प्रदेश

CG : प्रयास आवासीय विद्यालय की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा की मौत, इलाज के लिए रायपुर लाते वक्त तोड़ा दम

कांकेर : जिला मुख्यालय में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां रायपुर ले जाते वक्त छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। वहीं पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाली छात्रा करिश्मा तबियत खराब होने की वजह से वह स्कूल नहीं गई थी, कल साेमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे छात्रा छत पर थी तभी अचानक वो नीचे आ गिरी, इस दौरान नीचे काम कर रहे मजदूरों ने देखा और स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर चोट को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया है, छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी थी।

गौरतलब है कि छात्रा छत से कैसे गिरी ये अब तक स्पष्ट नहीं है, संबंधित विभाग का कहना है कि छात्रा का पैर फिसलने से हादसा हुआ है, लेकिन छत की बाउंड्रीवाल 3 फिट ऊंची है ऐसे में पैर फिसलने से हादसा होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, फिलहाल अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे है। दूसरी तरफ हादसे के बाद छात्रा के सहपाठी सदमे में है, एक अन्य छात्रा घटना के बाद बेहोश हो गई थी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में 536 करोड़ 14 लाख की लागत वाले 1614 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया और कहा कि इससे सरगुजा जिले के विकास में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र अधोसंरचना विकास के लिए 23.90 करोड़ रूपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल अंबिकापुर को डीकेएस रायपुर की तर्ज पर विकसित करने तथा विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज किए जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर पर सरगुजा जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा यह योजना पायलट प्रोजेक्ट की शुरू की गई है। इससे पहाड़ी कोरवा समुदाय में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई कैरियर निर्देशिका का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर मां महामाया को नमन करते हुए जिलेवासियों को विकास कार्यों की बधाई देते हुए कहा कि अंबिकापुर छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के सबसे सुंदर और साफ सुथरे शहरों में शामिल है। यह सब नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों, हमारे सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के योगदान से हो पाया है। अंबिकापुर के नागरिकों को भी इसका श्रेय देना चाहूंगा, जिनके सहयोग से अंबिकापुर स्वच्छ और सुंदर बना हुआ है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास किया है। 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इस एक साल के अल्पकाल में ही सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े बड़े कामों को पूरा करने का प्रयास किया है। बीते पांच सालों में गरीब जरूरतमंद परिवार, जो प्रधानमंत्री आवास से वंचित थे, उनके आवास स्वीकृत एवं निर्मित किए जा रहे हैं। शासन द्वारा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने के लिए शासन प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख से ज्यादा माताओं और बहनों को लाभान्वित किया जा रहा है। तेंदूपत्ता का पारिश्रमिक अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा मिल रहा है। श्रीराम लला दर्शन यात्रा योजना से 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जाकर भगवान श्री राम के दर्शन का सौभाग्य मिला है। हमने वायदे के मुताबिक पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता लाने का काम किया है। बीते वर्ष पीएससी की भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई कर रही है। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजावासियों को जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने इस मौके पर वहां लगाए गए शासकीय विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य के लिए स्वयं सेवक श्रीमती बानी मुखर्जी, मितानिन श्रीमती परिमनिया यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रमिला तिर्की एवं श्रीमती पुरो बाई, स्वच्छता दीदी श्रीमती सुनीता सारखेली, लुण्ड्रा के मंडल संयोजक श्री रघुनाथ प्रसाद, व्याख्याता श्रीमती लीना थॉमस को सम्मानित किया।  

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद  चिंतामणी महाराज, अम्बिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक श्रीमती पैंकरा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्वविजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री 10 दिसम्बर को सोनाखान और राजाराव पठार कर्रेझर जाएंगे

शहीद वीर नारायण सिंह जी के शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 09 दिसम्बर 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन में अपेक्स बैंक एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के संयुक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में आयोजित कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से सोनाखान जाएंगे और वहां शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री सोनाखान से दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर बालोद जिले के राजाराव पठार कर्रेझर पहुंचेंगे और वहां अपरान्ह 3.20 बजे से 4.20 बजे तक शहीद वीर नारायण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से संध्या 5 बजे वापस रायपुर आएंगे और न्यू सर्किट हाउस में अपेक्स बैंक एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण और अपेक्स बैंक व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवीन शाखा भवन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

और पढ़ें ...

CG : सरकारी जमीन पर कब्ज़ा, सरपंच और उपसरपंच बर्खास्त

बिलासपुर : बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत बसिया की सरपंच और उपसरपंच को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल शासकीय सरपंच और उपसरपंच द्वारा भूमि पर काबिज होने के आरोपों की जांच के बाद शिकायत की पुष्टि होने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय बिलासपुर ने एसडीएम के प्रतिवेदन और संबंधित पक्षों की सुनवाई के बाद बर्खास्तगी आदेश जारी किए। बसिया में वर्तमान में उषा यादव सरपंच के पद पर और बलदाऊ यादव उपसरपंच के पद पर कार्यरत हैं।

शासकीय जमीन में कब्ज़ा

अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार बसिया की सरपंच उषा यादव पति कृष्ण कुमार यादव और उपसरपंच बलदाऊ यादव के विरूद्ध शासकीय घास भूमि में कब्जे की शिकायत की गई थी. उषा यादव द्वारा गोठान के नजदीक स्थित घास भूमि पर पक्का मकान बना रही थी. उपसरपंच बलदाऊ यादव द्वारा जमीन के एक हिस्से में कब्जा कर डेयरी फार्म खोला गया था. मामले की जांच कर अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर द्वारा 8 अक्टूबर 2024 को दिए गए प्रतिवेदन से स्पष्ट है कि सरपंच पति कृष्ण कुमार यादव द्वारा खसरा नम्बर 231/1 रकबा 8.260 हेक्टेयर घास मद की शासकीय भूमि के अंश भाग पर गोठान के पास पक्का मकान निर्माण किया जा रहा है. खसरा नम्बर 213/8 रकबा 0.607 हेक्टेयर शासकीय भूमि आबादी आवास के अंश भाग पर उप सरपंच द्वारा डेयरी फार्म बना कर अतिक्रमित किया जाना प्रतिवेदित किया गया है.

और पढ़ें ...

CG - 35 व्याख्याताओं को कारण बताओ नोटिस जारी...जानिए पूरा मामला..!!

बेमेतरा। जिले के प्रशिक्षण संस्थान डाइट में इस वर्ष को शिक्षा गुणवत्ता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। डाइट ने हर स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। संचालक एससीईआरटी के निर्देशा पर पहली बार हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के व्याख्याताओं का विषय पर आधारित प्रशिक्षण संस्थान में तीन-तीन दिवस के लिए आयोजित किया गया। यह प्राचार्य जे के घृतलहरे के मार्गदर्शन में किया गया। प्रथम चरण का प्रशिक्षण ऑफलाइन विषय गणित और भौतिक का 19 से 21 नवंबर तक किया गया था। द्वितीय चरण का जीव विज्ञान और रसायन शास्त्र विषय का प्रशिक्षण 28 से 30 नवंबर तक किया गया था। एससीईआरटी रायपुर के निर्देशा पर सभी व्याख्याताओं को इस प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य था। इसके बावजूद जिले के 35 व्याख्याताओं ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया। 

प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे ने निर्देश दिया कि, जो व्याख्याता इस प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे है उनकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सूचित करें। 35 अनुपस्थित व्याख्याताओं की सूची जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा को प्रेषित किया गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बहुत से प्रतिभागी तो दो दिन अनुपस्थित रहे। तो ज्यादातर पहले दिन उपस्थिति दर्ज करा कर बांकी दो दिन नदारत रहे। कई प्रशिक्षणार्थी तो अंतिम दिन गायब रहे। कई प्रतिभागी तो बाकायदा स्कूल से कार्य मुक्त हुए, लेकिन वह प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। ऐसे सभी लापरवाह और गैर जिम्मेदार व्याख्याताओं को जिला शिक्षा अधिकारी  के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है। 

इस मौके पर पीयूष जैन भनसुली, टिकेश्वर लाल साहू ठेलका, संजय वर्मा नरी, बिरेंद्र कुमार टंडन आनंदगांव, शैलबाला साहू भटगांव, महेश कुमार साहू देवकर, वीरेंद्र कुमार शर्मा बालसमुंद, अशोक कुमार निर्मलकर बालसमुंद, सरिता भारती बावा मोहतरा, मनोज कुमार साहू सेजेस कठिया, उपेंद्र कुमार वर्मा हरडुवा, अंजूलता साहू सेजेस बेमेतरा, खोमेंद्र कुमार सिन्हा बनरांका, अर्चना साहू रांका, भौतिक शास्त्र विषय में हिरेंद्र कुमार साहू सेजेस बेमेतरा, अचला मिश्रा लोलेसरा, उत्तम राम चंदेल परपोड़ी, जीवविज्ञान विषय में सूर्य प्रकाश साहू खिलोरा, करुणा चौहान केहका, योगेंद्र कुमार वर्मा सोढ़, प्रतिमा कमल सेन सेजेस नांदघाट, घनश्याम घृतलहरे बिलई, रीता शर्मा बेलगांव, श्यामचरण दिवाकर गोढ़ी कला, दुर्गा प्रसाद सोनी नरी, पुष्पा लहरे अंधियार खोर, रामकृष्ण साहू बाबा मोहतरा, राखी ठाकुर भरदा कला, रसायन शास्त्र विषय में दुर्गेश्वरी साहू थान खमरिया, पुष्प लता साहू कन्या बेरला, करुणा मांझी भिंभौरी, स्नेहा लता नांदघाट, जान्हवी तिवारी चेचानमेटा, जितेंद्र पात्रे टेमरी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

CG -आदिवासी विद्यालय की 8वीं की छात्रा 7 महीने की हुई गर्भवती,15 दिनों से नहीं आ रही थी स्कूल,जब टेस्ट कराया तो उड़ गए होश...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आवासीय विद्यालय में पढ़ रही 8वीं की छात्रा 7 महीने की गर्भवती हो गई है। यहां तक की छात्रा पिछले 15 दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी। प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलते ही प्रबंधन ने छात्रा का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई है।

आपको बता दे इससे कुछ दिन पहले ही एक और आवासीय विद्यालय में भी छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधीक्षिका सिर्फ कारण बताओ नोटिस ही जारी किया है।

8वीं की छात्रा आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही है। इसी बीच वह अचानक स्कूल आना बंद कर दी। जब छात्रा को लेकर स्कूल की शिक्षिकाओं ने उसकी सहेलियों से बातचीत की, तो पता चला कि वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की खबर जब फैलने लगी तो आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका और प्रधान अध्यापिका ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद जिला प्रशासन तक मामला पहुंचा। चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन की टीम विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। इसके बाद थाने में FIR दर्ज कराई गई है। वहीं सुकमा खंड शिक्षा अधिकारी सुखराम देवांगन ने कहा कि, आवासीय विद्यालय की एचएम ने मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।

और पढ़ें ...

BREAKING: सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति,देखिये लिस्ट…!!

 रायपुर। रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने आज सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधानपाठक के 220 पदों पर पदोन्नति सूची आखिर जारी कर दिया ही दिया। नीचे देखें सूची...

camscanner-12-09-2024-163539-1-1253394

 

और पढ़ें ...

दिव्यांग बच्चों ने खूब मटकी फोड़ी, जमकर लगाई दौड़ और कल्पना में भरे रंग

सामाजिक संगठन गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए रविवार को आयोजित वार्षिक खेल मेला 'उड़ान' में सुबह से शाम तक रौनक रही। विभिन्न जिलों से आए 300 से ज्यादा विशेष बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। 
इन बच्चों ने न सिर्फ मटकी फोड़ी और दौड़ लगाई बल्कि ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में भी अपनी कल्पना को रंग भर कर अतिथियों को हैरान कर दिया। शासकीय-अशासकीय समस्त संस्थानों से आए अतिथियों ने न सिर्फ इन बच्चों की जम कर तारीफ की बल्कि आयोजक जीई फाउंडेशन की पहल को भी अनुकरणीय बताया।
भिलाई निवास के सामने स्थित मैदान में रविवार की सुबह उपस्थित अतिथियों ने प्रतीक स्वरूप गुब्बारे उड़ाकर 'उड़ान' का औपचारिक शुभारंभ किया। 
आयोजन में विभिन्न संस्थानों से आए विशेष बच्चों के लिए अलग-अलग तमाम व्यवस्थाएं की गई थी। यहां बच्चों ने ड्राइंग एवं पेंटिंग में उत्साह के साथ भाग लिया।  इस दौरान सुबह से शाम तक दिव्यांग बच्चों के लिए विविध खेल प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें इन बच्चों ने शारीरिक अक्षमता को पीछे छोड़ते हुए मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजन में पहुंचे भिलाई स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा कि समाज से विशेष बच्चों को एक मंच पर लाना और उन्हें अवसर देने जीई फाउंडेशन का कार्य अतुलनीय है। बीएसपी के कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रवींद्रनाथ एम. ने कहा कि विशेष बच्चों के प्रति जीई फाउंडेशन अपनी जवाबदारी बखूबी निभा रहा है, यह हम सबके लिए प्रेरणास्पद है।  
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उपमहानिरीक्षक बी एस पंते ने इन विशेष बच्चों को लड्डू खिला कर मुंह मीठा करवाया और पूरे आयोजन को अनुकरणीय बताया। सेंट थॉमस मिशन के राजू फादर ने कहा कि जीई फाउंडेशन ने दिव्यांग बच्चों के प्रति अपनी सेवाओं से समाज को यह एहसास भी कराया है कि इन विशेष बच्चों को लेकर उन सभी की भी जिम्मेदारी बनती है। 
वहीं युवा नेता मनीष पांडेय ने कहा कि यहां दिव्यांग बच्चों के लिए जो काम जीई फाऊंडेशन कर रहा है उसका संदेश अब पूरे देश मे जा रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक प्रखर पांडेय ने प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित करते हुए आयोजन की सराहना की। इस दौरान बच्चों के साथ आए शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। 
इनके अलावा बी एस एफ के कमांडेंट मनीष सिन्हा,बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, महासचिव परविंदर सिंह, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के मुख्य महाप्रबंधक पी के सिंह, नगर सेवाएं विभाग के मुख्य महाप्रबंधक उत्पल दत्त और एसएमएस-3 के महाप्रबंधक त्रिभुवन बैठा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
आयोजन को सफल बनाने में जीई फाउंडेशन के प्रदीप पिल्लई, संजय मिश्रा,जावेद खान,के वी विनोद,मनीष टावरी, सुरेश कुमार, श्रेयस कुमार,प्रकाश देशमुख,मृदुला शुक्ला, सुभागा सुरेश, ज्योति पिल्लई, हेमा कुलकर्णी, देवनारायण, स्वाति पंडवार, स्वाति बारीक, विशाखा मंगुडे और योगिता साहू की सहभागिता रही। वहीं सेंट थॉमस कॉलेज और भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्ग के स्टूडेंट ने भी विशेष सहयोग दिया। समूचे समारोह का संचालन सत्यवान नायक ने किया।
 
इन संस्थानों की रही भागीदारी
 
उड़ान 2024 में मुख्य रूप से जिन संस्थानों ने भागीदारी दी, उनमें प्रयास स्कूल सुपेला, ब्राइट स्कूल दुर्ग,प्रगति स्कूल भिलाई, नवजीवन स्कूल भिलाई स्नेह संपदा स्कूल भिलाई, मानवता स्कूल भिलाई नयनदीप नेत्रहीन विद्यालय भिलाई, दिव्य ज्योति स्कूल भिलाई, गुरुकुल स्कूल भिलाई, आकांक्षा स्कूल रायपुर, सार्थक स्कूल धमतरी, अभिलाषा स्कूल राजनांदगांव और समग्र शिक्षा अभियान दुर्ग शामिल हैं।
 
 
 
 
और पढ़ें ...

निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान का कोंडागांव जिले में हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे "निक्षय निरामय छत्तीसगढ़" अभियान का कोंडागांव जिले में भी शुभारंभ हुआ। नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी ने आज जिला चिकित्सालय में निक्षय निरामय प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर  सिविल सर्जन डॉ. सी.एस.ठाकुर, चिकित्सकगण, अस्पताल के कर्मचारी और यहां पर मौजूद लोगों ने इस अभियान के तहत टीबी, कुष्ठ और मलेरिया उन्मूलन के लिए जनजागरुकता फैलाने, अपना योगदान और सहयोग देने की शपथ भी ली।
   इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष  जसकेतु उसेंडी ने लोगों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि लोग अपनी जांच कराएं, ताकि कोंडागांव जिला और छत्तीसगढ़ से टीबी, कुष्ठ और मलेरिया जैसी बीमारियां पूरी तरह खत्म हो सके।

 मुख्यमंत्री के निर्देशन और कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ के तहत 100 दिवसीय पहचान और उपचार अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान चार चरणों में चलाया जा रहा है। पहला चरण 7 दिसंबर से 22 दिसंबर तक, दूसरा चरण 23 दिसंबर से 28 फरवरी तक, तीसरा चरण 01 मार्च से 15 मार्च तक और चौथा चरण 16 मार्च से 23 मार्च तक चलाया जाएगा।
       जिला कार्यक्रम प्रबंधक अधिकारी श्रीमती भावना माहलवार ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत चलाए जा रहे निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ के तहत टीबी, कुष्ठ व मलेरिया उन्मूलन और वयोवृद्ध देखभाल हेतु घर-घर जाकर मितानिन बहनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की खोज एवं स्क्रीनिंग कर उनका स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। जांच के उपरांत संदेहास्पद मरीजों का उच्च अस्पताल में पुनः जांच कर रोग की सत्यापन होने पर जांच और उपचार किया जाएगा आवश्यकतानुसार छोटे क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निक्षय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर संदेहास्पद मरीजों का जांच और उपचार किया जाएगा।
 

और पढ़ें ...

BREAKING: कल बंद रहेंगे स्कूल समते सभी सरकारी दफ्तर, जानिए क्या हैं वजह !

बिलासपुर :  दिसंबर की ठंड के बीच जिलेवासियों को बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर अवनीश शरण ने 10 दिसंबर 2024 को शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के मौके पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

गौरतलब है कि इस फैसले के तहत 1 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा पर घोषित अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। नए आदेश के मुताबिक, 10 दिसंबर को स्कूल, सरकारी दफ्तर और अन्य संस्थान बंद रहेंगे।

यह निर्णय शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को सम्मान देने और छत्तीसगढ़ के इतिहास को संजोने के उद्देश्य से लिया गया है। जनता में इस फैसले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

और पढ़ें ...

रायपुर पश्चिम में विकास की बयार, मूणत ने 1 साल में किये 139 करोड़ के काम, वार्डों दिखेगा बड़ा बदलाव

राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में लिख दी विकास की इबारत, महज एक साल में 139 करोड़ के काम

राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में किया बेमिसाल विकास, एक साल में किये 139 करोड़ के काम, अगले साल आएंगे बड़े प्रोजेक्ट

रायपुर पश्चिम में विकास की बयार, मूणत ने 1 साल में किये 139 करोड़ के काम, वार्डों दिखेगा बड़ा बदलाव

राजेश मूणत का विकास अभियान: 1 साल में 139 करोड़ के काम, रायपुर पश्चिम शुरू होंगे बड़े प्रोजेक्ट

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 20 वार्डों में सालभर में 139 करोड़ के काम... गुढ़ियारी कालेज, स्कूल अपग्रेडेशन और फ्लाईओवर भी

रायपुर पश्चिम से दिग्गज भाजपा विधायक तथा तीन बार के मंत्री रहे राजेश मूणत ने चौथी बार विधायक बनने के बाद 4 दिसंबर 2023 से अपने विधानसभा क्षेत्र में वार्डों की जरूरत का सर्वे शुरू किया और सिर्फ एक साल में सभी वार्डों में विकास की नई इबारत लिख दी है। विकास के विजन के साथ राजेश मूणत ने अपने क्षेत्र के वार्डों में इतने काम शुरू करवाए हैं कि कई जगह सूरत बदलती नजर आ रही है। उन्होंने अपनी विधायक निधि के अलावा सीएम विष्णुदेव साय तथा पीडब्लूडी मंत्री अरुण साव के जरिए वार्डों में सालभर में 139 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस बार उन्होंने राजधानी में सरकारी स्कूलों और कालेजों के अपग्रेडेशन और निर्माण का सबसे बड़ा अभियान छेड़ रखा है। कई सरकारी स्कूलों की सूरत बदल रही और उनमें प्राइवेट जैसी सुविधाएं या तो उपलब्ध हो रही हैं, या जल्दी होने वाली हैं। गुढ़ियारी में पहले सरकारी कालेज की आधारशिला रखने के साथ राजेश मूणत ने युवाओं को बड़ी सुविधा देने पर अमल शुरू कर दिया है। हीरापुर और जरवाय में ओवरपास आसपास के लाखों लोगों को सुरक्षित रास्ते प्रदान करेगा। तकरीबन हर वार्ड में वरिष्ठ विधायक मूणत प्राइमरी से हायर सेकेंडरी तक के सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए ऐसी सुविधाएं जुटा रहे हैं, ताकि छात्रों को स्कूल आने में अच्छा फील हो। विधायक निधि तथा अन्य मदों से राजेश मूणत ने वार्डों में सामुदायिक भवनों और आंगनबाड़ी भवनों की जैसे झड़ी लगा दी है। कोई वार्ड ऐसा नहीं है, जहां इनमें से एक न एक भवन का भूमिपूजन होकर काम न शुरू हुआ है। रेलवे स्टेशन से रामनगर तक नई फोरलेन रोड निकलवाकर मूणत आसपास के लाखों लोगों को एक ऐसी सुविधा देने जा रहे हैं, जिन्हें उनके पूर्व के कर् कार्यों की तरह बरसों तक याद किया जाएगा। 

पश्चिम को सुंदर-सुविधाजनक बनाना लक्ष्यः मूणत

तीन बार के मंत्री रह चुके राजेश मूणत ने कहा कि अपने पूर्व के कार्यकाल में रायपुर पश्चिम के वार्डों की दशा ठीक करने के लिए मैंने कुछ प्रयास किए थे। रायपुरा से गुढ़ियारी होकर खमतराई तक के 20 वार्डों में इनमें से किसी न किसी कार्य की जब राजधानी में चर्चा होती है, तब लगता है कि मैंने अपने क्षेत्र के आम लोगों के प्रति कर्तव्य के निर्वहन में सजगता से काम लिया है। चौथे कार्यकाल में मैंने पहले ही तय कर लिया था कि पूरे क्षेत्र के सरकारी स्कूल-कालेजों को ऐसा स्वरूप दिया जाएगा कि इनमें छात्रों को प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधा उपलब्ध करवा सकूं। इस कार्य में सीएम साय का काफी सहयोग मिल रहा है और स्कूलों की बदलती तस्वीर संतोष दे रही है। पुल-पुलिया, सड़कें तथा इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य जरूरत के आधार पर प्राथमिकता से किए जा रहे हैं और यह क्रम चलेगा। राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम के वार्डों में विकास का सिलसिला तो अभी शुरू हुआ है। यह पहला ही साल है, आने वाले वर्षों में इस विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों को लोग देखने आएं, यह प्रयास सतत चलेगा। 

कई वार्डों में अगले साल ज्यादा बडे़ प्रोजेक्ट आएंगे

वीर सावरकर नगर में 70.5 करोड़ रुपएः इनमें हीरापुर में फ्लाईओवर, जरवाय में ओवरपास समेत विकास कार्य।

नेताजी बाजारी वार्ड में पौने 4 करोड़ रुपएः इनमें गुढ़ियारी चौक से रामनगर तक डामरीकरण, सड़कें और भवन।

वीर शिवाजी वार्ड में 1 करोड़ 39 लाख रुपएः  इनमें आंगनबाड़ी, मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन, सड़कें।

ठक्कर बापा वार्ड में 1 करोड़ 55 लाख रुपएः इनमें बोर, का़र्यालय भवन, स्कूल की सड़क, जिन तथा आंगनबड़ी।

तिलक वार्ड में 1 करोड़ 22 लाख रुपएः इनमें स्मार्ट शौचालय, डामर तथा कंक्रीट सड़कें और ड्रेन की कवरिंग।

एपीजे कलाम वार्ड में 63 लाख रुपएः इनमें आदर्श आंगनबाड़ी, पाइन लाइने्ं, सड़कें और कार्यालय भवन निर्माण।

परमहंस वार्ड में 75 लाख रुपएः इनमें सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, स्कूल जीर्णोद्धार और गार्डन अपग्रेडेशन।

भगत सिंह वार्ड में 1 करोड़ 30 लाख रुपएः दो उद्यानों का निर्माण, रंगमंच, ओपन जिम तथा सड़कें और नालियां।

ईश्वरीचरण वार्ड में 1 करोड़ 24 लाख रुपएः इनमें सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, स्कूल, रोड और सौंदर्याकरण।

बख्शी वार्ड में 1 करोड़ 10 लाख रुपएः इनमें सामुदायिक भवन, कार्यालय भवन, स्कूल भवन और आंगनबाड़ी।

सरदार पटेल वार्ड में पौने 4 करोड़ रुपएः मिडिल स्कूल अपग्रेडेशन, तालाब समेत कई शेड, सड़कें, कार्यालय।

संत रामदास वार्ड में 1 करोड़ 21 लाख रुपएः सामुदायिक भवन, आंगनबड़ी, कई जगह शेड, चौक सौंदर्यीकरण।

भामाशाह वार्ड में 27 करोड़ 32 लाख रुपएः शुक्रवारी बाजार से प्लेटफार्म 8 तक 26 करोड़ से फोरलेन रोड, अन्य।

तात्यापारा वार्ड में 50 लाख रुपएः इनमें प्राइमरी स्कूल मरम्मत, मंच निर्माण, ड्रेन कवर, सीसी रोड, आरसीसी कवर।

चूड़ामणि वार्ड में 1 करोड़ 91 लाख रुपएः इनमें सामुदायिक भवन, ओपन जिम, रामकुंड स्कूल में टायलेट, सड़कें।

आत्मानंद वार्ड में 6 करोड़ 78 लाख रुपएः इनमें आदर्श आंगनबाड़ी, स्कूल में शेड, स्कूल मरम्मत, सड़कें-नालियां।

प्यारेलाल वार्ड में 90 लाख रुपएः डंगनिया स्कूल में रोड व स्टैंड, सामुदायिक भवन, कार्यालय, तालाब सौंदर्यीकरण।

डीडीनगर वार्ड में 3 करोड़ 79 लाख रुपएः विद्यापति गार्डन, रोहिणीपुरम तालाब, केवी में वालीबाल कोर्ट, सड़कें।

सप्रे वार्ड में 5 करोड़ 4 लाख रुपएः महादेवघाट में शौचालय, रायपुरा में दो रंगमंच, सामुदायिक भवन, कई सड़कें।

रविदास वार्ड में 4 करोड़ 31 लाख रुपएः सरोना में पौने 3 करोड़ से सड़कें, 4 स्कूलों का अपग्रेडेशन, रंगमंच, जिम।

और पढ़ें ...

अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर युवाओं में भारी उत्साह, हजारों युवा शामिल

 रायगढ़-रायगढ में अग्निवीर भर्ती रैली में अबतक पांच हजार युवा शामिल हुए है। रायगढ में शुरु अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं में काफी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। अबतक पांच हजार से अधिक युवा इस भर्ती में शामिल हुए हैं।

आज भर्ती के छठे दिन छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार, धमतरी, कबीरधाम, सुकमा, रायपुर, कोंडागांव और नारायणपुर इन सात जिलों के युवाओं ने शामिल होकर अपना कौशल दिखाया । कुल 1091 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 जिलों के लिए आयोजित सेना भर्ती के लिए 8556 युवाओं ने सामान्य प्रवेश परीक्षा पास की थी ।
जिला प्रशासन रायगढ़ और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है । भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी केवल योग्यता के आधार पर होती इसलिए सेना भर्ती कार्यालय ने अनाधिकृत व्‍यक्तियों से सावधान रहने की अपील की है ।

और पढ़ें ...

CG : जिले में फिर तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग, वन विभाग के अधिकारी रहे अनुपस्थित

नारायणपुर : जिले में एक बार फिर तेंदूपत्ता के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। जले हुए तेंदूपत्ता के गोदाम में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आपको बता दे,दो साल पहले इसी गोदाम में 4,000 तेंदूपत्ता मानक बोरों के जलने की पुष्टि वन विभाग ने की थी। कुछ महीनों पहले जिले में नाले में हजारों बोरों को फेंककर आग लगाने की घटना भी हुई थी। वही आज की घटना में भी गोदाम में आगजनी के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग के अधिकारी इस बार भी मामले पर टिप्पणी करने से बचते नजर आए। घटना स्थल पर वन विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 2.32 लाख की जाली करेंसी बरामद

 बलौदाबाजार : बलौदाबाजार पुलिस ने जिले में नकली नोट छापकर उसे खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को लवन बाजार जिला सहकारी बैंक के पीछे खंडहर में दबिश देकर पकड़ा है, आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 लाख 32 हजार 400 रुपये के नकली नोट सहित नोट छापने वाले उपकरणों को भी जब्त किया है।

मिली जानकारी केअनुसार, पुलिस की टीम को 07 दिसंबर 2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि लवन नगर में कुछ लोग जाली नोट लेकर आए हैं और उसे लवन मार्केट एरिया में खपाने वाले हैं। सूचना पर थाना पुलिस ने लवन बाजार, जिला सहकारी बैंक के पीछे खंडहर में दबिश देकर दो आरोपियों को जाली नोट के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों का विधिवत तलाशी लेने पर क्रमशः 500, 200 एवं 100 के नोट सहित कुल ₹6400 नकली नोट दोनों आरोपियों से बरामद किया गया। कि प्रकरण में थाना लवन में अपराध क्रमांक 519/2024 धारा 178,180, 181,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों ने विस्तृत पूछताछ में अपने एक अन्य आरोपी साथी के साथ मिलकर पूरी योजनाबध्द तरीके से एक रंगीन प्रिंटर मशीन खरीदना एवं उस मशीन एवं प्रिंटर पेपर का उपयोग करते हुए 100, 200 एवं 500 रूपये के नकली नोट छापना बताया गया।

₹2,26,000 का नकली नोट जब्त  

प्रकरण में इन दोनों के अलावा तीसरा आरोपी भी शामिल है, जो कि इन्हीं की तरह नकली नोट खपाने के लिए कहीं निकला हुआ है, जिसकी पता तलाश जारी है। आरोपियों से पूछताछ पर यह भी पता चला कि यह लोग नोट छापने का प्रिंटिंग मशीन, प्रिंटिंग कागज पेपर एवं उसमें प्रिंट किया गया बहुत सारा नकली नोट को, विनायक नगर भाठागांव रायपुर स्थित अपने किराए के मकान में रखा गया है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त मकान में दबिश देकर ₹2,26,000 का नकली नोट, इसे छापने में इस्तेमाल प्रिंटर मशीन एवं प्रिंटर कागज बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में आरोपियों से कुल 2,32,400 रुपए का नकली नोट बरामद किया गया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी पता तलाश की जा रही है।

आरोपियों के नाम –

1. भुवन साहू उर्फ़ भूपेश उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 लवन थाना लवन
2. तुषाल साहू उर्फ़ सोनू उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 लवन थाना लवन

और पढ़ें ...

CG - दिनदहाड़े दो महिलाएं हुई चेन स्नेचिंग की शिकार...बाइक सवार शातिर चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

दुर्ग। भिलाई में दो महिलाएं चेन स्नेचिंग का शिकार हुई है। वैशाली नगर और स्मृति नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े महिलाओं के गले से चेन खींचकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

पहली घटना में वैशाली नगर थाना क्षेत्र के एलआईजी इलाके में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रूप जैन सुबह 6 बजे मंदिर जा रही थीं, तभी बाइक सवार दो आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर पता पूछा और फिर मौका पाकर महिला के गले से दो तोला वजनी चेन छीन ली। महिला को समझ में आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। महिला ने किसी तरह अपनी चेन की लूट की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरी घटना स्मृति नगर क्षेत्र के चंद्र नगर कोहका में हुई। यहां एक महिला सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी बाइक सवार लुटेरों ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना पर भी अपराध दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में टीकाकरण के बाद एक और बच्चे की हुई मौत...परिजनों ने लगाया ये आरोप

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रामानुजनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में टीकाकरण के बाद ढाई माह के मासूम की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने इस घटना के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को परिजनों ने अपने ढाई माह के बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के लिए ले गए थे। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चे को पेंटावैलेंट वैक्सीन लगाई। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के अगले दिन बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। वहीं बच्चे की आज रविवार सुबह मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजनों ने टिका से मौत होने के बात को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में बीएमओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, इसके साथ ही वह टीकाकरण से मौत की बात से इनकार करती नजर आईं। पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

मृतक बच्चे की मां ने बताया कि टीका लगने के बाद बच्चे को बुखार आया और उसकी हालत बिगड़ती गई। बार-बार फोन करने पर भी स्वास्थ्य अमले ने सिर्फ बुखार की दवा देने की सलाह दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत हुई है और इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। 

और पढ़ें ...