प्रदेश
जिसे ध्यान करना आ गया, उसे सहना आ गया और जिसे सहना आ गया उसे जीना आ गया: श्री अरविंद मुनि
जिसे ध्यान करना आ गया, उसे सहना आ गया और जिसे सहना आ गया उसे जीना आ गया: अरविंद मुनि
चिकित्सकों का स्थान समाज में सबसे ऊंचा, अध्ययन के दौरान चिकित्सा छात्र न लें तनाव: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सा छात्रों और चिकित्सकों को जैन मुनि श्री अरविंद ने सिखाये जीवन में तनाव प्रबंधन के तरीके
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में जैन गुरु आचार्य अरविंद मुनि की उपस्थित में तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आचार्य श्री अरविंद मुनि ने चिकित्सा छात्रों एवं चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान ने मनुष्य को इतना सुंदर बनाया है लेकिन तनाव की वजह से वह अपना चेहरा बिगाड़ लेता है। तनाव यानी टेंशन का मूल कारण समझ में नहीं आ रहा है जबकि इसका मूल कारण मन की चंचलता है। मानव मस्तिष्क में मिनट दर मिनट विविध प्रकार के विचार उत्पन्न होते हैं। चौबीस घंटे में से यदि आधा घंटा भी ध्यान करते हैं तो दिन के साढ़े तेईस घंटे निगेटिविटी यानी नकारात्मकता में जा रहे हैं।
ईश्वर की आराधना, भक्ति भावना, पूजा-पाठ और नाम सुमिरन के जरिये जीवन में सकारात्मकता आती है। नकारात्मकता को खत्म करने का सबसे अच्छा उपाय है- ध्यान। अभी करो, अभी पाओ, अभी सीख जाओगे... के ध्येय वाक्य के साथ मैं आपको जीवन में तनाव कम करने के लिए ध्यान सिखाने आया हूं। ध्यान सबसे बड़ी कला, सबसे बड़ा जादू है जिसे ध्यान करना आ गया उस व्यक्ति में असंभव कार्य को संभव करने की क्षमता आ जाती है। सकारात्मक ऊर्जा को प्राप्त करने का प्रमुख साधन ध्यान है। चाहे कोई भी बीमारी हो, कितना भी कष्ट हो ध्यान से उसे सहने की शक्ति आ जाती है। जिसे ध्यान करना आ गया, उसे सहना आ गया और जिसे सहना आ गया उसे जीना आ गया।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आचार्य अरविंद मुनि को बताया कि राज्य का सबसे पुराना और सबसे बड़ा चिकित्सा महाविद्यालय होने के कारण इस संस्थान से सभी लोगों को बहुत उम्मीद है। न केवल राज्यभर बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीज भी यहां उपचार के लिए आते हैं। पिछले एक सालों में यहां की ओपीडी और आईपीडी मरीजों की संख्या में इज़ाफा हुआ है। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार करते हुए 700 बिस्तर क्षमता वाले एकीकृत नवीन अस्पताल भवन के निर्माण के लिए 231 करोड़ का ई टेंडर जारी हुआ है।
संभवतः देश का ऐसा पहला राज्य होगा जिसने शासकीय मेडिकल कॉलेजों में वित्तीय सुधार की दिशा में सबसे बड़ी पहल करते हुए डीन और एम. एस. के वित्तीय अधिकारों की सीमा बढ़ाई है। चिकित्सा छात्रों को वर्चुअल डिसेक्शन की सुविधा भी जल्द मिलने वाली है। यह गर्व की बात है कि हम ऐसे देश में जन्म लिए हैं जहां डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। भारत बहुत वैभवशाली देश है। भारत ने विश्वगुरु के रूप में पूरे विश्व का नेतृत्व किया है। यह विज्ञान का केंद्र था। तक्षशिला और नालंदा ज्ञान के केंद्र थे। चीनी दार्शनिकों ने ज्ञान के इन केंद्रों में अध्ययन किया और अपनी पुस्तकों में इसका जिक्र किया है। आज बड़ी-बड़ी देशों में भारत की प्रतिभाएं हैं।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मैंने इसलिए कराया कि जीवन में तनाव नहीं लेना चाहिए। अपने छात्र जीवन के अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने फिजिकल केमेस्ट्री से एम. एस. सी. किया है। उन दिनों में गांव में लाइट की व्यवस्था नहीं रहती थी। इसके बावजूद मैंने पढ़ाई के दौरान कभी तनाव नहीं लिया। दबाव या तनाव में पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। आशा करता हूं कि आप लोग हमारे देश को आगे ले जायेंगे। आपके दम पर हमारे देश आगे बढे़गा। इमारत से कभी कोई संस्थान विकसित नहीं होता जब तक उस मंदिर में आस्था नहीं होगी लोग वहां नहीं आएंगे। लोगों का आपके प्रति जो आस्था है उसको सदैव बनाये रखियेगा।
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. नेरल ने इस प्रकार के आयोजन से मिलने वाले लाभों का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री एवं जैन मुनि के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकगण एवं चिकित्सा छात्र काफी संख्या में उपस्थित रहे।
बलौदाबाजार हिंसा : विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित…
बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में आरोपी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई हुई. जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है. मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने का आरोप है.
बता दें कि बलौदाबाजार जिले में 10 जून को हुई आगजनी की घटना में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया है. उनके खिलाफ बलौदाबाजार पुलिस ने 449 पेज का विस्तृत अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय में पेश किया था.
अभियोग पत्र में देवेंद्र यादव पर हिंसा, दंगा फैलाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामले में उनको बलौदाबाजार पुलिस ने 17 अगस्त को भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया था.
CG : कार से हो रही थी 350 किलो गांजे की तस्करी, एक्सीडेंट होने पर हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
धमतरी : जिले के माड़मसिल्ली सियारीनाला पुलिया के पास महिंद्रा xuv का एक्सीडेंट हो गया था, जिस गाड़ी में गांजा की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि एक्सीटेंड के बाद तस्करों ने झाड़ियों में सारे गांजा के पैकेट को छिपा दिया था, केरेगांव पुलिस ने जब एक्सडेंडल गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 4 पैकेट गांजा मिला जिसके बाद एक्सीडेंटल गाड़ी के पास खड़े आरोपी प्रदीप जो हरियाणा का रहवासी है जिससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने बाकी सारे पैकेट को झाड़ियों में छिपाना बताया। केरेगांव पुलिस ने कुल 67 पैकेट गांजा जिसकी कीमत लगभग 35 लाख है और एक्सीडेंट की गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
BREAKING : जवानों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारे गए वर्दीधारी 7 नक्सली, फायरिंग अब भी जारी
दंतेवाड़ा:- जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ तथा सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। वहीं आज गुरुवार को तड़के सुबह 3 बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए है। वहीं मुठभेड़ एवं सर्च अभियान जारी है।
खबर पर अपडेट जारी है।
अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़, 4 जिलों के सुरक्षा बल ने नक्सलियों को घेरा, भारी फायरिंग जारी
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा सीमा से लगे अबूझमाड़ के ओरछा ब्लॉक के रेकावाया और हितुल के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ चल रही है। सुबह 3 बजे से 4 जिलों का संयुक्त नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। नारायणपुर और दंतेवाड़ा एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।बताया गया कि दक्षिण अबूझमाड़ में 50 से 60 इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद ज्वाइंट एक्शन फोर्स को भेजा गया। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि अबूझमाड़ के दक्षिणी क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान संचालित किया गया है।
सुकमा में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े दो लोगों के घर NIA का छापा, पूछताछ जारी
सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सल मामले से जुड़े हुए दो लोगों के घर मे एनआईए NIA ने छापा मारा है। एनआईए की टीम गुरुवार सुबह से दोनों के घर में दबिश दी है। जिसमें एक को 25 सितंबर के दिन स्थानीय पुलिस ने नक्सल मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद एनआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एनआईए की टीम जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल व एक अन्य महिला के घर दबिश देने पहुंच गई। टीम के साथ स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी जो घर के बाहर तैनात की गई थी। मंतोष मंडल को स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से नक्सली का सहयोगी व शहरी नेटवर्क के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
सुकमा में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े दो लोगों के घर NIA का छापा, पूछताछ जारी
सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सल मामले से जुड़े हुए दो लोगों के घर मे एनआईए NIA ने छापा मारा है। एनआईए की टीम गुरुवार सुबह से दोनों के घर में दबिश दी है। जिसमें एक को 25 सितंबर के दिन स्थानीय पुलिस ने नक्सल मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद एनआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एनआईए की टीम जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल व एक अन्य महिला के घर दबिश देने पहुंच गई। टीम के साथ स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी जो घर के बाहर तैनात की गई थी। मंतोष मंडल को स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से नक्सली का सहयोगी व शहरी नेटवर्क के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
CG : घर के बाहर पड़ी मिली सिंदूर से रंगी मरी हुई काली मुर्गी, नींबू, मिर्ची और धमकी भरा पत्र, काला जादू के संदेह से मचा हड़कंप
बिलासपुर: जिले के सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक ग्रामीण वृंदा केंवट के घर के आंगन में अजीबोगरीब वस्तुएं पाई गईं। किसी ने सिंदूर से रंगे मरी हुई काली मुर्गी, नींबू, मिर्च और नीचे एक धमकी भरा पत्र छोड़ दिया है। पत्र में घर में रह रही एक लड़की को लेकर गंभीर चेतावनी दी गई है। उसमें लिखा गया है कि लड़की की उपस्थिति से घर में ग्रह बाधा होगी और उसे घर में रखने पर उसकी मौत हो सकती है।
वृंदा ने इस मामले की शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए गांव के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।
CG : पखांजुर पहुंचे सीएम साय, 254 करोड़ों रुपए का किया भूमिपूजन वा लोकार्पण
पखांजुर: छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय वा उप मुख्यमंत्री अरुण साय हवाई मार्ग से पखांजुर पहुंचे। स्वर्गीय भाजपा नेता असीम राय के प्रतिमा का अनावरण किया गया। अब पखांजुर बस स्टैंड असीम राय बस स्टैंड के नाम से जाना जायेगा। कांकेर जिले में 254 करोड़ों रुपए का भूमिपूजन वा लोकार्पण किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और किसान पहुंचे। मुख्यमंत्री का भी भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की आने वाला 13 दिसंबर को हमारी सरकार का शानदार एक साल पूरा होने जा रहा है ! मोदी की गारंटी के साथ बहुत सारा काम हमारी सरकार ने पूरा किया है। बस्तर जैसे नक्सली क्षेत्र में शांति व्यवस्था किया है। सभी को बधाई और शुभकामनाएं दिया।
CG - नवीनीकरण की बढ़ी तारीख...अब इस तारीख तक कर सकते हैं नवीनीकरण
दुर्ग। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु 31 अक्टूबर 2024 तक वृद्धि की अनुमति प्रदान की गई थी। प्रभारी खाद्य नियंत्रक टी.एस. अत्री के अनुसार राज्य शासन द्वारा विचारोंपरांत राशनकार्ड नवीनीकरण की समय-सीमा 01 दिसम्बर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बढ़ायी गई है।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट ! 12 दिसंबर से कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान
रायपुर :- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 12 दिसंबर से प्रदेश के 33 जिले के सभी धान खरीदी केंद्र के 2 हज़ार से ज़्यादा कर्मचारीयो ने अपनी 03 सूत्रीय माँग को लेकर हड़ताल में जाने की तैयारी में है
1 धान खरीदी कम्प्यूटरीकरण वर्ष 2007 से डॉटा एन्ट्री आपरेटर विगत कार्यरत हैं। समर्थन मूल्य धान खरीदी के तहत धान उपार्जन केन्द्रो डॉटा एन्ट्री आपरेटर को खाद्य विभाग में संविलियन किया जाए।2 नवीन वित्त निर्देश 22/2023 के अनुसार संविदा वेतनमान में 27 प्रि का लाभ प्रदान कर 23350/- रूपये मासिक संविदा वेतनमान अगस्त प्रदान किया जाए,3 धान खरीदी नीति खरीफ विपणन वर्ष 2024-2025 की कंडिका-11.3.-
खरीफ वर्ष 2025-2026 में समितियों में डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों की व्यव राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा ऑउट सोर्सिग से नियोजित करने के माह अप्रैल 2025 में कार्यवाही की जावें) को विलोपित किया जाए ।
संघ का कहना है कि जब तक इनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हम यहां डटे रहेंगे. ऐसे में धान खरीदी को लेकर संकट के बादल दिखाई दे रहे हैं. इन मांगों के पूरा न होने पर समिति के कर्मचारियों ने प्रदर्शन को और उग्र करने की चेतावनी दी है.
खाद्य विभाग में संविलियन, वेतनमान में 27 प्रतिशत वृद्धि, काम की गारंटी आदि मांगों को लेकर वे 12 दिसंबर से हड़ताल पर रहेंगे। यदि ऐसा हुआ तो प्रदेशभर में धान खरीदी पूरी तरह से बंद हो सकती है। क्योंकि शासन ने धान खरीदी को ऑनलाइन कर दिया है। आधे से ज्यादा काम कंप्यूटर ऑपरेटर ही करते हैं। धान बेचने जिन किसानों को मोबाइल चलाना नहीं आता, वे आपरेटर के सहयोग से टोकन लेते हैं। केंद्र में ऑपरेटर ही नहीं रहेंगे तो किसानों को टोकन के लिए भटकना पड़ेगा।
यदि किसान मोबाइल से दूसरों के सहयोग से टोकन ले भी लेते हैं तो जब वे धान लेकर बेचने उपार्जन केंद्र जाएंगे तो उनका बायोमैट्रिक नहीं हो पाएगा। सिर्फ खरीदी ही नहीं बल्कि धान का उठाव भी इनके हड़ताल से प्रभावित होगा। क्योंकि आवक -जावक उठाव जीपीएस सिस्टम से होता है और कंप्यूटर से ही गेट पास बनाया जाता है। छग समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बताया कि इस कल 12 दिसंबर गुरुवार से पूरे प्रदेश में धान खरीदी बंद रहेगी। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती। हड़ताल पर रहेंगे। श्री मोहरे ने बताया मंगलवार को लेकर सचिव, खाद्य विभाग मंत्रालय नवा रायपुर सचिव, सहकारिता विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर,पंजीयक एवं आयुक्त, सहकारी संस्थाएँ, नवा रायपुर,प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड),प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक),संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ संभाग रायपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर,सभी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को सूचना दी है कि वे 12 दिसंबर से काम बंद कर हड़ताल पर जाने वाले हैं।
प्रमुख माँग
1.धान खरीदी नीति में अप्रैल 2025 में आउटसोर्सिंग की कार्यवाही करने शासन का आदेश।
2.ऑपरेटर का विभाग तय नही किया गया है।
3.नवीन वित्त निर्देश के अनुसार वेतन वृद्धि नही हुवा।
4.समय में वेतन नही मिलता पुनः 24-25 का ये पांचवा माह रनिंग चल रहा है वेतन नही आया है।
5.अगस्त 23 के छूटे वेतन के संबंध में शासन कोई जवाब नही दे रहे है।
6 जो पिछला 7 माह का वेतन कैबिनेट बैठक से जारी हुवा उसमे भी बहुत जिले में वेतन कटोती किया गया।
7.पिछले हड़ताल के 37 दिन को कार्य अवधि मानने हेतु कोई आदेश शासन द्वारा जारी नही किया गया।
8.साथ ही अधिकांश जिले के ऑपरेटर का नियम विरुद्ध ट्रांसफर कर दिया गया है।
CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
बीजापुर : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नक्सली बीजापुर में तांडव मचा रहे हैं। वही नक्सलियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता को मौत के उतारा है। यह मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। हालांकि घटना की अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। बता दें कि बीते दिनों नक्सलियों ने भैरमगढ़ के बिरयाभूमि में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्या की थी। अब कुटरू तहसील के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा कार्यकर्ता माड़ो राम कुड़ियम को मौत के घाट उतारा गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
BREAKING : मेले से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 30 लोग घायल, मची चीख पुकार
बालोद : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां राजाराव पठार मेले में शामिल होकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई है. इस हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई है. 20 घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र का मामला.
जानकारी के अनुसार, घटना गुरूर थाना क्षेत्र के कंकालिन मोड़ की है, जहां पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के समय वाहन में करीब 30 लोग सवार थे, जो वीर मेला और मुख्यमंत्री कार्यक्रम से अपने गांव नारागांव लौट रहे थे. घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया गया है. प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई है. घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.
CG : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,इस मामले में 2 CMO सहित पांच को किया गया सस्पेंड...जानें मामला....!!
डोंगरगढ़ :- नगर पालिका परिषद में निर्माण कार्यों व सामग्रियों की खरीदी में करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दो तत्कालीन मुख्य नगर पंचायत अधिकारियों समेत पांच को निलंबित कर दिया है।निलंबित अफसरों में दोसब इंजीनियर व एक एकाउंटेंट भी शामिल हैं। सभी को नगरीय प्रशासन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग में अटैच किया गया है।
अवर सचिव अजय तिर्की द्वारा जारी आदेश के तहत फरवरी 2021 सितंबर 2022 तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी यमन देवांगन को आर्थिक अनियमितता का दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है। वर्तमान में वे नगर पंचायत इंदौरी (कवर्धा) में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हैं। सितंबर 2022 से अगस्त 2023 तक डोंगरगढ़ पालिका में सीएमओ रहे प्रमोद शुक्ला को भी सस्पेंड किया गया है। अभी वे खैरागढ़ नगर पालिका में सहायक राजस्व निरीक्षक के रूप में पदस्थ हैं।
उप अभियंता रितेश स्थापक, किशोर ठाकुर व लेखापाल दीपा भिवगढ़े को भी निलंबित किया गया है। स्थापक व भिवगढ़े डोंगरगढ़ पालिका में ही पदस्थ हैं जबकि किशोर ठाकुर उप अभियंता के रूप में नगर पंचायत कार्यालय छुरिया में सेवारत हैं।
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, एक की मौत, दो घायल
कोरबा : छत्तीसगढ़ में हादसों में बढ़त लगातार जारी है, वहीं प्रदेश के कोरबा जिले में भी सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोवमार की रात दस बजे कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
हादसा तानाखार के पास हुआ है। वहीं मृतक और घायल कौन है और कहां के रहने वाले हैं इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 112 और कटघोरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती करवाया। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद समाप्त करवाया गया।
गरीबों और किसानों के रक्षक के रूप में अमर शहीद वीर नारायण सिंह की गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस पर राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव, आदिमजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरन्दर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद वीर नारायण सिंह के मातृभूमि के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देने वाले आदिवासी जन-नायक वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। वे सोनाखान के ज़मींदार परिवार से थे लेकिन उन्होंने आदिवासियों, किसानों और गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने सन् 1856 के भीषण अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए अनाज गोदाम से अनाज निकालकर गरीबों में बांट दिए। उन्होंने सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का संचार किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह के संघर्ष, मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। गरीबों और किसानों के रक्षक के रूप में उनकी गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी।

