प्रदेश

कलेक्टर ने रिटर्निंग अफसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

17 नवम्बर को सवेरे 8 से शाम 5 बजे तक मतदान

 बिलासपुर, 26 अक्टूबर 2023 -- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने रिटर्निंग अफसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव कार्य से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एवं तय समय-सीमा पर सभी कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट करने को कहा है। चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को 27 प्रकार के कार्य करने होते हैं। इन सभी के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में मतदान 17 नवम्बर को सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान के लिए समय आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। मनोडल अधिकारियों ने कलेक्टर को उन्हें सौपे गये कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने रिटर्निंग अफसरों से नामांकन की प्रगति एवं बचे दो दिनों की रणनीति के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण के बारे में आयुक्त कुणाल दुदावत ने बताया कि मतदान दलों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का कार्यक्रम नामांकन वापसी के बाद होगा। इस दफा रिटर्निंग अफसर स्वयं प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। पहली ट्रेनिंग से ज्यादा दिनों तक एवं सघन रूप से प्रशिक्षण प्रदान की जायेगी। हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया जायेगा। इस कड़ी में संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर तैनात किये जाने वाले माईक्रो ऑब्जर्वरों की ट्रेनिंग 28 अक्टूबर को आयोजित की गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई ने बताया कि कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयुग के निर्देशों के अनुरूप स्ट्रांग रूम तैयार कर ली गई है। 27 अक्टॅूबर को शाम 5 बजे इसका संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जायेगा। इसी परिसर में मतदान दलों को सामग्री भी वितरित की जायेगी। राजस्व विभाग की टीम को सामग्री वितरण की जिम्मेदारी सौपी गई है। चुनाव कार्य के लिए पहले चरण में 485 बसों के अधिग्रहण आदेश जारी किये जा चुके हैं। 14 नवम्बर को उन्हें खड़ी करने कहा गया है। उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए संचालित स्वीप गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने बैठक में इव्हीएम, व्हीव्हीपैट की सुरक्षा, व्यय मॉनीटरिंग, मतपत्र छपाई, शिकायत एवं इनका समाघान, सीविजिल, वेबकॉस्टिंग आदि की भी समीक्षा कर उपयोगी दिशा-निर्देश दिए।

और पढ़ें ...

चुनाव में ही क्यों होता है हिन्दू-मुस्लिम की बात-हेमंता

0 मदरसा से डॉक्टर इंजीनियर बनकर निकलना चाहिए  

0 गाड़ी केंद्र की और सायरन लगाकर वाहवाही, किसानों के मामले में भूपेश पर हेमंता का जमकर हमला

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर- चुनाव के समय ही आखिर क्यों देश में हिन्दू-मुस्लिम की बात होती है। इस बात पर उल्टे सवाल करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि, यह तो मैं पूछना चाहता हूं कि, चुनाव के समय ही क्यों हिन्दू-मुस्लिम की बात होती है। यह बात तो रोज होनी चाहिए। उन्होेंने कांग्रेस नेता राहूल गांधी पर हमला करते हुए साफ कहा कि, चुनाव के समय राहुल मंदिर जाना शुरू करते हैं और वे हिन्दू मुस्लिम की बात करते हैं। हम तो रोज हिन्दू व मुस्लिम पर बात करने के लिए तैयार हैं। सरमा ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेस बघेल पर हमला करते हुए कहा कि, केंद्र गाड़ी खरीद कर देता है और भूपेश है कि गाड़ी में सायरन लगा के वाहवाही लूटते हैं।  दरअसल, आज बिलासपुर के इंटरसिटी होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा केंद्र में विपक्ष पर खूब हमलावर हुए। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी किसानों को धान के समर्थन मू्ल्य को लेकर हमला किया। उन्होंने कहा कि केंद्र गाड़ी खरीदकर देती है और भूपेश सरकार है कि गाड़ी में सायरन लगाकर पूरी गाड़ी के मालिक होने का दावा करते हुए अपना वाहवाही लूटती है। जबकि केंद्र समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रहा है। जबकि ऊपर से 6 सौ रुपये का अतिरिक्त भूगतान छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। ऐसे में दो हजार देने वाला केंद्र सरकार जो धान की पूरी कीमत अदा कर रहा है जिसकी तूलना उन्होेंने गाड़ी की और कहा कि यह जो बोनस 6 सौ रुपये है वह गाड़ी में केवल सायरन की तरह है। अब सायरन खरीदकर भोपू बजाने से गाड़ी का मालिक राज्य नहीं हो जाता। इसलिए केंद्र धान का समर्थन मूल्य हर साल बढ़ाकर पूरा धान खरीद रहा है। जबकि बोनस केवल 6 सौ रुपये है। पत्रकारों द्वारा यह सवाल किए जाने पर कि, केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था इस पर केंद्र ने क्या किया है। तो असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि, जहां पर विदेशो में तीन हजार रुपये यूरिया मिल रहा है वहां पर भारत में तीन सौ रुपये में यूरिया मिलता है। इसके लिए केंद्र सरकार किसानों को पूरी मदद कर रही है। जबकि पिछले 9 सालों में किसानों के उत्पादों का समर्थन मुल्य करीब दो गुना हो चुका है।इधर हिन्दूत्व के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र में विपक्ष पर हमला किया। इस मुद्दे पर पत्रकारों के सवाल पर कि, चुनाव के समय हिन्दू-मुस्लिम क्यों होता है। इस पर पलटवार करते हुए हिम्ता विश्व सरमा ने कहा कि यह तो हम भी नहीं चाहते। बल्कि यह बात रोज होनी चाहिए। क्योंकि यह भारत का मुद्दा है। तो केवल चुनाव में क्यों हो। इस पर कांग्रेस नेता राहूल गांधी जो चुनाव के समय मंदिर जाते हैं और हिन्दू-मुस्लिम करते हैं इसे असम के मुख्यमंत्री ने सही नहीं माना। उन्होंने साफतौर पर कहा कि, मदरसा में इस तरह से व्यवस्था होना चाहिए कि, यहां से पढ़ लिखकर लोग डॉक्टर-इंजीनियर बने। यह पूरे देश में होना चाहिए। भूपेश सरकार पर सवाल उठाते हुए सरमा ने कहा कि, आखिर किसानों का लोन क्यों माफ करना पड़ रहा है। जबकि किसानों की आय दो गुना करने की बात राज्य सरकार ने की थी। ऐसे में लोन माफ की घोषणा से पता चलता है कि, किसानों की स्थिति राज्य में खराब है। और चुनाव के ऐन समय में लोन माफ करने की बात वोट लेने के लिए है। नहीं तो राज्य सरकार यह बजट में व्यवस्था करना था कि, राज्य में किसानों का लोन माफ कर देते। राज्य में बेरोजगारी भत्ते पर भी सवाल उठाते हुए हेमंता ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी होने के कारण राज्य सरकार को बेरोजगारी भत्ता की घोषणा करनी पड़ रही है। उन्होंने असम सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि, वे दो लाख लोगों को दो साल में रोजगार दे चुके हैं। अभी दो हजार लोगों की भर्ती का आर्डर निकला है। हेमंता ने राज्य के अफसरों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, राज्य में निष्पक्ष चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग से कहा कि जो कांग्रसे कार्यकर्ता की तरह अफसर काम कर रहे हैं। उन्हें चुनाव के काम से हटा देना चाहिए। मुख्यमंत्री हेमंता सरमा ने यह भी कहा कि, ईडी और आईडी विभाग के छापे कोई द्वेश के कारण नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी घोटाले हो रहे हैं। वहां एंटी करप्शन विंग अपना काम करती है। अगर पैसे की गड़बड़ी नहीं हुई है  तो फिर ईडी या आईडी की जांच से घबराना कैसा है।उन्होंने गंगा माई की सौगंध की याद करते हुए कहा कि, जो गंगाजल उठाकर सौंगध लेकर जनता को वाद पूरा नहीं कर सकता ऐसी सरकार धोखेबाज है। सरमा ने राज्य में शराबबंदी पर यह बात कही। प्रेस कांफ्रेस में भाजपा नेता यादव, जिला अध्यक्ष राम देव  कुमावत व भाजपा नेता गुलशन ऋिषि प्रणव शर्मा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित थे 

और पढ़ें ...

बीजेपी को लगा बड़ा झटका...साहू समाज के कई बड़े पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी में शामिल, पढ़िए खबर

कवर्धा: जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष शीतल साहू ने समाज के पदाधिकारियों सहित मंत्री मो. अकबर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया है. कांग्रेस प्रवेश करने के बाद भाजपा पर सामाजिक उपेक्षा का आरोप लगाया है। दरअसल, दोनों विधानसभा में साहू समाज को एक भी टिकट नहीं मिलने से साहू समाज में नाराजगी हैं। यही कारण है कि तीनो कांग्रेस में शामिल हो गये।सभी ने मंत्री मोहम्मद अकबर की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। ऐसे में भाजपा की मुश्किल अब बढ़ने वाली हैं। बता दे कि जिले में साहू समाज की संख्या अधिक हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली और मंत्री अकबर के कार्यों से प्रभावित होकर सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ली हैं।कवर्धा जिला साहू समाज के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला माहामंत्री कांग्रेस में शामिल हुए है. ऐसे में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है.

उल्लेखनीय है कि कवर्धा जिला साहू समाज की बाहुलता वाला जिला माना जाता है। भाजपा भी अक्सर यहां से साहू प्रत्याशी मैदान में उतारती रही है। लेकिन इस बार कवर्धा जिले की पंडरिया विस सीट से भावना बोहरा और कवर्धा सीट से विजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। साहू समाज में इसी बात को लेकर नाराजगी बताई जा रही है।

 
और पढ़ें ...

भाजपा उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है और कांग्रेस किसानों का : भूपेश बघेल

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार में आयोजित चुनावी सभा को मुख्यमंत्री भूपेश ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा को उद्योगपतियों का हितैषी बताते हुए जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कर्जमाफ़ी की है जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्ज माफ़ी की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम फिर से किसानों की कर्जमाफ़ी करेंगे। किसानों की कर्जमाफ़ी की घोषणा से भाजपा नेता तिलमिला उठे है, उनके पेट में दर्द शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश किसानों ने अपने कर्जमाफ़ी की घोषणा को दोहराते हुए कहा कि पिछले बार की भांति इस बार भी फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर हम किसानों की कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कर्ज माफ़ी की घोषणा को विस्तार में बताते हुए कहा कि को-ऑपरेटिव्ह बैंक और कर्मिशियल बैंक से किसानों द्वारा लिए गए ऋण कांग्रेस की सरकार आने पर माफ होगी।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आम जनता के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। हमारी सरकार ने पिछले 5 सालों में विभिन्न हितग्राहियों के खातों में 1.75 लाख करोड़ रुपये सीधे पहुंचाए है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि भाजपा नेता बताएं कि छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और महिलाओं के लिए वे क्या करेंगे ?

17.50 लाख आवासहीनों को देंगे आवास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लगभग 7 लाख आवासहीनों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी है। हमारी सरकार फिर से आने पर हम बचे 10 लाख आवासहीन परिवारों को धीरे-धीरे आवास के लिए आर्थिक सहायता देंगे। कांग्रेस सरकार जो कहती वो करके दिखाती है।

और पढ़ें ...

जनता का ये अपार स्नेह, अटूट विश्वास और प्रचंड समर्थन भाजपा की ऐतिहासिक विजय का उद्घोष कर रहा है। बीजेपी प्रत्याशी रामविचार नेताम

विजयनगर की जनता-जनार्दन का ये असीम स्नेह और प्रबल उत्साह भाजपा के विकासवाद, राष्ट्रवाद की ऐतिहासिक विजय व भ्रष्टाचारी ठगेश कांग्रेस सरकार की प्रचंड पराजय का उद्घोष है।
क्षेत्र के हर बूथ पर खिलेगा कमल का फूल
विजयनगर— कठवातिया पारा की देवतुल्य जनता का ये अपार स्नेह, अटूट विश्वास और प्रचंड समर्थन भाजपा की ऐतिहासिक विजय का उद्घोष कर रहा है।
चुनावी जनसंपर्क कार्यक्रम में विजयनगर— कटान पारा में आज देवतुल्य जनता जनार्दन ने अपना आशीर्वाद दिया। आपके जोश और उत्साह ने बता दिया कि इस बार प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा।
और पढ़ें ...

भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने पंडित के बताए अनुसार शुभ मुहूर्त के तहत नामांकन दाखिल किया है।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पक्ष के प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन दाखिल कर रहे है। रामानुजगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने अपना नामांकन दाखिल किया।

गुरुवार को रामानुजगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने शुभ मुहूर्त देखकर अपने पहले सेट का नामांकन दाखिल किया है। , निश्चित ही भाजपा सरगुजा संभाग की सारी सीटें भाजपा ही जीतेगी।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : करंट की चपेट में आने से हाथी समेत 3 अन्य मवेशियों की मौत

रायगढ़।जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल परिक्षेत्रान्तर्गत छाल रेंज में करंट की चपेट में आने से मादा हाथी सहित 3 अन्य मवेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा जंगली सूअर के शिकार के लिए ये तार बिछाए गए थे। मौके पर पहुंचे DFO ने दलील दी कि हाथी लाश महज 2 -3 दिन पुरानी है मगर लाश की हालत देखकर जानकार इसके और भी पुराना होने की बात कह रहे हैं।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म...पड़ोसी ने वारदात को दिया अंजाम

कवर्धा | जिले में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। बता दे कि पड़ोसी ने दशहरा की रात घटना को अंजाम दिया था, जिससे मासूम की तबियत बिगड़ गई. उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं. वहीं 25 पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही हैं. पूरा मामला सिटी कोतवाली का हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांव में विजयादशमी के दिन गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था. कार्यक्रम देखने 3 वर्षीय मासूम बच्ची अपने दादा के साथ दशहरा का कार्यक्रम देखने गई थी। इस दौरान बच्ची के दादा को प्यास लगी वह पोती को लेकर अपने बड़े भाई के घर चले गए. उसके बाद वह बच्ची को आंगन में सुलाकर शौच के लिए गए. तभी पड़ोस में रहने वाला युवक वहां आया और बच्ची को उठाकर दूसरे कमरे में ले गया. तभी उसने रेप की घटना को अंजाम दिया. जब बच्ची रोने लगी तो परिजन वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया. बाद में परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

और पढ़ें ...

रायपुर : कलेक्टर ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार स्थित स्ट्रॉग रूम का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव सामग्री के वितरण और आने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। डॉ भुरे ने कहा कि जिन विधानसभाओं की ईवीएम स्ट्रॉग रूम में रखी जानी है, उसमें सारी व्यवस्था पुख्ता की जाए। जहां मतगणना होनी है वहीं पर ईवीएम की कमिशनिंग भी की जानी है। इस संबंध में उपयुक्त इंतजाम किए जाएं। पुलिस विभाग सुरक्षा के साथ-साथ सेजबहार के रास्ते यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करें। यथास्थान सीसीटीव्ही भी लगाएं। यह ध्यान रखें कि ड्यूटी में आए कर्मचारियों को यथासंभव सुविधा मिले एवं कोई तकलीफ ना हो। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी  गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल,  अतुल विश्वकर्मा सहित पीडब्लूडी के अधिकारी उपस्थित थे।.

और पढ़ें ...

सरकंडा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी...अलग-अलग स्थान से 03 आरोपियों को चाकू के साथ पकड़ा गया

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट अप क्र-1432/23 धारा-25,27आर्म्स एक्ट अप क्र-1433/23 धारा-25,27 आर्म्स एक्ट अप क्र -1434/23 धारा25,27 आर्म्स एक्ट * आरोपियों के कब्जे से 03 नग चाकू जप्त किया गया * आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई *नाम आरोपी* 1- कौशल कुमार यादव उर्फ सोनू पिता दुसरू राम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी सीमेंट गोदाम के पास मोपका सरकंडा 2- अनिल साहू पिता दिलीप साहू उम्र 21 वर्ष पता तीनपुलिया पारा खमतराई सरकंडा 3- मनोहर साहू पिता रिखी राम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी इमलीभाटा सरकंडा *विवरण* संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले की पुलिस संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के द्वारा पूर्व मीटिंग लेकर आगामी त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने तथा अपराधिक तत्वों पर करवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस (शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता थाना सरकंडा से एक टीम थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग हेतु लगायी गई है पेट्रोलिंग द्वारा सूचना पर अलग-अलग क्षेत्र से 03 व्यक्तियों कौशल कुमार यादव उर्फ सोनू को सीमेंट गोदाम के पास मोपका,अनिल साहू को तीनपुलिया पारा खमतराई तथा, मनोहर साहू को इमलीभाटा सरकंडा से पकड़ा गया जिनमें पास से अलग-अलग 03 नग चाकू जप्त किया गया तीनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
और पढ़ें ...

बिलासपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट • कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही • विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने, दुर्गा विसर्जन एवं असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था उद्देश्य • शहर में प्रमुख हिस्सों सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, शिव टॉकीज चौक, गांधी चौक, सिटी कोतवाली, देवकीनंदन चौक, मुक्तिधाम चौक, आर के पेट्रोल पंप चौक, महामाया चौक, नेहरू चौक, महाराणा प्रताप चौक, व्यापार विहार, मैग्नेटो मॉल में किया गया फ्लैग मार्च • सभी अधिकारियों द्वारा गोल बाज़ार से देवकीनंदन चौक तक किया गया पैदल मार्च आज दिनांक 25/10/2023 को कलेक्टर अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, प्रशासन के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा पूरे शहर में पैदल एवं गाड़ियों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आज होने वाले दुर्गा विसर्जन एवं आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए शहर में शांति कायम रखना, असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना, किसी भी अप्रिय घटना को होने से पूर्व रोकना एवं आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना है। फ्लैग मार्च पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर शहर में प्रमुख हिस्सों सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, शिव टॉकीज चौक, गांधी चौक, सिटी कोतवाली, देवकीनंदन चौक, मुक्तिधाम चौक, आर के पेट्रोल पंप चौक, महामाया चौक, नेहरू चौक, महाराणा प्रताप चौक, व्यापार विहार, मैग्नेटो मॉल, अग्रसेन चौक से वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुआ। इस दौरान सभी अधिकारियों द्वारा गोल बाज़ार से देवकीनंदन चौक तक पैदल मार्च भी किया गया। फ्लैग मार्च में कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) श्रीमती गरिमा द्विवेदी, नगर पुलिस (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइंस) संदीप पटेल, उप पुलिस अधीक्षक कृष्णा पटेल, उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, एसडीएम बिलासपुर डॉ. सुभाष सिंह राज, एसडीएम सूरज साहू, एसडीएम बजरंग वर्मा सहित सभी पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा लगभग 200 से अधिक संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।
और पढ़ें ...

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट *मरीजों से मिलकर इलाज एवं सुविधाओं का लिया जायजा* *अस्पताल में मरीज व परिजनों को मिले सही मार्गदर्शन* *पोषण पुनर्वास केन्द्र में कोई भी बेड खाली न रहे: कलेक्टर* बिलासपुर, 25 अक्टूबर 2023/कलेक्टर अवनीश शरण ने शाम में जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे इलाज एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और इन्डोर मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। मरीजों के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें इलाज के बारे में सही मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन एवं कंसल्टेंट को दिए। अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र के खाली रहने पर नाराजगी जाहिर की। महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ तालमेल बनाकर ज्यादा से ज्यादा कुपोषित बच्चों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.अनिल गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला भी उपस्थित थे। कलेक्टर शरण ने लगभग डेढ़ घण्टे तक निरीक्षण कर अस्पताल की विभिन्न वार्डों एवं मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल की साफ-सफाई एवं उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने अस्पताल परिसर में 100 बिस्तर युक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। सद्यप्रसूता महिलाओं एवं नवजात बच्चों का हालचाल जाना। अस्पताल में मिल रहे भोजन एवं इलाज के बारे में पूछताछ किए। खरकेना, नवागांव एवं घुटकू की शिशुवती माताओं ने बताया कि उन्हें आज अण्डा, दूध, गाजर एवं चने की सब्जी मिली है। हर दिन खाने का अच्छा भोजन मिल रहा है। इलाज ठीक होने के साथ ही किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ने पैथोलॉजी लैब का भी अवलोकन किया। वर्तमान मंे लगभग डेढ़ सौ मरीजों की जांच प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की जांच की जाती है। हमर लैब की प्रगति के बारे में जिला कलेक्टर को सिविल सर्जन ने बताया। हमर लेब जल्द ही पूर्ण होने वाला है। ढाई सौ से ज्यादा प्रकार की जांच यहां मरीजों को निःशुल्क मिलने लगेगी। अस्पताल में मरीजों के पंजीयन के लिए तैयार किये गये आभा एप्प का और प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। प्रतिदिन 30 मरीजों के जिला अस्पताल में डायलिसिस होने की जानकारी दी गई। सिविल सर्जन ने बताया कि जीवनदीप समिति मंे पर्याप्त फण्ड है। ढाई करोड़ की राशि फिक्सड डिपॉजिट में जमा होने के अलावा 38 लाख रूपये बचत खाता में उपलब्ध है। जिला अस्पताल पूरे राज्य में पहला अस्पताल है जहां जीवन दीप समिति के कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध दवाई एवं इसके वितरण कार्य का भी जायजा लिया।
और पढ़ें ...

विधानसभा निर्वाचन-2023...7 उम्मीदवारों ने आज दाखिल किया नामांकन फॉर्म*

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट बिलासपुर, 25 अक्टूबर 2023/विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन आज 7 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अफसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये। इसके साथ ही 17 लोगों ने निक्षेप राशि जमा कर नामांकन पत्र इश्यू कराये है। नामांकन दाखिल करने वालों में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से सुखराम खुटे गुरुजी , कोटा विधानसभा क्षेत्र से नंद किशोर राज, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से अनिलेश मिश्रा एवं अरूण तिवारी,बेलतरा विधानसभा से हरीशंकर कुशवाहा एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से धरमलाल कौशिक, धनीराम यादव का नाम शामिल है। धरमलाल कौशिक ने दो नामांकन पत्र दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभावार निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से रामशरण यादव, बरनलाल करियारे, अखिलेश पांडे है। इस प्रकार बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 3 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। कोटा विधानसभा क्षेत्र से प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, लक्ष्मीनारायण पोर्ते इस प्रकार 2 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से जागेश्वर सोनी, संतोष कुमार साहू एवं देवप्रसाद इस प्रकार कुल 3 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से रामबनवास जगत ने नामांकन पत्र इश्यू कराया है। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से अभिषेक सोनी ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। इसके अलावा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से रामशरण यादव, लक्ष्मण पाठक, अश्वनी कुमार दुबे, प्रहलाद कुमार यादव, सुशांत शुक्ला , अनंदराम साहू एवं बाबा पवार कुल 7 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया ।
और पढ़ें ...

कांग्रेस में क़ल शामिल हो सकते हैं ये दिग्गज विधायक...सीएम बघेल पहनाएंगे कांग्रेस का गमछा

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। बलौदाबाजार के कसडोल विधानसभा सीट पर दूसरे चरण का मतदान संपन्न होगा। बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा ने कसडोल और बलौदाबाजार से नामांकन फॉर्म खरीदा था। उम्मीद जताई जा रही थी कि कसडोल विधानसभा से प्रमोद शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। लेकिन, कसडोल से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू ने प्रमोद शर्मा को मना लिया और अब प्रमोद शर्मा कांग्रेस में शामिल होंगे।

और पढ़ें ...

चैन स्नेचिंग और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में चैन स्नेचिंग सहित वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 1 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा वाहन चोरी व चैन स्नेचिंग की घटना को एक ही दिन में अंजाम दिया गया था। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

मामले में कुशालपुर पुरानी बस्ती स्थित यादवपारा इन्द्राचौक निवासी रेणु वैष्णव ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 अक्टूबर को वह अपने एक्टिवा में अपनी बेटी के साथ घर से जय स्तंभ चौक जा रही थी कि शाम लगभग 5 बजे कुशालपुर दंतेश्वरी मंदिर के पास एक्टिवा वाहन का पेट्रोल खत्म होने से प्रार्थिया एवं उसकी पुत्री दोनों पैदल जा रहे थे कि विपरीत दिशा पंकज गार्डन की ओर से आ रहे सफेद एक्टिवा वाहन में सवार दो अज्ञात व्यक्ति जो स्कार्फ से मुंह बांधे हुए थे जिसमें से पीछे बैठा एक व्यक्ति प्रार्थिया के गले में पहने सोने के चैन को लूटा तथा दोनो व्यक्ति फरार हो गये, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दोनों अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस को जांच के दौरान वारदात में शामिल सुंदर नगर डी.डी.नगर निवासी अंकित सोनी के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अंकित सोनी की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपने साथी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया। आरोपी अंकित सोनी उर्फ मिक्की एवं प्रदीप मलिक उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की 1 नग सोने की चैन तथा घटना में प्रयुक्त होण्डा एक्टिवा जुमला कीमती लगभग 90 हजार रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

पूछताछ में आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल ने बताया कि घटना में प्रयुक्त होण्डा एक्टिवा को वह अपने दूसरे साथी सैय्यद आसिफ अली उर्फ आशु के साथ मिलकर 13 अक्टूबर को ही थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पचपेढ़ी नाका के पास स्थित कलर्स मॉल के बाहर से चोरी किया था तथा चोरी की इसी वाहन में प्रदीप मलिक उर्फ राहुल तथा अंकित सोनी उर्फ मिक्की ने चैन स्नेचिंग की उक्त घटना को अंजाम दिया था। चोरी की उक्त वाहन में आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल एवं सैय्यद आसिफ अली उर्फ आशु के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध पंजीबद्ध है। वाहन चोरी में संलिप्त आरोपी सैय्यद आसिफ अली उर्फ आशु को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल अपराधिक प्रवृत्ति का है जो पूर्व में भी मोबाईल लूट व चोरी के आधा दर्जन प्रकरणों में थाना गंज, सरस्वती नगर, आजाद चौक, कोतवाली एवं न्यू राजेन्द्र नगर से जेल निरूद्ध रह चुका है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी से निलंबित

दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर ब्लॉक अध्यक्ष अमुलकर नाग को कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ना महंगा पड़ गया। अमुलकर नाग को कांग्रेस के प्रत्याशी छविंद्र कर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने निलंबन कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें पार्टी के सभी दायित्वों से पृथक कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निलंबित किया गया है।

और पढ़ें ...