प्रदेश

CG: नक्सलियों ने मासूमों को बनाया ढाल, मुठभेड़ में 4 नाबालिगों को भी लगी गोली, सभी का उपचार जारी.....

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 40 लाख के 8 वर्दीधारी माओवादी मारे थे। इस घटना में 4 नाबालिग को भी गोलियां लगी है, जिससे चारों नाबालिग घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि 12 दिसम्बर को अबूझमाड़ के कलहाज़ा और डोंडरबेड़ा के जंगल पहाड़ में माओवादी और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 05 पुरुष व 2 महिला को मार गिराया गया. हथियार भी बरामद किया गया। इस मुठभेड़ में जवानों को ओडिशा स्टेट कमेटी सदस्य कार्तिक उर्फ दसरू का शव बरामद हुआ। उसके ऊपर 25 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। आईजी ने बताया कि नक्सल संगठन के मिलिशिया और ग्राम रक्षादल द्वारा वरिष्ठ नक्सल कैडर कार्तिक की जान बचाने के लिए माओवादियों ने नाबालिग और ग्रामीणों को मानव ढाल के रूप में उपयोग किया। साथ ही बताया कि माओवादियों द्वारा ग्रामीणों को सामान ढोने के लिए रखा गया था। मुठभेड़ के दौरान माओवादी इन्ही ग्रामीणों की आड़ लेकर जवानों पर फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग में 4 ग्रामीण घायल होने की सूचना मिली है। घायल ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। आईजी ने बताया कि इस मुठभेड़ में अन्य माओवादियों के घायल होने की सूचना मिली है, जिनका इलाज जंगल में जारी है। 

वहीं इस मुठभेड़ को लेकर माओवादी संगठन के माड़ डिवीजन कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि 11 दिसम्बर की सुबह 11 बजे लेकावेडा के पेंदा खेती में ग्रामीण आदिवासी काम कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेरकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 5 ग्रामीण मारे गए। वहीं कुम्मम में PLGA की एक छोटी पेशेंट टीम मौजूद रही, जिसमें बीमारी की अवस्था में बिना हथियार के निहत्थे रहे कार्तिक उर्फ दशरू को जिंदा पकड़कर पुलिस द्वारा मारने का आरोप लगाया है। 

 
और पढ़ें ...

एसपी ने किया 186 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें आदेश...

 अंबिकापुर :- सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बड़ी संख्या में उपनिक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्ष का किया तबादला

और पढ़ें ...

Transfer : हाईकोर्ट ने कई सिविल जजों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिविल जजों के तबादला और प्रमोशन का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में रायगढ़ के डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज संतोष कुमार आदित्य को बिलासपुर जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का डायरेक्टर बनाया गया हैं। जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सिराजुद्दीन कुरैशी को बिलासपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

5 सेशन जजों के तबादले

कुल 5 सेशन जजों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 40 सिविल जजों का ट्रांसफर भी कर दिया गया है। 42 सीनियर सिविल जज जो सीजेएम रैंक के थे, उन्हें प्रमोट कर डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज बनाया गया है। प्रमोशन के साथ इनका तबादला भी कर दिया गया है।

 

और पढ़ें ...

BIG ACCIDENT : साईन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त घायल

कोरबा : जिले के दर्री थानांतर्गत बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। एनटीपीसी जवाहर गेट के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे के दौरान बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र की मौत हो गई. जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का दौर जारी है। मंगलवार की रात करीब दस बजे दर्री थानांतर्गत एनटीपीसी जवाहर गेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी साईन बोर्ड से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था, कि बाइक साईन बोर्ड के भीतर घुस गई। हादसे के दौरान बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र ईश्वर वैष्णव का सिर फट गया, अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं उसका साथ गंभीर रुप से घायल हो गया, सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। दोनों अयोध्यापुरी के निवासी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

BREAKING: ट्रक और ट्रेलर में हुई जबरदस्त भिडंत, हादसे में 2 की मौत, देखें खौफनाक मंजर

कोरबा : कोरबा जिला हादसों की नगरी बन चुका है,जहां रोजाना हादसे हो रहे हैं और इस हादसे में बेकसूर लोगों की जानें जा रही है। पाली थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुमरकछार के पास ट्रक और ट्रेलर के मध्य जबरदस्त भिडंत हाग गई।

हादसे में ट्रेलर सवार चालक और परिचालक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हुआ। ट्रेलर में फंसे दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

कोरबा में पाली थानांतर्गत बुधवार की तड़के पांच बजे जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डुमरकछार के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे के दौरान ट्रेलर सवार चालक और परिचालक की मौत पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है,कि दोनों ही वाहन के चालक बिलासपुर की तरफ जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। वाहन की तेज गति को हादसे की वजह बताई जा रही है। यह बात भी सामने आई है, कि ओवरटेक करने के चक्कर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। दोनों मृतक आपस में भाई थे। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है,जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हादसे दौरान दोनों की लाश ट्रेलर में घंटो फंसी रही जिन्हें काफी मशक्कत के बाद क्रेेन और कटर के माध्यम से बाहर निकाला गया।

और पढ़ें ...

CG: अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई जारी, 14 वाहन जप्त

बिलासपुर : अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर के आदेश पर खनिज विभाग और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

टीम ने सिरगिट्टी, चकरभाठा, बोदरी, पचपेड़ी, जोंधरा, मस्तूरी और अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की। इस दौरान अवैध खनिज परिवहन करने पर 14 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। इनमें अवैध रेत परिवहन के 8, डोलोमाइट के 1, गिट्टी के 4 और मुरूम व मिट्टी के 1 मामला शामिल है। सभी वाहनों को थाना चकरभाठा, थाना पचपेड़ी और खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की ओर से यह कार्रवाई लगातार जारी है। इसके साथ ही वन विभाग भी अपने क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के मामलों में कार्रवाई कर रहा है।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

बलरामपुर : आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के द्वारा आम निर्वाचन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न दायित्वों के लिए ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विगत दिवस प्रथम चरण में 16 दिसम्बर 2024 को कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।

इस दौरान प्रशिक्षण में एडीपीओ मनोहर लाल जयसवाल, जिला मिशन समन्वयक रामप्रकाश जयसवाल,  तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा, व्याख्याता अंजू गुप्ता अनुपस्थित थे। जिसके लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) शशि चौधरी के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए  है।

 
और पढ़ें ...

विधान सभा के रजत जयंती वर्ष में ‘स्मृतियां’ छायाचित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ विधान सभा के ‘‘रजत जयंती वर्ष’’ के उपलक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आज विधान सभा परिसर में ‘‘स्मृतियां’’ छायाचित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

प्रदर्शनी के शुभारंभ के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रियों एवं विधायकों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसकी सराहना की। इस अवसर पर विधानसभा सचिव  दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे ।

छायाचित्र प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ विधानसभा की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के 25 वर्षों के ऐतिहासिक सफर के महत्वपूर्ण अवसर के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। छायाचित्रों की इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ विधान सभा के आरंभ से लेकर वर्तमान तक विशिष्ट अतिथियों के छत्तीसगढ़ विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों में आगमन एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष भर विधान सभा परिसर में लगी रहेगी। प्रदर्शनी स्थल पर नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधान सभा भवन के ‘‘मॉडल’’ को भी प्रदर्शित किया गया है।

और पढ़ें ...

Breaking: ACB की बड़ी कार्रवाई, तहसील कार्यालय में कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पिथौरा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में आज महासमुंद जिले में ACB ने तहसील कार्यालय में छापा मारा. इस दौरान कानूनगो अधिकारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला पिथौरा तहसील कार्यालय का है. इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय समेत प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजू चौहान की शिकायत पर ACB की टीम ने कार्रवाई की है. शिकायत में कानूनगो अधिकारी माईकल पीटर द्वारा काम के बदले रिश्वत मांगने की बात कही गई थी. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ACB ने पिथौरा तहसील कार्यालय में छापा मारा और माईकल पीटर को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया. एसीबी के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और रिश्वरखोर अधिकारी से पूछताछ की जा रही है.

और पढ़ें ...

CG - बैंक के चार अफसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस बड़े कांड की वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला...!!

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में स्टेट बैंक आफ इंडिया में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा कबीरधाम में हुआ है, जिसके बाद अब अन्य बैंकों में भी जांच शुरू हो सकती है। अधिकारियों पर आरोप है कि, वे बंद पड़े खातों को दोबारा एक्टिवेट करके लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। खाताधारकों के परिजनों को जब इस फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।   

बताया जा रहा है कि बोड़ला SBI बैंक के चार अधिकारी ब्रांच में संचालित मृतकों के सालों से बंद पड़े हुए खातों को फर्जी तौर तरीके से एक्टिवेट किया था। यही नहीं मृतकों के खातों से लाखों रुपये की हेराफिरी भी की गई है। वहीं खाताधारकों के रिश्तेदार सालो बाद बैंक गए तब उन्हें फर्जीवाड़ा का पता चला कि, उनके परिजन के खातों की राशि निकाल ली गई है। मामले की भनक जब परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि, जो बैंक खाता सालों से बंद पड़े रहते हैं उसकी राशि आरबीआई के पास चली जाती थी। जिसे बैंक के अधिकारी चालाकी से खाते को पुनः एक्टिव कर उसमें की राशि आहरण कर लेते थे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तुरंत SBI बैंक के चार अधिकारियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। आज 17 दिसंबर 2024 को आरोपी संजय प्रकाश जरीके, सूरज शर्मा, निशांत कुमार और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 
और पढ़ें ...

CG - हैवानियत की हदे पार : दरिंदे ने पहले लड़की को मुंह पर काटा, मारी जोरदार ईंट, फिर किया ये खौफनाक कांड

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक दरिंदें ने अपनी हवस की प्यास बुझाने के लिए पहले युवती के मुंह पर काटा। उसके बाद उसे पर ईंट से हमला किया। फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित युवती जैसे-तैसे पुलिस थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवती किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

24 साल की युवती ने बताया, मैं यहां किराए से रहती हूं। 14 दिसंबर की शाम को मैं दैनिक कर्म करने गई थी। इस दौरान बिहारी नाम का शख्स पीछे से आ गया। उसने जबरदस्ती मेरा हाथ पकड़ा। वह मुझे घसीटकर खाली जगह ले गया। मैंने जब चिल्लाने की कोशिश की तो उसने मेरे चेहरे पर काटा। उसने मुझे ईंट से पीटा। इसके बाद उसने मेरा रेप किया। रेप के बाद बिहारी मुझे वहीं फेंककर भाग गया। मैं जैसे-तैसे अपने कमरे पर पहुंची। 

पुलिस ने युवती की शिकायत पर अपराध क्रमांक 743/24 धारा 64(1), 115(2) बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। इस दौरान पता चला कि आरोपी पर अपराध सिद्ध हो रहा है। पुलिस ने तत्काल आरोपी की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में रिश्ते शर्मसार : बड़े पिता ने 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

 सरगुजा. रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 साल की मासूम के साथ बड़े पिता ने हैवानियत की सारी हदे पार कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, काम की तलाश में शहर से बाहर गए पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को रिश्ते में लगने वाले बड़े भाई के घर छोड़ कर गए थे. इधर बड़े भाई ने रिश्ते को शर्मसार कर रिश्ते में बेटी लगने वाली 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

दो दिन के बाद जब मासूम के पिता अपनी बेटी को लेने बड़े भाई के घर पहुंचे तो मासूम ने रोते बिलखते अपने पिता को अपने साथ हुई आप बीती बताई. इसके बाद परिजनों ने गांधीनगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

CG : IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत, शरीर के उड़े चिथड़े

बस्तर। जिले में नक्सलियों की एक और नापाक करतूत सामने आयी है, यहां इंद्रावती नदी पार IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। धमाका इतना जोर का था कि ग्रामीण के पैर समेत अन्य अंगों के चिथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से IED प्लांट किया था, लेकिन चपेट में युवक आ गया। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर बसे कोशलनार-2 गांव है। सोमवार को इसी गांव का रहने वाला मनारू अकाली (35) पहाड़ की तरफ लकड़ी लेने के लिए गया हुआ था। लौटते समय एक पेड़ के नीचे ठहरने के लिए पहुंचा था, तभी धमाका हो गया। जब जोर का धमाका हुआ। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद धमाके की आवाज सुनकर जंगल-पहाड़ की तरफ मौजूद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही मौके से शव उठाकर गांव लेकर आए। यह मामला बीजापुर जिले का है, लेकिन सरहदी थाना दंतेवाड़ा जिले के बारसूर का है। बीजापुर ASP चंद्रकांत गवर्णा ने कहा कि, IED ब्लास्ट की जानकारी मिली है। ये नक्सलियों की कायराना करतूत है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...

CG : डिप्टी कलेक्टर की कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, सवार युवक की मौके पर मौत

बालोद: जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है है, यहां डौंडी थाना क्षेत्र अंतरगर्त मर्चुरी के पास डिप्टी कलेक्टर की कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय अलख राम के रूप में हुई, जो ग्राम बोगर, भानुप्रतापपुर का निवासी था। हादसा तब हुआ जब डौंडी विकासखंड के रहने वाले डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके जो बीजापुर में नियुक्त हैं। डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी से ड्राइवर आज उनके माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले गया था, जहां से वापस लौटते वक्त विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भयंकर था कि सार से टक्कर के बाद बाइक गाड़ी के सामने इंजिन के पास जाकर फंस गई थी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 
और पढ़ें ...

CG - नक्सलियों की कायराना हरकत, जंगल में लकड़ी बीनने गई ग्रामीण महिला आई IED की चपेट में, हुई मौत.....

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के में नक्सलियों की खौफनाक साजिश का असर देखने को मिला है। कौशलनार में नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी के विस्फोट होने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। वहीं एक पांच लाख की इनामी नक्सली और LOS कमांडर हड़मे ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। 

कौशलनार में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। घटना बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा इलाके की है, जहां 35 वर्षीय मनारु अकाली लकड़ी बीनने के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गई। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव रॉय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह प्रेशर IED था, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

और पढ़ें ...

CG - सरकारी स्कूल की छत में सुबह-सुबह दिखा भयानक नजारा, स्थानीय लोगों को बुलानी पड़ी पुलिस, फिर जो हुआ......

आरंग। रायपुर में सरकारी स्कूल में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सरकारी स्कूल की छत पर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। स्थानीय लोगों ने आज सुबह जब स्कूल की छत में साड़ी के फंदे में युवक की लाश लटकते देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है। 

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक विक्रम खंडेलवाल, पिता गजानन खंडेलवाल (उम्र 32 वर्ष) रोजी मजदूरी का काम करता था। युवक अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहता था। विक्रम की 3 बेटी और 1 बेटा है। युवक नशे का आदि था और उसके अंदर चिड़चिड़ाहट भरी रहती थी। 

घटना की सूचना पर आरंग की पुलिस भी मौके पर पहुंची। टीम मृतक की पत्नी और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गांव के लोगों से भी युवक और उसके परिजनों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस सभी पहलू की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...