प्रदेश
राज्यपाल श्री डेका से विधायकगणों ने सौजन्य भेंट की
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में विधायक धरमलाल कौशिक ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल श्री डेका को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर...सर्च ऑपरेशन जारी…!!
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों एवं सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि डीआरजी और स्पेशल टास्क फोर्स के 300 जवानों ने नक्सलियों को घेरा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों ने संयुक्त आपरेशन चलाकर माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई कर रहे है। मौके से सर्चिंग के दौरान जवानों ने 3 नक्सलियों के शव के साथ ही हथियार बरामद किये है।
नक्सली मुठभेड़ गरियाबंद जिले के सोरनामाल जंगल की बतायी जा रही है। पुलिस को माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी की थी। जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिल सका। लिहाजा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के जवानों ने पूरी तरह से घेराबंदी कर नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी।
इस आपरेशन में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से तीनों के शव बरामद कर जवानों ने कई ऑटोमैटिक हथियार भी जब्त किए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। ये नक्सली बस्तर से भागकर इस क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के साथ सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सर्चिंग के दौरान और भी नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो सकती है।
Crime : सनकी पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, पत्नी ने तोड़ा दम, आरोपी फरार…
बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है. आसपास के लोगों ने घर पर बेहोश पड़ी लहुलुहान महिला को जैसे ही देखा, उन्होंने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी के अंतर्गत सांगली गांव का है.जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति का नाम केवल साहू है. वहीं मृतिका का नाम ईश्वरी साहू बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है. इस घटना के पीछे के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है. पुलिस की जांच के बाद ही इस हत्या के कारणों का पता चल सकेगा.
करणी कृपा पॉवर प्लांट में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, आज फिर बुझ गया एक घर का चिराग
महासमुंद : करणी कृपा पॉवर प्लांट में फिर बुझ गया एक घर का चिराग। सुनी हो गई फिर एक मां की कोख। बिना किसी सुरक्षा के करणी कृपा पॉवर प्लांट में भेड़ बकरियों की तरह मजदूरों से काम लिया जा रहा है। लगातार गरीब परिवारों के बेटों की बलि इस प्लांट को दी जा रही है। आखिर कब थमेगा करणी कृपा में युवाओं की मौत का सिलसिला।
आपको बता दें कि, कल 2 जनवरी को अभिषेक बर्मन नामक एक युवक बैचिंग प्लांट के पास ढलाई का कार्य कर रहा था। जहां पर डीजल पंप ऑपरेटिंग रूम का निर्माण कार्य भी किया जा रहा था। इसी दौरान अभिषेक बर्मन 8 फीट नीचे गड्ढे में जहां क्रांकीट फैलाने का कार्य किया जा रहा था गिर गया। इस बीच एक वाहन के द्वारा क्रांकीट गड्ढे में उड़ेल दिया गया। ढलान पर गाड़ी खिसकती हुई 8 फीट नीचे गड्ढे में गिरी और गाड़ी के नीचे अभिषेक बर्मन आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।
मामले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाई गई त्रुटियों के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है, और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। साइट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 नियम 2008 के नियम 283 के तहत साइट बैचिंग प्लांट के समीप निर्माणाधीन ’’डीजल रूम’’, और ’’बेड फिल्टर निर्माण कार्य’’ को तब तक प्रतिबंधित कर दिया गया है, जब तक सुरक्षा उपाय पूरी तरह से लागू नहीं किए जाते और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते। सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को श्रम और सुरक्षा कानूनों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
BREAKING: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूछताछ जारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ से ऊपर के आबकारी घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय की जांच तेज हो गई है. पूछताछ के लिए ईडी के बुलावे के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा रायपुर ईडी ऑफिस पहुंचे हैं. उनके बेटे हरीश कवासी को भी आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
शराब घोटाला में छत्तीसगढ़ में ईडी की जांच
28 दिसंबर को ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लकमा के रायपुर स्थित आवास पर छापेमारी की. सुकमा में उनके बेटे हरीश कवासी और उनसे जुड़े लोगों के घर पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की. इसके अलावा धमतरी सहित सात जिलों में ईडी ने रेड मारी. जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने दावा किया कि उन्हें शराब घोटाला से जुड़े कई अहम दस्तावेज और कुछ टेक्निकल जानकारी मिली हैं. उसी को आधार बनाकर ईडी ने कवासी लकमा और उनके बेटे को पूछताछ के लिए रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय बुलाया.
कवासी लखमा और उनके बेटे के घर अहम दस्तावेज मिलने का दावा
आबकारी घोटाले मामले में कवासी लखमा और उनके बेटे के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ईडी को कैश या दूसरा सामान नहीं मिला है. हालांकि प्रवर्तन निदेशालय ने सोशल साइट पर इस बात की जानकारी दी थी कि आबकारी घोटाला मामले में हुई छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और लेनदेन की जानकारी मिली है. जिसके सत्यापन के लिए पूर्व आबकारी मंत्री और उनके बेटे को 3 जनवरी को पूछताछ के लिए रायपुर कार्यालय में बुलाया गया है.
स्कूल में शिक्षकों से मारपीट और गाली-गलौज मामले में भूपेश बघेल समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अपराधों मे त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया है। थाना कोटा में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2.01.2025 को आरोपियों के द्वारा शराब के नशे में स्कूल के अन्दर घुसकर शिक्षकों से गाली गलौज कर मारपीट किया गया है। घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रथम सूचना पत्र क्रमांक 11/2025 धारा 296,351(2),333,3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध 03/03/2025 धारा 170,126,135(3) बी. एन.एस. एस. कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
भूपेश बघेल पिता वेदप्रसाद बघेल उम्र 24 वर्ष
2. सोमेश्वर दिनकर पिता दुर्योधन दिनकर उम्र 28 वर्ष
3.समेर दिनकर पिता संतोष दिनकर उम्र 18 वर्ष
4. राहुल मरावी पिता कन्हैया मरावी उम्र 18 वर्ष सभी निवासी ग्राम बघेलकापा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ. ग.)
48 घंटे में 5 हत्याओं से राजधानी में डर का माहौल : कांग्रेस
रायपुर। 48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या की घटना हुई है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रोज हो रही हत्यायों से पूरी राजधानी में भय का माहौल है रायपुर में हत्या और चाकूबाजी की घटनाये लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णीनिंद्रा में सोई हुई है। जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राजधानी में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता भयावह हत्या की एक दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूब अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपराधिक तत्व इतने बेखौफ हो गये है कि उनमें पुलिस का भय जरा भी नहीं बचा है। राह चलते किसी को भी चाकू मार दी जा रही, सड़कों पर खुलेआम हत्या हो रही है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है राजधानी में सरेआम गोलीबारी की पांच घटनाएं हो चुकी है। सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है कि प्रदेश की राजधानी असुरक्षित हो चुकी है। राजधानी रायपुर चाकूपुर बन गया है। प्रदेश के लगभग सभी शहरों में रोज ही हत्याएं हो रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही। इसलिये अपराधिक घटनाये बढ़ रही है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो हत्या, अपराध की घटनाये बर्दाशत के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है।
विष्णु देव की सरकार में वार्डों को संवारने का काम हो रहा तेज गति से : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज गुरुवार को नगर पालिका निगम कोरबा के टीपी नगर और कोरबा जोन के कुल छह वार्डों में 1.60 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
वार्ड क्रमांक 16 के ढेगूरनाला में मंत्री श्री देवांगन ने कुल 95 लाख और वार्ड क्रमांक 4 इंदिरा नगर, पुरानी बस्ती कोरबा में 65 लाख के कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिन कार्यों की आज नींव रखी जा रही है, उसकी जरूरत और मांग लंबे समय से थी। वार्ड और मोहल्ले के रहवासियों द्वारा किए जा रहे मांग को अनसुना किया जा रहा था, लेकिन विष्णु देव सरकार में ऐसे एक-एक कार्यों को स्वीकृत कराकर प्रारंभ भी कराया जा रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज रहवासियों की खुशी यह बता रही है कि कोरबा में विकास तेज गति से हो रहा है. अभी तो सरकार को सिर्फ एक वर्ष हुए हैं और इस एक वर्ष में हमनें 300 करोड़ से ज्यादा की राशि नगर निगम को उपलब्ध कराई है। आने वाले 4 वर्षों में इसी रफ्तार के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे। वार्डाे और मोहल्लों के एक-एक समस्या को चुन-चुन कर उन कार्यों को करने के लिए संकल्पित होकर कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 4 में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने कहा हसदेव नदी पर रपटा बनाने कि मांग विगत 15 वर्षों से की जा रही थी, लेकिन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मांग रखने पर उन्होंने तत्काल स्वीकृति प्रदान की। बहुत जल्द इसका भी कार्य प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद धनसाय साहू, धनश्री साहू, कोसाबाडी मंडल के अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, कोरबा मंडल के अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पुनीराम साहू, शिवा राठौर, दिनेश वैष्णव, भुवनेश्वर देवांगन, संजय शर्मा, फिरोज खान, सुरेश देवांगन, स्मिता सिंह, रमेश पोद्दार, आनंद किशोर, ललित साहू, योगेश्वर साहू, मिलाप बरेठ, बिहारी रजक समेत अन्य उपस्थित रहे।
इन कार्यों की रखी गई आधारशिला
कोरबा नगर निगम अंतर्गत कोरबा जोन के चार वार्डों में अधोसंरचना मद से वार्ड क्र. 01 नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य, लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 01 में अधोसंरचना मद से नाली एवं रोड सोल्डर कार्य लागत 10 लाख, वार्ड क्र. 04 क्षेत्रांतर्गत ठाकुर घाट में छतदार मंच एवं कांक्रीट पेवर ब्लॉक फिटिंग कराने का कार्य, 15 लाख, वार्ड क्र. 04 इंदिरा नगर में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य 10 लाख, वार्ड क्र. 11 क्षेत्रांतर्गत में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 10.00, वार्ड क्र. 12 क्षेत्रांतर्गत न्यू शारदा विहार में नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख, वार्ड क्रमांक 16 कोहड़िया में पेविंग कार्य लागत 35 लाख, वार्ड क्रमांक 16 कोहड़िया के विभिन्न स्थानों मे आरसीसी नाली और सीसी रोड लागत 20 लाख, वार्ड क्रमांक 16 के कंकालीन बाई शीतला माता पहुंच मार्ग का निर्माण लागत 10 लाख, वार्ड क्रमांक 15 के जीटी हॉस्टल नहर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 15 लाख, वार्ड क्रमांक 16 में आरसीसी नाली और सीसी रोड का निर्माण कार्य 15 लाख के कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
CG –नगर पालिका के CMO निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, राज्य सरकार ने किया सस्पेंड…..
बालोद। दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) भूपेंद्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर यह कार्रवाई कोंडागांव नगर पालिका में सीएमओ रहते हुए की गई अनियमितताओं के कारण की गई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब 6 महीने पहले की है, जब वार्डेकर कोंडागांव नगर पालिका के सीएमओ थे। इस दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य और फर्नीचर क्रय में गंभीर अनियमितता पाई गई। मामले में जांच के बाद यह पाया गया कि भूपेंद्र वार्डेकर ने इन कार्यों में वित्तीय नियमों और प्रक्रिया का उल्लंघन किया था, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें निलंबित किया गया है।
CG ACCIDENT : छग में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी, यहां हाईवा की ठोकर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत
बलौदाबाजार: नए साल के जश्न के बीच नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में वाहन चलाने से लोग बाज नहीं आ रहे है और मौत के रूप में खामियाजा भुगत रहे है। वहीं छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के कलमीडीह गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है।
जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक महराजी अर्जुन गांव के निवासी हैं। वे नए साल के मौके पर तुरतुरिया गए हुए थे, वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर वे गांव लौट रहे थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।
CG : पिकनिक मनाने के लिए रखे थे देसी मुर्गे, पड़ोसी के कुत्ते ने खा लिया, थाने पंहुचा मामला, फिर जो हुआ…
जशपुर: जिले के कुनकुरी से अनोखा मामला सामने आ रहा है, यहां लंबी टोली मोहल्ले में नए साल में पिकनिक मनाने के लिए रखे देशी मुर्गे को पड़ोसी के कुत्ते ने खा लिया, वहीं मुर्गे के मालिक ने कुत्ते के मालिक से मुर्गे की मांग करने पर पड़ोसी लड़ाई करने लगे, इस दौरान मुर्गे के मालिक ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने कुनकुरी थाने पहुंचे। वहीं मुर्गे के मालिक ने देशी मुर्गा के बदले देशी मुर्गा की मांग की है। पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।
कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में मुर्गे के मालिक को कुत्ते के मालिक से मुर्गे की कीमत 500 रुपए दिलाकर समझौता कराया है।
कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में मुर्गे के मालिक को कुत्ते के मालिक से मुर्गे की कीमत 500 रुपए दिलाकर समझौता कराया है।
नए साल के जश्न में पसरा मातम, दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो युवकों की मौत
मुंगेली : जिले में नए साल का जश्न अब मातम में पसर गया। यहां पर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो युवकों की मौत हो गई। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। गाली- गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गई। जिसके चलते गांव के दो युवकों की जान चली गई। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र का है। जहां के चंदली गांव में मामूली विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हो गई। इस दौरान शंकर राज उम्र 35 वर्ष और सुनील यादव 30 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव के ही गोकुल राज गजानंद राज और गणेश यादव घायल हो गए हैं। जिनका इलाज लोरमी के अस्पताल में जारी है।
मारपीट में हुई दो लोगों की मौत
घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। वहीं घटना के दौरान दोनों पक्ष के लोग शराब के नशे में भूत थे। जिसके कारण मामूली विवाद के चलते यह पूरी घटना हुई है। इस पूरे मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। वह गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। जिसमें दो लोगों की इस घटना में मौत हो गई है।
वसुधैव कुटुम्बकं और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है हमारी सनातन परम्परा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
जगदलपुर में श्री वेदमाता गायत्री महाविद्यालय का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने संस्था के विकास हेतु 50 लाख रुपए देने की घोषणा की


कोई भी देश तभी मजबूत रह सकता है जब उसकी बुनियाद मजबूत हो। हमारे देश की बुनियाद हमारी सनातन परंपराओं में है। सनातन परंपरा हमें वसुधैव कुटुम्बकं की सीख देती है और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है। अपने देश और राज्य की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को भी सनातन परंपरा के वही संस्कार प्रदान करें जो हमें अपने शिक्षकों और अभिभावकों से मिले हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के समीप ग्राम कंगोली में श्री वेदमाता गायत्री महाविद्यालय के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गायत्री मंत्र हमारी सनातन परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण मंत्र है। यह मंत्र हमें सन्मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करता है। विद्या भारती संस्थान में विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति के संस्कार भी दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है और इसी ध्येय के साथ प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर भी जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में आईआईटी, आईआईएम जैसी उच्च स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान उपलब्ध हैं। इसके अलावा राज्य में 341 पीएम श्री स्कूल स्थापित किए गए हैं जहां गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साथ ही प्रदेश के विद्यार्थियों को जरूरी सुविधाएं और अनुकूल वातावरण प्रदान करने नालंदा परिसर भी बड़े शहरों में स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति और दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी के लिए बनाए गए यूथ हॉस्टल के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्याभारती संस्था के विकास के लिए 50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद भोजराज नाग ने विद्याभारती संस्था के प्रदेश में स्थित विभिन्न संस्थाओं के विकास के लिए सांसद निधि से हर वर्ष एक करोड़ रूपए दिए जाने तथा जगदलपुर विधायक किरणदेव सिंह ने जगदलपुर स्थित संस्था के विकास के लिए 10 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदाय करने की घोषणा की। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख राजबहादुर सिंह राणा, संस्थान के महामंत्री नरेन्द्र तनेजा एवं रामदत्त चक्रधर ने संस्था के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ में सम्मिलित होकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधानपूर्वक आहुति दी और बस्तर सहित प्रदेशवासियों की प्रगति व खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने प्रांगण में सागौन के पौधे रोपे। इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विद्यालय के आचार्यगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री डेका से विधायकगणों ने सौजन्य भेंट की
राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल श्री डेका को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल श्री डेका से विधायकगणों ने सौजन्य भेंट की
राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा और धरसींवा क्षेत्र के विधायकश्री अनुज शर्मा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल श्री डेका को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
जांजगीर-चांपा : जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मौत को गले लगाने से पहले युवती इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। कमरे के अंदर युवती ने फंखे पर फांसी लगाई है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है।
नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिस्दा गांव की रहने वाली युवती अंकुर नाथ ने 29 दिसंबर को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मारने से पहले अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम आईडी की पेज में लाइव किया था। मृतिका के माता पिता हैदराबाद में रोज़ी मजदूरी का काम करते हैं,वह अपने एक बहन के साथ घर में रहती हैं। लाइव वीडियो को अन्य यूजर्स और गांव लोगो ने देखा जिसके बाद घर के अन्य सदस्यों को जानकारी दी ,तब तक फांसी के फंदे में झूला चुकी थी जिसे उतारकर सीएचसी अस्पताल नवागढ़ लेकर पहुंचे जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाने में मिलने पर 30 दिसम्बर को अस्पताल के मर्चुरी में पूछकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। वही मृतक युवती के मोबाइल फोन को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है परिवार के अन्य सदस्यों के कथन लिया गया जिसमे प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जिसके कारण आत्महत्या का संदेह प्रतीक हो रहा है। वही पुलिस हर पहलुओं में जांच पड़ताल में जुटी हुए है,अभी मोबाइल फोन के सीडीआर निकला जा रहा है जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

