प्रदेश
CG - रफ्तार का शौक पड़ा भारी, वीडियो बना रहा था बाइक यूट्यूबर, फिर ऐसा कुछ हुआ की हो गई मौत, दोस्त की हालत गंभीर…..
*रहें सावधान*
*शौक के लिए अपनी जान को जोखिम में ना डालें*
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हादसे में यूट्यूबर मोहनीश कर्ष की मौत हो गई है। यूट्यूबर अपनी BENELLI 600i बाइक पर सवार होकर वीडियो बनाते जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यूट्यूबर का एक और साथी घायल हो गया है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना दर्री थाना क्षेत्र के बरमपुर नहर बाईपास मार्ग पर हुई है।
वीडियो बनाने जा रहा था
स्पोर्ट्स बाइक से मोहनीश कुमार अपने दोस्त के साथ यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने जा रहा था। वह छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में जाकर हर रविवार वीडियो बनाकर अपलोड करता था।
बाइक के उड़े परखच्चे
पुलिस ने बताया कि,गाड़ी बहुत ज्यादा रफ्तार में रही होगी, जिससे गाड़ी का टायर तक टुकड़ों में बट गया है। मृतक के पिता अरुण कुमार कर्ष को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे, तब तक उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। वीडियो बनाने के लिए निकला था, जो वापस लौट नहीं सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CG: आखिर क्यों, ग्रामीण शव रास्ते पर रखकर कर रहे आंदोलन ? जानें
जांजगीर चाँम्पा : अकलतरा पोड़ी दल्हा थाना अकलतरा में सतनामी समाज के लोगो ने रास्ते में शव रखकर श्मशान भूमि में रास्ते की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि सतनामी समाज द्वारा श्मशान भूमि की मांग पिछले कई साल से किया जा रहा है. लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांग को अनसुना कर रहा है।गौरतलब है पिछले 4 जुलाई को एक महिला की मौत के बाद पानी भरे खेतो से होकर अंतिम संस्कार के लिए गुजरते लोगो के विडियो ने लोगो को झकझोर दिया था और प्रशासन ने जल्द ही निराकरण का आश्वासन भी दिया है। कल रात फिर से एक मौत हो गयी और श्मशान जाने के रास्ता खेतो से होकर गुजरती है. जिसमें वर्तमान मे फसल खड़ी है साथ ही खेतो को तारो से घेर दिया गया है.
ऐसे में शमशान जाना बहुत तकलीफ देह है. फिलहाल इस मामले को लेकर लोगो में गुस्सा चरम पर है। वहीं मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने आंदोलकारियों की मांग को मानते हुए शव के अंतिम संस्कार के लिए यथोचित जगह दिलाया उसके बाद आंदोलन समाप्त करते हुए चक्काजाम बंद किया गया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
CG - भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुये थे सभी आरोपी, पुलिस टीम द्वारा उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार
जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को पकडने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली
भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुये थे सभी आरोपी
पुलिस टीम द्वारा उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार
आरोपियो ने सोने का चैन,अंगुठी एवं कान का झुमका व कनौती लेकर हुये थे फरार
मामला सिटी कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र का
आरोपी :- इस्लाम मोहम्मद पिता कलवा उम्र 42 साल नि0 ग्राम कुतुबपुर थाना ननौता,जिला सहारनपुर उ0प्र0
जगदलपुर : पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में भगवान दर्शन के नाम पर सोने के जेवरात लेकर हुये फरार हुये आरोपी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो प्रार्थिया चंदा जैन निवासी जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई किक दिनांक 29.06.2024 के सुबह पुजा करके वापस पैदल आ रही थी कि संजय मार्केट के पास दो अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थिया को अपनी बातो में उलझाकर हरिद्वार से आये है, भगवान का दर्शन करायेगें कहकर अपनी बातो में उलझाकर प्रार्थिया के पहने हुये गहने सोने का चैन,अंगुठी, एवं कान का झुमका व कनौटी कीमती 94,000 रूपये को धोखधडी कर जेवरात लेकर फरार हो गये है कि रिपोर्ट पर आरोपियो के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धोखाधडी 420,34 भादवि0,112 भा0न्या0सं0 का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया।
CG : टीका लगने से दो नवजात शिशुओं की मौत... मचा हड़कंप
बिलासपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के ग्राम पंचायत पटैता कोरी पारा में दो नवजात शिशु की मौत की खबर आ रही है। आप को बता दें की दोनो नवजात शिशु की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दोनो नवजात-शिशु को पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को टीका लगाया गया था। टिका लगने के बाद 30 अगस्ता को एक शिशु की मृत्यु हुई व दूसरे की 31 अगस्त की सुबह मृत्यु हो गई। दोनो नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। डरे सहमे हुए परिजन अपने अपने शिशु को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा पहुँचे । जहाँ सभी शिशुओं को भर्ती कर ऑब्जरवेशन में रखा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के बीएमओ निखलेश गुप्ता ने कहा कि टिका के बाद दोनो शिशुओं की मृत्यु होने का मामला आया है। दोनो शिशुओं की मृत्यु किन कारणों से हुई है जाँच के बाद ही पता चल सकेगा। पटैता के कोरीपारा में टोटल 7 शिशुओं को टिका लगाया गया था। 5 शिशुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये है जिसे ऑब्जरवेशन में रखा गया है
जल संसाधन विभाग के विवादस्पद अभियंता आखिरकार हुए निलंबित… जानिये क्या है मामला…
जशपुर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता विजय जामनिक को निलंबित कर दिया गया है। अवकाश में रहने के बाद स्वयं का वेतन आहरण करने जैसे आर्थिक अनियमिताओं और शासकीय कार्यों के संपादन में निष्क्रियता बरते जाने के चलते उप सचिव छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग रविंद्र मढ़कर ने कार्यपालन अभियंता विजय जामनिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर निर्धारित किया गया है।
तीन सदस्यीय समिति ने की जांच
विजय जामनिक के खिलाफ बिना सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराये स्वयं का वेतन आहरण करने संबंधी आर्थिक अनियमितता तथा शासकीय कार्यों के संपादन में निष्क्रियता बरते जाने के बिन्दुओं तथा विभिन्न शिकायतों की जांच तीन सदस्यीय जांच समिति से कराई गई।
जांच समिति से प्राप्त प्रतिवेदन में उल्लेख है कि विजय जामनिक, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, जशपुर द्वारा निर्माण कार्यों तथा इनसे संबंधित प्रशासकीय स्वीकृति, मुआवजा प्रकरणों की समीक्षा बैठक दिनांक 08, 09 एवं 10 जुलाई, 2024 में संभागाधीन समस्त प्रकरणों की प्रगति प्रगति अत्यंत दयनीय होने तथा जामनिक के विरुद्ध लगाये गये सभी आरोप सही पाया गया। जामनिक द्वारा संभाग अंतर्गत कार्यों में स्वेच्छाचारिता व पदीय दायित्वों से बाहर जाकर शासन एवं अन्य स्तर पर अनावश्यक पत्राचार कर छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन किया गया।
उपर्युक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन एतद्वारा विजय जामनिक, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग जशपुर को छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (1) (क) निहित प्रावधानांतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, बिलासपुर निधारित किया जाता है।

हाईकोर्ट को गलत जानकारी देने का आरोप
बीते दिनों जामनिक उस समय चर्चा में आये जब उन्होंने सरगुजा संभाग में हुए अपने ट्रांसफर को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। अपनी याचिका में उन्होंने न्यायालय को बताया था कि उनकी सेवा निवृति को कुछ महीने ही शेष है, इसलिए उनका ट्रांसफर नियम के विपरीत है। इसी आधार पर उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश मिल गया था।
इसके बाद इंटरनेट मिडिया में विभाग को जामनीक द्वारा लिखा गया पत्र सोशल मिडिया में वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने रिकार्ड में गड़बड़ी का दावा करते हुए बताया था कि उनकी सेवा निवृत्ति में एक साल का समय बचा हुआ है। उन्होंने अपनी जन्मतिथि को एक साल के बाद का बताया था। इसके विपरीत उन्होंने हाई कोर्ट को विभाग में दर्ज जन्मतिथि को ही बताकर स्टे ले लिया। इसके अलावा अभी कुछ ही दिनों पहले उन्होंने विभाग को लिखे पत्र में शिकायत की थी कि उनके कार्यालय में आये तीन कथित जांच अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज की मूल प्रति को गायब कर दिया है।
BIG BREAKING : एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर...जानिए क्या है पूरा मामला
जांजगीर : जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, बोंगा पार में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे चारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि बीती रात पंचराम यादव ने पत्नी और दो बेटों के साथ विषपान कर लिया, जिसके बाद पंचराम उसकी पत्नी और एक पुत्र की मौत तत्काल हो गई। जबकि गंभीर अवस्था में उसके दूसरे पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से बिलासपुर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। ठेकेदार और फेब्रिकेशन का काम करने वाला पंचराम कर्ज के बोझ तले दबा था, शायद यही वजह है,कि उसने अपने ही हाथों अपना पूरा परिवार समाप्त कर लिया। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतकों के नाम
:- पंचराम पिता स्वर्गीय कपिल यादव उम्र 65 वर्ष, 2:- दिनेश नंदनी यादव पति पंचराम यादव 55 वर्ष, 3:- सूरज यादव पिता पंचराम यादव 27 वर्ष, 4:- नीरज यादव पिता पंचराम यादव 32 वर्ष सभी निवासी वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के पास शारदा चौक थाना सिटी कोतवाली जांजगीर ने अज्ञात कारण से जहर सेवन किया।
CG - ब्वायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का कराया गैंगरेप, पहले मिलने बुलाया, फिर दोस्तों संग शराब पार्टी कर गर्लफ्रेंड संग किया सामूहिक दुष्कर्म
भिलाई। प्रेमिका को मिलने बुलाया, फिर ब्वायफ्रेंड ने लड़की के साथ सेक्स संबंध बनाया, बाद में अपने दो दोस्तों से भी अपनी प्रेमिका का रेप कराया। छत्तीसगढ़ में रेप की ये बड़ी घटना भिलाई के जामुल थाना अंतर्गत की बतायी जा रही है। पुलिस ने ब्वायफ्रेंड सहित तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमी ने प्रेमिका को सुनसान इलाके पर मिलने बुलाया। इस दौरान युवक ने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया।
सुरक्षाबलों की मिली बड़ी सफलता, चार-चार किलो की तीन आईईडी बरामद...
बीजापुर। जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 168 ई कंपनी मोकुर की टीम ने पेद्दागेलूर क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन के दौरान तीन चार-चार किलो वजनी आईईडी बरामद किए।
पंचम दीक्षांत समारोह, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय…देखिये LIVE
बिलासपुर – राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।
देखिये live…..
बलौदाबाजार में आगजनी और तोड़फोड़ का मामला : पुलिस ने किया 2500 पेज का चालान पेश, 356 आरोपियों में से इतने लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
बलौदाबाजार :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा, आगजनी मामले में पुलिस ने कोर्ट में महत्वपूर्ण चालान पेश किया, जिसमें जिला संयुक्त कार्यालय में हुई आगजनी की घटना से संबंधित दस्तावेज हैं । पुलिस सिटी कोतवाली थाना में दर्ज 13 एफआईआर में 10 चालान पहले ही पेश कर चुकी है । वहीं संयुक्त जिला कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाए जाने के दो मामलों में 61 आरोपी बनाए गए थे, जिसका चालान पेश किया गया
आगजनी के मुख्य मामले में पुलिस 1325 पेज और 1200 पेज का चालान पेश किया है । बता दें कि जिले की इस आगजनी हिंसा में शासन को 13 करोड़ की क्षति हुई थी । वहीं पुलिस अब तक 183 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर चुकी है । पूरे अपराधों मे शामिल अभियुक्तों की बात करें तो 356 आरोपी हैं । अभी भी इस घटना की जांच जारी है और तकनीकी टीम का सहारा लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है ।
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि इस घटना की जांच करने दस्तावेज बनाने में ही लगभग 70 विवेचकों ने दिन रात मेहनत की है, जिसका परिणाम है कि इतनी बड़ी घटना का हम साक्ष्य संकलन के साथ दस्तावेज बनाने में कामयाब हुए हैं । कम समय में लगातार चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर रहे हैं अभी भी जांच प्रक्रिया प्रारंभ है ।
यह है पूरा मामला
जिले के गिरौदपुरी से लगे ग्राम महकोनी में 15 व 16 मई की दरम्यान रात अमरगुफा के जैतखाम काटे जाने के बाद सतनामी समाज का गुस्सा फुटा था और पुलिस ने आनन फानन में बिहार के तीन मजदूरों को आरोपी बनाकर न्यायालय में पेश कर मामले का पटाक्षेप किया था, पर समाज के लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए और सीबीआई जांच की मांग की । धीरे – धीरे यह क्रोध ज्वालामुखी बन गया और 10 जून को आगजनी की घटना घटी, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी । इस पूरे घटनाक्रम को किसने तुल दिया, किसका मार्गदर्शन रहा, किसने बाहरी लोगों को बुलाया, किसने इतने बड़े आयोजन के लिए चंदा दिया और किसने भीड़ को इस तरह के कार्य के लिए उकसाया, यह जांच का विषय है ।फिलहाल घटना के बाद शासन-प्रशासन जांच में जुटी. अब तक 183 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है, जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी के साथ भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव शामिल हैं, जो अभी जेल के सलाखों के पीछे न्यायिक हिरासत में हैं । इस मामले में राज्य की दो प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस एक – दूसरे के ऊपर लगातार आरोप लगा रहे हैं ।
CG - रेल यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें...छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें हुई रद्द...यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट..!!
बिलासपुर। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें थमने का नाम ही ले रही है । रेलवे बीते तीन महीने में 350 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर चुका है। अब बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया- रायगढ़ सेक्शन में चौथी लाइन के कनेक्टिविटी कार्य को लेकर 18 ट्रेनों को फिर रद्द किया गया है। इसके अलावा 5 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करने के साथ 3 ट्रेनों को रास्ते में समाप्त किया गया है। यह कार्य 10 से 22 सितंबर तक किया जाएगा। ट्रेनों के रद्द होने से हावड़ा जाने वाली ट्रेन प्रभावित होगी। 6 मेमू स्पेशल के भी रद्द होने से रायगढ़, टाटानगर व इतवारी जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी।
रद्द होने वाली गाड़ियां
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 10 से 27 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 10 से 27 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 से 28 सितंबर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर – टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18109 टाटा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 10, 13, 17 एवं 20 सितम्बर को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 10, 14, 17 एवं 21 सितम्बर, 2024 को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद- दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 12 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 14 एवं 21 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 16 एवं 23 सितम्बर, 2024 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 13 एवं 20 सितम्बर, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 15 एवं 22 सितम्बर, 2024 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 13 एवं 20 सितम्बर, 2024 को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी
दिनांक 15 एवं 22 सितम्बर, 2024 को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा–मुंबई मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक मुंबई से चलने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा–पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।
दिनांक 09, 12, 16 एवं 19 सितम्बर, 2024 को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर–एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।
दिनांक 11, 14, 18 एवं 21 सितम्बर, 2024 को एलटीटी से चलने वाली 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुडा मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी एवं बिलासपुर से ही 08862 झारसुगुडा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बनकर गोंदिया के लिए रवाना होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं झारसुगुडा के बीच रद्द रहेगी ।
दिनांक 10, 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19 एवं 21 सितम्बर, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन– रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस को बिलासपुर में ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।
दिनांक 12, 13, 14, 16, 18, 19, 20, 21 एवं 23 सितम्बर, 2024 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान यह बिलासपुर से निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी एवं यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड में आत्मीय स्वागत
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपैड बिलासपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे है।
हेलीपैड पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, अटल अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ए.डी. एन वाजपेयी,आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों और अधिकारियों ने दोनों अतिथियों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाएं: प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री और कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में केंद्र तथा राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल प्रधानमंत्री जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उद्यानिकी विभाग, राशन कार्ड की नवनीकरण कार्याे सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर जनमेजय महोबे ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्यवन और योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कबीरधाम जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी जिले के विकास के लिए अच्छा कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सभी को उत्साह के साथ टीम भावना से कार्य करते हुए सभी क्षेत्रों में कबीरधाम जिले की पहचान बनाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है। जिले के सभी अधिकारी इन समस्याओं को संज्ञान में लेकर प्राथमिकता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिले में विद्युत आपूर्ति के संबंध में अधिक शिकायत मिली है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था को दुरूस्थ करते हुए 24 घंटे आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पेयजल, सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य, राशन मूलभूत आवश्यकता में शामिल है। यह सभी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी को निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिला अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में जाकर दौरा करें और वास्तविक वस्तु स्थिति की जानकारी लें। जिससे वहां की कमियों को पहचान कर पूरा किया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने और प्रगति लाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य नल के माध्यम से हर घर जल पहुंचाना है। इस योजना का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर पूर्ण गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने जिले में खेती किसानी के संबंध में वर्षा और खाद उपलब्धता की जानकारी ली।
बैठक में कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के विभिन्नि विभाग में संचालित योजनाओं के प्रगति के संबंध में विभागवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 2 लाख 83 हजार 704 राशन कार्ड प्रचलित है। जनवरी 2024 से अब तक 5 हजार 829 नवीन राशन कार्ड बनाया गया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1 लाख 29 हजार 613 कनेक्शन जारी किया गया है। जिले में 108 धान उर्पाजन केन्द्रों में माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जिले के 43 हजार 419 किसानों को वर्ष 2014-15 के तहत 57 करोड़ 92 लाख 28 हजार रूपए और 42 हजार 944 किसानों को वर्ष 2015-16 के तहत 61 करोड़ 30 लाख 79 हजार रूपए बोनस राशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत 69 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।
इस दौरान कलेक्टर महोबे ने केंद्र तथा राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और उसके प्रगति की जानकारी दी। बैठक में विभाग के अधिकारियों ने भी अपने विभागों के प्रारंभ, अप्रारंभ और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, पूर्व विधायक अशोक साहू, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, रूपेश जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप अग्रवाल, सहित सर्व जनपद अध्यक्ष, सर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
शासकीय उचित मूल्य के दुकान में शासकीय चावल,शक्कर, नमक का हेरफेर करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार...2 संचालक सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
शासकीय उचित मूल्य के दुकान में शासकीय चावल,शक्कर, नमक का हेरफेर करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार⚡⚡⚡ शासकीय उचित मूल्य के दुकान में हेरफेर करने वाले 2 संचालक सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में दोनो आरोपियों द्वारा अलग-अलग दुकानों में कुल 42 लाख रू. का राशन सामाग्री का किये हैं गबन
प्रदेश महामंत्री व मोर्चा प्रभारी वर्मा ने बताया : शुभारंभ कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं समस्त भाजपा मोर्चा प्रभारी भरतलाल वर्मा ने आगामी 3 सितंबर को प्रदेश में होने जा रहे सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में विस्तृत जानकारी दी है।
CG NEWS : छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला
कापू : धरमजयगढ़ के कापू थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की कड़े से पीटकर हत्या कर दी है। हत्या की खबर मिलते ही कापू थाना पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों साथ में खाना खा रहें थे और शराब का सेवन कर रहें थे तभी विवाद बढ़ने पर छोटे भाई ने मेटल के कड़े से बड़े भाई की हत्या कर दी।
CG - नक्सल विरोधी अभियान में मिली सफलता, महिला सहित 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर..
सुकमा। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। एक महिला सहित कुल 5 नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया है।यह आत्मसमर्पण नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर और अंदरूनी क्षेत्रों में पुलिस कैंपों के निर्माण की वजह से हुआ है। इन नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराने में पोलमपल्ली थाना बल, 208 कोबरा बटालियन और 188 बटालियन के जवानों की विशेष भूमिका रही।आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के इस कदम को सुरक्षा बलों के प्रभावी रणनीतिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत हैं।
CG - इन पदों पर निकली भर्तियां हुई रद्द...तत्काल प्रभाव से जारी हुआ आदेश, जानिए वजह...!!
बलौदाबाजार। अलग-अलग पदों के लिए जारी भर्ती विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है। 30 मई को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसके तहत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्तियां होनी थी। लेकिन अब उस विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है।
दरअसल संयुक्त जिला कार्यालय विज्ञापन कमांक/581/वि.लि./2023 दिनांक 30 मई 2023 अनुसार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा राजस्व विभाग अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जारी विज्ञापन को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है। इस हेतु कलेक्टर दीपक सोनी ने आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। महिलायें कही सुरक्षित नहीं है।
- भिलाई डीपीएस स्कूल मामले में एसपी की भूमिका की जांच की जाय
- भाजपा राज में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ गया है
रायपुर/30 अगस्त 2024। राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा भिलाई के डीपीएस स्कूल में मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। महिलायें कही सुरक्षित नहीं है। रायगढ़ में एक महिला के साथ 14 दरिंदे गैंग रेप करते है, चोरी, डकैती, हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटनायें आम हो गयी है। स्कूलों में बच्चिया सुरक्षित नहीं है। भिलाई के डीपीएस स्कूल में 5 जुलाई 2024 को एक अबोध बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गंभीर घटना हुई। 5 जुलाई को बच्ची जब घर आई तो उसकी परेशानी को देखते हुये उसी दिन भिलाई के ही वरिष्ठ बाल चिकित्सक के यहां बच्ची को ले जाया गया जहां पर उन्होंने साफ लिखा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है। उन्होंने कुछ दवाईयां भी लिखा। 20 जुलाई को जब बच्ची की तबियत खराब हुई तब उसे फिर से दूसरे डॉक्टर के पास ले जाया गया, डॉक्टर ने बच्ची के साथ गंभीर छेड़छाड़ की आशंका जताई। इस मामले में बच्ची के पालक लगातार स्कूल को शिकायत करते रहे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ।
इस मामले की जानकारी जब स्कूल के अन्य पालकों को हुई तब उन्होंने स्कूल के सामने मामले में कार्यवाही के लिये 2 अगस्त को प्रदर्शन किया। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया। 3 अगस्त को दुर्ग के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में बयान दिया कि बच्ची के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। अखबारों में छपी खबर गलत और भ्रामक है। जब एक न्यूज पोर्टल ने इस मामले की पूरी खबर लगातार छापा हो पुलिस अधीक्षक ने पालकों के वाट्सअप ग्रुप में न्यूज पोर्टल की खबर पर सवाल खड़ा करते हुये धमकाया कि न्यूज पोर्टल पर भी कार्यवाही हो सकती है। दुर्ग के पुलिस अधीक्षक के बच्चे भी उसी स्कूल में पढ़ते है। वे डीपीएस के पालकों का जो वाट्सअप ग्रुप है उसमें है, उस वाट्सअप ग्रुप में भी जब पालकों ने मामले पर आक्रोश जाहिर किया तो स्वयं पुलिस अधीक्षक इस प्रकार की घटना होने से इंकार कर रहे है।
यह मामला बहुत ही गंभीर है, पास्को एक्ट का मामला है। एक अबोध बच्ची के साथ दुराचार का मामला है। नियमानुसार पहले इस मामले में एफआईआर होनी थी तब उसके बाद जांच किया जाना था। एक्ट कहता है कि किसी भी संज्ञेय अपराध में पहले जांच की जरूरत नहीं है पहले एफआईआर किया जाना चाहिये। पास्को एक्ट की धारा 21 में प्रावधान है कि कोई पुलिस अधिकारी रिपोर्ट लिखने में विफल रहता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए, जिसमें 6 माह का प्रावधान है।
इस मामले में तो सीधे एसपी ने लापरवाही बरती है। पुलिस अधीक्षक ने बिना एफआईआर के कैसे जांच करवा लिया तथा घटना को गलत बता दिया। उन्होंने स्कूल केंपस में पालको से तथा मीडिया में घटना होने से इंकार किया। दो-दो चिकित्सकों की रिपोर्ट साफ बता रही है कि बच्ची के साथ गलत हुआ है फिर एसपी ने किस आधार पर यह कह दिया कि कुछ नहीं हुआ। पास्को एक्ट के तहत एफआईआर के बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड के सामने बच्ची का परीक्षण क्यों नहीं करवाया गया? इस पूरे मामले में एसपी का बयान बेहद ही गैर जिम्मेदाराना तथा आरोपियों को बचाने वाला है। पुलिस का काम अपराध की जांच कर आरोपियों को सजा दिलाने का है न कि घटना को नकार कर मामले में पर्दा डालने का है।
पालको के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठन के लोगों ने भी मामले के जांच तथा पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने तथा पुलिस मामले पर पर्दा डाल रही है इसकी शिकायत किया। इस मामले में एसपी के खिलाफ कार्यवाही की जाय। वर्तमान जज की देखरेख में जांच करवाई जाय।
पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराई जाय। प्राचार्य और पुलिस अधीक्षक की भूमिका संदिग्ध है। वह खुद पार्टी है, इनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाय। पास्को एक्ट में अपराध कारित करने वाले के समान ही उसको छुपाने वाला भी दोषी है, अतः पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाय।
पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि भिलाई का मामला गंभीर है। एसपी की भूमिका की जांच होनी चाहिये तथा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये। रायपुर कैपिटल ऑफ क्राइम बन गया है। राजधानी में सड़क पर भी महिलायें सुरक्षित नहीं है। ऐसा कोई दिन नहीं है जब हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटना नहीं होती है। रायपुर तो चाकूपुर बन गया है। कल ही एक युवक को बदमाशों ने मरणासन्न होते तक पीटा, वहीं एक अन्य युवक की हत्या कर दी गयी। प्रदेश का ऐसा कोई शहर नहीं है जहां रोज खूनी वारदात नहीं होती हो। पुलिस अपना मूल काम अपराधों पर अंकुश लगाने के बजाय सरकार की चाटुकारिता में लगी है। भाजपा राज में पुलिस अपना मूल कार्य अपराधों पर नियंत्रण करना छोड़ राजनैतिक षड़यंत्र करने में व्यस्त है। सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो गये है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हत्या और चाकूबाजी, लूट, डकैती की घटनायें रूक नहीं रही है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद भी सरकार की नींद नहीं टूट रही है। प्रदेश में रोज आपराधिक घटनायें बढ़ते जा रही है।
पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, भिलाई महापौर नीरज पाल, चरोदा महापौर निर्मल कोसरे,महेन्द्र छाबड़ा, महामंत्री दीपक मिश्रा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष उधो वर्मा, मुकेश चंद्राकर, प्रवक्ता वंदना राजपूत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।
नये संभागायुक्त महादेव कावरे ने कार्यभार ग्रहण किया
CG : हैवानियत की हदें पार...सिलाई मशीन लेने गई युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, दरिंदों ने बारी-बारी से मिटाई हवस की प्यास
कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) का मामला सामने आया है। पांच दरिंदो ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत 20 दिन बाद की है। मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त की शाम युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। लेकिन बदनामी के डर से पीड़िता और उसके परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई. हालांकि, 29 अगस्त को पीड़िता और उसके परिजन केशकाल थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70, 351 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू किया। वहीं रिपोर्ट दर्ज करवाने के चंद घंटों में ही कोंडागांव सायबर सेल और केशकाल पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सरकारी राशन दुकान में 42 लाख रुपये की हेराफेरी, दो संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के सरकारी राशन दुकान में 42 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है. मामले में दो दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश के बाद खाद्य विभाग ने जांच की, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. सरकंडा पुलिस ने हेराफेरी करने वाले दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
सरकारी राशन दुकान में गड़बड़ियों को कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. इसी कड़ी में खाद्य निरीक्षकों ने मुक्तिधाम चौक सरकंडा में संचालित राशन दुकान की जांच की.

अजय मिश्रा द्वारा संचालित राशन दुकान आईडी क्रमांक 401001070 में गड़बड़ी मिली, साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकान बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, सरकंडा आई.डी. क. 401001083 के संचालक कैलाशनाथ मिश्रा के दुकान में भी गड़बड़ी पाई गई थी. जांच के दौरान एक दुकान 31 लाख 86 हजार 252 का राशन की कमी पाई गई. वहीं दूसरे में 10 लाख 20 हजार 169 रूपए रूपये का खाद्यान्न की कमी पाई गई. जिसे लेकर जांच अधिकारी ने सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. दोनों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मुख्यमंत्री से चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रायपुर 30 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज कवर्धा राज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के वार्षिक केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की ली बैठक
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय तथा डीकेएस अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक हुई। चिकित्सा महाविद्यालय के कॉलेज काउंसिल हाल में आयोजित इस बैठक में उन्होंने मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पताल में मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक उपकरण एवं मानव संसाधन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश उच्च अधिकारियों को दिए।
सामान्य परिषद की बैठक में एन. एम. सी. के मापदण्ड के अनुसार महाविद्यालय के लेक्चर हाल के उन्नयन, एनाटॉमी विभाग में मृत शरीर में एम्बाल्मिंग कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रति शव एक निश्चित राशि मानदेय स्वरूप दिये जाने एवं अम्बेडकर अस्पताल के पेइंग वार्ड हेतु आवश्यकतानुसार ए. सी. क्रय करने की मंजूरी प्रदान की। रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू और पुरेन्दर मिश्रा, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. यू. एस. पैंकरा, सीजीएमएससी की प्रबंध संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू और रायपुर संभागायुक्त आयुक्त महादेव कावरे भी इस बैठक में शामिल हुए।
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय और अम्बेडकर अस्पताल के प्रबंध कार्यकारिणी समिति की विगत मीटिंग एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रावधानित बजट के विरुद्ध किये गये वास्तविक व्यय की जानकारी तथा 2024-25 हेतु प्रस्तावित बजट प्रावधानों का मदवार अनुमोदन किया। उन्होंने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य सुविधा के उन्नयन की दिशा में जहां-जहां आवश्यक हो वहां स्वशासी समिति की बजट का, बजट प्रावधानों के अनुसार उपयोग करने के निर्देश दिए।
बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय में वर्तमान में स्थित लाईब्रेरी को अपग्रेड करने, सोलर पैनल लगाने, चिकित्सा छात्रों के हॉस्टल में जिम, इंडोर खेलों की सुविधा बढ़ाने, फायर फाइटिंग के समय-समय पर स्थानीय स्तर पर ऑडिट कराने, लगभग 200 लोगों के बैठने के लिए सर्वसुविधायुक्त हाल, छात्रों के सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बजट बढ़ाने एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के विभिन्न विभागों के मशीनों से होने वाली जांच हेतु जांच शुल्क निर्धारण, उच्च दर के इम्प्लांट के देयकों के भुगतान, स्वशासी बजट के अंतर्गत कलेक्टर दर पर डेªसर थियेटर, डायलिसिस टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट एवं अन्य आवश्यक तकनीकी कर्मचारी रखने की अनुमति प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम हेतु अतिशीघ्र नवीन वर्चुअल पोस्टमार्टम मशीन क्रय करने तथा सी.टी. स्कैन एवं एम. आर. आई. जांच हेतु प्रतीक्षा सूची वाले मरीजों की जांच डी. के. एस. हॉस्पिटल में कराने हेतु रूपरेखा बनाने के संबंध में चर्चा की।
स्वास्थ्य मंत्री ने कार्डियक सर्जरी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी के लिए आवश्यक मानव संसाधन की भर्ती, रीएजेंट एवं अन्य सुविधा अविलंब प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए भोजन प्रदाय करने के इच्छुक संस्थाओं के लिए स्थान चिंहित कर आवश्यक व्यवस्था बनाने की बात कही है।
सामान्य परिषद की बैठक में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अम्बेडकर अस्पताल के लिए स्वशासी मद से दो नग एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस क्रय करने तथा कैंसर विभाग में स्थापित पेट स्कैन एवं गामा कैमरा से कैंसर जांच की सुविधा मरीजों के लिए अति शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीकेएस अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट, मॉडर्न हेल्थ केयर की टेन्डर अवधि बढ़ाने के संबंध में तथा वित्तीय वर्ष 2023 से 2024 में स्वशासी मद से किये गये व्यय की कार्योत्तर स्वीकृति के संबंध में चर्चा की गई।
गांजा तस्करों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित 5 गिरफ्तार, 43 लाख का माल जब्त
रायगढ़। पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस ने सक्ती और जांजगीर के गांजा तस्करों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 175 किलो गांजा और 43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 381/2024 धारा 20(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई - पुलिस को सूचना मिली कि सक्ती, जांजगीर-चांपा के कुछ व्यक्ति सब्जी खरीदी बिक्री की आड में अवैध रूप से ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती, कोरबा में बिक्री करते हैं जिसकी पुष्टि व कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा रूट के थाना प्रभारियों को मुखबीर लगाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था
इसी क्रम में कल दोपहर मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना जूटमिल के प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने अपने हमराह स्टाफ के साथ कोडातराई हवाई पट्टी के पास घेराबंदी की। यहां एक सफेद रंग की अल्टो कार (क्रमांक सीजी 13 एएस 6967) और एक छोटा हाथी टाटा एस गोल्ड (क्रमांक सीजी 13 एएम 2987) खड़ी पाई गई, दोनों वाहनों में एक महिला समेत कुल 5 लोग मौजूद थे।
आरोपियों की पहचान संतराम खुंटे (सक्ती), श्रीमती सुमित्रा खुंटे (गोडबोरदी, खरसिया, वर्तमान निवासी सक्ती), राजाराम सतनामी (सक्ती), अंकित सिंह (पामगढ़, जांजगीर-चांपा) और महेन्द्र टण्डन (लालखदान, तोरवा, बिलासपुर) के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दोनों गाड़ियों से कुल 175 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार और छोटा हाथी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती और कोरबा आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे।
गिरफ्तार आरोपी
1. संतराम खुंटे (36 साल) निवासी सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 2. श्रीमती सुमित्रा खुंटे (28 साल) निवासी गोडबोरदी थाना खरसिया जिला रायगढ हाल मुकाम सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 3. राजाराम सतनामी (35 साल) निवासी सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 4. अंकित सिंह (35 साल) निवासी पामगढ़ अम्बेटकर चौक वार्ड नं. 06 थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा 5. महेन्द्र टण्डन (40 साल) निवासी लालखदान दर्रीघाट चौकसे कालेज के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर
CG - दिल दहला देने वाली घटना, छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया...इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…
दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छोटे भाई ने बड़े भाई पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र का है। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा निवासी 27 वर्षीय योगेश यादव ने मंगलवार की रात अपने बड़े भाई 35 वर्षीय हेमंत यादव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद परिवार वालों ने हेमंत को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को हेमंत ने दम तोड़ दिया।
इस पूरी घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा कि दोनों भाई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। योगेश ने मंगलवार को दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने योगेश यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
BREAKING : काम में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
जशपुरनगर : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर ने जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटु सचिव गुलेश्वर यादव को प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 19 जुलाई 2024 के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटु सचिव गुलेश्वर यादव द्वारा जनपद स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में 15 मई, 29 मई, 07 जून एवं 21 जून 2024 को अनुपस्थित रहे। उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 21 जून 2024 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही समक्ष में उपस्थित हुए।
इसी प्रकार पूर्व में भी पत्र 21 जून .2024 के तहत प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक 24 फरवरी 2024 में अनुपस्थित रहने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। किन्तु इसका भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस प्रकार ग्राम पंचायत सचिव मुटू गुलेश्वर यादव द्वारा कार्य में लापरवाही बरतते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना किया गया है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम तथा छ.ग. ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम के विपरीत है। जिस हेतु गुलेश्वर यादव ग्राम पंचायत सचिव मुटु को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय मनोरा निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
फिटनेस - परमिट ऑनलाइन हुआ ठेका हुआ निरस्त - आप
*गाड़ी परमिट ऑनलाइन हुआ ठेका निरस्त हुआ-आप की नैतिक जीत हुई*
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले और छत्तीसगढ़ में बदल कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने डीजीपी से की मुलाकात
रायपुर ब्रेकिंग
CG BREAKING : नक्सल मोर्चे पर तैनात ASI शहीद, खाई में गिरने से आई थी गंभीर चोट..
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात एक जवान चमरूराम तेलम शहीद हो गया। वे रात में वह गश्त के दौरान खाई में गिर गए थे।
गंभीर चोट आने की वजह से दम तोड़ दिया। बीजापुर जिला मुख्यालय में आज चमरूराम गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और इसके बाद गृहग्राम मोरमेड़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG टीम बेचापाल, मेटापाल इलाक़े में गश्त के लिए निकली थी। इस टीम में ASI चमरूराम तेलम भी शामिल थे। रात में नक्सलियों का पीछा करने के वे खाई में गिर गए थे।
गंभीर चोट आने की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। बीजापुर जिला मुख्यालय में आज चमरूराम गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और इसके बाद गृहग्राम मोरमेड़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर….दोनों तरफ से रुक-रुककर हो रही फायरिंग
बस्तर :- बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रहा है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए।
कुछ जगहों पर नक्सली ये कोशिश कर रहे हैं कि जवानों के साथ मुठभेड़ हो सके या जवानों को नुकसान पहुंच सके। लेकिन इसके बाद भी वो सफल नहीं हो पा रहे हैं। इसी एक बार फिर से जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ नारायणपुर कांकेर सीमा पर अबुझमाड़ के इलाक़े में हुई है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। इस खबर की पुष्टि एसपी नारायणपुर प्रभात कुमार ने की है। मौक़े पर रूक रूक कर दोनों ओर से फ़ायरिंग जारी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से स्वाइन फ्लू का मरीज दिखने पर फौरन जांच करवाने की अपील की है.
स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग वार्ड
मंत्री ने लोगों से स्वाइन फ्लू का मरीज दिखने पर फौरन जांच करवाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हमने स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए हैं, ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके. अगर कहीं स्थिति बेकाबू होती है, तो इसके लिए टास्क फोर्स भी गठित किया गया है.
इसके अलावा, जब स्वास्थ्य मंत्री से शिविर लगाने के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी स्थिति काबू में है. जरूरत पड़ने पर शिविर लगाकर मरीजों को चिन्हित करने का प्रयास किया जाएगा.
CG - पेड़ पर नग्न अवस्था में लटकी मिली युवक की लाश...हत्या या आत्महत्या..जांच में जुटी पुलिस..
बालोद। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। डौंडी में कोकान मंदिर के पास पहाड़ी पर एक शख्स की नग्न अवस्था में पेड़ से लटकी सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, यह शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है और मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक शव के पास फाँसी के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े भी मिले हैं, जिससे यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आत्महत्या के साथ-साथ हत्या या अन्य किसी घटनाक्रम की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 30 अगस्त को स्वर्णप्राशन
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 30 अगस्त को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।
शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन का आयोजन किया जाता है। स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है। इस साल 30 अगस्त के साथ ही अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 26 सितम्बर, 24 अक्टूबर, 20 नवम्बर और 18 दिसम्बर को भी स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।
भगवान कृष्ण ने दिया है एकता और समानता का संदेश- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,
भगवान कृष्ण ने दिया है एकता और समानता का संदेश- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,( छोटी कोनी में जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन) श्री हरि विष्णु क लीला अवतार पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्णा चाहते तो कंस जरासंध जैसे असुरों का राक्षसों का घर बैठे संघार कर सकते थे परंतु उन्होंने लीला रचा और बड़े से बड़े विपदा को एकता के संगठन के बल पर दूर किया और विजय प्राप्त की भगवान श्री कृष्णा अनेको संदेश अपनी लीला के दौरान देते हैं उनमें प्रमुख संदेश कर्म करते रहने के साथ-साथ एकता है और समानता है हिंदुओं सनातनियों में जातियां नहीं है जन्म के आधार पर किसी के जाति का निर्धारण नहीं होता कर्म और आचरण के आधार पर जातियों का निर्धारण होता है ,यह बातें बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ,प्रदेश प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने जन्माष्टमी के अवसर पर छोटी कोनी में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया, इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं अन्य अतिथियों का पुष्पाहiर आतिशबाजी से स्वागत किया गया, इस कार्यक्रम में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ हीरा सिंह सोनवानी कन्हैया सोनवानी सुनील सोनवानी शिव लहरे शिव सोनवानी सुशीलi टंडन आकाश सोनवानी कारण सोनवानी सोनू लहरे मनीष सोनवानी दीपक यादव संतोष सोनवानी धर्मेंद्र आश्रय गोलू सोनवानी श्रीमती सुशील टंडन श्रीमती कुमारी बाई रविंद्र गेंदले घनश्याम सोनवानी आयुष सिंह राज चरण सिंह राज पथ कुमार सहित सैकड़ो जन उपस्थित थे
CG : सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल पढ़ाई करते वक्त छात्रा पर गिरा चलता हुआ पंखा बाल बाल बची जान जिम्मेदारो पर उठ रहें सवाल...पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर :- सरकारी स्कूलों का हाल कितना बेहाल हैं इसकी तस्वीर बिच बिच में देखने मिलता ही रहता हैं कहीं शिक्षक गायब रहते हैं तो कही टाइम पर स्कूल नहीं खुलता कहीं गंदगी तो कही छत का गिर जाना अब इस बार गतौरा से लगे फरहदा हाई स्कूल जो बिल्हा ब्लॉक में आता हैं जहां एक बार फिर स्कूली बच्चों की जान बाल बाल बची बताया जाता हैं कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान कक्षा 9वी की एक छात्रा पर चलता हुआ़ पंखा सीधे नीचे उसके ऊपर गिर गया। जिससे छात्रा के हाथ और कंधे पर चोटें आईं हैं जिसको आनन फानन हॉस्पिटल में ले जा कर ईलाज कराया जा रहा है बताया जाता हैं कि बच्चे की स्थिति स्थिर बनी हुई है पर ये भी कहना गलत नही होगा की यहां किसी बड़ी दुर्घटना से बच्चा बाल बाल बचा हैं गनीमत रहा की करंट कि चपेट में नही आया नहीं तो क्या से क्या हो जाता! हालाकि इस घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग में लगी तो सबके हाथ पाव फूलने लगे थे स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया है. गतौरा क्षेत्र के फरहदा हाई स्कूल में मंगलवार को कक्षा 9वीं की पढ़ाई चल रही थी। दोपहर करीब एक बजे क्लास में पढ़ रही जया कुमारी नामक छात्रा पर अचानक छत से लगा पंखा गिर गया. पंखे का ब्लेड छात्रा के हाथ में लग गया, जिससे वह घायल हो गई। शिक्षक तुरंत छात्रा को निजी अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया आपको बताते चलें कि जिले में ऐसे कई स्कूल है जहां भवन बैठने लायक भी नहीं है बावजूद इसके वहां पठन पाठन का कार्य लगातार चल रहा है शिक्षक भी लगातार डर के साए में बच्चो को पढ़ाने मजबूर हैं देखना होगा इन स्कूलों की मरम्मत कब तक होती हैं!
CG ब्रेकिंग : नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी...सुरक्षा बलों के द्वारा भरमार बंदूक समेत विस्फोटक सामग्री बरामद
सुकमा: जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना चिंतागुफा कैम्प दुलेड़ से विशाल विंग, द्वितीय कमान अधिकारी के हमराह 206 कोबरा वाहिनी कोबरा का बल, अजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी के हमराह 204 कोबरा वाहिनी का बल एवं जिला बल का बल एवं कैम्प मुकराजकोण्डा से टी. सैमसन राजू, द्वितीय कमान अधिकारी 02 री वाहिनी सीआरपीएफ का बल एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम पातादुलेड़ व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम पांतादुलेड़ के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंसूबे से पूर्व से लगाये 1 नग पाईप बम लगभग 6 किलोग्राम वजनी को बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा मानको का पालन करते हुए बीडीएस टीमों के द्वारा सुरक्षित निष्किृय किया गया।

इसी क्रम में थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत कैम्प डब्बामरका से खेमचंद कश्यप, द्वितीय कमान अधिकारी के हमराह 208 कोबरा वाहिनी का बल नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम छोटेकेड़वाल, सिंगनमड़गू, कामाराम व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान छोटेकेड़वाल के जंगल में सुरक्षा बलों की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए बाद घटना स्थल की संघन सर्चिंग करने पर नक्सलियों के ठिकाने में छुपाकर (डम्प) कर रखे भरमार बदूंक, डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, फटाका, दवाईया व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया।नक्सलियों के द्वारा रखे भरमार बंदूक 1 नग समेत भारी मात्रा मे विस्फोटक सामग्री बरामद हुए।
एक्शन मोड में CBI: भ्रष्टाचार मामले में भिलाई में CBI की रेड...जानें क्या है पूरा मामला
भिलाई :- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तत्कालीन डीजीएम, ईपीआईएल, भिलाई एवं भिलाई स्थित एक निजी कंपनी के साझीदार सहित दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। आज जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) और भिलाई (छत्तीसगढ़) में दोनों आरोपियों के आधिकारिक एवं आवासीय परिसरों की तलाशी ली जा रही है।
आरोप है कि भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ (भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के अधीन) एवं मैसर्स इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड (ईपीआईएल) (भारत सरकार का उद्यम) ने 30 अप्रैल 2010 को भिलाई इस्पात संयंत्र में नए ओएचपी, भाग (पैकेज-61) के साथ कच्चे माल की प्राप्ति एवं हैंडलिंग सुविधाओं के विस्तार की स्थापना हेतु 5,50,82,27,000 रु. के अनुबंध मूल्य पर एक अनुबंध किया। इसके परिणामस्वरूप, ईपीआईएल (विभिन्न क्षेत्रों विशेष रूप से इस्पात एवं बिजली के क्षेत्र में परियोजनाओं के निष्पादन हेतु भारत सरकार की कंपनी) ने पीकेजी-061 के तहत सिविल निर्माण कार्यों के लिए कई एनआईटी (निविदा आमंत्रण सूचना) जारी की एवं आरोपी साझेदार की फर्म सहित कई कंपनियों/फर्मों को अलग-अलग “पीकेजी-061” के सिविल निर्माण के कार्य आवंटित किए गए।
आगे, उक्त भागीदार की निजी कंपनी ने जाली गेट मटेरियल एंट्री चालान जिसे फॉर्म सीआईएसएफ-157 के नाम से जाना जाता है एवं स्टोर इशूड स्लिप( Store Issued Slip), जाली चालान के साथ प्रस्तुत किए । यह भी आरोप है कि सीआईएसएफ फॉर्म-157 को आरोपी उप महाप्रबंधक, ईपीआईएल द्वारा सत्यापित किया गया था। कार्य आदेशों की मूल्य अनुसूची के अनुसार, सुदृढ़ीकरण स्टील (Reinforcement Steel) की आपूर्ति एवं रखने (Placing) की दर कथित रूप से 70,000 रु. प्रति मीट्रिक टन तय की गई थी, इस प्रकार, एक निजी फर्म के आरोपी साझीदार ने जाली चालान प्रस्तुत करके कथित रूप से 84,05,880 रु. का लाभ प्राप्त किया और ईपीआईएल को इसी प्रकार सदोषपूर्ण हानि पहुंचाई।
ब्रेकिंग : सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से फिर लगा झटका, तीसरी बार खारिज हुई जमानत याचिका
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस एन के व्यास की बेंच ने यह निर्णय सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया। इस निर्णय की पुष्टि राज्य के उप महाधिवक्ता और ईडी के विशेष लोक अभियोजक डॉ. सौरभ कुमार पांडेय ने की है।
सौम्या चौरसिया की ज़मानत याचिका में सुप्रीम कोर्ट के उन आदेशों का संदर्भ था जिनके तहत कोयला घोटाला मामले में सह आरोपी सुनील अग्रवाल और रानू साहू की ज़मानत मंज़ूर की गई थी। याचिका में यह भी दलील दी गई थी कि आवेदिका के छोटे बच्चे हैं और प्रकरण की सुनवाई में लंबा समय लग सकता है। साथ ही, यह तथ्य भी प्रस्तुत किया गया कि वह डेढ़ साल से जेल में बंद हैं।
कोयला घोटाला मामले में जेल में निरुद्ध निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई और ईडी के अनुसार कोल लेव्ही स्कैम के किंगपिन सूर्यकांत तिवारी की ज़मानत आवेदन रायपुर कोर्ट में पेश है।आगामी 31 अगस्त को ईडी विशेष न्यायालय इन दोनों ज़मानत आवेदन पर फ़ैसला दे सकता है।
21 सितंबर को नेशनल लोक अदालत प्रधान जिला न्यायाधीश ने आयोजन की तैयारी के संबंध में ली बैठक
छत्तीसगढ़ राज्य में 21 सितंबर 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होना है। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक-से-अधिक प्रकरणों के निराकरण एवं तैयारी के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के अध्यक्ष और प्रधान जिला न्यायाधीश श्री आनंद कुमार ध्रुव द्वारा आज जिला न्यायालय कांकेर के सभाकक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस, आबकारी विभाग, नगरपालिका परिषद एवं बैंक विभाग के अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश कांकेर द्वारा निर्देश दिए गए कि जिन मामलों में राजीनामा, समझौता की संभावना है, उनकी सूची तैयार कर न्यायालयों में यथाशीघ्र प्रस्तुत करें, जिससे कि पक्षकारों को समय पर नेशनल लोक अदालत की नोटिस जारी की जा सके। प्री-लिटिगेशन के प्रकरणों को समय पर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे अधिक-से-अधिक प्रकरणों का निपटारा हो सके।
उक्त बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर श्री भास्कर मिश्र, विद्युत विभाग के अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस, आबकारी विभाग, नगरपालिका परिषद एवं बैंक विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी की 08 माह की सरकार ने प्रदेश की जनता को उपहार में उनके विश्वास के बदले में सिर्फ अपराध दिया है
रायपुर (छत्तीसगढ़)। रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक व लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने रामनगर के ऐतिहासिक कबीर चौक में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 08 माह की सरकार ने प्रदेश की जनता को उपहार में उनके विश्वास के बदले में सिर्फ अपराध दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार हत्या, लूट, डकैती, चोरी, चैन स्नैचिंग, नशीले पदार्थ का व्यापार, अवैध शराब बिक्री, जुआं, सट्टा सहित जघन्य अपराध प्रदेश की जनता को उपहार में दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रामनगर की सड़कों में खुले आम हत्या हो जाती है उसके बाद अपराधी सोशल मीडिया में उसे लाईव भी वायरल कर देता है, कोई अपराधी का पुलिस कार्यवाही होने से पहले ही वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार की इस पर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं होती बल्कि उनका उल्टा फोन चला जाता है कि उस पर कोई कार्यवाही न की जाये। वर्तमान सरकार एवं वर्तमान विधायक आँखों में पट्टी बाँधकर बैठे हुए हैं और वहीं पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा रामनगर में पुलिस चौकी खोलने के लिए निविदा तक की प्रक्रिया हो चुकी थी उसको तक वर्तमान विधायक द्वारा अपनी हठधर्मिता के कारण शुरू नहीं होने दे रहे हैं उसी के चलते विगत् दिनों उसी क्षेत्र में जहाँ पर पुलिस चौकी खुलना था हत्या जैसी घटना घट गई। आज इसी के विरोध में एकदिवसीय धरना रामनगर के ऐतिहासिक कबीर चौक में भारतीय जनता पार्टी के सरकार एवं विधायक के कार्यशैली के खिलाफ आम जनता एवं कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन किया। उपाध्याय ने कहा कि दो दिन पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के काफिले को रोका जाता है उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों से धक्का-मुक्की और बद्तीमीजी की जाती है, उनके गाड़ी में पथराव किया जाता है और जब इसके विरोध में कल कांग्रेस पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया जाता है तब जिन लोगों ने काफिले को रोकने वालों की शिनाक्त करवाई थी उनको चिन्हित कर उन पर लाठी चार्ज किया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के काफिले में हुए हमले एवं उनके सुरक्षा में हुए चूक को लेकर कल 3 बजे कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल डीजीपी से मुलाकात करेंगे।
छत्तीसगढ़ में सुशासन के 8 माह - विष्णु के सुशासन से सँवर रहा है छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में नई सरकार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही वंनाचलों में विकास की रोशनी पहुंचाने, प्रशासन में पारदर्शिता और सुशासन लाने के लिए पहल शुरू की है। बस्तर अंचल के अंदरूनी क्षेत्रों में नए कैम्पों का विस्तार किया जा रहा है। ’नियद नेल्लानार’ योजना शुरू की गई है। इस शब्द का आशय ’आपका अच्छा गांव’। विशेष पिछड़ी जनजातियों के हितग्राहियों के लिए आरंभ की गई। ’पीएम जनमन योजना’ की तरह इस योजना से कैम्पों के निकट पांच किलोमीटर की परिधि के गांवों में 17 विभागों की 53 हितग्राही मूलक योजनाएं एवं 28 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दिया जा रहा है।
इस पहल का ही परिणाम है कि राज्य की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गारंटी का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। श्री मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की बागडोर संभालते ही राज्य में फिर से विकास के लिए नया वातावरण बना है। श्री साय का मानना है कि लोकतंत्र का मूलमंत्र सुशासन है। सुशासन के बिना सच्चे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती।
प्रदेश सरकार ने भूमिहीन किसानों को दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत 10 हजार रूपए वार्षिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी 68 लाख परिवारों को अगले 05 सालों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। प्रदेश सरकार ने अपने वायदों को पूरा करते हुए किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ की मान से धान खरीदी की। प्रदेश में रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई। प्रदेश में कृषि हितैषी नीतियों की वजह से खेती-किसानी में रौनक लौट आई है और किसानों के चेहरों पर मुस्कान नजर आ रही है।
सौम्य सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य की बागडोर संभालते ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी पर काम करना शुरू किया और मात्र 8 माह में ही अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिखाया। इतने कम समय में जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए यह उनकी प्रशासनिक कुशलता और सफल नेतृत्व का द्योतक है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 8 माह की अल्पावधि में कई जन हितकारी फैसलों को समाज के हर वर्ग की तरक्की और खुशहाली अनेक कदम उठाए गए हैैं। सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ध्येय वाक्य को लेकर जनता की दिन-रात सेवा कर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने एक और गारंटी को पूरा करने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की। छत्तीसगढ़ को गढ़ने और संवारने में मातृशक्ति की अहम भूमिका है। महतारी वंदन योजना से प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी के जन्म दिवस सुशासन दिवस 25 दिसम्बर को राज्य के लगभग 13 लाख किसानों के बैंक खातें में 2 साल के धान का बकाया बोनस 3 हजार 716 करोड़ रूपए की अंतर राशि अंतरित की गई।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मोदी की इस गारंटी पर त्वरित अमल करते हुए पिछले सरकार के कार्यकाल में राज्य सिविल सेवा परीक्षा (पीएससी) 2021 में हुई गडबड़ी और अनियमितता की जांच का काम सीबीआई को सौंप दिया है। राज्य सरकार ने जनहित को देखते हुए महादेव सट्टा एप केस भी सीबीआई को सौंपा। इसके अलावा बेमेतरा जिले के बिरनपुर प्रकरण की भी सीबीआई जांच कराने का भी निर्णय लिया है। विष्णु देव सरकार ने मोदी की गारंटी के अनुरूप श्री रामलला दर्शन योजना शुरूआत की है। भारत में अपने आप में यह एक अनूठी और अनुकरणीय योजना है। इस योजना में श्रद्धालुओं को सरकारी खर्च में अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। प्रभु श्री राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ माना गया है। इस कारण वे हमारे लिए और अधिक पूजनीय है। अपने भांचा राम के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ का हर नागरिक उत्सुक है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शपथ के कुछ ही घंटो के भीतर 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के आवास दिए जाने का निर्णय लिया। सबको आवास के साथ ही सबको शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जल जीवन मिशन प्रारंभ किया है। प्रदेश में इसके क्रियान्वयन के लिए 4 हजार 500 करोड़ रूपए का बजट रखा है। छत्तीसगढ़ में 50 लाख ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 39 लाख 31 हजार परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ ही शहीद वीरनारायण सिंह स्वास्थ्य योजना लागु करने का निर्णय लिया गया है। इन दोनों योजनाओं से छत्तीसगढ़ के 77 लाख 20 हजार परिवारों को 5 लाख रूपए तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक दर को 4000 रूपए प्रतिमानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दिया है। इस साल 13 लाख 5 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को 855 करोड़ 80 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग द्वारा नई दिल्ली में संचालित यूथ हॉस्टल में यूपीएससी की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को लिए सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गइ है। राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर की तरह प्रदेश के 13 और नगरीय निकायों में सर्व सुविधा युक्त लाईब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने मेडिकल शिक्षा का लगातार विस्तार किया जा रहा है। संभाग स्तर पर एम्स की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सीआईएमएस) आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार प्रदान करने और अर्थव्यवस्था को तेज रफ्तार देने प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 1 नवंबर 2024 को लागू की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा नवा रायपुर को आईटी हब तथा इनोवेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। नेशनल केपिटल रीजन (एनसीआर) की तरह राज्य सरकार भी स्टेट केपिटल रीजन विकसित करने जा रही हैं। उद्यमी युवाओं को छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है, जिससे युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सकेगा।
CG NEWS : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा...दो युवकों की मौत
कोरबा : जिले के निहारिका क्षेत्र में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान मौके पर एक युवक की मौत हो जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। इस घटना के बाद एक बार फिर से शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार में वाहनों पर रोक लगाने की मांग तेज हो गई है।
कोरबा जिले को अगर हादसों की नगरी कहा जाए तो कोई अतिशंयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि यहां रोजाना हादसे होते हैं और रोजाना लोगों की मौत होती है। शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली वाहन लोगों के लिए यमराज साबित हो रही है। बीती रात निहारिका क्षेत्र में कुछ ऐसा ही हुआ जहां एक तेज रफ्ताार कार ने बाइक सवार दो लोगों को ऐसी ठोकर मारी, कि दोनों यमलोक सिधार गए। गरिमा मेडिकल के सामने यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है, कि शिवकुमार मिरी और मनोज गिरी बाइक पर सवार होकर निहारिका से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद दोनों मौके पर तड़प रहे थे, जिनमें से एक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने अस्पताल में अंतिम सांसे ली। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम का माहौल पसर गया।
इस हादसे के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मृतकों के परिजनों के साथ ही अन्य लोगों ने सीविल लाईन थाने का घेराव कर दिया और कार चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। हलांकि पुलिस ने दुर्घटनाकारित कार को जप्त कर चालक की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया, कि कार सीएसईबी चौकी क्षेत्र में रहने वाले किसी व्यक्ति की है।
शहर के भीतर इतनी तेज रफ्तार में कार चलाना कहीं न कहीं चिंता का विषय है। कार की रफ्तार अगर कम होती तो शायद दोनों की मौत नहीं हुई होती। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही कार चालक के पकड़े जाने की बात कही जा रही है।
SSB जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, बड़े अधिकारी मौके पर
दुर्ग: भिलाई से सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है. यहां ट्रांजिट कैंप में तैनात एसएसबी जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। जवान कोगंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। बताया जा रहा है कि, आत्महत्या का प्रयास करने वाला जवान हरियाणा का रहने वाला है और 28वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
CG ब्रेकिंग : नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट...इलाके में दहशत..!!
बीजापुर : नक्सलियों ने एक बार फिर मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को दिनदहाड़े धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने पिछले चार दिनों में तीन हत्या की घटनाओं को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की हैं।
आयुष्मान कार्ड का बजट बढ़ाने को लेकर–स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान
वन मंत्री केदार कश्यप ने किया डीआरजी के जवानों को बाइक वितरण
प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता एवं कौशल विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिला के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज नारायणपुर पुलिस थाना में डीआरजी के जवानों को 150 बाइक वितरण कर नक्सल ऑपरेशन में सफलता प्राप्त करने के लिए जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों का हाल-चाल पूछा और नक्सल ऑपरेशन में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूप साय सलाम, कलेक्टर बिपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीएफओ सच्चिदानंद के. सहित अधिकारीगण मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नई दिल्ली में ट्राइबल यूथ हॉस्टल और छत्तीसगढ़ निवास का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नई दिल्ली के द्वारका में स्थित राज्य के ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा कर सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हॉस्टल में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। इस हॉस्टल में रहकर छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। श्री साव के साथ राज्य शासन में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने हॉस्टल में निवासरत छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सभी हमारे राज्य का भविष्य हैं। सरकार आप लोगों की शिक्षा और विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहें और राज्य के विकास में योगदान दें। राज्य शासन उनके लिए यहां सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।
श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के छात्रों की शिक्षा और उनके भविष्य के प्रति गंभीर है और इस दिशा में लगातार कदम उठा रही है। उप मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान छात्रों ने अपनी समस्याएं और चुनौतियां भी साझा कीं। श्री साव ने उनकी समस्याओं को दूर करने तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ट्राइबल यूथ हॉस्टल के निरीक्षण के बाद द्वारका में ही स्थित छत्तीसगढ़ निवास का भी दौरा किया। उन्होंने वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सुनिश्चित किया कि छत्तीसगढ़ से दिल्ली आने वाले नागरिकों और अधिकारियों के लिए उचित सुविधाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने छत्तीसगढ़ निवास के अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहने के लिए निर्देशित किया। श्री साव ने ट्राइबल यूथ हॉस्टल और छत्तीसगढ़ निवास में अधिकारियों को राज्य के छात्रों और नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के भी निर्देश दिए।
29 अगस्त को होने वाला जनदर्शन स्थगित
रायपुर, 28 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 29 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा में 50 लाख की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज मंगलवार को कोरबा नगर निगम के पांच वार्डों में 50 लाख की लागत के विभिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें वार्ड क्रमांक 23, कपिलेश्वर मंदिर, पंडित रविशंकर नगर परिसर शामिल है। वॉर्ड क्रमांक 23 पंडित रविशंकर नगर के कृष्णा नगर में जैतखाम के चारों ओर बाउंड्रीवॉल एवम् गेट निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए व कपिलेश्वर धाम भागवत मंच के पास शेड निर्माण लागत 10 लाख रुपए कुल 15 लाख रुपए के कार्यों के भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद जब पहली बार कपिलेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे तब माताएं और बहनों ने शेड निर्माण कराने का आग्रह की थी। तब तत्काल विधायक मद से इसकी स्वीकृति दी गई थी और आज सौभाग्य की बात है की इस बड़े कार्य का कार्य प्रारंभ हो रहा है।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा नगर निगम के सभी वार्डों में जिला खनिज न्यास मद से 5दृ5 लाख रुपए की राशि जारी की गई थी, अब सभी कार्यों का टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव के मार्ग दर्शन में सभी विकास कार्य को स्वीकृति मिल रही है।
सभापति श्याम सुन्दर सोनी ने कहा कि कोरबा के विधायक और मंत्री श्री देवांगन द्वारा चुनाव के बाद जो-जो वादें किए गए थे उन्हें तत्काल स्वीकृति देकर कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा के सभी वार्डाे का समुचित विकास किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने मंत्री श्री देवांगन का आभार भी जताया।
इस अवसर पर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हित्तानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, मंदिर समिति की अध्यक्ष सुधा झा समेत अधिक संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री लखन लाल देवांगन से पंडित रविशंकर नगर सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल के समीप कई महत्वपूर्ण विकास कार्य की मांग की। इस मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने विधायक निधि से निर्माण करने की घोषणा की।
विभिन्न वार्डों में इन विकास कार्यों का भूमिपूजन
इसी तरह वॉर्ड क्रमांक 25, पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित भूमिपूजन में मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। मंत्री श्री देवांगन ने पंचमुखी हनुमान और शिवलिंग की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की।
वॉर्ड में सुभाष ब्लॉक के हनुमान मंदिर के पास पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य कुल लागत 5 लाख रुपए, बाईपास रोड पर पूर्वांचल विकास समिति के समीप बाउंड्रीवॉल से प्रेस क्लब बाउंड्रीवॉल तक बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य लागत 14.48 लाख रुपए, वार्ड 26 मुड़ापार रवि स्वीट्स के पीछे सार्वजनिक मंच का निर्माण कुल लागत 5 लाख ,वार्ड 27 गायत्री नगर में नाली निर्माण लागत 5 लाख ,वार्ड 30 मानिकपुर में मुक्तिधाम निर्माण कार्य लागत 5 लाख का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वॉर्ड क्रमांक 25 के पार्षद शैलेन्द्र सिंह, पार्षद सुफल दास, धन कुमारी गर्ग, युगल केवर्त, लक्ष्मण श्रीवास, ज्योति वर्मा, सुमन सोनी, हार बाई यादव, रमा मिरि, प्रीति चौहान सहित अधिक संख्या में वॉर्डवासी उपस्थित थे।

