प्रदेश

सेंट्रल जेल बनेगी देश की पहली ईको-फ्रेंडली जेल: कैदियों को दिया जा रहा रिसाइक्लिंग का प्रशिक्षण

बिलासपुर। ईको-फ्रेंडली (ग्रीन जेल) बनाने के लिए लघु, मध्यम तथा दीर्घकालिक अवधि लक्ष्यों को निर्धारित कर चरणबद्ध तरीके से काम शुरू कर दिया गया है। इसके पहले चरण में जल संरक्षण, जल संवर्धन, ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त तथा रीसाइक्लिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

बता दें कि रीसाइक्लिंग के लिए जेल स्टाफ और जेल में निरुद्ध बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है। बिलासपुर केंद्रीय जेल की सप्लाई में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के उपयोग को न्यूनतम किया गया है। साथ ही, प्लास्टिक एवं पॉलिथीन रीसाइक्लिंग के लिए जेल में ही प्लास्टिक ब्रिक्स बनाने का कार्य किया जा रहा है। पानी के युक्ततम उपयोग हेतु बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे पानी की बर्बादी न हो। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए भी स्थानीय स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बिजली के दुरुपयोग को रोकने हेतु ऊर्जा ऑडिट कराया गया है। साथ ही, जेल स्टाफ को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया है

जेल परिसर बनेगा शहर के लिए “ऑक्सीजन जनरेटर”

गौरतलब है कि केंद्रीय जेल बिलासपुर में पर्याप्त हरियाली है। एनजीओ के माध्यम से जेल परिसर में उपलब्ध वनस्पति तथा जीव (फ्लोरा और फौना) के सर्वे का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। सर्वे के आधार पर वनस्पति तथा जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु रोडमैप बनाकर कार्यान्वित किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य यह है कि आगामी वर्षों में जेल परिसर बिलासपुर शहर के लिए “ऑक्सीजन जनरेटर” का कार्य करे। इसी तरह, कचरे (वेस्ट) प्रबंधन हेतु जेल में पहले से व्यवस्था है। इस व्यवस्था में सुधार कर गीले एवं सूखे कचरे का संग्रहण, पृथक्करण और डिस्पोजल के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है।

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु तथा पर्यावरण देने के उद्देश्य से केंद्रीय जेल, बिलासपुर को “ईको-फ्रेंडली ग्रीन जेल” बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह जेल विभाग की ओर से समाज को एक सकारात्मक उपहार है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग को लगाई फटकार, सामने आई ये बड़ी वजह.....

बिलासपुर। बिलासपुर समेत प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में पिछले कई महीनों से थायराइड, खून-पेशाब जैसी जरूरी जांच भी नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से मरीजों को प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था पर हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में मामले की सुनवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई है। 

मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश अमितेंद्र किशोर प्रसाद की युगलपीठ में याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। शासन की तरफ से मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने व्यक्तिगत शपथपत्र पेश किया है। उपमहाधिवक्ता यशवंत कुमार ठाकुर ने शासन का पक्ष रखते हुए कहा रीजेंट की कमी दूर करने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं जिला अस्पताल में सेमी ऑटोमेटिक मशीन से जांच की जारी है, और सिम्स में भी जांच शुरू है। 

मामले में हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि स्वास्थ्य विभाग में खरीदी गई लाखों की मशीनें सिर्फ रखने के लिए नहीं होनी चाहिए। इससे जांच हो और नियमित समय पर रिपोर्ट मिले, इसकी व्यवस्था सरकार और स्वास्थ्य विभाग को करनी होगी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट कमिश्नरों ने बताया कि अस्पतालों में जांच के लिए बायोकेमेस्ट्री मशीन और हार्मोनल एनालाइजर मशीन के लिए रीजेंट की कमी है। 

और पढ़ें ...

CG - इस लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए कलेक्टर ने 4 मिलर्स को जारी किया नोटिस, दी ये चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला.....

बिलासपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है। उपार्जित धान के अनुसार मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा समस्त मिलर्स द्वारा अनुबंध अनुसार शत्-प्रतिशत चावल जमा कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। बावजूद इसके जिले के चार मिलर्स अब तक चावल जमा नहीं कर सके हैं। 

जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने इस लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए चारों मिलर्स को नोटिस जारी किया है। इन मिलर्स को 30 नवंबर 2024 तक चावल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनके द्वारा शासकीय धान उठाव के लिए जमा की गई प्रतिभूति राशि (बैंक गारंटी) को जब्त करते हुए वसूली की कार्रवाई की जाएगी। जिन मिलर्स को नोटिस जारी किया गया है, उनमें श्याम जी राइस इंडस्ट्रीज मोहतराई, सरदार एग्रो इंडस्ट्रीज, एस.डी. एग्रो फूड प्रोडक्ट और जेठू बाबा इंडस्ट्रीज बहतराई शामिल हैं। 

और पढ़ें ...

केन्द्रीय जेल, बिलासपुर बनेगी देश की प्रथम ईको-फ्रेंडली जेल

बिलासपुर से मन्नू  मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर केन्द्रीय जेल बनेगी देश की प्रथम ईको-फ्रेंडली जेल 

ईको-फ्रेंडली (ग्रीन जेल) बनाने के लिए लघु, मध्यम तथा दीर्घकालिक अवधि लक्ष्यों को निर्धारित कर चरणबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
प्रथम चरण में जल संरक्षण, जल-संवर्धन, उर्जा संरक्षण तथा प्लास्टिक तथा पॉलिथीन मुक्त तथा रि-साईक्लिंग हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस हेतु जेल स्टॉफ तथा जेल में निरूद्ध बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
बिलासपुर केंद्रीय जेल की सप्लाई में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के उपयोग को न्यूनतम किया गया है। साथ ही प्लास्टिक एवं पॉलिथीन रि-साईक्लिंग हेतु जेल में ही प्लास्टिक ब्रिक्स बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
पानी के युक्ततम उपयोग हेतु बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे पानी की बर्बादी न हो। रेन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु स्थानीय स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
बिजली के दुरूपयोग रोकने हेतु उर्जा-ऑडिट कराया गया है। साथ ही इस हेतु जेल स्टॉफ को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया है। केन्द्रीय जेल बिलासपुर में पर्याप्त हरियाली है। एनजीओ के माध्यम से जेल परिसर में उपलब्ध वनस्पति तथा जीव (फ्लोरा तथा फौना) के सर्वे का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। सर्वे के आधार पर वनस्पति तथा जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु रोड मैप बनाकर कार्यान्वित किया जावेगा। इसका मूल उद्देश्य यह रहेगा कि आगामी वर्षों में जेल परिसर बिलासपुर शहर के लिए "ऑक्सीजन जनरेटर" का कार्य करे। इसी तरह 
कचरे (वेस्ट) प्रबंधन हेतु जेल में पूर्व से व्यवस्था है। इस व्यवस्था में सुधार कर गीले एवं सूखे कचरे का संग्रहण, पृथक्कीकरण तथा डिस्पोजल हेतु नई व्यवस्था बनाई गई है।

डीजी जेल  हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु तथा पर्यावरण देने के उद्देश्य से केन्द्रीय जेल, बिलासपुर को “ईको-फ्रेंडली ग्रीन जेल" बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह जेल विभाग की ओर से समाज को एक सकारात्मक उपहार है। 

और पढ़ें ...

देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई टली...

बिलासपुर। बलौदाबाज़ार हिंसा मामले में विधायक देवेन्द्र यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हिंसा और आगजनी मामले में जेल में हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की सुनवाई एक बार फिर से आगे बढ़ा दी है। हाईकोर्ट ने सुनवाई को 14 दिन आगे बढ़ाया है। यानि अब अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। हिंसा मामले में 17 अगस्त से  विधायक देवेंद्र यादव जेल में बंद है।

वहीं बीते 22 नवंबर को हाईकोर्ट ने हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ाया था। हाई कोर्ट में सुनवाई 22 नवंबर को होनी थी जिसे बढ़ाकर अब 25 नवंबर कर दिया गया था। वहीं अब तारीख को 9 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

बलौदाबाजार हिंसा में एक और गिरफ्तार
वहीं बलौदाबाजार के कलेक्ट्रेट परिसर में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने एक और फरार युवक को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी करते हुए आशीष टंडन की पहचान हुई थी। इस मामले मे अब तक कुल 187 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

और पढ़ें ...

CG - निरीक्षण में नदारद रहे प्रधान पाठक पर गिरी निलंबन की गाज, 6 शिक्षकों का भी कटा वेतन, जानिए पूरा मामला..!!

सारंगढ़– बिलाईगढ़। स्कूलों से नदारद रहे शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कूल के निरीक्षण में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में प्रधान पाठक के साथ अन्य शिक्षक अनुपस्थित थे। जिसके चलते प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। अनुपस्थित 6 शिक्षकों के भी एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल कोट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में यहां के माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक अरविंद प्रकाश पांडेय सहित अन्य शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित थे। इसी तरह शासकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा आवास कोट में पदस्थ प्रधान पाठक प्रदीप कुमार लहरे भी स्कूल में नहीं थे। उन्हें शाला समय में उपस्थित नहीं रहने, अक्सर देर से आने के कारण निलंबित कर दिया गया।

शिक्षकों के द्वारा कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक अरविंद प्रकाश पांडे समेत गायब बाकी शिक्षकों का 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

जिसके आधार पर विद्यालय समय में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अरविंद कुमार पांडे, उमा भारद्वाज, प्रकाश चंद्रम, प्रदीप लहरे, ज्योति पटेल, निर्मला लहरी को 1 दिन के लिए अवैतनिक किया गया है।

और पढ़ें ...

CG : ट्रेन के बाथरूम में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप

दुर्ग : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां भिलाई निवासी एक युवक की लाश इंटर सिटी ट्रेन में मिली। युवक ने ट्रेन के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोंदिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसकी लाश को बाथरूम से निकाला और युवक की शिनाख्त कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जांच के दौरान पता चला कि मौत से पहले युवक ने एक वाइस मैसेज अपने दोस्तों को भेजा था, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। परिजन अब अपने बेटे को इंसाफ देने की गुहार भिलाई पुलिस से कर रहे है। साथ ही मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे है। भिलाई निवासी मृत युवक का नाम जगबंधु उर्फ जग्गू था।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवसी जगबंधु का एक युवती से प्रेम संबंध था। मृतक भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक के पद पर था। 22 नवंबर को अपने भाई और दोस्तों के साथ बारात में सेक्टर-6 आया था। इसी दौरान अपने दोस्तों को वाइस मैसेज भेजा और मोबाइल को अपने भाई को देकर लापता हो गया। दोस्तों को भेजे वाइस मैसेज में मृतक ने कहा कि वो एक लड़की से प्रेम करता है, लेकिन लड़की उसे धोखा दे रही है। लड़की की बातों से परेशान होकर वो अब आत्महत्या कर रहा है।

वाइस मैसेज को सुनकर परिजनों ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस युवक को खोज ही रही थी। इसी बीच उसकी लाश गोंदिया में दुर्ग-पुरी इंटर सिटी ट्रेन के बाथरूम में मिली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। परिजनों ने युवती पर आरोप लगाते हुये भिलाई पुलिस से युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 
और पढ़ें ...

BIG NEWS : दिनदहाड़े घर में घुसकर 26 साल की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर  : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। आए दिन हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है, वहीं एक और दुष्कर्म का मामला राजधानी से सामने आ रहा है। यहां दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, टिकरापारा इलाके में दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने देर शाम थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक दुबे को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें ...

CG : शराब के नशे में दो सगे भाइयों ने इस वजह से अपने ही पिता की बेरहमी से की हत्या,फिर जो हुआ…

दुर्ग :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में दो सगे भाइयों ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पिता अपने बेटों की लड़ाई सुलझाने पहुंचे थे, लेकिन गुस्से और नशे में चूर बेटों ने उन्हीं पर हमला कर दिया। इस अपराध के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

ग्राम परेवाडीह के रहने वाले शशि ठाकुर (30) और दशरथ ठाकुर (25) लंबे समय से शराब के आदी थे। शराब के लिए पैसे को लेकर दोनों अक्सर झगड़ते रहते थे। 22 नवंबर की रात भी ऐसा ही हुआ। बड़े भाई शशि ने छोटे भाई दशरथ से शराब के पैसे मांगे, जो उसने पहले दिए थे। लेकिन दशरथ ने कहा कि उसने पैसे किसी और को दिए थे। इस बहस ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया।  

शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच मारपीट इतनी बढ़ गई कि शशि ने लकड़ी उठाकर दशरथ के सिर पर वार कर दिया। दशरथ लहूलुहान हो गया। ये सब देखकर उनकी मां अंकलहिन बाई बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन गुस्से में शशि ने उनकी भी पिटाई कर दी।  

और पढ़ें ...

हमारी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के ग्राम बागबहार मिनी स्टेडियम में आयोजित 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहार के 10 बेड के अस्पताल को 30 बेड में उन्नयन करने की घोषणा भी की। उन्होंने बागबहार के शिव मंदिर के पास तालाब के सौंदर्यीकरण, विश्रामगृह निर्माण, बागबहार चौक- चौराहों में हाई मास्क लगाने, मिनी स्टेडियम में आवश्यक सुविधाओं का विकास तथा कोतबा में अपेक्स बैंक खोलने की घोषणा की।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयोजकों एवं खिलाडियों को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को आगे बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया की शुरुआत की है। इससे भारत में कई प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही मैंने बिलासपुर की पर्वतारोही निशा यादव से फोन पर बात की। उसने मुझे बताया कि वह अफ्रीका सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर्वत पर तिरंगा फहराना चाहती है। मैंने उन्हें 3 लाख 45 हजार रुपए का चेक प्रदान किया, ताकि वह अपने सपने को पूरा कर सके। इसी तरह मैंने धमतरी की गरीब परिवार की बेटी बैडमिंटन खिलाड़ी बिटिया रितिका ध्रुव से भी फोन पर बात कर सरकार की तरफ से पूरी मदद करने की जिम्मेदारी ली गई है।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय एवं विधायक जशपुर रायमुनी भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एफ. सी. माकरचुंवा, तहसील पत्थलगांव और गोंड ब्रदर्स किंजिरकेला उड़ीसा के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

और पढ़ें ...

CG BREAKING: सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में DRG जवान घायल

सुकमा : जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी के आरक्षक पोड़ियाम विनोद घायल हो गए। यह हादसा रायगुड़ा के जंगल में हुआ, जहां डीआरजी की टीम एरिया डॉमिनेशन के लिए गई थी।घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। राहत की बात है कि जवान अब खतरे से बाहर है।

और पढ़ें ...

CG Crime: मंदिर में पूजा करने आई युवती पर प्राणघातक हमला, चाकू मारकर बदमाश फरार

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में पूजा करने के लिए मंदिर गई युवती पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। युवती ने अपने आप को बचाते हुए चीख-पुकार मचाई, जिस पर युवक फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की 112 टीम ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया।

जानकारी के अनुसार घटना दीपका थाना क्षेत्र के बड़े शिव मंदिर गेवरा ऊर्जा नगर की है। युवती अपने सहेली से साथ शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। पूजा करने के बाद घर जाने के लिए स्कूटी चालू करते समय दो नकाबपोश युवक पहुंचे और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।

युवती ने इस पर चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया, जिससे युवक मौके से फरार हो गए. घटना के बाद बेहोश हो गई युवती को मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती का इलाज किया गया। घटना को लेकर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें ...

CG CRIME : साइकिल चोरी के शक में कबाड़ वाले की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बालोद : जिले में पुलिस ने 5 घंटों के भीतर ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामला में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोरी के आरोप से गुस्साए आरोपियों ने कबाड़ और प्लास्टिक फेरी का काम करने वाले एक शख्स की हत्या कर दी। यह पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्राम बोरगहन और परसवानी मार्ग के बीच एक अधेड़ की लाश मिली थी। घटनास्थल पर साइकिल गिरी हुई थी, जिसमें प्लास्टिक की खाली बोरी बंधी थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्ती की और बताया कि, मृतक दुखुराम मरकाम (50) ग्राम बासिन का रहने वाला था। वह कबाड़ और प्लास्टिक फेरी का काम करता था।

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि, 22 नवंबर की रात अर्जुन्दा से कबाड़ बेचकर मृतक दुखुराम अपने गांव बासिन लौट रहा था। पुलिस ने उससे आखिरी बार मिलने वालों से पूछताछ की। शक के आधार पर राजाबाबू मरकाम (22) और रोहित मरकाम (21) को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि, मृतक दुखुराम ने कबाड़ बेचने के दौरान उनपर साइकिल चुराने का आरोप लगाया था। इस वजह से आरोपियों और मृतक के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने दुखुराम की हत्या करने की साजिश रची। उन्होंने दुखुराम का पीछा किया और बोरगहन-परसवानी मार्ग पर गला घोटकर हत्या कर दी। फिर मौके से फरार हो गए।
और पढ़ें ...

CG - युवक की मिली लाश : सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली है। पूरी घटना जिले के अर्जुंदा थाना से महज 3 किलोमीटर दूर परसवानी-बोरगाहन के बीच हुई है। जहां सड़क किनारे नीचे दुखुराम मरकाम निवासी बासीन का शव बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है एक दिन पहले कबाड़ी का सामान खरीदने और उसे बेचने के लिए मृतक दुखुराम अपनी पत्नी के साथ अर्जुंदा गया था। सामान बेचने के बाद, वापस लौटते वक्त उनकी पत्नी किसी पहचान के व्यक्ति के साथ घर चली गई, और वह पीछे जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

अर्जुंदा पुलिस को आज दुखुराम के शव की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

Breaking : पुलिस भी नहीं बची चाकूबाजों से, सहायक आरक्षक पर हमला

धमतरी। जनता तो जनता, अब पुलिस भी चाकूबाजों से सुरक्षित नहीं है। जब लोगों की रक्षा करने वाले खुद सुरक्षित नहीं होंगे तो आमजनों को सुरक्षा कौन देगा। ऐसा ही मामला धमतरी में सामने आया है, जहां एक सहायक आरक्षक पर चाकू से हमला हो गया। घटना में घायल पुलिसकर्मी को कमर के नीचे चाकू लगा है और उसे इलाज के लिए नगरी के स्वास्थ केंद्र ले जाया गया है।

बता दें कि सहायक आरक्षक गेंदलाल मरकाम, एसडीओपी नगरी कार्यालय में पदस्थ है। शनिवार शाम ड्यूटी से लौटते समय तीन नकाबपोश युवक ने नगरी थाने से कुछ ही दूरी पर उसका रास्ता रोका और पैसे छीनने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर युवकों ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला बोल दिया, जिसपर उसे कमर के नीचे हिस्से में चोट आई है।

 
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसा, SUV ने ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौके ही हुई मौत, एक ही परिवार के 7 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

दुर्ग। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के बीड़ से जगन्नाथपुरी जा रहे डॉक्टर परिवार की SUV तेज रफ्तार में ट्रक से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर अभिमान सार राव प्रभाले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मोहान नगर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर लक्ष्मीकांत पंडित सहित 3 पुरुष, 3 महिलाएं और एक 3 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनमें डॉक्टर लक्ष्मीकांत पंडित भी शामिल हैं। उन्हें जिला अस्पताल से चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी मोनिका पांडेय के मुताबिक, परिवार एक फोर्स गाड़ी (MH 23 AD 1132) में सवार था, जो जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए जा रहा था। जैसे ही गाड़ी दुर्ग बाईपास के पास पहुंची, ड्राइवर ने ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में ट्रक CG 04 G 4681 से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ। इसके बाद मौके पर कुछ राहगीरों ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, और घायलों को अस्पताल भेजा। गाड़ी में फंसे ड्राइवर का शव बाहर निकाला गया और क्रेन की मदद से गाड़ी और ट्रक को सड़क से हटाया गया।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया। 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में इसका निर्माण किया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने एक ही छत के नीचे एक से ज्यादा खेलों की सुविधा मिलने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात की।बिलासपुर में तीन मंजिला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन और रेस्टोरेंट संचालित किए जाने का प्रावधान है। इसके प्रथम तल में बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट, टेबल टेनिस, स्नूकर, बिलियर्ड्स जैसे खेलों की सुविधा है। द्वितीय तल में मल्टीपरपज हॉल, योगा की सुविधा है। यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बिलासपुर के मेट्रो सिटी की संकल्पना को साकार करने के लिए बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है जहां नागरिकों को खेल भावना के साथ फिटनेस और मनोरंजन के लिए सर्वसुविधायुक्त क्लब की स्थापना की गई है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  अरूण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद  तोखन साहू, विधायक तखतपुर  धर्मजीत सिंह, बिलासपुर  अमर अग्रवाल, बिल्हा  धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

CG : SP ने 7 निरीक्षकों का किया तबादला, सरकंडा थाना सहित सिटी कोतवाली के थानेदार का बदला प्रभार

 बिलासपुर। बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने आज 7 निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। आपको बता दे सरकंडा थाना में तहसीलदार से मारपीट के बाद थाना प्रभारी तोप सिंह को एसपी ने पहले ही लाइन अटैच कर दिया था। इसके बाद से खाली पड़े थाने का चार्ज अब एसपी ने निरीक्षक निलेश पांडेय को दिया है। इसी तरह कोतवाली थाना इंचार्ज सुम्मत राम साहू को सिविल लाइन का थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि रक्षित केंद्र से निरीक्षक विवेक पांडेय को सिटी कोतवाली का जवाबदारी दी गयी है। देखिये पूरी लिस्ट किसे कहा किया गया तबादला…

और पढ़ें ...

CG- सुकमा में 40 लाख के ईनामी नक्सली हुए ढेर, मारे गये नक्सलियों में मिलिट्री इंचार्ज व LOS कमांडर भी शामिल

Sukma Naxal Encounter:  सुकमा में जिन 10 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था, वो सभी ईनामी नक्सली थी। मारे गये सभी नक्सलियों की जवानों ने शिनाख्त कर लिया है। दक्षिण बस्तर डिवीजन military इंचार्ज मड़कम मासा सहित 02 DVCM 03 ACM & 04 PLGA Cadres सहित कुल 10 नक्सली मुठभेड़ में मारे गये। नक्सल विरोधी अभियान के इतिहास में पहली बार 01 वर्ष में 200 से अधिक माओवादियों को मार गिराया गया।  Insas,AK-47, SLR, 9mm Pistol सहित कुल 11 हथियार बरामद किया गया था।

भंडारपदर मुठभेड़ में मारे माओवादियों के ऊपर कुल 40 लाख ईनाम घोषित था।  दिनांक 21.11.2024 को जिला सुकमा के थाना भेजी क्षेत्रान्तर्गत कोण्टा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी सुकमा, बस्तर फाईटर्स सुकमा, सीआरपीएफ 50वीं व 219वीं वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम कोराजगुड़ा, दन्तेशपुरम, नागाराम, भंडारपदर की ओर रवाना हुये थे।पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण द्वारा बताया गया कि अभियान के दौरान दिनांक 22.11.2024 को प्रातः लगभग 09ः00 बजे दन्तेशपुरम-भंडारपदर-कोराजगुड़ा के मध्य मुनूरकोण्डा पहाड़ी में पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल व आसपास के एरिया में सर्चिंग करने पर 03 महिला सहित कुल 10 माओवादियों शव व 01 नग एके-47, 01 नग इंसास रायफल, 01 नग एसएलआर रायफल, 01 नग 9mm Pistol 01 नग सिंगल सॉट रायफल, 06 नग मजल लोडिंग रायफल व भारी मात्रा में अन्य माओवादी सामग्री बरामद किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया कि मुठभेड़ में मारे गये सभी नक्सलियों की शिनाख्ती की कार्यवाही पूर्ण हो गया है। भंडारपदर मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज DVCM मासा, दक्षिण बस्तर डिवीजन स्मॉल एक्शन टीम कमाण्डर लखमा माड़वी, कोण्टा एलओएस कमाण्डर रितिका सहित कुल 02 DVCM 03 ACM 04 PLGA Cadres मुठभेड़ में मारे गये, जिसका शिनाख्ती विवरण निम्नानुसार है –

  • मड़कम (दूधी) मासा उम्र निवासी भंडारपदर थाना भेजी जिला सुकमा, दक्षिण बस्तर डिवीजन एमआई + इंचार्ज प्लाटून नं. 04, 08 प्रभारी (डीव्हीसीएम) ईनाम 08 लाख।
  • लखमा माड़वी निवासी जिलोडगड्डा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, डिवीजन स्मॉल एक्शन टीम कमाण्डर (डीव्हीसीएम) ईनाम 08 लाख।
  • करतम कोसा निवासी रेगडगट्टा थाना भेजी जिला सुकमा, प्लाटून नं. 08 का कमाण्डर पीपीसीएम (एसीएम) ईनाम 05 लाख।
  • दुर्रो कोसी उर्फ रितिका पिता रूषा निवासी पालामड़गू थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा, कोन्टा एलओएस कमाण्डर (एसीएम) ईनाम 05 लाख।
  • मुचाकी देवा निवासी दन्तेशपुरम थाना भेजी जिला सुकमा, एरिया मिलिशिया कमाण्ड इनचीफ (एसीएम) ईनाम 05 लाख।
  • दुधी हुंगी पति दुधी मासा निवासी भंडारपदर थाना भेजी जिला सुकमा, प्लाटून नं. 04 सदस्या ईनाम 02 लाख।
  • मड़कम जीतू निवासी दंतेशपुरम थाना भेजी जिला सुकमा प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्या ईनाम 02 लाख।
  • कुमारी मड़कम कोसी निवासी गंगराजपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्या ईनाम 02 लाख।
  • कवासी केसा निवासी जिलोडगड्डा थाना पामेड़ जिला बीजापुर। प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्य (दुधी मासा का गार्ड) 02 लाख।
  • कुंजाम वामा निवासी चिंतागुफा मिलिशिया टीम कमाण्डर थाना भेजी। ईनाम 01 लाख।
  • उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप द्वारा बताया कि दिनांक 22.11.2024 को भंडारपदर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल द्वारा सुझ-बूझ के साथ की गई अभियान के कारण PLGA Platoon No 04 को बहुत तगड़ा झटका लगा है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बल द्वारा DRG/STF/BF/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF एवं अन्य समस्त सुरक्षा बलों द्वारा बेहतरीन तालमेल व रणनीति के तहत नक्सल विरोधी अभियान संचालित करने फलस्वरूप अब तक 04 DKSZC, 13 DVCM, 39 ACM सहित कुल- 207 माओवादियों के शव बरामद किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत की जा रही नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 207 नक्सलियों के शव बरामद, 787 नक्सलियों को गिरफ्तार, 789 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण एवं 262 हथियार नक्सलियों से बरामद किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज द्वारा यह भी बताया गया है कि देश के नक्सल विरोधी अभियान के इतिहास में पहली बार किसी राज्य में 01 वर्ष के अभियान अंतर्गत 200 से अधिक माओवादियों के शव बरामद किया गया है।

और पढ़ें ...

जीत के करीब बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी, कुछ ही देर में बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे मुख्यमंत्री साय, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल…...

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। दसवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 20,629 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 42,667 और कांग्रेस को 22,038 वोट मिले हैं। इस बीच खबर है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचने वाले हैं। यहां सीएम बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। 

पोस्टल बैलेट की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई है और शुरू से ही बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी बढ़त बनाए हुए हैं। इसके लेकर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है। 

दक्षिण विधानसभा राउंड वार अपडेट

पहला राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 3583, आकाश शर्मा कांग्रेस 2798 वोट मिले.

दूसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 7651, आकाश शर्मा कांग्रेस 4245 वोट मिले.

तीसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 11240, आकाश शर्मा कांग्रेस 5202 वोट मिले.

चौथा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 14374, आकाश शर्मा कांग्रेस, 8738 वोट मिले.

पांचवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 18578, आकाश शर्मा कांग्रेस 10213 वोट मिले.

छठवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 23107, आकाश शर्मा कांग्रेस 11821 वोट मिले.

सातवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 27911, आकाश शर्मा कांग्रेस 14083 वोट मिले.

आठवें राउंड के बाद – सुनील सोनी बीजेपी 31619, आकाश शर्मा कांग्रेस 17243 वोट मिले.

दसवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले.

और पढ़ें ...

क़ृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क दुर्घटना में हुए घायल

क़ृषि मंत्री रामविचार नेताम का सिमगा के पास सडक मार्ग मे हुआ एक्सीडेंट काफिले मे घुसा एक वाहन मंत्री रामविचार को एम्बुलेंस से लाया जा रहा है रायपुर के रामकृष्णा अस्पताल। दुर्घटनाग्रस्त वाहन की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना भयानक हुआ है | *कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी श्री रामविचार नेताम जी के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है।* *प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।* विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
और पढ़ें ...

केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आत्मीय स्वागत

केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह के रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

और पढ़ें ...

BREKING : जवानों और नक्सली के बीच मुठभेड़, जवानों को मिली बड़ी कामयाबी

सुकमा : सुकमा जिले के कोन्टा के भेज्जी इलाके इलाक़े में मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। जिसमें जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों द्वार 10 नक्सली मारे जाने की खबर है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र का है। बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं।

और पढ़ें ...

CG : न्यायधानी में दिनदहाड़े लूट, शख्स से साढ़े तीन लाख कैश छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे

बिलासपुर :- बिलासपुर में खुलेआम दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है, यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार का है जहां एक शख्स बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये निकालकर बाजार पहुंचा हुआ था, तभी अज्ञात लुटेरों ने रकम छीन ली। इस घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले में जुटी हुई है।

और पढ़ें ...

बिलासपुर विकास दीप महोत्सव- 10 हजार दीपों से जगमग होगी अरपा, लेजर और लाइट शो से बिखरेगी सतरंगी छटा

 23 नवंबर को  रामसेतु मार्ग का लोकार्पण,सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल 

 बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का आयोजन,143 करोड़ 68 के कार्यों का सीएम करेंगे लोकार्पण 

 छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा देंगे विशेष प्रस्तुति 

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट - बिलासपुर- 23 नवंबर की शाम बिलासपुर और अरपा के तट पर खास नजारा देखने को मिलेगा। शहर में पहली बार लेजर शो देखने को मिलेगा और 10 हजार दीयों से अरपा को जगमग करने की तैयारी है। 23 नवंबर को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय श रामसेतु मार्ग,मिनी स्टेडियम,स्पोर्ट्स कांप्लेक्स समेत 143 करोड़ 68 लाख के विकास कार्यों की सौगात शहर को देने जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी की टीम और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी है। इस अवसर पर अरपा के दोनों पुल को आकर्षक लाइट से सजाया गया है। 

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए विकास के विभिन्न प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने सीएम विष्णुदेव साय शहर पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम सीएम हाउस से जारी नहीं हुआ है पर संभावित लोकार्पण कार्यक्रम शाम 3.30 बजे से शुरू होगा,सबसे पहले सकरी उस्लापुर उन्नयन कार्य  का लोकार्पण,फिर मिनोचा काॅलोनी सड़क,स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सिटी कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग,मिनी स्टेडियम और अंत में शाम 7 बजे नए रिवर व्यू श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया जाएगा। जहां 10 हजार दीयें अरपा नदी में छोड़े जाएंगे,लेजर शो और आतिशबाजी से बिलासपुर विकास दीप महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 6 बजे से सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग शर्मा म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन किया जाएगा। 

और पढ़ें ...

इतने प्रमाणों के बावजूद डॉक्टर पर कार्यवाही क्यों नहीं ?

एनेस्थीसिया डॉक्टर के लापरवाही से 11 घंटे देरी से हुआ ऑपरेशन , मरीज के परिजनों से भी किया दुर्व्यवहार । गौरेला पेंड्रा मरवाही गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा से पीड़ित एक गर्भवती महिला के सिजेरियन ऑपरेशन के लिए पूर्व निर्धारित समय के लगभग 11 घंटे विलंब से सिजेरियन ऑपरेशन होने का गंभीर मामला सामने आया है, परिजनों ने जिले के एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट द्वारा एनेस्थीसिया देने से मना करने पर 100 किलोमीटर दूर बिलासपुर से एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट लाकर एनेस्थीसिया देने और फिर ऑपरेशन करने का मामला सामने आया है,, परिजनों ने पूरे मामले पर जिला प्रशासन से शिकायत की है वहीं जिला प्रशासन ने पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए डॉक्टर को गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उसे दोबारा इस तरह की गलती न दोहराने की चेतावनी देते हुए उस पर CMHO को नजर रखने की बात की है... गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधा देने के लिए गौरेला पेंड्रा मरवाही में बनाए गए एमसीएच हॉस्पिटल जिसमें वर्तमान में जिला अस्पताल संचालित है प्रसव पीड़ा से पीड़ित शर्मा परिवार की गर्भवती महिला का प्रसव कराने में गंभीर लापरवाही करने का मामला सामने आया है दरअसल मामला बीते 11 नवंबर का है जब शर्मा परिवार की बहू शालू शर्मा की हालात देखकर जिला अस्पताल के महिला डॉक्टर अम्बरीन सबा मालिक ने उनका तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन कर प्रसव कराने का निश्चय किया निर्धारित समय अनुसार लगभग 10 घंटे पहले ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू हुई गर्भवती को भोजन देना बंद कराकर बराक बाकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई सुबह 9:00 बजे का समय निर्धारित किया गया महिला डॉक्टर अम्बरीन मरीज को लेकर जब ऑपरेशन थिएटर पहुंचे तब पता चला कि एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट अभी तक नहीं पहुंचे हैं इसके बाद तुरंत उनसे संपर्क किया गया एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वह नहीं आ पाएंगे जिस पर परिजनों सहित सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा ने उन्हें एनेस्थीसिया देने के लिए रिक्वेस्ट किया और कहा कि एनेस्थीसिया देने के बाद ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी कृपया आकर आप एनेस्थीसिया दे दीजिए मामला कलेक्टर तक भी पहुंचा इसके बाद अन मन से एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट फिरोज शेख लगभग 12:00 बजे जिला अस्पताल पहुंचे जहां परिजन उनका इंतजार कर रहे थे जैसे ही परिजनों को पता चला कि यह डॉक्टर फिरोज शेख हैं उन्होंने उनसे एनेस्थीसिया देने का रिक्वेस्ट किया पर फिरोज शेख परिजनों से ही उलझ गए और कहने लगे कि मेरी तबीयत खराब है आप लोग मुझे इस तरह से दबाव नहीं डाल सकते मैं चाहूं तो मना कर दूं और यदि इतना ही इमरजेंसी है और आप लोग पैसे वाले हैं तो इन्हें किसी निजी अस्पताल या बिलासपुर में क्यों नहीं ले जाते इसके बाद विवाद बढ़ता गया पर परिजनों ने धैर्य से काम लेते हुए उन्हें एनेस्थीसिया देने का रिक्वेस्ट किया पर की हद तो तब हो गई जब डॉक्टर फिरोज शेख ऑपरेशन करने वाली गायनोलॉजिस्ट से ही उलझ गए लगातार मान मनोवल के बाद भी फिरोज शेख ऑपरेशन थिएटर में दर्द से कराह रही गर्भवती महिला को एनेस्थीसिया देने को राजी नहीं हुए इसके बाद परिजनों व सीएमएचओ कोरिया जिले के एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट से संपर्क किया क्योंकि महिला ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन करने के लिए रेडी थी इस स्थिति में उसे रेफर किया जाना संभव नहीं था इसलिए हर हाल में उनका प्रसव जल्दी से जल्दी करना था कोरिया जिले के एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट के यहां नहीं आने की बात कहने पर बिलासपुर के एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट से बात की गई उनके द्वारा हामी भरने के बाद परिजनों ने उन्हें लेने के लिए तुरंत निजी वाहन से बुलाया जिसे वहां से एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट उनके द्वारा एनेस्थीसिया देने पर देर शाम लगभग 8:00 बजे गर्भवती महिला को एनेस्थीसिया दिया गया तब कहीं जाकर उनका सफल प्रसव हो पाया इस तरह लगभग 11 घंटे गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से कराहती रही पर उन्हें इलाज नहीं मिल पाया।। वही डॉक्टरों की इस तरह लापरवाही पूर्वक रवैये पर शर्मा परिवार ने पूरे मामले की लिखित शिकायत जिला कलेक्टर से की है मामले में महत्वपूर्ण पहलू यह है कि एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉक्टर फिरोज शेख घटना दिनांक को खुद को अस्वस्थ बता रहे थे जिसकी वजह से उन्होंने एनेस्थीसिया देने से मना किया जबकि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार उसे दिन उन्होंने ना तो छुट्टी ली और ना ही किसी तरह का कोई अस्वस्थ होने का आवेदन ही अस्पताल में जमा किया था पूरे मामले को समझने के बाद जिला कलेक्टर ने सीएमएचओ सहित गायनोलॉजिस्ट और एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट को अपने चेंबर में बुलाकर कड़ी फटकार लगाई है एवं दोबारा इस तरह की लापरवाही ना बरतनी की चेतावनी देते हुए सीएमएचओ को स्वयं निगरानी करने एवं लापरवाही करने पर सीधे उन्हें रिपोर्ट करने की बात की है साथ ही यह भी कहा है कि यदि डॉक्टर के बीच में आपस में किसी बात को लेकर कोई इशू है तो उसे वह आपस में ही सुलझा ले इससे जिले के मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए बहरहाल प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला एवं उसके बच्चे दोनों के 11 घंटे विलंब से होने के बाद भी सुरक्षित होना किसी चमत्कार से कम नहीं है पर अब शासन प्रशासन को चाहिए कि इस तरह के मामलों पर जांच कर कार्यवाही करें ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति दोबारा ना हो।।। *डॉ फिरोज आए दिन मरीजों से करते है दुर्व्यवहार* वही गर्भवती महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें महिला कविता राठौर ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अम्बरीन सबा ने द्वारा उनको ऑपरेशन की डेट दी गई थी , लेकिन जैसे ही गर्भवती महिला कविता राठौर को ऑपरेशन थीएटर में ले गए तो उनसे भी एनेस्थीसिया डॉ फिरोज शेख के द्वारा उनसे दूर व्यवहार करते हुए यह भी कहा गया कि क्या शनिवार को बच्चा पैदा होगा तो क्या शनिचरी बच्चा हो जाएगा इस पर महिला ने ऐसे कोई बात नहीं होने की बात कही ।।।
और पढ़ें ...

पानी की बहुलता एवं बांध वाले क्षेत्रों में मत्स्य टूरिज्म को दिया जाएगा बढ़ावा: मंत्री रामविचार नेताम

किसान कल्याण मंत्री  रामविचार नेताम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पानी की बहुलता एवं बांध वाले क्षेत्रों में मत्स्य टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे मत्स्य कृषकों के आय भी बढ़ेगी और निरंतर रोजी-रोजगार की व्यवस्था भी होगी। उन्होंने कहा कि मत्स्य किसानों को कलस्टरों और समितियों से जोड़कर समृद्ध बनाया जा सकता है। इसके लिए किसानों को भी आगे आना चाहिए। कृषि मंत्री श्री नेताम आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में स्थित कृषि मंड्डपम में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित एक दिवसीय मत्स्य कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मत्स्य किसानों के निरंतर उन्नति और विकास के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मत्स्य किसान संपदा योजना शुरू की। पृथक से मत्स्य मंत्रालय का गठन किया है। निश्चित ही इससे छोटे-छोटे मत्स्य किसान को रोजगार मिलेगा और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत से किसानों के पास डबरी व गांव में तालाब होते है। जिसके माध्यम से मत्स्य पालन कर रोजी-रोजगार करते है। उन्होंने कहा कि सरकार मत्स्य किसानों के लिए संचालित योजना में 60 प्रतिशत अनुदान का भी प्रावधान किया है। मत्स्य कृषकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धमतरी, दुर्ग, रायपुर जैसे पानी की बहुलता वाले क्षेत्रों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए। संगोष्ठी कार्यक्रम को मंत्री श्री केदार कश्यप ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति  गिरीश चंदेल, मत्स्य कृषक बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमती हेमलता निषाद,  रामकृष्ण धीवर,  नेतराम निषाद,  कृष्णा हिरवानी,  आनंद निषाद,  बसंत सहित सहकारिता विभाग के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में मत्स्य कृषक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

स्कूल शिक्षा को बेहतर बनाने संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल

स्कूल शिक्षा को बेहतर बनाने संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल

समग्र शिक्षा अभियान और स्वायत्त निकायों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

दिनांक: 21 नवंबर 2024
नई दिल्ली/रायपुर: रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को राज्यसभा सचिवालय में आयोजित शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल की स्थाई समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।

बैठक में स्कूल शिक्षा पर नई शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावों और इसकी क्रियान्वयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी, स्कूल शिक्षक संघों और सिविल सोसायटी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। चर्चा का मुख्य फोकस नई शिक्षा नीति के प्रभाव, समग्र शिक्षा अभियान, और स्वायत्त निकायों जैसे एनसीईआरटी, केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), एवं नवोदय विद्यालय समिति (एनबीएस) की कार्यप्रणाली पर रहा।

इसके अलावा, समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए उठाए जा रहे कदम, स्वायत्त निकायों के कार्यप्रणाली का मूल्यांकन और इनके प्रभावी संचालन के सुझाव के साथ ही बजट आवंटन और योजनाओं का कार्य निष्पादन, शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा और इनके कार्यान्वयन में सामने आने वाली चुनौतियों तथा इनसे निपटने के उपाय जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने इस बैठक में छत्तीसगढ़ के शैक्षिक परिदृश्य की चुनौतियों और संभावनाओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि "नई शिक्षा नीति देश के युवाओं को सशक्त बनाने का माध्यम है, और इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सभी संबंधित पक्षों का समन्वय जरूरी है। एनईपी से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की उम्मीद है, लेकिन इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक संसाधन, शिक्षक प्रशिक्षण और बजट आवंटन सुनिश्चित करना आवश्यक है।”

उन्होंने समिति के समक्ष सुझाव दिया कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में शैक्षिक सुविधाओं को बढ़ाने और समग्र शिक्षा अभियान को और प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, उन्होंने स्वायत्त निकायों के कामकाज को और अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह बैठक शिक्षा क्षेत्र में सुधार और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और इसके निष्कर्षों से देश में शिक्षा प्रणाली को और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें ...

अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के समापन में शामिल हुए सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

सहकार से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ - केदार कश्यप

अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के समापन में शामिल हुए सहकारिता मंत्री केदार कश्यप 

जगदलपुर। बस्तर जिला सहकारिता एवं मर्यादित जगदलपुर के द्वारा अयोजित 71वां अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के समापन समारोह में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप सम्मिलित हुए। उन्होंने इस अवसर पर किसान भाइयों को सम्बोधित किया।

अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकारी समितियों के सशक्तिकरण से किसानों सहित गांव, प्रदेश और देश की समृद्धि जु़ड़ी हुई है। सबकी सहभागिता से सबका विकास ही सहकारिता का मूल उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गांव, गरीब और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘‘सहकार से समृद्धि‘‘ को साकार करने का आव्हान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार का ध्येय वाक्य भी ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास‘‘ है और इसी ध्येय वाक्य को लेकर हमारी सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। उन्होंने सहकारी समिति से जुड़े लोगों से कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में  हमारा काम जमीनी स्तर पर दिखनी चाहिए। सबकी सहभागिता और सहयोग से ही हम आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकेंगे।

हम धरती पुत्र हैं, साय सरकार ने किसानों को किया सशक्त, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की हो रही खरीदी

सहकारिता मंत्री कश्यप ने कहा कि धरती मां को हम वसुंधरा के नाम से भी जानते हैं। इस वसुंधरा की हम पूजा करने वाले लोग हैं। जहां भी हल चलाकर हम बीज बो देते हैं। वसुंधरा हमें जीवकोपार्जन के लिए कई गुना अनाज देती है। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति केवल धान, बीज खरीदी और बिक्री का केन्द्र नहीं, बल्कि इसे मल्टी एक्टिविटिज तथा कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रदेश के किसानों से एक-एक दाना धान खरीदने का वादा किया था। हमारी सरकार ने इन वादों के मुताबिक 3100 सौ रूपए प्रति क्विंटल के मान से आज प्रदेश के सभी केंद्रों में धान खरीदी हो रहा है। वहीं इस धान खरीदी से कांग्रेसियों में पीड़ा भी है जिसके कारण से धान खरीदी को लेकर तरह - तरह का अफवाह फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों की प्रगति हमारी प्राथमिकता में है। किसानों के प्रारंभिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक साढ़े 5 हजार करोड़ रूपए ऋण वितरण किए जा चुके हैं। 


सहकारिता को बढ़ावा देने भाजपा ने बनाया सहकारिता मंत्रालय

मंत्री केदार कश्यप ने किसानों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि भाजपा सरकार ने ही सहकारिता के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति और श्वेत क्रांति की सफलता में सहकारिता का बड़ा योगदान रहा है। लेकिन सहकारिता कभी भी हमारी नियोजित विकास प्रक्रिया का हिस्सा नहीं रही है और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने नीतिगत योजनाओं में भी कभी विशेष महत्व नहीं दिया। जिसके चलते इसकी संभाव्य क्षमता का भरपूर उपयोग नहीं हो पाया है। लेकिन मोदी सरकार के विकास मॉडल में सहकारिता को 'सहकार से समृद्धि' का आधार माना गया है, जिसके चलते हाल के वर्षों में सहकारिता के विकास पर अधिक समग्रता से प्रयास किए गए हैं। भारत सरकार ने 6 जुलाई, 2021 को सहकारिता मंत्रालय नाम से एक नए मंत्रालय का गठन किया है, जो कि एक ऐतिहासिक निर्णय है। यह मंत्रालय सहकारिता को असली जनांदोलन के रूप में समाज की जड़ों तक ले जाने में सहायक होगा। यह मंत्रालय सही मायनों में सहकारी संघवाद की भावना स्थापित करने के लिहाज से सहकारिता का एक अग्रदूत साबित होगा।

और पढ़ें ...

CG : पानी में डूबने से हाथी की मौत, हाल ही में बरामद की गई थी शावक की सड़ी गली हड्डी

रायगढ़ : जिला का धरमजयगढ़ वनमंडल हाथियों के लिए अभिशाप शाबित होते जा रहा है। पिछले कई सालों से वन मंडल क्षेत्र में लगातार हाथियों के मौत की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में बोरो रेंज के रुआफूल बीट में हाथी के शावक की सड़ी गली हड्डी बरामद की गई है जिसकी जानकारी वन विभाग के किसी अधिकारी कर्मचारी को नहीं थी। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ था की छाल रेंज के हा सर्किल अंतर्गत पीएफ 554 में शावक हाथी की पानी में डूबने से मौत हो गई। फिलहाल वन विभाग घटनास्थल पर मौजूद है वही जंगल में घटना स्थल के पास अभी 54 हाथी मौजूद है जिसे हाथी मित्र दल के द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी किया जा रहा है अब जांच के बाद ही मौत की असली कारण सामने आ पाएगा।

और पढ़ें ...

CG - दिल दहला देने वाली घटना : महिला ने खुद को आग लगाकर दी जान, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

कबीरधाम। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां बीमारी से परेशान बुजुर्ग महिला ने खुद को आग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतिका स्वास्थ्य समस्याओं से लंबे समय से पीड़ित थी। महिला का उपचार भी जारी था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, थाना सहसपुर लोहारा के अंतर्गत ग्राम गगरिया ख़महरिया में आज सुबह लगभग 10 बजे एक दुखद घटना घटित हुई। गांव के खेलावन साहू (पिता बुद्धू साहू, उम्र 55 वर्ष) ने सूचना दी कि उसकी मां, साहस बाई (70 वर्ष) अपने घर से लगे बाड़ी में आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतिका बीपी, शुगर, और हाथ-पैर दर्द जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से लंबे समय से पीड़ित थी। इसके अतिरिक्त, पिछले 7-8 वर्षों से बुजुर्ग की कमर सही से काम नहीं कर रही थी, जिससे उन्हें चलने-फिरने, उठने-बैठने में काफी कठिनाई होती थी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि उन्होंने इन्हीं समस्याओं से परेशान होकर आत्महत्या की होगी।

और पढ़ें ...

CG : इलाज के दौरान बिगड़ी तांत्रिक की नियत, 10वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, कार्रवाई से बचने किया यह काम

अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ढोंगी तांत्रिक के झांसे में आ गयी। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान तांत्रिक की छात्रा पर नियत बिगड़ गयी और उसने छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया। आरोप है कि पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए तांत्रिक ने छात्रा को शादी करने का झांसा दिया गया और स्टांप पेपर में बनाये गये शपथ पत्र में छात्रा की उम्र 14 वर्ष की जगह 24 वर्ष बता दिया गया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

अंधविश्वास और फिर छात्रा के साथ रेप की ये वारदात अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के सिधमा में तांत्रिक का दरबार है। जहां तांत्रिक मिट्ठू राम झाड़-फूंक से गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा करता था। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने भैया-भाभी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। इसी बीच 25 अक्टूबर को छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद गायब हो गई। भैया-भाभी और उसके परिजनों ने लापता छात्रा की काफी पतासाजी की लेकिन उसकी कोई जानकारी नही मिल सकी।

इसके बाद परेशान छात्रा के पिता ने अंबिकापुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई। पुलिस रहस्यमय ढंग से लापता छात्रा की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी मिली कि छात्रा को एक ढोंगी बाबा अपने साथ भगाकर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग छात्रा को बलरामपुर के सिधमा से बरामद किया। ढोंगी तांत्रिक के पास से बरामद छात्रा ने पूछताछ में महिला अधिकारी को बताया कि उसकी तांत्रिक मिट्ठू राम से करीब 3 साल पहले पहचान हुई थी।

इसके बाद मिट्ठू राम से पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। तांत्रिक ने छात्रा को शादी के झांसे में लेकर एक महीने पहले अपने साथ भगा ले गया था। छात्रा ने बताया कि मिट्ठू राम ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें जन्मतिथि बदलकर उसे बालिग बताया। जन्मतिथि बदलकर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार कराया गया। छात्रा की उम्र 14 साल है, जबकि शपथ पत्र में उसकी उम्र 24 साल दर्ज करा दिया।

वहीं आधार कार्ड के आधार पर मिट्ठू राम ने नाबालिग छात्रा से शादी के लिए स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र तैयार करवाया था। इसके बाद बाबा छात्रा को एक महीने पहले अपने घर बलरामपुर ले गया, जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी ढोंगी तांत्रिक को बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के जुर्म को कबूल कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

और पढ़ें ...

CG : शादीशुदा प्रेमी ने गला घोंटकर की एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर : जिले के चारामा नगर में एक युवती की लाश उसके पूर्व प्रेमी दीपचंद देवांगन के घर मिली थी, जिसकी गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि पीएम रिपोर्ट के आने के बाद हुई थी। घटना के बाद से प्रेमी फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी, वहीं इसी दौरान बुधवार को दुर्ग जिले के रानी तराई में प्रेमी युवक की लाश फांसी के फंदे में झूलती मिली है। पास ही उसका एटीएम कार्ड लायसेंस और बुलेट बाइक बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि चारामा के वार्ड क्रमांक 6 में रहने वाले युवक दीपचंद का अपने ही समाज की एक युवती से शादी से पहले प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों परिवारों में आपसी विवाद के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी, जिसके बाद कुछ माह पहले ही युवक की शादी दूसरी जगह कर दी गई थी। उसके बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग जारी था, शुक्रवार से युवक की गर्भवती पत्नी अपने मायके पक्ष में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थी, और युवक चारामा में अपने ही घर में था।

युवक की वेल्डिंग की दुकान चारामा में उसकी पूर्व प्रेमिका के घर के नजदीक वार्ड क्रमांक 2 में ही है। शाम के युवक ने अपने पिता को फोन कर दुकान में कोई पेमेंट आने की बात कहकर दुकान आने को कहा और खुद दुकान से निकल गया था, जिसके बाद से युवक न तो दुकान लौटा था और ना ही घर पहुंचा। जिसके बाद रात करीब साढ़े 9 बजे उसके पिता ने फोन कर पूछा तो खाना बाहर खाकर लेट से घर आने की बात युवक ने कही थी। सुबह तक युवक सोकर नहीं उठा तो पिता ने कमरे में जाकर देखा, जहां से युवक गायब था और युवती की लाश पड़ी थी, जिससे घबराकर युवक के पिता ने पुलिस को सूचना दी।

और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है, बताया जा रहा है कि युवती भी शाम करीब 4 बजे से ही अपने घर से गायब थी और युवक भी इसी समय दुकान से निकला था, पुलिस लगातार युवक की तलाश में लगी थी, वहीं बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के पास आमदी पलारी गया था और सुबह गुटका खाने के नाम से वहां से भी निकल गया, पैसे पास ना होने के कारण आरोपी दीप चंद ने अपनी बुआ से भी पैसों की मांग फोन पर की थी, जिसपर बुआ ने पुलिस उसकी खोज बीन कर रही है कि जानकारी मिलने के बाद वो वहां से भी भाग निकला और बुधवार को उसकी लाश फांसी के फंदे से झूलती मिली। पुलिस लगातार दुर्ग पुलिस से संपर्क बनाई हुए है। वहीँ मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

CG : लाख का कर्ज लेकर किसान ने तैयार की थी फसल, रातों रात महीनों की मेहनत जलकर हुई खाक

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीती रात एक किसान की महीनों की मेहनत से हुई फसल जलकर खाक हो गई. यह घटना जिले के उसूर क्षेत्र की है जहां किसान रमेश चापडी ने 2 लाख रुपये कर्ज लेकर खेती की थी और कटाई के बाद लाखों का धान ब्यारे में रखा था. सुबह जब वे वापिस ब्यारे में गए तो पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी और आग तब भी जल रहा था. किसान ने घटना की जानकारी पटवारी और पुलिस में दी. जिसके बाद पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है.

इस घटना को लेकर एसडीएम भूपेंद्र गावरे ने कहा कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है. खेत में कितनी जमीन और फसल जली है, इसका आंकलन किया जा रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि आरबीसी 6(4) के तहत उचित मुआवजा दिलाया जाएगा. वहीं फसल बर्बाद होने से किसान अब कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित है. हालांकि प्रशासन की ओर से जल्द मदद मिलने की उम्मीद है.

और पढ़ें ...

कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों पर रही नेत्री ने भी खुलासा किया है कि बिटकॉइन मामले में लिप्त जिस गौरव मेहता के यहां छत्तीसगढ़ में कारवाई हुई है, उसके पूर्व सीएम बघेल से संबंध थे : संजय

प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव का कांग्रेस नेताओं पर हमला, कहा : इसमें महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष इन्वॉल्व हैं और अपराध करने वाला छत्तीसगढ़ में है, तो क्या इसमें भूपेश भी इन्वॉल्व हैं?

कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों पर रही नेत्री ने भी खुलासा किया है कि बिटकॉइन मामले में लिप्त जिस गौरव मेहता के यहां छत्तीसगढ़ में कारवाई हुई है, उसके पूर्व सीएम बघेल से संबंध थे : संजय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बिटकॉइन घोटाले के खुलासे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा है कि बिटकॉइन मामले में, जिसके तार महाराष्ट्र चुनाव से जुड़े हैं, छत्तीसगढ़ में भी कार्रवाई हुई है और इस मामले में अब बघेल की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने पुरजोर मांग की कि बिटकॉइन घोटाले मामले में भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता अपनी भूमिका पर प्रदेश की जनता को जवाब दें।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने गुरुवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में लंबे समय तक महत्वपूर्ण पदों पर रही एक नेत्री ने ‘एक्स पोस्ट’ कर यह  पूछा है कि बिटकॉइन मामले में लिप्त जिस गौरव मेहता के यहां छत्तीसगढ़ में कारवाई हुई है, उसके पूर्व सीएम भूपेश बघेल से क्या संबंध थे? महादेव ऐप मामले में तो यह स्पष्ट ही हुआ है कि कांग्रेस सरकार में आर्थिक मामलों के तार अंतरराष्ट्रीय गिरोहों से जुड़े रहे हैं, ऐसे में बिटकॉइन घोटाले का यह खुलासा महत्वपूर्ण है। कांग्रेस को, खासकर भूपेश बघेल को इसका जवाब देना चाहिए। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले जो ऑडियो टेप सामने आया है, उसमें महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की बातचीत भी है। अगर इसमें महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष इन्वॉल्व है और अपराध करने वाला छत्तीसगढ़ में है, तो यह क्यों न माना जाए कि इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस और इस प्रकार के कार्यों में महारत रखने वाले भूपेश बघेल इन्वॉल्व हैं? इससे पहले भी राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा अन्य चुनावी राज्यों में कांग्रेस को भ्रष्टाचार के रुपयों से फंडिंग करने के तथ्य सामने आ चुके है। भ्रष्टाचार के हर आरोपी के साथ छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल का इनवॉल्वमेंट पाया गया है, फिर वह सौम्या चौरसिया हो, समीर विश्नोई हो, एजाज ढेबर के भाई अवनर ढेबर हो या कोई और।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साक्षी है कि कांग्रेस की भूपेश-सरकार किस तरह अनेक गंभीर आर्थिक आपराधिक मामलों में लिप्त रही है! भाजपा ने लगातार उन विषयों को उठाया और प्रदेश देख रहा है कि भूपेश-सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारियों, नेताओं को किसी भी अदालत से जमानत तक नहीं मिल पा रही है। ताज़ा मामला पीएससी के अध्यक्ष रहे टामन सोनवानी का है। 5 साल तक लगातार भाजपा उनके घोटाले के खिलाफ आवाज उठाती रही। यह अपनी तरह की एक अनोखी सरकार थी जो अपने ही राजस्व पर डाका डालती रही। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज भूपेश बघेल के कई करीबी या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया, अनिल टुटेजा, समीर बिश्नोई, भूपेश बघेल के चहेते महापौर के भाई एजाज ढेबर पर जब-जब एजेंसियां कार्रवाई करती रही भूपेश बघेल उनके संरक्षक बनकर खड़े होते रहे और इसे पॉलिटिकल मामला बताते रहे। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि महीनों हो गए, अदालत से इन्हें बेल नहीं मिलना इस बात का सबूत है कि ये सब भ्रष्टाचार में लिप्त थे और उनके संरक्षक पिछली कांग्रेस सरकार और उनके मुखिया भूपेश बघेल थे। सभी कांग्रेसी भ्रष्टाचारी हैं, ऐसा हम नहीं कहते हैं परंतु, सभी भ्रष्टाचार में कांग्रेसियों के नाम ही क्यों आ रहे हैं, यह अवश्य शोचनीय है।

प्रेस ब्रीफ के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता द्वय उमेश घोरमोड़े और अमरजीत छाबड़ा भी मौजूद रहे।
-------------

और पढ़ें ...

गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार GRP के चारों कांस्टेबल बर्खास्त, खातों में करोड़ों का हुआ था लेनदेन

बिलासपुर। गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किये गए GRP के चरों कांस्टेबलों की बर्खास्तगी कर दी गयी है। जांच के दौरान इन आरक्षकों के खातों के लेनदेन और संपत्ति का पता लगाया गया तो पुलिस को काफी जानकारियां मिलीं। जिसके बाद जवानों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी गयी है।

GRP में पदस्थ चारों जवान लक्ष्मण गइन, संतोष राठौर, सौरभ नागवंशी और मन्नू प्रजापति रेल एसपी के एंटी क्राइम यूनिट में थे। उन सभी की जिम्मेदारी ट्रेनों में होने वाली तस्करी, अपराध आदि का पता लगाते हुए उस पर लगाम कसना था, लेकिन, उन्होंने पहले गांजा तस्करों को पकड़ने के बाद उनसे जब्त माल दूसरों को सप्लाई किया, फिर इस धंधे में ही उतर गए।

पुलिस द्वारा की गई जांच में अभी तक जवानों के पास से करोड़ों की संपत्ति मिली है। वहीं बैंक खातों से भी करोड़ों के लेनदेन का खुलासा हुआ है। पता चला है कि बीते कुछ सालों में जवानों के खातों से तीन करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन किया गया है। ये राशि उनकी सालाना आय से कई गुना ज्यादा है। यही नहीं तस्करों के खिलाफ बनाए गए प्रकरणों में गांजा की मात्रा कम बताई गई।

और पढ़ें ...

BREAKING : इस मामले पर बड़ा एक्शन, GRP के चार आरक्षक बर्खास्त, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला..!!

बिलासपुर। ट्रेन से गांजा तस्करी के मामले में जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल जीआरपी के चारों आरक्षक बर्खास्त किया है। बता दें कि ट्रेन से गांजा तस्करी मामले में चार जीआरपी आरक्षक को गिरफ्तार किया गया था। इन आरक्षकों ने तस्करों के नेटवर्क से जुड़कर करोड़ों रुपए कमाए थे। 

जीआरपी के आरक्षक सौरभ नागवंशी, मन्नू प्रजापति, संतोष राठौर एवं लक्ष्मण गाईन को बर्खास्त किया गया है। इन आरक्षकों ने रिश्तेदारों के नाम पर अकाउंट खोलकर करोड़ों के लेनदेन किए थे। वहीं कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है कि सरगना का आरक्षकों से लगातार संपर्क था। 

और पढ़ें ...

टीआई लाइन अटैच : इस वजह से आईजी ने की कार्रवाई - एसपी से तीन दिनों में मांगी रिपोर्ट

बिलासपुर। नायब तहसीलदार और भाई के साथ मारपीट तथा दुर्व्यवहार करने के आरोप में सरकंडा के थानेदार को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस मामले में आईजी संजीव शुक्ला ने तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट बिलासपुर एसपी से मांगी है। 17 नवंबर की रात हुई इस घटना के बाद कनिष्क प्रशासनिक सेवा संघ के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने भी थाना प्रभारी पर कार्यवाही के लिए मोर्चा खोला हुआ था। इसके लिए की को शिकायत के अलावा गृह मंत्री और राजस्व मंत्री से भी मिलकर अफसरों ने मांग की थी। हालांकि इस कार्यवाही से कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ संतुष्ट नहीं है। कनिष्क प्रशासनिक सेवा संघ ने टीआई के निलंबन और एफआईआर की मांग की हैं। 

नायब तहसीलदार और भाई से मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक ने एडिशनल एसपी उदयन बेहार को पहले जांच अधिकारी बनाया था। फिर त्वरित जांच के लिए एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल को भी इसमें शामिल कर लिया गया। नायब तहसीलदार और परिवार का बयान एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने तो वही पुलिसकर्मियों का बयान एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने लिया। मामले में यह भी बात सामने आई कि नायब तहसीलदार जब कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे तब पुलिस तहसीलदार के घर पहुंच गई थी जिसके चलते मैप तहसीलदार का परिवार दहशत में आ गया।

नायब तहसीलदार ने शिकायत करने पहुंचने के दौरान मीडिया को बताया कि पुलिस कर्मियों के द्वारा ही डॉक्टर को कहा गया था कि एमएलसी में सहयोग नहीं करने की बात लिख दे जोकि वास गवाहों के सामने और वीडियोग्राफी करवा कर मुलाहिजा करवाने की मांग पर अड़े थे। मुलाहिजा के लिए ले गए पुलिस वाले डॉक्टर से पुलिस के पक्ष में रिपोर्ट बनवाने की बात कह रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने मामले में रात 1:30 बजे रात को दो साक्ष्य भी मौके पर दिखाए है। आरोप लग रहे हैं कि पुलिस ने जिसे अपने बचाव में गवाह बनाया है वह रिटायर्ड पुलिस कर्म चारी का बेटा है। पुलिस जब देर बाद घूमने की बात पर नायब तहसीलदार, उसके भाई और पिता से दुर्व्यवहार कर रही थी तो वहां पूर्व से खड़े व्यक्ति जो पुलिस का गवाह बना है उसे देर रात घूमने का कारण क्यों नहीं पूछा?

मामले में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और गृह मंत्री विजय शर्मा से अधिकारियों ने मुलाकात कार्यवाही की मांग की। बिलासपुर कलेक्टर से भी कार्यवाही की मांग की गई थी।

जाने पूरा मामला

बस्तर जिले के करपावंड में प्रभारी तहसीलदार के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि 17 नवंबर को देर रात 1:35 पर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से स्टेशन में उतरने के बाद अपने भाई और पिता के साथ बाइक घर जा रहा था। वह सरकंडा में डीएलएस कॉलेज के पीछे बगदाई मंदिर के पास रहते है। तब डीएलएस हनुमान मंदिर के पास दो आरक्षकों ने उन्हें रोका। वहां अंधेरा होने की वजह से वह 5 मीटर दूर रुके। इतने में दोनों आरक्षकों ने आकर उनसे अश्लील गाली-गलौज करते हुए कहा कि जब हमने तुमसे रुकने के लिए कहा है तो तुम रुके क्यों नहीं। नायब तहसीलदार ने अपना परिचय देते हुए बताया कि आप लोगों के कहने के आधार पर ही हम लोग रुके है।

नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया कि दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में प्रतीत हो रहे थे। पिता और भाई को घर भेजने के बाद पुष्पेंद्र मिश्रा को गाड़ी में बिठाकर थाने ले आए। गाड़ी में तीन पुलिस कर्मी थे तीनों ने उन्हें धमकियां देना शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार ने अपना परिचय देते हुए कहा कि उनसे उचित व्यवहार करें तब पुलिस कर्मियों ने कहा कि ज्यादा बड़ा मजिस्ट्रेट हो गया है तेरे जैसे को हमने ठीक कर दिया है चल तेरी मजिस्ट्रेट निकालते है। तीनों ने कोट पहन रखा था इस कारण उनका बैच में नाम नहीं देख पाए।

सरकंडा थाना लाने के बाद पुलिस वालो ने आईडी मांगा। फिजिकली आईडी नहीं होने के चलते अधिकारी ने मोबाइल पर अपना आईडी दिखाया। जिससे उन्होंने कुछ नोट किया। फिर चश्मा पहने एक पुलिस वाले ने उनसे अल्कोहल मीटर में फूंकने के लिए कहा। जिसमें दो बार फुकने पर कुछ नहीं निकला। फिर पुलिस वाले ने खुद फूंका उसके बाद फूंकने के लिए कहा। फिर उसे चेक कर धाम करते हुए और गाली देते हुए कहा कि शराब पी के आया है, ज्यादा घमंड है तुझे अभी शराब का केस बनाता हूं। फिर मुलाहिजा रिपोर्ट भरने लगे। मेरे द्वारा पढ़ने के लिए मांगने पर नहीं दिया गया। पढ़ कर सुना दो बोलने पर भी नहीं दिया गया। तब नायब तहसीलदार ने रात्रि 2:39 में सरकंडा टीआई तोपसिंह नवरंग को फोन लगाया और अपना परिचय देते हुए बिना अपराध के थाना लाने का कारण पूछा। जिस पर टीआई ने थाना आकर बताने की बात कही।

तहसीलदार ने बताया कि टीआई ने थाना आने के साथ ही उनसे गाली गलौज और दुर्व्यवहार करते रहे और उन्हें धक्का देते हुए गाड़ी में भरकर सिम्स ले जाने लगे। इसी समय उनके पिता का फोन आया तब टीआई ने फोन छीन कर जब्त करवा दिया। सिम्स में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर को पुलिस वालो ने मेरे शराब के नशे में होने की बात कहते हुए मुलाहिजा करने को कहा। नायब तहसीलदार ने पुलिस वालों को कहा कि पहले मेरे घर वालों को बुला दो उनके सामने मुलाहिजा करना वरना आप लोग मुझे झूठे केस में फंसा दोगे। फिर एक पुलिस वाले को नायब तहसीलदार के पास खड़े कर दो पुलिस वाले अंदर चले गए और डॉक्टर से बात की। फिर बिना मुलाहिजा करवाए सिम्स ले आए।

तहसीलदार ने आरोप लगाया कि भाई से भी टीआई ने गाली गलौज की। भाई ने कहा कि हम लोग सभ्य परिवार से हैं,अपराधी नहीं है। बिना गलती के आप लोग थाने में बैठा कर रखे है। भाई ने रात 3.23 मिनट में बिलासपुर कलेक्टर साहब को फोन कर इसकी जानकारी दी। कलेक्टर ने टीआई से बात कराने के लिए कहा। टीआई और कलेक्टर की बात हुई। फिर फोन रखने के बाद टीआई ने कहा कि मेरे अधिकारी एसपी हैं। मैं सिर्फ ही कहना मानूंगा। नायब तहसीलदार ने इसकी शिकायत डीजीपी,आईजी,एसपी से कर कार्यवाही की मांग की है।

और पढ़ें ...

CG - अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर हुई मौत, बाइक के उड़े परखच्चे.....

कोरबा। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अंबिकापुर-बिलासपुर NH 130 में कटघोरा मार्ग सुतर्रा रापाखरा पुल के पास भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। डायल 112 मौके पर पहुंचकर दोनों मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास व सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश कर रही। बताया जा रहा कि दोनों मृतक ग्राम छिदपुर के रहने वाले हैं। 

और पढ़ें ...

Chhattisgarh: जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, एक परिवार के 4 लोग गिरफ्तार

सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में टोनही (जादू-टोना करने वाली) के संदेह में महिला की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्राण साय (59), उनकी पत्नी मुन्नी बाई (57), उनके बेटे मुकेश कुमार (18) और मुकुम राम (23) के रूप में हुई है जिन सभी पर जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र के सावांरावा गांव में ननकी बाई (65) की हत्या का आरोप है।

उन्होंने बताया कि…

उन्होंने बताया कि साय के परिवार में एक पुत्र ने लगभग चार वर्ष पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उनको शक था कि ननकी बाई द्वारा जादू-टोना किए जाने के कारण यह घटना हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 14 नवंबर को आरोपी मुकेश ने ननकी बाई को अपने घर बुलाया और वहां ननकी बाई को शराब पिलाई गई जिसके बाद में परिवार ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर ननकी बाई की हत्या कर दी तथा शव को करीब के जंगल में ले जाकर एक पेड़ से लटका दिया।

उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ और शव को बरामद किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद 16 नवंबर को सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

 
और पढ़ें ...

बीजापुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क और पुल निर्माण तथा जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज बीजापुर में सड़क और पुल निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों का भी जायजा लिया। श्री साव ने इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा कर विभिन्न योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने बीजापुर एजुकेशन सिटी में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ‘समर्थ’ का भ्रमण कर बच्चों से मुलाकात की और उनके समूह नृत्य की प्रस्तुति भी देखी। श्री साव ने जैतालूर स्थित गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओं का काम देखा। वे मिनी स्टेडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक में भी शामिल हुए। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव  मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल भी कार्यों के निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने बीजापुर में नेलसनार से गंगालूर तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। 50 किलोमीटर लंबाई के इस सड़क के 39 किलोमीटर हिस्से का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। श्री साव ने अधिकारियों को काम में तेजी लाते हुए शेष 11 किलोमीटर सड़क का काम जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने भैरमगढ़ विकासखंड के फुंडरी में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का भी निरीक्षण किया। यह पुल बीजापुर को नारायणपुर से जोड़ेगा, जिससे बीजापुर और रायपुर की दूरी कम हो जाएगी। इसके निर्माण से बांगोली और बेलनार सहित कई गांवों के लोग बारहों महीने आवागमन कर सकेंगे। इससे व्यापक रूप से शासन की योजनाओं को अंदरुनी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जा सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को पुल के निर्माण के बाद सड़कों के विस्तार के लिए सुरक्षा कैम्प स्थापित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अधिकारियों और निर्माण कंपनियों से गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए दोनों कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्र में निर्माणाधीन ये सड़क और पुल बीजापुर जिले के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले कई गांव स्थित हैं। इनके निर्माण से शासन-प्रशासन पर ग्रामीणों का भरोसा बढ़ेगा। साथ ही इनसे माओवादी घटनाओं पर अंकुश लगाने में भी सहायता मिलेगी।
 
श्री साव ने बीजापुर जिले के गदामली ग्राम पंचायत के आश्रित वन ग्राम मिंगाचल में जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन किया। मिंगाचल में सोलर आधारित तीन स्ट्रक्चर के माध्यम से 42 घरों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत 65 लाख रुपए से अधिक की लागत से गांव में यह व्यवस्था की गई है। श्री साव ने हर घर जल उत्सव कार्यक्रम में यहां की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी कांता सकनी को अभिनंदन पत्र प्रदान किया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर हर घर नल से पेयजल आपूर्ति के साथ ही महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्तर पर जानकारी ली।

बस्तर में बदल रहे हालात, नियद नेल्ला नार से अंदरूनी क्षेत्रों में हो रहा तेजी से विकास – श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बीजापुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक को संबोधित करते हुए कहा कि विष्णु देव सरकार के कार्यों से बस्तर में बदलाव की बयार दिख रही है जिसका उदाहरण ये 12 हजार खिलाड़ी हैं जो बस्तर ओलंपिक में शामिल हो रहे हैं। मैं इन खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम करता हूं और उम्मीद करता हूं कि बस्तर एवं बीजापुर के खिलाड़ी अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का परिचय देकर देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजापुर अत्यंत सुदूर क्षेत्र है। हमारी सरकार ने भटके हुए लोगों से मुख्य धारा में लौटने का आह्वान किया है, ताकि वे बेहतर जिंदगी जीकर अपने और अपने परिवार का सुनहरा भविष्य गढ़ सकें।

श्री साव ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्ला नार से अंदरुनी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण सहित स्कूलों, आंगनबाड़ियों, बिजली, पानी व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज सुलभ कराए जा रहे हैं। आवासहीन परिवारों का सर्वे कर पक्का आवास दिया जा रहा है। हमारे सुरक्षा बलों के जवानों का बीजापुर के विकास में बड़ा योगदान है जिनकी सुरक्षा के साये में लोगों को शासन की योजनाओं में शामिल कर सरकार बेहतर जिंदगी दे रही है। श्री साव के बीजापुर में निर्माण कार्यों के निरीक्षण और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान कलेक्टर  संबित मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ  हेमंत रमेश नंदनवार और पूर्व मंत्री  महेश गागड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर कोलिहापुरी में ’’हमारा शौचालय हमारा सम्मान’’ अभियान का आयोजन

शौचालय दिवस के अवसर पर कोलिहापुरी में ’’हमारा शौचालय हमारा सम्मान’’ अभियान का आयोजन

-19 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक चलेगा अभियान


दुर्ग, 19 नवंबर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष्य पर 19 नवम्बर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक ’’हमारा शौचालय हमारा सम्मान’’ अभियान का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किया जायेगा। जिसके शुभारंभ करते हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ललित चंद्राकर, विधायक दुर्ग (ग्रामीण) के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत कोलिहापुरी, जनपद पंचायत दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम में जितेन्द्र साहू, सदस्य जि.पं. दुर्ग, श्रीमती योगिता चंद्राकर सभापति सदस्य जि.पं. दुर्ग, देवेन्द्र देशमुख अध्यक्ष ज.पं. दुर्ग,  ज्ञानेश्वर मिश्रा सदस्य ज.पं. दुर्ग,  रूपेश कुमार पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग,  ज्वाला प्रसाद देशमुख सरपंच, सुनिल मिश्रा उपसरपंच,  निमेश भोयर सचिव ग्रा.पं. कोलिहापुरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दौरान 20 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय प्रोत्साहन राशि के डेमो चेक मुख्य अतिथियों के माध्यम से वितरित किये गये। विधायक  ललित चंद्राकर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम में स्वच्छता स्थायित्व बनाए रखने हेतु शौचालय का नियमित उपयोग किया जाना एक महत्वपूर्ण घटक है। शौचालय के नियमित उपयोग के साथ ही शौचालय की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। जिला दुर्ग हमेशा से स्वच्छता के लिये आगे रहा है, जिसने छ.ग. राज्य में प्रथम ओ.डी.एफ. प्लस जिला होने का गौरव प्राप्त किया है। श्रीमती माया बेलचंदन, मान. सदस्य जिला पंचायत दुर्ग द्वारा कहा गया कि ग्राम में आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों, शादी आदि के दौरान ग्राम में निर्मित सामुदायिक शौचालय का अनिवार्यतः उपयोग किया जाये। ग्राम में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सार्वजनिक शौचालय को निरंतर संचालित रखा जाए। बजरंग कुमार दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा जानकारी दी गई कि इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर बेस्ट व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय एवं विकासखंड स्तर पर बेस्ट सामुदायिक शौचालय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत से 02 बेस्ट व्यक्तिगत शौचालय का चयन किया जायेगा एवं उनके हितग्राहियों को सम्मानित कर जानकारी जनपद पंचायत में प्रेषित करेंगे। जनपद पंचायत स्तर पर प्राप्त नामांकित शौचालयों में से 03 बेस्ट शौचालयों के हितग्राहियों को विकासखंड स्तर पर सम्मानित करते हुए उनकी जानकारी जिला स्तर पर भेजी जायेगी। इसी प्रकार जिला स्तर पर प्राप्त नामांकन अनुसार कुल 05 बेस्ट शौचालयों के हितग्राहियों को सम्मानित किया जायेगा। बेस्ट सामुदायिक शौचालय प्रतियोगिता अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड से 02 बेस्ट सामुदायिक शौचालय वाले ग्राम पंचायत को विकासखंड स्तर पर सम्मानित करते हुए उनकी जानकारी जिला स्तर पर भेजी जायेगी, जिला स्तर पर प्राप्त नामांकन अनुसार 03 बेस्ट सामुदायिक शौचालयों वाले ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जायेगा। अभियान अंतर्गत ऐसे स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आदि में स्वच्छ शौचालय की उपलब्धता के संबंध में विशेष अभियान चलाया जायेगा। ग्राम पंचायत संचालित विभिन्न जल प्रदाय योजना के जल का परीक्षण किया जावेगा, जिसमें विशेषकर ईकोलाई बेक्टेरिया की उपस्थिति का परीक्षण किया जायेगा। कार्यक्रम में स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह, बिहान, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा केंप लगाया गया। शौचालय उपयोग एवं स्वच्छता विषय पर आधारित कला-जत्था कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से आये लगभग 600 प्रतिभागी उपस्थित रहे। cg24news.in
 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में जल्द हो सकता हैं बदलाव...लोक प्रिय नेताओं कों मिल सकता हैं नई जिम्मेदारी...पढ़े पूरी ख़बर

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन के बदलाव को लेकर फिर हलचल तेज होती नजर आ रही है. अगस्त से लेकर अब तक अलग-अलग आंदोलनों और रायपुर दक्षिण उपचुनाव की वजह से कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों पर फैसला नहीं हो सका.

अब निकाय चुनाव से पहले संगठन में बदलाव को लेकर सीनियर नेताओं से चर्चाओं का दौर फिर शुरू होने जा रहा है. बता दें, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नई नियुक्तियों को लेकर चर्चाओं का दौर बीते पांच माह से चल रहा है. लेकिन, कभी नए प्रभारियों की नियुक्ति, तो कभी संगठन के अलग-अलग कार्यक्रमों-पदयात्रा की वजह से नियुक्तियां नहीं हो सकीं.

रायपुर दक्षिण उपचुनाव की वजह से भी नियुक्तियों को लेकर फैसला नहीं हो सका. अब उपचुनाव निपटने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चीफ दीपक बैज ने नगरीय निकाय चुनाव के पहले नियुक्तियों के संकेत दिए हैं. दरअसल, नई टीम को लेकर पीसीसी चीफ बैज एक साथ कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. उन्हें जिला अध्यक्षों से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के चयन में भरोसेमंद और बेहतर परफॉर्मेंस वाले साथियों की तलाश है. लेकिन, अलग-अलग जिलों में वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप और स्थानीय समीकरणों की वजह से नामों के चयन में मुश्किलें आ रही हैं. इतना ही नहीं, कांग्रेस के नए प्रभारी सचिवों ने भी जिलों में जाकर बैठकें ली हैं.

इस बात का भी है दबाव

इस दौरान उन्होंने जिला अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि पदाधिकारियों के लिए भी नामों का फीडबैक लिया है. बैज पर ऐसे नामों को भी टीम में जगह देने का दबाव है. दूसरी ओर, बड़े नेताओं की ओर से भी कई नाम सुझाए गए हैं. यही वजह है कि वरिष्ठ नेताओं से तालमेल, भरोसेमंद साथियों की तलाश और प्रभारी सचिवों के सुझाए नामों के बीच बैज अपनी टीम को लेकर कहीं उलझते नजर आते हैं. हालांकि, एक बार फिर उनका दावा है कि निकाय चुनाव से पहले नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगीं.

और पढ़ें ...

दंतेवाड़ा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, पत्नी के साथ दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना

दंतेवाड़ा : बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक लेने के बाद सीएम विष्णुदेव साय दंतेवाड़ा पहुंचे हैं. सीएम के दंतेवाड़ा पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद सीएम साय सबसे पहले दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे.सीएम साय ने सपरिवार मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पत्नी कौशल्या देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे. यहां मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सीएम साय सर्किट हाउस जाएंगे. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. आम लोगों से भी साय मुलाकात करेंगे. सीएम के दौरे को देखते हुए दंतेवाड़ा प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है. मुख्यमंत्री के एकदिवासी प्रवास के दौरान जिले को कई विकास कार्यों की सौगात मिलने की संभावना है.

आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद सीएम ने बस्तर के बैगा, गुनिया और सिरहा को सम्मानित किया. देर शाम सीएम बस्तर जिले के सेड़वा स्थित CRPF 241 बस्तरिया बटालियन के हेड क्वॉर्टर पहुंचे. सीएम ने रात के भोजन के दौरान जवानों को अपने हाथों से खाना परोसा. नक्सल क्षेत्र में जंग लड़ रहे जवानों की हौसला अफजाई की और बटालियन में ही जवानों के साथ रात बिताई.

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : सीएम साय के जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदार और नायब तहसीलदार किए गए इधर से उधर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट...!!

 जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में राजस्व विभाग में कसावट लाने के मकसद से जिला कलेक्टर ने बड़े पैमाने पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला किया है।

देखें लिस्ट

और पढ़ें ...

CG CRIME: शराबी दामाद ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी और सास की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

जशपुर। जिले में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शराबी युवक ने अपनी पत्नी और सास की लाठी-डंडे से पिट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है, वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

बता दें कि मामला कोतबा चौकी के अंतर्गत आने वाले खजरीढाब गांव का है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी खीरसागर यादव ने परिवारिक विवाद के कारण शराब के नशे की हालत में इस ह्रदयविदारक वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने उसकी पतासाजी के साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

 
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद वहां सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समुदाय के बैगा, गुनिया और सिरहा को अब हर वर्ष 5-5 हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी। यह पहल जनजातीय समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहन देने के साथ उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के फैसले छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके गौरव को बढ़ाने में सहायक साबित होंगे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समुदाय की परंपराओं को संजोने और उन्हें समाज के विकास में भागीदार बनाने के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान वनमंत्री  केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर  किरण देव, पूर्व विधायक महेश गागड़ा सहित  स्थानीय जनप्रनिधिगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने किया बस्तर हाट की थीम पर आधारित एक्सपीरियंस जोन और स्टाल्स का अवलोकन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचने पर बस्तरिया अंदाज में स्वागत हुआ| उनके स्वागत में जनजातीय लोक नर्तक दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी| जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक गौर सिंग मुकुट पहनाकर उनका अभिनन्दन किया|

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के आयोजन हेतु विशेष तैयारियां की गई थीं| इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर हाट की थीम पर आधारित एक्सपीरियंस जोन एवं विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। प्राधिकरण के  बैठक स्थल पर संभाग के सात जिलों बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को स्टॉल के जरिए साझा किया गया। इन स्टालों में विकास और नवाचार की विस्तृत झलक दिखी|  

'बस्तर कॉफी' के सफर की दिखी झलक

बस्तर जिले के स्टाल में 'बस्तर कॉफी'  की प्रक्रिया और उसके प्रसार को रोचक ढंग से दिखाया  गया है। प्रदर्शनी में कॉफी उत्पादन, ताजा चेरी उत्पादन से लेकर कॉफी की धुलाई, भुनाई, पिसाई और पाउडर पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया है। 'बस्तर कैफे' की पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया गया है। बस्तर कॉफी ब्रांड को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास भी जारी है।

कला और नवाचार का संगम

कोण्डागांव जिले ने स्टाल के माध्यम से अपनी पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक विकास परियोजनाओं को सामने रखा है। झिटकू मिटकी आर्टिसन प्रोड्यूसर ने बेल मेटल कला से अयोध्या के श्री राम मंदिर के स्थापत्य को प्रदर्शित किया। इस दौरान जिले में हो रहे पर्यटन विकास, रोजगार के अवसर बढ़ाने गारमेंट फैक्ट्री, एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, 'मावा कोण्डानार' मोबाइल ऐप: पारदर्शी प्रशासन और नागरिक सुविधाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जानकारी दी गई।

शिक्षा और बाल विकास में नवाचार

दंतेवाड़ा जिले ने शिक्षा और बाल कल्याण के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को साझा किया। बाल मित्र कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल से बाहर और अप्रवेशी बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पहल शुरू की गई है । बाल मित्र पुस्तकालय एवं पंचायत के जरिए बच्चों को नेतृत्व और निर्णय लेने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिक्षा के साथ-साथ समग्र विकास के लिए भी अहम साबित हो रहा है।

लघु वनोपज से बढ़ती आजीविका

कांकेर जिले में लघुवनोपज आधारित परियोजनाओं और उद्यानिकी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। फ्रेश सीताफल परियोजना स्थानीय किसानों  सहित स्वसहायता समूह की दीदियों के लिए आय का प्रमुख स्रोत बनी है। पोषण और रोजगार, लघु धान के मछली पालन, कड़कनाथ मुर्गी पालन में रोजगार के नए अवसर और आजीविका संवर्धन की जानकारी दी गई है।

 महिला सशक्तिकरण का उदाहरण

नारायणपुर जिले में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। स्वसहायता समूहों की दीदियों ने हर्बल गुलाल, मशरूम उत्पादन, कड़कनाथ पालन और बटेर पालन जैसी गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। इन गतिविधियों से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिली है।पोषण आहार और एकीकृत कृषि, कृषि में नवीन तकनीकों के समावेश का प्रदर्शन किया गया है।

यातायात और आवासीय योजनाओं की प्रगति

सुकमा जिले के स्टाल में आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है। हक्कुम मेल अंतर्गत यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना,आवासीय परियोजनाओं से सकारात्मक बदलाव,  लखपति दीदी योजना मरईगुड़ा (वन) पंचायत, महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक सशक्तिकरण में हो रहे सकारात्मक परिणामों को प्रदर्शित किया गया।

'नियद नेल्ला नार' योजना के सकारात्मक परिणाम

बीजापुर जिले में प्रदेश सरकार द्वारा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में संचालित 'नियद नेल्ला नार' योजना के माध्यम से समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें ग्रामीणों के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए तकनीकी और स्थानीय संसाधनों का उपयोग, जिले के प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन के माध्यम से दुनिया के पटल पर रखने के प्रयासों की जानकारी दी गई है।

और पढ़ें ...

शादी में गया था परिवार, सूना मकान देख चोरों ने मचाया आतंक, पढ़ें पूरी खबर...!!

सरगुजा। जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, भले ही इनके खिलाफ कड़े कानून बनाए गए हों। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और वे लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सीतापुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के घर 17 लाख की चोरी हुई।

बता दें कि सीतापुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। इस दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक चोर घर में रखे 15 लाख रुपये नगद और करीब 2 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने तुरंत इसकी शिकायत सीतापुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के घर हुई इस चोरी ने लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही हैं, और पुलिस को अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

और पढ़ें ...

बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचे सीएम साय, हेलीपेड पर किया गया आत्मीय स्वागत

चित्रकोट : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचे, जहां हेलीपेड पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, वन मंत्री केदार कश्यप सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं प्रदेश शासन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है, बस्तर में शांति, सुरक्षा और समृद्धि लाने विकास कार्यों को स्वीकृति मिलेगी, मुख्यमंत्री प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे है।

आपको बता दें कि भाजपा सरकार बनने के लगभग एक वर्ष बाद बस्तर विकास प्राधिकरण की पहली बैठक है, जिसमें सभी मंत्रीमंडल एवं बस्तर संभाग के सभी विधायक, कर्मचारी अधिकारी आज इस बैठक में उपस्थित है।

और पढ़ें ...