प्रदेश
BREAKING : घर में लगी भीषण आग, शादी के लिए रखे पांच लाख कैश और सोने की ज्वेलरी जलकर राख
दुर्ग : जिले से इस वक्त की बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां कृष्णा नगर वार्ड 8 धन्वंतरी स्कूल के पास एक मकान में आग लगने से लाखों का माल स्वाहा हो गया। जिस घर में आग लगी उनके घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। गुरुवार की दोपहर को पूरा परिवार शांतिभोज कार्यक्रम में गया था और पीछे से घर में आग लग गई पड़ोसियों ने घर वालों को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे इससे पहले की फायर ब्रिगेड पहुंच पाता आसपास के लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया.
पांच लाख कैश जलकर खाक
भिलाई के कृष्णा नगर में हीरामन साव के मकान में आग लग गई, हीरामन साव के परिवार में पांच लोग हैं वे सब्जी का व्यापार करते हैं, घर के सभी लोग शांति भोज कार्यक्रम में गए हुए थे, कुछ देर बाद पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर पर आग गई है, सभी सूचना मिलते ही तत्काल वापस घर पहुंचे तो देखा कि पूरा मकान जल गया, घर का पूरा सामान जलकर स्वाहा हो गया, पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी, लेकिन उसके आने से पहले की आग बुझा ली गई.
आपको बता दें हिरामन के बेटे राहुल साव की शादी है और घर पर उसकी तैयारियां चल रही थी, एक दिन पहले बंधन बैंक से एक लाख 20 हजार रुपए लोन लिया था, शादी के खर्च के लिए पांच लाख रुपए कैश व सोने की ज्वेलरी भी घर पर रखी थी आगजनी से पूरा कैश भी जल गया,जला हुए कैश के अवशेष दिख रहे हैं.
Result 2024: छत्तीसगढ़ होमगार्ड पीईटी परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी, यहां क्लिक कर तुरंत करें चेक
CG Home Guard Result 2024: छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने सितंबर और अक्टूबर 2024 में आयोजित होम गार्ड फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। होम गार्ड के लिखित परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की आधिकारिक वेबसाइट https://firenoc.cg.gov.in/ पर देख सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 2,215 होम गार्ड पदों को भरा जाएगा। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
होम गार्ड फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट का परिणाम को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
1 आधिकारिक वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर जाएं।
2 अपने खाते में लॉग इन करें। पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
3 “होम गार्ड PET परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
4 अपना परिणाम डाउनलोड करें और उसे सेव करें।
5 भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम का प्रिंटआउट लें।
CG Home Guard Result 2024: लिखित परीक्षा दे सकेंगे चयनित उम्मीदवार
इस भर्ती के लिए सितंबर-अक्टूबर 2024 माह में होम गार्ड फिजिकल टेस्ट आयोजित किया था। फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट क्वालीफाइंग टेस्ट है। इस चरण को पास करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी नगर सैनिक भर्ती के लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी! FIR के बाद जांच शुरू, जानिए क्या है पूरा मामला?
सीजी होमगार्ड रिजल्ट का अवलोकन
भर्ती संगठन का नाम – छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं
पद का नाम – होम गार्ड (नगर सैनिक)
रिक्त पद – 2215
सीजी होम गार्ड पीईटी रिजल्ट 2024 – जारी हुआ
आधिकारिक वेबसाइट – https://firenoc.cg.gov.in/
दर्दनाक सड़क हादसा : गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही बोलेरो पलटी, 1 की मौत, 4 घायल
सूरजपुर। सूरजपुर में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान बोलेरो वाहन पलट गई. इस घटना में 1 अधेड़ महिला की मौत हो गई और गर्भवती महिला समेत 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है.
जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन गर्भवती महिला को भैयाथान से अस्पताल ले जा रहा था. इसी दौरान बसदेई चौकी क्षेत्र के सिरसी गांव के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में अधेड़ महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 को मामूली चोटें आई हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान ही अधेड़ महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं घायलों में से 2 को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है. जबकि गर्भवती महिला और अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.
अस्पताल में अधेड़ महिला की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है.
बीजापुर में NIA की एंट्री: नक्सल मामलों में चार अलग -अलग इलाको में कर रही है छापेमारी
बीजापुर। बीजापुर में नक्सल मामलों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पर दबिश दी है. NIA की टीम आज सुबह 5 बजे से जिले के चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है.
इस ऑपरेशन में बीजापुर के भैरमगढ़, आवापल्ली, तररेम और अन्य इलाकों में NIA की रेड कार्रवाई जारी है. इससे पहले, NIA ने पालनार इलाके में दबिश देकर नक्सल सामग्री की बरामदगी की थी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. NIA के इस अभियान से नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इलाके में सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है.
"नोनी जोहार" राज्य स्तरीय कार्यक्रम में युवोदय दुर्ग स्वयं सेवकों की सहभागिता
छत्तीसगढ़ शासन, यूनिसेफ, एबीस (पहल), एग्रीकॉन कमेटी, एलायंस फॉर बिहेवियर चेंज, एकम फाउंडेशन और अन्य साझेदार संगठनों के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय "नोनी जोहार" कार्यक्रम में युवोदय दुर्ग जिला समन्वयक शशांक शर्मा, ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार, प्रगति मोहबे, रामशरण सेन एवं पांच बालिका स्वयंसेविकाओं पूनम सरकार, फाल्गुनी रामटेके, नम्रता साहू, डिंपल देशमुख, प्रियंका निषाद ने भाग लिया। यह आयोजन बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनकी नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। युवोदय की बालिका स्वयंसेविकाओं ने इस आयोजन में न केवल सक्रिय भागीदारी निभाई, बल्कि विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने लिंग समानता, मानसिक, स्वास्थ्य, नेतृत्व और मासिक धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित सत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला समन्वयक और युवोदय कार्यक्रम के स्वयंसेवकों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले में उनके सतत् प्रयासों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दिए गए योगदान को मान्यता प्रदान करता है। कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां एवं एजेंडा बालिकाओं के संपूर्ण विकास और सशक्तिकरण पर केंद्रित था। पहले दिन परिचय सत्र अभिषेक सिंह और सुश्री चेतना देसाई (यूनिसेफ इंडिया) द्वारा कराया गया। उम्मीदों भरी खत अभिनेता आकाश सोनी ने प्रेरक वक्तव्य प्रस्तुत किया। डि-स्ट्रेस विद ईज़ सुश्री विभूति दुग्गर ने तनाव प्रबंधन पर सत्र लिया। लिंग समानता सभी की जिम्मेदारी यूनिसेफ इंडिया की यूथ एडवोकेट सुश्री नाहिद आफरीन द्वारा, मानसिक स्वास्थ्य पर कहानियों की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। क्रिकेट, समानता और मानसिक स्वास्थ्य क्रिकेटर अजय जादव मंडल द्वारा सत्र लिया गया। माइंड मंत्रा चले मन की गलियों में नितिन श्रीवास्तव द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा।"पीरियड्स पर बात करें" सुश्री विनीता पटेल ने मासिक धर्म के प्रति जागरूकता पर प्रकाश डाला। परिवर्तन की धुन गायिका सुश्री आरू साहू द्वारा सांगीतिक प्रस्तुति। कार्यक्रम के दूसरे दिवस में आज "फ्लाई हाई फ्रिस्बी फॉर इक्वैलिटी" कार्यक्रम में जलवायु और समानता पर केंद्रित संवादों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, पोषण, और स्थायी जीवनशैली पर ध्यान केंद्रित किया गया। टीम मंकी स्पोर्ट्स ने इस सत्र का नेतृत्व किया और खेल के माध्यम से समानता और सहयोग का संदेश दिया। सीजी एग्रीकॉन समिति की परियोजना समन्वयक, सुश्री मनीषा मोटवानी ने परिदृश्य योजना के माध्यम से सतत विकास के पहलुओं पर चर्चा की। पर्यावरणविद् नितिन सिंघवी ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के व्यावहारिक कदम साझा किए।आईआईटी भिलाई के सीटीओ श्री विष्णु वैभव द्विवेदी ने सतत विकास के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इक्वल अर्थ एक सितारे की जलवायु और समानता के लिए अपील मॉडल और अभिनेत्री सुश्री अनुरिटा झा ने जलवायु परिवर्तन और समानता पर अपने विचार साझा किए। यूनिसेफ इंडिया की पोषण विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा देशपांडे और एबीआईएस एक्सपोर्ट्स की उपाध्यक्ष डॉ. पौलोमी बनर्जी ने पोषण की महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर चर्चा की।ब्रश फॉर चेंज एक स्वस्थ ग्रह के लिए कला चित्रकार सुश्री तमन्ना जैन ने अपनी कला के माध्यम से पर्यावरण संदेश प्रस्तुत किए। आईबी ग्रुप की निदेशक सुश्री तनाज़ अज़ीज़ ने स्थायी भोजन आदतों पर विचार साझा किए।यूनिसेफ इंडिया के एसबीसी सलाहकार श्री अभिषेक त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम की उपलब्धियां "नोनी जोहार" कार्यक्रम ने बालिकाओं को न केवल सशक्त बनाने का अवसर प्रदान किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक विषयों पर जागरूकता को भी प्रोत्साहित किया। युवोदय दुर्ग की स्वयंसेविकाओं ने इस आयोजन में भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ाया। यह कार्यक्रम बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज में उनके नेतृत्व की भूमिका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
CG - शिक्षक गिरफ्तार : शिक्षक की शर्मसार कर देने वाली करतूत, छात्राओं को गोद में उठाकर करते थे गंदी हरकत, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड
बलरामपुर। जिले में कलयुगी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली छात्राओं ने गंदी हरकत करते हुए बेड टच करने का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़ित छात्राओं की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं शिक्षा विभाग ने भी आरोपी को सस्पेंड कर दिया है।
ये पूरा मामला बलरामपुर के सनावल थाना क्षेत्र का है। यहां के आदिवासी छात्रावास में पढ़ने वाली कक्षा आठवीं की छात्राओं के साथ ही छेड़छाड़ का मामला पिछले दिनों सामने आया था। छात्राओं ने स्कूल के शिक्षक मो.शाहिद पर बैड टच करने का गंभीर आरोप लगाया था। छात्राओं का कहना बताया कि स्कूल के शिक्षक मो.शाहिद उन्हें गोद में उठाने के साथ ही बेड टच करते हुए उनकी गाल और पीठ पर चॉक से लिखते है। जब छात्राओं ने ये बात महिला टीचर को बताई, तब आरोपी टीचर ने धमकाते हुए बात को आगे नहीं बढ़ाने की धमकी दे दी। इसके बाद छात्राओं ने इसकी जानकारी हॉस्टल वार्डन और स्कूल के हेडमास्टर से भी की।
लेकिन हेडमास्टर मो. इसराइल अली ने छात्राओं एवं टीचर्स की बैठक लेने के बाद पूरे मामले पर कोई एक्शन नही लिया गया। इसके बाद रविवार को जब छात्राओं के परिजन हॉस्टल में उनसे मिलने पहुंचे, तब छात्राओं ने उन्हे घटना की जानकारी दी। इस पूरे घटनाक्रम पर कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को परिजन फिर से स्कूल पहुंचे और छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मामले के तूल पकड़ते ही रामानुजगंज बीईओं सदानंद कुशवाहा ने छात्राओं का बयान दर्ज किया। इसके बाद मंगलवार को बीईओं मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे। जांच में हेडमास्टर मो. इसराइल अली ने 3 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की जानकारी दी गयी। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद बीईओं ने परिजनों को दोषी शिक्षक के विरूद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।
CG: नक्सलियों ने मासूमों को बनाया ढाल, मुठभेड़ में 4 नाबालिगों को भी लगी गोली, सभी का उपचार जारी.....
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 40 लाख के 8 वर्दीधारी माओवादी मारे थे। इस घटना में 4 नाबालिग को भी गोलियां लगी है, जिससे चारों नाबालिग घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि 12 दिसम्बर को अबूझमाड़ के कलहाज़ा और डोंडरबेड़ा के जंगल पहाड़ में माओवादी और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 05 पुरुष व 2 महिला को मार गिराया गया. हथियार भी बरामद किया गया। इस मुठभेड़ में जवानों को ओडिशा स्टेट कमेटी सदस्य कार्तिक उर्फ दसरू का शव बरामद हुआ। उसके ऊपर 25 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। आईजी ने बताया कि नक्सल संगठन के मिलिशिया और ग्राम रक्षादल द्वारा वरिष्ठ नक्सल कैडर कार्तिक की जान बचाने के लिए माओवादियों ने नाबालिग और ग्रामीणों को मानव ढाल के रूप में उपयोग किया। साथ ही बताया कि माओवादियों द्वारा ग्रामीणों को सामान ढोने के लिए रखा गया था। मुठभेड़ के दौरान माओवादी इन्ही ग्रामीणों की आड़ लेकर जवानों पर फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग में 4 ग्रामीण घायल होने की सूचना मिली है। घायल ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। आईजी ने बताया कि इस मुठभेड़ में अन्य माओवादियों के घायल होने की सूचना मिली है, जिनका इलाज जंगल में जारी है।
वहीं इस मुठभेड़ को लेकर माओवादी संगठन के माड़ डिवीजन कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि 11 दिसम्बर की सुबह 11 बजे लेकावेडा के पेंदा खेती में ग्रामीण आदिवासी काम कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेरकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 5 ग्रामीण मारे गए। वहीं कुम्मम में PLGA की एक छोटी पेशेंट टीम मौजूद रही, जिसमें बीमारी की अवस्था में बिना हथियार के निहत्थे रहे कार्तिक उर्फ दशरू को जिंदा पकड़कर पुलिस द्वारा मारने का आरोप लगाया है।
एसपी ने किया 186 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें आदेश...
अंबिकापुर :- सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बड़ी संख्या में उपनिक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्ष का किया तबादला





Transfer : हाईकोर्ट ने कई सिविल जजों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिविल जजों के तबादला और प्रमोशन का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में रायगढ़ के डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज संतोष कुमार आदित्य को बिलासपुर जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का डायरेक्टर बनाया गया हैं। जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सिराजुद्दीन कुरैशी को बिलासपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
5 सेशन जजों के तबादले
कुल 5 सेशन जजों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 40 सिविल जजों का ट्रांसफर भी कर दिया गया है। 42 सीनियर सिविल जज जो सीजेएम रैंक के थे, उन्हें प्रमोट कर डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज बनाया गया है। प्रमोशन के साथ इनका तबादला भी कर दिया गया है।








BIG ACCIDENT : साईन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त घायल
कोरबा : जिले के दर्री थानांतर्गत बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। एनटीपीसी जवाहर गेट के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे के दौरान बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र की मौत हो गई. जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का दौर जारी है। मंगलवार की रात करीब दस बजे दर्री थानांतर्गत एनटीपीसी जवाहर गेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी साईन बोर्ड से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था, कि बाइक साईन बोर्ड के भीतर घुस गई। हादसे के दौरान बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र ईश्वर वैष्णव का सिर फट गया, अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं उसका साथ गंभीर रुप से घायल हो गया, सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। दोनों अयोध्यापुरी के निवासी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
BREAKING: ट्रक और ट्रेलर में हुई जबरदस्त भिडंत, हादसे में 2 की मौत, देखें खौफनाक मंजर
कोरबा : कोरबा जिला हादसों की नगरी बन चुका है,जहां रोजाना हादसे हो रहे हैं और इस हादसे में बेकसूर लोगों की जानें जा रही है। पाली थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुमरकछार के पास ट्रक और ट्रेलर के मध्य जबरदस्त भिडंत हाग गई।
हादसे में ट्रेलर सवार चालक और परिचालक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हुआ। ट्रेलर में फंसे दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
कोरबा में पाली थानांतर्गत बुधवार की तड़के पांच बजे जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डुमरकछार के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे के दौरान ट्रेलर सवार चालक और परिचालक की मौत पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है,कि दोनों ही वाहन के चालक बिलासपुर की तरफ जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। वाहन की तेज गति को हादसे की वजह बताई जा रही है। यह बात भी सामने आई है, कि ओवरटेक करने के चक्कर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। दोनों मृतक आपस में भाई थे। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है,जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हादसे दौरान दोनों की लाश ट्रेलर में घंटो फंसी रही जिन्हें काफी मशक्कत के बाद क्रेेन और कटर के माध्यम से बाहर निकाला गया।
CG: अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई जारी, 14 वाहन जप्त
टीम ने सिरगिट्टी, चकरभाठा, बोदरी, पचपेड़ी, जोंधरा, मस्तूरी और अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की। इस दौरान अवैध खनिज परिवहन करने पर 14 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। इनमें अवैध रेत परिवहन के 8, डोलोमाइट के 1, गिट्टी के 4 और मुरूम व मिट्टी के 1 मामला शामिल है। सभी वाहनों को थाना चकरभाठा, थाना पचपेड़ी और खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है।
खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की ओर से यह कार्रवाई लगातार जारी है। इसके साथ ही वन विभाग भी अपने क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के मामलों में कार्रवाई कर रहा है।
CG BREAKING : 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस...जानिए क्या है पूरा मामला..!!
बलरामपुर : आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के द्वारा आम निर्वाचन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न दायित्वों के लिए ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विगत दिवस प्रथम चरण में 16 दिसम्बर 2024 को कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।
इस दौरान प्रशिक्षण में एडीपीओ मनोहर लाल जयसवाल, जिला मिशन समन्वयक रामप्रकाश जयसवाल, तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा, व्याख्याता अंजू गुप्ता अनुपस्थित थे। जिसके लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) शशि चौधरी के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।
विधान सभा के रजत जयंती वर्ष में ‘स्मृतियां’ छायाचित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ विधान सभा के ‘‘रजत जयंती वर्ष’’ के उपलक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आज विधान सभा परिसर में ‘‘स्मृतियां’’ छायाचित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी के शुभारंभ के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रियों एवं विधायकों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसकी सराहना की। इस अवसर पर विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे ।
छायाचित्र प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ विधानसभा की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के 25 वर्षों के ऐतिहासिक सफर के महत्वपूर्ण अवसर के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। छायाचित्रों की इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ विधान सभा के आरंभ से लेकर वर्तमान तक विशिष्ट अतिथियों के छत्तीसगढ़ विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों में आगमन एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष भर विधान सभा परिसर में लगी रहेगी। प्रदर्शनी स्थल पर नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधान सभा भवन के ‘‘मॉडल’’ को भी प्रदर्शित किया गया है।
Breaking: ACB की बड़ी कार्रवाई, तहसील कार्यालय में कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पिथौरा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में आज महासमुंद जिले में ACB ने तहसील कार्यालय में छापा मारा. इस दौरान कानूनगो अधिकारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला पिथौरा तहसील कार्यालय का है. इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय समेत प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है.
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजू चौहान की शिकायत पर ACB की टीम ने कार्रवाई की है. शिकायत में कानूनगो अधिकारी माईकल पीटर द्वारा काम के बदले रिश्वत मांगने की बात कही गई थी. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ACB ने पिथौरा तहसील कार्यालय में छापा मारा और माईकल पीटर को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया. एसीबी के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और रिश्वरखोर अधिकारी से पूछताछ की जा रही है.
CG - बैंक के चार अफसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस बड़े कांड की वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला...!!
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में स्टेट बैंक आफ इंडिया में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा कबीरधाम में हुआ है, जिसके बाद अब अन्य बैंकों में भी जांच शुरू हो सकती है। अधिकारियों पर आरोप है कि, वे बंद पड़े खातों को दोबारा एक्टिवेट करके लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। खाताधारकों के परिजनों को जब इस फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि बोड़ला SBI बैंक के चार अधिकारी ब्रांच में संचालित मृतकों के सालों से बंद पड़े हुए खातों को फर्जी तौर तरीके से एक्टिवेट किया था। यही नहीं मृतकों के खातों से लाखों रुपये की हेराफिरी भी की गई है। वहीं खाताधारकों के रिश्तेदार सालो बाद बैंक गए तब उन्हें फर्जीवाड़ा का पता चला कि, उनके परिजन के खातों की राशि निकाल ली गई है। मामले की भनक जब परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की।
पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि, जो बैंक खाता सालों से बंद पड़े रहते हैं उसकी राशि आरबीआई के पास चली जाती थी। जिसे बैंक के अधिकारी चालाकी से खाते को पुनः एक्टिव कर उसमें की राशि आहरण कर लेते थे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तुरंत SBI बैंक के चार अधिकारियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। आज 17 दिसंबर 2024 को आरोपी संजय प्रकाश जरीके, सूरज शर्मा, निशांत कुमार और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
