प्रदेश
मौसम अपडेट : ओडिशा के ऊपर बना चक्रवात, रायपुर समेत इन जिलों में बारिश की संभावना
रायपुर. दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे ओडिशा के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवात बना हुआ है. इसकी वजह से समुद्र से नमी आ रही है. खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका प्रभाव अधिक है. मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.
मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर संभाग के बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कांकेर तथा नारायणपुर में कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है. रायपुर संभाग में भी रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में दिखेगा. न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.
माओवादियों की कायराना करतूत एक बार फिर आई सामने, युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप
बीजापुर। माओवादियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आई है। थाना बासागुड़ा के ग्राम पुतकेल निवासी दिनेश पुजारी की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
घटनास्थल पर माओवादियों की पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा एक पर्चा मिला, जिसमें दिनेश पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात कही गई है।
ASP चंद्रकांत गोवर्ना ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना बासागुड़ा द्वारा इस प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है, ताकि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
"रन फॉर युनिटी" का आयोजन दुर्ग में 30 अक्टूबर को प्रातः 7ः30 बजे
"रन फॉर युनिटी" का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 7ः30 बजे
1 से 6 नवंबर तक शासकीय भवनों में की जाएगी रौशनी
- 5 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव को आयोजन पुरानी गंज मंडी में
-समय सीमा प्रकरणों का निराकरण समय पर सुनिश्चित किया जाए- एडीएम
-30 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ
दुर्ग, 29 अक्टूबर 2024/ अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अरविंद एक्का की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। एडीएम श्री एक्का ने बैठक में रन फॉर युनिटी के आयोजन, राज्योत्सव की तैयारी और समय सीमा प्रकरणों की निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को प्रति वर्ष पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। चुंकि 31 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर शासकीय अवकाश होने के कारण रन फॉर युनिटी का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। एडीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय दुर्ग में रन फॉर युनिटी का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे रविशंकर स्टेडियम परिसर से प्रारंभ होगा। इसमें शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित होंगे। यह दौड़ रविशंकर स्टेडियम से प्रारंभ होकर गांधी प्रतिमा, जिला अस्पताल, बस स्टैण्ड से चर्च होते हुए पुनः रविशंकर स्टेडियम परिसर में समाप्त होगी। यहां पर सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय एकता की शपथ लेंगे। इसी प्रकार सभी शासकीय कार्यलयों में भी 30 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ लेंगे। एडीएम श्री एक्का ने राज्योत्सव के संबंध में अवगत कराया कि शासन के मार्गदर्शी निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में 5 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन पुरानी गंज मंडी में किया जाएगा। 1 नवंबर से 6 नवंबर तक सभी शासकीय भवनों में रौशनी की जाएगी।
एडीएम ने कहा कि कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा राज्योत्सव के आयोजन हेतु सभी अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। जिसके अनुसार श्री अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दुर्ग को संपूर्ण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्री बजरंग दुबे अपर कलेक्टर दुर्ग, श्री विरेन्द्र सिंह संयुक्त कलेक्टर एवं श्री हरवंश सिंह मिरी अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग को आमंत्रण पत्र की छपाई एवं वितरण का दायित्व सौंपा गया है। श्री मुकेश रावटे संयुक्त कलेक्टर दुर्ग एवं जिला सत्कार अधिकारी को जिले में मंत्रीगण/संसदीय सचिव एवं गणमान्य अतिथियों को आमंत्रण पत्र के वितरण का कार्य सौंपा गया है। इसी प्रकार श्री लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम दुर्ग को स्थल की साफ सफाई तथा फायर ब्रिगेड व्यवस्था का, श्री ए.के. श्रीवास कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, श्री सुरेश पांडेय कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन, श्री प्रकाश देवरे कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग एवं श्री आर.एल. गायकवाड़ कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को मंच, स्टॉल, बैरिकेटिंग, सोफ़ा-कुर्सी, माइक, लाइटिंग आदि की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। श्री हितेश पिस्दा डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, श्री अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, श्री अजय शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग एवं श्री हेमंत सिंह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मंच की सभी व्यवस्था का, श्री एस.एल. लकरा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग को अतिथियों हेतु शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो की व्यवस्था का, श्री टीएस अत्री खाद्य नियंत्रक दुर्ग, श्री हेमंत सिंह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग एवं श्री राजेश जायसवाल सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग को स्थानीय कलाकारों को रुकवाने एवं ठहरने की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा मंच संचालन का कार्य भी करेंगे। डॉ मनोज दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग और डॉ हेमंत साहू सिविल सर्जन अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दुर्ग को चिकित्सा सुविधा-एंबुलेंस व्यवस्था हेतु, श्री संदीप कुमार भोई उपसंचालक कृषि दुर्ग, श्री दीपक मिश्रा खनिज अधिकारी दुर्ग, श्रीमती पूजा कश्यप साहू उपसंचालक उद्यानिकी दुर्ग एवं श्री पंचराम सलामे तहसीलदार दुर्ग को आवश्यकता अनुसार फूलमाला, गुलदस्ता आदि, मंच पर कलाकारों के सम्मान हेतु शाल, श्रीफल आदि की व्यवस्था और महत्वपूर्ण अतिथियों एवं कलाकारों की सत्कार व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। श्री लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम दुर्ग एवं श्री उत्कर्ष पांडेय कार्यपालन अभियंता लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दुर्ग पेयजल की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा श्री एम.एस. सोरी उपसंचालक जनसंपर्क दुर्ग को राज्योत्सव के प्रचार-प्रसार का, श्री सीमोन एक्का मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग दुर्ग और श्री विकास सरोदे श्रम पदाधिकारी दुर्ग को अपर कलेक्टर के निर्देशानुसार स्टॉल आबंटन का एवं सर्व विभाग प्रमुख जिला दुर्ग को विभागीय योजनाओं तथा उपलब्धियां का पोस्टर बैनर अथवा लाइव प्रदर्शन एवं प्रदर्शनी स्टॉल आयोजित करने का दायित्व सौंपा गया है। एडीएम श्री एक्का ने कहा कि अधिकारी सौंपे गए दायित्व के अनुसार अभी से कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागवार समय सीमा प्रकरणों की भी समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। सांसद/विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों की निर्माण कार्य एजेंसी विभाग यूसी/सीसी जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय को उपलब्ध कराए। इसी प्रकार माननीय उच्च न्यायालय के पत्रों पर विभागीय अधिकारी समय सीमा में जवाब/दावा प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री एम भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, सभी नगर निगम आयुक्त, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
कर्तव्य अवधि में मद्यपान करने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी निलंबित
कर्तव्य अवधि में मद्यपान करने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी निलंबित
कर्तव्य अवधि में मादक पेय शराब का सेवन
दुर्ग, 28 अक्टूबर 2024
दुर्ग संभागायुक्त एस.एन. राठौर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के अंतर्गत घनश्याम प्रसाद बेनर्जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी पण्डरिया जिला कबीरधाम को कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं कदाचार बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। ज्ञात हो कि कलेक्टर कबीरधाम द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव अनुसार घनश्याम प्रसाद बेनर्जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पण्डरिया जिला कबीरधाम ने ग्राम बाधामुड़ा विकासखण्ड पण्डरिया, जिला कबीरधाम में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में मद्यपान कर उपस्थित होकर शासन की छबि धूमिल किया है। घनश्याम प्रसाद द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 23 का पालन न कर कर्तव्य अवधि में मादक पेय शराब का सेवन कर अवचार किया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। cg24news.in
02 सौ करोड़ की लागत से सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का हुआ लोकार्पण
कमिंग्स इंडिया लिमिटेड ने विद्यालयों में पर्यावरण प्रदूषण जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ*
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़*
मृतक हरिओम के हत्या करने वाले आरोपी बिलासपुर पुलिस के गिरफ्त में
मृतक हरिओम के परिवारजनो एवं अन्य गवाहो से जांच दौरान यह तथ्य सामने आया कि संदेही इन्द्रजीत एवं सुयश नाम के व्यक्ति के द्वारा लेनदेन के संबंध में विवाद था जिसे घटना दिनांक को आरोपियो द्वारा फोन किया गया था मुखबीर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही आरोपी सुयश सिंह, सक्षम पाण्डेय, संतोष सोनी, तुषार मजुमदार, दामन सिंह, हर्षित गौरहा को पकडकर थाना लाया गया पूछताछ के दौरान संदेही आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया आरोपीगणो से मेमोरेण्डम कथन लेकर घटना में इस्तेमाल मोटर सायकल, डण्डा को जप्त किया गया है आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
संपूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर सेल) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय साबद्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उनि अजरूद्दीन एवं श्रवण टंडन प्रआर. आतिष आर. दीपक, अभिजीत, संजय, तदवीर, निखिल, अविनाश, मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।
दिवाली से पहले जुआरियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन...26 जुआरियों को किया गिरफ्तार, धड्डले से 52 परियों से इश्क लड़ा रहे थे दीवाने
धमतरी। भखारा पुलिस ने पांच स्थानों पर छापेमारी करते हुए 26 जुआरियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, थाना भखारा ने दो, थाना सिहावा ने दो, और थाना कुरूद ने एक जगह पर छापेमारी की। सभी स्थानों पर जुआ खेलने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई।
(01) थाना भखारा द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर महावीर चौक कोलियारी के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 06 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 10,800/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना भखारा में अप.क्र.190/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
आरोपियों के नाम
(01) नितीश कुमार पिता इंद्रजीत साहू उम्र 33 वर्ष
(02) विकास कुमार साहू पिता होरीलाल उम्र 22 वर्ष
(03) सुखदेव साहू पिता तुकाराम उम्र 37 वर्ष
(04) प्रदीप कुमार ध्रुव पिता मदनलाल उम्र 49 वर्ष
(05) खोमन साहू पिता भुवन साहू उम्र 35 वर्ष
(06). पारसमणी निषाद पिता धनेश निषाद उम्र 31 वर्ष साकिनान कोलियारी
▪️ (02) थाना भखारा द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम गुजरा साहू समाज भवन के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 04 आयोपियों के कब्जे से नगदी रकम 4000/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना भखारा में अप.क्र.191/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
आरोपियों के नाम
(01) गेवेन्द्र उर्फ लक्की पिता कमलेश साहू उम्र 24 वर्ष,
(02) रविन्द्र कुमार साहू पिता श्री शिव प्रसाद साहू उम्र 45 वर्ष,
(03) सीताराम साहू पिता बलीराम साहू उम्र 45 वर्ष,
(04) जीवन लाल साहू पिता रिखीराम साहू उम्र 39 वर्ष साकिनान गुजरा थाना भखारा
▪️ (03) थाना सिहावा द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम सोनामगर धान मंडी चबुतरा के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1,050/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना सिहावा में अप.क्र.117/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
आरोपियों के नाम
(01) किशन दास मानिकपुरी पिता जीवराखन मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष (02) शैलेंद्र नेताम पिता बरन सिंह नेताम उम्र 34 वर्ष
▪️ (04)- थाना सिहावा द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम भुरसीडोंगरी प्रदीप साहू के घर के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 10 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 59-050/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना भखारा में अप.क्र.118/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
आरोपियों के नाम
(01) तस्वीर नाग पिता हरख नाग उम्र 38 वर्ष सा० जामगांव थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(02) लक्ष्मण साहू पिता गौतम उम्र 36 वर्ष सा० दुधावा थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(03) शेखर साहू पिता घुरउ राम उम्र 27 वर्ष साकिन दुधाना थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(04) रोहित बंजारे पिता बृजलाल बंजारे उम्र सा० 33 वर्ष बेलर थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)
(05) दिलीप अरकरा पिता श्यामलाल उम्र 49 वर्ष सा० मुसुरपुट्टा थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(06) चंदूलाल चोपडा पिता स्व० भंवर लाल उम्र 63 वर्ष सा० बेलरगॉव थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)
(07) ओमप्रकाश यादव पिता स्व० उमेन्द्र उम्र 19 वर्ष सा० भुरसीडोंगरी थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)
(08) जितेन्द्र तिवारी पिता राजा तिवारी 18 वर्ष सा० जामगॉव थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(09) आशुतोष टण्डन पिता मनराखन टण्डन उम्र 30 वर्ष सा० बेलर थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)
(10) प्रदीप कुमार साहू पिता मिश्रीलाल उम्र 48 वर्ष सा० भुसरीडोंगरी थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)
▪️ (05)- थाना कुरूद द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम बंजारी सतनामी पारा रंग मंच के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 04 आयोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3,060/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना कुरूद में अप.क्र.447/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
आरोपियों के नाम
(01) देवनाथ टण्डन पिता मदन टण्डन उम्र 29 वर्ष
(02) सोहन बारले पिता भुषण बारले उम्र 20 वर्ष
(03) हेमराज पिता सुकरन सतनामी उम्र 30 वर्ष
(04) सतीष भारती पिता शिव प्रसाद भारती उम्र 20 वर्ष साकिनान बंजारी थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०) पांच अलग अलग जगहों पर कुल 26 आरोपियों से 78,025/- रुपए नगद एवं 05 पैकेट 52 पत्ती ताश जप्त कर,थाना भखारा,थाना सिहावा, थाना कुरूद द्वारा धारा 3(2)जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों का हमला
जांजगीर :- जिला के ग्राम दूरपा में असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार, इन असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा की आंख और उंगली को निशाना बनाते हुए पत्थरों और ईंटों से हमला किया। इस कृत्य से पूरे क्षेत्र में रोष का माहौल व्याप्त हो गया है, और स्थानीय समुदाय इस घटना की कड़ी निंदा कर रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने इस घटना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दी। प्रशासन ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है। इस आपराधिक घटना के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
प्रशासन और पुलिस की अपील
जिले के प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और कानून व्यवस्था में सहयोग दें। प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि बाबा साहब की प्रतिमा की मरम्मत और पुनर्स्थापना शीघ्र ही कराई जाएगी। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ाया जाएगा ताकि भविष्य में इस प्रकार की असंवेदनशील घटनाओं से बचा जा सके।
नागरिकों की प्रतिक्रिया
इस घटना से आहत स्थानीय समुदाय ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा पर हमला समाज के आदर्शों और मूल्यों पर हमला है। नागरिकों ने एकजुट होकर प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है ताकि सामाजिक सौहार्द्र और सद्भावना बनी रहे।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति सम्मान और आदर को ठेस पहुँचाने वाले इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रशासन इस घटना के दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
छत्तीसगढ़ में अनोखी दिवाली, इस जिले में आखिर क्यों दस दिन बाद मनाई जाती हैं दिवाली? जानिए अनोखी परंपरा
सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में जनजातीय समाज की बड़ी आबादी निवास करती है, जो अपनी अद्भुत परंपराओं के लिए मशहूर है। यहां के लोग दीपावली का त्योहार दिवाली के दस दिन बाद मनाते हैं। कार्तिक अमावस्या के दिन, समाज विशेष के लोग माता लक्ष्मी और नारायण की पूजा करते हैं।
देवउठनी एकादशी का महत्व
सरगुजा के जनजातीय लोग मानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान जागते हैं, इसी कारण दीपावली पर माता लक्ष्मी की पूजा अकेले नहीं की जाती। दोनों की पूजा एक साथ करने की परंपरा है।
गाय का पूजन और गुरु-शिष्य परंपरा
दीपावली के ग्यारहवें दिन, सरगुजा के लोग गाय को लक्ष्मी मानते हैं और उसका पूजन करते हैं। इस दिन गुरु-शिष्य परंपरा का पालन भी होता है। झाड़-फूंक करने वाले बैगा गुनिया अपने शिष्यों को मंत्र देते हैं, और शिष्य गुरु का पूजन कर उन्हें भोजन कराते हैं और कपड़े भेंट करते हैं।
सोहराई पर्व की धूमधाम
दस दिन बाद मनाई जाने वाली दिवाली पर लोक कला सोहराई का धूमधाम से आयोजन होता है। इस दौरान लोक गीतों से पूरा सरगुजा संभाग गूंज उठता है, और लोक नृत्य का आयोजन किया जाता है।
देवउठनी सोहराई
सरगुजा के जनजातीय ग्रामीण अंचल में दीपावली के दस दिन बाद देवउठनी एकादशी को सोहराई पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व यहां के जनजातीय लोग देवउठनी सोहराई के नाम से जानते हैं।
CG NEWS : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला
रायपुर : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत को प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्री सावंत को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के अवैध मकान और गोदाम पर चला बुलडोजर…जानिए मामला…!!
सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में बुलडोजर कार्रवाई हो रही है। मास्टरमाइंड कुलदीप साहू के पिता और चाचा के करीब 150 डिसमिल जमीन (डेढ़ एकड़) पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहा है।
बताया जा रहा है कि, रविवार रात को ही 3 टीम तैनात कर दी गई थी। सोमवार सुबह 5 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को ढहाया जा रहा है।
मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के पिता अशोक साहू और चाचा संजय साहू ने सूरजपुर में 6 जगहों पर अवैध निर्माण के लिए नगर पालिका ने 15 अक्टूबर को नोटिस दिया था।
नोटिस में लिखा गया है कि, आपने नगर पालिका से अनुमति लिए बिना भवन निर्माण किया है, जो छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 (क) का उल्लंघन है। अपना निर्माण हटा लें। वरना प्रशासन बेदखली की कार्रवाई करने को बाध्य होगा।
राजस्व सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कुलदीप साहू के पिता अशोक साहू का पुराना बस स्टैंड के पीछे वार्ड क्रमांक-7 में सवा दो डिसमिल जमीन का पट्टा है, जबकि 60 डिसमिल जमीन में मकान और अवैध निर्माण किया गया है।
कुलदीप साहू के रिंग रोड मानपुर में 37 डिसमिल, मानपुर मोहल्ले में 25 डिसमिल, वार्ड क्रमांक कब्रिस्तान मोहल्ला में 25 डिसमिल और ग्राम तिलसिवां में 25 डिसमिल भूमि है, जहां बुलडोजर चलाने नोटिस चस्पा किया गया है।
सर्किट हाउस के पास रिंग रोड में भी कुछ जमीन में निर्माण हुआ है यहां अभी तोड़ने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि दोपहर तक यहां भी प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। कार्रवाई के लिए सूरजपुर के एसडीएम जगन्नाथ वर्मा, रामानुजनगर एसडीएम अजय मोरियम, भैयाथान एसडीएम सागर सिंह के अलावा लटोरी, सूरजपुर, भैयाथान भटगांव और रामानुजनगर के तहसीलदारों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एडिशनल एसपी संतोष महतो भी पुलिस अमले के साथ अवैध कब्जा निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यह कार्रवाई आज दिन भर चलने की संभावना है।
CG - ससुराल वालों ने पहले बहु की हत्या, फिर फांसी के फंदे पर लटका दी लाश, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
कोरिया। बहू की हत्या कर फांसी पर लटकाने वाले सास, ससुर और आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने मिलकर ही वारदात को अंजाम दिया था। घटना रामगढ़ चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक चौकी रामगढ़ को सूचना मिली कि ग्राम सिंघोर की ललिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना सोनहत मर्ग क्र 46/2024 धारा 194 BNSS के अंतर्गत दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर ने शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हेमरेज शॉक, पोस्टमॉर्टम हैगिंग बताया तथा मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किया था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 171/2024 धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। कोरिया एसपी सूरज सिंह परिहार ने घटना को गंभीरता से लिया और जाँच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।
पुलिस ने संदेही सास लक्ष्मनिया, ससुर सोमारसाय व मृतिका के पति सोनसाय से पूछताछ किया गया। आरोपिया लक्ष्मनिया पण्डो ने बताया कि खाना बनाने की बात पर मृतिका ललिता के साथ झगड़ा हुआ। गुस्से में मृतिका का गला पकडकर उसके सर को दिवाल में टकरा दी, जिससे बहू बेहोश होकर गिर गई और कुछ देर में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस में पकडे जाने के डर से सोमार साय व सोन साय के साथ मिलकर मृतिका ललिता के शव को नदी के पास ले जाकर फांसी पर लटका दिये थे।
आरोपियों में लक्ष्मनिया पंडो पति सोमार साय उम्र 42 वर्ष, सोमारसाय पण्डो पिता लालसाय पण्डो उम्र 43 वर्ष एवं 3. सोनसाय पण्डो पिता सोमारसाय पण्डो उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिघोर चौकी रामगढ़ थाना सोनहत जिला कोरिया छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
BREAKING: विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं अहम् फैसलें
हमारी सरकार ने पुलिस विभाग में सूबेदार/एसआई संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2021 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। चयनित सभी 959 अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का लाभ छत्तीसगढ़ को प्राप्त होगा, प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को और भी मजबूती मिलेगी। चयनित युवाओं एवं उनके परिजनों को पुनः बधाई!
CG : आस्था या अंधविश्वास? देवी मां की आंखों से निकले आंसू, भजन कीर्तन करने ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
सक्ती। विज्ञान युग में भी ग्रामीण अंचलों में अंधविश्वास का दौर कायम है। देवी स्थापना के बाद पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ ग्रामवासी माता की आराधना करते हैं आस्था का प्रतीक माने जाने वाले माता के स्वरूपों की लोग पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा में एक आश्चर्य चकित घटना सामने आई है। यहां पीली दाई मां के नाम से प्रसिद्ध माता की आंखो से अचानक आंसू बहने लगा।
आस्था और गहरी होती दिखी
यह नजारा देख आसपास के ग्रामवासी के अलावा दूसरे लोग माता के इस नजारे को देखते रात में ही वहां पहुंच गए। जिसके कारण गांव कौतूहल का विषय बना हुआ है।लोगो की भारी भीड़ दर्शन को उमड़ पड़ी है। रात से गांव में मेले की तरह भीड़ उमड़ पड़ी है लोग दूर-दूर से दर्शन करने पहुंच रहे हैं, इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा भजन कीर्तन किया जाने लगा है। आधुनिकता के इस दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अंधविश्वास कायम है। ऐसी मान्यता है की माता के आशीर्वाद से ग्राम में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है। ऐसे मे अब माता की आंखों से निकल रहे आंसू को लेकर उनकी आस्था और गहरी होती दिखाई दे रही है।
CG : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 2 उप निरीक्षक और 25 सहायक उप निरीक्षकों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
बालोद :- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादले का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिले के एसपी ने रक्षित केंद्र और विभिन्न थानों में लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में 2 उप निरीक्षक और 25 सहायक उप निरीक्षकों का नाम शामिल है।
देखें लिस्ट

कार्तिक माह का अमावस्या…काली पूजा की तैयारीयां अंतिम चरणों पर, इस वर्ष भी होगा भव्य आयोजन,भक्तों मे उत्साह
सुकमा: काली पूजा की तैयारीयां अंतिम चरणो पर है। काली पूजा को महज कुछ ही दिन अब शेष रह गये है। ऐसे में पूजा आयोजन समिति पूजा की तैयारीयों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ हैं। वर्षों से चली आ रही काली पूजा इस वर्ष कार्तिक माह के अमावस्या को, जो दिवाली की रात यानी 31अक्टूबर को मनाईं जाएगी , । इस रात को काली पूजा के समय के रूप में मनाई जाती हैं, जिसे श्यामा पूजा के नाम से भी जाना जाता है।
ढोल ढाक ,संख ,काशा के गुंज का पुजा मे बडा महत्व है विधिवत प्रतिवर्ष सम्पन्न होने वाली इस पुजा मे साज सज्जा का विशेष महत्व होता है पुष्पो से मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है जो आकर्षक का केंद्र होता है। दीपावली की रात होने वाली मां काली की पूजा बंगीय समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। बता दे की मां बंगीय समाज की कुलदेवी के रूप में पुज्य होने से वजह से समाज काफी उत्साहित है वार्षिक उत्सव मे छोटे बडे सभी वर्ग उपस्थिति होकर विधिवत मां की आराधना करते है मुख्यालय स्थित श्रीश्री महाकाली मंदिर शक्तिकानन में काली पूजा की तैयारिया अंतिम चरण पर है। 45 वर्षो से लगातार चलती आ रही मां काली की पुजा को लेकर आयोजन समिति उत्साहित है प्रतिवर्ष होने वाली पुजा जिले मे काफी लोकप्रिय है। जिले मे एक ही मंदिर होने के कारण उत्साह काफी बड जाता है ।
भजन संध्या का होगा आयोजन:
वार्षिक काली पूजा के अध्यक्ष विशाल शाह ने बताया की 31 अक्टूबर को मध्य रात्रि में माता का वार्षिक उत्सव के रूप मे विविध कर्मकांड के अलावा माता जी की आरती, ज्योत, जागरण ,हवन व महाप्रसाद (भण्डारा) का आयोजन किया जाता है। एक दिवसीय भजन संध्या का आयोजन अन्य राज्यो से आऐ कलाकारो द्वारा सम्पन्न होगा तीन दिवसीय कार्यक्रमों में मां की विधिवत पुजन व विभिन्न प्रकार से आरती व पुजा की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। सुकमा सहित आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है।इस वर्ष काली पूजा धूमधाम से मनाए जाने की हमारी तैयारी पुर्ण हो गई है। उन्होंने बताया की यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा की व्यवस्था की गई है। पूजा का शुभारंभ गुरुवार से होगा। उन्होंने आगे कहा की तैयारिया पूरी होने के बाद 31अक्टुब को रात्रि विधिवत मां काली की पूजा अर्चना प्रारंभ होगी।
बंगीय समाज काली पूजा को लेकर काफी उत्साहित :
बंगीय समाज मे काली पूजा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, समाज के लोग मां काली मंदिर में पूजा की तैयारी को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। वहीं मंदिर परिसर में पूजा के आयोजन के लिए टेंट इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है। युवा वर्ग इस पूजा को और भी खास बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है, काली पूजा के आयोजन में बड़ी संख्या में बंगीय समाज के सदस्य शामिल होंगे। वहीं वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में पूजा की तैयारियां अंतिम रुप देने मे लगे है
श्रीश्री महाकाली मंदिर का उद्भभव :
वर्तमान मे मंदिर के व्यस्थापक व पंडित के दायित्व का निर्वाहन कर रहे सुजीत वैदिक द्वारा बताया गया की काली मंदिर पूर्व मे हुए साधनाओं का प्रतिफल है, जिले मे मां काली का एक ही मंदिर है हमारे परिवार द्वारा सुचारू रूप से व्यवस्था वर्षो से संचालित होता आ रहा है वर्तमान में परिसर सौन्दर्य व विधिवत पुजा के लिए लोकप्रिय है। मेरे पिता आचार्य स्व: नरेन्द्र गिरी वैदिक मां काली के प्रथम पुजारी होने के साथ मंदिर के संस्थापक के रूप मे 1977 मे मंदिर की नीव रखे थे, जिस परंपरा को बनाऐ रखने प्रथम पुजा हमारे परिवार के ही द्वारा वर्षों से सम्पन्न होता आ रहा है। आगे उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष काली पूजा को लेकर विशेष तैयारी बंगीय समाज द्वारा की जाती रही है जिसे समाज प्रमुखो द्वारा सम्पन्न कराई जाती है वही हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाने वाली इस पुजा को विधिवत सम्पन्न कराने हम प्रतिबद्ध रहते है
महिला स्वसहायता समूहों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को कुल सात लाख रुपए के बैंक ऋण का चेक भी प्रदान किया।ण पत्र, हितग्राहियों को चेक भी बांटे
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को कुल सात लाख रुपए के बैंक ऋण का चेक भी प्रदान किया। धरसीवा के विधायक श्री अनुज शर्मा और खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने खरोरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में आयोजित कार्यक्रम में 25 लाख 53 हजार रुपए की लागत से निर्मित पौनी-पसारी हाट-बाजार और पांच लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नायकताड़ से खरोरा शहर तक 19 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले साढ़े तीन किलोमीटर गौरव पथ का भूमिपूजन भी किया। यह सड़क खंड राज्य मार्ग क्रमांक-20 (State Highway-20) का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सिमगा, तिल्दा, खरोरा, आरंग, नयापारा और कुरूद को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ता है। इसके निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग-130 से सिमगा-तिल्दा-खरोरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-130B से जुड़ेगी जिससे बिलासपुर, सिमगा, तिल्दा की तरफ से आने वाले लोगों तथा व्यवसायिक उपयोग के लिए सुगम एवं सुव्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खरोरा नगर पंचायत में 36 लाख रुपए से अधिक की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें शहर के विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण और पाइपलाइन विस्तार के कार्य शामिल हैं। श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों के विकास के लिए राज्य शासन के पास राशि की कमी नहीं है। सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए पर्याप्त राशि दी जा रही है। पिछले दस महीनों में राज्य के नगरीय निकायों को करीब 2800 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसानों के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी, मुख्य अभियंता श्री ज्ञानेश्वर कश्यप और खरोरा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री होरी सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, पार्षद और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 20.13 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन धरसीवा के विधायक श्री अनुज शर्मा और खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर जिले के खरोरा में 20 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 30 लाख 53 हजार रुपए लागत के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 83 लाख रुपए के 11 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। श्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को कुल सात लाख रुपए के बैंक ऋण का चेक भी प्रदान किया। धरसीवा के विधायक श्री अनुज शर्मा और खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने खरोरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में आयोजित कार्यक्रम में 25 लाख 53 हजार रुपए की लागत से निर्मित पौनी-पसारी हाट-बाजार और पांच लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नायकताड़ से खरोरा शहर तक 19 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले साढ़े तीन किलोमीटर गौरव पथ का भूमिपूजन भी किया। यह सड़क खंड राज्य मार्ग क्रमांक-20 (State Highway-20) का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सिमगा, तिल्दा, खरोरा, आरंग, नयापारा और कुरूद को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ता है। इसके निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग-130 से सिमगा-तिल्दा-खरोरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-130B से जुड़ेगी जिससे बिलासपुर, सिमगा, तिल्दा की तरफ से आने वाले लोगों तथा व्यवसायिक उपयोग के लिए सुगम एवं सुव्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खरोरा नगर पंचायत में 36 लाख रुपए से अधिक की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें शहर के विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण और पाइपलाइन विस्तार के कार्य शामिल हैं। श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों के विकास के लिए राज्य शासन के पास राशि की कमी नहीं है। सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए पर्याप्त राशि दी जा रही है। पिछले दस महीनों में राज्य के नगरीय निकायों को करीब 2800 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसानों के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी, मुख्य अभियंता श्री ज्ञानेश्वर कश्यप और खरोरा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री होरी सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, पार्षद और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, राजधानी में छाए रहेंगे हल्के बादल, इन इलाकों में बारिश की संभावना......
रायपुर। दाना तूफान की वजह से राजधानी रायपुर में शनिवार को मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा। दिन में आसमान में बादल रहेंगे। शाम-रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तूफान का असर अगले दो-तीन दिनों तक रहेगा। इस वजह से रायपुर में भी अगले कुछ दिन वातावरण में नमी रहेगी। इससे एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
शुक्रवार को भी राजधानी में मौसम ठंडा रहा। दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहा। यह सामान्य से करीब एक डिग्री ही अधिक है। नमी बढ़ने के कारण दिन के तापमान में कमी आई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार को दिन में नमी थोड़ी ज्यादा रहेगी। इस वजह से दोपहर में आसमान में हल्के बादल नजर आएंगे।
छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में अच्छी बारिश की संभावना
ओडिशा से सटे छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में इस तूफान के कारण रात के समय अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि हवा की गति भी यहां 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रविवार से हवा की गति में धीरे-धीरे कमी आकर यह 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
CG : युवक ने बर्थ डे पार्टी पर दी गायों को दावत, 2000 किलो सब्जी और फलों से बनायीं रंगोली…
खैरागढ़ :- छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक ऐसी खबर सामने आयी है, जिसने गौ सेवा का मिशाल कायम कर दिया है, यहाँ एक युवा कारोबारी ने अपनी बर्थ डे पार्टी पर गायों को दावत दी है। गायों के लिए पिकअप ट्रक में दावत का सामान लाया गया। घंटों की मेहनत के बाद इसे सजाया गया।
खैरागढ़ के रहने वाले चमन डाकलिया ने अपने जन्मदिन पर मनोहर गौ शाला में इसके जरिए गौ सेवा करने का मैसेज दिया। इस माैके पर 2000 किलो सब्जी और फलों का इस्तेमाल किया गया है। 8 घंटे की मेहनत से कलाकारों ने एक विशाल रंगोली इन सब्जियों से तैयार की। सब्जी के रंगों से इसे सजाया गया। 200 गायों ने इसके बाद सब्जी और फल खाए। बता दे की चमन पिछले 9 साल से ऐसा कर रहे हैं, कभी वो गायों को 100 रोटी बनाके खिलाते है तो कभी ड्राय फ्रूट की दावत देते हैं
CG : करेंट की चपेट में आने से 3 हांथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
रायगढ़। तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कम्पाटमेंट 856 पीएफ में 3 हांथी की मौत हो गई है। 11 केवी तार के करंट की चपेट में आने से हांथी की मौत होने की जानकारी मिली है। जानकारी अनुसार करेंट से 1 बड़े मादा हांथी, 1 युवा व 1 शावक की मौत हो गई है। घटना लगभग बीती रात की बताई जा रही है। एसडीओ फारेस्ट के पी डिंडोरी घरघोड़ा रेंजर ज्योति गुप्ता वन साथ क्षेत्र के सहित घरघोड़ा तमनार अमला मौके पर मौजूद है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से आत्मीय भेंट हुई।उन्हें अपनी किताब मोदी मैजिक भेंट की-अमित चिमनानी
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से आत्मीय भेंट हुई।उन्हें अपनी किताब मोदी मैजिक भेंट की।
CG BREAKING : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों का अवैध नशीली दवा और इंजेक्शन जप्त
बिलासपुर : न्यायधानी के कुछ इलाके में नशे का कारोबार कायम है, इनमें से एक मिनी बस्ती में रहने वाली सृष्टि कुरें और गोदावरी कुर्रे लंबे समय से पूरे परिवार के साथ मिलकर नशे का कारोबार कर रही हैं। इस परिवार के 9 सदस्य जेल में इसी कारण से बंद हैं। पुलिस कॉन्स्टेंट इन पर इंटरैक्टिव लिखा है।
आपको बता दे की सिविल लाइन पुलिस, एंटी करप्शन ब्यूरो और साइबर सेल द्वारा 26 जून को कल्पित कुरें और उसके साथ मौजूद इंजीनियर के कब्जे से 896 नशीले टैबलेट बरामद किए गए थे नशे की सामग्री के साथ सृजन कुर्रे को पकड़ा गया है.
जिनके पास से 150 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि रायपुर निवासी विक्रांन्त सरकार और विश्वनाथ मरकाम अपने पास नशीले टैबलेट और इंजेक्शन की खुराक देते हैं। प्रॉपर्टी की पतासाजी पुलिस कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि ये दोनों कार से नशे की नोक पर बिलासपुर आ रहे हैं। पुलिस उनकी निरीक्षण कर रही थी।
विकान्त सरकार अपने सहयोगी रवि शंकर मरकाम के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों में भारी मात्रा में नशीले भी पदार्थ लेकर पहुंची, घर के पास से पुलिस ने 2150 नशीले इंपल्स बरामद किए, कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये है तो वहीं 20 लाख रुपये की कीमत नशीले टैबलेट पुलिस की कीमत 23,648 नशीले टैबलेट पुलिस ने जप्त किये हैं।
चार की इलेक्ट्रिक कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है। उनके मोबाइल भी जप्त किये गये हैं। नशे के कारोबार में एथलीट माने जाने वाले रेजिडेंट विकान्त सरकार और यूनिवर्सल मर्काम को पकड़ा गया है। इस मामले में पहले ही काल्पनिक कुर्रे, सृष्टि कुर्रे, गोदावरी कुर्रे और नाबालिग को दोषी ठहराया गया था।
CG Crime : नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी
डीईओ कार्यालय में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीई प्रभारी गिरफ्तार
सारंगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने छापा मारते हुए आरटीई प्रभारी अरुण दुबे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दुबे ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत स्कूलों की क्लेम राशि की फाइलें भेजने के बदले प्रति स्कूल 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता चक्रधर पटेल, जो प्राइवेट स्कूल मेनेजमेन्ट एसोसिएशन, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला उपाध्यक्ष हैं, ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। पटेल ने बताया कि उन्हें एसोसिएशन के 44 स्कूलों के सत्र 2023-24 की आरटीई क्लेम राशि की फाइलें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डीपीआई, रायपुर भेजने का कार्य सौंपा गया था। जब उन्होंने अरुण दुबे से संपर्क किया, तो उसने प्रति स्कूल फाइल के बदले रिश्वत की मांग की।
पटेल रिश्वत नहीं देना चाहते थे, बल्कि दुबे को रंगे हाथों पकड़वाना चाहते थे। एसीबी ने जांच के बाद 25 अक्टूबर 2024 को एक ट्रैप लगाकर अरुण दुबे को 50,000 रुपये की पहली किस्त लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी ने आरोपी पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
आईआईटी भिलाई के 7 छात्रों को मिला गोल्ड मेडल, देखें तस्वीरें
दुर्ग : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुआई.आई.टी. भिलाई पहुंची। आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।
राष्ट्रपति के हाथों सात छात्र गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए। दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। 2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल है। 2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आई.आई.टी. भिलाई पहुंची
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मुआई.आई.टी. भिलाई पहुंची
आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में हुई शामिल
राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी साथ हैं उपस्थित
राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हो रहा है दीक्षांत समारोह
राष्ट्रपति के हाथों सात छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी
2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल है
2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल है
10 माह पहले जो विश्वास जनता ने भाजपा पर जताया था वह विश्वास कायम है : सुनील सोनी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित हजारों कार्यकर्ताओं व जनता के साथ भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर से रैली निकाल के कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर नामांकन रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुनील सोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पूर्व सांसद, रायपुर नगर निगम के महापौर-सभापति रहे, और विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय तक रायपुर की सेवा कार्य किया है। ऐसे लोकप्रिय सोनी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में 35 साल से लगातार भारतीय जनता पार्टी जीतती रही है। यह अपराजेय योद्धा बृजमोहन अग्रवाल का क्षेत्र है। आज भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, केंद्र में संसद सदस्य बनाकर भेज दिया है। इसलिए सुनील सोनी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर चुनाव के मैदान में उतारा है। उनको आशीर्वाद देकर विजयी बनाना है। कांग्रेस के 5 वर्षों के कुशासन को प्रदेश की जनता ने देखा है। भाजपा के सुशासन व विकास के सपने को दक्षिण में उतारने के लिए भाजपा को जीताना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितने दावे-पर-दावे करती रहे, आज इस नामांकन रैली और सभा में उमड़ा जनसमूह यह बता रहा है कि भाजपा रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी से रायपुर का प्रत्येक नागरिक सुपरिचित है। छात्र राजनीति से संसदीय राजनीति तक का सफर तय कर चुके सोनी ने रायपुर नगर निगम के सभापति व महापौर, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और फिर रायपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद के तौर पर विकास की इबारतें लिखी हैं। देव ने कहा कि सन् 1990 से सन् 2023 तक लगातार राजधानी की जनता-जनार्दन ने लगातार आठ विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और उत्तरोत्तर बढ़ते अंतर के साथ जीत का कीर्तिमान रचा है। साढ़े तीन दशक की इस अवधि में विकास के अनेक काम किए गए और आगे भी भाजपा विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जिस तेज गति से प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरा किया है, उससे जनता-जनार्दन का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार दृढ़ होता जा रहा है। देव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के विधायक कार्यकाल में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए उन कार्यों को और बेहतरीन गति प्रदान कर विकास की गंगा बहाने के लिए भाजपा और भाजपा प्रत्याशी सोनी के तत्पर रहने का भरोसा दिलाते हुए देव ने भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह दक्षिण विधानसभा का चुनाव एक-एक कार्यकर्ता के लिए बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। पिछले चुनाव में आप सभी के आशीर्वाद से बृजमोहन अग्रवाल ने जीत का रिकॉर्ड बनाया था और आज हम सभी को मिलकर उस लीड को बरकरार रखते हुए और अधिक मतों से भाजपा को विजयी बनाना है। साव ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार और तेज गति से विकास करने का काम कर रही है। साव ने कहा कि नामांकन रैली को देखकर कांग्रेसी घबरा रहे हैं। रायपुर दक्षिण के सभी लोगों से निवेदन है कि आइए हम सब मिलकर रिकॉर्ड तोड़े और रायपुर दक्षिण के सच्चे जन सेवक सुनील सोनी को रिकॉर्ड वोटों से जिताना है।
भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज रायपुर शहर का जो नया स्वरूप दिखाई देता है, उसकी नींव रखने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी हैं। अग्रवाल ने कहा कि 15 वर्ष के भाजपा शासन काल की बात करे जिसने 1 ₹ किलो चावल देकर जनता को भूख से निजात दिलवाया। मा नरेंद्र मोदी जी के 10 वर्ष के शासन में जनता के मकान, स्वास्थ्य, स्वच्छता आम जीवन को परिवर्तित करने वाले सारे कार्य हुए। या फिर विगत 10 माह के विष्णुदेव साय जी के कार्यकाल हो जहां पर महिलाओं, किसान, गरीबों, विद्यार्थियों सभी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाले व्यक्ति मूलक कार्य हुए । जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है। अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है।
जमीन नामांतरण की फाइल गायब, तहसीलदार सहित 3 पर एफआईआर, इस मामले में हाईकोर्ट ने दिया आदेश
बिलासपुर: हाईकोर्ट ने एक अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए बिलासपुर जिले के तत्कालीन अतिरिक्त तहसीलदार जयशंकर उरांव, रिटायर रीडर एनके पांडे और जमीन खरीदार सुरेन्द्र बहादुर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।
विवाद 2013-14 में पौंसरा की 2.15 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री का है। तब इस जमीन का नामांतरण तत्कालीन अतिरिक्त तहसीलदार जयशंकर उरांव के हस्ताक्षर से किया गया था। बाद में पेखन लाल शेंडे ने रजिस्ट्री और नामांतरण आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि मांगते हुए 31 अगस्त 2024 को तहसील कार्यालय में आवेदन दिया।
दस्तावेज न मिलने पर शेंडे ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, जिसके बाद कोर्ट ने तहसील को दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया था। तहसील कार्यालय की ओर से समय सीमा के बाद भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे परेशान होकर शेंडे ने अवमानना याचिका दायर की।
कोर्ट ने इसके जवाब में एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी, तहसीलदार अतुल वैष्णव और मुकेश देवांगन को नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने दस्तावेज की खोज के लिए समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने 24 अक्टूबर तक का समय दिया था। बावजूद इसके, दस्तावेज नहीं मिलने पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की।
करीब 15 दिनों तक दस्तावेजों की खोजबीन के बाद भी नामांतरण और रजिस्ट्री संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सका। तहसील अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि पूरे रिकॉर्ड गायब हैं, और रिटायर रीडर एनके पांडे की लापरवाही की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हाईकोर्ट ने इस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि गुमशुदा दस्तावेजों के लिए केवल रीडर को दोषी ठहराना सही नहीं है। नामांतरण आदेश पर तत्कालीन अतिरिक्त तहसीलदार जयशंकर उरांव (अब तहसीलदार) के हस्ताक्षर भी थे, जिससे उन्हें भी दोषी माना गया। कोर्ट ने तत्कालीन अतिरिक्त तहसीलदार उरांव, रीडर पांडे और जमीन खरीदार सुरेन्द्र बहादुर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।
BREAKING : शासकीय उचित मूल्य की दुकान में भारी अनियमितता, 8 दुकान निरस्त
कोरिया : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत बड़ेकलुआ (आईडी क्रमांक 532004034) भरदा (आईडी क्रमांक 532004029), गणेशपुर (आईडी 532004080), बारी (आईडी 532004032), इंदरपुर (आईडी 532004023), खँधौरा (आईडी 532004070), बड़ेसाल्ही (आईडी 532004050) एवं गढ़तर (आईडी 532004005) का पूर्व में आवंटित एजेंसियों द्वारा अनियमितता किये जाने या संचालन में असमर्थता व्यक्त करने के कारण निरस्त किया गया है।
उक्त 8 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु आदिम जाति सहकारी समिति/बहुउद्देशीय सहकारी समिति/ महिला स्व सहायता समूह/वन सुरक्षा समिति/ ग्राम पंचायत एवं अन्य समितियों से 11 नवम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये गये हैं। सहकारी समितियों एवं महिला एवं स्व सहायता समूहों का पंजीयन न्यूनतम तीन माह पूर्व का होना अनिवार्य है।निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
मोबाइल नहीं मिलने पर 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, सदमें में परिजन
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला खबर सामने आय है, यहां 16 साल के छात्र ने महज इसलिए जहर सेवन कर अपनी जान दे दी क्योंकि, उनके घर वाले ने उन्हें मोबाइल फोन नहीं दिलाए…जी हाँ यह पूरा मामला बालोद जिला के तरौद गांव का जहां भुवनेश्वर कोसरे नामक छात्र जो कक्षा 12 वी में पढ़ाई करता था, गरीब परिवार से ताल्लुक था. इस बीच छात्र ने तत्काल मोबाइल फोन दिलवाने का जिद्द पकड़े हुए थे. इसके साथ मृतक ने अपने घर वाले को भाग जाने मर जाने डबल खर्च में डालने की धमकियां दिया था.
घर वाले ने दो तीन दिन में मोबाइल दिलवाने की बात कही लेकिन छात्र ने तत्काल दिलाने की जिद्द में अड़ गया था. वही मोबाइल नहीं मिला तो छात्र ने स्कूल ड्रेस पहनकर गांव के नहर पुलिया के पास चला गया थोड़ा देर बाद अपने दोस्त को कहा कि फोन लगाकर बता दो जहर सेवन कर लिया हूँ, सूचना मिलते ही परिजन तत्काल इलाज के लिए धमतरी बठेना हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई. युवक की मौत से परिजन सदमें में है.
बता दें लगातार मोबाइल फोन गेम पर छात्र छात्रा अपनी जान गंवा रहा है. हाल ही में जिले से एक बालक भी पबजी गेम खेलने को लेकर अपनी जान दे दी थी, इधर एक्सपर्ट ने इसके पीछे का कारण एक दूसरे से कंपेयर व परिजन मिल जुलकर खुले तौर से अपनी समस्या को नहीं रखते कही न कही ये सब कारण ही आज आत्महत्या करने का कारण बनी हुई है. बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गए है.
छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली की मौत और कई घायल
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के बुर्कलंका इलाके में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मौके से हथियार और शव भी बरामद कर लिया गया है। वहीं, एसपी किरण चौहान का कहना है कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों की ओर से सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। गुरुवार को पुलिस को नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद DRG और CRPF की संयुक्त टीम को सर्चिंग अभियान के लिये इलाके में रवाना किया गया था। सर्चिंग अभियान के दौरान कंगालतोंग के जंगल में DRG की टीम और बस्तर फाइटर टीम के साथ तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि जैसे ही जवान नक्सलियों की उपस्थिति वाले इलाके में पहुंचे, उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है, जबकि कई माओवादियों को गोली लगने की जानकारी मिली है। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुआ है। वहीं बाकी नक्सली पहाड़ और जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे
दूसरी ओर सुकमा में ही नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। एक की धारदार हथियार से गला रेत कर उसके शव को गांव के पास फेंक दिया। जबकि दूसरे ग्रामीण को फांसी से लटका दिया। मामला कोंटा और किस्टाराम थाना क्षेत्र का है।
सुकमा में ही एक नक्सली दंपती समेत 6 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि सरेंडर्ड नक्सली दंपती पर 10 लाख और दो नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का इनाम था। दो पुरुष नक्सलियों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित था। सभी ने SP के सामने हथियार डाले हैं। सभी कई बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, त्योहार के मद्देनजर रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट
बिलासपुर : त्योहार के समय अपने परिवार से दूर रहने वाले लोग त्योहार मनाने अपने घर लौटते हैं ऐसे में देखा जाता है की ट्रेन में अतिरिक्त भीड़ देखने को मिलती है. जिसे देखते हुए भारतीय रेलवे के द्वारा इस बार देशभर में दीपावली छठ पूजा के लिए लगभग 7000 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी कर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है जो बिहार और यूपी के लिए चलेगी रेल प्रशासन को उम्मीद है कि इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को उनके निर्धारित स्थान तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, लेकिन दूसरी ओर रेलवे के द्वारा साप्ताहिक ट्रेनों को रद्द कराया जा रहा है, जिससे इन त्योहारों के समय यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
साप्ताहिक ट्रेनों को रद्द करने की वजह से पुण्य यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गई है जो पिछले काफी समय से इन ट्रेनों मैं अपना टिकट बुक करा कर रखे हुए थे लेकिन रेलवे का मानना है कि स्पेशल ट्रेन के माध्यम से वह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है इन स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रेलवे के द्वारा बड़ी संख्या में यात्रियों को भीड़ से बचने की कोशिश कर रहा है.
देवेंद्र यादव पर हाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना...जानिए क्या है पूरा मामला
बिलासपुर:-जेल में बंद कांग्रेस से भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच, हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी देवेंद्र यादव को राहत नहीं मिली है। दरअसल, चुनाव याचिका पर तीन मौके देने के बाद भी विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से जवाब नहीं दिया जा सका है। 24 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान एक बार फिर से समय की मांग करने पर हाई कोर्ट ने विधायक यादव पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाया हैं।
बता दें कि विधानसभा चुनाव में भिलाई नगर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने चुनाव जीता था। पराजित प्रत्याशी भाजपा के प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने हाई कोर्ट में चुनाव याचिका लगाई। इसमें चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को प्रभावित करने, सत्ता का दुरुपयोग और आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग की गई हैं।
इसके साथ ही 21 अगस्त को प्रेम प्रकाश पाण्डेय की तरफ से तीन अंतरिम आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसका जवाब देने के लिए यादव की तरफ से समय की मांग की गई। तीन मौके देने के बाद भी अब तक जवाब नहीं दिया जा सका है। उनकी तरफ से गुरुवार को बताया गया कि जेल में होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। बता दें कि अभी देवेंद्र यादव रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।
महतारी सदन से महिलाओं को मिलेगा सुविधाजनक स्थान : राजस्व मंत्री वर्मा
महतारी सदन में अहाता निर्माण व दो क्रिकेट क्लब को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों के लिए ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम बेमेतरा में 16 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 90 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों क़ा भी लोकार्पण किया।
कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत बेमेतरा में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों के लिए सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन बनने से अब महिलाओं को बैठक आदि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में 30 महतारी सदन स्वीकृत किए गए हैं। इस महतारी सदन को और भी सजाना संवरना है। मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।
राजस्व मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम में 90 लाख रूपए के जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें 3 टंकी निर्माण, भगत सिंह तालाब में पचरी निर्माण, खोरसी नाला में दो स्थानों पर पचरी निर्माण, रंगमंच निर्माण, दो सामुदायिक भवन, प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण, चेक डेम निर्माण, सार्वजानिक शौचालय, गौठान शामिल है। गौरतलब है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों के लिए तैयार किया गया यह पहला महतारी सदन है। जिला प्रशासन द्वारा इसके निर्माण कार्य के लिए डीएमएफ मद से 16 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।
कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद सदस्य प्रमिला चेलक, जनपद सभापति शिवशंकर शर्मा, सरपंच सुनीता साहु सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित थे।
राज्य सरकार का बड़ा एक्शन, प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म होने से पहले ही रजिस्ट्रार को हटाया, इन्हे मिली जिम्मेदारी.....
बस्तर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल सचिव अभिषेक वाजपेयी को हटा कर डॉ. राजेश लालवानी को रजिस्ट्रार बना दिया गया। लालवानी अभिषेक वाजपेयी की जगह पर अब पदभार संभालेंगे।
अभिषेक वाजपेयी को शासन ने प्रतिनियुक्ति पर विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया था। वे धरमपुरा काकतीय पीजी कालेज से विवि में प्रतिनियुक्ति पर आए हुए थे। अभिषक वाजपेयी के कार्यकाल की प्रमुख उपलिब्धयों में विवि को मल्टी डिसिप्लनरी यूनिवर्सिटी के साथ ही साथ दीक्षांत करवाना भी शामिल है। इससे पहले भी डॉ. वीके पाठक को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही विवि से हटना पड़ा था। एनईपी लागू होने व इन दिनों विश्वविद्यालय में अतिथि प्राध्यापकों की भर्ती जारी होने के बीच वाजपेयी को हटाने से विवि के कामकाज पर बड़ा असर पड़ना स्वाभाविक है।
राजेश लालवानी राज्य प्रशासनिक सेवा से चयनित होकर इस पद पर आसीन हो रहे हैं। इससे पहले वे बीआईटी में अध्यापन कार्य में संलग्न रहे हैं। विवि प्रबंधन इसे रुटीन कार्रवाई मान रहा है।
नक्सल प्रभावित सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों के ईनामी हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर
SUKMA :- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की बढ़ती कार्रवाई और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। वहीं आज सुकमा जिले सक्रिय एक नक्सली दंपत्ति सहित 06 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया हैं। नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का यह कदम “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर उठाया हैं।
आपको बता दे आत्मसमर्पित नक्सली दंपत्ति पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि 01 महिला और 01 पुरूष नक्सली पर 05-05 लाख रुपये का और 02 पुरूष नक्सलियों पर 02-02 लाख रुपये का इनाम था. कुल मिलाकर इन नक्सलियों पर 24 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थीं।
नक्सलियों को आत्मससमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी, विशेष आसूचना शाखा सुकमा और रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोंटा एवं 02, 50 वाहिनी सीआरपीएफ को सफलता मिली हैं।
BREAKING: यहां बड़ी लापरवाही, कलेक्टर ने की कार्रवाई, पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, आदेश जारी, जानें मामला..!!
बिलासपुर। सीमांकन रिपोर्ट में गड़बड़ी के आरोप में पटवारी को निलंबित किया गया है। बेलगहना तहसील के ग्राम डाडबछाली के पटवारी रामनरेश बागड़ी को अपनी पूर्व पदस्थापना के ग्राम मटसगरा में सीमांकन में की गई गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा ने आज निलंबन आदेश जारी किया।
एसडीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील बेलगहना जिला बिलासपुर अन्तर्गत पटवारी हल्का नम्बर 03 ग्राम डाड़बछाली में पदस्थ पटवारी रामनरेश बागड़ी द्वारा ग्राम मटसगरा तहसील कोटा के स्थापना के दौरान सुरेश कुमार पिता फूलसिंह मरावी के स्वामित्व की भूमि खसरा नम्बर 285/1, 37/1, 37/2 रकबा 0.591 हे. 0.251 हे. 0.182 हे. के सीमांकन पर दिनांक 11-4-2017 को पंचनामा / स्थल जांच में जनकराम पिता चमरू सिंह द्वारा सुरेश कुमार की भूमि पर किसी भी कब्जे को नहीं बताया गया है परन्तु दूसरी ओर अन्य दिनांक 20-4-2017 को तहसीलदार कोटा को प्रेषित सीमांकन प्रतिवेदन में स्वयं हस्ताक्षरित रिपोर्ट में जनकराम द्वारा सुरेश कुमार की भूमि 285/1 रकबा 0.591 हे. के अंश भाग 0.35 एकड़ पर कब्जा बताया गया है। जिससे स्पष्ट है कि रामनरेश बागड़ी, पटवारी द्वारा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 128-129 में दिये निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में निहित प्रावधानों के प्रतिकूल है। अतः अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर द्वारा रामनरेश बागड़ी पटवारी को निलम्बित कर विभागीय जांच प्रस्तावित करने के निर्देश दिये गये है।
अतएव एतद् द्वारा रामनरेश बागड़ी, पटवारी के उक्तानुसार उनके कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल पाये जाने से तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है तथा मुख्यालय तहसील कार्यालय बेलगहना जिला बिलासपुर (छ०ग०) निर्धारित किया जाता है। अमित पाण्डेय पटवारी (पटवारी हल्का नं. 43 सोनसाय नवागाँव ) तहसील बेलगहना को पटवारी हल्का नम्बर 03 ग्राम डाड़बछाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 में निहित प्रावधानों के तहत रामनरेश बागड़ी, पटवारी के विरूद्ध विभागीय जांच भी संस्थित किया जाता है तथा जांच अधिकारी अभिषेक राठौर, तहसीलदार बेलगहना जिला बिलासपुर को नियुक्त किया जाता है।
चक्रवात दाना के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 8 जिलों में अलर्ट, तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान
रायपुर: छत्तीसगढ़ में दाना चक्रवाती तूफान का असर दिखेगा। जिसके कारण प्रदेश में अगले 3-4 दिन बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश में हल्की सी मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान है। वहीं 25 -26 अक्टूबर को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 40 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंचने का पूर्वानुमान है।
छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में आज यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में शुक्रवार 25 अक्टूबर को यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़- बिलाईगढ़, महासमुंद और गरियाबंद शामिल है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। अगले 3 दिन बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
25 अक्टूबर_ सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिले।
26 अक्टूबर_ बिलासपुर, रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिले ।
27 अक्टूबर_ रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग।
चक्रवाती तूफान ने रोकी ट्रेन
पुरी की 4 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
चक्रवर्ती तूफान दाना का प्रभाव उत्तरी ओडिशा की ओर अधिक बताया जा रहा है। इस वजह से रेलवे ने 24 नवंबर को पुरी आने व जाने वाली 4 ट्रेनों को रद्द किया है। वर्तमान में जिन ट्रेनों को रद्द नहीं किया है, उनमें सीटों की बुकिंग हो चुकी है। बोगी बढ़ाने से ही राहत मिल सकती है।
यह ट्रेन रहेगी रद्द
12844 अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
22865 एलटीटी पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
18426 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
09060 ब्रहमपुर सूरत एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
20824 अजमेर पुरी एक्सप्रेस दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी
रायपुर की जनता से है भाजपा का पारिवारिक नाता - विष्णु देव साय
रायपुर। कल रात मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम साय ने सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई और जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। श्री साय ने सुनील सोनी के साथ चुनावी चर्चा की।
विष्णु देव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों को जो गारंटी दी गई है, उसमें के सभी वादों को हमारी सरकार द्वारा वचनबद्ध होकर पूर्ण किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को लेकर हमारे कार्यकर्ता रायपुर दक्षिण की जनता के बीच जाएंगे और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा को जिताने का आग्रह करेंगे। हमारी सरकार प्रदेश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है, जो सबके हित के लिए निरंतर कार्य करती है। हमारा लक्ष्य रायपुर दक्षिण के रण को प्रचंड मतों से जीतना है और हर बार की तरह यहाँ की जनता अपना आशीर्वाद पुनः भाजपा को ही देगी।
उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा तैंतीस वर्षों से भाजपा का अभेद्य गढ़ इसलिए है क्योंकि यहाँ की जनता का भाजपा से पारिवारिक नाता है। यह नाता ही इस चुनाव में सारे रिकॉर्ड तोड़ कर एक बार फिर कमल का परचम लहराएगा।
गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। कल राजधानी में विशाल नामांकन रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहेंगे।
आचार्य सरयूकान्त के कार्यों को आगे बढ़ाउंगा-बृजमोहन
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की गैंगस्टर की याचिका...
बिलासपुर। झारखंड का गैंगस्टर अमन साहू की चुनाव लड़ने की अनुमति वाली याचिका को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है। छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड हाईकोर्ट में भी यही याचिका दायर की गई है।
बुधवार को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में इस संबंध में याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अमन की याचिका को खारिज कर दिया है। अब गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में इसी तरह की एक याचिका पर सुवाई होगी।
गैंगस्टर अमन साहू ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर झारखंड के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अनुमति मांगी थी। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करने छूट देने की मांग अमन ने अपनी याचिका में की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अमन की याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि झारखंड के बड़कागांव विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तय की गई है।
अब झारखंड हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अमन व उसके गुर्गे की नजर अब झारखंड हाई कोर्ट के फैसले पर लगी है। गुरुवार को अमन के चुनाव लड़ने की अनुमति संबंधी याचिका पर सुनवाई होनी है।
इसलिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में दायर की याचिका
गैंगस्टर अमन साहू फिलहाली रायपुर पुलिस की रिमांड पर है। रंगदारी वसूलने और कारोबारी पर फायरिंग कराने का आरोप है। इसके लिए उसने गुर्गे भी भेजा था। इसके अलावा अन्य मामलों में भी रायपुर पुलिस अमन से पूछताछ कर रही है। 25 को पुलिस रिमांड खत्म हो रहा है। इसके बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट के फैसले के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
शिक्षक के खिलाफ FIR : कलेक्टर ने इस वजह से की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए प्राचार्य, शिक्षकों को शो-कॉज जारी, जाने क्या है पूरा मामला...!!
बलरामपुर। जिले में शिक्षक द्वारा बच्चों से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में कलेक्टर ने कलेक्टर संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। दोषी शिक्षक के खिलाफ राजपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दिया गया है। वहां के प्रिंसिपल को हटाने के साथ ही शिक्षकों को जो शो काज नोटिस जारी किया गया था, उसका जवाब आ चुका है। जल्द ही इस पूरे मामले में फाइल आगे बढ़ाकर मारपीट करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।
पूरे मामले में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने कहा कि तीन सदस्यीय जांच टीम बनायी गयी है। इस पूरे मामले में जांच शुरू हो गयी है। प्रारंभिक जांच में शिक्षक दोषी पाए गए है। जिसपर जल्द कार्यवाही होगी। बता दें कि 17 अक्टूबर को सेजस राजपुर में शिक्षक चंदन साह ने कक्षा आठवीं के करीब आठ बच्चों को बेरहमी से पीटा था।
पूरा मामला जिले के राजपुर विकासखंड के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का है। यह घटना 4 दिन पहले आखिरी पीरियड के दौरान हुई। जब स्कूल में पदस्थ चंदन नामक शिक्षक ने 10 बच्चों के साथ डंडे से बेरहमी से मारपीट की। बच्चों ने बताया कि वे छुट्टी के दौरान खेल रहे थे. इसी दौरान उनकी पॉकेट फट गई थी।
ब्रेकिंग : आंदोलन में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो शिक्षकों की हालत गंभीर, ऐसे हुए हादसे के शिकार
कांकेर। प्रदेशभर के शिक्षक आज अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे शिक्षकों के साथ सड़क हादसा हो गया। पंखांजूर से कांकेर जिला मुख्यालय जाते वक्त दुर्गुकोंदल थानाक्षेत्र के पुत्तरवाही के पास शिक्षकों की कार पेड़ से जा टकराई। इस घटना में 5 शिक्षकों के घायल होने की जानकारी मिली है। दो शिक्षकों की हालत ज्यादा गंभीर है।
दरअसल, प्रदेश के शिक्षकों में संविलियन के बाद उनकी वर्षो की पुरानी सेवा को शून्य किये जाने से बड़ी नाराज़गी है। इसके कारण उन्हें कर्मचारियों को मिलने वाले त्रिस्तरीय क्रमोन्नति/ समयमान वेतनमान से वंचित होना पड़ रहा है। OPS में पूर्ण पेंशन नहीं मिल पायेगा, ग्रेज्युटी, कैशलीव जैसी सुविधाओं में भी आंशिक लाभ ही मिल पायेगा, क्योंकि इन सबका पूर्ण लाभ लेने के लिए निर्धारित समयावधि की सेवा आवश्यक होती है. पुरानी सेवा गणना नहीं होने से कई तरह की वेतन विसंगतियां भी शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतनमान में आई है। शिक्षकों का कहना है कि वेतन विसंगति को दूर करने की बात मोदी गारंटी में वर्तमान सरकार ने खुद अपने संकल्प पत्र में लिखा है। ऐसे में अपनी इन्ही मांगो को लेकर प्रदेश के 1 लाख 80 हजार शिक्षक आज 24 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें, संविलियन आंदोलन के बाद यह पहला आंदोलन होगा, जिसमें सभी प्रमुख शिक्षक संगठन एक साथ एक मंच पर आकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन कर रहे हैं।
नौकरी के नाम पर रुपये देने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई..
बिलासपुर : नौकरी लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों से हाई कोर्ट भी चिंतित नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल बीपी वर्मा ने एक बार फिर प्रदेशवासियों से अपील की है और सावधानी बरतने की हिदायत भी दी है।
रजिस्ट्रार जनरल ने कहा है कि नौकरी लगाने के नाम पर किसी भी तरह के प्रलोभन में ना आए और ना ही किसी को राशि ही दें। नौकरी के नाम पर राशि देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
रजिस्ट्रार जनरल बीपी वर्मा ने जारी प्रपत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को आम सूचना जारी करते हुए आमजनों को सूचित किया गया था कि न्यायालयों में नियुक्ति के संबंध में किसी भी तरह के आश्वासन तथा प्रलोभन में आने से बचें, अन्यथा वे आपराधिक अभियोजन के लिए उत्तरदायी ठहराये जायेंगे।
रजिस्ट्रार जनरल ने जारी प्रपत्र में लिखा है कि आम सूचना जारी करने के बावजूद भी यह देखा जा रहा है कि कुछ धोखेबाज व्यक्तियों द्वारा इस तरह के कृत्य किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
लिहाजा आमजन तथा सभी संबंधितों को पुनः सलाह दी जाती है कि छत्तीसगढ हाई कोर्ट बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला न्यायालयों तथा न्यायिक व्यवस्था से संबंधित अन्य संस्थानों में उम्मीदवारों को नियुक्ति दिलाने का प्रलोभन देने तथा इस तरह के कोई भी कृत्य करने से बचें।
आरजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि नौकरी के नाम पर धन राशि देने वाला कोई भी व्यक्ति जो उपरोक्त कृत्य में संलिप्त पाया जाता है तो वह आपराधिक अभियोजन की कार्यवाही के लिये उत्तरदायी ठहराया जाएगा। इसी प्रकार जो व्यक्ति ऐसे प्रलोभन, आश्वासन को स्वीकार करता है, उसे भी आपराधिक अभियोजन के लिये उत्तरदायी ठहराया जाएगा।
नौकरी लगाने के एवज में रुपये एठनें वालों की लगातार शिकायत मिल रही है। नौकरी के लालच व झांसे में आकर अपने जीवनभर की गाढ़ी कमाई लुटा देते हैं। नौकरी नहीं मिलती या फिर फर्जीवाड़े का शिकार होने की भनक लगते ही पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराते हैं,तब तक बहुत विलंब हो जाता है। फर्जीवाड़ा करने वाला अपने मकसद में कामयाब हो जाता है।

CG - रजिस्ट्री प्रकिया हुई और अधिक पारदर्शी : अब नहीं हो सकेगी संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी, इस ऐप से घर बैठे करा सकेंगे रजिस्ट्री
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर ‘सुगम ऐप’ का शुभारंभ किया गया है। इस एप के शुरू होने से अब संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी। वहीं लोग घर बैठे अपनी जमीन की रजिस्ट्री करा सकेंगे। इस ऐप को 21 अक्टूबर से लागू किया गया है, जिसके बाद से राज्य में 1200 से अधिक रजिस्ट्री की जा चुकी है।
महानिरीक्षक पंजीयन विभाग की ओर से सभी मुख्य जिला पंजीयकों और उप पंजीयकों के लिए एक आदेश जारी कर कहा गया है कि एनजीडीआरएस सिस्टम के सिटीजन लॉगिन से ऑनलाइन रजिस्ट्री होने के बाद विक्रीशुदा संपत्ति की तीन दिशाओं से तीन फोटो जमीन मालिक के साथ अक्षांश और देशांतर की जानकारी समेत अपलोड करना है। ऑनलाइन अपलोड होते ही नामांतरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इससे ये भी साबित हो जाएगा कि वर्तमान में जमीन का मालिक कौन है। अभी तक जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण तुरंत नहीं होने की वजह से एक जमीन की रजिस्ट्री कई बार हो जाती है, इसलिए दावा किया जा रहा है कि इस तरह का फर्जीवाड़ा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
सुगम ऐप में पक्षकार को रजिस्ट्री के प्रकिया के दौरान अपना मोबाइल लेकर उस जगह में जाना होगा, जिस स्थान की रजिस्ट्री किया जा रहा है। उस स्थान में जाकर सुगम ऐप खोलकर ऐप में निर्देशित तीन कोणों अर्थात् सम्पत्ति के सामने, दाएं और बाएं से उस स्थान का फोटो लेना होगा। वह फोटो स्वतः ही रजिस्ट्रार के माड्यूल में ट्रांसफर हो जाएगा। उस स्थान की भौगोलिक स्थिति अर्थात् अक्षांश व देशांतर की स्थिति रजिस्ट्री पेपर में फोटो के साथ दर्ज हो जाएगी। इस प्रकार संपत्ति की वास्तविक भौगोलिक स्थिति का निर्देशांक रजिस्ट्री पेपर में स्थायी रूप से अंकित रहेगा, जिससे पक्षकार कभी भी उस स्थान पर जाकर संपत्ति की पहचान कर सकता है।
’सुगम ऐप’ के माध्यम से सरकार को राजस्व नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को भी नियंत्रित किया जाएगा। सुगम ऐप द्वारा इस प्रकार की घटनाओं पर विराम लगेगा। सुगम ऐप से संपत्ति की वास्तविक संरचना के संबंध में ज्ञात हो सकेगा, जिससे भवन, रोड, फैक्ट्री आदि संरचनाओं को छुपाया नहीं जा सकेगा। इसके कारण सरकार को होने वाले राजस्व अपवंचन को रोका जा सकेगा। इससे ऐसी घटनाओं के पता चलने के बाद पक्षकार रजिस्ट्री के बाद होने वाले परेशानियों से मुक्त हो सकेंगे।
सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित बहुउद्देशीय कार्यक्रम चेतना के चौथे चरण हुआ शुभारंभ , अब नशे पर होगा प्रहार*
BREAKING : रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू, सहयोगी भी गिरफ्तार
कांकेर : धुर नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमार कार्रवाई की है, जगदलपुर से आई टीम ने आमाबेड़ा के तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लिपिक दफ्तर के बाहर फूफ गांव मार्ग में पीड़ित को बुलाकर रिश्वत ले रहा था, तभी 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहे कर्मचारी पुरूषोतम सिंह गौतम को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि सर्पदंश मुआवजा राशि भुगतान के एवज में आमाबेड़ा (कांकेर) तहसील का बाबूरिश्वत ले रहा था। जिसे एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी अमर सिंह हुपेण्डी, ग्राम अर्रा, तहसील आमाबेड़ा, जिला-कांकेर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि उनके चचेरे भाई राधेश्याम हुपेण्डी की सर्पदंश से मृत्यु पश्चात् शासन से मिलने वाली 4 लाख मुआवजा राशि की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में आमाबेड़ा जिला-कांकरे तहसील कार्यालय का बाबू परमेश्वर गौतम ने 25,000 रु० रूपये रिश्वत की मांग की है। इसमें से से 4,000 रू0 पहले ही ले लिया गया है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था अपितु आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।
शिकायत सत्यापन के पश्चात् आज दिनांक 23.10.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी परमेश्वर गौतम को प्रार्थी से अगली किश्त के रूप में 10,000 रु० रिश्वत अपने सहयोगी रेखचंद यादव के माध्यम से लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।
