प्रदेश
जेल लोक अदालत 5 नवंबर को
बस्तर की सभी सीटों पर ओम माथुर ने किया जीत का दावा
झूठ बोलने का ओलंपिक हो तो कांग्रेस को मिलेगा गोल्ड मेडलः फडणवीस
प्रियंका गांधी ने की कई बड़ी घोषणाएं, गैस सिलेंडर पर 500 रुपये सब्सिडी, बिजली बिल माफ, पढ़िए खबर…
नक्सलियों ने किया चुनाव का बहिष्कार, बीजेपी प्रत्याशी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें माओवादियों द्वारा जारी प्रेस नोट
बार एसो. के चुनाव में 9 पदों के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के गोदाम में मिली साड़ियां और खेल सामग्री, रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में मांगा जवाब
सरगुजा। जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। एफएसटी की टीम ने अमरजीत भगत के सीतापुर के आदर्शनगर स्थित गोदाम पर छापा मारकर साड़ियां और खेल सामग्री जब्त की थी।
प्रतापगढ़ स्थित दो गोदाम पर मुखबिर की सूचना पर निगरानी दल ने छापेमारी की और बोरों में भरकर रखे गए सामान को बरामद किया था। इसके साथ ही एक संदिग्ध टाटा मैजिक वाहन को पीछा कर पकड़ा गया, जिससे खेल सामग्री और अन्य सामान मिले थे। गोदाम की जांच में बोरों में भरकर रखे गए 1640 नग साड़ी, 555 नग स्पोर्ट्स जूते, 384 नग कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत का नाम लिखा छाता सहित टी शर्ट, खेल सामग्री बरामद हुए हैं। जब्त सामग्री का पंचनामा बनाने के बाद जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को भेज दी गई।
बढ़ी अमरजीत की मुश्किलें
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11, सीतापुर के रिटर्निंग ऑफिसर ने अमरजीत भगत को नोटिस जारी कर दिया है। इन सामग्रियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अमरजीत भगत का नाम लिखा होना पाया गया। रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रत्याशी को नोटिस जारी कर अपना जवाब 24 घंटे के भीतर पेश करने कहा है।
BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग से किया नामांकन दाखिल, देखें तस्वीरें…
दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नामांकन भरने के लिए दुर्ग के जिला कलेक्ट्रेट पहुंचें. कागजी दस्तावेज से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी हुआ. अपने राजनैतिक गुरु दाऊ वासुदेव चंद्राकर की मूर्ति का माल्यार्पण कर नामांकन भरा. मालवीय नगर चौक से रैली की शक्ल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आये।


सीएम भूपेश बघेल के नामांकन के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत समेत दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कराया। हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।
मुखबिर की सूचना पर गोदाम में पड़ा छापा। कांग्रेस प्रत्याशी और खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है।
सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। एफएसटी की टीम ने सीतापुर के आदर्शनगर स्थित भगत के गोदाम पर छापा मारकर साडि़यां और खेल सामग्री जब्त की थी।
मैने आजतक कभी गंगाजल लेकर कसम नहीं खाई -टीएस सिंहदेव
बीजेपी के जारी वीडियो "शराबबंदी का वादा कर कांग्रेस ने खाई थी गंगाजल की झूठी कसम", मामले में टीएस सिंहदेव ने कहा-गंगाजल लेकर किस चीज पर शपथ खाई थी?मैने आजतक कभी गंगाजल लेकर कसम नहीं खाई शराब बंदी को लेकर गंगाजल की कसम नहीं खाई गई थी एक वाक्या हुआ था जब कसम खाई गई थी, क्या हुआ था मुझे याद नहीं क्योंकि उस वक्त मैं मौजूद नहीं था
मनीष सिसोदिया को जमानत से सुप्रीम कोर्ट ने भी किया इनकार, एक राहत भी
प्रियंका गांधी की चुनावी सभा कल बिलासपुर में, दोबारा नामांकन जमा करेंगे कांग्रेस प्रत्याशी
बिलासपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल 30 अक्टूबर को बिलासपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। सभा पुलिस ग्राउंड में होगी, जहां की तैयारी का कांग्रेस पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारियों ने जायजा लिया है। मंच पर 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। सभा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 5-5 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। बिलासपुर के सभी छह कांग्रेस उम्मीदवार कल भी अपने नामांकन का एक अतिरिक्त सेट निर्वाचन कार्यालय में जमा करेंगे।
BSF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कैम्प में मची अफरा-तफरी
कांकेर। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।जहा एक बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिले के धुर नक्सल प्रभावित सरगीपाल बीएसएफ कैंप में जवान तैनात था. जवान का नाम वाल्मिकी सिन्हा था। बताया जा रहा है कि जवान देर रात ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी ली। फ़िलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, रावघाट थाना क्षेत्र का मामला।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चुनाव आयोग की नोटिस, आचार संहिता के उल्लंघन पर मांगा जवाब
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश रावटे ने कारण नोटिस जारी किया है। नोटिस ग्राम उमरपोटी में स्थित शासकीय पानी टंकी एवं निजी मकान में बिना सहमति के चुनाव प्रचार का लेखन कराने पर जारी किया गया है। जो कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है।
एफएसटी टीम और ग्राम पंचायत ने वॉल पेंटिंग मिटाया
आचार संहिता उल्लंघन मामले की शिकायत पर लेखन को मौके पर एफएसटी दल एवं ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए मिटाया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी को शासकीय संपत्ति पानी टंकी एवं निजी मकान मालिक सेे सहमति प्राप्त किए बिना चुनाव प्रचार का लेख कराए जाने को आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए इस संबंध में तत्काल जवाब कार्यालय को प्रस्तुत करने कहा गया है। अन्यथा इस स्थिति में निर्वाचन नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
किस तरह चल रहा है गोमती साय का जनसंपर्क अभियान ? खास रिपोर्ट
आज बागबहार मण्डल में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में बागबहार के भारतीय जनता पार्टी के समस्त प्रकोष्ठ के कार्यकर्त्तागण एवं आमज़न उपस्थित रहे।
पत्थलगांव विधान सभा के बागबहार मंडल में श्रीमती गोमती साय के कर कमलों से भाजपा कार्यलय का उद्धघाटन किया गया
बागबहार मंडल के झारपारा बूथ मे श्री मती गोमती साय बच्चो महिला और वृद्धजनों के बीच नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए
जय भाजपा विजय भाजपा
बागबहार मंडल के बाघमाडा (मयूरनाचा) मे जन सम्पर्क अभियान एवं आम जन को सम्बोधित करती गोमती साय
BREAKING : राहुल गांधी और सीएम बघेल ने की गारंटी की भरमार...जानिए सभी घोषणाएं
कांकेर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में राहुल गांधी आमसभा को संबोधित कर रहे हैं, इस दौरान सीएम बघेल और राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी गारंटी की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
प्रमुख घोषणाएं
3000 रुपये तक होगी धान की खरीदी
तेंदूपत्ता पर 4000 रु प्रति मानक बोरा प्रोत्साहन राशि प्रति वर्ष मिलेगी
लघु वनोपजों की MSP पर अतिरिक्त 10 रुपए दिए जाएँगे
छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
आगे राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी वादों को पूरा किया है। हम गरीब और BJP अडानी को मदद करती है। केंद्र सरकार हर चीज अडानी को दे रही है। PM मोदी जाति जनगणना से क्यों डरते है? UPA सरकार के आंकड़ों को मोदी जारी करें।
वही आमसभा में सीएम बघेल ने कहा, भाजपा सरकार किसान के विराेध में लगातार काम कर रही है. जब कांग्रेस ने कर्जमाफी की घोषणा की तो भाजपाइयों के पेट में दर्द हो रहा है. रमन सरकार ने चुनाव से पहले खूब राशन कार्ड बनाया पर चुनाव के बाद हजारों राशन कार्ड को निरस्त कर दिया. आदिवासियों के एक लाख एकड़ जमीन छीनने का काम रमन सरकार ने किया. 15 साल में रमन सरकार पेसा कानून तक नहीं बना पाया.
