प्रदेश
अजय चंद्राकर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा आरोप पत्र , कहाँ मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित करने की मांग
* सोशल कॉमर्स व्यापार, ई-कॉमर्स को मात देने नया मज़बूत विकल्प बनेगा - अमर पारवानी*
पीसीसी चीफ दीपक बैज प्रत्याशी बनाए जाने के बाद चित्रकोट पहुंचे और प्रचार शुरू किया.
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (CG Election 2023) दो चरणों में होने वाला है. जिसमें पहले चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को चुनाव की तारीख तय की गई है. चुनाव को लेकर भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों में से 85 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है और आम आदमी पार्टी ने 33 प्रत्याशियों की घोषणा की है. वहीं कांग्रेस ने भी नवरात्रि के पहले दिन प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें 30 प्रत्याशियों का नाम शामिल है. इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज को चित्रकोट विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है. प्रत्याशी घोषित होते ही दीपक बैज चुनावी रण में उतर कर अपने प्रचार प्रसार में लग पीसीसी चीफ दीपक बैज प्रत्याशी बनाए जाने के बाद चित्रकोट पहुंचे और प्रचार शुरू किया. दीपक बैज ने एक्स पर (पूर्व ट्विटर) प्रचार की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि चित्रकोट विधानसभा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम बार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तोकापाल, पलवा, कुड़मीगुड़ा, कुरेंगा पहुंचने पर क्षेत्र के परिवारजनों, कार्यकर्ताओं और देवतुल्य क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया. उन्होंने सभी को इतना प्यार और स्नेह देने के लिए धन्यवाद और आभार दिया है.
दो दोस्तों ने चाकू गोदकर कर दी अपने ही साथी की हत्या, छोटी से बात को लेकर हुआ था विवाद, आरोपियों की तलाश जारी
कोरबा। जिले में दो युवकों ने अपने ही साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रविवार की रात मृतक युवक घर से दवा लेने गया था, तभी आरोपियों ने उसे अपने साथ पुल के पास ले जाकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हत्या की इस वारदात के बाद आरोपियों ने बकायदा मृतक के जीजा को काॅल कर शुभम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मार देने की बात कहते हुए उसे उठाकर ले जाने की जानकारी दी गयी। जिसके बाद उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, और चाकूबाजी की घटना में बुरी तरह से लहलुहान युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना कोतवाली थानांतर्गत सीएसईबी पुलिस चैकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक भैंस खटाल निवासी शुभम साहू रविवार की रात दवाई लेने घर से मेडिकल स्टोर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में उसकी मुलाकात ढोढ़ीपारा में रहने वाले रिक्की यादव और प्रभाकर से हो गयी। दोनों बदमाश युवकों का शुभम से पुराना परिचय था। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने शुभम का मोबाइल अपने पास रख लिया था। शुभम ने जब इनसे अपना मोबाइल वापस करने के लिए कहा, तब दोनों युवकों ने शुभम को अपने साथ बस्ती के समीप ही स्थित नहर पुल की ओर ले गए।
Breaking : जंगल में सड़ी गली लास मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पोस्टमार्टम के बाद मौत का होगा खुलासा
कांकेर। पखांजूर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां मरोड़ा के जंगल में एक युवती की सड़ी गली लास मिली है। लास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतिका का नाम ज्योति है जो प्रथम दृष्टि से देखने पर मामला हत्या का लग रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर लास को पोस्टमार्टम के लिए पखांजूर लाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह का पता चलेगा। मामले में पुलिस कड़ाई से जांच में जुट गई है।
*साप्ताहिक बाजार में पत्रकारों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान*
कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की प्रतिक्रिया*
*घोषणा पत्र समिति का मीडिया संवाद कार्यक्रम, मन की बात पत्रकारों के साथ*
किस नैतिकता से भाजपा घोषणा पत्र के लिये सुझाव ले रही है? -कांग्रेस
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 15 अक्टूबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होगी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन विधानसभा के संकल्प शिविर पर रवाना हुए. इस दौरान सूची जारी होने की जानकारी दी और बताया कि कल से नवरात्र की शुरुआत हो रही है, और कल ही कांग्रेस की पहली सूची आएगी। राजनांदगांव में मजबूत प्रत्याशी उतारने के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा, पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा करती है जब लिस्ट जारी होती है, लिस्ट जारी होगी तो पता चलेगा रमन सिंह के सामने कौन होगा, पहले फेस की सूची जारी होगी।
विधायक अरूण वोरा को आचार संहिता के उल्लंघन पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाया नोटिस
कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन आज, सीएम भूपेश बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा अंतर्गत आज कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 14 अक्टूबर को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक अनंत पैलेस जीई रोड पार्रीनाला बाईपास में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में किसानपुत्र प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्ष कृषण कल्याण मंडल सुरेन्द्र शर्मा जी, जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत जी, राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी पी.आर. खूंटे, विधानसभा प्रभारी बृजेश शर्मा के मार्गदर्शन में संकल्प शिविर संपन्न होगा। शिविर में शामिल होने के लिए दोपहर 12 से 12.30 बजे तक सभी कांग्रेसजनों का पंजीयन किया जाएगा।
16 अक्टूबर को अमित शाह की मौजूदगी में पूर्व सीएम रमन सिंह भरेंगे नामांकन, बीजेपी की मेगा शो की तैयारी
राजनंदगांव। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार 13 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। आगामी 16 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनंदगांव से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के माध्यम से बीजेपी अपनी ताकत भी दिखाने वाली है, इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित भी मौजूद रहेंगे।
: बता दें कि अमित शाह 16 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे पूर्व सीएम की नामांकन रैली में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पूर्व सीएम रमन सिंह राजनांदगांव से प्रत्याशी है। इस दौरान डोंगरगढ़, डोंगरगांव और खुज्जी के प्रत्याशी भी नामांकन भरेंगे। नामाकंन पत्र भरने के लिए स्टेट स्कूल मैदान में 20 हजार से ज्यादा भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है।
भाजपा के उत्तर विधानसभा प्रत्याशी का शंकर नगर वार्ड में किया गया अभिनंदन।*
गंगाजल से लेकर कफन तक में जीएसटी वसूल रही मोदी सरकार
राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद आये थे, वे एक बार फिर झूठ परोस गये। जिन रविशंकर की आजकल भाजपा में कोई नहीं सुन रहा है। वे छत्तीसगढ़ की जनता को झूठ सुनाने आये थे। रविशंकर मुद्दाविहीन भाजपा के प्रलापों को आगे बढ़ा गये। रविशंकर प्रसाद और भाजपा जवाब दें-
1 रमन सिंह के और उनके मंत्रियों के 1 लाख करोड़ के घोटाले पर क्यों चुप है रविशंकर प्रसाद? बतायें 36000 करोड़ के नान घोटाले और 6200 करोड़ के चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर घोटाले पर मोदी सरकार जांच क्यों नहीं करवाती?
2 अडानी के घोटालों पर क्यों मौन है? देश आज भी जानना चाहती है अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके लगे है?
3 भाजपाई खुद को सनातनी बताते हैं तो बतायें 15 सालों में माता कौशल्या के मंदिर और राम वन गमन पथ को उपेक्षित क्यों रखा? राम वन गमन पथ को क्यों नहीं बनाया?
4 महादेव एप्प पर केंद्र सरकार बैन क्यों नहीं लगाती? महादेव एप्प पर कार्यवाही करने गयी छत्तीसगढ़ सरकार को योगी सरकार ने मुकदमा क्यों दर्ज किया? आरोपियों को क्यों बचाया? महादेव एप्प पर कार्यवाही तो अकेले छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है।
5 भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता जो एक राज्य में महत्वपूर्ण पद पर है, जो छत्तीसगढ़ से आते है। उनका महादेव एप्प के सरगना और उसके सहयोगी से क्या संबंध है?
6 7 लाख प्रधानमंत्री आवास को मोदी सरकार ने क्यों रोका था? जिसके कारण भूपेश सरकार को ग्रामीण आवास योजना शुरू करना पड़ा और आवासहीनों के खाते में पहला किश्त भी डाल दिया।
7 भाजपा बतायें वह जातीय जनगणना के पक्ष में है या खिलाफ में? भाजपा देश की जनगणना क्यों नहीं करवा रही है?
8 केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से चावल लेने का कोटा क्यों घटाया? 86 लाख की एमओयू करके उसे 61 लाख क्यों किया?
9 भाजपा ने राजभवन में ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को रोकने का षड़यंत्र किया जिसमें एसटी को 32 प्रतिशत, एससी को 13 प्रतिशत, आर्थिक पिछड़े को 4 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार गंगाजल से लेकर कफन तक में जीएसटी वसूल रही है। सनातन परंपरा में पवित्र गंगाजल पर ही 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिये, सनातन के फर्जी ठेकेदार। अक्टूबर 2023 को केन्द्र की मोदी सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक 11-05/2016ठक-डक के अनुसार डाकघर से विक्रय किये जाने वाले गंगाजल पर टैक्स लगाने का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के परिपालन में पूरे देशभर में 6 अक्टूबर 2023 से गंगाजल पर 18 प्रतिशत जीएसटी वसूली गयी। गंगाजल के 35 रू. वाली बोतल में 18 प्रतिशत जीएसटी जुड़ी हुई है अर्थात उसका जो रेट है व जीएसटी के साथ है। हिन्दुस्तान के इतिहास में केन्द्र की मोदी सरकार पहली और इकलौती सरकार है जिसने गंगाजल पर टैक्स लगाया है। मोदी सरकार लूट, डकैती और पाखंड की पराकाष्ठा को पार कर चुकी है। दो दिन में नवरात्रि आने वाली है, माता की चुनरी से लेकर पूजन सामाग्री, अगरबत्ती, धूपबत्ती, इत्र, और दूध, दही तक को नहीं छोड़ा मोदी सरकार ने। पूजन में आसन, झंडे, बैनर और चुनरी के रूप में उपयोग में आने वाले बिना सिले हुये कपड़ो को भी मोदी सरकार ने टैक्स के दायरे में लाया है। जिस बेहरमी से अंग्रेज लगान वसूल करते थे उससे भी ज्यादा निर्दयता से केन्द्र की मोदी सरकार आम जनता के दैनिक उपभोग की वस्तुओं और पूजन सामाग्रियों पर टैक्स वसूल रही है। गाय, गोबर, गंगाजल और भगवान भी भारतीय जनता पार्टी के लिये केवल वोट और नोट संग्रहण का माध्यम है। मोदी राज में सनातन और सनातनियों पर जितने अन्याय और अत्याचार हो रहे है, देश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुई है।
एआईसीसी संचार विभाग की कोआडिनेटर राधिका खेरा ने कहा कि आज रविशंकर प्रसाद छत्तीसगढ़ पधारे है उनका स्वागत है। पितृपक्ष अभी चल रहा है, हार सामने देख कर उनको उनके पूर्वज दिखाई दे रहे है और जोगी जी बहुत याद आ रहे है जो उनके बी टीम के मुखिया थे। बड़ी याद आ रही है उनको। 3 दिसंबर को उनका काल आता हुआ दिखाई दे रहा है। वो जोगी जी याद आ रहे जब रमन सिंह को 20 साल पहले सरकार मिली थी विरासत में कांग्रेस में। नक्सलवाद दक्षिण बस्तर के 2 ब्लॉक तक सीमित था। 15 साल में रमन सिंह के कुशासन में नक्सलवाद 14 जिलों में फैला दिया। किसी भी प्रदेश के मुखिया के लिये बड़ी शर्म की बात है कि उनका खुद का गृह क्षेत्र और जहां से वो चुनाव लड़ते है वो नक्सल क्षेत्र से घिर गये। बात करते है कि यहां पर आतंक चल रहा है। जो उनको विरासत में मिला उनको वो संभाल नहीं पाये। छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के हवाले कर दिया। उनको सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं। 5 साल पहले तक जब कांग्रेस की सरकार नहीं थी जब रमन सिंह की सरकार थी तो छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पहचाना जाता था। आज छत्तीसगढ़ की पहचान होती है आज धान से धनी किसान के नाम से जाना जाता है, स्वामीआत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के नाम से जाना जाता है, गंभीर बीमारी के इलाज के लिये 25 लाख की सहायता मिलती है इस नाम से जाना जाता है, धनवंतरी स्टोर के नाम से जाना जाता है 75 प्रतिशत कम दर पर दवाईयां मिलती है। दाई दीदी क्लिनिक के नाम से जाना जाता है। जिस तरीके से रमन सरकार के समय जाना जाता आज उस तरह की पहचान नहीं है। आज आगे बढ़ता हुआ छत्तीसगढ़ है। 5 साल की सेवा भूपेश बघेल, कांग्रेस की सरकार ने की उसका नतीजा है कि आज हम राम जी के ननिहाल के नाम से जाने जाते है। माता कौशल्या के मायके से जाने जाते है। ये छत्तीसगढ़ महतारी के पहचान है।
ये बार-बार सनातन की बात करते है। मोदी ने कहा था मां गंगा ने बुलाया है। उसी मां गंगा में टैक्स लगा दिया। रविशंकर ने कुछ महीनों पहले कहा था कि मोदी ने यूक्रेन और रूस युद्ध विराम करा दिया। पहले अपना घर संभाल ले। छत्तीसगढ़ बहुत मजबूत हाथों में है। कांग्रेस के हाथों में है। दोबारा छत्तीसगढ़ की जनता हमें सेवा करने का मौका देगी।
पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, संयुक्त महासचिव अजय साहू, प्रवक्ता मणी वैष्णव, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।
भूपेश के चेहरे के सामने, भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं nपितृपक्ष में भाजपा की सूची घोषित होने पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा
डॉक्टर रमन सिंह के नामांकन में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
मामले में कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बयान
डॉक्टर रमन भाजपा के तथाकथित बड़े नेता माने जाते हैं
शाह किसी गुमनाम प्रत्याशी के नामांकन में जाते
अमित शाह को संशय हैं कि गुमनाम नेता की सभा में भीड़ नहीं आएगी
रमन सिंह को भरोसा नहीं कि वो राजनांदगांव से जीत पाएंगे भी या नहीं, इसलिए शाह कर रहे दौरा
भाजपा के चेहरा घोषित नहीं कर पाने को लेकर कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा
भाजपा में प्रत्याशी सीट घोषित होने के बाद हर जगह विरोध
प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, रमन सिंह खुद को बड़ा चेहरा मानते है
भाजपा में उहापोह की स्थिति
भूपेश के चेहरे के सामने, भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं
पितृपक्ष में भाजपा की सूची घोषित होने पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा
पितृपक्ष में सूची जारी कर भाजपा ने यह बता दिया कि वह सनातन धर्म को नहीं मानते
पितृपक्ष में शुभ काम नहीं किया जाता
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओ को समझती हैं
हम नवरात्रि के प्रथम दिन सूची जारी करेंगे
