प्रदेश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का सीजी दौरा : भाजपा ने एक बार फिर सवालों के जरिए हमला बोला *

*मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना कांग्रेस का एक और नया झूठ व छल : भाजपा* *पूर्व मंत्री पांडेय ने कहा : कांग्रेस के केन्द्रीय नेताओं और प्रदेश की जनता का भरोसा खो चुकी भूपेश सरकार भरोसे का सम्मेलन कर रही है* *श्रम विभाग में कानूनों के खुले तौर पर उल्लंघन और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के लाभ से वंचित रखे जाने का आरोप लगाया पूर्व मंत्री पांडेय ने* *कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर एक बार फिर सवालों के जरिए हमला बोला और उन सवालों का जवाब मांगा* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जा रही मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना को कांग्रेस का एक और नया झूठ व छल बताया है। श्री पांडेय ने उक्त योजना को नितांत अव्यावहारिक करार देते हुए कहा कि चुनाव के करीब आते ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के माध्यम से कराए जा रहे भरोसे का सम्मेलन प्रदेश सरकार के प्रति कांग्रेस नेतृत्व और प्रदेश की जनता के खत्म हो चुके भरोसे का प्रतीक बन चुका है। श्री पांडेय ने कहा कि उक्त योजना में 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले और 10 वर्ष पूर्व पंजीबद्ध अभ्यर्थियों को 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान किया गया है, लेकिन इस योजना में अर्हताएँ प्राप्त पंजीकृत मजदूर कुल वृध्द मजदूरों का एक प्रतिशत भी नहीं है। अतः यह योजना मात्र दिखावा है। प्रतिवर्ष मजदूरों के नवीनीकरण की प्रक्रिया में ऐसे पात्र मजदूरों की संख्या नगण्य है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जो अटल पेंशन योजना लागू की है, उसमें कोई व्यक्ति, जिसकी उम्र 45 वर्ष है और वह यदि 15 साल तक अपना अंश जमा करता है तो उसे 60 वर्ष की आयु के बाद आजीवन प्रतिमाह 15 सौ रुपए से लेकर 5 हजार रुपए बतौर पेंशन मिलेंगे। इसलिए प्रदेश सरकार की यह योजना पूर्णतः फर्जी है। श्री पांडेय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ प्रवास पर सवाल करते हुए उनसे सवालों का जवाब भी मांगा है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री पांडेय ने गुरुवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि श्रम विभाग में कौशल विकास योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपए से ज्यादा कंपनियों को भुगतान किया गया है। केन्द्र की आरपीएल कौशल विकास योजना में जिस राष्ट्रीय कंपनी को मजदूरों के कौशल विकास योजना का कार्य दिया था, उसे मंत्री के नजदीकी एक ही व्यक्ति को पेटी कॉन्ट्रैक्ट दे दिया गया और बड़ी संख्या में मजदूरों का फर्जी कौशल उन्नयन किया गया, फर्जी तरीके से राशि की बंदरबाँट की गई है। इस योजना में मजदूरों के कार्यस्थल पर प्रशिक्षण दिया जाना है जबकि श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्यालयों में फर्जी मजदूरों का प्रशिक्षण कराकर भारी राशि का घोटाला किया गया है। श्री पांडेय ने कहा कि मंडल की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में वर्तमान सरकार ने अधिकांश योजनाओं का लाभ उसकी प्रक्रिया को जटिल करते हुए बंद कर दिया है। श्रमिकों के बीच लोकप्रिय कन्या विवाह योजना, जिसके तहत श्रमिकों की कन्याओं के विवाह हेतु 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती थी एवं नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, जिसके तहत श्रमिकों के बच्चों को 15 सौ रुपए से लेकर 55 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति कक्षा 1 से लेकर स्नातकोत्तर के छात्रों को प्रदान की जाती थी। इन योजनाओं को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूर्णतः बंद कर दिया है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय पूर्व में पंजीकृत लगभग 18 लाख श्रमिकों के पंजीयन में से वर्तमान सरकार द्वारा करीब 9 लाख पात्र निर्माण मजदूरों का पंजीयन रद्द कर उन्हे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया गया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन हेतु कुल 35 लाख श्रमिकों द्वारा आवेदन किया गया था परंतु मात्र 93 हजार श्रमिकों का ही पंजीयन किया गया। श्री पांडेय ने कहा कि वर्तमान काग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में भ्रष्टाचार की संलिप्तता के कारण अपात्र लोगों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिया जा रहा है और पात्र लोगों को योजनाओं के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। इसी तरह प्रवासी मजदूरों की संख्या पलायन को देखते हुए उसका पंजीयन रजिस्टर बनाने का प्रावधान है लेकिन पंजीयन रजिस्टर आज तक नहीं बनाया गया। श्री पांडेय ने कहा कि नये निर्माण श्रमिकों के पंजीयन की प्रक्रिया बहुत जटिल एवं भ्रष्टाचारयुक्त होने के कारण नए श्रमिकों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है तथा पुराने पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण भी नहीं हो रहा है। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्री पांडेय ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा मंडल के सेस (आय) के 600 करोडॉ रुपए में मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ न देकर पूरे प्रदेश में विज्ञापन/प्रचार में करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है, जो कि मंडल के अधिनियम एवं सर्वोच्च न्यायालय की सिफारिशों के विरुद्ध है। श्री पांडेय ने बताया कि नियमानुसार मंडल का स्थापना खर्च, कुल सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में हुए खर्च का 5 प्रतिशत ही किया जा सकता है, जबकि वर्तमान सरकार द्वारा में करीब 15 प्रतिशत स्थापना खर्च किया जा रहा है जो कि नियम का घोर उल्लंघन है। श्री पांडेय ने आरोप लगाया कि देश में छत्तीसगढ़ राज्य पहला ऐसा प्रदेश है जहां श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। प्लेसमेंट दैनिक वेतनभोगी जैसे कम वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का जिले से बाहर स्थानांतरण किया जा रहा है। इन स्थानांतरण में भारी पैसा वसूल किया जा रहा है तथा मंडल को भी तबादला उद्योग का केंद्र बनाकर भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल और छत्तीसगढ़ सन्निर्माण कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी भी उपस्थित थे। *कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से सवाल* भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्री पांडेय ने कांग्रेस अध्यक्ष और गांधी परिवार के मुखौटा मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर एक बार फिर सवालों के जरिए हमला बोला और उन सवालों का जवाब मांगा है। श्री पांडेय ने तंज कसा कि पिछली बार भी कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा के सवालों का जवाब दिए बिना ही लौट गए थे क्योंकि उनकी सभा से जनता जाने लगी थी। इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जनता से रुकने की अपील तक करनी पड़ी थी। श्री पांडेय द्वारा पूछे गए सवाल इस प्रकार हैं : 1. क्या कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पीएससी की गड़बड़ियों और गोटाले के पीड़ित अभ्यर्थियों से मिलेंगे? 2. राहुल गांधी के सामने पीएससी के अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी की शिकायत की थी। क्या राहुल गांधी ने इस बारे में प्रदेश सरकार को कोई निर्देश दिए हैं? यदि हाँ तो क्या उस पर कार्रवाई होगी? 3. यदि मुख्यमंत्री बघेल पर कांग्रेस को भरोसा है तो आज कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे क्या भरे मंच से यह ऐलान करेंगे कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सीएम के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी और सीएम बघेल पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे। 4. प्रभु श्री राम के ननिहाल आकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को यह जवाब देना चाहिए कि देश में सनातन धर्म को समाप्त करने संबंधी उनके बेटे प्रियंक खड़गे और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बघेल के पिता नन्द कुमार बघेल के बयानों के लिए वह माफ़ी मांगेगे? कांग्रेस अध्यक्ष के नाते वे प्रियंक खड़गे पर के खिलाफ कोई संगठनात्मक कार्रवाई करेंगे? 5. राहुल गांधी ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का वादा किया था और कहा था कि किसानों के खेत से ही फसल को खरीद लिया जाएगा और फूड प्रोसेसिंग यूनिट में किसानों के बच्चों को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बताएँ कि कितनी फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगी और किसान के कितने बच्चों को रोजगार मिला? 6. मंडी शुल्क माफ करने का वादा करके 102 रुपए प्रति क्विंटल मंडी शुल्क किसानों से क्यों लिया जा रहा है? 7. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पहले भी छत्तीसगढ़ आये थे तब उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी का यथोचित सम्मान नहीं किया था। क्या आज खड़गे छत्तीसगढ़ महतारी को सम्मानपूर्वक माल्यार्पण करेंगे? 8. छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों ने सिंचाई पम्प के लिए आवेदन किया था, उन्हें अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे इस पर क्या बोलेंगे? ---------------
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार महिलाओं की मौत, मचा हड़कंप

बालोद/ धमतरी।  छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली अपना कहर बरपा रहा है, अचानक हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बालोद जिले में तीन महिलाओं की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम किसना की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्रवाई कर रही। वहीं दूसरी घटना धमतरी की है, जहां एक महिला ने आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अपनी जान गवा दी। कुल मिलकर आज 4 लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिलाएं खेत में काम करने गए थे और बारिश होने पर पेड़ के नीचे गए। इसी दौरान तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। घटना के बाद तत्काल तीनों को देवरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक चमेली निषाद ,कामीन निषाद और बिसंतीन साहू ग्राम किसना के निवासी हैं। बताया जा रहा कि मृतक दो महिलाएं एक ही परिवार के हैं। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

और पढ़ें ...

खाद्य मंत्री श्री भगत ने उलकिया में फूडपार्क का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल पर सरगुजा (अंबिकापुर) जिले के विकासखंड सीपापुर के ग्राम उलकिया में खाद्य मंत्री श्री भगत ने  जिले में प्रथम फूडपार्क का लोकार्पण किया। नवीन फूडपार्क की स्थापना हेतु राज्य शासन द्वारा 6 करोड़ 27 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी।
    
खाद्य मंत्री श्री भगत ने कहा कि आज सीतापुर के ग्राम उलकिया में फूडपार्क की स्थापना की गई है। फूडपार्क में फूड प्रोसेसिंग उद्योग से कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण में आसानी होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी फूडपार्क के लिए बिजली, पानी और आवागमन की सुविधा की आवश्यकता होती है। इन सभी मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।  छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा हर वर्ग की उन्नति और प्रगति हेतु केंद्रित है। उन्होंने सभी लोगों को बधाई दी।  

कलेक्टर  कुंदन कुमार ने बताय कि इस परियोजना हेतु 8.920 हेक्टेयर क्षेत्र का आधिपत्य जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा     से सीएसआईडीसी को हस्तांतरित किया गया है। उक्त प्रस्तावित नवीन फूडपार्क में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की स्थापना के लिये 3000, 5000, 7500, 10000 वर्ग फीट क्षेत्रफल के लगभग 60 भूखण्ड प्रावधानित है, जिससे शासन को विभिन्न टैक्सों के माध्यम से राजस्व की प्राप्ति होगी। इस नवीन फूडपार्क के स्थापना होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 

    कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  सुनील शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के  अटल बिहारी यादव, राज्य उर्दू अकादमी के सदस्य  बदरूदीन इराकी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिमा, नगर पंचायत अध्यक्ष  प्रेमदान कुजूर,  आदित्य भगत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री ने श्रमिकों-किसानों के बेहतरी योजना बनाकर कर रही है सशक्तः सुशील सन्नी अग्रवाल

राज्य के प्रवासी श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए 
 हुआ मंथन

रायपुर, 27 सितम्बर 2023

राज्य के प्रवासी श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए   हुआ मंथनराज्य के प्रवासी श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए   हुआ मंथनराज्य के प्रवासी श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए   हुआ मंथन

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और यूएनडीपी के संयुक्त तत्वाधान में आज यहां राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में प्रवासी श्रमिकों के विशेष संदर्भ में श्रमिक कल्याण को सशक्त बनाना और राज्य में सामाजिक सुरक्षा को प्रशस्त करना विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में मंडल के अध्यक्ष  सुशील सन्नी अग्रवाल शामिल हुए। श्री अग्रवाल ने कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की सोच है कि वे राज्य के श्रमिक और किसान सशक्त हो, सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ श्रमिकों को सामाजिक सम्मान मिले। इसके लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री की पहल पर श्रमिक हितैषी योजनाओं के माध्यम से उनके सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है, ताकि अंतिम छोर के श्रमिक और किसान को इसका लाभ मिल सके। 
छत्तीसगढ़ भवन एवं  अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि योजना बनाना आसान है लेकिन योजना बनाकर उनका क्रियान्वयन करना चुनौतीपुर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिक एवं श्रमिकों के परिवारों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उत्थान के लिए लगभग 72 योजनाएं संचालित की जा रही है। सभी योजनाएं बेहतर ढंग से संचालित हो रही है। इससे श्रमिकों को लाभ मिल रहा है। इसके लिए मैं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को बधाई देता हूॅ। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकासखण्डों में श्रम संसाधन केंद्र बनाए गए है। कोई भी श्रमिक यदि किसी समस्या को लेकर आते है तो वह निराश व हताश नहीं होना चाहिए। अधिकारी कर्मचारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए ऐसे श्रमिकों के समस्याओं का शीघ्र निराकरण की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों को निःशुल्क पंजीयन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कुछ सुविधाकेंद्रों मंे श्रमिकों से तय की गई राशि से अधिक राशि लिये जाने की शिकायत आ रही है उस पर नियंत्रण रखने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने श्रम संसाधन केंद्रों में भी पंजीयन आदि की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। 
इस मौके पर श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप श्रमिकों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से  अब श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के आवेदन सरल और सुगम माध्यम से प्राप्त होंगे। साथ ही श्रम संसाधन केंद्रों से प्राप्त होने वाले आवेदनों को सीधा विभागीय पोर्टल में जोड़ा गया है जिससे श्रमिकों को इसका त्वरित लाभ मिलेगा। कार्यशाला को श्रम आयुक्त श्री भीम सिंह और यूएनडीपी के छत्तीसगढ़ हेड श्री अमित कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में अपर श्रमायुक्त श्रीमती सविता मिश्रा, श्री एस. एल. जांगडे़ सहित प्रदेशभर के श्रम अधिकारी, श्रम निरीक्षक और यूएनडीपी व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

कार्यशाला में चर्चा के दौरान बताया गया कि श्रम विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी के समय लगभग 5.29 लाख प्रवासी श्रमिक राज्य में वापस आए उनके रहने-खाने, आवागमन, स्वास्थ्य, सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया। हेल्पलाईन सेंटर के माध्यम से श्रमिकों के समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। फंसे हुए श्रमिकों को रेल और बस के माध्यम से राज्य में वापसी कर उनके गंतव्य तक पहुुंचाया गया। प्रवासी श्रमिकों के समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 20 हजार 744 श्रमिकों को असंगठित और 58 हजार 709 श्रमिकों को निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीयन किया गया। प्रवासी श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पंजीयन शिकायतों का निराकरण एवं डाटाबेस तैयार करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य प्रवासी श्रमिक नीति 2020 बनाकर 19 जुलाई 2021 को लागू किया गया है। 
अधिकारियों ने चर्चा के दौरान बताया कि मुख्यमत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत निर्माण श्रमिकों को नये आवास क्रय या स्वयं के भूखण्ड पर आवास निर्माण के लिए 1 लाख रूपए का अनुदान प्रदान किया जाता है। वहीं ऐसे निर्माण श्रमिक जिन्होंने 60 वर्ष पूर्ण कर लिया हो और मंडल में निर्माण श्रमिक के रूप में कम से कम 10 वर्षों तक पंजीकृत है, उनके लिए 1500 रूपए प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान किया गया है। निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना  के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। मुख्यमंत्री नोनी बाबू में मेघावी शिक्षा सहायता योजना के तहत विदेश में स्नातकोत्तर की अध्ययन को जोड़ा गया है। जिसमें 50 लाख रूपए तक की राशि का प्रावधान किया गया है। शैक्षणिक सहायता योजना के तहत 3 से 30 हजार रूपए, मेघावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहज 5 हजार से 1 लाख रूपए तक और खेल-कूद प्रोत्साहन योजना के तहत 5 हजार से 1.5 लाख रूपए तक का प्रावधान किया गया है।  

और पढ़ें ...

राजेश मूणत को भूपेश बघेल की चुनौती मंजूर मुख्यमंत्री के 36 हज़ार करोड़ के विकास की खोज में दूरबीन लेकर खोजबीन करेगी भाजपा

राजेश मूणत को भूपेश बघेल की चुनौती मंजूर
मुख्यमंत्री के 36 हज़ार करोड़ के विकास की खोज में दूरबीन लेकर खोजबीन करेगी भाजपा
राजेश मूणत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीन महीने में 36 हजार करोड़ के विकास कार्य की घोषणाओं वाले बयान के जवाब में पूर्व PWD मंत्री  राजेश मूणत का आधिकारिक वक्तव्य

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व PWD मंत्री राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर  जनता के बीच भ्रम फ़ैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने रायपुर शहर में सीएम भूपेश बघेल के कार्यक्रमों, अप्रत्यषित घोषणाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल कितना भी भ्रम फ़ैलाने का प्रयास  कर लें, हकीकत सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज से लेकर पिछले पौने 5 साल में भूपेश बघेल ने रायपुर राजधानी में एक भी ऐसा बड़ा प्रोजेक्ट का भूमिपूजन नहीं किया जिसका लोकार्पण स्वयं तय समय में किया हो ,वह अबतक के भाजपा के पिछले कार्यकाल के दौरान स्वीकृत हुए कार्यों पर वाहवाही लूटने का प्रयास ही करते पाए जा रहे हैं। 

श्री राजेश मूणत ने कहा कि भूपेश बघेल के पाप का घड़ा भर चुका है,वह भ्रष्टाचार के आरोपों से इस कदर घिर चुके हैं कि कभी भी उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई संभावित है। वह अच्छे से जान चुके हैं कि जनता नें मन बना लिया है और अब कुछ महीनों में कांग्रेस सत्ता से बेदखल होनी वाली है और वह चुनाव हारने वाले हैं, इसलिए बचे खुचे दिनों में  चुनावी घोषणा करके शिलालेख पर अपना नाम लगवाना चाहते हैं। 

(1) राजेश मूणत ने कहा कि आज जिस तेलीबांधा फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण का भूमिपूजन किया गया है, उसके निर्माणकार्य के लिए बजट की मंजूरी भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में साल 2017 में ही दे दी गई थी, लेकिन भूपेश बघेल सरकार के काम की गति ऐसी थी की उनकी सरकार ने शायद कमीशन खोरी के चक्कर में जानबूझकर 5 साल तक उसका निर्माण रोककर रखा। 

(2) राजेश मूणत ने कहा कि  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 5 साल बाद  "एक्सप्रेस वे  फ्लाईओवर"  का लाभ  नजर आ रहा है, जबकि पूर्व में बने  "एक्सप्रेस वे  को जानबूझकर बाधित कर रखा गया था। बघेल ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए "एक्सप्रेस वे" को जांच के  दायरे में डालकर जनता को उसका लाभ लेने से वंचित कर दिया। 5 साल होने के उपरांत आज तक जांच में कुछ नहीं निकला। 


(3) राजेश मूणत ने कहा कि आज भूपेश बघेल जिस "खारून रिवर फ्रंट निर्माण" का श्रेय लेने के लिए अपनी पीठ थपथपा की कोशिश कर रहे हैं, किंतु जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आवास एवं पर्यावरण मंत्री के  तौर पर मैंने इसे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी, तब यही कांग्रेस इसका विरोध करती दिखती थी। 

(4) राजेश मूणत ने  शारदा चौक से तात्यापारा चौक सड़क के चौड़ीकरण कार्य के भूमिपूजन को दिखावा बताया।उन्होंने कहा  कि  तात्यापारा चौक सड़क के चौड़ीकरण  को लेकर भाजपा के शासनकाल में सर्वे करवाया गया था, अगर वाकई में कार्य को अमलीजामा पहनाने  मंशा होती, तो 5  साल बाद चुनाव तक  इंतज़ार ना किया जाता।  मूणत ने कहा कि यह भूमिपूजन भी  भूपेश बघेल की दूसरी घोषणाओं की तरह दिखावा ही  साबित होगा।   

मूणत ने कहा कि जिस रायपुर शहर को भाजपा सरकार के कार्यकाल में संवारा गया था, उसे कांग्रेस ने खोदापुर बना दिया है। भूपेश बघेल जानते हैं,छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर बह  है। रायपुर शहर की जनता भाजपा के साथ है, इसलिए चुनावी स्टंट के लिए घोषणा कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि रायपुर की चारो विधानसभाओं में भाजपा की जीत होगी। 

 राजेश मूणत ने  कहा कि भाजपा सरकार के  15 सालों से अपने 3 महीने के कार्यकाल की तुलना करना हास्यास्पद हैं। भूपेश बघेल का यह झूठ कोई छोटा सा बच्चा भी बड़ी आसानी से पकड़ लेगा।  उन्होंने कहा कि  भूपेश बघेल को अगर भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास देखना ही है,तो एक बार राजनीति से उठकर उनके साथ रायपुर पश्चिम विधानसभा का दौरा करे लें, उनकी आंखे खुल जाएंगी और सारा घमंड चकनाचूर हो जायेगा, क्योंकि निर्माण सारे कार्य भाजपा शासनकाल की ही देन हैं। 

मूणत ने कहा कि भूपेश बघेल  जानते हैं कि वह झूठे हैं, वह भयभीत हैं,इसलिए शायद ही उनका न्योता स्वीकार करने की हिम्मत जुटा पाएंगे। लेकिन भाजपा उनके कथन को सप्रमाण नकारेगी।  मूणत ने बताया कि वह स्वयं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दूरबीन लेकर भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुए  कार्यों को खोजने निकलेंगे।

और पढ़ें ...

मेरी माटी मेरा देश व स्वच्छ्ता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत निकाली गई कलश यात्रा

जिला प्रशासन महासमुंद एवं नेहरू युवा केंद्र महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नगरी सिरपुर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर वहां उपस्थित विभिन्न पर्यटकों को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के बारे में जिला युवा अधिकारी अर्पित कुमार तिवारी ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया। जिसके तहत भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। अपूर्व चंद्रा के मुताबिक, पिछले साल आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान, हर घर तिरंगा बेहद सफल रहा था और इस साल आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ’मेरी माटी मेरा देश’ की शुरूआत हो रही है। बता दें कि इस अभियान के दौरान देशभर में ’अमृत कलश यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह ’अमृत कलश यात्रा’ देश के हर कोने-कोने से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर दिल्ली आएगी। इन 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी।

यह ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भव्य प्रतीक बनेगी। संस्कृति सचिव के मुताबिक, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, एक वेबसाइटhttps://merimaatimeradesh.gov.in/लॉन्च की गई है, जहां लोग मिट्टी या मिट्टी का दीपक हाथ में लेकर अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के पीछे का उद्देश्य भारत को एक विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को खत्म करने, हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने, एकता और एकजुटता बनाए रखने, नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने और राष्ट्र की रक्षा करने वालों का सम्मान करने पर ध्यान केंद्रित करना है। जिसमें नेहरू युवा केंद्र महासमुंद के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अमन रात्रे,  नरेंद्र ध्रुव,  अंजली शर्मा,  केदारनाथ दीवान,  युथ क्लब से शंकर दीवान ,चैन सिंह दीवान हेमसिंह, इत्यादि सहित ग्रामीण जन भी भारी जनसंख्या में उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

TRANSFER : बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, 24 उप निरीक्षक बदले गए …

दुर्ग। जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ है। एसपी ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है जिसमे 24 उप निरीक्षकों के नाम शामिल है।

 

देखें आदेश : 

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी नई दिल्ली के द्वारका में नवनिर्मित “छत्तीसगढ़ निवास“ का किया वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी नई दिल्ली के द्वारका में नवनिर्मित “छत्तीसगढ़ निवास“ का किया वर्चुअल शुभारंभ

छत्तीसगढ़वासियों को राजधानी दिल्ली में मिला नया भवन

60 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से बना है नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास

सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है छत्तीसगढ़ निवास

और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर शहर को दी 1021.59 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने रायपुर शहर को दी 1021.59 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

134.66 करोड़ की लागत वाली शारदा चौक से तात्यापारा चौक सड़क के चौड़ीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने 473.17 करोड़ रूपए की लागत वाले तेलीबांधा चौक और रिंग रोड़ क्रमांक 1 से अग्रसेन धाम  चौक लाभांडी तक 6 लेन फ्लाई ओवर ब्रिज का किया भूमिपूजन

श्री बघेल ने खारून रिवर फ्रंट निर्माण , माडर्न तहसील भवन एवं  नए जिला पंजीयक कार्यालय के निर्माण की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस वे (टेमरी) से माना व्हीआईपी मार्ग पर ऐलिवेटेड कारिडोर सहित रिंग रोड़ 01 उद्योग भवन के समीप एनएच 53 पर फ्लाई ओवर के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन

और पढ़ें ...

धरसीवां विधानसभा के विकास कार्यों के लिए विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया......

रायपुर। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से धरसीवां विधानसभा क्षेत्र से आज अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना नवीनीकरण कार्य के अंतर्गत और विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के अथक प्रयासों से आज साकरा से पठारीडीह मार्ग, गुमा से खारुन नदी शमशान घाट पहुंच मार्ग, कुथरेल से मेंहरसखा मनोहरा मार्ग, अकोली से गिधौरी मार्ग, टेकरी से मांडर हायर सेकेंडरी स्कूल तक, मोतीपुर से महादेवपुर तक, केवतरा परसवानी पचदेवरी पहुंच मार्ग, सिलियरी से मलौद मार्ग, बेलटूकरी से सुंदरा मार्ग, गिरौद से सिलतरा मार्ग, मोहरेगा मेंन रोड से भरवाड़ीह मुरा पहुंचमार्ग, बरबंदा से मांढर आजाद चौक, तिवरैया से गोढ़ी मार्ग,का लगभग कुल 7 करोड़ 24 लाख रुपए के रोड के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया धरसीवा से भारत नारा रोड का लोकार्पण किया साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरबंदा,गिरौद, लालपुर, मलौद, मटिया, नीलजा, पवनी सहित अन्य कई ग्राम पंचायत जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों का लोकार्पण किया इन कार्यों के लोकार्पण में धरसीवां विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का क्षेत्र में विकास कार्यों का बहुत-बहुत आभार करती हू और हमारी सरकार के द्वारा लगातार क्षेत्र में विकास कार्य किए गए हैं जिससे समस्त क्षेत्रवासी लाभान्वित हुए मैं समस्त क्षेत्र वासियों की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री जी को आभार करती हूं और लगातार इसी प्रकार क्षेत्र में विकास कार्य होते रहें और आने वाले समय में भी इसी प्रकार से विकास कार्य होते रहेंगे ऐसे ही मैं आशा करती हूं।

और पढ़ें ...

तेंदूआ कबड्डी टीम को विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रदेश स्तर के आयोजन में रायपुर संभाग धरसीवां की टीम ने बिलासपुर संभाग को 7 पॉइंट से हराकर प्रथम स्थान हासिल कर विजेता बनी,इस आयोजन में रायपुर संभाग में आयु वर्ग 40 से अधिक में खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा,जिसमे प्रमुख रूप से क्षेत्र की विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा जी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी,इस आयोजन में टीम के साथ क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति हरिशंकर निषाद,जनपद सदस्य नीतू नीरज साहू,ग्राम पंचायत तेंदुआ सरपंच छगनू साहू, छन्नू साहू,जिला रायपुर ग्रामीण आई टी सेल सोशल मिडिया के सचिव विरेंद्र दुबे सहित राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष योगेश साहू,उपाध्यक्ष कुमार साहू सहित सभी खिलाड़ीगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की-कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास  बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों गणेश उत्सव आरती व अन्य कार्यक्रम में हुए सहयोगियों सहित शामिल, जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता ,पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव  त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सहयोगियों सहित बेलतरा विधानसभा के और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गणेश उत्सव पंडाल में पहुंचकर आरती एवं अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए, इस अवसर पर अपने और बेलतरा, बिलासपुर के खुशहाली के लिए भगवान विघ्न विनाशक विनायक जी से प्रार्थना किया, इस अवसर पर  त्रिलोक श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिलासपुर वासियों को गणेश उत्सव के हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है ,त्रिलोक चंद्र श्रीवास बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के चांटीडिंह, चिंगराजपारा, लिंगयादीह, मोपका, अशोकनगर,खमताराई, मंगला,दीनदयाल कॉलोनी, अमन विहार, कोनी, बिरकोना सहित अनेक स्थानों पर इन कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए ,इस अवसर पर  त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंडित महेश मिश्रा, कांग्रेस नेता पंडित नीलय शर्मा, शहर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री पंडित मंगल बाजपेई, पुष्पकांत साहू, सनी शुक्ला, विकास सिंह ठाकुर पार्थ पर्त्ते, चरण सिंह राज पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, गणेश वर्मा, शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

और पढ़ें ...

दशगात्र कार्यक्रम में गए दो लोगों की मौत, परिवार में पसरा मातम, जानें कैसे हुई ये बड़ी घटना …

भाटापारा। दशगात्र कार्यक्रम में गए दो लोगों पर आकाशीय बिजली मौत बनकर गिर गई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। यहां कुछ लोग दशगात्र में शामिल होने गए हुए थे लेकिन तभी बारिश की बूंदाबांदी के बीच दो लोगों पर बिजली गिर गई जिससे उनकी मौत हो गई। पूरी घटना भाटापारा के सुहेला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक चुचरुंगपुर में एक दशगात्र कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में काफी रिश्तेदार और ग्रामीण जमा हुए थे। इसी दौरान कार्यक्रम में आकाशीय बिजली गिर गयी। जानकारी के मुताबिक गांव के ही आम पेड़ के नीचे कई लोग बैठे थे। उसी दौरान अचानक से मौसम बदल गया और फिर उसकी चपेट में ग्रामीण व रिश्तेदार आ गये।

इस घटना से मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पलारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मृतक व घायल ग्राम सकलोर के रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंची सुहेला थाना पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें ...

CG : किडनैप कर युवती से गैंगरेप; पैरावट में ले जाकर तीन आरोपियों ने बुझाई हवस की प्यास, गिरफ्तार

 जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के बेरला थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में पीड़ित युवती घर में थी और वॉशरूम के लिए रात में बाहर निकली. इसके बाद गांव के तीन युवकों ने उसका मुंह दबाकर उन्हें दूर पैरावैट में ले गए. इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की. पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को पूरी बात बताई। फिर पीड़िता और उसकी मां ने इस मामले में बेरला थाने में जाकर FIR दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

 पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा, पीड़ित युवती के आवेदन के अनुसार कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी और एसडीओ को निर्देशित कर दिया गया है.
और पढ़ें ...

महासमुंद एसपी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अल्प समय में आम विधानसभा का चुनाव होना निश्चित हो गया है। ऐसी स्थिति में भारत के सबसे भ्रष्ट प्रदेश छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट अधिकारियों ने अपने पद को धंधा का स्वरूप दे दिया है, जिसमें जिलाधीश महासमुंद, पुलिस अधीक्षक महासमुंद, ए.एस.पी. महासद प्रमुख अपराधी के रूप में कार्य कर रहे है। जिसमें महासमुंद जिलाधीश क्षीरसागर डी.एम. एफ. फण्ड के आरोपी थे, अभी वर्तमान में चुनाव आयोग छत्तीसगढ़ कयपुर राजधानी में कार्यरत है, जो जांच का विषय है। इसी क्रम में धर्मेन्द्र पुलिस अधीक्षक महासमुद्र जो टी आई थे, प्रमोद होते-होते कांग्रेस को लाभ पहुंचाने और भ्रष्ट आचरण के अपराधी जो रायपुर जेल में बंद है, उनकी दया से मु के पुलिस अधीक्षक है। अवैध शराब, गांजा, सट्टा एवं उड़ीसा सीमा से तत्करी कराकर मालामाल हो रहे है अनिल दुबे 2 फरवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक महासमुद्र से अपने मोबाइल 98271-50001 से चर्चा कर करणी कृपा प्रा.लि खैरझिटी तुमगाँव के आंदोलन में किसान आदिवासी नेता अशोक कश्यप को अवैधानिक रूप से पुलिस द्वारा रोका गया था, जिसे नसीमुद्दीन सायबर सेल महासमुद्र ने थाना तुमगांव के मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया था. पर शिकायत की तब पुलिस अधीक्षक ने मुझसे कहा कि में अपने दुकान को खोलकर बैठा रहा हूँ। तब मैंने उनसे कहा था कि अशोक कश्यप आदिवासी किसान को करणी कृपा प्रा.लि. के प्रशांत खेतान, विमल खेतान ने मालामाल कर गिरफ्तार कराया होगा। उन्होंने मेरा फोन काट दिया आदिवासी नेता माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। उसी प्रकार ए.एस.पी. आकाश राव संदिग्ध गतिविधि में लिप्त है। जिनके फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी पाने का आरोप किसान मोर्चा ने लगाया है। यही स्थिति राजधानी रायपुर की है। जहा पद पाने हेतु कांग्रेस सत्ताधारी मोबाइल रिचार्ज की तरह 6 महीने 9 महीने 12 महीने का पदस्थापना दे रहे हैं। इन अपराधिक गतिविधि में लिप्त अधिकारियों से लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव कराना असंभव है। चुनाव आयोग लगातार नये लोगों को पदस्थ करे जो लूप लाइन में है। छत्तीसगढ़ का चुनाव अवैध शराब, पैसा, पद का दुरुपयोग कर होने वाला है। हम क्षेत्रीय दल के रूप में पूरे प्रदेश में चुनाव लडऩे की व्यवस्था बना रहे हैं, और ऐसी विकट स्थिति मे लोकतांत्रिक लड़ाई लडऩा असंभव है। हम चुनाव आयोग के नियमों का साक्षर पालन करते आये और आम जनता के सामने भी नियमों का पालन करने की बात कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पूर्व चुनाव आयुक्त का. शेषन जी की यादद आ रही है। छत्तीसगढ़ को अगर शेषन जी जैसा चुनाव बचाने वाले अधिकारी मिल जायें तो निश्चित तौर पर भा प्रशासन, भ्रष्ट नेता मुंह की खायेंगे कार्यवाही कर अवगत करायें।
और पढ़ें ...

28 सितंबर को राजस्थान से सीधे रायपुर आ रहे हैं अमित शाह, जानें मिनट टू मिनट प्रोग्राम

रायपुर। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं भाजपा के केंद्रीय नेताओं का दौरा भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि अमित शाह 28 सितंबर को राजधानी आ रहे हैं। बता दें कि अमित शाह सीधे राजस्थान से छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि अमित शाह बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से दो दिन पहले रायपुर आ रहे हैं। इससे पहले भी जुलाई माह में पीएम की सभा से दो दिन पहले अमित शाह राजधानी पहुंचे थे। केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार अमित शाह दोपहर 12.45 बजे विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। जहां से वह सीधे भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि इस दौरान वे भाजपा के चुनावी चेहरों पर नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके बात शाम को करीब 7.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से रायपुर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे होंगे। जहां से शाम 7.45 बजे उनकी दिल्ली के लिए फ्लाइट है। जानें मिनट टू मिनट का प्रोग्राम 28 सितंबर, 2023 (गुरुवार) 11:15 बजे- जयपुर से प्रस्थान 12:45 बजे- रायपुर आगमन 12:50 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर, छत्तीसगढ़ 13:00 बजे। अरे. कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर, छत्तीसगढ़ 13:00 बजे- 14:00 बजे – दोपहर के भोजन के लिए आरक्षित 14:00 बजे- 19:00 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक 19:00 बजे- 19:30 बजे- रात्रि भोजन 19:30 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान 19.45 बजे- दिल्ली के लिए रवाना
और पढ़ें ...