प्रदेश
बीजेपी को लगा बड़ा झटका...साहू समाज के कई बड़े पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी में शामिल, पढ़िए खबर
कवर्धा: जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष शीतल साहू ने समाज के पदाधिकारियों सहित मंत्री मो. अकबर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया है. कांग्रेस प्रवेश करने के बाद भाजपा पर सामाजिक उपेक्षा का आरोप लगाया है। दरअसल, दोनों विधानसभा में साहू समाज को एक भी टिकट नहीं मिलने से साहू समाज में नाराजगी हैं। यही कारण है कि तीनो कांग्रेस में शामिल हो गये।सभी ने मंत्री मोहम्मद अकबर की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। ऐसे में भाजपा की मुश्किल अब बढ़ने वाली हैं। बता दे कि जिले में साहू समाज की संख्या अधिक हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली और मंत्री अकबर के कार्यों से प्रभावित होकर सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ली हैं।कवर्धा जिला साहू समाज के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला माहामंत्री कांग्रेस में शामिल हुए है. ऐसे में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है.
उल्लेखनीय है कि कवर्धा जिला साहू समाज की बाहुलता वाला जिला माना जाता है। भाजपा भी अक्सर यहां से साहू प्रत्याशी मैदान में उतारती रही है। लेकिन इस बार कवर्धा जिले की पंडरिया विस सीट से भावना बोहरा और कवर्धा सीट से विजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। साहू समाज में इसी बात को लेकर नाराजगी बताई जा रही है।
भाजपा उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है और कांग्रेस किसानों का : भूपेश बघेल
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार में आयोजित चुनावी सभा को मुख्यमंत्री भूपेश ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा को उद्योगपतियों का हितैषी बताते हुए जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कर्जमाफ़ी की है जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्ज माफ़ी की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम फिर से किसानों की कर्जमाफ़ी करेंगे। किसानों की कर्जमाफ़ी की घोषणा से भाजपा नेता तिलमिला उठे है, उनके पेट में दर्द शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश किसानों ने अपने कर्जमाफ़ी की घोषणा को दोहराते हुए कहा कि पिछले बार की भांति इस बार भी फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर हम किसानों की कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कर्ज माफ़ी की घोषणा को विस्तार में बताते हुए कहा कि को-ऑपरेटिव्ह बैंक और कर्मिशियल बैंक से किसानों द्वारा लिए गए ऋण कांग्रेस की सरकार आने पर माफ होगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आम जनता के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। हमारी सरकार ने पिछले 5 सालों में विभिन्न हितग्राहियों के खातों में 1.75 लाख करोड़ रुपये सीधे पहुंचाए है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि भाजपा नेता बताएं कि छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और महिलाओं के लिए वे क्या करेंगे ?
17.50 लाख आवासहीनों को देंगे आवास
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लगभग 7 लाख आवासहीनों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी है। हमारी सरकार फिर से आने पर हम बचे 10 लाख आवासहीन परिवारों को धीरे-धीरे आवास के लिए आर्थिक सहायता देंगे। कांग्रेस सरकार जो कहती वो करके दिखाती है।
जनता का ये अपार स्नेह, अटूट विश्वास और प्रचंड समर्थन भाजपा की ऐतिहासिक विजय का उद्घोष कर रहा है। बीजेपी प्रत्याशी रामविचार नेताम
भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने पंडित के बताए अनुसार शुभ मुहूर्त के तहत नामांकन दाखिल किया है।
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पक्ष के प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन दाखिल कर रहे है। रामानुजगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने अपना नामांकन दाखिल किया।
गुरुवार को रामानुजगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने शुभ मुहूर्त देखकर अपने पहले सेट का नामांकन दाखिल किया है। , निश्चित ही भाजपा सरगुजा संभाग की सारी सीटें भाजपा ही जीतेगी।
छत्तीसगढ़ : करंट की चपेट में आने से हाथी समेत 3 अन्य मवेशियों की मौत
रायगढ़।जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल परिक्षेत्रान्तर्गत छाल रेंज में करंट की चपेट में आने से मादा हाथी सहित 3 अन्य मवेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा जंगली सूअर के शिकार के लिए ये तार बिछाए गए थे। मौके पर पहुंचे DFO ने दलील दी कि हाथी लाश महज 2 -3 दिन पुरानी है मगर लाश की हालत देखकर जानकार इसके और भी पुराना होने की बात कह रहे हैं।
छत्तीसगढ़ : तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म...पड़ोसी ने वारदात को दिया अंजाम
कवर्धा | जिले में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। बता दे कि पड़ोसी ने दशहरा की रात घटना को अंजाम दिया था, जिससे मासूम की तबियत बिगड़ गई. उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं. वहीं 25 पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही हैं. पूरा मामला सिटी कोतवाली का हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांव में विजयादशमी के दिन गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था. कार्यक्रम देखने 3 वर्षीय मासूम बच्ची अपने दादा के साथ दशहरा का कार्यक्रम देखने गई थी। इस दौरान बच्ची के दादा को प्यास लगी वह पोती को लेकर अपने बड़े भाई के घर चले गए. उसके बाद वह बच्ची को आंगन में सुलाकर शौच के लिए गए. तभी पड़ोस में रहने वाला युवक वहां आया और बच्ची को उठाकर दूसरे कमरे में ले गया. तभी उसने रेप की घटना को अंजाम दिया. जब बच्ची रोने लगी तो परिजन वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया. बाद में परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
रायपुर : कलेक्टर ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार स्थित स्ट्रॉग रूम का किया निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव सामग्री के वितरण और आने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। डॉ भुरे ने कहा कि जिन विधानसभाओं की ईवीएम स्ट्रॉग रूम में रखी जानी है, उसमें सारी व्यवस्था पुख्ता की जाए। जहां मतगणना होनी है वहीं पर ईवीएम की कमिशनिंग भी की जानी है। इस संबंध में उपयुक्त इंतजाम किए जाएं। पुलिस विभाग सुरक्षा के साथ-साथ सेजबहार के रास्ते यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करें। यथास्थान सीसीटीव्ही भी लगाएं। यह ध्यान रखें कि ड्यूटी में आए कर्मचारियों को यथासंभव सुविधा मिले एवं कोई तकलीफ ना हो। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, अतुल विश्वकर्मा सहित पीडब्लूडी के अधिकारी उपस्थित थे।.
सरकंडा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी...अलग-अलग स्थान से 03 आरोपियों को चाकू के साथ पकड़ा गया
बिलासपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा किया गया फ्लैग मार्च
कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण
विधानसभा निर्वाचन-2023...7 उम्मीदवारों ने आज दाखिल किया नामांकन फॉर्म*
कांग्रेस में क़ल शामिल हो सकते हैं ये दिग्गज विधायक...सीएम बघेल पहनाएंगे कांग्रेस का गमछा
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। बलौदाबाजार के कसडोल विधानसभा सीट पर दूसरे चरण का मतदान संपन्न होगा। बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा ने कसडोल और बलौदाबाजार से नामांकन फॉर्म खरीदा था। उम्मीद जताई जा रही थी कि कसडोल विधानसभा से प्रमोद शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। लेकिन, कसडोल से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू ने प्रमोद शर्मा को मना लिया और अब प्रमोद शर्मा कांग्रेस में शामिल होंगे।
चैन स्नेचिंग और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी में चैन स्नेचिंग सहित वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 1 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा वाहन चोरी व चैन स्नेचिंग की घटना को एक ही दिन में अंजाम दिया गया था। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
मामले में कुशालपुर पुरानी बस्ती स्थित यादवपारा इन्द्राचौक निवासी रेणु वैष्णव ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 अक्टूबर को वह अपने एक्टिवा में अपनी बेटी के साथ घर से जय स्तंभ चौक जा रही थी कि शाम लगभग 5 बजे कुशालपुर दंतेश्वरी मंदिर के पास एक्टिवा वाहन का पेट्रोल खत्म होने से प्रार्थिया एवं उसकी पुत्री दोनों पैदल जा रहे थे कि विपरीत दिशा पंकज गार्डन की ओर से आ रहे सफेद एक्टिवा वाहन में सवार दो अज्ञात व्यक्ति जो स्कार्फ से मुंह बांधे हुए थे जिसमें से पीछे बैठा एक व्यक्ति प्रार्थिया के गले में पहने सोने के चैन को लूटा तथा दोनो व्यक्ति फरार हो गये, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दोनों अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस को जांच के दौरान वारदात में शामिल सुंदर नगर डी.डी.नगर निवासी अंकित सोनी के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अंकित सोनी की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपने साथी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया। आरोपी अंकित सोनी उर्फ मिक्की एवं प्रदीप मलिक उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की 1 नग सोने की चैन तथा घटना में प्रयुक्त होण्डा एक्टिवा जुमला कीमती लगभग 90 हजार रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।
पूछताछ में आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल ने बताया कि घटना में प्रयुक्त होण्डा एक्टिवा को वह अपने दूसरे साथी सैय्यद आसिफ अली उर्फ आशु के साथ मिलकर 13 अक्टूबर को ही थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पचपेढ़ी नाका के पास स्थित कलर्स मॉल के बाहर से चोरी किया था तथा चोरी की इसी वाहन में प्रदीप मलिक उर्फ राहुल तथा अंकित सोनी उर्फ मिक्की ने चैन स्नेचिंग की उक्त घटना को अंजाम दिया था। चोरी की उक्त वाहन में आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल एवं सैय्यद आसिफ अली उर्फ आशु के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध पंजीबद्ध है। वाहन चोरी में संलिप्त आरोपी सैय्यद आसिफ अली उर्फ आशु को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल अपराधिक प्रवृत्ति का है जो पूर्व में भी मोबाईल लूट व चोरी के आधा दर्जन प्रकरणों में थाना गंज, सरस्वती नगर, आजाद चौक, कोतवाली एवं न्यू राजेन्द्र नगर से जेल निरूद्ध रह चुका है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी से निलंबित
दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर ब्लॉक अध्यक्ष अमुलकर नाग को कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ना महंगा पड़ गया। अमुलकर नाग को कांग्रेस के प्रत्याशी छविंद्र कर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने निलंबन कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें पार्टी के सभी दायित्वों से पृथक कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निलंबित किया गया है।
पूर्व सीएम रमन सिंह के आवास देने की घोषणा पर सीएम की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद के लिए रवाना हो गए है. यहां सीएम चुनावी सभा में शामिल होंगे. आज सीएम बघेल बालोद और बेमेतरा जिले में आमसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि आज दोनो स्थानों पर नामांकन है और आमसभा भी होनी है. कर्जमाफी की घोषणा पर बीजेपी के सवालों पर सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी के लोगों को धन्यवाद. अभी भी वो सवाल कर रहे हैं तो विपक्ष में बैठने के लिए मानसिक रूप से तैयार है. किसानों के लिए हमने काम किया है. किसान मजबूत होगा तो छग मजबूत होगा, इसलिए ये घोषणा की गई है.
पूर्व सीएम रमन सिंह के आवास देने की घोषणा पर सीएम बघेल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आवास हमने दे दिया है, केंद्र सरकार ने जो सर्वे किया था उनमें भी 47 हजार लोगों को हमने आवास की राशि दे दिया. सबको राशि दे दी गई है, इसके बाद हमारे सर्वे के हिसाब से 10 लाख लोग पात्र है उन्हे भी देंगे, कुल 17.5 लाख लोगों को आवास दिया जाएगा.
श्री राम नाम से ध्रुवीकरण के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि ये छग, माता कौशल्या का स्थल है इसका कभी बीजेपी ने संरक्षण और विकास नहीं किया. बीजेपी को कभी याद नहीं आई, ये लोग राम नाम से नोट और वोट मांगते है, राम हमारे आस्था का विषय है. हम नोट और वोट नही मांगते. अपने बूते पर बीजेपी कुछ नही कर सकती, बीजेपी में पर भरोसा तीन परोसा की नीति है.
BREAKING NEWS : नक्सलियों के मंसूबे पर जवानों ने फेरा पानी...IED बम को किया बरामद
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव को लेकर बहिष्कार का आह्वान किया है। जिसके बाद नारायणपुर जिले के ओरछा के घोटुल पारा में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED प्लांट किया था। बताया जा रहा है कि जवानों ने सर्चिंग के दौरान 4 किलो का IED बरामद किया। नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर गया। ओरछा थाने का मामला।
जानकारी के अनुसार जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। जवानों ने IED ट्रेक कर मौके पर डिफ्यूज कर दिया। थाना के DRG, बस्तर फाइटर और CAF की संयुक्त कार्रवाई की गई। बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय नक्सली सक्रिय हो गए हैं। इन दिनों प्रेस नोट जारी कर राजनीतिक पार्टियों को धमकी भी दे रहे हैं।

