पट्टाधृति पट्टे, तथा पाँच वर्ष के पूर्व में जारी आधार कार्ड या ड्राईविंग लाईसेंस। कब्जे की अतिरिक्त भूमि का व्यवस्थापन कंडिका (3) निर्धारित सीमा से अधिक भूमि होने पर अतिरिक्त भूमि के व्यवस्थापन नहीं कराये जाने की दशा में अतिरिक्त भूमि का कब्जा छोड़े या हटाये जाने पश्चात् ही कब्जाधारी को पट्टे की पात्रता होगी, अन्यथा वह अपात्र माना जायेगा।
और पढ़ें ...

कोरिया : स्वचछता, पोषण और स्वास्थ्य के विषय पर गम्भीरता से कार्य करने की आवश्यकता -कलेक्टर

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक डेव्हलपमेंट स्ट्रेटजी हेतु जिला स्तर पर एक चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित कलेक्टर कोरिया श्री विनय लँगेह ने कहा कि स्वच्छता के सभी मापदण्ड पर काम करते हुए हमें पोषण और स्वास्थ्य की दिशा में तेजी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि विकास की गति के साथ हमे ध्यान रखना होगा कि भूजल स्तर की गिरावट को ध्यान में रखकर ज्यादा से ज्यादा वर्षा जल को खेती के लिए उपयोग करने की व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है। विदित हो कि नीति आयोग द्वारा आजादी के अमृत काल में आकांक्षी जिले के अंतर्गत विकासखंड चयनित कर उनमें 39 विभिन्न क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखते हुए विकास कार्य कराने की जरूरत है। समस्या है तो उसका जल्द से जल्द निराकरण कैसे करें यही इस शिविर का मुख्य लक्ष्य है। इसमें वही बिंदु रखे गए हैं जिनसे मानव संसाधन का विकास सही तरीके से हो। चिन्तन शिविर का आयोजन जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में जिला पंचायत के मंथन कक्ष में आयोजित किया गया। इसमे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में कलेक्टर कोरिया ने सभी मानक बिन्दु पर एकत्र किए गए आंकड़ों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने सम्बंधित विषयों पर वर्तमान आंकड़ो को दर्ज करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि आदि सभी विषयों पर एक निश्चित लक्ष्य बनाकर काम करें और निर्धारण करने वाले बिन्दु का सही आकलन करते जाएं ताकि हम ब्लॉक डेवलपमेंट के लिए सही प्रदर्शन कर सकें। निचले स्तर पर इस शिविर के व्यापक प्रसार करने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जो फेलो नियुक्त किए जा रहे हैं उनसे निरन्तर सम्पर्क कर अपना काम करें। इसकी वह स्वयं प्रत्येक पखवाड़े में समीक्षा करेंगे ताकि विषयों पर विभागीय समन्वय स्थापित रहे और निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

और पढ़ें ...

*धान खरीदी में केंद्र का योगदान शून्य - कांग्रेस*

*धान खरीदी में केंद्र का योगदान शून्य - कांग्रेस* रायपुर/22 सितंबर 2023। धान खरीदी पर भारतीय जनता पार्टी झूठ बोल रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार का धान खरीदी में कोई योगदान नहीं है। धान खरीदी का पूरा का पूरा पैसा राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जाता है। राज्य सरकार मार्कफेंड के माध्यम से विभिन्न बैंको से कर्ज लेकर धान खरीदी करती है। किसानों को छत्तीसगढ़ में 2640 रूपये, देश ही नही दुनिया में सबसे ज्यादा कीमत भूपेश सरकार दे रही है। भारतीय जनता पार्टी नेता भ्रम फैलाने के लिये जबरिया वाहवाही लेने के लिये राजनीति कर रहे है। पिछले वर्ष 107 लाख मीट्रिक धान की खरीदी कांग्रेस सरकार ने किया था। यह एक बड़ी उपलब्धि है। 15 साल में रमन सरकार के द्वारा इसका आधा धान ही खरीदा जाता था। इस वर्ष 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र का राज्यों से चावल और अन्य अनाज खरीदना और राज्य का अपने किसानों से धान खरीदना दोनों अलग-अलग योजना है। राज्य अपने किसानों को उसकी उपज की पूरी कीमत देने अपने संसाधनों से धान की खरीदी करती है। छत्तीसगढ़ के किसानों से भूपेश सरकार ने 2660 रू. में धान खरीदा है। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात आदि ने तो किसानों को 1000-1200 में धान बेचना पड़ता है। केंद्र सरकार अपनी कल्याण योजनाओं के लिये सस्ते दर पर चावल, गेहूं आदि दुकानों के माध्यम से बांटने के लिये राज्यों से खरीदती है। छत्तीसगढ़ से चावल खरीद कर मोदी सरकार राज्य पर कोई अहसान नहीं करता यह उसकी मजबूरी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र को कल्याण योजनाओं के लिये चावल बिना छत्तीसगढ़ का चावल खरीदे संभव नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार यदि 86 लाख टन केंद्र को चावल न दे तो केंद्र सरकार के पास बांटने के लिये चावल का संकट पैदा हो जायेगा। मोदी सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में चावल का भंडार नहीं है। कर्नाटका ने जब अपनी अन्नभाग्य योजना के केंद्र से 35 लाख मीट्रिक टन चावल मांगा तो केंद्र ने मना कर दिया था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी में सहयोग तो दूर की बात है मोदी सरकार धान खरीदी में अडंगेबाजी करती है। भूपेश सरकार ने जब घोषित समर्थन मूल्य से ज्यादा 2500 रू. धान की कीमत का भुगतान किया तो मोदी सरकार ने सेंट्रल पुल के चावल लेने से मना कर दिया था। तब केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण कांग्रेस सरकार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना चालू कर किसानों को 9000 प्रति एकड़ एवं 10,000 प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ को मिलने वाली केंद्रीय सहायता पर ऐसा बयान देते है जैसे छत्तीसगढ़ की जनता पर मोदी सरकार कोई अहसान कर रही है। संघीय ढांचे में यह राज्य का अधिकार है। केंद्र छत्तीसगढ़ से जीएसटी वसूलता है। कोयला, आयरन ओर, बॉक्साईट जैसे खनिजों का उत्खनन करता है। छत्तीसगढ़ देश का सबसे बड़ा विद्युत उत्पादक है। राज्य को मिलने वाली सहायता छत्तीसगढ़ का अधिकार है खैरात नहीं, भाजपा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ मत करें।
और पढ़ें ...

भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने दो केंद्रीय मंत्री रायपुर पहुंचे

रायपुर. भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने दो केंद्रीय मंत्री रायपुर पहुंचे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल सिंह का रायपुर एयरपोर्ट में महिलाओं ने स्वागत किया. इस दौरान मनसुख मांडविया ने कहा, देश की आजादी के 75 साल बाद महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है. समग्र देश में महिलाओं में खुशी और उत्साह हैं. वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने कहा, छत्तीसगढ़ में इस बार परिवर्तन की लहर है. केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने कहा, छत्तीसगढ़ में जैसे पिछले बार परिवर्तन हुआ, इस बार भी परिवर्तन होगा. पिछली बार भाजपा बहुमत में थी तो परिवर्तन हुआ. लोगों की उम्मीद पर सरकार खरी नहीं उतरती तो लोग परिवर्तन का मन बना चुके होते हैं. छत्तीसगढ़ के लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है. निश्चित तौर पर नवंबर में छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा. केंद्र से राज्य को सहयोग नहीं मिलने के सवाल पर कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने कहा, मोदी जी की सरकार निष्पक्ष सरकार है. सबके साथ समान व्यवहार करती है. सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, इस संकल्प को लेकर मोदी सरकार काम कर रही है. कोई प्रदेश नहीं कह सकता कि किसी के साथ भेदभाव हुआ है. सारी योजनाओं का लाभ हर प्रदेश को मिल रहा है.
और पढ़ें ...

लुटेरों को लेकर बैंक पहुंची पुलिस, वारदात का सीन रीक्रिएशन

रायगढ़। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बैंक रॉबरी के मामले में रायगढ़ पुलिस एक बार फिर प्राइवेट बैंक पहुंची है. रायगढ़ के एसएसपी सदानंद कुमार, एसडीओपी दीपक मिश्रा और पुलिस के आला अधिकारी बैंक पहुंचे हैं. बैंक के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. बैंक खुलने के बाद सभी बैंक कर्मचारियों को बैंक के बाहर खड़ा करवाया गया है. पुलिस बैंक के अंदर पहुंची है. रायगढ़ शहर में मंगलवार 19 सितंबर को हर रोज की तरह प्राइवेट बैंक खुला. बैंक खुलने के बाद बैंक स्टाफ के साथ ही कई आम लोग भी बैंक के अंदर पहुंचे. लेकिन कुछ ही देर में ऐसा कुछ हुआ जिसे अब तक बैंक में मौजूद लोगों ने सिर्फ फिल्मों में देखा था. बैंक में पहुंचा एक आदमी मैनेजर के कैबिन में पहुंचा और हथियार निकालकर उसे धमकाते हुए बैंक में मौजूद रुपये निकालने को कहा. इस बीच कैबिन के बाहर मौजूद और 4 लोगों ने बैंक स्टाफ और वहां मौजूद कुछ और लोगों को अपने कब्जे में ले लिया. बैंक मैनेजर ने जब रुपये देने से मना किया तो बदमाश ने उनकी जांघ में चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद घंटे भर के अंदर बदमाश 5 करोड़ 62 लाख रुपये कैश और गोल्ड लेकर फरार हो गए.
और पढ़ें ...

सूरजपुर के प्रभारी डीईओ सस्पेंड...34 लाख की खरीदी में गड़बड़ी सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर/सूरजपुर।  राज्य सरकार ने पीएम पोषण शक्ति योजना से 34 लाख की मिलेट्स से बनी सामग्री की खरीदी में अनियमितता के मामले में डीईओ सूरजपुर को निलंबित किया है। प्रभारी डीईओ राम ललित पटेल को निलंबन अवधि में जेडी कार्यालय सरगुजा में अटैच किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में आरंग के बीईओ एनपी कुर्रे को भी निलंबित कर जेडी रायपुर अटैच किया गया है। बीईओ ने बिना कार्य के 9 सहायक शिक्षकों को अपने कार्यालय में अटैच किया था। वहीं कई महीनों से अनुपस्थित शिक्षिका हेमलता यादव को वेतन भुगतान जारी रखने के मामले में निलंबित किया गया है ।
और पढ़ें ...

कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी के जन्मदिन 24 सितंबर को बड़ा आयोजन

कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी के जन्मदिन 24 सितंबर के अवसर पर कैट प्रदेश कार्यालय में विशाल निशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया जा रहा है | कैट के प्रदेश कार्यालय में अमर परवानी का जन्मदिन दोपहर 12ः00 बजे केक काटकर मनाया जायेगा। कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों,सभी व्यापारी एवं कैट के सभी सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे | कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी के जन्मदिन पर आयोजित विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर में पूरे प्रदेश के 100 से भी ज्यादा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे साथ ही स्वस्थ्य व्यापारी स्वास्थ्य व्यापार की थीम पर प्रदेश के जानेमाने स्पेशलिस्ट डाक्टरों से अपना अपना स्वास्थ्य जांच करवाएंगे |
और पढ़ें ...

प्रेशर IED की चपेट में आने से DRG जवान घायल, आनन फानन में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

बीजापुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को है और प्रदेश के नक्सली क्षेत्र में नक्सली सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रेशर IED फटने से एक आरक्षक घायल हो गया। आनन फानन में आरक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल आरक्षक का नाम सन्नू हेमला है। जो DRG जवानों के साथ दूरधा जंगल में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दोरान IED में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
और पढ़ें ...

संगोष्ठी से राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को मिलेगी एक नई दिशा : मंत्री अमरजीत भगत

संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत ने आज यहां महंत घासीदास संग्रहालय के सभागार में पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय के क्षेत्र में नवीनत शोध (मध्य भारत के विशेष संदर्भ में) विषय पर आयोजित तीन दिवस राष्ट्रीय संगोष्ठी शुभारंभ किया। मंत्री श्री भगत ने शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि संगोष्ठी में दिल्ली, कोलकाता सहित पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के शोध अध्येता शामिल हुए है। मुझे आशा है कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय के क्षेत्र में हुए नवीन अध्ययन, खोज, अभिलेखीकरण और तकनीक प्रयोग को प्रकाश में लाने के उद्देश्य से संगोष्ठी में जो सार्थक विमर्श होगा। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को एक नई दिशा मिलेगी।
संस्कृति मंत्री ने कहा कि मध्य भारत में बसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों का भारत में महत्वपूर्ण स्थान है। सुदूर अतीत में दक्षिण कोसल, दंडकारण्य, रतनपुर राज, महाकोसल आदि नामों से ज्ञात इस राज्य का इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है। यहाँ के लोगों ने अपनी विशिष्ट संस्कृति और जीवन शैली विकसित की है। यहाँ पहले राज्य शासन द्वारा 58 स्मारक संरक्षित किए गए थे। इस वर्ष हमने सरगुजा जिले के महेशपुर स्थित 04 स्मारकों को भी संरक्षण में ले लिया है। अब राज्य शासन द्वारा संरक्षित स्मारकों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फैली पुरासंपदा का सर्वेक्षण, पहचान, छायांकन, संकलन, संरक्षण, प्रदर्शन, उत्खनन और रखरखाव का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिला पुरातत्त्वीय संघ संग्रहालयों का उन्नयन, संग्रहालयों में सुरुचिपूर्ण प्रदर्शन, महत्वपूर्ण शिल्पाकृतियों की प्रतिकृति का निर्माण, पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय पर केंद्रित प्रदर्शनियों और शोध-संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही पुरातत्त्वीय सर्वेक्षण, उत्खनन, पुरावस्तुओं का प्रकाशन और संरक्षण, अभिलेखागार में अभिलेखों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का संकलन, संरक्षण, शोध कार्य और प्रचार-प्रसार विभाग द्वारा समय-समय पर किया जाता है। मंत्री श्री भगत ने इस मौके पर शोध संक्षेपिका पुस्तिका का विमोचन किया।

पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय विभाग द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी सृजन पीठ के पूर्व अध्यक्ष आचार्य रमेन्द्र नाथ मिश्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण नागपुर (महाराष्ट्र) के पूर्व निदेशक डॉ.जी.एम. ख्वाजा, राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली के पुरातत्वविद् एवं संग्रहालय विज्ञानी डॉ. संजीव कुमार सिंह, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एस. के. चहल, राज्य अभिलेखागार कोलकाता के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. आनंदा भट्टाचार्य सहित संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य व अन्य विद्ववजन विशेष तौर उपस्थित थे।

और पढ़ें ...