प्रदेश

CG : फिर विवाद में फिल्म पुष्पा-2, छत्तीसगढ़ में विरोध, जानिए पूरा मामला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें इन दिनों कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद इसमें दिखाए गए कई दृश्यों, शब्दों और किरदारों को लेकर कई आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। इस बीच अब छत्तीसगढ़ में फिल्म में दिखाए गए एक सीन को लेकर श्रीराम सेना के अध्यक्ष महर्षि गौतम ने आपत्ति जताते हुए इसे पुलिस का अपमान बताया है और गृह मंत्री अमित शाह से सेंसर बोर्ड, फिल्म डायरेक्टर और अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन पत्र सौंपा है।

बता दें कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के रहने वाले श्रीराम सेना के अध्यक्ष महर्षि गौतम ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि फिल्म पुष्पा-2 में एक IPS अधिकारी को बहुत ही गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो कि IPS जैसे पद की गरिमा और उनकी छवि को धूमिल कर रहा है। यही नहीं, फिल्म में IPS अधिकारी को स्विमिंग पूल में गिराकर उसमें पेशाब करने जैसे दृश्यों का इस्तेमाल किया गया है, जो कि बेहद आपत्तिजनक है।

श्रीराम सेना के अध्यक्ष ने दी ये चेतावनी

गृह मंत्री से शिकायत करते हुए श्रीराम सेना के अध्यक्ष ने मांग की है कि सेंसर बोर्ड और फिल्म के हीरो व डायरेक्टर के खिलाफ कार्यवाही की जाए। इस संबंध में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत आवेदन दिया गया है और फिल्म के हीरो, डायरेक्टर और सेंसर बोर्ड के खिलाफ पेंड्रा थाने में तत्काल अपराध दर्ज करने की मांग की गई है। श्रीराम सेना के अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी सेंसर बोर्ड को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि फिल्म के डायरेक्टर, हीरो और सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया गया, तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे।

हैदराबाद भगदड़ मामले में अल्लू की हो चुकी है गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 4 दिसंबर को वे हैदराबाद में पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे। इससे वहां भीड़ जमा हुई और भगदड़ मच गई थी। एक महिला की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में अल्लू करीब 18 घंटे तक पुलिस की कस्टडी में रहे थे, जिसके बाद उन्हें रिहाई दी गई। हालांकि, इसके बावजुद अल्लू और फिल्म कास्ट को कई जगह विरोध का सामना करना पड़ा रहा है।

और पढ़ें ...

*लोक निर्माण विभाग ने 2015 से प्रचलित पुराने एसओआर को किया अद्यतन, ठेकेदारों का वित्तीय जोखिम होगा कम*

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सड़क एवं सेतु कार्य की नवीन दर अनुसूची का किया विमोचन* *लोक निर्माण विभाग ने 2015 से प्रचलित पुराने एसओआर को किया अद्यतन, ठेकेदारों का वित्तीय जोखिम होगा कम* *1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा नया एसओआर* *सड़कों के संधारण के लिए राज्य में पी.बी.एम.सी./ओ.पी.आर.एम.सी. होगा लागू, विभाग जल्द शुरू करेगा पायलेट प्रोजेक्ट* रायपुर. 29 दिसम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज सड़क एवं सेतु कार्य की नवीन दर अनुसूची (SOR) का विमोचन किया। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा 2015 से प्रचलित पुराने एसओआर को अद्यतन किया गया है। नए एसओआर में नई मशीनरी और निर्माण की नई तकनीकों को भी शामिल किया गया है। इनसे गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ ही ठेकेदारों का वित्तीय जोखिम कम होगा। राज्य में 1 जनवरी 2025 से नया एसओआर लागू होगा। सड़कों के प्रभावी संधारण के लिए छत्तीसगढ़ में भी पी.बी.एम.सी./ओ.पी.आर.एम.सी. (Peformance Based Maintenance Contract/Output and Performance Based Maintenance Contract) लागू किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा जल्दी ही पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नए एसओआर के विमोचन के मौके पर आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नए एसओआर के लागू होने के बाद इनमें और आसानी होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रचलित एसओआर 1 जनवरी 2015 से लागू है। उस समय इसमें 2014 में प्रचलित श्रमिकों की दर, सामग्री की दर एवं मशीनरी की दर शामिल की गई थी, जिनमें अब दस वर्षों के बाद बहुत अधिक परिवर्तन आ चुका है। नवीन दर अनुसूची वर्तमान में प्रचलित श्रमिकों की दर, सामग्रियों की दर एवं मशीनरी की दर के आधार पर तैयार किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि वर्ष-2015 में जारी की गई दर अनुसूची उस समय प्रचलित सभी टैक्सेस (Taxes) को समावेशित करते हुये तैयार की गई थी। नए एसओआर में देश में 1 जुलाई 2017 से लागू जी.एस.टी. को समाहित किया गया है। ठेकेदार अपनी निविदा दर जी.एस.टी. सहित देंगे जिससे ठेकेदार को पृथक से जी.एस.टी. का भुगतान नहीं करना होगा, परन्तु कार्य की लागत में जी.एस. टी. का प्रभाव सम्मिलित रहेगा। दरों को जी.एस.टी. के प्रभाव के बिना रखे जाने से समय-समय पर जी.एस.टी. की दरों में होने वाले परिवर्तन के कारण ठेकेदार को कार्य करने में जोखिम नहीं रहता है। जी.एस.टी. का प्रभाव सम्मिलित प्रचलित जी.एस.टी. की दरों को प्राक्कलन में जोड़ा जाएगा। ऐसा करने से ठेकेदारों पर वित्तीय जोखिम नहीं आएगा। श्री साव ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बताया कि विगत 10 वर्षों में कई नवीन तकनीक (New technology), नए मटेरियल एवं आई.आर.सी. द्वारा विभिन्न कार्यों की कार्यविधि में परिवर्तन किया गया है। इन नवीन तकनीकों और मटेरियल्स के उपयोग का प्रावधान भी नवीन एस.ओ.आर. में किया गया है। इनमें सीमेंट एवं केमिकल से स्वाइल स्टेबलाईजेशन, पेव्हमेंट व्हाइट टॉपिंग, रोड साइनेज में एल्युमिनियम कम्पोजिट मटेरियल शीटिंग का उपयोग, प्रीकास्ट आर.सी.सी. ड्रेन, प्रीकास्ट बाक्स कल्वर्ट, फाउंडेशन कार्य में आर.सी.सी. के उच्च ग्रेड एम-40, एम-45, एम-50 का उपयोग, सब-स्ट्रक्चर कार्य में प्री-स्ट्रेसिंग, बम्बू क्रैश बैरियर और नॉइज बैरियर जैसी नई चीजें शामिल हैं। श्री साव ने बताया कि नवीन दर अनुसूची लागू होने से निर्माण कार्यों के डी.पी.आर./ प्राक्कलन में कार्य लागत का आंकलन वास्तविक होगा एवं कार्यों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति की जाने वाली राशि कार्य करते समय पुनरीक्षित स्वीकृति की आवश्यकता कम होगी। कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण करने में सार्थक परिणाम मिलेगा। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि सड़कों के संधारण के लिए वर्तमान पद्धति में सड़क के वर्षा ऋतु में क्षतिग्रस्त होने की संभावना के अनुसार पूर्वानुमान लगाकर निविदाएं आमंत्रित कर ठेकेदारों का चयन कर संधारण कार्य किया जाता है। कई बार ऐसी स्थिति होती है कि सड़क खराब रहती है, परन्तु संधारण हेतु एजेंसी उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़कों के गड्ढे भरने एवं संधारण में विलम्ब होता है। कई बार एजेंसी निर्धारित होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा संधारण कार्य समय पर नहीं करने के कारण भी सड़कें गड्ढायुक्त एवं क्षतिग्रस्त रहती हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा कई राज्यों के लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के संधारण हेतु पी.बी.एम.सी. (Peformance Based Maintenance Contract)/ओ.पी.आर.एम.सी. (Output and Performance Based Maintenance Contract) पद्धति से सड़कों का संधारण कार्य किया जा रहा है। इसके संधारण हेतु सड़कों का चयन कर 5 वर्ष से 7 वर्ष तक लगातार संधारण हेतु एक ही एजेंसी निर्धारित की जाती है एवं सड़क खराब होने पर या आकस्मिक किसी तरह का सुधार/अति क्षति होने पर सुधार कार्य हेतु निर्धारित एजेंसी द्वारा अनुबंधित निर्धारित समय-सीमा में सड़क का सुधार कार्य किया जाता है। सड़क का नियमित संधारण भी ठेकेदार द्वारा समय-सीमा में किया जाता है। यदि ठेकेदार निर्धारित समय-सीमा में सड़क सतह सुधार का कार्य नहीं करते हैं तो प्रत्येक दिन विलम्ब हेतु पेनाल्टी का भी प्रावधान है। इस प्रक्रिया की मॉनिटरिंग ऑनलाइन भी की जाती है, जिससे सड़क कहां-कहां पर अच्छी या खराब स्थिति में है, यह कंट्रोल रूम में बैठकर ही देखा जा सकता है। छत्तीसगढ़ में भी इस पद्धति से कार्य करने का निर्णय लोक निर्माण विभाग द्वारा लिया गया है। जल्दी ही पायलेट आधार पर कुछ जिले चयनित कर इसे लागू किया जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट्स के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने पर पूरे राज्य में सड़कों के संधारण के लिए इसे लागू किया जाएगा।
और पढ़ें ...

CG NEWS : तेज रफ्तार बस ने खड़ी ट्रक को मारी ठोकर, चक्के के नीचे दबने से महिला की मौत

रायगढ़ : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां सितारा बस ने खड़ी ट्रक को ठोंकर मार दी, हादसे में चक्के में दबकर महिला की मौत हो गई है, घटना पूँजीपथरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह रायगढ़ से सुबह 6 बजे कुनकुरी के लिये सितारा बस निकली, जो समारुमा के पास खड़ी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, बस का शीशा सामने से तोड़ते हुए सामने बैठी महिला बस के नीचे आ गई, चक्के में दबने से मौत हो गई है। पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे कि कार्यवाही में जुट है।

और पढ़ें ...

CG : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

दुर्ग : जिले में बड़ा हादसा हुआ है, यहां नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम मेडेसरा पॉवर ग्रिड के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग हालत गंभीर बताई जा रही है। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई और आग से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि कार दुर्ग से धमधा की ओर जा रहा था इसी दौरान मेडेसरा के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई। जिसके मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  कार में चार लोग दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे। मेडेसरा के पास बने पावर ग्रिड के पास कार पहुंची कि अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। कार काफी तेज रफ्तार में थी और जैसे ही पेड़ से टकराई उसमें आग लग गई। कार टकराने से कार चालक अमित ताम्रकार (30 साल) निवासी वार्ड 12 तमेरपारा दुर्ग और आदित्य कसेर (33 साल) निवासी वार्ड 13 धमधा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार के पीछे बैठे उनके साथी अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कार के अंदर से चारों लोगों को बाहर निकाला।

और पढ़ें ...

Chhattisgarh : NIA की छापेमारी कार्रवाई, 11 ठिकानों पर NIA ने दी दबिश, संदिग्धों के ठिकानों से नक्सली पर्चे, डिजिटल डिवाइस समेत आपत्तिजनक सामग्री जब्त..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED के साथ ही NIA की भी रेड मारी है। जानकारी मिली है कि NIA की टीम ने गरियाबंद और धमतरी जिले में छापेमार कार्रवाई की है। धमतरी और गरियाबंद जिले के संवेदनशील माओवादी प्रभावित इलाके के रावनडिग्गी, सेमरा, मैनपुर, घोरागांव, केराबाहरा समेत अन्य गांवों में 11 संदिग्धों के कई ठिकानों पर दबिश दी है। एनआईए ने तलाशी के दौरान नक्सली पर्चे/बुकलेट, मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस, 1.5 लाख रुपए नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

बताया जा रहा कि साल 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान और सुरक्षा दल पर नक्सली हमले के सिलसिले में टीम ने दबिश दी है। विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ेगोबरा गांव से मतदान के बाद लौट रहे मतदान दल और सुरक्षाकर्मियों पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस हमले में आइटीबीपी एडहॉक 615 बटालियन के हेड कांस्टेबल की हत्या करने वाले आइईडी विस्फोट के पीछे मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन का हाथ सामने आने के बाद NIA मामले की जांच कर रही है। NIA 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश कर चुकी है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के इस जिले में देवी माँ को नारियल, फूल, मिठाई नहीं बल्कि प्रसाद के रूप में चढ़ते हैं कंकड़ और पत्थर

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऐसे कई मंदिर हैं, जिसकी मान्यता काफी खास है। बिलासपुर में भी देवी का एक अनोखा मंदिर है, जहां माता को नारियल, फूल, पूजा सामग्री का चढ़ावा नहीं चढ़ाया जाता, बल्कि यहां प्रसाद के रूप में कंकड़ व पत्थर का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। इस अनोखी परंपरा का पालन सदियों से किया जा रहा है। आईए देखते हैं इस मंदिर की पूरी कहानी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के खमतराई क्षेत्र में स्थित बगदाई मंदिर, जिसे वनदेवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, एक अनोखी धार्मिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में भक्तजन देवी मां को प्रसन्न करने के लिए फूल, नारियल, या मिठाई जैसे पारंपरिक चढ़ावे नहीं चढ़ाते, बल्कि पत्थर चढ़ाने की परंपरा निभाई जाती है।

मंदिर में वनदेवी को विशेष प्रकार के पत्थर, जिन्हें चमर गोटा पत्थर कहा जाता है, मां को अर्पित किए जाते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार, खेतों में पाए जाने वाले इन पत्थरों को देवी मां अत्यंत प्रिय मानती हैं। यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए देवी मां के चरणों में पांच पत्थर चढ़ाते हैं। ऐसा माना जाता है कि वनदेवी इन चढ़ावों से प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती हैं।

सदियों पुरानी इस परंपरा का पालन आज भी पूरे भक्ति भाव से किया जाता है। यह मंदिर न केवल आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का केंद्र है। खमतराई का यह मंदिर देवी मां के प्रति अनूठी भक्ति और विश्वास का प्रतीक है, जहां भक्तजन अपने विश्वास और श्रद्धा के साथ पत्थरों को अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

और पढ़ें ...

BREAKING : कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, धान सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली करने वाले पटवारी को किया निलंबित, जानिए पूरा मामला…!!

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिले के ग्राम ठेंगाडांड़, हल्का खोडरी तहसील पेंड्रारोड में पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू द्वारा किसानों से धान का सत्यापन करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया था। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर रीना कमलेश मंडावी ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही द्वारा जारी निलंबन आदेश के मुताबिक, पटवारी के खिलाफ मामले की जांच में रिश्वत लेने के आरोप सत्य पाए गए हैं, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है। पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और उन्हें मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

देखें आदेश....

और पढ़ें ...

CG -दर्दनाक सड़क हादसा...ट्रक-कार की टक्कर से लगी भीषण आग, जिंदा जले 2 युवक.....

अंबिकापुर। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शहर के भट्ठी रोड निवासी कार सवार 2 युवकों की ट्रक की टक्कर से लगी आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल दोनों युवक कार से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। वे कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर चोटिया से आगे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सडक़ के नीचे जा गिरी और उसमें आग लग गई। इधर ट्रक भी कार के ऊपर चढ़ गया। इससे वह भी आग की चपेट में आ गया।

अंबिकापुर के भट्ठी रोड गणेश दादा गली निवासी शिवम सिंह पिता स्व. ईश्वर सिंह 25 वर्ष अपने दोस्त गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिरमा निवासी विकास भगत के साथ कार क्रमांक सीजी 15 डीयू 2747 से बिलासपुर जाने निकला था। विकास भगत का चठिरमा में पेट्रोल पंप है। दोनों दोपहर अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर कोरबा थाना क्षेत्र के चोटिया को पार हुए थे।

इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सडक़ से उतरकर खेत में गिर गई और उसमें आग लग गई। इसी बीच ट्रक भी कार के ऊपर जा चढ़ा। इससे ट्रक भी जलने लगा। हादसे में शिवम सिंह समेत दोनों युवकों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

 
और पढ़ें ...

ईडी केंद्रीय जाँच एजेंसी इनपुट के आधार पर जाँच करती है - केदारनाथ गुप्ता

ईडी केंद्रीय जाँच एजेंसी इनपुट के आधार पर जाँच करती है - केदारनाथ गुप्ता

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर बस्तर से लेकर रायपुर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शनिवार को मारे गए छापों के मद्देनजर कहा है कि ईडी की जो कार्रवाई हुई है, वह इनपुट के आधार पर है। श्री गुप्ता ने कहा कि चूँकि लखमा मंत्री भी रहे हैं और कुछ भ्रष्टाचार के मामले भी बस्तर क्षेत्र के सामने आए हैं, इसलिए ऐसा प्रतीत हैं रहा है कि कहीं-न-कहीं कुछ-न-कुछ दाल में कुछ काला तो जरूर है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि कवासी लखमा भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे हैं और इस दौरान प्रदेश में 2200 करोड़ रुपए का शराब घोटाला भी हुआ है। यह चर्चा का विषय है कि कवासी लखमा का पूरा परिवार राजनीतिक रहा है और लखमा परिवार लगातार कुछ-न-कुछ मामलों में जनता के बीच चर्चा का विषय रहता है, अखबारों में आता है। श्री गुप्ता ने कहा कि झीरम घाटी नक्सली हमले के समय भी जनता में चर्चा का विषय था कि लखमा अकेले कैसे बच निकले? उन्हें मोटर साइकिल कैसे मिल गई? यह हमारा आरोप नहीं है, जनता कहती है।

और पढ़ें ...

राज्यपाल रमेन डेका से कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नेताम ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल  रमेन डेका से आज राजभवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री  रामविचार नेताम ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने विभागीय कार्यों से राज्यपाल को अवगत कराया।

और पढ़ें ...

CG शर्मनाक : स्कूल के वॉशरूम में छात्रा का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले 5 लाख से अधिक, तंग आकर दी पिता ने उठाया ये कदम, फिर जो हुआ....

दुर्ग। भिलाई के एक स्कूल के वॉशरूम में छात्रा का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख 80 हजार रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित छात्रा के पिता ने स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

पीड़ित छात्रा का वीडियो एक साल पहले बनाया गया था। अभी वर्तमान में युवती बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। उसके क्लासमेट रहे एक छात्र और उसके भाई ने पहले पिता की बीमारी का बहाना बनाया और बात नहीं बनी तो स्कूल के समय बाथरूम में बनाए उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए की डिमांड की। डर के मारे छात्रा ने पांच लाख 80 हजार से ज्यादा की रकम उसके खाते में ट्रांसफर कर दी। 

इसकी जानकारी जब छात्रा के पिता को लगी तो उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने धारा 34, 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के अनुसार दोनों आरोपी उतई के निवासी हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

और पढ़ें ...

दिल दहला देने वाली घटना, माता-पिता और बेटी की जलकर हुई मौत, संदिग्ध परिस्थिति में मिली जली हुई लाशें

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिले के भवरमरा गांव में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। घर में मौजूद तीन लोग जिंदा जल गये। मृतकों में माता-पिता और तीन साल की बच्ची शामिल है। घटना राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र की है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए है।

जानिए पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के भंवरमरा गांव की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सिन्हा परिवार के घर अचानक सिलेंडर फट गया। धमका इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में भीषण आग लग गई। हादसे में घर मालिक भागवत सिंन्हा 38 साल, तामेश्वरी सिन्हा 35 साल और उनकी पुत्री 3 वर्षीय बालिका की जिंदा जलने से मौत हो गई।

आगजनी की घटना के दौरान लोगों में चीख-पुकार मंच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस भी सूचना मिलते मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। ब्लास्ट के झटके से आसपास की दीवारें भी क्रेक हो गई है। पुलिस ने आग की लपटों के दौरान लोगों को दूर किया है।

फिलहाल आगजनी कैसे हुई। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस की टीम मौजूद है। वहीं, एक ही घर के तीन लोगों की जलकर मौत की घटना से पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

CG - दुष्कर्म पीड़िता ने केस खत्म करने मांगे 1 करोड़ रुपए, इतने लाख में तय हुआ सौदा, तब ही पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ......

सरगुजा। सरगुजा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने एक दुष्कर्म पीड़िता को दुष्कर्म के आरोपी से लाखों रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा है कि आरोपी विनोद केडिया के खिलाफ दर्ज रेप केस को जल्द खत्म करने के लिए दुष्कर्म पीड़िता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी से 1 करोड़ रुपए का सौदा किया था। लेकिन पुलिस ने युवती और उसके दोस्तों को पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। 

आपको बता दें, दुष्कर्म पीड़िता ने पिछले महीने सरगुजा के कमलेश्वरपुर थाने में रायपुर के कपड़ा व्यापारी विनोद केडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यापारी विनोद केडिया से उसकी जान-पहचान हुई और फिर व्यापारी उसे मैनपाट रिजॉर्ट पर घुमाने ले गया। इस दौरान व्यापारी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ता की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच मामले ने नया मोड़ लिया जब आरोपी विनोद केडिया के जीजा सुभाष अग्रवाल ने पुलिस में दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी व्यापारी के जीजा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि रेप केस में दुष्कर्म पीड़िता के दोस्त संतोष विश्वकर्मा ने उन्हें संपर्क करके केस को खत्म करने 1 करोड़ रुपए की मांग की है और सौदा 61 लाख में तय किया गया है। संतोष विश्वकर्मा ने इसमें से 21 लाख रुपए की टोकन मनी की मांग रखी है।  पीड़िता के दोस्त ने यह आश्वासन दिया है कि पैसे मिलते ही दुष्कर्म मामले में पीड़िता आरोपी विनोद केडिया के पक्ष में गवाह देगी, जिससे आरोपी विनोद केडिया पर चल रहा रेप केस खत्म हो जाएगा। 

 
और पढ़ें ...

'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' भजन पर बवाल,गायिका देवी ने मंच से माफ़ी मांगी।

  • भोजपुरी लोक गायक को पटना में आयोजित कार्यक्रम में भजन गाने पर आलोचना का सामना करना पड़ा
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित
  • लालू यादव ने भाजपा और उसके समर्थकों को महिला विरोधी बताया

पटना में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में उस समय विरोध प्रदर्शन हुआ जब एक लोक गायिका ने प्रसिद्ध भजन ' रघुपति राघव राजा राम ' गाते हुए ' ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' की पंक्तियां गाईं । जैसे ही देवी ने ये पंक्तियां गाईं, दर्शकों के एक वर्ग ने विरोध किया और नारेबाजी शुरू कर दी।

मामला बढ़ने पर गायिका देवी ने मंच से माफ़ी मांगी। 

ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ भजन पर हंगामा, गायिका देवी ने मांगी माफी तो लालू यादव बोले- महिला विरोधी है बीजेपी

बिहार में भोजपुरी गायिका देवी द्वारा 'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम' भजन गाने पर हुआ हंगामा अब विवाद में बदल गया है. राज्य के पूर्व सीएम लालू यादव ने इसको लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ये लोग शुरू से ही महिला विरोधी है. 'जय श्री राम' के नारे के साथ आधी आबादी महिलाओं का भी अपमान करते हैं.

और पढ़ें ...

राज्यपाल श्री डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राज्यपाल  रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजभवन में आयोजित शोक सभा में श्री डेका ने डॉ. सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जाना केवल उनके परिवार और मित्रों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
राज्यपाल श्री डेका ने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके कार्यकाल में देश ने कई आर्थिक सुधार देखे। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया, जहाँ उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनकी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई।
श्री डेका ने कहा कि डॉ. सिंह की सादगी और विनम्रता ने उन्हें एक अद्वितीय नेता बनाया। उन्होंने हमेशा अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि नेतृत्व केवल शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोगों की भलाई के लिए समर्पण है। उनकी बुद्धिमत्ता और दृष्टिकोण ने न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि समाज के हर वर्ग को प्रेरणा दी। डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व कैसे किया जाता है।
उन्होंने इस दुखद अवसर पर डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की।
शोकसभा में राज्यपाल श्री डेका ने मृत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि दी। राज्यपाल के विधिक सलाहकार  भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

और पढ़ें ...

श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए आवेदन 31 दिसम्बर तक

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से अब तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक समय हो चुका है। ऐसे निर्माण श्रमिक 31 दिसम्बर 2024 तक पंजीयन व नवीनीकरण के लिए श्रमेय जयते मोबाइल एप्प, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र, विभागीय वेबसाइट या च्वॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 31 दिसम्बर के पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।

और पढ़ें ...