सियासत
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स को मौका, 5351 वैकेंसी
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी (IBPS PO/ MT Recruitment) 2024 की आवेदन की तिथि घोषित हो गई है।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए यह फिक्स नहीं है कि अभ्यर्थी किसी खास स्ट्रीम से ही ग्रेजुएट हो। आप किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट हो सकते हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 30 वर्ष तक तय की गई है।
आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर अभ्यर्थी फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह ध्यान रखें कि फॉर्म भरने की आखिरी डेट 21 अगस्त 2024 है।
आवेदन पत्र भरने के लिए देनी होगी इतनी फीस
अनरिजर्व, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के लिए 850 रुपए फीस देनी होगी। वहीं एससी, एसटी व पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपए देने होंगे।
तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रिलिमिनरी एग्जाम को देना होगा। उसका आयोजन 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर 2024 को होगा। प्रीलिम एग्जाम को पास करने के बाद कटऑफ से तय होगा कि मेंस एग्जाम कौन दे सकता है। उसके बाद 30 नवंबर को मुख्य परीक्षा होगी, जिसको पास करने के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू देना होगा। इन सभी चरणों को सफलता के साथ पास करने वाले अभ्यर्थी को सरकारी नौकरी मिलेगी। आपको भर्ती के बारे में अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी।
सावन शिवरात्रि आज , कैसे करें व्रत पूजन और उद्यापन? शिव पुराण से जानें सही विधि
सावन की शिवरात्रि हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और खास मानी जाती है. यह पर्व श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. यह अवसर भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है. इस दिन, भक्तगण उपवास रखकर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, और बेलपत्र चढ़ाते हैं, और पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं.
श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 2 अगस्त 2024 की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगा और इसका समापन अगले दिन, 3 अगस्त को दोपहर के 3 बजकर 50 मिनट पर होगा. शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा अर्चना निशिता काल में करना सबसे शुभ और उत्तम माना जाता है. मान्यता है कि निशिता काल के दौरान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
ये 42 मिनट हैं सबसे ज्यादा शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन निशिता काल में भोलेनाथ की पूजा का शुभ समय शिवरात्रि के दिन देर रात 12 बजकर 6 मिनट से लेकर रात के 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इसलिए इस शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों को 42 मिनट का शुभ समय मिलेगा. जिसमें पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होगी.
सावन शिवरात्रि व्रत पारण का समय
सावन शिवरात्रि के व्रत का पारण शिवरात्रि के अगले दिन 3 अगस्त 2024 को किया जाएगा. व्रत का पारण करने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर के 3 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.
भगवान शिव की पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने की विधि
शिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए सबसे पहले गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें. भगवान शिव का अभिषेक लोटे से ही करना चाहिए. इसके बाद कच्चे दूध से अभिषेक करें. अब सामान्य जल से अभिषेक करें. आप अपनी इच्छा के अनुसार, पीतल के लोटे में दूध, दही, शहद, गंगाजल और जल मिलकर पंचामृत बना सकते हैं और इस पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं.
अभिषेक करने के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर भांग, धतूरा, बेलपत्र, शमी के पत्ते, पुष्प और फल आदि अर्पित करें. अब भगवान शिव के सामने धूप और दीपक जलाएं. इस दौरान भी मंत्र जाप या शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए. पूजा का समापन भोलेनाथ की आरती के साथ करें.
Aaj Ka Panchang: आज 2 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 2 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - आषाढ़
तिथि
कृष्ण पक्ष त्रयोदशी- अगस्त 01 03:29 PM- अगस्त 02 03:27 PM
नक्षत्र
आद्र - अगस्त 01 10:24 AM- अगस्त 02 10:59 AM
योग
हर्षण - अगस्त 01 12:49 PM- अगस्त 02 11:45 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:43 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - 4:16 AM
चन्द्रास्त - 6:01 PM
अशुभ काल
राहू - 10:46 ए एम से 12:27 पी एम
यम गण्ड - 03:49 पी एम से 05:30 पी एम
कुलिक - 07:24 ए एम से 09:05 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:25 ए एम से 09:19 ए एम, 12:54 पी एम से 01:48 पी एम
वर्ज्यम् - 11:29 पी एम से 01:09 ए एम, अगस्त 03
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:00 पी एम से 12:54 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:25 AM- 05:13 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- 10:59 ए एम से 05:44 ए एम, अगस्त 03
Aaj Ka Rashifal 02 August 2024: सावन मासिक शिवरात्रि के दिन इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे भोले भंडारी...पढ़ें आज का राशिफल
02 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 45 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मासिक शिवरात्रि व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतक बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
Aaj Ka Panchang: आज 1 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 1 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - आषाढ़
तिथि
कृष्ण पक्ष द्वादशी- जुलाई 31 03:55 PM- अगस्त 01 03:29 PM
कृष्ण पक्ष त्रयोदशी- अगस्त 01 03:29 PM- अगस्त 02 03:27 PM
नक्षत्र
म्रृगशीर्षा - जुलाई 31 10:12 AM- अगस्त 01 10:24 AM
आद्रा - अगस्त 01 10:24 AM- अगस्त 02 10:59 AM
योग
व्याघात - जुलाई 31 02:13 PM- अगस्त 01 12:49 PM
हर्षण - अगस्त 01 12:49 PM- अगस्त 02 11:45 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:01 AM
सूर्यास्त - 7:04 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 01 2:38 AM
चन्द्रास्त - अगस्त 01 4:58 PM
अशुभ काल
राहू - 2:11 PM- 3:48 PM
यम गण्ड - 6:01 AM- 7:39 AM
कुलिक - 9:17 AM- 10:55 AM
दुर्मुहूर्त - 10:22 AM- 11:14 AM, 03:35 PM- 04:28 PM
वर्ज्यम् - 07:00 PM- 08:38 PM
Aaj Ka Rashifal 01 August 2024: अगस्त के पहले दिन इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर...यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
01 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से हर्षण योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। 31 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज आरएसएस के पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात, बिहार के लिए होंगे रवाना
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज आरएसएस के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम मोहन सुबह 9:30 बजे समिधा कार्यालय पहुंचेंगे। करीब एक घंटा समिधा कार्यालय में रहेंगे। इसके बाद सीएम सुबह 11 बजे बिहार के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:25 पर दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दरभंगा से जिला सीतामढ़ी के गांव ग्राम कोरियाही जाएंगे। कोरियाही गांव बीजेपी के दिवंगत नेता प्रभात झा का पैतृक निवास जाएंगे। शाम को 5:45 बजे बिहार से भोपाल लौटेंगे। शाम 7 बजे स्लीमनाबाद टनल के कामकाज को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में नर्मदा घाटी विकास के अपर मुख्य सचिव मौजूद रहेंगे।
आरएसएस के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज आरएसएस के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इंदौर आरएसएस की बैठक से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव की संघ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इंदौर में कल से 4 दिवसीय संघ की बैठक होगी। 1–4 अगस्त तक संघ के संपर्क विभाग की राष्ट्रीय बैठक होगी। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल शामिल होंगे। संपर्क विभाग के 200 शीर्ष पदाधिकारी 25 सत्रों में मंथन करेंगे। सभी प्रांत और क्षेत्र के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख सालभर के कामकाज की जानकारी देंगे। बौद्धिक विभाग की प्रांतीय बैठक भी 3 और 4 अगस्त को इंदौर में होगी।
UPSC की नई अध्यक्ष बनीं प्रीति सूदन...मनोज सोनी की जगह संभालेंगी पदभार
दिल्ली :- संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC के अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. व्यक्तिगत कर्म के आधार पर मनोज सोनी ने इस्तीफा दिया है. उनकी जगह नई नियुक्ति कर दी गई है और प्रीति सूदन को UPSC की नया अध्यक्ष बनाया गया है
IAS प्रीति सुदन को बनाया गया नया अध्यक्ष
डॉ मनोज सोनी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पिछले दिनों संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया. अब उनकी जगह पर संघ लोक सेवा आयोग की नई अध्यक्ष प्रीति सुदन होंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति की है. भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.
डॉ मनोज सोनी अंतरराष्ट्रीय और राजनीति विज्ञान के विद्वान माने जाते रहे थे. पिछले साल हुए यूपीएससी के अध्यक्ष बने थे अभी 5 साल उनका कार्यकाल बचा हुआ था. लेकिन इस बीच उन्होंने इस्तीफा दे दिया. प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर मामले के बीच उन्होंने इस्तीफा दिया है. वैसे उनके बारे में कहा जा रहा है कि व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने यह निर्णय लिया है.
क्या भारत में बंद होगा WhatsApp? जानिए क्या हैं वजह ?
नई दिल्ली | सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि व्हाट्सएप और इसकी मूल कंपनी मेटा ने भारत सरकार को देश में अपनी सेवाएं बंद करने की किसी योजना के बारे में सूचित नहीं किया है. यह कांग्रेस सदस्य विवेक तन्खा के एक सवाल के जवाब में राज्यसभा में लिखित जवाब के रूप में था. क्या व्हाट्सएप उपयोगकर्ता विवरण साझा करने के सरकारी निर्देशों के कारण भारत में परिचालन बंद करने की योजना बना रहा है.
एन्क्रिप्शन तोड़ने पर सेवा बंद
यह सवाल व्हाट्सएप के पिछले बयानों के बाद आया है जिसमें कंपनी ने नए आईटी नियमों के बारे में चिंता व्यक्त की थी. जिसके बारे में कंपनी ने कहा था कि इससे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन टूट सकता है. इस साल की शुरुआत में, व्हाट्सएप ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि अगर उसे संदेशों पर एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है तो वह भारत में काम करना बंद कर देगा.
एन्क्रिप्शन तोड़ने से क्या होगा?
व्हाट्सएप के वकील तेजस करिया ने कहा कि एन्क्रिप्शन तोड़ने से यूजर की प्राइवेसी कमजोर होगी. भरोसा कम होगा और लाखों मैसेज को लंबे समय तक स्टोर करना पड़ेगा. व्हाट्सएप और मेटा ने संशोधित आईटी नियमों को चुनौती दी है और कहा है कि वे निजता के अधिकार का उल्लंघन करते हैं.
अश्विनी वैष्णव ने संसद में अपने जवाब में बताया कि सरकार भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था की रक्षा के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत निर्देश जारी करती है.
मोटापा से मिलेगा छुटकारा, जल्द भारत में मिलेगा वजन घटाने वाला यह इंजेक्शन ! जानें 5 बड़ी बातें
दिल्ली :- वजन घटाने वाले अमेरिकी इंजेक्शन को भारत में मंजूरी मिल गई है. अमेरिकी कंपनी एली लिली के बनाए गए माउंजारो ((Mounjaro) नाम का यह इंजेक्शन अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में आ सकता है. इस इंजेक्शन में तिर्जेपेटाइड (Tirzepatide) ड्रग यूज किया गया है. यह इंजेक्शन टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए बनाया गया है और यह वेट लॉस में असरदार हो रहा है.
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की और दूसरी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की मंजूरी लेनी पड़ती है. वजन घटाने वाले इस अमेरिकी इंजेक्शन को भारत में CDSCO की मंजूरी मिल गई है. संभावना है कि जल्द ही ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से भी मंजूरी मिल जाएगी. उम्मीद है कि अगले पांच-छह महीने में वजन घटाने वाले इंजेक्शन मेडिकल स्टोर्स में उपलब्ध होंगे. बताया जा रहा है कि यह इंजेक्शन दिसंबर-2024 से पहले भारत में उपलब्ध हो जाएगा.
डॉक्टर की सलाह के बिना लोग यह इंजेक्शन नहीं लगवा पाएंगे
सवाल है कि यह इंजेक्शन कौन लगवा सकता है? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर की सलाह के बिना लोग यह इंजेक्शन नहीं लगवा पाएंगे. सीडीएससीओ के पैनल ने डॉक्टर्स को बेहद सोच-समझकर यह इंजेक्शन लिखने की सलाह दी है. पैनल ने कहा कि यह इंजेक्शन उन लोगों को नहीं दिया जा सकता है, जिन्हें पहले पैंक्रियाज की बीमारी, थायरायड, मतली, उल्टी आदि की परेशानी है. अगर कोई डॉक्टर इस दवा को लिखता है उसे मरीज को एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट लेने की भी सलाह देनी होगी.
केरल में दो दिन राजकीय शोक घोषित, अबतक 116 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
केरल : केरल के वायनाड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है. अब तक 116 लोगों की मौत हो गई है और सेंकड़ों लोग घायल हो गए हैं. वही अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
बताया गया है कि मंगलवार तड़के करीब एक बजे मुंडक्कई टाउन में पहला भूस्खलन हुआ. मुंडक्कई में बचाव अभियान चल ही रहा था कि सुबह करीब 4 बजे चूरल माला में एक स्कूल के पास दूसरे भूस्खलन की सूचना मिली. एक शिविर के रूप में चल रहे स्कूल और आस-पास के घरों और दुकानों में भूस्खलन के चलते पानी और कीचड़ भर गया. फिलहाल दोनों जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. पीएम मोदी ने भूस्खलन में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने खुद राहत कार्यों पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने केरल के सीएम पिनारई विजयन से बात की और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. पीएम ने राहत कार्यों की स्थिति जानने के लिए केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बात की है
वर्तमान में केरल में मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. इसकी वजह से राहत एवं बचाव कार्य में बाधा पैदा हो रही है. नीचे दिए गए कार्ड्स में आप केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ सकते हैं.
केरल सरकार ने घोषित किया राजकीय शोक
केरल में आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है. आज और कल शोक रहेगा. राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. राज्य सरकार के आधिकारिक कार्यक्रम और समारोह आज और कल स्थगित कर दिए गए हैं.
Aaj ka Panchang 31 July 2024: कामिका एकादशी व्रत आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग
Aaj Ka Panchang 31 July 2024: आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. दैनिक पंचांग के इस भाग में हम जानेंगे 31 जुलाई 2024, बुधवार दिन के विषय में. पंचांग के अनुसार, आज कामिका एकादशी व्रत है. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.
तिथि
एकादशी – 03:55 पी एम तक
आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय : 05:40 ए एम
सूर्यास्त का समय : 07:18 पी एम
चंद्रोदय का समय: 02:12 ए एम, अगस्त 01
चंद्रास्त का समय : 04:17 पी एम
नक्षत्र :
रोहिणी – 10:12 ए एम तक
आज का करण :
बालव – 03:55 पी एम तक
कौलव – 03:39 ए एम, अगस्त 01 तक
आज का योग
ध्रुव – 02:14 पी एम तक
आज का वार : बुधवार
आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष
हिन्दू लूनर दिनांक
शक सम्वत:
1946 क्रोधी
विक्रम सम्वत:
2081 पिङ्गल
गुजराती सम्वत:
2080
चन्द्रमास:
श्रावण – पूर्णिमान्त
आषाढ़ – अमान्त
आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
आज अभिजित मुहूर्त कोई नहीं रहेगा. विजय मुहूर्त 02:45 पी एम से 03:40 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:17 ए एम से 04:59 ए एम तक और सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा.
आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)
दुर्मुहूर्त 12:02 पी एम से 12:56 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 12:29 पी एम से 02:11 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 10:47 ए एम से 12:29 पी एम तक रहेगा.
Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इन चार राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, आज के ग्रह-नक्षत्र से जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 31 July 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 31 July 2024, बुधवार है. ये दिन गणेश जी को समर्पित माना जाता है. इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान.
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन साधारण रहेगा. आज आपसे कोई उधार मांग सकता है. व्यापार में परिवर्तन का निर्णय ले सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति संग वाहन, नौकर, चाकर आदि का सुख बढ़ेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में हो रहा विलंब समाप्त होगा. सेहत ठीक है.
वृषभ राशि: इन जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. आज नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहा कार्य करने को मिलेगा. दूसरे देश की यात्रा पर जा सकते हैं. कार्य क्षेत्र में मनचाहा कार्य करने को मिलेगा. घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होने के योग बनेंगे.
मिथुन राशि: मिथुन जातकों के लिए दिन हल्का तनाव भरा हो सकता है. आज रोजगार की तलाश पूरी होगी. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा. आज गंभीर रोग की चपेट में आते-आते बच जाएंगे. सेहत ठीक रहेगी.
कर्क राशि: कर्क जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा. आज छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे. आज शाम को मन में बुरे बुरे विचार अधिक आएंगे. किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी. परिवार में कोई बीमार रह सकता है.
सिंह राशि: सिंह जातकों के लिए दिन साधारण रहेगा. आज पुराने काम पूरे हो सकते हैं. जीवनसाथ के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं. अधिकांश समय बाल बच्चों के साथ हंसी खुशी से बीतेगा. कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे. कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ एवं कार्य के दबाव के कारण मन अशांत एवं स्वास्थ्य नरम रहेगा.
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. बिजनेस में नए संपर्क बनेंगे. बच्चों और परिवार के साथ समय गुजारेंगे. दोस्त के साथ अनबन हो सकती है. नौकरी पेशा वाले लोगों को फायदा रहेगा. आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
तुला राशि: तुला जातकों के लिए दिन सही रहेगा. आज दिन की शुरुआत कुछ समाचार के साथ होगी. आज कुछ काम बिगड़ जाएगा. किसी बड़ी परियोजना की कमान आपको मिल सकती है.राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा.
वृश्चिक राशि: इन जातकों के लिए बुधवार का दिन ठीक ठाक रहेगा. बिजनेस में लाभ होगा. आज वाहन खरीदने का सोच सकते हैं. किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी. आज अधिक तनाव एवं चिंता बनी रहेगी. किसी गंभीर रोग से राहत मिलेगी.
धनु राशि: धनु जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. जीवन साथी के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है. नौकरी में दिन ठीक गुजरेगा.किसी कार्य से घर से दूर जाना पड़ सकता है. दिन की शुरुआत भाग दौड़, तनाव के साथ होगी.
मकर राशि: मकर जातकों के लिए दिन साधारण रहेगा. सरकार में बैठे लोगों को अपने उच्च पदस्थ लोगों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. आज का काम कल पर नहीं टालें.परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा. बीमार होने की संभावना है.
कुंभ राशि: कुंभ जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा. नौकरी में तरक्की के योग है. वकालत से जुड़े लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है. युवा अपने करियर पर फोकस रखें. समाज में सम्मान मिलेगा.सेहत ठीक है.
मीन राशि: मीन जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. कोर्ट कचहरी के काम पूरे हो सकते हैं. नया काम मिल सकता है. छात्रों के लिए दिन ठीक है. सेहत का ध्यान रखें, नरम रह सकती है.
BREAKING : मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पहले बहनों को दी बड़ी सौगात...अब 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
भोपाल : रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की 40 लाख लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दे दी है, कैबिनेट की मीटिंग में प्रदेश की लाडली बहनों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा है। कैबिनेट की मीटिंग के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश की 40 लाख लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि कोई भी जनहितैषी योजना बंद नहीं होगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि बल्कि योजनाओं की समीक्षा करके और उसमें जनता का हित कैसे बढ़े उस दिशा में काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने सभी विभाग के मंत्रियों और पीएस को कहा है कि सारी योजनाओं को रिव्यू करें और जनता के हित की और योजना जो चालू कर सकते है। वो प्रत्येक योजना चालू करें ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिले।
अगस्त माह में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, जरूरी काम करने से पहले कर लें चेक, पढ़ें पूरी खबर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की ओर से रामचरित मानस ग्रंथ भेंट किए
नई दिल्ली: आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात कर प्रधानमंत्री को भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की ओर से रामचरित मानस ग्रंथ भेंट किए। प्रधानमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ के विकास और विभागीय कार्यों की जानकारी लिए।प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
जनकल्याण की सभी योजनाओं के लाभार्थियों का 100 प्रतिशत आच्छादन का निर्देश दिये।
संसद भवन स्थित कार्यालय में गृहमंत्री माननीय अमित शाह से केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात कर कवि-राजनेता और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की बहुचर्चित कविता-संग्रह " मेरी इक्यावन कविताएं" भेंट की। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के पिताजी के स्वास्थ्य लाभ एवं अन्य परिवारजनों को मंगल कामना प्रेषित की।आज 29 जुलाई को तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने संसद के मानसून सत्र में भाग लिया और राज्यसभा में मौजूदगी दर्ज की। तोखन साहू ने अपने मंत्रालय से संबंधित 17 प्रश्नों के उत्तर राज्य सभा के पटल पर प्रस्तुत किया। इन प्रश्नों में जैसे विभिन्न राज्यों में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित हाउसिंग सब्सिडी स्कीम, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए, एम्पलीफाई योजना 2.0, स्मार्ट सिटीज मिशन (तेलंगाना में) , मदुरई , त्रिची और कोयंबटूर मेट्रो से संबंधित प्रश्नों के उत्तर पटल पर प्रस्तुत किए। इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित सब्सिडी, अमृत मिशन के अंतर्गत नगर निगम, पालिका परिषद और नगर पंचायत की रिपोर्ट, शहरों में ट्रांसपोर्ट/यातायात को दुरुस्त करने की कार्ययोजना एवं शहरों में जलभराव की समस्या से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी राज्य सभा के पटल पर प्रस्तुत किए गए।
