प्रदेश

Voter ID के अलावा इन 12 दस्तावेजों को दिखाकर डाल सकेंगे वोट…

जगदलपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदान केंद्रों में मतदाताओं को मतदान करने में सहायता के लिए दिशा-निर्देश जारी कर एपिक कार्ड के अलावा 12 अन्य प्रकार के पहचान पत्रों को प्रस्तुत कर मतदान करने की सुविधा प्रदान की गयी है। मतदाता पहचान पत्र के अलावा इन 12 प्रकार के पहचान पत्रों को अपने सम्बद्ध मतदान केन्द्रों में प्रस्तुत कर मतदान कर सकते हैं।

जिसके तहत आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक अथवा डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, पैन कार्ड, रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र अथवा राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों को जारी किया गया शासकीय पहचान पत्र एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी युनिक निःशक्तता पहचान पत्र (यूडीआईडी) के माध्यम से मतदान किया जा सकता है।

और पढ़ें ...

CG Breaking : ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली

सुकमा : सुकमा से बड़ी खबर आ रही है, यहां सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है. जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जगदलपुर भेज दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, तोंगपाल के सीआरपीएफ मुख्यालय में एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है. सीआरपीएफ जवान का नाम गौकरण उम्र 32 वर्ष बताया जा रहा है और जो सीआरपीएफ के 227 बटालियन में पदस्‍थ था. मृतक जवान मानपुर मोहला का रहने वाला था. शनिवार की सुबह उनकी ड्यूटी गार्ड रूम में लगी हुई थी. इसी दौरान उन्होंने सर्विस गन से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर कचरे के ढेर में फेंकी लाश, गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले से हत्या का मामला सनसनीखेज सामने आया है। पत्नी को मारकर कचरे के ढेर में लाश फेंकने वाल आरोपी पति को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गत दिन आदित कलशाहा उर्फ फोकट ऑटो चालक का अलग-अलग कई लड़कियों के साथ प्रेम प्रसंग था, इसको लेकर उसका विवाद पत्नी मुस्कान उर्फ पूनम खान के साथ रोजाना हुआ करता था।

मिली जानकारी के मुताबिक रोज-रोज के विवाद से परेशान होकर आरोपी ने अपनी पत्नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद अपने ही ऑटो में ले जाकर चुचुहियापारा के समीप कचरे के ढेर में फेंक दिया था। जिसकी लाश गत दिन तोरवा पुलिस ने बरामद की थी। आरोपी पति के विरुद्ध पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए शनिवार को उसे हत्या के मामले में जेल दाखिल कर दिया है।

और पढ़ें ...

बीजेपी ईडी,आईटी के बिना चुनाव नहीं लड़ सकतीः सीएम भूपेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में ईडी (ED) को लेकर घमासान मचा हुआ है। सीएम भूपेश बघेल ने ईडी के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि जो मैं बोलता था वही हुआ। बीजेपी ईडी,आईटी के बिना चुनाव नही लड़ सकती। जब ई मेल ईडी को मिल रहे है तो उनका महादेव ऐप आरोपी से संपर्क है। संपर्क है तो गिरफ्तारी क्यों नही? गिरफ्तारी नहीं इसका मतलब कोई डील हुई है।

कल दो घोषणा पत्र जारी हुआ, एक घोषणा पत्र हिंदी में, दूसरा अंग्रेजी ईडी के लेटर पैड पर। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुबई के लोगों से पीएम के क्या संबंध है? लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद गिरफ्तारी क्यों नही हुई? महादेव ऐप बंद नहीं हुआ क्यों? पीएम और उनके लोग से क्या डील हुई है, बताएं?

चुनावी साल में ईडी की लगातार दबिश को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने सामने हैं। सियासी घमासान के बीच ईडी ने कल यानि शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद से पारा और गरमा गया है। वहीं, अब ईडी के आरोपों पर सीएम बघेल ने करारा पलटवार किया है।

उन्होंने आगे कहा कि कोरोनोलॉजी समझिए, पहले पीएम आते हैं, फिर गृह मंत्री आते हैं, उसके बाद होटल से पैसा पकड़ा जाता है। आचार संहिता लगी है तो पैसा यहां तक कैसे पहुंचा? इसका मतलब निर्वाचन आयोग का निकम्मापन है।

और पढ़ें ...

धरसीवा से कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा नेअनुज शर्मा पर साधा निशाना कहा राजनिति एक कलाकार के बस की बात नही

छाया वर्मा से होगा टक्कर का मुकाबला

बीजेपी की ओर से धरसीवां विधानसभा से अनुज शर्मा को प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने इस सीट से छाया वर्मा को टिकट दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि छाया वर्मा राज्यसभा की सांसद भी रह चुकी है। ऐसे में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

धरसीवा से कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा नेअनुज शर्मा पर साधा निशाना कहा राजनिति एक कलाकार के बस की बात नही

और पढ़ें ...

बीजेपी की सरकार बनने पर किया ये वादा बीजेपी प्रत्याशी अनुज शर्मा

बीजेपी प्रत्याशी अनुज शर्मा ने किया सरकार पर प्रहार, जनता से की BJP के पक्ष में मतदान करने की अपील

चुनाव प्रचार में जुटे अनुज शर्मा

BJP Candidate Anuj Sharma : बीजेपी प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही अनुज शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं और जनता से मतदान की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को अनुज शर्मा विधानसभा क्षेत्र के खरोरा मंडल के ग्राम तुलसी पहुंचे जहां उन्होंने लोगों से सीधा जनसंवाद कर चुनाव में जिताने की अपील की।

कांग्रेस पर साधा निशाना

अनुज शर्मा ने इस दौरान चुनाव को लेकर अपनी मंशा रखी। वहीं प्रदेश में काबिज कांग्रेस की सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। अनुज शर्मा ने सरकार और विधायक को आड़े हाथों लेकर कहा की कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश सरकार की 5 सालों के कार्यकाल में प्रदेश की दुर्गति हुई है। प्रदेश के युवाओं को नशे की में धकेल रही है।

बीजेपी की सरकार बनने पर किया ये वादा

BJP Candidate Anuj Sharma : अनुज शर्मा ने आगे अपनी को बताए हुए कहा की बीजेपी की सरकार बनते ही सबसे पहले गरीबों को पक्का मकान बनेगा। इस दौरान उन्होंने अपने अंदर की कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने। गाना गाकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने जनता के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

छाया वर्मा से होगा टक्कर का मुकाबला

बीजेपी की ओर से धरसीवां विधानसभा से अनुज शर्मा को प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने इस सीट से छाया वर्मा को टिकट दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि छाया वर्मा राज्यसभा की सांसद भी रह चुकी है। ऐसे में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

छत्तीसगढ़िया सुपरस्टार है अनुज

ज्ञात हो कि पद्मश्री अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ी फिल्मो के प्रसिद्ध अभिनेता हैं,वह भाटापारा के मूल निवासी हैं,लेकिन भाजपा ने उन्हें धरसींवा विधानसभा से टिकट दिया है। भाजपा चुनाव में उनके स्टारडम को भुनाने की फ़िराक में है।

 

और पढ़ें ...

चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका...दो सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

कवर्धा ।  कांग्रेस ने भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। दो सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।कवर्धा से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने उन्हें पार्टी का गमछा पहना कर उनका स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार अकबर भाई के जनसंपर्क दौरे में ग्राम खैरझीटी, कोको, नवघटा एवं मोहगाँव के 136 वरिष्ठ व युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इनके अलावा ग्राम भलपाहरी और रेंगाखार ग्राम पंडरिया  क्षेत्र के भाजपा के 65 कार्यकर्ताओं ने  कांग्रेस का दामन थामा है।  

और पढ़ें ...

साजा विधानसभा क्षेत्र में किया तूफानी चुनाव प्रचार प्रसार

त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने प्राप्त किया मंत्री रविंद्र चौबे के लिए समर्थन, (साजा विधानसभा क्षेत्र में किया तूफानी चुनाव प्रचार प्रसार), जिले के एवं प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं सर्वसेन समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने प्रदेश के कद्दावर मंत्री रविंद्र चौबे जी के विधानसभा साजा विधानसभा में चुनाव प्रचार प्रसार में भाग लेकर, कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल तैयार किया ,श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास सlजा के दर्जनों ग्रामों में जाकर सेन समाज एवं अन्य समाजों के लोगों का समर्थन कांग्रेस एवं मंत्री रविंद्र चौबे के पक्ष में हासिल किया, इस अवसर पर कई सभाओं को श्री त्रिलोक श्रीवास ने संबोधित भी किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ पंडित नीलय शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, चरण सिंह राज, गणेश वर्मा, राहुल गोरख, पार्थ ,मनहरण श्रीवास दिनेश सेन आदि जन् भी उपस्थित थे l

और पढ़ें ...

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, पूर्व जिला अध्यक्ष ने किया भाजपा प्रवेश

दुर्ग।  कांग्रेस को के और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। भाजपाइयों में खाश उत्साह देखने को मिला है। दुर्ग प्रत्याशी गजेंद्र यादव, वैशाली नगर प्रत्याशी रीकेश सेन, पाटन प्रत्याशी विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने मंच पर तुलसी साहू का भाजपा पार्टी में स्वागत किया।

और पढ़ें ...

विधायक बनने पर अधूरे विकास कार्य पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता –मोतीलाल

रायपुर। भाजपा रायपुर ग्रामीण के प्रत्याशी मोतीलाल साहू ने आज लाभांडी,सूरज नगर,ब्रह्मदेव नगर, चंडी नगर,अवंती विहार, अमन नगर, विजय नगर, राजीव गांधी नगर, राजेंद्र नगर में सघन जनसंपर्क किया जहां क्षेत्र के मतदाताओं ने ज़ोरदार स्वागत कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया जिस पर श्री साहू ने कहा की वे चुनाव जीतने के बाद जितने भी विकास के कार्य अधूरे पड़े है, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरे करेंगे।

इस अवसर पर श्री साहू ने क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मंदिरों में दर्शन कर क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। श्री साहू ने नुक्कड़ सभा को संबोधित कर कहा की प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल को देखा है और ये बात अच्छे समझ गई है की ये घोटालेबाजों की सरकार है एवं झूठे वादे कर छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने का कार्य कर रही है।

साहू ने कहा की जहां तक रायपुर ग्रामीण विधानसभा की बात है यहां पर 10 वर्ष से कांग्रेस के विधायक ने ऐसा कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया जिससे क्षेत्र की जनता को कोई लाभ हुआ हो या जिसे विधायक की उपलब्धि के तौर पर याद कर सके। श्री साहू ने कहा की क्षेत्र की स्थिति इतनी खराब है की रहवासियों को बिजली,पानी, नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जनसंपर्क में प्रमुख रूप से राजकुमार राठी, रविंद्र ठाकुर, शारदा पटेल, रामलाल साहू, हेमलाल भारती, जितेंद्र नाग, किशोर नायक, अखिल चटर्जी,रवींद्र चौहान, राधिका यादव, जयंती तांडी, गंगा महानंद,जुलेखा नायक, गज्जू साहू, खेमू साहू उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

एक बार फिर नक्सलियों ने सड़क पर लिख चुनाव बहिष्कार की अपील की

बीजापुर:-  विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई। प्रदेश में दो चरण में मतदान होने हैं.पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी.चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश में प्रचार-प्रसार भी जोरों पर है.कई बड़े दिग्गज प्रदेश में चुनावी दौरा कर रहे हैं.

इसी में नक्सली एक बार फिर चुनाव बहिष्कार की अपील की है.आवापल्ली से उसूर के बीच सीतापुर का ये मामला है.सड़क पर लिख कर नक्सलियों ने अपील करते हुए कहा है कि चुनाव प्रचार में आने वाले नेताओं को मार भगाओ.7 तारीख को होने वाले चुनाव का बहिष्कार करों.

और पढ़ें ...

Mission 2023: छत्‍तीसगढ़ में आज दिग्‍गजों का जमावड़ा, दुर्ग में पीएम मोदी, जगदलपुर और खरसिया में राहुल की सभा

दुर्ग/रायपुर। Mission 2023: पहले चरण की 20 सीटों पर 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। इन सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य बड़ी राजनीतिक हस्तियां चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी दुर्ग शहर में भी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डोंगरगांव व कांकेर में और राहुल गांधी जगदलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर एक बजे जगदलपुर में व दोपहर 2.30 बजे खरसिया में सभा लेंगे। इससे पहले राहुल गांधी कांकेर के भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित कर चुके हैं। तीन नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अभनपुर व चंद्रपुर में सभा ली है।

 बता दें कि कांकेर में तीन दिन पहले प्रधानमंत्री ने सभा ली थी। अब योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। वे भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी गौतम उईके के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके पहले राजनांदगांव के डोंगरगांव में योगी की रैली और सभा होगी। जबकि अमित शाह कल ही अपने छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरा में रायपुर में बीजेपी के चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है।

और पढ़ें ...

Breaking : नक्सलियों की काली करतूत पर जवानों ने फेरा पानी, बड़ी साजिश नाकाम, डिफ्यूज किया IED बम…

दंतेवाड़ा। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नक्सलियों की गतिविधियां संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ गई है। वहीं नक्सलियों को बैकफुट पर धकेलने के लिए लगातार सुरक्षाबल अंदुरुनी इलाकों में गश्त कर रहे हैं। इस दौरान जवानों ने आईईडी (IED) जप्त कर उसे निष्क्रिय किया।

बता दें कि, किरंदुल के हिरोली सीएएफ कैम्प के एसटीएफ, डीआरजी और सीएफ के जवान गश्त पर जंगलों की तरफ निकले हुए थे। इस दौरान कैंप से लगभग 3 किमी दूर नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी (IED) प्लांट किया था, जिसे जवानों ने बरामद किया। इसके बाद जिले में मौजूद बीडीएस की टीम की मदद से आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव करवाने के लिए जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

PM कल दुर्ग में लेंगे चुनावी सभा : भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाने हुंकार भरेंगे मोदी

दुर्ग. छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी सभा ले रहे हैं. वे 4 नवंबर को फिर दुर्ग दौरे पर रहेंगे, जहां बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सभा के माध्यम से पीएम मोदी दुर्ग जिले के छह विधानसभा सीटों एवं दुर्ग संभाग के 20 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाने की अपील आम जनता से करेंगे. इस सभा की तैयारी के लिए दुर्ग जिला पुलिस प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ता जुट गए हैं.

एसपीजी के जवानों ने तारीख का ऐलान होते ही दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम को अपने कब्जे में ले लिया है. आज भिलाई में एसपीजी ने पीएम मोदी के आगमन को लेकर हेलीपेड से सभा स्थल तक मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं अब भिलाई के जयंती स्टेडियम में बने हेलीपैड से लेकर पीएम मोदी की सभा स्थल तक सुरक्षा के चाक चौबन्द व्यवस्था की जा रही है.

सीआरपीएफ के जवान एवं बीएसएफ के जवानों को खास तौर पर पीएम मोदी की सुरक्षा में लगाया गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों को पीएम मोदी के सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. पीएम मोदी की सभा में भाजपा नेताओं समेत केंदीय मंत्री मनसुख मंडविया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डॉ. सरोज पांडेय समेत 20 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे.

और पढ़ें ...

हर जनसंपर्क से मेरा विश्वास और बढ़ता जा रहा है जनता अब सिर्फ़ भाजपा को लाना चाहती है-भाजपा प्रत्याशी गोमती साय भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर आशीवार्द ली एवं भाजपा कार्यालय तमता का उद्धघाटन की

देर रात पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के लुड़ेग- तमता मण्डल अन्तर्गत चुनावी दौरा कार्यक्रम में शामिल हुई…
आज परिवारजनों एवं भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक जगहों पर बाइक रैली निकाल स्वागत किया गया इस स्नेह के लिए मैं पूरे लुड़ेग- तमता मण्डल को धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।
इसी कड़ी में तमता मे भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर आशीवार्द ली एवं भाजपा कार्यालय तमता का उद्धघाटन की,इस अवसर पर उपस्थित आमजनों से मिलकर आशीर्वाद ली।
“आप सभी के विश्वास पर और पत्थलगांव विधानसभा के विकास के सपने को साकार करने आपकी बेटी तैयार है”
और पढ़ें ...

शिक्षक ट्रांसफर घोटाला मामले में हाई कोर्ट का बड़ा आदेश...प्रमुख सचिव की कमेटी करेगी मामले का निराकरण

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के ​​बहुचर्चित शिक्षक ट्रांसफर घोटाले की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी बनाने कहा है। कमेटी में पांचों ज्वाइंट डायरेक्टर सदस्य होंगे।

कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि ये कमेटी सभी मामलों की सुनवाई करेगी। जिन शिक्षकों का ट्रांसफर संशोधन निरस्त हुआ है, वे इस कमेटी को अभ्यावेदन देंगे। कमेटी निर्णय करेगी। बता दें शिक्षा विभाग में शिक्षकों के ट्रांसफर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई थी जिसके बाद सरकार ने 2713 शिक्षकों का ट्रांसफर संशोधन निरस्त कर दिया था।

और पढ़ें ...