प्रदेश

पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान का पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा

*रायपुर ब्रेकिंग* *पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान का पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा* *कल रायपुर पहुंचेंगी अनमोल गगन मान* *15 अक्टूबर को दंतेवाड़ा और चित्रकूट विधानसभा का करेंगी दौरा* *16 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर और रायपुर पश्चिम स्थित कार्यक्रम में होंगी शामिल* *17 अक्टूबर को कवर्धा और बिलासपुर पहुंचेंगी मान* *18 अक्टूबर को खरसिया और सारंगढ़ का करेंगी दौरा* *आप पदाधिकारियों से करेंगी मुलाकात* *कार्यकर्ताओं से लेंगी विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा*
और पढ़ें ...

Breaking : चुनाव से पहले एक्शन मोड सीजी पुलिस, पदनाम और राजनीतिक चिन्ह वाले वाहनों पर कार्रवाई

बिलासपुर। प्रदेश में आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिख रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को पदनाम वाले नंबर प्लेट और प्रतिबंधित मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की. पदनाम और राजनीतिक चिन्ह वाले 14 वाहनों से पुलिस ने प्लेट निकलवाए.

इसके अलावा प्रतिबंधित मोडिफाइड साइलेंसर युक्त 9 बुलेट पर कार्रवाई की गई. ट्रैफिक पुलिस ने कुल 130 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 51 हजार रुपये का चालान किया. इधर बढ़ी चाकूबाजी की घटना को देखते हुए इस पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है. जिसमें पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए 50 चाकू जब्त किया है. ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, अमेजन आदि से जानकारी लेकर ये कार्रवाई की गई है. ऑनलाइन शॉपिंग साइट से बीते 1 साल में मंगाए गए चाकू के संबंध में इकट्ठी की गई जानकारी के मुताबिक घरेलू उपयोग के लिए ये चाकू मंगाए गए थे.

और पढ़ें ...

आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए की तीसरी सूची जारी*

*रायपुर ब्रेकिंग* *आम आदमी पार्टी ने की तीसरी सूची जारी* *अब तक कुल 33 सीटों पर आप उम्मीदवारों की घोषणा* *बैकुंठपुर (3) विधानसभा से डॉ. आकाश जशवाल *कटघोरा (22) विधानसभा से चंद्रकांत डिकसेना होंगे उम्मीदवार* *लोरमी (26) विधानसभा से मनभजन टंडन होंगे उम्मीदवार* *मुंगेली (27) विधानसभा से दीपक पात्रे होंगे उम्मीदवार* *जैजैपुर (37) विधानसभा से दुर्गालाल केवट (निषाद) होंगे उम्मीदवार* *कसडोल (44) विधानसभा से लेखराम साहू होंगे उम्मीदवार* *गुंडरदेही (61) विधानसभा से जशवंत सिन्हा होंगे उम्मीदवार* *दुर्ग ग्रामीण (63) विधानसभा से संजीत विश्वकर्मा होंगे उम्मीदवार* *पंडरिया (71) विधानसभा से चमेली कुर्रे होंगी उम्मीदवार* *बस्तर (85) विधानसभा से जगमोहन बघेल होंगे उम्मीदवार* *जगदलपुर (86) विधानसभा से नरेंद्र भवानी
और पढ़ें ...

एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, कई घटनाओं में था सक्रिय

आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत पिट्टेपाल पंचायत सीएनएम अध्यक्ष के पद पर सक्रिय था. समर्पित नक्सली पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 लाख इनाम घोषित था. आत्मसमर्पित माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर, पोस्टर और पाम्पलेट लगाने की घटनाओं में शामिल था.
और पढ़ें ...

बीच सड़क पर कार में लगी भीषण आग, कार में सवार दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

धमतरी। जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. चलती कार में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा धमतरी के डांडेसरा के पास हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि कार में सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रायपुर से धमतरी आते वक्त हुआ। कार में सवार बैंक कर्मचारी थे और 6 माह पहले ही महिंद्रा xuv300 लिए थे। आग लगने का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है।

और पढ़ें ...

भाजपा प्रत्याशी अनुज का हुआ विरोध, पढ़े पूरी खबर

खरोरा।  धरसींवा विधानसभा मे छालीवूड एक्टर अनुज शर्मा का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहाँ भाजपा के संभावित लोगो के नाम की टिकट वायरल होने के बाद से पार्टी के ही कार्यकर्ताओ द्वारा धरसींवा विधानसभा अंतर्गत जगह -जगह उनका पुतला दहन किया गया व उनके फ्लेक्स को भी भाजपा कार्यकर्त्ताओ द्वारा फाड़ा गया. वहीँ टिकट के घोषणा के बाद भी कार्यकर्ताओ ने अनुज शर्मा का विरोध करना बंद नहीं किया है. जहाँ भाजपा से टिकट मिलने के बाद अनुज शर्मा पहली बार खरोरा आये उनके स्वागत के लिए युवा मोर्चा की टीम विकाश ठाकुर व सुमित सेन के नेतृत्व मे उनका स्वागत किया.

वहीँ खरोरा आगमन पर खरोरा नगर अध्यक्ष अनिल सोनी समेत भाजपा के गणेश शंकर मिश्रा, अंजय शुक्ला, अशोक सिन्हा समेत 28 दावेदार के साथ – साथ भाजपा के वरिष्ठजन उपस्थित नहीं थे. वहीँ गिनी चुनी भीड़ के साथ उनका स्वागत किया गया. वहीँ दिनांक 11 अक्टूबर को खरोरा भाजपा कार्यलय मे विधानसभा कोर कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सभी दावेदारों के साथ – साथ सह – प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जग्गन्नाथ पानीग्रिही, जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, मौजूद रहे.

जहाँ सभी भाजपा दावेदार गणेश शंकर मिश्रा,अंजय शुक्ला,अनिल सोनी,अशोक सिन्हा, सोहन धीवर, , महेश नायक, लक्ष्मण धीवर, राकेश यादव, व अन्य सभी दावेदार मौजूद रहे.

 जहाँ बैठक मे मौजूद भाजपा के संस्थापक सदस्य व दावेदार महेश नायक ने बताया की सभी 20 दावेदारों ने मिलकर तय किया है की पार्टी पैराशुट प्रत्याशी अनुज शर्मा को बदलकर दूसरे प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया जाता है तो हम सभी मिलकर एक प्रत्याशी खड़ा करेंगे और उसे जी जान लगाकर जिताएंगे. महेश नायक ने आगे यह कहा की यह लड़ाई हम बीस दावेदारों की नहीं है यह लड़ाई धरसींवा विधानसभा मे भाजपा को बचाने के लिए है. पार्टी के इस गलत निर्णय से हजारों कार्यकर्ता दिल से दुखी है और रो रहे है.

छेत्र के आम लोगो मे चर्चा है की अनुज शर्मा अगर विधायक बनता है तो वह छेत्र की समस्याओं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आम लोगो की छोटी समस्या के लिए समय निकाल पायेगा की अपनी फ़िल्म,एल्बम की सूटिंग मे व्यस्थ रहेगा. इस शंका का मुख्य कारण लोगो ने बताया की अनुज शर्मा को टिकट मिलने के बाद उन्हें बधाई देने के लिए लोगो ने लगातार कई बार फोन किया लेकिन एकबार भी उनका फोन नहीं उठाया गया.ज़ब अभी किसी पद मे नहीं है तो फोन नहीं उठा रहे तो विधायक बनने के बाद फोन कहा उठायेंगे, टिकट घोषणा होने के पहले संभावित्त उम्मीदवारों की सूची मे उनका नाम आने के बाद कार्यकर्ताओ द्वारा कई कार्यक्रमों मे उनको शामिल करने के लिए संपर्क करने कर उनके द्वारा बताया गया था की वह कसडोल मे किसी एल्बम की सूटिंग मे व्यस्थ है जिसके कारण वह कार्यक्रमों मे शामिल नहीं हो पाएंगे. वहीँ भाजपा नेता सूरज टंडन ने कहा की सह – प्रभारी जग्गन्नाथ जलप्रहरी द्वारा भाजपा कार्यलय मे हमारे सामने नतमस्तक होकर माफ़ी मांगी गई जिसके बाद भी सभी दावेदार अनुज शर्मा के सहयोग के लिए तैयार नहीं हुए और खुलकर अनुज शर्मा का विरोध किया और उसे धरसींवा विधानसभा से हटाने के लिए अड़े रहे.

और पढ़ें ...

*छत्तीसगढ़ में भाजपा को वोट देने का मतलब बटन कमल पर दबेगा वीवीपेट से अडानी निकलेगा - कांग्रेस*

*छत्तीसगढ़ में भाजपा को वोट देने का मतलब बटन कमल पर दबेगा वीवीपेट से अडानी निकलेगा - कांग्रेस* पत्रकारों से चर्चा करते हुये कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कामों से राज्य की जनता के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हुआ है। आम जनता के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति हुई है। अपनी सरकार के कामों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प बद्ध है। कार्यकर्ताओं की मजबूती और सरकार के पांच सालों में किये गये कामों के दम पर 75 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के पांच सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किसानों, महिलाओं, मजदूरों, युवाओ के खातें मे पौने दो लाख करोड़ रूपये सीधे डालने का काम किया है। जनता का कांग्रेस के प्रति भरोसा बढ़ा है इसी भरोसे के दम पर ‘‘अब की बार 75 पार’’ का लक्ष्य पूरा होगा। राज्य का हर नागरिक चाहता है भूपेश सरकार को फिर से बनाना। कांग्रेस की सरकार ने किसानों, युवाओं, मजदूरों महिलाओं, आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये योजना बनाया और उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया है, यही कारण है कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ का किसान देश में अपनी फसल की सबसे ज्यादा कीमत पाता है तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 9 से 10 हजार रू. प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी किसानों को मिल रही है। देश में सबसे कम बेरोजगारी दर लगभग आधा प्रतिशत छत्तीसगढ़ की है। तथा युवाओं को 2500 रू प्रतिमाह भत्ता भी कांग्रेस की सरकार देती है। आम आदमी को राहत देने के लिये भूपेश सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना लागू किया है जिसक फायदा 44 लाख नागरिकों को हुआ उनका 4000 करोड़ का बिजली बिल कांग्रेस सरकार ने माफ कर दिया। चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। आने वाले चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। स्वामी आत्मानंद स्कूल, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है। कांग्रेस को वोट मतलब छत्तीसगढ़ में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक न्याय का समर्थन। कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को वोट देने का मतलब बटन कमल पर दबेगा वीवीपेट से अडानी निकलेगा। भाजपा को वोट देने का मतलब छत्तीसगढ़ की संपदा अडानी को सौपना। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बाक्साइट, आयरनओर, कोयला, देवभोग का हीरा खदान, राज्य की सीमेंट कम्पनिया, पावर प्लांट सभी पर अडानी कब्जा करना चाहता है। अडानी राज्य की बिजली कम्पनी भी हथियाना चाहता है। भाजपा छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर इसीलिए व्याकुल है। प्रधानमंत्री चार सभा कर चुके, अमित शाह हर हफ्ते आ रहे, दो दर्जन केंद्रीय मंत्री, अनेको राज्यों के मुख्यमंत्री सभी छोटे से राज्य में लगातार डेरा डाले हुए है। क्योंकि बॉस के बॉस अडानी ने सबको टारगेट दिया है। भाजपा वोट देने का मतलब-नगरनार इस्पात संयंत्र अडानी को बेचने का रास्ता साफ करना। भाजपा को वोट देने का मतलब-छत्तीसगढ़ की कोयला खदानो को अडानी को सौपना। भाजपा वोट देने का मतलब-राज्य के सारे सिमेंट कम्पनियो पर अडानी का कब्जा। भाजपा को वोट देने का मतलब-राज्य की सरकारी बिजली कंपनी पर अडानी का कब्जा। भाजपा को वोट देने का मतलब-नंदराज पर्वत को भाजपा फिर से अडानी को सौपेगी ताकि वह आदिवासियों की आस्था के केंद्र नंदराज पर्वत को खोदाई कर आयरन ओर निकाल सके। भाजपा को वोट देने का मतलब-राज्य के सारे पावर प्लांटो, आयरनओर और कोयला की खदानो पर अडानी का एकाधिकार। भाजपा को वोट देने का मतलब-छत्तीसगढ़ के यात्री ट्रेन को बंद करना। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को बंद कर सिर्फ कोयला ट्रेने चलाना चाहती है भाजपा केंद्र की सरकार अडानी को कोयला ढोने यात्री ट्रेनों को रद्द करवाती है। भाजपा को वोट देने का मतलब-धान खरीदी बंद करना- भाजपा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के खिलाफ है वह नहीं चाहती किसानों को ज्यादा कीमत मिलें। भाजपा नहीं चाहती धान की कीमत 2500 मिले। मोदी सरकार समर्थन मूल्य में एक रू. भी ज्यादा धान की कीमत देने का विरोध करती है। भाजपा नहीं चाहती किसानों को धान की कीमत 2800-3600 रू. प्रति क्विंटल मिले। गुजरात, यूपी जैसे भाजपा शासित राज्यों में धान 1100 में बिकता है। राजीव गाँधी किसान न्याय योजना बंद करना- भाजपा किसानों को मिलने वाली प्रति एकड़ की 9000 रू. एवं 10000 रू. इनपुट सब्सिडी के खिलाफ है। बिजली बिल आधा बंद करना- भाजपा बिजली बिल आधा योजना का विरोध करती है। 5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री फिर बंद करना - भाजपा ने भू-माफिया को फायदा पहुंचाने अपने सरकार के समय 5 डिसमिल से कम जमीनों की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगा दिया। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना बंद करना- इस योजना में ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को 7000 रू. सालाना मिलता है यह प्रधानमंत्री सम्मान निधि से ज्यादा है इसलिये भाजपा इसको बंद करना चाहती है। आदिवासियों की जमीने फिर जबरिया छिनी जाएगी- भाजपा उद्योगपति फिर को फायदा पहुंचाने आदिवासियों की जमीनें जबरिया अधिग्रहित करने का समर्थन करती है, 15 साल भाजपा ने यही किया। 90 हजार एकड़ से अधिक जमीन छिनकर पूंजीपतियों को दिया गया। तेंदूपत्ता की क़ीमत फिर 2500 हो जायेगा-भाजपा तेंदूपत्ता की कीमत प्रति बोरा 2500 से बढ़ाकर 4000 करने का विरोध करती है। वह वनोपज की सही कीमत देने के बजाय फिर से चरणपादुका देना चाहती है ताकि कमीशनखोरी की जा सके। भाजपा को वोट देने का मतलब-फिर राज्य की बेरोजगारी दर 22 प्रतिशत हो जाएगी। भाजपा को वोट देने का मतलब- किसानो की जमीनो पर फिर किसी भाजपाई सत्ताधीश को कब्जा करने का मौका देना। सिंचाई के बांध और सड़क पर भाजपा नेताओं फिर से कब्जा। भाजपा को वोट देने का मतलब-चिटफंड कम्पनी बुलाकर प्रदेश के गरीब जनता को लूटने देना। भाजपा को वोट देने का मतलब- प्रदेश के 10 हजार से अधिक गोठानों को बंद करना, क्योंकि भाजपा गौशाला के नाम पर अनुदान खाना चाहती है। रमन राज में 1667 करोड़ का गौशाला अनुदान घोटाला हुआ था। भाजपा को वोट देने का मतलब- स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद करना। भाजपा को वोट देने का मतलब- 65 वनोपजों की खरीदी बंद करना। भाजपा को वोट देने का मतलब- 13800 राजीव युवा मितान क्लबों को बंद करना। भाजपा को वोट देने का मतलब -छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता, तीज-त्योहारों एवं परंपराओं को फिर से पीछे धकेलना। कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी भाजपा बंद करना चाहती है। प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता छत्तीसगढ़ में आकर लगातार झूठ बोल कर जाते है कि छत्तीसगढ़ धान खरीदी केंद्र सरकार करती है। छत्तीसगढ़ में धान कांग्रेस सरकार अपने खुद के दम पर खरीदती है, धान खरीदने में केन्द्र सरकार का एक पैसे का भी योगदान नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति केंद्र सरकार की दुर्भावना इतनी ज्यादा है कि केंद्र के पास राज्यों को देने चावल का स्टॉक नहीं है। कर्नाटक सरकार ने केंद्र से 35 लाख मीट्रिक टन चावल मांगा उसके लिये कर्नाटका सरकार भुगतान भी करती लेकिन केंद्र ने स्टॉक नहीं होने की बात कर कर्नाटका को चावल देने से मना कर दिया। वहीं केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ से इस वर्ष 86 लाख टन चावल लेने का एमओयू करती है लेकिन बाद में केंद्र इस एमओयू से चावल लेने की मात्रा घटाकर 61 लाख मीट्रिक टन कर देता है। यह छत्तीसगढ़ के साथ दुर्भावना नहीं है तो और क्या है? आपको विभिन्न योजनाओं में चावल देने के लिये चाहिये आपके पास स्टॉक भी नहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य में किसान भरपूर धान पैदा कर रहे यहां पर इस वर्ष कांग्रेस की सरकार ने 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ में चुनाव है। छत्तीसगढ़ सरकार को असहयोग करना है इसलिये वहां की सरकार से चावल नहीं लेना है यह केंद्र की दुर्भावना है।
और पढ़ें ...

CG BREAKING : खून से लथपथ मिली युवक की लाश...पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

बालोद : जिले में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है, शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं, कुसुमकसा मदिरा दुकान जाने वाला मार्ग में एक व्यक्ति की लाश मिली है. सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जाँच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, दल्ली राजहरा- बालोद मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग से 100 मीटर दूर कुसुमकसा मदिरा दुकान जाने वाला मार्ग में एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिली है. पुलिस इन्वेस्टिगेशन के दौरान अज्ञात मृत व्यक्ति की पहचान पास के ही गाँव ग्राम बारिद निवासी पवन धाकड़े, पिता आत्माराम धाकड़े के रूप में हुई है. व्यक्ति की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई है. मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिरहाल पुलिस  संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

और पढ़ें ...

मीडिया प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के नियमों व निर्देशों की दी गई जानकारी

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के विभिन्न नियमों एवं निर्देशों से जिले के मीडिया प्रतिनिधियों को रू-ब-रू कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार आज सुबह 11.00 बजे कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पीपीटी के माध्यम से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन, पेड न्यूज, फेक न्यूज सहित उच्चतम न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेशों-निर्देशों की जानकारी मास्टर ट्रेनर के द्वारा दी गई।
             कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के माध्यम से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, वेब पोर्टल्स और बल्क एसएमएस पर निगरानी रखने के साथ साथ निर्धारित समय-सीमा में शिकायत, अभ्यर्थी को नोटिस, विभिन्न प्रारूप और कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपस्थित अपर कलेक्टर श्री ए.एस. अहीरवार ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ होता है और आमजनता का विश्वास उस पर टिका रहता है। अतः संवेदनशील खबरों की बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के प्रकाशन अथवा प्रसारण का व्यापक प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्हानें आगे कहा कि आदर्श आचरण संहिता के प्रभाव काल में ऐसे गैर तथ्यात्मक, भ्रामक और आधारहीन समाचार का प्रकाशन/प्रसारण न करें जिससे किसी प्रकार की असुविधा हो। इस दौरान सहायक संचालक जनसम्पर्क एवं नोडल अधिकारी एमसीएमसी टी.एस. सिन्हा सहित विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब न्यूज मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

BREAKING : नदी में डूबने से 11वी के छात्र की मौत, दोस्तों के साथ स्कूल से निकला था घूमने

कोंडागांव। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां फरसगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कोटवेल घूमर नदी में गुरुवार को घूमर नदी में तीन स्कूल छात्र घूमने गए थे। वहीं घूमर नदी में नहाने के दौरान एक छात्र आगे बह गया, और गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई । घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

जानकारी के अनुसार फरसगांव निवासी रोशन नाग,अक्षत पटेल और आदित्य साहू यह तीनो दोस्त फरसगांव हाई स्कूल में कक्षा 11 वी के छात्र है। तीनों गुरुवार को स्कूल गए थे, लगभग 12 बजे स्कूल रिसेस होने पर यह तीनों आदित्य साहू के घर गए, वहां से तीनों स्कूटी में घूमर नदी घूमने निकल गए। तीनो छात्र नदी में नहाने उतरे, नहाने के दौरान आदित्य साहू पानी के बहाव में बह के डूब गया। रोशन और अक्षत पटेल ने परिजनों को फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस थाना में सूचना दी। घटना की खबर लगते ही घूमर नदी में परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद नदी में पत्थरों के बीच फसे आदित्य साहू को पानी से बाहर निकाला, मृतक आदित्य साहू के काफी देर तक पानी के अंदर रहने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल फरसगांव पुलिस घटना की जांच कर रही है ।

और पढ़ें ...

3 साल पहले दिवाली के दिन गायब हुआ था युवक, अब हुआ हत्या का सनसनीखेज खुलासा

बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र के मल्हार नगर के वार्ड नंबर 10 में रहने वाला विकास कुमार केवर्त पिता ईश्वर केवर्त उम्र लगभग 19 वर्ष बीते 3 वर्ष पूर्व अचानक घर से गायब हो गया था, जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर विकास का कही पता नही चल पाया जिसके बाद परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट मल्हार चौकी में दर्ज कराई थी। जिसके बाद भी परिजन खोजबीन में लगे रहे वहीं मल्हार पुलिस भी गायब युवक की पता तलाश में जुटी हुई थी। तभी तीन साल बाद मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव को मुखबिर से सूचना मिली की 3 वर्ष पहले गायब हुए युवक की हत्या हो चुकी है और उसके शव को जमीन में दफनाकर ठिकाने लगा दिया गया है। जिसके बाद मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद गायब हुए युवक के हत्यारो की पता तलाश की गई। जिसके बाद परत दर परत गायब युवक के बारे में मामला सुलझता गया।

पुलिस की पूछताछ में 2 नाबालिगों ने बताया कि 2020 धनतेरस (दीपावली ) के दिन 4 लोगो ने मिलकर रस्सी से गला घोटकर युवक की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए हथनी नामक तालाब के पास खेत में दफना दिया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी मस्तूरी – मल्हार पुलिस को मिली, उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए उस जगह की खुदाई के लिए मजिस्ट्रेट तहसीलदार से अनुमति लेकर आरोपी संदेहियो के बताए हुए स्थान को चिन्हित कर बुधवार दोपहर 12 बजे खुदाई कार्रवाई की गई, हालांकि खेत में फसल और पानी के कारण खुदाई में काफी मशक्कत करनी पड़ी, वहीं शाम होने के कारण खुदाई को बंद कर दिया गया, आज उसी चिन्हांकित स्थान की फिर से खुदाई की जा रही है।

 

और पढ़ें ...

रायपुर : सूचना देने में लापरवाही पर 85 लाख रुपये का जुर्माना लगा जनसूचना अधिकारियों पर राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी विधानसभा बिल्हा  धरमलाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी  कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्याशाला परिवर्तन उदघोष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि चुनाव का शंखनाद हो चुका है, चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव की तिथि लागू हो चुकी है, पार्टी के द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है अब हम ऐसे समय पर यहां पर बैठे हैं की मैदान में जाने से पहले जो हमारा अस्त्र और शस्त्र है एक बार उसे देख लेना उचित है कि उसमें कितनी धार है और इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है उसके बाद सीधे हम मैदान में उतरेंगे और भ्रष्ट भूपेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए हम प्रदेश के हर कोने में जाकर आह्वान करेंगे और इस सरकार को उखाड़ करके फेंकेंगे जिसमें युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि जब-जब युवा अंगड़ाई लिए हैं तब-तब परिवर्तन आया है और यह वही परिवर्तन का दौर है कि हम जो भी यहां रणनीति बनाएंगे वह प्रदेश के एक-एक गांव, एक-एक शहर, एक-एक गली सभी  जगह पर उपयोग करेंगे जब 3 दिसंबर को परिणाम घोषित होगा तब सभी लोगों के बीच में एक ही चर्चा होनी चाहिए कि  भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में हमारे युवा मोर्चा की सबसे बड़ी भूमिका रही.है। इस बार युवाओं का जोश और सीनियर का होश दोनो को साथ रखकर चुनाव लड़ेंगे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : लागत मूल्य नहीं मिलने से हताश किसानों ने सड़क पर फेंक दिया टमाटर

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में टमाटर का बंपर उत्पादन हुआ है। जुलाई-अगस्त महीने में टमाटर भाव खा रहा था। 250 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा टमाटर अब थोक बाजार में इतने कम दाम में मिल रहा है कि लागत मूल्य भी नहीं निकल रहा है। हताश किसान व्यथित है। निराश किसान टमाटर फेंक भी दे रहे हैं। इसकी शुरुआत बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से हुई है।

यहां के थोक बाजार में मांग से अधिक टमाटर की आवक हो जाने से दाम तीन रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। यही कारण है कि किसानों ने टमाटर सड़क पर फेंक दिया।दो - तीन माह पूर्व जहां टमाटर का दाम 250 रुपये से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था वहीं विगत कुछ दिनों से लगातार टमाटर के दाम में गिरावट आ रही थी। गुरुवार को स्थिति ऐसी हो गई की रामानुजगंज के थोक सब्जी बाजार में टमाटर तीन रुपये किलो बिकने लगा।

किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा था तो किसान हताश एवं निराश होकर टमाटर को बीच बाजार में फेंक कर वापस चले गए। किसान मुकेश दास एवं सूरज धारकर ने बताया कि टमाटर की खेती में जितना लागत लगा है उसका 20 प्रतिशत मूल्य भी हमें नहीं मिल पा रहा है। गुरुवार सुबह से जितना टमाटर को तोड़ने में खर्च हुआ उससे कम भाव मिलने लगा तो मन बहुत ही हताश एवं निराश हुआ।

जिस कारण हम लोगों ने टमाटर को बीच रास्ते पर फेंक दिया। क्षेत्र के दर्जनों गांव के सैकड़ो किसानों के द्वारा टमाटर का उत्पादन किया गया है। परंतु लगातार टमाटर का मूल्य जहां दो अंको में आ गया था वहीं कुछ दिन पहले से एक अंक में आ गया है।

स्थिति ऐसी हो गई कि आज थोक सब्जी बाजार में चार रुपये किलो टमाटर बिक रहा था जिसमें एक रुपये किलो कमीशन में चला जाता है। इस प्रकार किसान को मात्र तीन रुपये किलो का ही मूल्य मिला ऐसे में किसानों की हताशा निराशा देखी सकती थी। कई किसान तो टमाटर को ऐसे ही छोड़कर चल दिए वहीं मुकेश दास एवं सूरज धार करके द्वारा बीच बाजार में टमाटर फेक दिया गया।

रामानुजगंज क्षेत्र में दो हजार हेक्टेयर में खेती

बलरामपुर जिले में इस वर्ष टमाटर का रकबा बढ़ गया है। जुलाई-अगस्त में दाम बढ़ने के कारण किसानों का रुझान अचानक टमाटर की खेती में बढ़ गया था। बलरामपुर जिले के ग्राम चंद्रनगर ,सारंगपुर ,पुरुषोत्तमपुर,मितगई, विजयनगर, भाला,चुमरा, महावीरगंज, गाजर सहित अन्य ग्राम पंचायत में करीब दो हजार एकड़ में टमाटर का उत्पादन हुआ है।टमाटर का दर इस क्षेत्र में पहली बार इतना कम हुआ है। किसानों को अपना लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।

टमाटर बटोरने लगी भीड़

रामानुजगंज में किसानों को जब उसके मनमुताबिक टमाटर प्रति किलो के हिसाब से मूल्य नहीं मिल पाया तो वे गुस्से में आकर बीच सड़क पर टमाटर फेंकने लगे, उसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी।सड़क पर फेंके गए टमाटर को लोग झोला एवं गमछा में बटोरने लगे।ऐसी ही घटना कुछ वर्ष पूर्व सूरजपुर जिले में भी हुई थी। वहां भी किसानों ने बड़ी मात्रा में सब्जियां सड़क पर फेंक अपनी व्यथा बताने का प्रयास किया था।
सरगुजा में नहीं है ऐसी स्थिति
सरगुजा संभाग के दूसरे जिलों में ऐसी स्थिति नहीं है। टमाटर का उत्पादन अधिक होने के कारण निश्चित रूप से किसानों को उम्मीद के अनुरूप थोक बाजार में टमाटर का दाम नहीं मिल पा रहा है लेकिन फूटकर बाजार में अंबिकापुर शहर में उच्च गुणवत्ता का टमाटर 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। छोटे आकार के टमाटर 10 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहे हैं। बाजार में आवक के अनुरूप टमाटर का दर निर्धारित हो रहा है।
और पढ़ें ...

प्रतिबंधित टेबलेट अवैध रूप से बिकी करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

 बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ।

आरोपी के कब्जे से 315 नग टेबलेट कीमती 672 /- रू किया गया जप्त |

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही ।

थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार की जायेगी कार्यवाही ।

नाम आरोपी 1- विकास चन्द्रा पिता गणेशराम चन्द्रा उम्र 30 वर्ष निवासी गंगा सदन पाठक बगीचा जबड़ापारा, थाना सरकण्डा, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु "निजात" अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि दिनांक 10.10.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति SK टेंट हाउस के पास बैमा नगोई रोड खमतराई में अवैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित नशीला टेबलेट बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते बैठा हैं, उक्त सूचना से अति. अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में टीम तैयार कर खमतराई बैमा नगोई रोड के पास मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया जो अपना नाम विकास चन्द्रा निवासी पाठक बगीचा जबड़ापारा सरकण्डा का रहने वाला बताया, जिसका विधिवत् तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले के अंदर रखे अवैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित नशीला टेबलेट 315 नग किमती 672/- रू. बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

और पढ़ें ...

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे आरक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि, एनएच-49 पर बनारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बुलेट सवार आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में आरक्षक ने दम तोड़ दिया. वहीं बुलेट को टक्कर मारने के बाद कोयले से लोड ट्रेलर भी पलट गया.
जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक राज कुमार सोनी एडिशनल एसपी अर्चना झा का रीडर था । बिलासपुर से जांजगीर ड्यूटी आते समय हादसे का शिकार हुआ. हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया है. कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें ...

कॉलेज छात्र की हत्या से सनसनी, सिगरेट के उधार पैसे को लेकर दुकानदार ने छात्र को उतारा मौत के घाट

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक कालेज छात्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिगरेट के उधार पैसों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद के बाद स्थिति मारपीट तक पहुंच गयी और फिर पान ठेला के संचालक ने कालेज छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या की ये वारदात सरकंडा थाना से महज कुछ दूरी पर खेल मैदान में हुआ, जहां कालेज छात्र अपने एक दोस्त का बर्थ डे मनाने पहुंचे थे।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात नाकेबंदी कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर जिला में हत्या की ये वारदात सरकंडा थाना से महज कुछ फ्लांग की दूरी पर स्थित खेल मैदान में हुआ। बताया जा रहा है कि यहां रात के वक्त कालेज के छात्र अपने दोस्त का बर्थ डे मनाने पहुंचे थे। इस दौरान शराब पीने के बाद रात करीब 9 बजे के लगभग पास के ही पान दुकान से कुछ युवक सिगरेट लेने गये थे। उधार में सिगरेट नही देने की बात को लेकर कालेज छात्रों का पानठेला के संचालक अमित से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवको ने दुकानदार के साथ मारपीट करने के बाद फरार हो गये। उधर मैदान में गार्ड के साथ छात्र देवव्रत सिंह अकेले मौजूद था।

इसी दौरान दुकानदार चाकू लेकर खेल मैदान में पहुंचा और देवव्रत सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसकी जान ले ली। मृतक देवव्रत जशपुर जिले के लैलूंगा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी पंकज के दोस्त दीपक का बर्थडे मनाने निकला वहां पहुंचा हुआ था।

बताया जा रहा है कि देवव्रत को खून से लथपथ देखकर पंकज और उसके दोस्त उसे छोड़कर मौके से भाग गये थे। इसके बाद पंकज ने रात करीब 11 बजे खेल परिसर के सिक्योरिटी गार्ड शंकर वस्त्रकार को फोन कर देवव्रत के खेल मैदान में नशे में गिर जाने की जानकारी दिया गया। इसके बाद शंकर ने अपने सुपरवाइजर के साथ घटना की सूचना पुलिस को दिया गया।

उधर हत्या की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत छात्र अस्पताल भिजवाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद गार्ड से पूछताछ कर पुलिस ने सूचना देनें वाले पंकज को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके अन्य साथियों को भी हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी।

पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर युवको ने पूरे घटना की जानकारी देते हुए पानठेला संचालक द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देने की जानकारी बतायी गयी। जिसके बाद पुलिस ने रात में ही आरोपी अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़ें ...