प्रदेश

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे आरक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि, एनएच-49 पर बनारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बुलेट सवार आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में आरक्षक ने दम तोड़ दिया. वहीं बुलेट को टक्कर मारने के बाद कोयले से लोड ट्रेलर भी पलट गया.
जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक राज कुमार सोनी एडिशनल एसपी अर्चना झा का रीडर था । बिलासपुर से जांजगीर ड्यूटी आते समय हादसे का शिकार हुआ. हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया है. कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें ...

कॉलेज छात्र की हत्या से सनसनी, सिगरेट के उधार पैसे को लेकर दुकानदार ने छात्र को उतारा मौत के घाट

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक कालेज छात्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिगरेट के उधार पैसों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद के बाद स्थिति मारपीट तक पहुंच गयी और फिर पान ठेला के संचालक ने कालेज छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या की ये वारदात सरकंडा थाना से महज कुछ दूरी पर खेल मैदान में हुआ, जहां कालेज छात्र अपने एक दोस्त का बर्थ डे मनाने पहुंचे थे।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात नाकेबंदी कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर जिला में हत्या की ये वारदात सरकंडा थाना से महज कुछ फ्लांग की दूरी पर स्थित खेल मैदान में हुआ। बताया जा रहा है कि यहां रात के वक्त कालेज के छात्र अपने दोस्त का बर्थ डे मनाने पहुंचे थे। इस दौरान शराब पीने के बाद रात करीब 9 बजे के लगभग पास के ही पान दुकान से कुछ युवक सिगरेट लेने गये थे। उधार में सिगरेट नही देने की बात को लेकर कालेज छात्रों का पानठेला के संचालक अमित से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवको ने दुकानदार के साथ मारपीट करने के बाद फरार हो गये। उधर मैदान में गार्ड के साथ छात्र देवव्रत सिंह अकेले मौजूद था।

इसी दौरान दुकानदार चाकू लेकर खेल मैदान में पहुंचा और देवव्रत सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसकी जान ले ली। मृतक देवव्रत जशपुर जिले के लैलूंगा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी पंकज के दोस्त दीपक का बर्थडे मनाने निकला वहां पहुंचा हुआ था।

बताया जा रहा है कि देवव्रत को खून से लथपथ देखकर पंकज और उसके दोस्त उसे छोड़कर मौके से भाग गये थे। इसके बाद पंकज ने रात करीब 11 बजे खेल परिसर के सिक्योरिटी गार्ड शंकर वस्त्रकार को फोन कर देवव्रत के खेल मैदान में नशे में गिर जाने की जानकारी दिया गया। इसके बाद शंकर ने अपने सुपरवाइजर के साथ घटना की सूचना पुलिस को दिया गया।

उधर हत्या की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत छात्र अस्पताल भिजवाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद गार्ड से पूछताछ कर पुलिस ने सूचना देनें वाले पंकज को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके अन्य साथियों को भी हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी।

पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर युवको ने पूरे घटना की जानकारी देते हुए पानठेला संचालक द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देने की जानकारी बतायी गयी। जिसके बाद पुलिस ने रात में ही आरोपी अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़ें ...

नवरात्रि से पहले मां पार्वती की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, मूर्ति के साथ असामाजिक तत्वों ने किया ये घटिया काम, पढ़िए क्या है पूरी खबर...

भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, जिसके बाद प्रशासन सख्त हो गई है। लेकिन दूसरी ओर भिलाई में एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। यहां बदमाशों ने मां पार्वती की मूर्ति को खंडित कर कपड़े हटा दिए हैं। मामले की सूचना मिलने ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला छावनी थाना क्षेत्र, जहां असामाजिक तत्वों ने नवरात्रि से पहले मां पार्वती की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने देवी की मूर्ति को खंडित कर दिया और उनके वस्त्र हटा दिए हैं। वहीं, जब स्थानीय महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने देवी को वापस वस्त्र पहनाए और मामले की सूचना पुलिस को दी।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब असामाजिक तत्वों ने देवी-देवताओं की ​मूर्ति के साथ छेड़छाड़ कर धार्मिक भावना को भड़काने का काम किया है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। 

और पढ़ें ...

Railways new timetable: 1 अक्टूबर से लागू रेलवे की नई समय-सारणी, इन ट्रेनों की टाइमिंग बदली

बिलासपुर।  भारतीय रेलवे की समय सारणी में 01 अक्टूबर, 2023 से विभिन्न सेक्शनों में आधारभूत संरचना को और अधिक विकसित करते हुए आंशिक परिवर्तन किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 01 अक्टूबर, 2023 से लागू होने वाली नई रेलवे समय-सारणी में इस रेलवे से चलने वाली एवं होकर गुजरने अप दिशा एवं डाउन दिशा की 229 गाड़ियों का परिचालन समय कुछ स्टेशनों में 01 अक्टूबर, 2023 से बदलाव किया गया है।

अन्य स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अप दिशा एवं डाउन दिशा की ट्रेनों में 229 स्टेशनों में गाड़ियों की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया एवं अन्य रेलवे स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी।

देखें सूची.

और पढ़ें ...

पटवारी बर्खास्त : लापरवाही पर बड़ा एक्शन,प्रशासन ने किया पटवारी को बर्खास्त, जानिए क्या है पूरा मामला..!!

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जमीन हेराफेरी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। राज्य सरकार ने पटवारी को बर्खास्त कर दिया है। मामला जशपुर के फरसाबहार का है। फरसाबहार के पटवारी के खिलाफ काफी शिकायतें आयी थी। पटवारी का नाम अवधेश भगत बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अवधेश दूसरे व्यक्ति की नक्शे में छेड़खानी कर जमीन को दूसरे के नाम कर देता था। जमीन हेराफेरी के मामले में पटवारी के खिलाफ जांच के आदेश दिया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर पटवारी को बर्खास्त कर दिया गया है।

फरसाबहार एसडीएम ने तहसील कार्यालय फरसाबहार के पटवारी हल्का नंबर 22 गंझियाडीह, अवधेश कुमार भगत को अनियमितता के कारण निलंबित कर आरोप-पत्रादि जारी किया गया और श्री अवधेश कुमार भगत के विरुद्ध लगाए गए 7 आरोप में से समस्त आरोपों को पूर्णतया प्रमाणित होना पाए जाने पर सेवा से पदच्युत किया गया है। सूत्रो की माने तो जशपुर जिले मे इस प्रकार के कई मामले हैं जिसमे सही जांच हो जावे तो कई पटवारियों पर बर्खास्तगी की गाज गीर सकती है।

एसडीएम ने पटवारी हल्का नंबर 22 गंझियाडीह , अवधेश कुमार भगत को तहसील कार्यालय फरसाबहार में पटवारी के पद पर पदस्थ रहते हुए ग्राम गंझियाडीह स्थित भूमि ख.नं. 235/33 रकबा 0.202 हे. भूमि से नाम काटकर नक्शा में हेराफेरी कर जमीन बिक्री करवाने के मामले में अनियमितता के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत् निलंबित किया जाकर उन पर लगाए गए आरोपों के संबंध में आरोप-पत्रादि जारी किया है। श्री भगत के विरुद्ध 07 आरोप अधिरोपित है।

आरोपों के संबंध में अवधेश कुमार भगत द्वारा प्रस्तुत उत्तर 20 दिसंबर 2022 को समाधानकारक नहीं पाये जाने के कारण उनके विरूद्ध दिनांक 16 जनवरी 2023 को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-14 के तहत् विभागीय जांच संस्थित की गई, जिसमें श्री प्रशांत कुमार कुशवाहा, डिप्टी कलेक्टर, जशपुर को जांचकर्ता अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) फरसाबहार को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया।जांचकर्ता अधिकारी द्वारा दिनांक 07 जुलाई 2023 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें अवधेश कुमार भगत के विरूद्ध लगाये गये 07 आरोपों में से समस्त आरोपों को पूर्णतया प्रमाणित होना पाया गया। अवधेश कुमार भगत के विरूद्ध लगाये गये आरोपों, जांचकर्ता प्राधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के निष्कर्षों तथा जांच प्रतिवेदन पर अपचारी कर्मचारी द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन का परीक्षण किया गया। परीक्षणोपरान्त श्री भगत का अभ्यावेदन समाधानकारक नहीं पाया गया। छ.ग. भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 104 (2) के अधिकारों का प्रत्यायोजन अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को किये जाने के अनुक्रम में कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) जशपुर के निर्देशानुसार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुनकुरी के आदेश से श्री अवधेश कुमार भगत को पटवारी परीक्षा उत्तीर्ण करने के फलस्वरुप छ.ग. भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 104 (2) के तहत् प.ह.नं. 10- डोभ में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया।

श्री भगत के विरूद्ध लगाये गये आरोपों की पुष्टि की दशा में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम – 10 (नौ) में दिये गए प्रावधानों तथा भू अभिलेख नियमावली के नियम 8 के अनुसार पटवारी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के द्वारा पदच्युत किये जाने की अधिकारिता के तहत् अवधेश कुमार भगत, पटवारी को आदेश जारी 06 अक्टूबर 2023 से मुख्य शास्ति “सेवा से पदच्युत, बर्खास्त किया गया है, जो कि शासन के अधीन भावी नियोजन के लिए अनर्ह होगा

और पढ़ें ...

न्यायधानी में इस दिन से शुरु होगी नई दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा...ट्रालय में मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

बिलासपुर. बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए 31 अक्टूबर से सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी. जो कि सप्ताह में तीन दिन रहेगी. मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट उपलब्ध रहेगी. फ्लाइट की ट्रायल में मिले अच्छे रिस्पांस के बाद इसे विंटर शेड्यूल में शामिल किया गया है.

फ्लाइट बिलासपुर से दिल्ली के लिए दोपहर 3:15 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इसी तरह दिल्ली से सुबह 9 बजे फ्लाइट टेक ऑफ करेगी और सुबह 11:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.

शुक्रवार को हुआ था ट्रायल

बता दें कि बिलासपुर से महानगरों तक सीधी उड़ान की मांग को लेकर लगातार आंदोलन चल रहा है. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हवाई सेवा के विस्तार के संबंध में केंद्र को कई बार पत्र लिख चुके हैं. जिसके बाद बीते शुक्रवार को दिल्ली की फ्लाइट के लिए ट्रायल किया गया. एलाइंस एयर ने इसकी सुविधा दी. एलाइंस एयर की फ्लाइट प्रयागराज से आकर सीधे दिल्ली जाएगी. जो कि शनिवार और रविवार को उड़ेगी.

सीएम ने लिखा था पत्र

इससे पहले मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा था. पत्र में सीएम भूपेश ने बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा आरंभ करने और रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद एयर रूट पर विमान सेवा के लिए अलायंस एयर से अनुबंध की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था.

और पढ़ें ...

CG News : पेट्रोल टैंकर वाहन ने बाइक सवारों को मारी जोरदार ठोकर...पिता और बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत

धमतरी।  जिले में दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां एक पेट्रोल टैंकर वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना कुरूद थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आरंग के ग्राम भोथली निवासी थे। बाइक सवार मृतक अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम नारी जा रहे थे। कि ग्राम कुहकुहा के पास एक पेट्रोल टैंकर वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता पुत्री की मौत हो गई। तो वहीं पत्नी और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

 
और पढ़ें ...

SUSPENDED : न्यायधानी में दो जोन कमिश्नर किये गए सस्पेंड.. जानिए क्या है वजह..?

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले बिलासपुर नगर निगम के दो जोन कमिश्नरों को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों अफसर शासन के तबादला आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट के आदेश से निगम में वापस अपनी जगह पर ड्यूटी कर रहे थे।

निलंबन का आदेश अवर सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग दानियल एक्का के हस्ताक्षर से जारी हुआ है और उस पर 6 अक्टूबर की तारीख लिखी हुई है। हाईकोर्ट ने शासन के तबादला आदेश को निरस्त करते उन्हें अपने स्थान पर पूर्ववत पदस्थ करने के आदेश दिए थे। दरअसल 27 जून को राज्य शासन ने नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का थोक में आदेश जारी किया था। इसमें 30 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। खेल कुमार पटेल को बिलासपुर से हटाकर गुरूर नगर पंचायत एवं एक्का को तुमगांव नगर पंचायत में सीएमओ के पद पर पदस्थ करने के आदेश दिए गए थे। निलंबन आदेश में दोनों अधिकारियों को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय में अटैच किया गया है।

दोनों अधिकारियों के निलंबन आदेश में इनके अधीन आने वाले विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

देखें निलंबन आदेश :

और पढ़ें ...

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकामः पोलमपल्ली इलाक़े में जवानों ने किया IED बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर नक्सली क्षेत्रों सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है। सर्चिंग अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। बता दें कि पोलमपल्ली इलाक़े में जवानों ने IED बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, जवानों को नुक़सान पहुंचाने की मंशा से IED लगाया गया था। लेकिन, नक्सलियों के इस प्लान पर जवानों ने पानी फेर दिया है। सर्चिंग पर निकले CRPF की 74वीं बटालियन व DRG द्वारा कार्रवाई की गई है। वहीं, मौक़े पर IED को ब्लास्ट कर नष्ट किया गया है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। SP किरण चव्हाण ने मामले की पुष्टि है।

और पढ़ें ...

नवविवाहिता ने चुनरी से फांसी लगाकर की खुदखुशी, मां को फोन कर कहती थी कि मुझे जीने की इच्छा नहीं

रायगढ़। जिले में एक नवविवाहिता ने अपने चुनरी से फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। अक्सर वह अपनी मां को फोन कर कहती थी कि उसे जीने की इच्छा नहीं है। जूटमिल थाना की घटना।

ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के मुरलीपाली की रहने वाली पूजा साहू (25 वर्ष) की शादी 2019 में ग्राम जमोरा निवासी दुलार साहू के साथ हुई थी। दोनों का एक ढाई साल का बेटा भी है। पति लोक सेवा केंद्र में काम करता है। बताया जा रहा है कि दुलार साहू के भाई एक्सीडेंट हुआ है। जिसे देखने के लिए दुलार अपनी पत्नी और बच्चे को घर में छोड़कर रविवार को बैकुंठपुर गया था। इसी दौरान पूजा साहू ने चुनरी से फांसी का फंदा बनाकर झूल (खुदखुशी) गई। बच्चा जब रोते हुए घर के बाहर निकला, तब पड़ोसियों को उसकी लाश लटकती मिली।

जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने उसके पति को दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बेटी की खुदकुशी की खबर मिलते ही ओडिशा से मायके पक्ष के लोग भी रायगढ़ आ गए। पुलिस की पूछताछ में दुलार और पड़ोसियों ने बताया कि कुछ समय से पूजा की मानसिक हालत अचानक बिगड़ गई थी। पूजा का इलाज के साथ झाड़फूंक भी कराया जा रहा था। फिलहाल जूटमिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

पीएससी मामले में High Court ने राज्य शासन और PSC को थमाया नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ पीएससी-2022 के एक मामले हाईकोर्ट ने सुनवाई की है, इस मामले में हाईकोर्ट ने राज्य शासन और पीएससी को नोटिस जारी किया है. जस्टिस अरविन्द सिंह चन्देल की कोर्ट ने सुनवाई के बाद शासन और पीएससी को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब तलब किया है और एक पद सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है.
 

 आपको बता दें कि, इस मामले में परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी टेकराम नाग ने याचिका दायर कर अपने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत करते हुए उनके मामले में जांच की मांग की है. याचिकाकर्ता ने पीएससी द्वारा आयोजित 210 पदों के इस भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र क्रमांक 4 के प्रश्न क्रमांक 12 के जवाब में नॉट आन्सर्ड मिलने पर आपत्ति जाहिर की है. याचिकाकर्ता का कहना है कि उसने एक प्रश्न का जवाब सही दिया था, लेकिन सेलेक्शन टीम ने इसे नॉट आन्सर्ड बताया. इससे उनका चयन प्रक्रिया बाधित हुआ है.

और पढ़ें ...

तबादला आदेश का नहीं किया पालन, दो जोन कमिश्नर सस्पेंड…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले बिलासपुर नगर निगम के दो जोन कमिश्नरों को शासन ने सस्पेंड कर दिया। दोनों अफसर शासन के तबादला आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट के आदेश से निगम में वापस अपनी जगह ड्यूटी कर रहे थे।

सस्पेंड करने का आदेश सोमवार को दोनों अधिकारियों को सौंपा गया। निलंबन का आदेश दानियल एक्का अवर सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के हस्ताक्षर से जारी हुआ है और उस पर 6 अक्टूबर की तारीख लिखी हुई है। हाईकोर्ट ने शासन के तबादला आदेश को निरस्त करते उन्हें अपने स्थान पर पूर्ववत पदस्थ करने के आदेश दिए थे। 27 जून को राज्य शासन ने नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का थोक में आदेश जारी किया था। इसमें 30 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। खेल कुमार पटेल को बिलासपुर से हटाकर गुरूर नगर पंचायत एवं एक्का को तुमगांव नगर पंचायत में सीएमओ के पद पर पदस्थ करने के आदेश दिए गए थे। निलंबन आदेश में दोनों अधिकारियों को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय में अटैच किया गया है।

और पढ़ें ...

एक्शन मोड में राजधानी पुलिस, अचार संहिता लागू होते ही जगह-जगह शुरू हुई सरप्राइज चेकिंग…

रायपुर : आचार संहिता के प्रभावी होते ही रायपुर पुलिस की सख्ती बढ़ गई है. अलग-अलग जगहों पर पुलिस टीम सरप्राइज चेकिंग कर रही है. अंतरजिला चेक पोस्ट के साथ ही शहर के भीड़-भाड़ वाली सड़को पर भी चेकिंग की जा रही है.

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने इन चेकिंग पॉइंट्स का औचक निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए हैं. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फ्रिबिज मैटीरियल, नशे के सामान और अवैध हथियार के पहुंच को रोकने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार जांच की जा रही है.

बता दें कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने मंगलवार को प्रदेशभर के कलेक्टर और एसपी की बैठक ली. जिसमें चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के निर्देश दिये थे. साथ ही आचार संहिता नियम कानून के कड़ाई से पालन के निर्देश भी दिए

और पढ़ें ...

हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्वाध्यायी मुख्य / अवसर परीक्षा वर्ष 2024 परीक्षा

हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्वाध्यायी मुख्य / अवसर परीक्षा वर्ष 2024 परीक्षा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी मुख्य / अवसर परीक्षा वर्ष 2024 के परीक्षा फार्म भरने की तिथियां सामान्य शुल्क के साथ विलम्ब शुल्क के साथ विशेष विलम्ब शुल्क के साथ दिनांक 10.10.2023 से 31.10.2023 तक दिनांक 01.11.2023 से 15.11.2023 तक दिनांक 16.11.2023 से 30.11.2023 तक स्वाध्यायी मुख्य / अवसर परीक्षा से सबंधित परीक्षार्थी शासकीय / अशासकीय अग्रेषण संस्थाओं के माध्यम से ऑनलाईन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। विस्तृत जानकारी मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। उक्त जानकारी प्रोफेसर की० के० गोयल ने विज्ञप्ति जारी कर दी है
और पढ़ें ...

सिविल लाईन पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी कर बिकी करने वाले 03 चोरों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर से मन्नू मनिकपुरी की रिपोर्ट सिविल लाईन थाना क्षेत्र के मोटर सायकलों को चोरी कर करते थे देहात इलाकों बिकी। तीनों चोरों के कब्जे से थाना सिविल लाइन के दो प्रकरणों में चोरी गये वाहन के अतिरिक्त अन्य 02 वाहन भी किये गये बरामद।** **चारों वाहनों का मूल्य लगभग 02 लाख रूपये।** **चोरों के कब्जे से बरामद किए गए वाहन -** 03 नग पेशन प्रो मोटर सायकल, 01 नग एक्टीवा वाहन, जुमला कीमती 2,00,000 रूपये (दो लाख रूपये) **गिरफ्तार आरोपी -** 01. मोनू उर्फ पृथ्वीराज ठाकुर पिता प्रमोद ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी नया बस स्टेंड तिफरा । 02. घनश्याम यादव, 03. देवेन्द्र सिंह ठाकु विवरण इस प्रकार है कि सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रही दोपहिया वाहनों की चोरी पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त चोरों को पकड़ने हेतु अलग अलग टीम बनाकर निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना सिविल लाईन में दर्ज अपराध कमांक 850 / 2023 धारा 379 भादवि एवं अपराध क्रमांक 939/2023 धारा 379 भादवि के प्रकरण में चोरी गई एक्टीवा वाहन एवं मोटर सायकल पेशन प्रो, जुमला कीमती 1,00,000 एक लाख रूपये को आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वीराज ठाकुर पिता प्रमोद ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी नया बस स्टेण्ड तिफरा के द्वारा चोरी कर चुराई हुई मोटर सायकल को धनश्याम यादव एवं देवन्द्र सिंह के पास बिक्रि किया था। इसके अलावा आरोपी के द्वारा करीब एक लाख कीमत के दो पेशन प्रो वाहन चोरी करके अपने कब्जे में रखा था जिसे थाना सिविल लाईन के इस्तगासा कमांक 21 / 2023 धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 भादवि में जप्त किया गया है। आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर एवं घनश्याम यादव तथा देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज कर कार्यवाही की गई है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, सहायक उप निरीक्षक राजेशधर दीवान, चित्तगोविंद दुबे, आरक्षक देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग, सोनू पाल, अविनाश कश्यप, राहुल सिंह का विशेष योगदान रहा।
और पढ़ें ...

कलेक्टर संजीव झा ने ली राजनीतिक दल की बैठक*

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की आदर्श आचरण संहिता एवं चुनाव संबंधी नियम-कायदों से अवगत कराया गया बिलासपुर, 10 अक्टूबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव झा ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम, आदर्श आचरण संहिता सहित चुनाव संबंधी अन्य नियम-कायदों से अवगत कराकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सद्भावपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में पूर्व की तरह सहयोग करने का आग्रह किया। सभी दलों ने आचरण संहिता का पालन करते हुए चुनाव मैदान में उतरने एवं जिला प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बैठक में निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, एडीएम आरए कुरूवंशी, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेश शर्मा उपस्थित थे। कलेक्टर झा ने बताया कि बिलासपुर जिले की छहांे विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में 17 नवम्बर को मतदान होगा। इसके लिए 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। जिला कार्यालय के विभिन्न कक्षों में रिटर्निंग अफसरों द्वारा नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। इस दफा आयोग द्वारा एडीएम एवे एसडीएम को रिटर्निंग अफसर बनाये गये हैं। कोटा एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्रों के कुछ बूथ अन्य जिलों की सीमा में आते हैं, लेेकिन नामांकन की प्रक्रिया बिलासपुर से ही संपन्न होगी। नामांकन दाखिला के समय अभ्यर्थी सहित कुल 5 लोग ही रिटर्निंग अफसर के कक्ष में जाने की अनुमति होगी। कलेक्टर ने बताया कि सभी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों को आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए चुनाव लड़ना होगा। प्रचार-प्रसार का कार्य सद्भावना पूर्ण होने चाहिए। धार्मिक स्थलों पर प्रचार-प्रचार की अनुमति नहीं होगी। मतदाताओं को शराब अथवा अन्य किसी तरह का प्रलोभन करते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। शासकीय सम्पति पर बैनर, झण्डा लगाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। निजी सम्पति का चुनाव कार्य में उपयोग मालिक की लिखित सहमति उपरांत ही किया जा सकेगा। सभा एवं जुलूस के लिए संबंधित इलाके के एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। चुनाव वाहनों की अनुमति जिला कार्यालय में संयुक्त कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ को अधिकृत किया गया है। प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर सभास्थलों की अनुमति राजनीतिक दलों को दी जायेगी। सरकारी तंत्र के अलावा आम नागरिक भी सीविजिल एप्प के जरिए आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। जिले में 352 मतदान केन्द्र संवेदनशील के रूप में चिन्हित किये गये हैं। यहां विशेष व्यवस्था की जायेगी। चुनाव के दिन अथवा इसके पूर्व उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं की सादे पर्ची दी जा सकती है। पर्ची में किसी प्रकार के चुनाव चिन्ह अथवा अन्य कोई पहचान नहीं होने चाहिए। आयोग द्वारा बीएलओं के जरिए एक सप्ताह पर्ची बांटन की व्यवस्था की गई है। मतदान केन्द्र के 200 मीटर की दूरी पर उम्मीदवार अपने टेबल कुर्सी लगा सकते हैं। इनमें झण्डा, बैनर अथवा अन्य कोई प्रचार सामग्री नहीं रहेगी। चुनाव के दौरान मीडिया पर भी आयोग की कड़ी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर जारी किये गये विज्ञापनों को एमसीएमसी कमेटी से सर्टिफिकेशन कराना होगा। पेड न्यूज की भी जांच कमेटी द्वारा की जायेगी। नाम दाखिल करने के पूर्व अभ्यर्थी को किसी बैंक में जीरो बैलेंस खाता खुलवाना होगा। पूरे अभियान के दौरान इसी खाते के जरिए लेन-देन करना होगा। समय-समय पर अभ्यर्थी के खर्चे की जांच की जायेगी। बिल्हा एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र को चुनाव आयोग द्वारा खर्च के दृष्टिकोण से संवेदनशील माना गया है। चुनाव प्रचार के लिए छपाये गये बैनर पोस्टर में प्रकाशक एवं मुद्रक का नाम एवं प्रतियों की संख्या जरूर दर्ज होने चाहिए। इसकी प्रतियां भी जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करानी होगी। वाहनों के अनुमति की उपरी कोई संख्या नहीं रहेगी। मतदान के 48 घण्टे पूर्व केवल 3 वाहनों की अनुमति अभ्यर्थी को दी जायेगी। उन्होंने अनुमति पत्र सामने के विन्ड स्क्रीन में चस्पा कर प्रदर्शित करना होगा ।
और पढ़ें ...