प्रदेश

तेंदूआ कबड्डी टीम को विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रदेश स्तर के आयोजन में रायपुर संभाग धरसीवां की टीम ने बिलासपुर संभाग को 7 पॉइंट से हराकर प्रथम स्थान हासिल कर विजेता बनी,इस आयोजन में रायपुर संभाग में आयु वर्ग 40 से अधिक में खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा,जिसमे प्रमुख रूप से क्षेत्र की विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा जी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी,इस आयोजन में टीम के साथ क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति हरिशंकर निषाद,जनपद सदस्य नीतू नीरज साहू,ग्राम पंचायत तेंदुआ सरपंच छगनू साहू, छन्नू साहू,जिला रायपुर ग्रामीण आई टी सेल सोशल मिडिया के सचिव विरेंद्र दुबे सहित राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष योगेश साहू,उपाध्यक्ष कुमार साहू सहित सभी खिलाड़ीगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की-कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास  बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों गणेश उत्सव आरती व अन्य कार्यक्रम में हुए सहयोगियों सहित शामिल, जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता ,पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव  त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सहयोगियों सहित बेलतरा विधानसभा के और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गणेश उत्सव पंडाल में पहुंचकर आरती एवं अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए, इस अवसर पर अपने और बेलतरा, बिलासपुर के खुशहाली के लिए भगवान विघ्न विनाशक विनायक जी से प्रार्थना किया, इस अवसर पर  त्रिलोक श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिलासपुर वासियों को गणेश उत्सव के हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है ,त्रिलोक चंद्र श्रीवास बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के चांटीडिंह, चिंगराजपारा, लिंगयादीह, मोपका, अशोकनगर,खमताराई, मंगला,दीनदयाल कॉलोनी, अमन विहार, कोनी, बिरकोना सहित अनेक स्थानों पर इन कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए ,इस अवसर पर  त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंडित महेश मिश्रा, कांग्रेस नेता पंडित नीलय शर्मा, शहर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री पंडित मंगल बाजपेई, पुष्पकांत साहू, सनी शुक्ला, विकास सिंह ठाकुर पार्थ पर्त्ते, चरण सिंह राज पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, गणेश वर्मा, शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

और पढ़ें ...

दशगात्र कार्यक्रम में गए दो लोगों की मौत, परिवार में पसरा मातम, जानें कैसे हुई ये बड़ी घटना …

भाटापारा। दशगात्र कार्यक्रम में गए दो लोगों पर आकाशीय बिजली मौत बनकर गिर गई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। यहां कुछ लोग दशगात्र में शामिल होने गए हुए थे लेकिन तभी बारिश की बूंदाबांदी के बीच दो लोगों पर बिजली गिर गई जिससे उनकी मौत हो गई। पूरी घटना भाटापारा के सुहेला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक चुचरुंगपुर में एक दशगात्र कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में काफी रिश्तेदार और ग्रामीण जमा हुए थे। इसी दौरान कार्यक्रम में आकाशीय बिजली गिर गयी। जानकारी के मुताबिक गांव के ही आम पेड़ के नीचे कई लोग बैठे थे। उसी दौरान अचानक से मौसम बदल गया और फिर उसकी चपेट में ग्रामीण व रिश्तेदार आ गये।

इस घटना से मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पलारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मृतक व घायल ग्राम सकलोर के रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंची सुहेला थाना पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें ...

CG : किडनैप कर युवती से गैंगरेप; पैरावट में ले जाकर तीन आरोपियों ने बुझाई हवस की प्यास, गिरफ्तार

 जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के बेरला थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में पीड़ित युवती घर में थी और वॉशरूम के लिए रात में बाहर निकली. इसके बाद गांव के तीन युवकों ने उसका मुंह दबाकर उन्हें दूर पैरावैट में ले गए. इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की. पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को पूरी बात बताई। फिर पीड़िता और उसकी मां ने इस मामले में बेरला थाने में जाकर FIR दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

 पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा, पीड़ित युवती के आवेदन के अनुसार कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी और एसडीओ को निर्देशित कर दिया गया है.
और पढ़ें ...

महासमुंद एसपी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अल्प समय में आम विधानसभा का चुनाव होना निश्चित हो गया है। ऐसी स्थिति में भारत के सबसे भ्रष्ट प्रदेश छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट अधिकारियों ने अपने पद को धंधा का स्वरूप दे दिया है, जिसमें जिलाधीश महासमुंद, पुलिस अधीक्षक महासमुंद, ए.एस.पी. महासद प्रमुख अपराधी के रूप में कार्य कर रहे है। जिसमें महासमुंद जिलाधीश क्षीरसागर डी.एम. एफ. फण्ड के आरोपी थे, अभी वर्तमान में चुनाव आयोग छत्तीसगढ़ कयपुर राजधानी में कार्यरत है, जो जांच का विषय है। इसी क्रम में धर्मेन्द्र पुलिस अधीक्षक महासमुद्र जो टी आई थे, प्रमोद होते-होते कांग्रेस को लाभ पहुंचाने और भ्रष्ट आचरण के अपराधी जो रायपुर जेल में बंद है, उनकी दया से मु के पुलिस अधीक्षक है। अवैध शराब, गांजा, सट्टा एवं उड़ीसा सीमा से तत्करी कराकर मालामाल हो रहे है अनिल दुबे 2 फरवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक महासमुद्र से अपने मोबाइल 98271-50001 से चर्चा कर करणी कृपा प्रा.लि खैरझिटी तुमगाँव के आंदोलन में किसान आदिवासी नेता अशोक कश्यप को अवैधानिक रूप से पुलिस द्वारा रोका गया था, जिसे नसीमुद्दीन सायबर सेल महासमुद्र ने थाना तुमगांव के मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया था. पर शिकायत की तब पुलिस अधीक्षक ने मुझसे कहा कि में अपने दुकान को खोलकर बैठा रहा हूँ। तब मैंने उनसे कहा था कि अशोक कश्यप आदिवासी किसान को करणी कृपा प्रा.लि. के प्रशांत खेतान, विमल खेतान ने मालामाल कर गिरफ्तार कराया होगा। उन्होंने मेरा फोन काट दिया आदिवासी नेता माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। उसी प्रकार ए.एस.पी. आकाश राव संदिग्ध गतिविधि में लिप्त है। जिनके फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी पाने का आरोप किसान मोर्चा ने लगाया है। यही स्थिति राजधानी रायपुर की है। जहा पद पाने हेतु कांग्रेस सत्ताधारी मोबाइल रिचार्ज की तरह 6 महीने 9 महीने 12 महीने का पदस्थापना दे रहे हैं। इन अपराधिक गतिविधि में लिप्त अधिकारियों से लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव कराना असंभव है। चुनाव आयोग लगातार नये लोगों को पदस्थ करे जो लूप लाइन में है। छत्तीसगढ़ का चुनाव अवैध शराब, पैसा, पद का दुरुपयोग कर होने वाला है। हम क्षेत्रीय दल के रूप में पूरे प्रदेश में चुनाव लडऩे की व्यवस्था बना रहे हैं, और ऐसी विकट स्थिति मे लोकतांत्रिक लड़ाई लडऩा असंभव है। हम चुनाव आयोग के नियमों का साक्षर पालन करते आये और आम जनता के सामने भी नियमों का पालन करने की बात कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पूर्व चुनाव आयुक्त का. शेषन जी की यादद आ रही है। छत्तीसगढ़ को अगर शेषन जी जैसा चुनाव बचाने वाले अधिकारी मिल जायें तो निश्चित तौर पर भा प्रशासन, भ्रष्ट नेता मुंह की खायेंगे कार्यवाही कर अवगत करायें।
और पढ़ें ...

28 सितंबर को राजस्थान से सीधे रायपुर आ रहे हैं अमित शाह, जानें मिनट टू मिनट प्रोग्राम

रायपुर। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं भाजपा के केंद्रीय नेताओं का दौरा भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि अमित शाह 28 सितंबर को राजधानी आ रहे हैं। बता दें कि अमित शाह सीधे राजस्थान से छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि अमित शाह बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से दो दिन पहले रायपुर आ रहे हैं। इससे पहले भी जुलाई माह में पीएम की सभा से दो दिन पहले अमित शाह राजधानी पहुंचे थे। केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार अमित शाह दोपहर 12.45 बजे विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। जहां से वह सीधे भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि इस दौरान वे भाजपा के चुनावी चेहरों पर नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके बात शाम को करीब 7.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से रायपुर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे होंगे। जहां से शाम 7.45 बजे उनकी दिल्ली के लिए फ्लाइट है। जानें मिनट टू मिनट का प्रोग्राम 28 सितंबर, 2023 (गुरुवार) 11:15 बजे- जयपुर से प्रस्थान 12:45 बजे- रायपुर आगमन 12:50 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर, छत्तीसगढ़ 13:00 बजे। अरे. कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर, छत्तीसगढ़ 13:00 बजे- 14:00 बजे – दोपहर के भोजन के लिए आरक्षित 14:00 बजे- 19:00 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक 19:00 बजे- 19:30 बजे- रात्रि भोजन 19:30 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान 19.45 बजे- दिल्ली के लिए रवाना
और पढ़ें ...

सीएम कल देंगे प्रदेश को टेनिस अकादमी की सौगात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम के बाद खेलों के लिए अब एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ये सौगात रायपुर में टेनिस अकादमी के रूप में प्रदेश की जनता को मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार 27 सितंबर को टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी ( छात्रावास एवं प्रशासनिक भवन) का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल तथा लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित रहेंगे। रायपुर के लाभांडी में 17.15 करोड़ रूपए की लागत से तैयार ये टेनिक अकादमी छत्तीसगढ़ की पहली और सबसे बड़ी अकादमी होगी।छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार विश्वस्तरीय खेल मैदान भी तैयार किए जा रहे हैं।
और पढ़ें ...

30 को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, ड्रोन से होगी निगरानी

रायपुर । पुलिस ने गणेश विसर्जन और झांकी को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन से निगरानी करेगी। वहीं गणेशोत्सव समितियों को एक अक्टूबर तक प्रतिमा विसर्जन करने के लिए कहा गया है। राजधानी में 30 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी निकलेगी। रोकने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पुलिस झांकी निकलने के तीन से चार दिन पहले बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर धरपकड़ तेज करेगी.। सभी थानों में शाम को अपराधियों को हाजिरी के लिए बुलाया जा रहा है। तीन साल से अपराध में लिप्त गुंडे बदमाशों की सूची तैयार की गई है। इसमें चाकूबाजी करने से लेकर मारपीट की घटनाओं में शामिल रहने वाले बदमाशों के अलावा मादक पदार्थों की अवैध कारोबार करने वाले बदमाशों के नाम शामिल है। गणेश विसर्जन के दौरान निकलने वाली झांकियों की वजह से सड़कों में पैदल चलना मुश्किल होता है, ऐसी स्थिति में पुलिस को पेट्रोलिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीम जिन रास्तों से होकर झांकी निकलेंगी। उन रास्तों को जोड़ने वाली गलियों में पुलिस बाइक से पेट्रोलिंग करेगी। गणेश विसर्जन में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। पुलिस की प्राथमिकता तीन साल से लगातार जो अपराध में सक्रिय रहे हैं, उनकी धरपकड़ की जा रही है। इसके साथ ही गणेश विसर्जन करने के दौरान हुड़दंग फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लखन पटले, एएसपी, सिटी
और पढ़ें ...

वन विभाग ने तोता बेचते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गरियाबंद। आज कल घरों में तोता पालने का शौक काफी बढ़ गया है और महंगे दामों पर तोते खरीद रहे हैं। मांग अधिक होने की वजह से शिकारी इसका जमकर शिकार कर रहे हैं और मुनाफा कमा रहे है। ऐसे लोगों पर वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। विभाग ने प्रतिबंधित तोता की बिक्री करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है । तस्करों के पास से पिंजड़े में कैद 11 नग तोता जब्त किया है. वहीं मामले में वन विभाग ने वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तस्करों को न्यायालय में पेश किया किया है. बताया जा रहा है कि तस्कर ओडिशा के कालाहांडी से प्रतिबंधित तोता ट्रेन से लेकर में पहुंचे थे । नया रायपुर रेंज ने नवापारा सर्कल के डिप्टी रेंजर गिरीश रजक ने बताया कि आरोपी शंकर नायडूचुना भट्ठी रायपुर और लोकेश ढिढी धमतरी के निवासी है जो की आदतन तस्कर है । नयापारा शराब भट्ठी के पास पिंजरे में रखे तोता बेच रहे थे. सूचना मिलने पर 11 नग जब्त कर वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । दोनों आरोपी वन विभाग के कस्टीडी में है. पहले भी विभाग ने इन्हे रंगे हाथो पकड़ा था, लेकिन वार्निग देकर छोड़ दिया था. प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया । आरोपियों के मुताबिक उन्हें ओडिशा के तस्कर रायपुर तक तोता लाकर देते हैं. अक्सर केसींगा से रायपुर आने वाली ट्रेन में लाया जाता है । कालाहांडी में लांजिगढ़ इलाके में फाड़ोल्ला पहाड़ों के ऊपर घने ऊंचे पेड़ों में तोता का ठिकाना है । जंगल में रहने वाले लोग पकड़ कर महज 100 रुपये नग के दर से ओडिशा के बिचौलिया को बेचता है. यही तस्कर उसे बकायदा ट्रेन में लाकर रायपुर के बिचौलिया को 400 में देता है जो राजधानी रायपुर और आसपास इलाके में 1000 रुपये तक बिकता है. वन विभाग आरोपियों को हिरासत में लेकर तस्करों के नेटवर्क को जानने की कोशिश में जुटी हुई है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में हर वर्ग की प्रतिभा निखर कर आ रही सामने

बेद बाई, गोमती, मीरा और चम्पा कंवर ने कहा बचपन की यादें हो गई ताजा रायपुर। राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आगाज हो गया। रोमांच से भरपूर छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रची-बसी पारंपरिक खेलों की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी एक-दूसरे से पूरी जोर आजमाईश करते हुए नजर आए। गरियाबंद जिले के बेद बाई, गोमती ध्रुव, मीरा कंवर और चम्पा कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल परम्परागत खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। बचपन की यादे ताजा हो गई। उन्होंने बताया कि जिला स्तर से चयनित होकर संभाग स्तर पर पहुंचे और अब राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां खिलाडिय़ों को रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था की गई है। की प्रतिभा निखर कर आ रही सामने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने आए बिलासपुर के विक्रम यादव, दुर्गेश साहू, लवकेश यादव, संजय कैवर्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने पारम्परिक खेल को बढ़ावा देकर सभी वर्ग के खिलाडिय़ों को आगे बढ़ा रहे हैं और इससे खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। 40 वर्ष की अधिक उम्र की महिला एवं पुरूष भी खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए है। राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के तहत नेताजी सुभाष स्टेडियम रायपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैै। जिला स्तर के पश्चात् संभाग स्तर से चयनित होकर खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लिए है। इनमें प्रदेश के 360 खिलाड़ी और 12 कोच मैनेजर शामिल है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मैदान प्रभारी श्री चेतन कुमार श्रीवास ने बताया कि प्रतियोगिता को तीन आयु वर्ग में बांटा गया है। इनमें अंडर-18 बालक-बालिका, 18 से 40 वर्ष की महिला-पुरूष और 40 वर्ष से अधिक महिला-पुरूष के लिए कुल 30 खो-खो प्रतियोगिता रखी गई है। इनमें से चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय खिलाड़ी को अंतिम दिवस पुरस्कृत किया जाएगा। बेद बाई, गोमती, मीरा और चम्पा कंवर ने कहा बचपन की यादें हो गई ताजा दर्शकों ने भी आज के खेल का पूरा आनंद लिया और खिलाडिय़ों की भरपूर हौसला अफजाई की। 5 चरणों में अपनी खेल प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन कर खिलाड़ी 6 वें चरण राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में प्रवेश किए हैं। 27 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी 5 संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रशासन ने इस खेल आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं।
और पढ़ें ...

तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को रौंदा, महिला को 100 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौके पर मौत

बलौदाबाजार। जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को रौंद दिया। ट्रक चालक करीब 100 मीटर की दूरी तक महिला को घसीटता रहा। इसके बाद महिला के ऊपर से ट्रक को चलाते हुए आगे निकल गया। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।  जानकारी के मुताबिक, ग्राम चरौदा के रहने वाले रितेश जोशी अपनी पत्नी अंजू जोशी के साथ मंगलवार सुबह कसडोल गए हुए थे। करीब 10 बजे वे वापस चरौदा लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे 130 (बी) पर कसडोल मुख्य मार्ग के गुरुघासीदास चौक के पास बाइक सवार दंपति को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहा पति दूर जा गिरा, वहीं पत्नी ट्रक में बुरी तरह से फंस गई। ट्रक चालक करीब 100 मीटर की दूरी तक महिला को घसीटता रहा। इसके बाद महिला के ऊपर से ट्रक को चलाते हुए आगे निकल गया। महिला का पूरा शरीर कई हिस्सों में सड़क पर बिखर गया। वहीं गंभीर रूप से घायल पति ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां आपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में 26 जिलों में 6080 करोड़ रुपए की लागत के 7300 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां आपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में 26 जिलों में 6080 करोड़ रुपए की लागत के 7300 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया I

और पढ़ें ...

चिटफंड कंपनी के निवेशकों को राशि वापसी, खाते में सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्रांसफर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में चिटफंड कंपनी के निवेशकों को राशि वापसी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. कार्यक्रम में बेमेतरा और कोरिया जिले के 122 निवेशकों को 38 लाख 40 हजार 784 रूपए की राशि लौटाई गई. जिसमें बेमेतरा जिले के 108 हितग्राहियों को 34 लाख 63 हजार 684 रूपए और कोरिया जिले के 14 निवेशकों को 3 लाख 77 हजार 100 रूपए की राशि शामिल है. कबीरधाम जिले को 355.50 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात दी कबीरधाम जिले में 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास के लिए 355 करोड़ 49 लाख 94 हजार रूपए के 133 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। इनमें 154 करोड़ 69 लाख 02 हजार रूपए की लागत से 50 कार्याें का लोकार्पण और 200 करोड़ 80 लाख 92 हजार रूपए के 83 कार्यों का शिलान्यास कियाहै । मुख्यमंत्री बघेल 141 करोड़ रूपए की लागत से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मार्यादित कवर्धा एवं मेसर्स एनकेजे बायो फ्यूल के माध्यम से पीपीपी मोड में 80 केएलपीडी एथेनॉल प्लांट की स्थापना, भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना परिसर ग्राम राम्हेपुर, लोक स्वाथ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 08 करोड़ 08 लाख रूपए की लागत से 15 कार्य, गृह निर्माण मंडल विभाग के अंतर्गत 71 लाख 12 हजार रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला के रेंगाखार कला में तहसील कार्यालय भवन निर्माण कार्य, जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत 1 करोड़ 77 लाख 81 हजार रूपए की लागत से नवीन प्राथमिक शाला भवन, सामुदायिक भवन, सीसीरोड़ निर्माण, अतिरक्ति कक्ष का निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 80 लाख 60 हजार रूपए की लागत से हायर सेकण्डरी, हाई स्कूल, माध्यमिक शाला का निर्माण, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 01 करोड़ 37 लाख 05 हजार रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कार्य, क्रेडा विभाग के अंतर्गत 94 लाख 20 हजार रूपए की लागत से सोलर फ्यूल पंप सयंत्र निर्माण कार्याे का लोकार्पण किया।
और पढ़ें ...

प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को परेशान करके उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा की राहुल गांधी के कार्यक्रम के द्वारा की जितनी भी प्राइवेट बसें हैं उन बसों को सरकार के द्वारा सीज कर दी गई है छुट्टी के लिए उनको नोटिस दिया गया है और बच्चों की परीक्षा चल रही है लेकिन जिस प्रकार से कांग्रेस के द्वारा सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा और सत्ता कि शक्ति का दुरुपयोग करके के सभी बसों को सीज करना यह सीधा-सीधा कांग्रेस के द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है इसके पहले भी प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के द्वारा हम सभी ने देखा है कि  जितने भी प्राइवेट स्कूलों के बसे थी उसको उस कार्यक्रम में उपयोग किया जा रहा था। कांग्रेस को बच्चों की परीक्षा की परवाह बिलकुल नहीं है लेकिन उनके नेता के कार्यक्रम कैसे सफल हो इसकी चिंता उनको है और जिस प्रकार से कांग्रेस की सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उन बच्चों के परिवार एवं प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी वैसे भी छत्तीसगढ़ के जो सरकारी स्कूल हैं जिनका पूरे भारत देश में नीचे से नंबर आ रहा है और उनकी क्या स्थिति है यह पूरे प्रदेश की जनता जान रही है और केवल वाहवाही लूटने के लिए आत्मानंद स्कूल खोले हैं वह पुरी तरह से खराब हो चुकी है लेकिन जो प्राइवेट स्कूल संचालित कर रहे हैं आए दिन उनको परेशान कर रहे हैं और परेशान करके उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं यह बिल्कुल उचित नहीं है और इस पर उनको खुद को ध्यान देना चाहिए और उनके पास उनका वापस करना चाहिए।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के सबले बड़े लबरा कौन? तो जनता बोली भूपेश बघेल

आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह परिवर्तन यात्रा में अकलतरा, पामगढ़ और मस्तूरी पहुंचे जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने जहां एक ओर भाजपा सरकार के 15 वर्षों और केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियां बताई वहीं कांग्रेस पर भी जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि पिछले पौने 5 साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने छत्तीसगढ़ में सिर्फ लूट की है और जिस जनघोषणा पत्र को दिखाकर सरकार बनाई उसी से प्रदेश को छला आज जनघोषणा पत्र के सभी वादे अधूरे पड़े हैं, शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, नियमितीकरण समेत सभी वादे अधूरे हैं। ये कांग्रेस सरकार एक नारा लगाती थी कि छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरुआ, गरुआ, घुरुआ, बाड़ी लेकिन आज इस कांग्रेस की पहचान बदल गई है और अब जनता कह रही है कि कांग्रेस के चार चिन्हारी, चोरी, बेईमानी, भ्रष्टचार, लबारी।
इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में हुए घोटालों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने छत्तीसगढ़ में बड़े बड़े घोटाले किए हैं जिसमें 600 करोड़ रू. का पीडीएस घोटाला, 5000 करोड़ रुपए का पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में घोटाला, 2,161 करोड़ रुपए का शराब घोटाला, सीजीपीएससी में लाखों रुपए की बोली लगाकर युवाओं के अधिकार की नौकरियां बेची गई प्रदेश के युवा इसका बदला जरूर लेंगे।
इसके अलावा उन्होंने गौठान घोटाले के लेकर कहा कि बिहार में लालू यादव का चारा घोटाला प्रसिद्ध है लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने उससे भी बड़ा घोटाला किया जिसमें 1300 करोड़ का गौठान घोटाला और 229 करोड़ का गोबर तक में घोटाला करके लालू यादव को भी पीछे छोड़ दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस सरकार को घेरा और हुए भिलाई हत्याकांड, बीरनपुर हत्याकांड, कवर्धा की घटना, महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और रायपुर में एएसआई ऑफिस के पार्किंग में हुए नाबालिक के बलात्कार समेत कई घटनाओं के बारे में बोलते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था की दुर्दशा बताई।

और पढ़ें ...

बच्चों ने स्कूल में जड़ दिया ताला : जानिए क्या है वजह…

राजिम। राजिम के फिंगेश्वर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला कुरुसकेरा में स्कूल में बच्चों ने ही ताला जड़ दिया। यहां बच्चे शिक्षकों की कमी से परेशान हैं।

107 विद्यार्थियों में केवल 2 शिक्षक

शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज पालकों और बच्चों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। 107 विद्यार्थियों वाले इस स्कूल में मात्र दो ही शिक्षक पदस्थ हैं। इन बच्चों के घंटो प्रदर्शन में बैठे रहने के बाद आनन-फानन में सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक और शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए एक सप्ताह बाद स्थाई व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। लेकिन उनके इस आश्वासन का पालकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वे तत्काल शिक्षक की व्यवस्था की मांग को लेकर स्कूल में तालाबंदी कर गेट के सामने टेंट लगाकर बैठे रहे।

बता दें कि आज से ही बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा प्रारंभ हुई है और बच्चे बिना परीक्षा दिलाये तालाबंदी कर बैठे रहे। तालाबंदी व घेराव का यह मामला नया नहीं है बल्कि फिंगेश्वर विकासखण्ड में यह मामला चौथा है जिसमें शिक्षक की मांग करने पालकों व बच्चों को आगे आना पड़ता है, तब कहीं जाकर उनकी मांग पूरी होती है।

और पढ़ें ...