प्रदेश
महासमुंद एसपी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत
28 सितंबर को राजस्थान से सीधे रायपुर आ रहे हैं अमित शाह, जानें मिनट टू मिनट प्रोग्राम
सीएम कल देंगे प्रदेश को टेनिस अकादमी की सौगात
30 को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, ड्रोन से होगी निगरानी
वन विभाग ने तोता बेचते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में हर वर्ग की प्रतिभा निखर कर आ रही सामने
तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को रौंदा, महिला को 100 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौके पर मौत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां आपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में 26 जिलों में 6080 करोड़ रुपए की लागत के 7300 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां आपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में 26 जिलों में 6080 करोड़ रुपए की लागत के 7300 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया I
चिटफंड कंपनी के निवेशकों को राशि वापसी, खाते में सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्रांसफर
प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को परेशान करके उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस : कौशिक
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा की राहुल गांधी के कार्यक्रम के द्वारा की जितनी भी प्राइवेट बसें हैं उन बसों को सरकार के द्वारा सीज कर दी गई है छुट्टी के लिए उनको नोटिस दिया गया है और बच्चों की परीक्षा चल रही है लेकिन जिस प्रकार से कांग्रेस के द्वारा सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा और सत्ता कि शक्ति का दुरुपयोग करके के सभी बसों को सीज करना यह सीधा-सीधा कांग्रेस के द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है इसके पहले भी प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के द्वारा हम सभी ने देखा है कि जितने भी प्राइवेट स्कूलों के बसे थी उसको उस कार्यक्रम में उपयोग किया जा रहा था। कांग्रेस को बच्चों की परीक्षा की परवाह बिलकुल नहीं है लेकिन उनके नेता के कार्यक्रम कैसे सफल हो इसकी चिंता उनको है और जिस प्रकार से कांग्रेस की सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उन बच्चों के परिवार एवं प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी वैसे भी छत्तीसगढ़ के जो सरकारी स्कूल हैं जिनका पूरे भारत देश में नीचे से नंबर आ रहा है और उनकी क्या स्थिति है यह पूरे प्रदेश की जनता जान रही है और केवल वाहवाही लूटने के लिए आत्मानंद स्कूल खोले हैं वह पुरी तरह से खराब हो चुकी है लेकिन जो प्राइवेट स्कूल संचालित कर रहे हैं आए दिन उनको परेशान कर रहे हैं और परेशान करके उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं यह बिल्कुल उचित नहीं है और इस पर उनको खुद को ध्यान देना चाहिए और उनके पास उनका वापस करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ के सबले बड़े लबरा कौन? तो जनता बोली भूपेश बघेल
आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह परिवर्तन यात्रा में अकलतरा, पामगढ़ और मस्तूरी पहुंचे जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने जहां एक ओर भाजपा सरकार के 15 वर्षों और केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियां बताई वहीं कांग्रेस पर भी जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि पिछले पौने 5 साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने छत्तीसगढ़ में सिर्फ लूट की है और जिस जनघोषणा पत्र को दिखाकर सरकार बनाई उसी से प्रदेश को छला आज जनघोषणा पत्र के सभी वादे अधूरे पड़े हैं, शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, नियमितीकरण समेत सभी वादे अधूरे हैं। ये कांग्रेस सरकार एक नारा लगाती थी कि छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरुआ, गरुआ, घुरुआ, बाड़ी लेकिन आज इस कांग्रेस की पहचान बदल गई है और अब जनता कह रही है कि कांग्रेस के चार चिन्हारी, चोरी, बेईमानी, भ्रष्टचार, लबारी।
इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में हुए घोटालों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने छत्तीसगढ़ में बड़े बड़े घोटाले किए हैं जिसमें 600 करोड़ रू. का पीडीएस घोटाला, 5000 करोड़ रुपए का पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में घोटाला, 2,161 करोड़ रुपए का शराब घोटाला, सीजीपीएससी में लाखों रुपए की बोली लगाकर युवाओं के अधिकार की नौकरियां बेची गई प्रदेश के युवा इसका बदला जरूर लेंगे।
इसके अलावा उन्होंने गौठान घोटाले के लेकर कहा कि बिहार में लालू यादव का चारा घोटाला प्रसिद्ध है लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने उससे भी बड़ा घोटाला किया जिसमें 1300 करोड़ का गौठान घोटाला और 229 करोड़ का गोबर तक में घोटाला करके लालू यादव को भी पीछे छोड़ दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस सरकार को घेरा और हुए भिलाई हत्याकांड, बीरनपुर हत्याकांड, कवर्धा की घटना, महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और रायपुर में एएसआई ऑफिस के पार्किंग में हुए नाबालिक के बलात्कार समेत कई घटनाओं के बारे में बोलते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था की दुर्दशा बताई।
बच्चों ने स्कूल में जड़ दिया ताला : जानिए क्या है वजह…
राजिम। राजिम के फिंगेश्वर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला कुरुसकेरा में स्कूल में बच्चों ने ही ताला जड़ दिया। यहां बच्चे शिक्षकों की कमी से परेशान हैं।
107 विद्यार्थियों में केवल 2 शिक्षक
शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज पालकों और बच्चों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। 107 विद्यार्थियों वाले इस स्कूल में मात्र दो ही शिक्षक पदस्थ हैं। इन बच्चों के घंटो प्रदर्शन में बैठे रहने के बाद आनन-फानन में सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक और शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए एक सप्ताह बाद स्थाई व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। लेकिन उनके इस आश्वासन का पालकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वे तत्काल शिक्षक की व्यवस्था की मांग को लेकर स्कूल में तालाबंदी कर गेट के सामने टेंट लगाकर बैठे रहे।
बता दें कि आज से ही बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा प्रारंभ हुई है और बच्चे बिना परीक्षा दिलाये तालाबंदी कर बैठे रहे। तालाबंदी व घेराव का यह मामला नया नहीं है बल्कि फिंगेश्वर विकासखण्ड में यह मामला चौथा है जिसमें शिक्षक की मांग करने पालकों व बच्चों को आगे आना पड़ता है, तब कहीं जाकर उनकी मांग पूरी होती है।
ई-जनचौपाल में 64 आवेदन प्राप्त, निराकरण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश
जिले में प्रति सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा लोगों की समस्या व षिकायतें सुनी जा रही है तथा उनका विधिवत निराकरण किया जा रहा है। आज आयोजित इस जनचौपाल में कलेक्टर ने जनपद कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा कांकेर विकासखण्ड के ग्रामीणों से जिला कार्यालय में प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी समस्या व शिकायतों से अवगत हुए और समस्याओें के निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
आज सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में 64 आवेदन प्राप्त हुए तथा उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ई-जनचौपाल में अंतागढ़ विकासखण्ड में 01, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 02, चारामा विकासखण्ड से 04, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से 02, कोयलीबेड़ा (पखांजूर) विकासखण्ड से 07 और नरहरपुर विकासखण्ड से 02 लोगों ने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 46 व्यक्तियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल, सहायक कलेक्टर प्रखर चंद्राकर, एसडीएम कांकेर मनीष साहू, संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत, विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता सतीश किण्डो सहित समाज कल्याण विभाग के उप संचालक मौजूद थे।
*35 साल बाद दक्षिण विधासभा को मिलेगी विधायक से आजादी - प्रदीप*
बीजेपी रिमोट दबाती है तो पब्लिक सेक्टर हो जाता है प्राइवेटः राहुल गांधी
बिलासपुर. सांसद राहुल गांधी ने तखतपुर विकासखंड में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दो तरह की रिमोट चलाती है जो पब्लिक को प्राइवेट में बदल देती है।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं मंच पर बैठा था और मुझे रिमोट कंट्रोल दिया गया और कहा गया कि इसका बटन दबाइये। जैसे ही हमने बटन दबाया तो हजारों-करोड़ो रुपये छत्तीसगढ़ की जनता के खाते में गए। ग्रामीण आवास योजना में करीब 50 हजार लोगों को 1-2 सकेंड में पैसा मिला।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमने रिमोट कंट्रोल स्टेज से दबाया, लेकिन बीजेपी छुपकर रिमोट दबाती है। जैसे ही बटन दबता है उद्योगपतियों को एयरपोर्ट मिल जाता है। फिर दबाते हैं तो रेलवे मिल जाता है। दो रिमोट चल रहे हैं। हम दबाते हैं तो हितग्राहियों को पैसा मिलता है। बीजेपी दबाती है तो पब्लिक सेक्टर प्राइवेट हो जाता है। आपका जल जंगल जमीन चुपके-चुपके उद्योगपतियों का हो जाता है।
राहुल ने कहा कि पीएम आवास योजना में जो हिंदुस्तान सरकार की जवाबदारी है, उसमें केंद्र को जो पैसा छत्तीसगढ़ को देना था वो पैसा नहीं दिया. बहुत बार छत्तीसगढ़ की सरकार ने निवेदन किया लेकिन केंद्र अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती है। आज 12000 करोड़ रुपये आपके खाते में गया. हमने चुनाव में आपसे कुछ वादे किए थे। जो छत्तीसगढ़ को बदले वाले वादे थे।
बिजली बिल हाफ, 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान के लिए देने का हमने वादा किया था और देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन वादों को पूरा नहीं कर सकती। लेकिन हमने 21000 करोड़ रुपये इनपुट सब्सिडी के रूप में दिया। आदिवासियों को MSP वनोपज के लिए, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार ने काम किया है। कई वैकेंसी भरी, 1.3 लाख युवाओं को 2500 रुपये महीने का दिया।
कांग्रेस पार्टी ने जाति जनगणना कराई थी। उसमें हिंदुस्तान में हर जाति के कितने लोग हैं वो डेटा हिंदुस्तान सरकार के पास पड़ा हुआ है। वो डेटा केंद्र सरकार पब्लिक को नहीं दिखाना चाहती। मैं जैसे ही संसद में इसकी बात करता था, कैमरा मेरी तरफ से हटा दिया जाता था।
हिंदुस्तान की सरकार को विधायक सांसद नहीं चलाते, बल्कि सेक्रेटरी और कैबिनेट सेक्रेटरी चलाते हैं। कोई भी योजना बनती है जो 90 सेक्रेटरी हैं वो योजना को डिजाइन करते हैं। तो मैॆने चेक किया कि 90 लोगों में से मोदी सरकार में पिछड़े वर्ग के कितने लोग हैं। जानकर हैरानी हुई कि इन 90 में से सिर्फ 3 लोग ओबीसी समाज के हैं।
महासमुंद : पिथौरा में मॉडल कृष्ण कुंज को किया गया साकार
नगर पंचायत पिथौरा में विकसित कृष्ण कुंज प्रदेश के लिए एक मॉडल कृष्ण कुंज के रूप में विकसित किया गया है। यहां कृष्ण कुंज की अवधारणा को साकार किया गया है। पिथौरा के कृष्ण कुंज में 0.40 एकड़ क्षेत्र में 160 पौधें रोपे गए हैं। वाकिंग ट्रेक, झूला और दीवारों में मनमोहक चित्रांकन भी किया गया है। जिससे वास्तव में कृष्ण कुंज एक सुंदर वाटिका के रूप में नगर की पहचान के रूप में उभरा है। जिसकी सुंदरता देखते ही बनती है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा कृष्ण कुंज वृक्षारोपण कार्यक्रम की योजना राज्य के समस्त नगरीय निकायों में हरियाली बढ़ाने की पहल हेतु लागू किया गया है। जिसका उद्देश्य वन उद्यान विकसित कर सांस्कृतिक एवं जीवनोपयोगी वृक्षों की अमूल्य विरासत का संरक्षण एवं शहरी क्षेत्रों में निवासरत लोगों में हरियाली के प्रति आकर्षण बढ़ाना, प्रदूषण मुक्त हेतु प्राकृतिक वातावरण व सुंदरता उपलब्ध कराना है। वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने बताया कि इसी तारतम्य में महासमुंद वनमंडल के नगर पंचायत पिथौरा में कृष्णकुंज विकसित कर बरगद, पीपल, नीम और कदंब, रीठा, सिंदूरी, गुलमोहर, बेल, आंवला जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी 160 वृक्षों का रोपण किया गया है। राज्य शासन द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर विगत वर्ष कृष्ण कुंज योजना की शुरुआत की गई थी। जिले में नगरीय निकाय पिथौरा में वन विभाग द्वारा नगर के बीच में रिक्त स्थान को कृष्ण कुंज निर्माण के लिए चयन किया गया। यह पूरे राज्य के लिए एक मॉडल कृष्ण कुंज है। यहां वनों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजातियों के औषधीय, फलदार एवं फूल वाले पौधों का रोपण किया गया है। वर्तमान में रोपित पौधे 7-8 फीट ऊंचाई के हो चुके हैं।
कृष्ण कुंज नाम के मुताबिक यहां धार्मिक आस्था का ख्याल रखते हुए तीन मंदिरों का निर्माण भी किया गया है। जिसमें राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां लोग आस्था पूर्वक दर्शन और पूजा के लिए यहां पहुंचते हैं। कृष्ण कुंज को एक आकर्षक और पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी एक उद्यान के रूप में विकसित किया गया है
