प्रदेश
CG - फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस......
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में लगभग 50 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी ‘फ्लोरा मैक्स’ से जुड़ी एक महिला एजेंट के पति ने आज कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। कीटनाशक पीते ही परिजनों ने उसे तत्काल चांपा के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दारंग निवासी संतोष साहू है। मृतक की पत्नी नीरा साहू फ्लोरा मैक्स कंपनी में एजेंट के रूप में काम करती थी और मृतक (संतोष साहू) अन्य महिलाओं को भी कंपनी से जोड़ने में उसकी सहायता करता था। पति पत्नी ने मिलकर कई लोगों को इस कंपनी से जोड़ा लेकिन कंपनी के डायरेक्टर हजारों महिलाओं से 30-30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। कंपनी में पैसे लगाने वाली महिलाओं को अपने पैसे वापस नहीं मिले। ऐसे में मृतक और उसकी पत्नी ने जिन महिलाओं को कंपनी से जोड़ने का काम किया था, उनके पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर व्यक्ति ने खुदखुशी कर ली है।
वहीं कंपनी के खिलाफ रायगढ़ जिले के एक गांव की 165 महिलाओं के साथ भी 49 लाख रुपए के फ्रॉड का मामला भी सामने आया है। एक महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करते हुए कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने प्रलोभन देकर महिलाओं के नाम पर लोन लेकर कंपनी में लगा दिए। इसके अलावा हाल ही में कंपनी से जुड़ी एक और महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। कंपनी के फ्रॉड के बाद लगातार मौत और आत्महत्या की खबरें कंपनी से जुड़ी महिलाओं और परिवारों को लेकर चिंता का विषय बना हुआ है।
CG - नौकरी लगाने का झांसा देकर स्टोर मैनेजर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म..फिर जो हुआ…..
जांजगीर-चांपा। नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जांजगीर-चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा ने कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। नौकरी नहीं लगने पर नाबालिग लड़की ने तोरवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
नौकरी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध
नाबालिग ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उसकी जान पहचान रेलवे स्टेशन में मुकेश शर्मा से हुई, जिसने प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत होने की बात कहते हुए कंपनी में अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए कंपनी में नौकरी लगाने की बात कहते हुए उसका मोबाइल नंबर ले लिया। नौकरी की चाहत में नाबालिग भी मुकेश शर्मा की बातों में आ गई। इसका फायदा उठाते हुए मुकेश शर्मा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
थाने में मामला दर्ज
नौकरी नहीं मिलने के बाद नाबालिग ने मामले की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर मुकेश शर्मा के खिलाफ 64(1), 64(2)M, 351(2) बीएनएस और पास्को एक्ट की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। अपराध पंजीबद होने के बाद से आरोपी स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा फरार है।
बिलासपुर पुलिस का जन जागरूकता अभियान ‘‘चेतना’’ का आयोजन
CG: कांकेर में नक्सली कैंप ध्वस्त, पुलिस का ऑपरेशन बड़ा खुलासा
कांकेर : जिले के कुरकुंज के जंगलों में गुरुवार को हुई मुठभेड़ को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी द्वारा 4 दिसंबर से चलाए गए ऑपरेशन में नक्सलियों के दो कैंप ध्वस्त किए गए। एक घंटे की मुठभेड़ के बाद नक्सली भागने में सफल रहे, लेकिन जवानों ने मौके से 12 बोर की बंदूक और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है। पुलिस का यह अभियान नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
CG : स्थानीय अवकाश घोषित,बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर,जानिए किस दिन रहेगी छुट्टी…
बिलासपुर :- कड़ाके की ठंड के साथ ही दिसंबर महीने की शुरूआत हो चुकी है। ठंड के इस मौसम में बच्चों-बड़ों सभी को छुट्टी का इंतजार रहता है। इसी कड़ी में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने 10 दिसंबर को छुट्टी की घोषणा की है।
10 दिसंबर 2024 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के दिन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के तहत स्कूल समेत सभी सरकारी दफ्तर और संस्थाएं बंद रहेगी।
इस निर्णय ने स्थानीय जनता के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है।
CG - दिनदहाड़े चाकू बाजी : 11 वीं के छात्र ने दोनों शिक्षकों पर किया जानलेवा हमला, दोनों शिक्षकों की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
धमतरी। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। धमतरी के सर्वोदय स्कूल के दो स्पोर्ट्स टीचर पर ग्यारवीं के छात्र ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया है। फिलहाल अभी तक किस कारण शिक्षकों पर हमला किया गया है यह अज्ञात है।
जानकारी के अनुसार कुलप्रीत सिंह आजमानी जो लालबगीचा का रहने वाला है और जुनैद अहमद जो सदर बाजार का रहने वाला है ये सर्वोदय इंग्लिश स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में पदस्थ है। 11 वीं के छात्र ने दोनों टीचर के सर व हाथों पर जानलेवा हमाल किया है। हमला में दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए धमतरी शासकीय जिला अस्पताल लाया गया है।
इसमें एक स्पोर्ट्स टीचर जुनैद मुहम्मद की हालत को गंभीर बताई जा रही है क्योंकि उनके सर में छः से सात बार घातक वार किया गया है जिन्हें देखते हुए जिला अस्पताल से रिफर कर दिया गया है।
CG : पत्नी और बेटी की फंदे पर लटकती मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस
सरगुजा : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां शुक्रवार को कुन्नी पुलिस चौकी इलाके में शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और पुत्री की फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, कुन्नी शासकीय माध्यमिक शाला के पास एक शिक्षक की पत्नी और पुत्री की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका की पहचान मीना गुप्ता (35 वर्ष) और पुत्री आस्था गुप्ता (7 वर्ष) के रूप में हुई है. पति संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं. बताया जाता है कि पति संजय और पत्नी मीना के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.
CG : स्कार्पियों के टॉयर फटने से बड़ा हादसा: दो महिला सहित तीन सवारों की मौत
सूरजपुर : सूरजपुर में नेशनल हाइवे 43 पर देर रात भीषण सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि स्कार्पियों के टॉयर फटने से हादसा हुआ है. घायल दो सवारों को अंबिकापुर रिफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार सात लोग अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ एक शादी समारोह में गए हुए थे, जहां से देर रात वापस अंबिकापुर लौटते समय चंदरपुर के पास टायर फटने से वाहन पलट गई. घटना में दो महिला और एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को अंबिकापुर रेफर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
CG : चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर बांध में फेंका शव, पढ़िए वारदात की पूरी कहानी
कोरबा : जिले की पाली पुलिस ने पत्नी के हत्यारे पति उमाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चरित्र संदेह को लेकर विवाद के बाद डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर शव को पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया। घटना पाली थाना क्षेत्र के धौराभांठा गांव की है।
एडिशनल एसपी ने बताया कि मृतिका को नहीं देखे जाने पर उसकी खोजबीन की गई। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। पूछताछ में आरोपी ने सच्चाई उगल दी। उसके विरुद्ध हत्या करने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। मृतिका ईश्वरी कुमारी के शव को एसडीआरएफ टीम की मदद से काफी मशकत के बाद बांध से बाहर निकल लिया गया है।
हत्या के बाद दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
पत्नी के शव को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी पति थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की। पति से भी पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने सच्चाई उगल दी।
राजभवन में ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के तहत आज छत्तीसगढ़ सहित 05 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया।
राजभवन में ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के तहत आज छत्तीसगढ़ सहित 05 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि सांस्कृतिक विविधता हमें समृद्ध और शक्तिशाली बनाती है।
राजभवन में राज्यपाल श्री डेका के मुख्य आतिथ्य में भारत के राज्यों क्रमशः छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक-दूसरे राज्यों का स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसी कड़ी में राजभवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले इन राज्यों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है। यह कार्यक्रम हमारे देश के विभिन्न राज्यों में बसे निवासियों को एक सूत्र में पिरोने का अद्भुत प्रयास है, जिससे भारत की एकता और अखंडता और अधिक मजबूत होगी।
श्री डेका ने कहा कि हर राज्य का स्थापना दिवस उस राज्य के इतिहास में और विकास की यात्रा का महत्वपूर्ण दिन होता है। राज्य की समृद्धि और विकास का गवाह यह दिन, हमें अपने राज्य की स्थापना के मूल उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का रास्ता दिखाता है।
श्री डेका ने सभी राज्यों की विशिष्टताओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक वातावरण और भौगलिक स्थिति अदभुत है। यहां पर्यटन की बहुत संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि असम और छत्तीसगढ़ राज्य के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जायेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के चावल की भी प्रशंसा की। आजादी की लड़ाई में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए, वहां के वीर सेनानियों को याद किया। पंजाब राज्य के लोगों की दान शीलता का जिक्र किया। पंजाब का इतिहास बलिदानों से भरा हुआ जिस पर हर देशवासी को गर्व है। पंजाब और हरियाणा राज्य ने हरित क्रांति के माध्यम से देश को एक नई ऊर्जा दी।
श्री डेका ने कहा कि इन सभी राज्यों ने भारत के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। चाहे वह कृषि का क्षेत्र हो, उद्योग, कला खेलकूद, शिक्षा या पर्यटन का क्षेत्र हो, सभी क्षेत्रों में, इन राज्यों का योगदान सराहनीय है। हम सब को मिलकर अपने राज्यों को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है बल्कि सांस्कृतिक समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का भी ध्यान रखना है।
कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सभी राज्यों की संस्कृति एवं लोक परंपरा आधारित संास्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ का लोक-नृत्य सुआ, सरहुल नृत्य, गेड़ी नृत्य, नाचा, पंजाब का भांगडा, गिद्धा, हरियाणा का घूमर तथा मध्यप्रदेश की जनजातियों के राई नृत्य ने अतिथियों का मन मोह लिया।
विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को राज्यपाल ने राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने भी राज्यपाल को अपने राज्य की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पंजाब के प्रतिनिधियों ने श्री डेका को सरोपा भेंट किया।
छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि के रूप में पद्मश्री अनुज शर्मा, मध्यप्रदेश के आकाश दीप गुप्ता, पंजाब के प्रतिनिधि दलजीत चावला, हरियाणा के प्रतिनिधि अमित अग्रवाल को राज्यपाल ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव यशंवत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं इन सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के छत्तीसगढ़ में निवासरत, युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
CG - नक्सलियों का खौ़फनाक कदम : एक ही दिन में दो पूर्व सरपंचों की निर्मम हत्या
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ही दिन में दो पूर्व सरपंचों की हत्या कर दी है। ये घटनाएँ भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के सुकलु फरसा और कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या से जुड़ी हुई हैं। नक्सलियों ने दोनों सरपंचों का अगवा किया और बाद में उनकी निर्मम हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को नक्सलियों ने भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बिरयाभूमि गांव से पूर्व सरपंच सुकलु फरसा का अपहरण किया था, जबकि नैमेड थाना क्षेत्र के कडेर गांव से सुखराम अवलम को मुर्गा बाजार से अगवा किया गया था। दोनों की हत्याएँ अब अंजाम तक पहुंच चुकी हैं।
नक्सलियों ने सुकलु फरसा के शव पर एक प्रेस नोट भी जारी किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि वह भाजपा पार्टी से जुड़े थे। माओवादियों ने कहा कि उन्होंने पूर्व सरपंच को तीन बार पार्टी से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी बात न मानने पर नक्सलियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
पूर्व सरपंच के अपहरण के बाद उनकी बेटी यामिनी फरसा ने सोशल मीडिया के जरिए पिता को छोड़ने की अपील की थी, लेकिन नक्सलियों ने उसे भी नजरअंदाज करते हुए हत्या कर दी।
बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है और आगे की जांच प्रक्रिया जारी रहेगी।
CG - कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली पति-पत्नी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर...जांच में जुटी पुलिस..!!
काेरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ही कमरे में पति-पत्नी की लाश संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर जांच की जा रही है। यह मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के भिखारी डेरा का है।
जानकारी के मुताबिक, वासुदेव यादव और पत्नी कांता बाई यादव और वासुदेव यादव भिखरी डेरा के मकान में रहते थे। दोनों सर्वमंगला मंदिर के बाहर भीक्षा मांगकर जीवन यापन कर रहे थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
BREAKING : छत्तीसगढ़ में पुलिस के 5967 पदों पर होगी भर्ती, HC ने हटाई रोक
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में जल्द ही आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी क्योकि हाईकोर्ट ने आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पाण्डेय के बेंच में हुई। जिसमें पुलिस कर्मियों के बच्चों को मिलने वाली छूट को हटा दिया गया है। वहीं शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों को छूट मिलेगी। नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा कर रहे जवानों के बच्चों को भी छूट दी जाएगी।
बता दें हाईकोर्ट ने सभी पुलिसकर्मियों के बच्चों की छूट को गलत मानते हुए इसे आर्टिकल 14 और 16 का उल्लंघन माना। अब फिजिकल टेस्ट के बाद भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
उल्लेखनीय है कि, हाइकोर्ट ने आरक्षक संवर्ग 2023-24 के अलग-अलग पदों पर होने वाली भर्तियों पर रोक लगा दी थी। यह रोक जस्टिस राकेश मोहन पांडे की सिंगल बेंच द्वारा याचिकाकर्ता बेदराम टंडन की याचिका पर सुनवाई के बाद लगाई गई थी। याचिकाकर्ता बेदराम टंडन द्वारा पेश की गई याचिका के अनुसार यह आरक्षक संवर्ग 2023-24 भर्ती प्रक्रिया का पूरा मामला है। इसमें याचिकाकर्ता के पुत्र ने राजनांदगांव में होने वाले कांस्टेबल जीडी (जनरल ड्यूटी) भर्ती के लिए आवेदन दिया था। जिले में इस केटेगरी के तहत 143 पद जारी किए गए थे। लेकिन विज्ञापन जारी होने और फॉर्म भरने के बाद डीजी पुलिस ने सचिव को इस नियुक्ति प्रक्रिया में पुलिस विभाग में कार्यरत / एक्स सर्विसमैन कर्मचारियों के बच्चों को छूट देने संबंधी पत्र लिखा था।
इस पत्र में सुझाव देते हुए लिखा गया था कि, भर्ती नियम 2007 कंडिका 9(5) के तहत भर्ती प्रक्रिया के मापदंडों को शिथिल किया जा सकता है। जिसमें फिजिकल टेस्ट के दौरान सीने की चौड़ाई और ऊंचाई जैसे कुल 9 पॉइंट्स शामिल थे। अवर सचिव ने इस सुझाव को स्वीकार भी कर लिया। जिससे आहत होकर याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में कहा कि केवल अपने विभाग के कर्मचारियों को छूट देना साफ तौर पर आम नागरिकों के साथ भेदभाव है। इसलिए इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। पूरे मामले में वकील की ओर से पेश किए गए दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरक्षक संवर्ग 2023-24 के अलग अलग पदों पर होने वाली भर्तियों पर रोक लगा दी थी।
BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: नक्सली मुठभेड़ में DRG के प्रधान आरक्षक शहीद
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ में DRG के प्रधान आरक्षक की शहीद होने की खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ अबूझमाड़ के सोनपुर और कोहकामेटा के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई. जिसमें डीआरजी नारायणपुर के प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार सोरी शहीद हो गए.
जानकारी के अनुसार, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत 3 दिसंबर को सोनपुर और कोहकामेटा के सीमावर्ती इलाके में निकली थी. आज दोपहर करीब 1 बजे से इस इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में 36 वर्षीय प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी शहीद हो गए. फिलहाल, मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों की नक्सल विरोधी गश्त और तलाशी अभियान अभी भी जारी है.
महतारी वंदन की 10वी किस्त जारी होने पर भाजपा ने किया स्वागत विष्णु राज में महिलाएं बेहद खुश :रंजना साहू
महतारी वंदन की 10वी किस्त जारी होने पर भाजपा ने किया स्वागत
विष्णु राज में महिलाएं बेहद खुश :रंजना साहू
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में सीधे अंतरित होने के बाद कहा है कि यह कांग्रेस के उस झूठ का करारा जवाब है, जो वह इस योजना को लेकर शुरू से फैलाने में लगी हुई थी। श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर झूठ बोलकर हर बार मुँह की खा रही है, फिर भी झूठ बोलने, षड्यंत्र रचने और अराजकता फैलाने के मंसूबे पालने से बाज नहीं आ रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती साहू ने कहा कि दरअसल कांग्रेस वादाखिलाफी में माहिर है, इसलिए उसे हर जगह पीलिया के मरीज की तरह सबकुछ पीला-पीला नजर आता है, लेकिन प्रदेश की जनता-जनार्दन का यह दृढ़ विश्वास है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की एक हजार रुपए की राशि की 10वीं किश्त मंगलवार को अंतरित की गई है। माताओं-बहनों का आशीर्वाद ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और भाजपा को काम करने की शक्ति प्रदान कर रहा है। महतारी वंदन योजना के कारण माताओं-बहनों की आँखों में दिख रही स्वाभिमान की चमक भाजपा और प्रदेश सरकार का सबसे बड़ा संतोष है। श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल में महिला-शक्ति को कदम-कदम पर न केवल छलने का काम किया, अपितु उनकी सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण को दाँव पर लगा दिया था। महिलाओं के साथ हर मोर्चे पर खुली धोखाधड़ी करने वाली कांग्रेस अब भाजपा की सरकार से वादों को पूरा करने की सीख ले और वृथा गाल बजाने से बाज आए।
----------------------
BIG NEWS : एक चूहे ने रुकवा दी ट्रेन, एसी कोच में चूहे ने काटा तार, करंट से झुलसा, धुएं से बजा सायरन, डेढ़ घंटे तक रुकी रही ट्रेन
बैतूल | BIG NEWS : घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर मन्नारगुडी से जोधपुर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन एक चूहे के कारण करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही। घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर शाम करीब 5.30 बजे जैसे ही ट्रेन आकर रुकी ट्रेन के एसी कोच बी 7 में कोच ने एक वायर काट दिया। जिससे झुलस गया। वही कोच में धुंआ उठने लगा। एसी कोच में धुएं के कारण सायरन बजने लगा। जिससे यात्री घबरा गए और ट्रेन से नीचे उतरने लगे। जिस पर आरपीएफ एवं रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिस पर ट्रेन में तैनात एसी मैकेनिक द्वारा मौके में पहुंचकर सुधार कार्य किया गया। इसके बाद करीब 7 बजे ट्रेन को इटारसी की ओर रवाना किया
ढोडरामोहार रेलवे स्टेशन के पास स्पेशल ट्रेन के इंजन में आई खराबी
घोड़ाडोंगरी और इटारसी सेक्शन में ढोडरामोहार रेलवे स्टेशन के मंगलवार शाम को बेंगलुरु से दानापुर जा रही स्पेशल ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। जिसके चलते करीब 2 घंटे तक ट्रेन को रोकना पड़ा। वही ट्रेन के इंजन में आई खराबी के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को बरबतपुर, घोड़ाडोंगरी, बैतूल, मरामझिरी रेलवे स्टेशन पर रोका गया
