प्रदेश
CRIME : पुलिस की बड़ी कार्रवाई; चेकिंग के दौरान तीन कार से 15 लाख 64 हजार रुपये जब्त, पूछताछ जारी
रायगढ़। जूटमिल पुलिस के पेट्रोलिंग टीम एवं एफएसटी द्वारा छातामुडा चौक के पास आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के आचार संहिता के दौरान वाहन चेकिंग किया जा रहा था, इस दौरान पुलिस को तीन कार से 15 लाख 64 हजार रुपये बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी अनुसार, पुलिस को ब्रेजा कार के. सी. जी 13 ए.एम-9487 को चेक करने पर तथा कार सवार नीरज अग्रवाल पिता स्व किशन अग्रवाल उम्र 44 वर्ष सा० सत्तीगड़ी चौक रायगढ़ के पास रखे बैग को चेक करने पर बैग में 2,64,500 रुपये बरामद हुआ।
इसी प्रकार सेन्ट्रो कार क. सी.जी. 04, एम. टी.-8453 को चेक करने तथा कार में सवार बबलू मलिक पिता हसीब मलिक सा० गौशाला पैजमुण्डा सी पी गौशाला जिला सम्बलपुर के पास रखे बैग को चेक करने पर 4,00,000 रुपये बरामद हुआ।
इसी प्रकार टाटा हेरियर कार क. सी. जी 13 ए.आर.- 1594 को चेक करने तथा कार में सवार रमेश अग्रवाल पिता वासुदेव अग्रवाल सा० कोडातराई के पास रखे बैग को चेक करने पर 9,00,000 रुपये बरामद हुआ।
शराबी बेटे ने नशे में मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अजय चंद्राकर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा आरोप पत्र , कहाँ मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित करने की मांग
* सोशल कॉमर्स व्यापार, ई-कॉमर्स को मात देने नया मज़बूत विकल्प बनेगा - अमर पारवानी*
पीसीसी चीफ दीपक बैज प्रत्याशी बनाए जाने के बाद चित्रकोट पहुंचे और प्रचार शुरू किया.
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (CG Election 2023) दो चरणों में होने वाला है. जिसमें पहले चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को चुनाव की तारीख तय की गई है. चुनाव को लेकर भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों में से 85 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है और आम आदमी पार्टी ने 33 प्रत्याशियों की घोषणा की है. वहीं कांग्रेस ने भी नवरात्रि के पहले दिन प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें 30 प्रत्याशियों का नाम शामिल है. इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज को चित्रकोट विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है. प्रत्याशी घोषित होते ही दीपक बैज चुनावी रण में उतर कर अपने प्रचार प्रसार में लग पीसीसी चीफ दीपक बैज प्रत्याशी बनाए जाने के बाद चित्रकोट पहुंचे और प्रचार शुरू किया. दीपक बैज ने एक्स पर (पूर्व ट्विटर) प्रचार की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि चित्रकोट विधानसभा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम बार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तोकापाल, पलवा, कुड़मीगुड़ा, कुरेंगा पहुंचने पर क्षेत्र के परिवारजनों, कार्यकर्ताओं और देवतुल्य क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया. उन्होंने सभी को इतना प्यार और स्नेह देने के लिए धन्यवाद और आभार दिया है.
दो दोस्तों ने चाकू गोदकर कर दी अपने ही साथी की हत्या, छोटी से बात को लेकर हुआ था विवाद, आरोपियों की तलाश जारी
कोरबा। जिले में दो युवकों ने अपने ही साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रविवार की रात मृतक युवक घर से दवा लेने गया था, तभी आरोपियों ने उसे अपने साथ पुल के पास ले जाकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हत्या की इस वारदात के बाद आरोपियों ने बकायदा मृतक के जीजा को काॅल कर शुभम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मार देने की बात कहते हुए उसे उठाकर ले जाने की जानकारी दी गयी। जिसके बाद उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, और चाकूबाजी की घटना में बुरी तरह से लहलुहान युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना कोतवाली थानांतर्गत सीएसईबी पुलिस चैकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक भैंस खटाल निवासी शुभम साहू रविवार की रात दवाई लेने घर से मेडिकल स्टोर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में उसकी मुलाकात ढोढ़ीपारा में रहने वाले रिक्की यादव और प्रभाकर से हो गयी। दोनों बदमाश युवकों का शुभम से पुराना परिचय था। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने शुभम का मोबाइल अपने पास रख लिया था। शुभम ने जब इनसे अपना मोबाइल वापस करने के लिए कहा, तब दोनों युवकों ने शुभम को अपने साथ बस्ती के समीप ही स्थित नहर पुल की ओर ले गए।
Breaking : जंगल में सड़ी गली लास मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पोस्टमार्टम के बाद मौत का होगा खुलासा
कांकेर। पखांजूर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां मरोड़ा के जंगल में एक युवती की सड़ी गली लास मिली है। लास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतिका का नाम ज्योति है जो प्रथम दृष्टि से देखने पर मामला हत्या का लग रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर लास को पोस्टमार्टम के लिए पखांजूर लाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह का पता चलेगा। मामले में पुलिस कड़ाई से जांच में जुट गई है।
*साप्ताहिक बाजार में पत्रकारों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान*
कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की प्रतिक्रिया*
*घोषणा पत्र समिति का मीडिया संवाद कार्यक्रम, मन की बात पत्रकारों के साथ*
किस नैतिकता से भाजपा घोषणा पत्र के लिये सुझाव ले रही है? -कांग्रेस
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 15 अक्टूबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होगी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन विधानसभा के संकल्प शिविर पर रवाना हुए. इस दौरान सूची जारी होने की जानकारी दी और बताया कि कल से नवरात्र की शुरुआत हो रही है, और कल ही कांग्रेस की पहली सूची आएगी। राजनांदगांव में मजबूत प्रत्याशी उतारने के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा, पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा करती है जब लिस्ट जारी होती है, लिस्ट जारी होगी तो पता चलेगा रमन सिंह के सामने कौन होगा, पहले फेस की सूची जारी होगी।
विधायक अरूण वोरा को आचार संहिता के उल्लंघन पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाया नोटिस
कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन आज, सीएम भूपेश बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा अंतर्गत आज कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 14 अक्टूबर को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक अनंत पैलेस जीई रोड पार्रीनाला बाईपास में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में किसानपुत्र प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्ष कृषण कल्याण मंडल सुरेन्द्र शर्मा जी, जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत जी, राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी पी.आर. खूंटे, विधानसभा प्रभारी बृजेश शर्मा के मार्गदर्शन में संकल्प शिविर संपन्न होगा। शिविर में शामिल होने के लिए दोपहर 12 से 12.30 बजे तक सभी कांग्रेसजनों का पंजीयन किया जाएगा।
16 अक्टूबर को अमित शाह की मौजूदगी में पूर्व सीएम रमन सिंह भरेंगे नामांकन, बीजेपी की मेगा शो की तैयारी
राजनंदगांव। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार 13 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। आगामी 16 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनंदगांव से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के माध्यम से बीजेपी अपनी ताकत भी दिखाने वाली है, इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित भी मौजूद रहेंगे।
: बता दें कि अमित शाह 16 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे पूर्व सीएम की नामांकन रैली में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पूर्व सीएम रमन सिंह राजनांदगांव से प्रत्याशी है। इस दौरान डोंगरगढ़, डोंगरगांव और खुज्जी के प्रत्याशी भी नामांकन भरेंगे। नामाकंन पत्र भरने के लिए स्टेट स्कूल मैदान में 20 हजार से ज्यादा भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है।
