प्रदेश
धान की एमएसपी को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह जताया धन्यवाद
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के झूठ की पोल उनके ही नेता खोल रहे हैं।
दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जयराम रमेश ने रायपुर में मीडिया से बात करते हुए एमएसपी के बारे में बताया जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि 80 प्रतिशत से ज्यादा पैसा किसानों को केंद्र सरकार देती है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की एमएसपी अगर 2200 रु है तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार शेष राशि मात्र दे रही है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा यह कहते रहते हैं कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान खरीदी का पूरा पैसा राज्य सरकार देती है, केंद्र सरकार का इसमें कोई योगदान नहीं होता।
ऐसे में जयराम रमेश के इस बयान ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार की पोल खोल दी है इसे लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले 5 साल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार के कार्यों का श्रेय लेकर किसानों से झूठ बोल रही है और उन्हें छलने का प्रयास कर रही है लेकिन चुनाव के ठीक पहले किसानों के सामने कांग्रेस के मुंह से सच निकल ही गया , मुझे लगता है कि अब किसी के मन में कोई संदेह नहीं रह गया, सब समझ गए कि प्रदेश में पिछले 5 साल से एक लबरा कितनी लबारी मार रहा है और झूठ बोलकर छत्तीसगढ़वासियों को धोखा दे रहा है।
भाजपा के रीति-नीति से प्रभावित होकर लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा है,पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल अन्तर्गत लगातार जनसंपर्क जारी
चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से ही चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं
कहीं भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है, तो वहीं कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है उम्मीदवारों के बीच होगी होगा जबरदस्त मुकाबला
पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल के "खरकट्टा" ग्राम मे यदुमणि यादव ( ताम सिंह) , प्रेमकांत यादव ( मुन्ना) , मित्रभान यादव , योगेश यादव , रामविलास पूरी , फकीर यादव , ईश्वर यादव , हलधर यादव , भरत यादव , शंकर यादव , दिलेश्वर यादव , लंबोध तिवारी ने थामा भाजपा का हाथ हुए भाजपा मे शामिल ।
मासूम के सिर से उठा मां का साया...नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कोरबा। जिले में हरदीबाजार थानांतर्गत ग्राम मुड़ापार में एक नवविवाहीता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अंजली रात्रे 23 वर्षीय ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठया है इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। डेढ़ साल पहले ही उसने मनोज रात्रे से प्रेम विवाह किया था। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाईट नोट छोड़ा है जिसमें उसने खुद की मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
बेटी वापस आई है, कांग्रेस की विदाई है-गोमती साय पत्थलगांव के ग्रामीण मंडल के (दीवानपुर) मे जनसमपर्क सभा मे शामिल हुई एवं परिवारजनों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
पत्थलगांव के ग्रामीण मंडल के (दीवानपुर) मे जनसमपर्क सभा मे शामिल हुई एवं परिवारजनों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस सभा मे मुख्य अतिथि के रूप मे हरजित भाटिया जी, चमर साय जी, वीरेंद्र सिंह जी , खेमानिधी यादव जी , सुनील अग्रवाल जी , अनिल मित्तल , प्रदीप गुप्ता जी , तोताराम यादव जी, मुन्ना श्रीवास , पुरानोराम यादव , जितेन्द्र वैष्णव और बहन सरिता सिदार जी उपस्थित रहे ।
यहां जनसमपर्क सभा मे - महेत्तर राम बंजारे जी ,मालिक राम बंजारे , दयालु राम लहरे , चमरा राम विश्वकर्मा जी, जेठू राम माझी जी ,चिंताराम मांझी , उजोराम मोदी जी , समारू राम मांझी जी , परदेशी राम मांझी जी , बूंद राम बंजारे जी,मोहनराम मोदी जी , राजकुमार बंजारे जी ,नंदलाल मांझी , चंदरू राम लहरे जी,गंगा राम बंजारे ,संतराम लहरे जी,महादेव जी,दुखु राम जी बुधू राम , भगन राम , मोहर साय ( भूत पूर्व सरपंच), नृपलाल एक्का शोभा, राम बघेल जी , धीर राम एक्का जी भाजपा मे शामिल हुए
भोले-भाले छत्तीसगढ़ियों को ठगना और अपनी जेब भरना कांग्रेस की मंशा : कौशिक
भाजपा प्रत्याशी विधानसभा बिल्हा धरमलाल कौशिक ने सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बिल्हा विधानसभा अंतर्गत बोदरी मंडल के ग्राम इंद्रपुरी,रहंगी,पेंड्रीडीह,झलफा,मोहभटठा,मुढ़ीपार, रहेंगी,चकरभाठा बस्ती,धमनी, धमनी आवास,तेलसरा, कडार,भाठापारा, सेवार,सेवार (सतनाम मोहल्ला),कया में ग्रामवासियों का आशीर्वाद प्राप्त कर समर्थन हेतु अपील की।इस् अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति को छत्तीसगढ़ के विकास का विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा भोले-भाले छत्तीसगढ़ियों को ठगना और अपनी जेब भरने वाली है। कांग्रेसी छत्तीसगढ़ का दोहन करके हर प्रकार का घोटाला करके अपनी जेब भर रहे हैं।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के चावल में पांच हजार करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ। साथ ही पीडीएस के चावल में भी हजार करोड़ का घोटाला। सरकार केंद्रीय पूल में भी आठ लाख टन चावल गबन कर लिया। भ्रष्टाचार में आकंठ तक डुबी कांग्रेस सरकार ने गौ-माता तक को नहीं बख्शा। प्रदेश में गोठान बनाने के नाम पर करोड़ों का ग़बन किया और गोमाता को मरने के लिए छोड़ दिया। आज सैकड़ों गौ-माताओं की मौत हो रही पर इस सरकार के कानों मे जूँ तक नहीं रेंगा है। कौशिक ने कहा कि कोयला माइनिंग में गेट पास को ऑनलाइन से ऑफलाइन कर 25 रूपए प्रति टन के हिसाब से अवैध वसूली की है। छत्तीसगढ़ डीएमएफ फंड में जमकर कमीशन खोरी हुई है और कांग्रेसी सिस्टम द्वारा ट्रांसफ़र-पोस्टिंग उद्योग चलाया गया। इस विषय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक शब्द नहीं कहा और केवल झूठी वाहवाही बटोरने में लगे रहते है। कांग्रेस के इन्हीं भ्रष्टाचार और घोटालों की सूची ही कांग्रेस के अंत का काल बनेगी। प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार पर आक्रोश बताता है कि जनता ने तय कर लिया कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ कर रहेंगे,। कांग्रेसी जान लें कि छत्तीसगढ़ का किसान धान लुआई करना भर नहीं जानता, वह बेलगाम हो चुकी सत्ता की लुआई करना भी जानता है कांग्रेस ने एक ही लक्ष्य से काम की है कि "अब नहीं छोड़बों सबों कोती बटोरबों" इन्होने पूरे पांच साल अर्श से लेकर फर्श तक पैसे लूटने में मेहनत की है।
भाजपा प्रत्याशी कौशिक ने कहा की मात्र नमस्ते करने से यदि क्षेत्र का विकास और उन्नति संभव होती तो भाजपा यूं सड़कें , फ्लाई ओवर , स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में इतना कार्य करने की बजाए हर चौक पर नमस्ते करने एक कार्यकर्ता को तैनात कर देती परंतु विकास के मापदंड धरातल पर कार्य करने से दिखते हैं। चौक चौराहे पर नस्मते करने से नहीं। और प्रदेश की जनता भी इस बात को समझ चुकी है और यही वजह की वर्तमान सरकार को लगातार हर क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जनता ने उन्हें ही नमस्ते करने का मन बना लिया है। इस अवसर पर ........ उपस्थित हुए।
BREAKING : नक्सलियों का आतंक जारी...सुकमा में नक्सलियों ने किया IED बलास्ट...चपेट में आने से एक जवान घायल
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को मिनपा के पास नक्सलियों के द्वारा आईईडी लगाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सीआरपीएफ कैंप मिनपा से कोबरा 206 सीआरपीएफ और जिला बल के जवान मौके के लिए रवाना हुए. सर्चिंग के दौरान जंगल में अचानक IED ब्लास्ट हो गया जिसकी चपेट में आने से एक जवान बुरी तरह घायल हो गया है, घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
स्थापना दिवस: कौशल राज कैसे बना छत्तीसगढ़? जानें इसका प्राचीनतम इतिहास, महत्व एवं रोचक तथ्य
रायपुर । Chhattisgarh Foundation Day 2023: मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य को बने 1 नवंबर 2023 को 23 साल पूरे हो गए ।
छत्तीसगढ़ भारत का एकमात्र राज्य है, जिसे ‘महतारी’ (माँ) का दर्जा प्राप्त है. विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा छत्तीसगढ़ आज भी अपने प्राचीन मंदिरों के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है.प्राचीन भारत के दौर से ही भारत को गौरवान्वित करने के बाद आज भी छत्तीसगढ़ अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया था. साल 2000 में जुलाई में लोकसभा और अगस्त में राज्यसभा में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रस्ताव पर मुहर लगी. जिसके बाद 4 सितंबर 2000 को भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशन के बाद 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ देश के 26वें राज्य के रूप में दर्ज हो गया. इस इलाके की भाषा को छत्तीसगढ़ी कहा जाता है. छत्तीसगढ़ी के अलावा भी राज्य में माढ़िया, हल्बी, गोंडी जैसी भाषा बोली जाती हैं.
रायपुर कैसे बना राजधानी
छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है. आज रायपुर दुनिया में आकर्षण का केन्द्र बन चुका है. छत्तीसगढ़ के गठन के बाद इसकी राजधानी को लेकर काफी विचार-विमर्श हुआ. पहले बिलासपुर को राजधानी बनाए जाने पर विचार किया गया, क्योंकि बिलासपुर वर्तमान राजधानी से उस समय पर ज्यादा विकसित था
छत्तीसगढ़ नाम कैसे पड़ा?
छत्तीसगढ़ नाम के इर्द-गिर्द कई कहानियां प्रचलित हैं. कहा जाता है कि करीब 300 साल पूर्व गोंड जनजाति के शासनकाल में यहाँ गोंड राजाओं के 36 किले थे, जिनके आधार पर इसे छत्तीसगढ़ नाम दिया गया. कुछ इतिहासकारों के अनुसार कल्चुरी राजाओं द्वारा 36 किलों (शिवनाथ नदी के उत्तर में कलचुरियों की रतनपुर शाखा के 18 गढ़ और दक्षिण में रायपुर शाखा के 18 गढ़) को मिलाकर इसे छत्तीसगढ़ नाम दिया गया था. इससे पूर्व इस पूरे क्षेत्र को कौशल राज के नाम से जाना जाता था.
*छत्तीसगढ़ हमने बनाया है और इसे हम ही सवारेंगे- डॉ. रमन*
भूपेश बघेल को गजनी बोलकर देवेन्द्र फडणवीस ने राज्य के सर्वहारा वर्ग का अपमान किया : प्रमोद तिवारी
चिंतामणि महाराज बीजेपी में हुए शामिल...ओम माथुर की मौजूदगी में सदस्यता ली
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज विधायक चिंतामणि महाराज भाजपा में शामिल हो गए हैं।
बता दें कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में चिंतामणि महाराज ने बीजेपी में समाज के सदस्यों के साथ सदस्यता ली है। बता दे कि चिन्तामणि महाराज भाजपा से कांग्रेस में गए थे। वहीं, वे कांग्रेस की टिकट से 2 बार विधायक भी रह चुके हैं। लेकिन, टिकट न मिलने के कारण उन्होंने पार्टी के खिलाफ बगावती रुख अपना रखा है।
चिन्तामणि ने भापजा में शामिल होने के बाद कहा, कि मेरी घर वापसी हुई है। चिंतामणि महाराज ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के विरुद्ध चुनाव लड़ने की बात कही थी। 2 नवंबर तक नामांकन वापस लेने की तिथि है।
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, दो बच्चे घायल
रायगढ़। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां घरघोड़ा इलाके में पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गए जिनका इलाज जारी है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार सुखदार सिदार बहन लक्ष्मी सिदार और उनके दो बच्चों को लेकर बैहामुड़ा से कठरापाली जा रहा था। तभी कोगनारा के पास लैलूंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमे सुखदार की मौके पर मौत हो गई। महिला ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। काफी देर तक घटनास्थल पर घायल तड़पते रहे।पिकअप पलटने के बाद चालक भी नीचे दब गया था। जिससे उसके पैर में भी चोटें आई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के दो बच्चों में एक को गंभीर चोटें आने से उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। हादसे के बाद कोगनारा गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घरघोड़ा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर 108 एंबुलेंस पहुंची, लेकिन तब तक सुखदार ने मौके पर दम तोड़ चुका था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दिन आएंगे दुर्ग...विशाल रैली को करेंगे संबोधित
दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को दुर्ग में एक बड़ी सभा को संबोधित करने के लिए आने वाले थे, यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब प्रधानमंत्री 4 नवंबर को दुर्ग में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली से 20 विधानसभा क्षेत्र को कवर करने का रणनीति बनाई गई है।
बता दें कि 2 नवंबर को नरेन्द्र मोदी कांकेर जिला मुख्यालय के नरहर देव हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। इस रैली के माध्यम से कांकेर जिला के साथ कोंडागांव और केशकाल विधानसभा क्षेत्र एवं धमतरी जिले के कुरूद, सिहावा, नगरी और धमतरी विधानसभा क्षेत्र और बालोद जिला की डौंडी लोहारा, बालोद एवं गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र को राजनीतिक दृष्टि से कवर करने की रणनीति बनाई गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन ने 29 अक्टूबर को कांकेर जिला भाजपा कार्यालय कमल सदन में उपरोक्त विधानसभा क्षेत्र के जिला अध्यक्षों की मैराथन बैठक ली और रणनीति तैयार की।
कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज आज लेंगे बीजेपी की सदस्यता, बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ होंगे शामिल
अंबिकापुर। टिकट कटने से नाराज सामरी के कांग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। अंबिकापुर के राजमोहिनी भवन में कार्यक्रम आयोजित है। दोपहर 12 से 2 बजे के बीच कार्यक्रम में वे बीजेपी की सदस्यता लेंगे।
बता दें कि सरगुजा संभाग में इस बार कांग्रेस ने कई सीटिंग विधायकों की टिकट काट दी है। जिनमें पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम, रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, सामरी विधायक चिंतामणी महाराज, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े शामिल हैं।
इनमें से बृहस्पत सिंह और सामरी विधायक चिंतामणी महाराज ने बगावत का झंड़ा बुलंद कर दिया है। बता दें कि इन सीटों पर 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
BREAKING : तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की हालत गंभीर
अंबिकापुर : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर रोड के पास एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को रौंदते हुए चार लोगो को ठोकर मार दिया है. इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर रोड में स्कॉर्पियो वाहन चालक को शाम करीब 6:00 बजे वाहन चलाते वक्त मिर्गी का दौरा आने से स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर एक दर्जन से अधिक लोगो को रौंदते हुए चार लोगों को ठोकर मार दिया हैं. जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
