प्रदेश
BREAKING : दिल दहलाने वाली घटना: बेटे ने की पिता की हत्या, सिर पर ईट से वारकर उतारा मौत के घाट
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद चलते बेट ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरामामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाजोरी ऊपरपारा का है, बताया गया है कि बेटे ने बेरहमी से सिर पर ईट से वार करके अपने पिता को उतारा मौत के घाट उतार दिया है. मौके पहुंची लैलूंगा पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है.
तरुण प्रकाश होंगे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक
CG : बीएड धारी 2855 सहायक शिक्षकों की सेवाएं होगी समाप्त, नोटिस जारी
रायपुर : हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद सहायक शिक्षक के 2855 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने बस्तर और सरगुजा संभाग के बीएड धारी सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लेते हुए नोटिस जारी कर दिया है और 7 दिवस के भीतर नियुक्ता अधिकारी के समक्ष अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही हटाए गए सहायक शिक्षको के स्थान पर व्यापमं द्वारा जारी मेरिट सूची एवं आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए डीएड अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के बाद राज्य सरकार ने डीईड अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं, जिसके बाद बीएड अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक की नौकरी पर संकट आ गया था। 19 दिसंबर से बीएड सहायक शिक्षक नवा रायपुर तूता धरना स्थल पर समायोजन की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे, और 12 दिन से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने जल सत्याग्रह भी शुरू कर दिया था। लेकिन अब लोक शिक्षण संचालनालय ने इन सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
दर्दनाक सड़क हादसा, न्यू ईयर पार्टी से लौट रहे दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 2 की हालत गंभीर...
कोरबा। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। न्यू ईयर पार्टी कर के घर लौट रहे दोस्तों की कार पलटने से बड़ा हादसा हो गया। तीन दोस्त साथ में नए साल का जश्न मानाने निकले हुए थे। पार्टी से लौटने से दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई। घटना मानिकपुर चौकी अंतर्गत कालीबाड़ी के पास हुई है।
जानकारी के मुताबिक, न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी के लिए युवक अनुभव अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकले था। पार्टी करने के बाद सभी दोस्त घर लौट रहे थे। इस दौरान कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार ने सड़क किनारे बिजली खंभे और दुकान के बाहर शेड को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
हादसे में कुसमुंडा निवासी अनुभव रोजर मसीह की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे NKH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही हादसे में घायल तीसरे युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
ब्रेकिंग : बिजली विभाग के इन अधिकारियों कों मिली पदोन्नति,देखें आदेश..!!
छत्तीसगढ़ राज्य बिजली विभाग ने साल के अंतिम दिन अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। विभाग ने जूनियर इंजीनियर से सहायक अभियंता, सहायक अभियंता से कार्यपालन अभियंता, और कार्यपालन अभियंता से अधीक्षण अभियंता के पद पर कुल 53 अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। देखे लिस्ट-
BREAKING: नए साल से पहले मोहन सरकार का 9 IPS अफसरों को तोहफा, बनाए गए आईजी और डीआईजी,देखें पूरी लिस्ट
मध्य प्रदेश के 9 आईपीएस अफसरों को नए साल का तोहफा मिला है। 9 IPS अफसरों का प्रमोशन किया गया है। 4 डीआईजी को आईजी बनाया गया है। वहीं, 4 एसपी को डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
जारी आदेश में इंदौर CS संतोष सिंह ADG बनाए गए हैं। DIG सचिन अतुल, कुमार सौरभ, कृष्णा वेणी देसावतु, जगत सिंह राजपूत को IG पदोन्नत किया गया है। SP विजय कुमार खत्री, विनीत कुमार जैन, मनोज कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह DIG की जिम्मेदारी संभालेंगे।






सरपंच बर्खास्त, 6 साल तक चुनाव लड़ने पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला
बिलासपुर : विकासखंड मस्तुरी के ग्राम पाराघाट के सरपंच को बर्खास्त कर दिया गया है। शासकीय भूमि और आबादी पर कब्जा कराने, शासकीय भूमि पर निर्माण एवं गुंडागर्दी के आरोपो की जांच के बाद शिकायत की पुष्टि होने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। एसडीएम मस्तूरी द्वारा यह कार्रवाई की गई है। सरपंच के पद पर श्री प्रदीप सोनी कार्यरत थे। धारा 40 के तहत एसडीएम ने कार्रवाई की है। 6 साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लगाई गई है। रासुका के तहत कलेक्टर जिलाबदर की कार्रवाई कर चुके हैं। शासकीय और आबादी भूमि पर कब्जा करवाने सहित कई अपराधों में संलिप्त था।
एसडीएम मस्तुरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत पाराघाट के सरपंच प्रदीप सोनी के द्वारा मौजा पाराघाट, पटवारी हल्का न0 22 के शासकीय मद की भूमि खसरा न0 525/1 एवं अन्य शासकीय भूमि मे से लगभग 30-35 एकड़ भूमि को फ्लाई एश से पटाई कर दिया गया है जिससे चारागाह की भूमि समाप्त हो गई है। सरपंच ग्राम पंचायत पाराघाट द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के बनाए प्रावधानों का उल्लंघन कर इस अधिनियम के विरूद्ध कार्य कर रहा है। पूरे प्रकरण की जांच तहसीलदार मस्तूरी से कराई गई। संयुक्त जांच टीम द्वारा ग्रामवासियों एवं शिकयतकर्ता की मौजूदगी में मौका निरीक्षण किया गया। ग्रामवासियों तथा शासकीय भूमि 525/1 पर अवैध कब्जाधारियों द्वारा बताया गया कि सरपंच प्रदीप सोनी द्वारा 525/1 शासकीय भूमि को आबादी भूमि खसरा न0 525/3 बताकर लोगों को आबादी पट्टा वितरण किया गया है तथा घास भूमि खसरा न0 525/1 पर ही निर्माण कार्य हेतु भूमि को चिन्हांकित कर उसी भूमि पर निर्माण हेतु कहा गया।
शिकायतकर्ता छहोरन वस्त्रकार ने बताया कि 45 वर्ष पुराने मेरे कब्जा जमीन को गोचर जमीन कहते हुए उन्हें कब्जे से हटा दिया। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि आबादी घोषित भूमि के अलावा शासकीय भूमि पर भी बेजा कब्जा करा दिया गया। इसमें उनके द्वारा निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। सरपंच को ग्राम में बेजा कब्जा हटवाना चाहिए किन्तु उनके द्वारा आबादी के साथ शासकीय जमीन को बेजा कब्जा खुद ही कराया जा रहा है। न्यायालय जिला दण्डाधिकारी द्वारा पारित आदेश में सरपंच श्री प्रदीप सोनी को पिछले दस वर्षाे से आपराधिक कृत्यों से जुड़ा होना बताया। आपराधिक पृष्ठभूमि में रहने के कारण पूर्व में ही अपराध में संलिप्त रहा है। सरपंच ने वर्ष 2015 से अपने साथियों के साथ मिलकर मार-पीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौच, गुंडागर्दी जैसे गंभीर अपराध घटित कर आम जन को आतंकित करने एवं उनके मध्य भय उत्पन्न करने में संलिप्त है। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1992 की धारा (5) (क) (ख) के प्रावधानों के तहत सरपंच प्रदीप सोनी को 6 माह की अवधि के लिए जिलाबदर करने का आदेश पारित किया है।
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत कोण्डागांव जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु युवोदय कोंडानार चैंप्स के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम गोड़मा विकासखण्ड फरसगांव में जागरूकता लाने हेतु एक पहल किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समुदाय के लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था।कार्यक्रम की शुरुआत एक जागरूकता रैली के साथ किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा स्लोगन एवं नारों के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम हेतु संदेश दिया गया। इसके पश्चात् गांव के बीच चौराहे में नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें उपस्थित गांव के बच्चे, युवा, महिलाओं एवं पुरुषों को विवाह हेतु बालक-बालिकाओं के उचित उम्र, बाल विवाह के दुष्परिणाम, बाल विवाह होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देने, साथ ही विवाह होने पर विवाह में सहयोगियों को होने वाले जुर्माने के बारे में बताया गया। चौराहे में उपस्थित समुदाय के सदस्यों को युवोदय कोंडानार चैंप्स द्वारा बाल विवाह रोकने हेतु जानकारी दिया गया एवं जिले को बाल विवाह मुक्त कोंडागांव बनाने हेतु इस अभियान में शामिल होने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह के रोकथाम के लिए शपथ ली गई। इस दौरान युवोदय के जिला समन्वयक देवश्री वर्मा, ब्लॉक समन्वयक कमल किशोर पांडे, सूर्यकांत जैन, स्वयंसेवक - रीता, सरिता, सुशीला, चंद्रमणि, पूजा, पूर्णिमा, प्रियंका, मनीषा,कन्याकुमारी, जमनी, फुलेश्वरी, उमेश, एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का तैयार करने दावा आपत्ति 06 जनवरी तक
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु नगरपालिका परिषद कोण्डागांव, नगरपंचायत फरसगांव और केशकाल क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचक नामावली से संबंधित दावा आपत्ति लेने का कार्य दिनांक 31 दिसंबर 2024 से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। नगरपालिका क्षेत्र हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा०) व तहसीलदार, नगरपंचायत क्षेत्र फरसगांव, केशकाल हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा०) केशकाल, फरसगांव एवं तहसीलदार केशकाल, फरसगांव को दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। नाम जुड़वाने हेतु प्रस्तुत दावा से संबंधित वार्ड के अंतर्गत दावाकर्ता का नाम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित निर्वाचक नामावली 01 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर सभी पात्र व्यक्तियों को सम्मिलित किया जाना है। प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने, विलोपित एवं संशोधन करने हेतु दिनांक 31 जनवरी 2024 से 05 जनवरी 2025 तक कार्यालयीन दिवस समय प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 5.00 बजे तक एवं अंतिम दावा प्रस्तुत 06 जनवरी 2025 को अपरान्ह 03:00 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने दावा आपत्ति 06 जनवरी तक
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचक नामावली से संबंधित दावा आपत्ति लेने का कार्य दिनांक 31 दिसंबर 2024 से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय एवं समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय, जनपद पंचायत मुख्यालय में किया जाएगा। उक्त निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने हेतु प्रस्तुत दावा में संबंधित ग्राम पंचायत के अंतर्गत दावाकर्ता का नाम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित निर्वाचक नामावली 01 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर सभी पात्र व्यक्तियों को सम्मिलित किया जाना है। प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने, विलोपित एवं संशोधन करने हेतु दिनांक 31 दिसंबर 2024 से 05 जनवरी 2025 तक कार्यालयीन दिवस समय प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 5.00 बजे तक एवं अंतिम दावा प्रस्तुत करने 06 जनवरी 2025 को अपरान्ह 03:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
श्मशान घाट पर कर रहे थे तांत्रिक क्रिया, पूर्व सरपंच समेत 4 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई
तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर थाना क्षेत्र के पुरेना गांव में ग्रामीणों ने तांत्रिक क्रिया करते पूर्व सरपंच सहित चार लोगों को पकड़ा. इस दौरान तांत्रिक समेत पूर्व सरंपच की ग्रामीणाें ने जमकर धुनाई की. फिर सभी को पुलिस के हवाले किया.
महिला समेत दो लोग फरार
जानकारी के मुताबिक, बीती रात पूर्व सरपंच गांव के श्मशान घाट पर मछली, अंडा, बकरे का भेजा और देसी शराब रखकर तांत्रिक क्रिया करा रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामानों को जब्त कर चार लोगों को तांत्रिक क्रिया करते पकड़ा. इस दौरान मौके से महिला सहित दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए. ग्रामीणों ने तांत्रिक सहित पूर्व सरपंच की जमकर धुनाई की. इसके बाद चारों को पुलिस के हवाले किया.
जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी : थाना प्रभारी
इस मामले में थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि बीती रात ग्रामीणों से सूचना मिली कि कुछ लोग श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रिया कर रहे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोलिंग टीम को भेजकर चार लोगों को थाने लाया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
छत्तीसगढ़ में एक पिता की शर्मनाक करतूत, बेटी को बनाया हवस का शिकार
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुग पिता ने खुद की 12 वर्षीय मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया. मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बलरामपुर जिले के सनवाल क्षेत्र का है.
बताया जा रहा कि घर से दूर जाकर तालाब के किनारे पिता अपनी बेटी के साथ अनाचार कर रहा था. घटना की जानकारी तब लगी जब मासूम चिल्लाने लगी. इसके बाद मां ने बेटी को बचाने के लिए दौड़ा. मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है.
अनदेखी : जनकटा पुलिया के बीच में 2 फीट का गड्डे खतरे को दे रहा निमंत्रण
पाण्डुका। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने रजनकटा से दीवना मार्ग की स्थिति बहुत ज्यादा ही खस्ताहाल है ।लगभग 76 लाख की लागत से बने। 10 किलोमीटर तक बने इस सड़क की संभावित पूर्णतः तिथि 2020 तक था।जो रायपुर का ठेकेदार ने बनाया जो तात्कालिक इंजीनियर,अभियंता बड़े अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत होने की चुगली कर रहा है।इस सड़क में सैकड़ों जगह से ज्यादा गड्ढे वा टूटे फूटे से दिखाई दे रहा है ।
जतमई घटारानी सहित अतरमरा, कुमहरमरा , तौरेगा ,दीवना जैसेअन्य गांव का जोड़ने के लिए बने इस मार्ग को लोग सुगम और सस्ता होने की वजह से इस्तेमाल करते हैं पर ठेकेदार की घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल किए जाने की वजह से यह सड़क भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ और इस हाल में पहुंच गया है साथ ही पुलिया के बीचो-बीच लगभग 2 फीट से बड़ा गड्ढा हो गया है जो किसी खतरे को निमंत्रण दे रहा है तो वही गांव के किसी व्यक्ति ने उसे गड्ढा में पेड़ो की टहनियां और लकड़ी लगा दिया ताकि लोग दुर्घटना का शिकार ना हो और इसे देखकर लोग समझ जाए की पुलिया टूटा हुआ है ।सैकड़ों लोगों की आने जाने वाली इस पुलिया में उच्च स्तरीय पुलिया की मांग बहुत पुरानी है।और मांग करते-करते अंचल वासी थक गए पर आज तक बड़ी पुल का निर्माण नहीं हुआ कहने को तो गांव सहित अंचल में बड़े नेताओं की कमी नहीं है पर वह नेताओं के वादा चुनाव के समय ही ज्यादा नजर आते हैं चुनाव के बाद फुस्स हो जाते है।तथा मूलभूल सुविधाओं की ओर अंचल के नेता आज तक ध्यान नहीं दिए हैं और सर पर अभी चुनाव है। ऐसे में कहीं यह चुनावी मुद्दा ना बन जाए और चुनाव में लड़ने वाले नेता जो वर्तमान में पदाधिकारी बने बैठे हैं उनके लिए दुबारा चुनाव जीतना कहीं मुश्किल ना हो जाए साथ ही विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की अनदेखी का ही नतीजा है कि इतने कम समय में या पुल टूट रहा है इससे पहले बारिश के दिनों में इसका ऊपर का बहुत बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया था उसके बाद से इसी पर दुबारा ध्यान नहीं गया ।और धीरे धीरे गड्ढा का आकार बढ़ता जा रहा है।और नीचे धस कर धीरे-धीरे टूट कर गिरता जा रहा है पुलिया के बीचो-बीच आने-जाने वाले लोगो में स्कूली बच्चों व जतमई घटारानी पर्यटन स्थल आने जाने वाले लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है समय रहते अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
श्रद्घा या अंधविश्वास : 11वीं की छात्रा ने जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया,शिवलिंग के चारों तरफ फैला खून, मंदिर में लोगों की लगी भीड़,देखने वाले हुए हैरान…
सक्ती :- जिले में 11वीं की छात्रा आरुषि चौहान (16) ने अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ा दिया है। मंदिर परिसर में खून ही खून फैला हुआ है। जीभ काटने के बाद छात्रा ने मंदिर में खुद को बंद कर लिया है और साधना करने बैठ गई है।
छात्रा ने एक नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि अगर मैं उठ जाऊंगी तो मर्डर हो जाएगा। घरवालों का कहना है कि छात्रा 2 दिनों तक साधना में लीन रहेगी। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस वालों को मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया है। मामला डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरघटा के अचरीपाली का है।
जानकारी अनुसार छात्रा घर के पास तालाब के किनारे बने भोले बाबा के मंदिर पहुंची थी। छात्रा ने एक पेज में छत्तीसगढ़ी में नोट भी लिखा है, जिसमें कहा है 'काकरों आवाज नहीं आना चाहिए, गाड़ी या आदमी काकरो नहीं' और दूसरे पेज में लिखा कि 'अगर मैं उठ जहा तो सब के मर्डर हो जाही, चाहे मोर पापा या मम्मी या कोई अधिकारी समझ में नहीं आ रहा है आप सभी को'।
इन शब्दों का मतलब है कि किसी की आवाज नहीं आनी चाहिए, गाड़ी या आदमी किसी की नहीं। अगर मैं उठ जाऊंगी तो सभी का मर्डर हो जाएगा, चाहे पापा-मम्मी हो या कोई भी अधिकारी।
घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। लेकिन उन्हें मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया गया। वहीं गांव के लोगों ने मंदिर को चारों तरफ को घेर लिया। छात्रा के माता पिता को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाया, लेकिन बेटी को अस्पताल ले जाने से माता पिता ने साफ इनकार कर दिया है।
वहीं 108 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद है। SDOP सुमित गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और SDM, तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। सभी ने समझाने की कोशिश की है, लेकिन माता-पिता का कहना है कि बच्ची स्वस्थ है, उसे कुछ नहीं हुआ है। उसे अस्पताल ले जाने नहीं दे रहे।
CG : जोताई करने समय कीचड़ में फसा ट्रेक्टर, निकालने के दौरान पलटने से नीचे दबा चालक, हुई मौत
रायगढ़ : जिले में सोमवार की सुबह खेत जोताई करने समय कीचड़ में फंसे ट्रेक्टर को निकालने का प्रयास करते समय चालक की ट्रेक्टर के नीचे ही दबकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागढ़ निवासी गजानंद निषाद पिता दिलीप निषाद 30 साल जो कि ट्रेक्टर चलाने का काम करता था
सोमवार की सुबह 10 बजे वह ट्रेक्टर लेकर अपने ही खेत को जोतने पहुंचा था। इस दौरान खेत में कीचड़ ज्यादा होने की वजह से ट्रेक्टर कीचड़ में फंस गया था। इस दौरान गजानंद ट्रैक्टर को कीचड से निकालने कि कोशिश कर रहा था तभी अचानक वही ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गजानंद निषाद के ऊपर ही पलट गई।
अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह गजानंद को ट्रेक्टर के नीचे से बाहर निकालकर घायल अवस्था में घरघोडा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल ट्रैक्टर चालक की मौत हो जाने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पूरे प्रकरण को जांच में ले लिया है।
CG : गणतंत्र दिवस को लेकर दिशा निर्देश जारी, रायपुर के पुलिस लाइन में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण,
रायपुर : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह पूरे प्रदेश में गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन होगा। राज्यपाल रमेन डेका इस गरियामय समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज एक परिपत्र जारी कर गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए समस्त विभाग, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों के कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय आयोजन में राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी के पश्चात उनका उद्बोधन होगा। इसके अलावा समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों/संस्थानों द्वारा चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा और पदक अलंकरण समारोह भी होगा। समारोह स्थल में रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए जाएंगे। राज्य स्तर पर होने वाले परेड में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, डीएफ, जेल पुलिस बल, होमगार्ड, एसटीएफ कमांडो, बीएसएफ, आईटीबीटी एवं अन्य सशस्त्र बल की टुकड़ियां भी शामिल होंगी।
जिला मुख्यालयों में शासन द्वारा विनिर्दिष्ट मंत्रीगण द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि केवल जिला मुख्यालयों को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान में परेड नहीं होगी। यहां के परेड में सेना (जहां उपलब्ध हो), पुलिस, नगर सेना, जेल प्रहरी की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम गरिमामय एवं रूचिपूर्ण हों।
साथ ही जनपद पंचायत या तहसील स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा एवं ऐसी नगर पालिका/नगर पंचायत जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में, गांवों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर, सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश की राजधानी रायपुर और अन्य जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा, इसे देखते हुए रायपुर व अन्य जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से पूर्व सम्पन्न कर लिया जाए, ताकि इन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारीगण जिले के मुख्य समारोह में भाग ले सकें।
विभाग और कार्यालय प्रमुख द्वारा उनके शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया जाएगा। शासकीय और सार्वजनिक भवनों में ध्वजारोहण किया जाएगा और 26 जनवरी की रात्रि में रोशनी की जाएगी।





