प्रदेश

गर्भवती महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, अवैध क्लिनिक हुए शील

जांजगीर चाँम्पा : नवागढ़ के ग्राम पंचायत टुरी (हीरागढ़) कुछ दिनों पूर्व झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से गर्भवती महिला के हुए मौत के बाद प्रशासन हरकत मे आया और राछा व किरीत के दो झोलाछाप डाक्टरों के क्लिनिक शील किये गए। छापे मार की कार्रवाई में राजस्व एवं स्वास्थ्य व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इस सम्बन्ध मे बीएमओ डॉक्टर नरेश साहू ने बताया कि अवैध क्लिनिको में छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान उनसे वैद्य दस्तावेज की मांग की गई उनके द्वारा वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर क्लिनिक सील करने की कार्रवाई की गई है। आगे यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी

 
और पढ़ें ...

कॉंग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर शहर की महिलाओं ने थामा कॉंग्रेस का दामन

जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के कांग्रेस राजीव भवन में बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य,पूर्व जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन की उपस्थिति में अनुकूल देव वार्ड विवेकानंद वार्ड की दर्जनों महिलाओं ने कॉंग्रेस की रीतिनीति व प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कॉंग्रेस का दामन थामा, शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने कॉंग्रेस का गमछा पहनाकर कॉंग्रेस की विधिवत सदस्यता दिलाई। इस दौरान सुशील मौर्य ने कहा, छत्तीसगढ़ की साय सरकार सिर्फ महिला विरोधी कार्य कर रही है। 9 महीनों की सरकार में महिला अपराध की बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है। सामुहिक दुष्कर्म, चोरी, लूटमार जैसे विभिन्न घटनाओं से महिलाएं परेशान हो चुकी है। मंहगाई में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। इन सभी से महिलाएं बहुत परेशान हैं। पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि, सरकार महिला अपराध घटनाओं को रोकने में असफल साबित हुई है। पूरे प्रदेश में माता बहनें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। घरेलू गृहणियांओं को सिर्फ अपने बच्चों की फ़िक्र लगीं रहती है। बीते 9 महीनों की सरकार में 600 से ज्यादा रेप, 3094 क्राइम कुल मिलाकर बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

 
और पढ़ें ...

CG : नारायणपुर मुठभेड़ में 3 नक्सली हुए थे ढेर, दो माओवादियों पर था 41 लाख का इनाम

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र नारायणपुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया था, जिसमें से दो नक्सली कि अब पुलिस ने शिनाख्त की है। उन पर 41 लाख रुपए का ईनाम रखा गया था। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मारे गए नक्सलियों के बारे में जानकारी शेयर की है।

नारायणपुर छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर मुठभेड़ में 41 लाख के नक्सली मार गिराए गए हैं। अबूझमाड़ पुलिस नक्सली मुठभेड में मारे गए 3 नक्सलियों में से दो नक्सली की शिनाख्त हुई है। मारे गए नक्सलियों में DKZSC रूपेश, DVCM जगदीश शामिल है। दोनो कई बड़ी वारदात में शामिल रहे हैं। पुलिस ने सर्च अभियान में अब तक 1 नग एके 47, 1 नग इंसास, 1 नग SLR तथा 1 नग 12 बोर बंदूक बरामद किया गया है।

 
और पढ़ें ...

CG : SI अभ्यर्थियों को HC ने दी राहत, रिजल्ट और नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में रिजल्ट का इंतजार कर रहे SI अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। मंगलवार को हाई कोर्ट के डबल बेंच ने प्री वालों की याचिका को एक सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने इससे पहले भी सिंगल और डबल बेंच की सैकड़ों याचिकाओं को खारिज कर दिया है। अब भर्ती प्रक्रिया मे रिजल्ट और नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है शुक्रवार को गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास पर बैठे सैकड़ों SI अभ्यर्थियों को यह आश्वासन दिया गया था कि, दो हफ्तों के अंदर रिजल्ट जारी करेंगे।

बता दें गृह मंत्री विजय शर्मा के आश्वासन को मानकर अभ्यर्थियों द्वारा 12-15 दिनों से चले आ रहे अनशन के साथ साथ अन्य कार्यक्रम जैसे भीख मांगना, मुंडन संस्कार, रक्तदान कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, रिजल्ट और नियुक्ति के लिए महायज्ञ आदि सभी को समाप्त कर दिया गया है।

 
और पढ़ें ...

बलौदाबाजार : जिले में वयोवृद्ध स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ संपन्न, 12 सौ से अधिक वृद्धजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक दिवसीय जाँच शिविर का आयोजन सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। जिसमें जिले भर में कुल 1286 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में शुगर, रक्त चाप, दाँतों तथा नेत्र परीक्षण, फिजियोथेरेपी, ईसीजी जैसी जरूरी जाँचें की गईं। इसके साथ ही जरूरी मरीजों को दवाई किट ,स्टिक, वाकर, नी कैप का निःशुल्क वितरण भी किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार बढ़ती उम्र के साथ विशेष स्वास्थ्य देखभाल की जरूरत होती है। वृद्धावस्था में कई प्रकार की स्वास्थ्य गत समस्याओं जैसे कमज़ोरी, नेत्र विकार, हड्डियों का दर्द, सुनने में दिक्कत, अवसाद के कारण अक्सर लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसलिए समय-समय पर वृद्धजनों को अपनी स्वास्थ्य जाँच करवाते रहना चाहिए। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा ने बताया कि जाँच शिविर में आये हुए लोगों की उक्त जांच के साथ-साथ उन्हें गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली, खान-पान के संबंध में भी शिक्षित किया गया। शिविर में आये हुए वृद्धजनों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा उनके जलपान की भी व्यवस्था की गई। जाँच के लिए आये लोगों को पीला कार्ड दिया गया जिससे वह जरूरत पड़ने पर ओपीडी में बिना लाइन में लगे सीधे डॉक्टर से अपनी जाँच करवा सकते हैं। भाटापारा के ग्राम मोपका के निवासी 75 वर्षीय चौतराम वर्मा को शुगर और बीपी दोनों है। उन्होंने बताया अस्पताल स्टाफ ने जाँच की और दवाई भी दी। चलने में असुविधा को देखते हुए उन्हें एक स्टिक (छड़ी) भी दी गई। ऐसे ही 69 वर्षीया सेवती वर्मा को गठिया की शिकायत है जिन्हें नी कैप प्रदान किया गया। यह सामग्री निःशुल्क दी गई।

और पढ़ें ...

नगर निगम सामान्य सम्मिलन की 3 अक्टूबर को आहूत बैठक की प्रषासनिक तैयारी हेतु महापौर एजाज ढेबर ने दिये आवष्यक निर्देष

नगर निगम सामान्य सम्मिलन की 3 अक्टूबर को आहूत बैठक की प्रषासनिक तैयारी हेतु महापौर  एजाज ढेबर ने दिये आवष्यक निर्देष 0
       रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में बैठक लेकर निगम अपर आयुक्त एवं सचिव  विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक,  विवेकानंद दुबे, मुख्यअभियंता  यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता  राजेष राठौर, नगर निवेषक  आभास मिश्रा, स्वच्छ भारत मिषन कार्यपालन अभियंता  रधुमणी प्रधान, कार्यपालन अभियंता जल  शरद धु्रव, कार्यपालन अभियंता  अंषुल शर्मा, जोन कमिष्नरों, विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे के आदेषानुसार नगर निगम सचिवालय द्वारा दिनांक 3 अक्टूबर 2024 गुरूवार को प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय के सामान्य सभा सभागार में आहूत सामान्य सभा सम्मिलन की बैठक की तैयारियों के संबंध में आवष्यक निर्देष दिये। 
        बैठक में सामान्य सम्मिलन में सभापति प्रमोद दुबे के सभापतित्व में 1 घंटे की अवधि प्रष्नावली के रूप में निर्धारित है। इस दौरान वार्ड पार्षदों द्वारा पूछे गये प्रष्नों के उत्तर संबंधित विभाग के भारसाधक सदस्यों द्वारा दिये जायेंगे। वहीं बैठक हेतु एमआईसी के संकल्प अनुसार नियमानुसार प्रक्रिया के तहत निर्धारित एजेण्डों पर चर्चा एवं विचार विमर्ष किया जायेगा। प्रष्नकाल की कार्यवाही एवं एजेण्डों पर चर्चा के संबंध में प्रषासनिक तौर पर आवष्यक तैयारी करने के निर्देष बैठक में दिये गये। बैठक में महापौर  एजाज ढेबर सहित एमआईसी सदस्य  ज्ञानेष शर्मा,  नागभूषण राव की उपस्थिति रही ।

और पढ़ें ...

BREAKING: पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से आस-पास मचा हड़कंप

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित फटाका दुकान और उससे लगे गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के चलते पटाखों के फूटने से इलाका गूंज उठा है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिख रही हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है।

तोरवा थाना क्षेत्र के दयालबंद जगमल चौक में मुख्य मार्ग में फटाका दुकान और गोदाम स्थित है। आज उसमें आग लग गई। आग लगने के चलते धुंआ और लपटें उठने लगी। लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास जारी है।

जगमल चौक के पास मेन रोड में फटाका दुकान और गोदाम पिछले लंबे समय से संचालित है। दुकान का संचालन सोनू सतलेचा और संदीप सतलेजा करते हैं। दोनों का दावा है की दुकान और गोदाम के लिए उनके पास लाइसेंस है। पर एहसास का विषय है कि मुख्य मार्ग पर बाजार में पटाखा दुकान और गोदाम के लिए लाइसेंस किन नियमों के तहत दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमार्ग पर बाजार पर जिस जगह आग लगी है उसकी एक तरफ पुस्तक दुकान और दूसरी तरफ एक्सिस बैंक स्थित है। फायर ब्रिगेड की टीम के तत्काल मौके पर पहुंचने के चलते आजू-बाजू में आग नहीं फैल पाई। आग पर काबू पाने का प्रयास अभी भी जारी है। बता दे रविवार रात को भी तोरवा थाना क्षेत्र के ही देवरीखुर्द में बारदाना गोदाम आग लगने के चलते पूरा गोदाम जल कर स्वाहा हो गया था।

और पढ़ें ...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया महर्षि चरक सदन का लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने निवास कार्यालय में महर्षि चरक सदन का लोकार्पण किया। 30 बिस्तरों का ये सदन लोगों के रुकने और रायपुर में इलाज कराने के लिए तैयार किया गया है।

    इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए हसदेव सदन तैयार करवाया है। हसदेव सदन में 15 लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।

    इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी जैसे दूर दराज क्षेत्रों से इलाज कराने वाले लोगों को रायपुर में रुक कर इलाज कराना काफी मुश्किल काम है। ऐसे में 15 और 30 बिस्तरों वाले ये दोनो सदन बीमार लोगों और उनके परिजनों को राहत प्रदान करेंगे। कई मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें कुछ दिनों के अंतराल में ही चेकअप के लिए आना पड़ता है, लिहाजा रुकने की व्यवस्था होने से उन्हें बार बार आना जाना नही करना पड़ेगा।

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

बालोद : जिले से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आ रही है, जहां पर एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र का है पुलिस को जानकारी मिलते ही अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है घटना में जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं आरोपी दूसरे जिले का रहने वाला बताया जा रहा है फिलहाल आरोपी के लिए टीम लगी हुई है।

थाना प्रभारी तूल सिंह पट्टावी ने बताया कि मामले में सबसे पहले अपराध पंजीबद्ध किया गया है धारा 376 के साथ पोक्सो का मामला है और डॉक्टरी मुलाहिजा सहित अन्य सारी फॉर्मेलिटी की जा रही है और हमारी प्राथमिकता है कि सबसे पहले आरोपी को गिरफ्तार किया जाए जिसके लिए टीम लगी हुई है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवक जो की चंद्राकर फॉर्म में काम करता है उसने लड़की को वही ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है और घटना के बाद से वह लापता है और वह गरियाबंद जिले से चंद्राकर फॉर्म में काम करने आया हुआ था और उसने मासूम के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।

बालोद पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने बताया कि दोनों फार्म में काम करते थे और जैसे ही घटना की जानकारी लगी पुलिस ने बिना कोई देरी करिए टीम को रवाना कर दिया है उन्होंने बताया कि जो आरोपी युवक है वह मोबाइल नहीं रखता है ऐसी जानकारी मिली है फिर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा उन्होंने बताया कि दोनों मुर्गी फार्म में काम करते थे और दोनों बाहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के थीम सांग को किया लॉन्च

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के थीम सांग को लॉन्च किया। इस गाने में 'स्वच्छता परमो धर्म:' को रेखांकित करते हुए लोगों को 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया है।

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने थीम सांग को लॉन्च करते हुए कहा कि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने राज्य के सभी नगरीय निकायों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक 'स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता' की थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। हमारे देश की परंपरा में स्वच्छता का हमेशा से ही संस्कार रहा है। 'स्वच्छता परमो धर्म:' के ध्येय को आगे रखकर हम पूरे प्रदेश में अभियान चला रहे हैं। 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के दौरान सभी नगरीय निकायों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक और प्रेरित करने तथा साफ-सफाई के कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने अलग-अलग तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

और पढ़ें ...

वज्रपात ने फिर मचाई तबाही...आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पेट में पल रहा था 9 महीने का बच्चा

बिलासपुर। जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। सीपत क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई है, जो 9 महीने की गर्भवती थी। जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त फुलकुमारी घर के बरामदे में बैठकर सब्जी काट रही थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। परिजनों ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

और पढ़ें ...

CG: डेम में नहा रही थी नाबालिग लड़की, अधेड़ ने पकड़ लिया गलत नीयत से, कर दी ये घिनौनी हरकत, फिर जो हुआ

कबीरधाम :- डेम में नहा रही नाबालिग लड़की को अधेड़ ने पीछे से आकर बुरी नियत से हाथ, बाह और कमर को पकड़कर छेड़छाड़ किया। नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। कबीरधाम  जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र का मामला है।  

कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी में नाबालिक बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी की वह शाम 05 बजे डेम में नहा रही थी, तभी दशरू मेरावी अचानक पीछे से आकर बुरी नियत से हाथ, बाह और कमर को पकड़कर छेड़छाड़ किया है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना चिल्फी में अपराध क्र. 38/24 धारा 74,79 बी.एन.एस. 08 पाकसो एक्ट दर्ज़ कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी दशरू मेरावी पिता सुक्कल मेरावी उम्र 44 वर्ष साकिन लुप को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

और पढ़ें ...

CG : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

सुकमा : ज़िले के चिंतागुफा इलाके के करकनगुड़ा के जंगलों में जवानों के साथ नक्सलियों मुठभेड़ हो रही हैं। नक्सलियों के बटालियन सप्लाई टीम एवं जगरगुंडा एरिया कमेटी के सूचना पर सर्च अभियान पर निकले गए थे। डीआरजी बस्तर फ़ाईटर एवं सीआरपीएफ़ 206 कोबरा के जवान इस मुठभेड़ में शामिल हैं।नक्सलियों और जवानों के बीच भारी गोलाबारी होने की खबर भी आ रही है। एसपी किरण चव्हाण ने बताया,कई नक्सलियों को गोली लगी हैं।

 
और पढ़ें ...

CG : नाले में तैरती मिली पति-पत्नी की लाश, हत्या या आत्महत्या…जाँच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुरही वन परिक्षेत्र के महामाई आश्रित गांव बिसौनी की है, जब सुबह ग्रामीणों ने नाले में बुजुर्ग दंपति के शव को तैरते हुए देखा. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

और पढ़ें ...

CG : नारायणपुर में मुठभेड़, जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, इस दौरान फायरिंग में जवानों ने दो पुरुष और एक महिला सहित तीन माओवादियों को मार गिराया है. वहीं घटना स्थल से AK-47 और गोला-बारूद बरामद किया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी. सर्चिंग के दौरान आज शाम 4 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए हैं. सभी जवान सुरक्षित हैं. सर्च अभियान जारी है.

 
और पढ़ें ...

CG : कक्षा नवीं के छात्र ने स्कूल के शौचालय में लगाई फांसी, मचा हड़कंप

धमतरी:- जिले में आत्महत्या का मामला सामने आया है, रुद्री थाना क्षेत्र में एक नवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही स्कूल के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर में नवीं कक्षा के छात्र समीर साहू ने खुदकुशी कर ली. फांसी लगाने के लिए छात्र अपनी मां की साड़ी घर से लाया था. बता दें सोमवार को वो स्कूल तो आया था, लेकिन क्लासरूम में नहीं था. स्कूल के बाहर उसकी साइकिल लगी हुई है. कक्षा में उसका एब्सेंट लगा हुआ था. शाम 3.30 में जब कोई शौचालय गया तो देखा कि दरवाजा बंद था.

इसके बाद लोगों ने वेंटिलेशन से बांस की मदद से शौचालय की छिटकनी खोली. अंदर का नजारा देख हर कोई सन्न रह गया. अंदर छात्र का शव पड़ा था. छात्र ने खुदकुशी कर ली थी. इसके बाद छात्र के पिता को भी बुलाया गया.

मृत छात्र के पिता ने बताया कि बच्चा गुमसुम रहा करता था और लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल भी नहीं रखता था. लंच के समय भी वह टिफिन भी अकेला करता था. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

और पढ़ें ...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आए एक्सन मूड में किया सिम्स डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक को निलम्बित

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

सिम्स के डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक निलम्बित

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वशासी समिति बैठक में की निलंबन की घोषणा

पिछले तीन सालों में हुई खरीदी की होगी उच्च स्तरीय जांच

अस्पताल की जरूरतों के लिए दी 10 करोड़ की स्वीकृति

बैठक में मरीजों के हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

बिलासपुर,23 सितंबर 2024/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अस्पताल के संचालन में अव्यवस्था और कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायतें हैं। स्वास्थ्य मंत्री आज सिम्स में स्वशासी समिति की बैठक में उन दोनों के निलंबन की घोषणा की। इसके साथ ही पिछले तीन सालों में हुई खरीदी की जांच के निर्देश भी दिए हैं। सिम्स अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए स्वशासी समिति के सामान्य सभा की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विधायक  धरमलाल कौशिक,  धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य  मनोज कुमार पिंगुआ सहित समिति का सदस्य और अधिकारी गण उपस्थित थे।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और स्वशासी समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने सख्त तेवर दिखाए।  उन्होंने कहा की आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। इसमें आड़े आने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उदारतापूर्वक सिम्स को बेहतर बनाने और उपकरणों के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी। बैठक में स्वशासी खाते से कॉलेज के हिसाब किताब का ऑडिट करने के लिए डेढ़ लाख रुपए के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया सिम्स परिसर में विद्युत सब स्टेशन के एक नवीन एलटी पैनल स्थापित करने के लिए 42 लाख दिया गया। हस्बैंड मेडिकल कॉलेज भवन के लिए एक डीजी सेट खरीदने की अनुमति भी दी गई। दिन और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के लिए नए वाहन प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। मेडिकल छात्रों के आने-जाने के लिए एक 52 सीटर बस करें करने की वित्तीय एवं प्रशासकीय मंजूरी दी गई। चिकित्सा कॉलेज में हिंदी मीडियम की पुस्तक खरीदने के लिए भी ₹5 लाख दिया गया। सिम्स छात्रावास में बेड खरीदने के लिए 14 लाख रुपया की राशि के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जेम पोर्टल से नियमानुसार इसकी खरीदी की जाए। कॉलेज के लिए सीसीटीवी रेफ्रिजरेटर बायोमेट्रिक मशीन फोटोकॉपी मशीन की खरीदी के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। सिम्स अस्पताल के मलेरिया वार्ड में फाउल्लर मैट्रेस खरीदने कंसलटेंसी फीस कंप्यूटर सेट फोटोकॉपी मशीन सीसीटीवी कैमरा लगाने की हॉस्पिटल तैयार करने कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टाफ नर्स तथा सफाई कर्मचारी की भर्ती के बारे में भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा आयुक्त किरण कौशल स्वास्थ्य विभाग के संचालक ऋतुराज रघुवंशी सीजी एमएससी की प्रबंध संचालक पद्मिनी बोई एनएचएम के प्रबंध संचालक डॉक्टर जगदीश सोनकर, नगर निगम आयुक्त  अमित कुमार सहित स्वशासी समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे। 

और पढ़ें ...

CRPF जवानों को लेकर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर घाटी में पलटी, 20 जवान थे सवार, 3 हुए घायल

जगदलपुर :- बस्तर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर बास्तानार घाट में CRPF जवानों से भरा एक ट्रक पलट गया है। हालांकि, इस घटना में एक जवान को गंभीर चोट आई है। अन्य को मामूली छोट है।

बताया जा रहा है कि जवान जगदलपुर से दंतेवाड़ा जिले की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान टर्निंग प्वाइंट में हादसा हुआ है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। chhattisgarh news बस्तर जिले के ASP महेश्वर नाग ने बताया कि ये सारे CRPF के जवान हैं।

सभी बारसूर जा रहे थे इसी दौरान ट्रक बास्तानार घाट में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी खबर मिलते ही बस्तर जिले की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर दंतेवाड़ा के ASP आरके बर्मन ने बताया कि हमें भी हादसे की खबर मिली थी। गीदम थानेदार धनंजय सिन्हा समेत अन्य जवानों को मौके के लिए निकाला गया है। सभी जवान ठीक हैं। कुछ को चोट आई है।

 

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : काल बनकर आया तेज रफ्तार हाइवा, 18 मवेशियों की मौके पर हुई मौत, गोवंशों की लाशों से बिछी सड़क

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दर्रीघाट के पास निर्माणाधीन सड़क पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने मवेशियों को रौंद डाला। घटना में 18 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। वहीं सड़क हादसे की वारदात को अंजाम देकर हाइवा चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के दर्रीघाट से कोरबा की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर मवेशियों की बिछी लाशों को देखकर लोग दंग रह गए। वहीं कई घायल मवेशी तड़प रहे थे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने मस्तूरी पुलिस और गौ रक्षकों को दी, जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल मवेशियों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। 

आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर अपना गुस्सा निकाला, लेकिन अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए। मस्तूरी पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। 

और पढ़ें ...

सत्येन्द्र कौशिक को हरियाणा चुनाव फरीदाबाद 89 विधानसभा क्षेत्र की पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है, पार्टी में विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी सक्रिय नेताओं को कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए जिम्मेदारी देकर न्युक्ति कर रही है,


हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी तरीके से कमर कस ली है, इधर बिलासपुर में  कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता सत्येन्द्र कौशिक AICC एलडीएम को हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है, सत्येन्द्र कौशिक को छत्तीसगढ विधानसभा समन्वयक एससी विभाग के पीसीसी पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है फ़रीदाबाद के विधानसभा क्षेत्र 89 के चुनाव प्रचार में सभी प्रमुख नेताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है,


ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन राजेश लिलोठिया ने हरियाणा विधान सभा चुनाव के फरीदाबाद में इलेक्शन ऑब्जर्वर की बड़ी जिम्मेदारी दी है, कौशिक लगातार सक्रिय कार्यकर्ता के नाम से अपनी अलग पहचान रखता हैं कौशिक को इस से पहले भी pamgarh विधान सभा चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्र में AICC ने एलडीएम का प्रभार दिया गया था ..जिसमें जमीनी स्तर पर विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों के बीच जाकर जन संपर्क जनता के बीच संवाद स्थापित करने का काम किया है, ऐसे में सत्येन्द्र कौशिक को हरियाणा विधान सभा चुनाव में AICC के तरफ से फरीदाबाद में विधानसभा क्षेत्र 89 के कॉंग्रेस प्रत्याशी श्री लखन कुमार सिंघला जी के लिए प्रचार करने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है..

और पढ़ें ...

फर्जीवाड़े पर लगेगा अंकुश : छत्तीसगढ़ के इतने लाख किसानों के बैंक खाते होंगे आनलाइन, अब पाई-पाई का घर बैठे मिलेगा हिसाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने और अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और बैंक के अंतर्गत काम करने वाली सहकारी समितियों पर कड़ी निगरानी रखने की तैयारी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस साल जब किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचेंगे तब पूरी जानकारी आनलाइन हो जाएगी। किसानों को अपने पाई-पाई का हिसाब घर बैठे ही मिल जाएगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से लेकर सहकारी समितियाें को आनलाइन किया जा रहा है।

किसानों के बैंक डिटेल के अलावा समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कितने एकड़ का पंजीयन कराया है। पंजीयन के बाद कितने एकड़ और रकबा का धान किसानों ने समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर बेचा है। भुगतान की स्थिति,खेती किसानी के लिए बैंक से लिए गए कर्ज और ऋण का भुगतान किसानों ने समितियों में किया है या नहीं। यह पूरा लेखा जोखा ई-पैक्स सॉफ्टवेयर में इंट्री की जा रही है। मतलब साफ है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और इसकी निगरानी में काम करने वाली समितियां बैंक की तरह आनलाइन हो जाएगा।

राष्ट्रीयकृत बैंकों में अब पेपरलेस कामकाज की शुरुआत हो जाएगी। कस्टमर के बैंक अकाउंट को टाइप करते ही कंप्यूटर या लैपटाप के स्क्रीन पर खातेधारक का पूरा डिटल सामने आ जाता है। कुछ इसी अंदाज में किसानों के बैंक अकाउंट का डिटेल भी सामने दिखाई देने लगेगा।प्रदेश की सहकारी समितियां भी अब जल्द ही पेपरलेस वर्किंग कल्चर की दिशा में आगे बढ़ते दिखाई देगी। बैंक डिटेल्स के साथ ही किसानों के खेती योग्य जमीन,टिकरा जमीन के अलावा धान की फसल कितने रकबा में ली है। कृषि कार्य के लिए समिति से कितना ऋण लिया है। बीते वर्ष लिए ऋण का भुगतान हुआ है या नहीं। जैसे महत्वपूर्ण डिटेल एक क्लिक पर आ जाएगा। किसान का नाम, ऋण पुस्तिका डिटले,बीते वर्ष धान बेचने का एकड़ व रकबा। समिति द्वारा भुगतान किए गए कुल राशि। यह सब कुछ एक क्लिक पर नजर आने लगेगा।

और पढ़ें ...

BREAKING : आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, 4 स्कूली बच्चे भी शामिल, मचा हड़कंप

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। जिनमे 4 स्कूली बच्चे बताये जा रहे है। घटना राजनांदगांव के ग्राम जोरातराई की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में चार स्कूली बच्चे आ गये। हादसे के वक्त सभी स्कूली बच्चे वापस अपने घर लौट रहे थे। वहीं चार युवक भी बिजली की चपेट में आये। कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है। वहीं 4 ग्रामीण भी बिजली की चपटे में आने से जान गवा दिए। घटना सोमानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचनी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गयी। कलेक्टर भी खुद मौके पर रवाना हो रहे हैं। घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस रवाना की गयी।

कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है।कलेक्टर संजय अग्रवाल, और एसपी व जिला शिक्षाधिकारी के अलावा मेडिकल टीम गांव पहुंची है। घायल बच्चों का उपचार शुरू हो गया है।
और पढ़ें ...

CG : रील बनाने से मना करने पर 14 साल की लड़की ने की आत्महत्या

अंबिकापुर : जिले से आत्महत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने इंस्टाग्राम में रील बनाने से इंकार करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग के 16 वर्षीय भाई ने नाबालिग को रील बनाने से मना किया और मम्मी– पापा को बताने की बात कही, जिससे नाराज होकर नाबालिग ने फांसी लगा ली। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घटना कोरंधा रोड पर स्थित ग्राम पंचायत रतासिली की है। यहां एक किशोरी ने रविवार की दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के बड़े भाई साहिल के अनुसार उसकी बहन परिजनों के मना करने के बावजूद मोबाइल में इंस्टाग्राम एप डाउन लोड कर वीडियो बनाकर अपलोड करने के साथ अपने दोस्तो के साथ चैटिंग करती थी। घटना के कुछ देर पहले भी जब साहिल ने उसे मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाते हुए देखा तो रोक–टोक करते हुए इसकी शिकायत मम्मी-पापा से करने की बात कही। आशंका है कि इसी भयवश किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रतासिली के बांध पारा निवासी सुशील मिंज अपने वैन से क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार के साथ फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का व्यवसाय करता है। वह रविवार की सुबह को पत्नी मरियम के साथ बाइक से किसी आवश्यक कार्य से ग्राम धनेशपुर गया था।

इधर घर में उसकी बेटी गांव के निर्मला माध्यमिक शाला मिशन स्कूल में कक्षा 8 वीं की छात्रा 14 वर्षीय आकांक्षा मिंज व 16 वर्षीय बेटा साहिल मिंज थे। मां मरियम अपना मोबाइल घर में ही छोड़ कर गई थी जिसमें आकांक्षा इंस्टाग्राम एप डाउन लोड करके अपना वीडियो बनाकर अपलोड कर रही थी। यह देखकर बड़े भाई साहिल ने कहा कि मम्मी-पापा तुम्हें कितनी बार इंस्टाग्राम चलाने से मना कर चुके हैं। इसके बावजूद तुम पढ़ाई में ध्यान देने के जगह फिर से डाउन लोड कर लेती हो। इसके साथ ही आकांक्षा ने अपने आंख के ऊपर के बाल में कुछ डिजाइन बनवाया था, इस पर भी भाई साहिल ने एतराज जताते हुए कहा कि मैं मम्मी-पापा से तुम्हारी शिकायत करूंगा। यह कहते हुए साहिल घर से कुछ दूरी पर खड़े वैन को धोने चला गया।

कुछ देर बाद जब वाहन धोने के लिए साहिल सैंपू लेने घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा भीतर से बंद था, तब उसने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर सोचा कि आकांक्षा सो गई होगी। यही सोचकर साहिल फिर से गाड़ी धोने चला गया। तभी कुछ देर में उसके पिता सुशील व मां मरियम भी घर पहुंच गए और दरवाजा खुलवाने लगे। लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नही मिला तो किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखे कि आकांक्षा फांसी पर लटक रही थी। उसे नीचे उतार कर जिंदा होने की उम्मीद में कुसमी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। वहीं इस घटना से परिजन सदमे में हैं।

और पढ़ें ...

BREAKING : महिला की नाली में मिली लाश, मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

कांकेर। इमलीपारा में आज सुबह में सुबह 6 बजे नाली में महिला की लाश मिली। जिससे मोहल्ले वासियों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।मोहल्ले वालो ने बताया कि महिला का नाम सुकबती भोयर है। जो कि इमली पारा की निवासी है और 22 सितंबर को पितर भात खाने के लिए मोहल्ले में ही गई थी। नाली में गिरी महिला का सर से कमर तक का हिस्सा नाली के अंदर कीचड़ में था और दोनो पैर ऊपर की ओर थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुटी गई है।

 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी *27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गिरौदपुरी से रायपुर गाँधी मैदान तक कांग्रेस निकालेगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा* *6 दिन 125 किमी तक चलेंगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा* पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने वरिष्ठ नेताओं के साथ राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि 27 सितंबर से परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से राजधानी रायपुर तक 125 कि.मी. की पदयात्रा निकालने जा रहे है। यह यात्रा गिरौदपुरी से चलकर 6वें दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन 2 अक्टूबर को गांधी मैदान रायपुर में समाप्त होगी, जहां विशाल आम सभा होगा। यात्रा का उद्देश्य - रोज हो रही हत्या, लूट, चाकूबाजी, डकैती की घटनाओं से आम आदमी में भय पैदा हो गया है प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध। राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध प्रदेश में रोज हो रही दुराचार, सामूहिक दुराचार की घटनाओं के विरोध में। गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुये तोड़-फोड़ के विरोध बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध तथा कांग्रेस नेताओं और सतनामी समाज के लोगों की रिहाई। कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के 3 बेटो की हत्या, प्रशांत साहू की पुलिसिया प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग। छत्तीसगढ़ सरकार सीरियल कीलर बन गयी है। कभी आदिवासियों को मरवाती है, कभी सतनामियों को, कभी साहू समाज को आगे पता नहीं किसकी बारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गिरौदपुरी परमपूज्य बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि है, बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया था। समाज में एकता, समानता, समरसता का संदेश दिया था, ऐसे परम पूज्यनीय बाबा के धाम से यात्रा निकाल कर हम प्रदेश में भाईचारा, एकता और अपराधमुक्त छत्तीसगढ़ हर व्यक्ति की सुरक्षा की कामना कर रहे है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा किया है कि कांग्रेस तपोभूमि गिरौदपुरी धाम से 6 दिन की पैदल करेंगे। इस यात्रा का निर्णय हम सब के सहमति से हुआ और इस यात्रा में पूरे प्रदेश के सभी लोग शामिल होंगे। भाजपा की सरकार को 9 महिने हुये है और इस सरकार में अत्याचार, अनाचार, दुराचार, मौते, हत्यायें और यहां तक की थाना में जो हत्यायें हो रही हैं। इन सब के खिलाफ में चिंता जाहिर करते हुये इस यात्रा को निकालेंगे और प्रदेश कांग्रेस के सभी साथी उपस्थित रहेंगे, जो लगातार बलौदाबाजार के घटना और कवर्धा के घटना के बाद छत्तीसगढ़ का चाहे सतनामी समाज, साहू समाज चाहे अन्य समाज के प्रति हो ये सौहार्द नहीं बिगड़ना चाहिये। छत्तीसगढ़ शांति का टापू रहा है और छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बनाने के लिये इस यात्रा को निकाल रहे है। पत्रकार वार्ता में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्र कुमार, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक शेषराज हरवंश, राघवेन्द्र सिंह, कविता प्राण लहरे, पीआर खुंटे, शैलेश पांडेय, कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, दीपक मिश्रा, सुबोध हरितवाल, सकलेन कामदार, धनजंय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, उधोराम वर्मा उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

CG : 20 लाख के 04 ईनामी माओवादी दम्पति सहित 20 माओवादियों ने किया सरेण्डर...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान के तहत माओवादी दम्पति सहित चार ईनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह आत्मसमर्पण अभियान राज्य सरकार द्वारा माओवादी गतिविधियों को समाप्त करने और माओवादी समर्थकों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
 
आत्मसमर्पित माओवादी दम्पति पर घोषित ईनामों की कुल राशि 20 लाख रुपये है। इनमें से रीजनल कंपनी नंबर 02 के ऊपर 08-08 लाख रुपये, उत्तर सब जोनल ब्यूरो की सक्रिय राजनीतिक टीम की सदस्य पर 03 लाख रुपये और जगरगुण्डा एरिया कमेटी की पूर्व अध्यक्ष पर 01 लाख रुपये का ईनाम शामिल है।
लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 197 ईनामी सहित कुल 872 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो कि एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान न केवल माओवादियों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रहा है, बल्कि यह सामाजिक विकास और शांति स्थापना में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।
 
सरकारी अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार के आत्मसमर्पण से न केवल क्षेत्र में शांति बहाली होगी, बल्कि यह युवाओं को माओवादी गतिविधियों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करेगा। इस अभियान की सफलता से यह संकेत मिलता है कि लोग अब हिंसा और आतंकवाद के मार्ग को छोड़कर शांति और विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
और पढ़ें ...

CG : कवासी की हत्या में शामिल जनमिलीशिया डिप्टी कमांडर नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में जगदलपुर बस्तर के दरभा इलाके में गोपनीय सैनिक की हत्या में शामिल जनमिलीशिया डिप्टी कमांडर सुखराम मड़कामी को आखिरकार बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें की दरभा के पखनार साप्ताहिक बाजार में गोपनीय सैनिक बुधराम कवासी की नक्सलियों ने टांगिया मारकर भरे बाजार में हत्या कर दी थी, यह घटना वर्ष 2021 के जून महीने हुई थी इस मामले पहले ही पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी सुखराम फरार चल रहा था, पुलिस नक्सली सुखराम मड़कामी को तोयनार मूंदेनार तिराहा से गिरफ्तार किया, यह नक्सली नड़ेनार कटेकल्याण क्षेत्र में नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

cg24news.in
और पढ़ें ...

BREAKING: छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा समितियों को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दिए 8 लाख रुपये

मनेन्द्रगढ़  : मनेंद्रगढ़ में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल के जनंसपर्क निधि से दुर्गा पूजा समितियों को 20-20 हजार रुपये दिया है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा समितियों को चंदे के एवज में जनसंपर्क निधि की राशि बांट दी है।

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से विधायक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष के नाम आर्थिक सहायता का जिक्र करते हुए 20, 20 हजार रुपये की राशि बांटकर कुल 8 लाख रुपये बांट दिए है।

और पढ़ें ...

कांग्रेस निकालेगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गिरौदपुरी से रायपुर तक पैदल यात्रा के माध्यम से सरकार की कार्य प्रणाली का विरोध किया जाएगा |
और पढ़ें ...

08 लाख इनामी नक्सली समेत सक्रिय माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

बीजापुर : माओवादियों के पार्टी विलय दिवस के पहले दिन हिंसा छोड़कर 08 सक्रिय माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया हैं। जिसमे 08 लाख रूपये के ईनामी PPCM प्लाटून नम्बर 12 का कमाण्डर, 02 लाख की ईनामी प्लाटून नम्बर 02 की पार्टी सदस्या, 01 लाख के ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष कुल 11लाख के 03 ईनामी शामिल हैं। माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा, माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया हैं। वर्ष 2024 में अब तक 178 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 378 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।

और पढ़ें ...

सहायक राजस्‍व निरीक्षक को किया सस्‍पेंड: जानिए क्या है वजह..?

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग ने घरघोड़ा नगर पंचायत के सहायक राजस्‍व निरीक्षक शंभुदयाल पटनायक को निलंबित कर दिया है। पटनायक पर काम में लापरवाही बरतने के साथ ही व्‍यवहार कुशल नहीं होने के आरोप में सस्पेंड किया गया है।

कर्तव्य के निर्वहन में घोर लापरवाही

निलंबन आदेश के अनुसार शंभुदयाल पटनायक, सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर पंचायत घरघोड़ा द्वारा परिषद की बैठक 11.03.2024 के कार्यवाही विवरण दर्ज करते समय कार्यवाही पंजी में काफी मात्रा में रिक्त स्थान छोड़ने, विधि विरूद्ध अवकाश लेने, आचरण एवं व्यवहार कुशल नहीं होने से हो रही बार-बार शिकायत को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में पटनायक का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर नियत किया गया है।

और पढ़ें ...

लोहारीडीह मामले में जेल बंद सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए : भूपेश बघेल

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोहारीडीह गांव की घटनाओं को लेकर शनिवार को गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में तीन हत्याओं की घटनाएं, आपसी रंजिश और पुलिस मारपीट के दौरान प्रशांत साहू की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। बघेल ने आरोप लगाया कि जेल में बंद लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, जिससे उनकी स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। कई कैदी चलने-फिरने में असमर्थ हैं, और गंभीर चोटों से पीड़ित हैं।

बघेल ने प्रेस से बात करते हुए कहा, "जो लोग जेल में बंद हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनके पूरे शरीर की जांच कराई जानी चाहिए। बाहरी चोटें स्पष्ट हैं, लेकिन आंतरिक चोटें भी हो सकती हैं, क्योंकि कैदियों को बुरी तरह से मारा गया है। लोहारीडीह के सभी कैदियों का सही तरीके से इलाज होना चाहिए।"

इसके साथ ही, भूपेश बघेल ने न्यायिक जांच की मांग की है, ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। उनका कहना है कि एसडीएम या अन्य स्थानीय अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जांच नहीं कर सकते, इसलिए न्यायिक जांच आवश्यक है।

उन्होंने मृतक प्रशांत साहू और कचरू साहू के परिवारों की दुर्दशा पर भी चिंता जताई। प्रशांत साहू की पत्नी पहले ही गुजर चुकी है और उनका आठ साल का बेटा अब अनाथ हो गया है। वहीं, कचरू साहू की पत्नी और पांच बच्चे, जिनमें कुछ नाबालिग हैं, बहुत ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। बघेल ने पीड़ित परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है, जैसा कि भाजपा सरकार ने पूर्व में इसी तरह की मांगों पर जोर दिया था।

उन्होंने यह भी कहा कि कई निर्दोष लोग, जिन्हें इस मामले में गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। पुलिस प्रशासन ने खुद स्वीकार किया है कि कुछ गिरफ्तारियां गलत हुई हैं, इसलिए दोषियों पर कार्यवाही होनी चाहिए।

बघेल ने सरकार से इस मामले में त्वरित और उचित कदम उठाने की मांग की है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : छुट्टी में घर आए CRPF के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

धमतरी : सीआरपीएफ के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, पुलवामा में पदस्थ सुरेश सोनवानी करीब एक माह की छुट्टी लेकर अपने गृह ग्राम ढेमार आया हुआ था, इसी दौरान उसने अपने घर के अंदर रूम में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार जवान और उनके पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पत्नी छोड़ कर चली गई थी, जिसका गम जवान को बना रहता था, इस बीच जवान ने घर पर ही ख़ुदकुशी कर ली। जवान ने जब रूम में फांसी लगाया, तब घर पर कोई नहीं था। उनकी मां सामाजिक कार्य से बाहर गई हुई थी, जब वह घर वापस आई तो रूम में आवाज लगाई, कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर दरवाजे को खोला गया। तब देखा उनका बेटा सुरेश सोनवानी फांसी पर लटका हुआ है, मां की चीख पुकार सुनकर आस पास लोग पहुंचे और पुलिस को मामले की सुचना दी, सुचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।  बहरहाल जवान आखिर किसलिए ख़ुदकुशी किया है, यह कारण अज्ञात बनी हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही पता लग पाएगा की आखिर जवान ने ख़ुदकुशी क्यों की।

अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि घरेलू विवाद के बाद सिपाही की पत्नी सात वर्षीय बेटे को लेकर मायके चली गई थी। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि सोनवानी इस बात से परेशान थे। “सोनवानी की पत्नी पिछले तीन साल से अपने मायके में रह रही थी। छुट्टी पर सोनवानी के घर आने के बाद वह वापस लौट आई थी। कुछ दिन पहले दंपति के बीच फिर से किसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ था।” अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

बता दें कि प्रदेश में लगातार जवानों के सुसाइड करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राज्य में कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई जवानों ने खुद के सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

और पढ़ें ...

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

नवाचार, अनुसंधान और विकास के माध्यम में ही हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और गरीबी, बीमारी, बेरोजगारी सहित कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। ये उद्गार आज राज्यपाल  रमेन डेका ने रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में व्यक्त किए।

राज्यपाल श्री डेका आज श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 1440 विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा तथा विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 20 से अधिक विद्यार्थियों को चान्सलर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया साथ ही प्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री  प्रहलाद सिंह तिपानिया और प्रसिद्ध हास्य कवि श्री सुरेन्द्र दुबे को डी.लिट. की मानद उपाधि प्रदान की गई।

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह के अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज का दिन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। पालक, शिक्षकोें, संस्था और स्वयं की मेहनत से वे आज इस मुकाम पर पहुंचे है। आज हमारी अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन तक ले जाने में हमारे युवा भी सहभागी है। श्री डेका ने कहा कि समय बहुत महत्वपूर्ण है इसका सदुपयोग करें और आनंद लें। सपने देखे और उसे साकार करने के लिए मेहनत भी करें।

श्री डेका ने कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे तेजी में बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है और भारत की छवि में उल्लेखनीय बदलाव आया है। यह धारणा परिवर्तन ऐसे समय में हो रहा है जब भारत दुनिया में सबसे युवा राष्ट्र के रूप में उभरा है। इस देश के युवा होने के नाते आप हमारी अर्थव्यवस्था और विकास के चालक बनने जा रहे हैं।

श्री डेका ने कहा के नवाचार के क्षेत्र में भारत का योगदान उल्लेखनीय रहा है। भारतीय गणितज्ञ भास्कराचार्य को मध्यकालीन भारत का सबसे महान गणितज्ञ माना जाता है। उन्होंने ही सबसे पहले पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा करने में लगने वाले समय की सही गणना की थी। भारतीयों ने दुनिया को शून्य की अवधारणा दी। हमने दुनिया को योग दिया, हमने दुनिया को आयुर्वेद दिया। महानतम वैज्ञानिकों में से एक, दार्शनिक और गणितज्ञ अल्वर्ट आइंस्टीन ने कहा था, ‘‘हम भारतीयों के बहुत आभारी हैं जिन्होंने हमें गिनती करना सिखाया, जिसके बिना कोई भी सार्थक वैज्ञानिक खोज नहीं की जा सकती थी‘‘।

श्री डेका ने कहा कि आज वैश्विकरण के इस दौर में युवाओं को स्टार्ट-अप के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे उद्यमी बने और रोजगार सृजन करें।

श्री डेका ने विद्यार्थियों से कहा कि अपने चरित्र, नवाचार और समाज के प्रति सेवाभाव के माध्यम से इस देश के अतीत के गौरव को पुनर्जीवित करें और समाज तथा मानवता के लाभ के लिए अपने ज्ञान का पूर्ण उपयोग करने का संकल्प लें।

समारोह के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस. के सिंह नेे स्वागत उद्बोधन दिया और विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कुलाधिपति श्री रविशंकर जी महराज और टी.आइ.एस.एस मुबंई के कुलाधिपति प्रोफेसर डी.पी. सिंह ने भी अपना उद्बोधन दिया। प्रति कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्वशासी निकाय के सदस्य, प्रबंध मंडल के सदस्य, विभागाध्यक्ष, संकाय अध्यक्ष, शिक्षक, पालक और उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

स्वच्छता ही समृद्धि का द्वार है- श्याम बिहारी जायसवाल

छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री,  श्याम बिहारी जायसवाल ने  "स्वच्छता ही सेवा" अभियान की शुरुआत करते हुए "एक पेड़ माँ के नाम" रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामुदायिक स्तर पर भी अनिवार्य है। स्वच्छ परिवेश और स्वच्छ पर्यावरण ही समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य का आधार होते हैं।

श्री जायसवाल ने जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि स्वच्छता समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कुंजी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता का सीधा संबंध आर्थिक विकास, सामाजिक उत्थान और लोगों के समग्र कल्याण से है। यदि हम अपने गांव, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखते हैं, तो न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि यह पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देता है।

जन समस्या निवारण शिविर के समय स्वास्थ्य मंत्री  ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति हमारी सजगता और श्रमदान से ही हम एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में कदम से कदम मिलाकर चलें और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। सभी ने इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया।

और पढ़ें ...

CG : जब छात्र ने किताब निकालने खोला बैग, तो अंदर से निकला खतरनाक जहरीला सांप, स्कूल में मचा हड़कंप

गरियाबंद :-  जिले के मैनपुर विकासखंड से एक बड़ी खबर निकालकर सामने आई है, शुक्रवार को सरकारी स्कूल मैनपुर में कक्षा 06 वी के छात्र के बैग से जहरीले सर्प नागराज निकले, जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया, हालांकि स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों की सूझबूझ से जहरीले सर्प को स्कूल कैंपस से बाहर निकाला गया, तब कहीं जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय मैनपुर के एक सरकारी स्कूल में नगर से लगभग 06 किलोमीटर दूर गांव से पढ़ाई करने स्कूल पहुंचने वाले छात्र के बैग से सर्प निकला, छात्र प्रतिदिन की तरह बैग को अपने कंधे पर लटका कर स्कूल पहुंचा और स्कूल में जैसे ही पढ़ाई करने के लिए बैग के अंदर पुस्तक निकालने हाथ डाला, तभी बैग के भीतर अचानक एक सर्प दिखा, बच्चे ने जोर से चिल्लाते हुए बैग को जमीन पर पटक दिया और देखते ही देखते डर के मारे सभी बच्चे बेंच तथा टेबल में खड़े हो गए। बच्चों की चिख पुकार को सुन आसपास कक्षाओं के अन्य छात्र-छात्राएं व शिक्षक भी पहुंच गए, बैग को डंडे के सहारे से खोलकर देखा गया तो भीतर जहरीले नागराज के दिखाई दिए, फिर बैग को शिक्षकों ने डंडे के सहारे स्कूल कैंपस के बाहर निकाला और बैग को पूरी तरह खाली किया गया। बैग के भीतर से पुस्तक के साथ नाग सर्प निकला और बैग से बाहर निकलते ही फन फैलाए बैठ गया, शिक्षकों ने डंडे के सहारे जहरीले सर्प को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।

बरसात के दिनों में मैनपुर क्षेत्र में जहरीले सर्प भारी दिखाई देता है

ज्ञात हो कि गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र घने जंगल और नदी नालों पहाड़ियों से घिरा वनांचल क्षेत्र है इस क्षेत्र में बारिश के दिनों में विभिन्न प्रकार के जहरीले सर्प बहुताए संख्या में दिखाई देते हैं आए दिनों ग्रामीणों के घरों में सर्प निकालने की घटनाएं आम है साथ ही क्षेत्र मे सर्पदंश की घटना भी बढ़ जाती है।

सावधानी बरतना बहुत जरूरी-

मिली जानकारी के अनुसार जिस छात्र के स्कूल बैग से जहरीले सर्प निकाला वह छात्र मैनपुर से लगभग 6 किलोमीटर दूर वनांचल के ग्राम से पढ़ाई करने स्कूल पहुंचता है और उसके गांव के चारों तरफ नदी नाले तथा जंगल है, वनांचल क्षेत्र के ग्रामों में बारिश के इन दिनों में जहरीले सर्प निकालना आम बात है, यहां खबर प्रकाशित करने की पीछे सिर्फ एक ही मकसद है कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की, जरूरत है स्कूली बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर में ले जाकर बैग को जमीन में इधर-उधर रख देते हैं, कभी जहरीले जीव जंतु या सर्प इसमें घुसने का डर बना रहता है, इसलिए सभी बच्चों के पालको को स्कूली बच्चों के बैग एवं जूते को उपयोग करने से पहले उसे झड़ाकर देख लेना चाहिए, जिस छात्र के बैग से जहरीले सर्प निकला उसके पालक ने चर्चा में बताया कि उनके घर की साफ-सफाई के दौरान आज एक और जहरीले सर्प नाग निकला है।

और पढ़ें ...

कर्तव्यों के विपरीत आचरण करने वाले दो शिक्षकों को DEO ने किया निलंबित, जानें पूरा मामला

बिलासपुर:- अपने सहकर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। प्राथमिक शाला बिजौर में पदस्थ दो सहायक शिक्षक पोलेश्वर यादव और ममता सोनी को पदीय कर्तव्यों के विपरीत आचरण के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बता दें, मामला प्राथमिक शाला बिजौर का है। जहां पर सहायक शिक्षक एलबी पोलेश्वर यादव के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच करायी गई। जांच प्रतिवेदन के मुताबिक पोलेश्वर यादव ने अपने पदीय कर्तव्यों के विपरीत संस्था में कार्यरत सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने, अध्यापन छोड़कर गप-शपक रने, छात्रा की पिटाई करने, संस्था की झूठी खबर फैलाने एवं एसएमसी अध्यक्ष को धमकी देने जैसे कई शिकायत जांच आरोप में सहित पाए गए। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनका निलंबन अवधि मुख्यालय शासकीय उच्च माध्यमिक शाला सीपत रहेगा।

वहीं सहायक शिक्षक एलबी ममता सोनी पर सहकर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए थे। जांच के बाद शिकायत सही पायी गई और उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उनका निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय प्राचार्य शासकीय उच्च माध्यमिक शाला मस्तूरी में रहेगा।

इस तरह के मामले बढ़ रहे
स्कूलों में शिक्षक पढ़ाने व छात्र-छात्राओं को सही आचरण व शिष्टाचार सीखाने के बजाए खुद ही लोगों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इस तरह के मामला प्रदेश भर के अलग-अलग स्कूलों से सामने आ रहे हैं। शिक्षक अपनी गरीमा को बनाए रखने के बजाए अन्य बेकार के कार्य कर रहे हैं। यही वजह है कि इन पर एक्शन लिया जा रहा है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के इस जिले में SI, ASP, और इन अधिकारीयों का हुआ तबदला...देखे लिस्ट…!!

बालोद :- छत्तीसगढ़ के बालोद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, SP ने जिले के थाने में पदस्थ्य पुलिस को इधर से उधर किया है, जिनमे 4 निरीक्षक, 4 SI और 7 ASI के नाम शामिल है

और पढ़ें ...

BREAKING : DEO ने 2 शिक्षकों को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, देखिए आदेश.....बिलासपुर। अपने सहकर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप में डीईओ बिलासपुर ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला बिजौर वि०ख० विल्हा के विरूद्ध अप्त शिकायत की जांच करायी गई। जांच प्रतिवेदन अनुसार ममता सोनी, सहा शि एलबी द्वारा अपने पदीय कर्त्तव्यों के विपरीत संस्था अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यव्यहार करने संबंधी शिकायत की पूष्टि होती है साथ ही जांच अधिकारी से प्राप्त सीडी की विडियो क्लिींपिग से भी उक्त शिकायत की पूष्टि होती है। ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी का उपरोक्तानुसार कृत्य पदीय गरिमा के विपरीत छ०ग० सिविल सेवा आरचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित किया जाना प्रस्तावित होने के कारण एतद् द्वारा ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी शा० प्रा०शा०बिजौर वि०ख०क को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है । ममता सोनी, सहा.शि. एलबी का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य शा० उ०मा० शा० मस्तूरी में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वा

 बिलासपुर। अपने सहकर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप में डीईओ बिलासपुर ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला बिजौर वि०ख० विल्हा के विरूद्ध अप्त शिकायत की जांच करायी गई। जांच प्रतिवेदन अनुसार ममता सोनी, सहा शि एलबी द्वारा अपने पदीय कर्त्तव्यों के विपरीत संस्था अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यव्यहार करने संबंधी शिकायत की पूष्टि होती है साथ ही जांच अधिकारी से प्राप्त सीडी की विडियो क्लिींपिग से भी उक्त शिकायत की पूष्टि होती है।

ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी का उपरोक्तानुसार कृत्य पदीय गरिमा के विपरीत छ०ग० सिविल सेवा आरचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित किया जाना प्रस्तावित होने के कारण एतद् द्वारा ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी शा० प्रा०शा०बिजौर वि०ख०क को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है । ममता सोनी, सहा.शि. एलबी का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य शा० उ०मा० शा० मस्तूरी में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता पहेगी। (कलेक्टर बिलासपुर द्वारा अनुमोदित)

पोलेश्वर यादव, सहा०शिक्षक एलबी० प्राथ०शाला बिजौर वि०ख०बिल्हा के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच करायी गई। जांच प्रतिवेदन अनुसार पोलेश्वर यादव सहा०शि० एलबी० द्वारा अपने पदीय कर्त्तव्यों के विपरीत संस्था में कार्यरत सफाई कर्मचारी के साथ मार-पीट करने, अध्यापन छोड़कर गप-शप करने, छात्रा की पिटाई करने, संस्था की झूठी खबर फैलाने एवं एसएमसी अध्यक्ष को धमकी आदि दिया जाने संबंधी शिकायत की पुष्टि होती है साथ ही जांच अधिकारी से प्राप्त सीडी की विडियो क्लिींपिग से भी उक्त शिकायत की पुष्टि होती है ।

पोलेश्वर यादव सहायक शिक्षक एलबी का उपरोक्तानुसार कृत्य पदीय गरिमा के विपरीत छ०ग० सिविल सेवा आरचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित किया जाना प्रस्तावित होने के कारण एतद् द्वारा श्री पोलश्वर यादव सहायक शिक्षक एलबी शा०प्रा०शा०बिजौर वि०ख० को तत्काल प्रनाव से निलंबित किया जाता है । पोलश्वर यादव सहा.शि. एलबी का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य शा० उ०मा०शा०सीपत में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

और पढ़ें ...

इस जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई, 11 अफसरों को नोटिस

मुंगेली :-  मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीम की जांच में यह गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद 3 एसडीओ और 8 सब इंजीनियरों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, एक ठेकेदार से रिकवरी के लिए पत्र भी जारी किया गया है।

जांच के अनुसार, मुंगेली जिले के 24 स्कूलों में इस योजना के तहत हुए निर्माण कार्य असंतोषजनक पाए गए। इसी तरह, प्रदेश के अन्य जिलों से भी ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना’ में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं।

इन घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त जांच और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसका असर अब जिलों में दिखने लगा है।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए इस भ्रष्टाचार के बाद अब प्रशासन जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने बताया कि जांच के दौरान 24 स्कूलों में गड़बड़ियां पाई गई हैं, और सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों से लाखों रुपये की रिकवरी की जाएगी।

 
और पढ़ें ...

181 पदों की भरती का मार्ग प्रशस्त : मुख्यमंत्री की हरी झंडी

*पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति* रायपुर, 20 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से 181 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। नई भर्ती से विभाग के कामकाज की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था भी बेहतर होगी। पीएचई विभाग में उप अभियंता, अनुरेखक, सहायक ग्रेड-3 सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव को वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। इसमें उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10, अनुरेखक के 37, सहायक ग्रेड-3 के 02, केमिस्ट के 12 और वाहन चालक के 02 पद शामिल हैं। नई भर्तियां न केवल विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि इससे नागरिक सेवाओं में भी सुधार होगा एवं योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जा सकेगा। पेयजल की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था भी बेहतर होगी। नल जल जैसी फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को निरंतर एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में सुगमता होगी।
और पढ़ें ...

सेंट्रल जेल में एक और कैदी की मौत : मचा हड़कंप

दुर्ग। जिला सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की आज शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक कैदी एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा के मामले में दुर्ग जेल में बंद था।
पद्मनाभपुर थाना प्रभारी टीआई अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि कैदी की मौत की सूचना दुर्ग सेंट्रल जेल से मिली है। मृत कैदी की शुक्रवार को अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद जेल प्रबंधन ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत शव का पंचनामा करने के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृत कैदी सुंदरजीत जाल 26 वर्ष, उड़िया पारा सुपेला का रहने वाला था। वह पाटन थाना के गांजा प्रकरण में 26 अक्टूबर 2023 से जेल में बंद था। पुलिस ने बताया की मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में होगा स्काउट एंड गाइड का राष्ट्रीय जम्बूरी :बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर । भारत स्काउट एंड गाइड का राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जाएगा यह जानकारी संस्था के राज्य अध्यक्ष एवं सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने दी है।

भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त श्री के खंडेलवाल गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ स्काउट एंड गाइड के राज्य अध्यक्ष सांसद  बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर अगले साल, नवंबर 2025 में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जम्हूरि करने की मांग की। जिसको बृजमोहन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा दी उसके बाद सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनको विस्तृत रिपोर्ट शॉपिंग जिसको मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और नवंबर 2025 में छत्तीसगढ़ में जम्बूरी के आयोजन को मंजूरी दे दी। जम्बूरी का आयोजन नया रायपुर मेला स्थल पर करने का निर्णय लिया गया है जिसमें 125 देश से करीब 30 हजार स्काउट गाइड शामिल होंगे। प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव, राज्य सचिव  कैलाश सोनी और कोषाध्यक्ष  मुरली शर्मा भी शामिल रहे।

 
और पढ़ें ...

एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या मामला, CM साय ने पीड़ित परिवार से की बात, 10 लाख रुपए देने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम छरछेद में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। CM ने मृतक के बड़े भाई और माता से बात की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम छरछेद में हुए जघन्य हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों को 10 लाख रूपए की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।   

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम वीडियो कालिंग के जरिए घटना में मृतक चैतराम केंवट के बड़े भाई भुवनेश्वर केंवट एवं माता मोंगरा बाई केंवट से बातचीत की और ढाढस बंधाते हुए कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। इस दुःख की घड़ी में हम आपके साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार के दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मेरी संवेदनाएं आपके साथ है। इस जघन्य हत्याकांड के अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम छरछेद में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या की खबर से मन व्यथित है। पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के रूप में मैं 10 लाख रुपए देने की घोषणा करता हूं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की आज मृतक चैतराम केंवट के बड़े भाई भुवनेश्वर केंवट और माता बोंगराबाई केंवट से बात हुई। पीड़ित परिवार के दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की इस जघन्य हत्याकांड के अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।

और पढ़ें ...

तलवारनुमा चापड़ लेकर लोगो को डराने वाले आरोपी के विरुद्ध तारबाहर पुलिस का प्रहार

ऑपरेशन प्रहार के तहत आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई 

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर/ बिलासपुर- मंगलवार को  प्रार्थी युवक ने पुलिस को अवगत  करवाया की वह 12:30 बजे  अपने दोस्तों के साथ दुर्गा मंदिर के पास डिपोपारा में खड़ा था की उसी समय पड़ोस का आनंद साहू उम्र 22 साल वहां पर आकर जबरदस्ती गाली गलौज करने लगा प्रार्थी के द्वारा मना करने पर अपने पास रखें तलवार नुमा चापड़ को निकाल कर लहरा रहा था व धमकी दे रहा था मामले की  सूचना   मिलते  ही पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप शहर  ने तत्काल थाना प्रभारी को अवगत कराया उच्च अधिकारी द्वारा तत्काल कार्यवाही के निर्देश परिपालन में थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने  एक टीम मौके की ओर रवाना किया और मौके पर पुलिस को देख आरोपी  भागने की फिराक में था जिसे दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ा  तथा आरोपी के कब्जे से 01 नग तलवार नुमा चापड़ जप्त किया साथ ही  आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया ।

 

और पढ़ें ...

कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम छरछेद में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या का मामला

*बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम छरछेद में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या की खबर से मन व्यथित है।* *पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के रूप में मैं 10 लाख रुपए देने की घोषणा करता हूं।* *आज मृतक चैतराम केंवट के बड़े भाई श्री भुवनेश्वर केंवट और माता बोंगराबाई केंवट से बात हुई। पीड़ित परिवार के दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।* *इस जघन्य हत्याकांड के अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।*
और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : कपड़े नहीं दिलाने पर पत्नी करने लगी विवाद, तो पति ने पीट पीटकर कर दी हत्या

रायगढ़: जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मामूली सी बात पर एक पति ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम फूलीकुंडा निवासी पंचराम पंडो (27) ने अपनी पत्नी सुमारी पंडो (25) के साथ लारीपानी साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। वहां उसकी पत्नी सुमारी पंडो ने नये कपड़े दिलाने की मांग की है। महिला के पति पंचराम ने मना किया। इसके बाद दोनों के बीच बाजार में ही विवाद हो गया। पंचराम सुमारी को बाजार में ही छोड़कर घर पहुंच गया।
 
काफी देर बाद जब उसकी पत्नी सुमारी घर पहुंची, तब दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि पंचराम ने लकड़ी के डंडे से महिला के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी को लगा था कि संभवत महिला ठीक हो जाएगी, इसलिये उसने महिला के शव को रात भर घर में ही रखा। महिला के सुबह तक होश में नहीं आने के बाद उसने ही मामले की जानकारी गांव के ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचराम और सुमारी पंडो ने करीब चार साल पहले ही लव मैरीज की थी। उनका एक बच्चा भी है। मामूली विवाद के बाद यह घटना घटित हो गई। महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस फूलीकुंडा गांव पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे लेकर पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : कपड़े नहीं दिलाने पर पत्नी करने लगी विवाद, तो पति ने पीट पीटकर कर दी हत्या

रायगढ़: जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मामूली सी बात पर एक पति ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम फूलीकुंडा निवासी पंचराम पंडो (27) ने अपनी पत्नी सुमारी पंडो (25) के साथ लारीपानी साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। वहां उसकी पत्नी सुमारी पंडो ने नये कपड़े दिलाने की मांग की है। महिला के पति पंचराम ने मना किया। इसके बाद दोनों के बीच बाजार में ही विवाद हो गया। पंचराम सुमारी को बाजार में ही छोड़कर घर पहुंच गया।
 
काफी देर बाद जब उसकी पत्नी सुमारी घर पहुंची, तब दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि पंचराम ने लकड़ी के डंडे से महिला के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी को लगा था कि संभवत महिला ठीक हो जाएगी, इसलिये उसने महिला के शव को रात भर घर में ही रखा। महिला के सुबह तक होश में नहीं आने के बाद उसने ही मामले की जानकारी गांव के ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचराम और सुमारी पंडो ने करीब चार साल पहले ही लव मैरीज की थी। उनका एक बच्चा भी है। मामूली विवाद के बाद यह घटना घटित हो गई। महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस फूलीकुंडा गांव पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे लेकर पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें ...

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला के द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों की ली गई समीक्षा बैठक

मादक पदार्थों, सायबर अपराधों, अभ्यस्त अपराधियों व सामाजिक अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने दिये गये सख्त निर्देश
 
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर - आज पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा मुख्यमंत्री छ.ग. शासन की अध्यक्षता में दिनांक 13.09.2024 को रायपुर में आयोजित कलेक्टर-एस.पी. कॉन्फ्रेंस में दिये गये निर्देशों के परिपालन के संबंध में रेंज के जिलों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा हेतु वर्चुअल बैठक ली गई। 
 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों में नशे के विरूद्ध और सायबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। सामाजिक अपराधों जैसे-जुआ, सट्टा, अवैध शराब पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए कार्यवाही करने, अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करने सहित जिलों में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित लंबित अपराधों, एससी/एसटी एक्ट के प्रकरणों सहित पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना अंतर्गत प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान दिये जाने तथा लंबित ऐसे सभी प्रकरणों की समीक्षा की नियमित रूप से किया जाकर प्रकरणों का समयबद्ध विधिसम्मत निराकरण करने निर्देशित किया गया।
 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस बात पर विशेष ज़ोर दिया गया कि जिले में लंबित महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों एवं एससी/एसटी प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जावे। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना अंतर्गत प्रकरणों में पीड़ितों के राहत के प्रकरणों का विशेष रूचि लेकर निराकरण किये जाने साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत कराया जाकर पीड़ितों को उपलब्ध कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया। 
 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यक्रम प्रभावी रूप से चलाये जाने पर ज़ोर दिया गया। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये सभी जिले में महिला रक्षा टीम का गठन किये जाने तथा नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाने निर्देशित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्य योजना तैयार कर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लाने सतत प्रयास किये जाने निर्देशित किया गया। 
 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आगामी दिनों में आने वाले पर्व और त्यौहारों के दौरान जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं शांति व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ कार्यालयों से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया।
 
समीक्षा बैठक में समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुॅंगेली  भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक रायगढ़  दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक जिला गौ.पे.म.  भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़  पुष्कर शर्मा सहित अति.पुलिस अधीक्षक रेंज कार्यालय बिलासपुर  मधुलिका सिंह और उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) बिलासपुर  उदयन बेहार उपस्थित रहे।
 
और पढ़ें ...

छग में यहां 20 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, हाईकोर्ट के नियमों के तहत होगा आयोजन

बालोद: जिले की गणेश समितियां व डीजे साउंड सिस्टम संचालक गणेश विसर्जन में डीजे बजाने की अनुमति दिलाने की मांग को लेकर अंतिम बार कलेक्टर के पास गए। शहर में 20 सितंबर को सामूहिक रूप से बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
 
डीजे की अनुमति नहीं मिलने के कारण कलेक्ट्रेट में गणेश समितियों ने प्रदर्शन किया। समितियों के सदस्य व डीजे साउंड सिस्टम संचालकों ने कलेक्ट्रेट के मुय गेट के सामने बैठ गए। पुलिस व एसडीएम ने कलेक्टर के आने के बाद चर्चा करने की बात कही। लगभग दो घंटे इंतजार के बाद कलेक्टर आए। कलेक्टर के साथ डीजे संचालक व गणेश समितियों के सदस्यों के बीच लगभग एक घंटे तक चर्चा चली। कलेक्टर ने साफ कह दिया हाईकोर्ट का आदेश है, उसकी के तहत गणेश का विसर्जन किया जाएगा। गणेश विसर्जन में डीजे नहीं बजेगा। इसके बाद गणेश समितियों व डीजे संचालकों को मायूस होकर जाना पड़ा। उन्हें डीजे की अनुमति मिलने की उमीद थी।

जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी नाराजगी

गणेश समितियों के सदस्यों का कहना है पड़ोसी जिले में जनप्रतिनिधि आगे आकर समर्थन कर रहे हैं। जिले के जनप्रतिनिधि आगे नहीं आ रहे हैं, जिसे लेकर गणेश समितियों (DJ Ban in CG) व डीजे संचालकों में नाराजगी देखी गई

 हाईकोर्ट के नियमों के तहत होगा आयोजन

बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने कहा कि जो हाईकोर्ट का गाइडलाइन है, उसके तहत पूरा आयोजन करना है। डीजे नहीं बजेगा धुमाल बजा सकते हैं, जो गाइडलाइन है, उसका उल्लंघन नहीं होना चाहिए। समितियों व डीजे संचालकों ने कई बार निवेदन किया, लेकिन कलेक्टर ने कहा कि हाईकोर्ट के नियमों के तहत ही आयोजन होगा।

बढ़ी धुमाल की मांग

डीजे बजाने पर लगे रोक के बाद धुमालों की मांग ज्यादा बढ़ गई है। जिन गणेश समितियों ने डीजे बुक कराया था, वे सब धुमाल बाजा पार्टी की तलाश में जुट गए हैं। अचानक (DJ Ban in CG) धुमाल की इतनी मांग बढ़ी की कई समितियों को धुमाल बाजा पार्टी ही नहीं मिल रही है।

डीजे संचालकों ने कहा – हमारे व्यवसाय का क्या होगा

डीजे संचालक सोनू, विक्की, लक्की ने कहा कि आदेश गणेश चतुर्थी से पहले ही निकाल देते। समितियों का कहना है कि यह आदेश गणेश चतुर्थी से 20 दिन पहले निकाल देते तो राहत मिलती, क्योंकि कई लोग एडवांस दे चुके हैं। डीजे संचालकों ने कहा कि इसके भरोसे परिवार चल रहा है। अब इसमें भी प्रतिबंध हो गया है। आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ेगा।

और पढ़ें ...