सियासत
छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान। जालौन में छेड़खानी का विरोध करने पर एक किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ डालने का मामला सामने आया है। झुलसी किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहाना का है। गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के ऊपर 41 वर्षीय शख्स ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे वह झुलस गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि गांव का रहने वाले मुन्ना राजपूत पुत्र शेष सिंह राजपूत ने छेड़खानी करता था, जिसका विरोध किया तो उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल और ग्रहण का समय
इस साल दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात लगेगा। यह ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगने जा रहा है। इसकी शुरुआत रात 1 बजकर 5 मिनट पर होगी इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी आज शाम 04 बजकर 05 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह एक खंडग्राह चंद्र ग्रहण होगा।
दरअसल जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा के कुछ भाग पर पड़ती है तो इसे खंडग्रास यानि आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण लगना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है।
ऐसे देखें चंद्रग्रहण का लाइव
चंद्रग्रहण को लाइव देखने के लिए आप NASA के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाएं और वहां चंद्रग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हें। इसके लिए आप इस लिंक https://www.youtube.com/@NASA पर क्लिक कर सकते हैं।
कहां कहां दिखेगा ये चंद्र ग्रहण
इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा देगा। इसके अलावा यह उत्तर और दक्षिण-पूर्व अमेरिका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में भी दिखेगा।
पूर्णिमा व्रत और मां लक्ष्मी की पूजा 11 घी के दीपक लगाकर ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का 108 बार जाप करें.
दिवाली की तरह कोजागरी पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने आती है और रात्रि में जो लक्ष्मी उपासना करता है देवी उसके घर ठहर जाती है. कोजागरी पूजा 28 अक्टूबर 2023 को है. आइए जानते हैं इस दिन कैसे करें कोजागरी पूर्णिमा व्रत और मां लक्ष्मी की पूजा.
- शरद पूर्णिमा के दिन अच्छी तरह घर की सफाई करें. मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां साफ-सफाई हो. इसके बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें
- दिनभर निराहार व्रत रखें, कोजागरी पूर्णिमा देवी लक्ष्मी की पूजा रात्रि में की जाती है लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण के कारण दोपहर 02.52 से सूतक लग जाएगा.
- ऐसे में सूतक शुरू होने से पहले पूजा की तैयारी कर लें. पूजन सामग्री इक्ठ्ठा कर लें.
- इस दिन देवी लक्ष्मी के भोग के लिए खीर बनाई जाती है लेकिन सूतक लगने से पहले गाय के दूध में तुलसी पत्ता या कुशा डाल दें. ताकि वह शुद्ध रहे.
- ग्रहण की समाप्ति 29 अक्टूबर को देर रात 02.22 पर होगी. इसके बाद ही स्नान कर लक्ष्मी पूजा आरंभ करें.
- मां लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें. देवी को कुमकुम, अक्षत, सिंघाड़ा, पान, मखाने, गुलाब के पुष्प, 11 कमल गट्टे, सुपारी, अष्टगंध, चंदन, इलायची अर्पित करें.
- कहते है शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है इसलिए ग्रहण समाप्ति के बाद रात्रि में लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं फिर इसे खुले आसमान के नीचे रखें.
- 11 घी के दीपक लगाकर ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का 108 बार जाप करें.
- कोजागरी पूजा में रात्रि जागरण का महत्व है, इसलिए रात में श्रीसूक्त का पाठ करें. मां लक्ष्मी की आरती करें और अगले दिन खीर का प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण करें.
इंडिया की जगह भारत नाम करने, रेल मंत्रालय ने कैबिनेट को भेजा प्रस्ताव….
देश का नाम ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ करने की मांग जोर पकड़ती दिख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे लेकर रेल मंत्रालय ने केंद्रीय कैबिनेट को प्रस्ताव भेजा है। इसमें इंडिया को हटाकर देश का नाम भारत करने की बात कही गई है। मंत्रिमंडल को भेजा गया यह इस तरह का पहला प्रस्ताव है जिसमें ये मांग उठाई गई है। सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में सरकारी कागजात में इंडिया की जगह भारत का इस्तेमाल बढ़ने वाला है। उन्होंने कहा कि संविधान में इंडिया और भारत दोनों ही नामों का जिक्र है, ऐसे में अगर भारत नाम का प्रयोग बढ़ाया जाता है तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। इस मामले को लेकर बीते कई दिनों से राजनीति भी गरमाई हुई है।
इंडिया और भारत से जुड़े विवाद ने उस वक्त भी तूल पकड़ा था जब जी20 डिनर के लिए भेजे गए न्योते पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा था। यह निमंत्रण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से भेजा गया था। इतना ही नहीं, G20 समिट में नेम कार्ड पर देश का नाम भारत ही लिखा था। हाल के दिनों में जो ऑफिशियल रिलीज सामने आईं हैं उनमें भी भारत का बढ़ता इस्तेमाल देखा जा सकता है। एसीईआरटी की ओर से गठित समिति ने भी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ करने की बात की गई है। इस सुझाव पर विपक्ष के कई दलों के नेताओं ने सवाल उठाए हैं।
विपक्ष ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा इतिहास बदलना चाहती है और ऐसे हताशा भरे कदम उठा रही है क्योंकि उसे विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलवमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) से हार का डर सता रहा है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘इंडिया’ शब्द उतना ही गौरवशाली है जितना कि ‘भारत’, लेकिन सत्तारूढ़ दल और सरकार एक पूरी पीढ़ी को उस शब्द से नफरत करने की शिक्षा देना चाहती है जिसके प्रति हम बहुत गर्व महसूस करते हुए बड़े हुए हैं। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि नाम बदलना सिर्फ ध्रुवीकरण का प्रयास मात्र है।
NCERT समिति के अध्यक्ष सी.आई. आइजक के अनुसार, समिति ने पाठ्यपुस्तकों में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द के इस्तेमाल, ‘प्राचीन इतिहास’ के स्थान पर ‘क्लासिकल हिस्ट्री’ शुरू करने, सभी विषयों के पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) शुरू करने की सिफारिश की। हालांकि, एनसीईआरटी के अध्यक्ष दिनेश सकलानी ने कहा कि समिति की सिफारिशों पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस पर राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के गठन के बाद से यह भाजपा शासन की एक उन्मादी प्रतिक्रिया रही है। उन्होंने दावा किया, ‘अगर इंडिया गठबंधन अपना नाम बदलकर भारत कर लेता है तो क्या वे देश का नाम बदलकर जंबूद्वीप या कोई और नाम रखेंगे।’
ये कैसी मोहब्बत…प्यार के खातिर घर से भागी लड़की, प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप…
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से एक गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में घर से भागी लड़की के साथ प्रेमी और उसके दोस्तों ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्यों की तलाश की जा रही है. पीड़िता खगड़िया जिले की रहने वाली बताई जा रही है.
दरअसल खगड़िया जिले की रहने वाली एक युवती 25 अक्टूबर को अपने प्रेमी संतोष कुमार के साथ शादी करने के घर से भागी थी. 26 अक्टूबर को प्रेमी उसे एक घर में ले गया. जहां उसने अपने पांच दोस्तों के साथ गैगरेप किया.
पीड़िता किसी से भागकर पुलिस गश्ती दल के पास पहुंची और आपबीती बताई. तुरंत ही पुलिस घटना वाली जगह पहुंची और प्रेमी संतोष कुमार, नीतीश कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जबकि तीन अन्य आरोपी आकाश कुमार, भोला कुमार,और छोटू कुमार भागने में सफल रहे.
घटना वाली जगह से पुलिस ने कुछ सबूत इकट्ठा किए. इस मामले पर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में भागी युवती के साथ उसके प्रेमी संतोष कुमार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. लड़की भाग कर पुलिस के पास पहुंची और तुरंत ही कार्रवाई करते हुए प्रेमी सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दो आरोपी फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए बखरी डीएसपी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. इस घटना के बाद से युवती काफी डरी हुई है और वो आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रही है.
मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की रंगदारी भी मांगी
नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए प्राप्त हुई है. पुलिस के मुताबिक ईमेल भेजने वाले ने रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी को 20 करोड़ रुपए नहीं देने पर गोली मरने की धमकी दी है. धमकी भरा ईमेल मुकेश अंबानी को रात तक़रीबन 8:51 को प्राप्त हुई.
मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी करके कहा कि ‘धमकी के संबंध में ईमेल शुक्रवार, 27 अक्टूबर को मिला था. मामला सामने आने के तुरंत बाद मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 387 और 506 (2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया. मामले में जांच जारी रही है.’
अज्ञात व्यक्ति ने रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी को भेजे ईमेल में लिखा था, कि ‘अगर 20 करोड़ रुपये नहीं मिले तो हम तुम्हें मार डालेंगे. हमारे पास भारत में बेस्ट शूटर्स हैं.’ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें इससे पहले, इसी साल फरवरी महीने में नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन कर मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के तुरंत बाद एंटीलिया की सुरक्षा और सख्त कर दी गई थी।
मुकेश अंबानी के पास है Z+ सिक्योरिटी
Mukesh Ambani: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 29 सितंबर को उद्योगपति मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी बढ़ाई थी। MHA ने उन्हें Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करते हैं। यह खर्च 40 से 45 लाख रुपए महीना होता है। इससे पहले उन्हें Z कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IB की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया। IB ने मुकेश अंबानी पर खतरे की आशंका जताई थी।
वह कौन सी चीज है, जिसे आप अपने दाएं हाथ से नहीं छू सकते? क्या आप जानते है जवाब
Quiz: IAS अफसर बनने का सपना तो हरेक विद्यार्थी का होता है, लेकिन UPSC की परीक्षा क्लियर करना इतना आसान नहीं होता। प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। UPSC की परीक्षा में हर साल देश के लाखों युवा शामिल होते हैं पर उनमें से सबसे काबिल परीक्षार्थियों का चयन ही इसमें हो पाता है।IAS/ IPS अफसर बनने के लिए परीक्षार्थियों का चयन UPSC की परीक्षा में प्री, मेंस और इंटरव्यू राउंड पास करने के बाद होता है।
कई बार कुछ मजेदार सवाल भी पूछा जाता है, जिनका जवाब, सवाल में ही छिपा होता है। थोड़ा सा दिमाग लगाकर इनका उत्तर दिया जा सकता है।आज हम आपके लिए ऐसे ही चुनिंदा सवालों की श्रृंखला लेकर आए हैं, जो इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं।
IAS Interview question: IAS इंटरव्यू प्रश्न
✓ Quiz: वह कौन सी चीज है, जिसे आप अपने दाएं हाथ से नहीं छू सकते? दम है तो जवाब दो!
उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर सबसे अंत में दिया गया है।
???? सवाल– वह क्या चीज है जिसके बिना किसी को पहचाना नहीं जा सकता?
उत्तर : ✓ नाम ।
???? सवाल : वह क्या है जिसे जितना ज्यादा साफ किया जाए उतना ही काला हो जाएगा?
उत्तर : ✓ ब्लैक बोर्ड ।
???? सवाल– आपके फ्रिज में हाथी हो तो आपको कैसे मालूम होगा?
उत्तर : ✓ फ्रिज का दरवाजा बंद नहीं होगा ।
???? सवाल– ऐसा क्या है जो उपर नीचे होता है लेकिन हिलता नहीं है?
उत्तर : ✓ तापमान ।
???? सवाल– ऐसा कौन सा सवाल है जिसका जवाब कभी हां में नहीं दिया जा सकता है?
उत्तर : ✓ क्या आप सोये हुए हैं?
???? सवाल– तलाक होने की प्रमुख वजह क्या है?
उत्तर : ✓ शादी (क्योंकि जब किसी इंसान की शादी ही नहीं होगी तो तलाक का सवाल ही नहीं उठता)
???? सवाल सवाल– जापान में ऐसा क्या पैदा होता है जो सारी दुनिया में कहीं और पैदा नहीं होता?
उत्तर : ✓ जापानी ।
???? सवाल : वह कौन है जो दिन में तो होता है लेकिन रात में नहीं?
उत्तर : ✓ सूरज ।
???? सवाल– कैलकुलेटर को हिंदी में क्या कहते हैं?
उत्तर : ✓ कैलकुलेटर को हिंदी में गणक या परिकलक कहा जाता है ।
???? सवाल– ऐसी कौन सी चीज है जिसे तोड़ने पर कोई आवाज नहीं आती है?
उत्तर : ✓ कसम ।
???? सवाल– इंसान की ऐसी कौन सी चीज है, जो हर साल बढ़ती जाती है?
उत्तर : ✓ उम्र ।
???? सवाल– ऐसा कौन सा धर्म है जिसको आगे से पढ़ो या पीछे से नाम नहीं बदलता ?
उत्तर : ✓ ईसाई धर्म ।
सवाल– पक्षी का नाम बताओ जिसके सिर पर पैर होते हैं?
उत्तर : ✓ हर पक्षी के सिर, पर और पैर होते हैं ।
???? सवाल : ऐसा कौन सा जीव है जो एक सप्ताह तक अपनी सांस रोक सकता है?
उत्तर : ✓ बिच्छू ।
???? सवाल– ऐसा कौन सा डर है जो इंसान को खूबसूरत बना देता है?
उत्तर : ✓ पाउडर ।
???? सवाल– पृथ्वी पर सबसे ज्यादा कौन सी गैस पाई जाती है?
उत्तर : ✓ ऑक्सीजन गैस ।
???? सवाल– दिल्ली शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
उत्तर : ✓ यमुना नदी के ।
???? सवाल– वृक्ष पर लगने वाला सबसे बड़ा फल कौन सा है?
उत्तर : ✓ कटहल ।
सबसे ऊपर दिए गए प्रश्न का सही उत्तर है…
????दरअसल, हम अपने दाएं हाथ की कोहनी को अपने दाहिने हाथ से नहीं छू सकते हैं।
Aaj ka Panchang 28 October 2023: आज शरद पूर्णिमा के दिन लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए शुभ मुहूर्त
Aaj ka Panchang 28 October 2023: आज यानी 28 अक्टूबर 2023, शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज शरद पूर्णिमा है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। साथ ही आज रवि योग का निर्माण भी हो रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त का समय व राहुकाल और दिशाशूल के विषय में।
आज का पंचांग ( Panchang 28 October 2023)
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त - 29 अक्टूबर सुबह 01 बजकर 53 मिनट तक
नक्षत्र - रेवती
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 47 मिनट से 05 बजकर 39 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 41 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर से 39 बजकर 06 बजकर 05 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक
रवि योग - सुबह 06 बजकर 30 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - सुबह 09 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 06 बजकर 29 मिनट से 07 बजकर 53 मिनट तक
भद्रा - सुबह 06 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 02 मिनट तक
दिशा शूल - पूर्व
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 29 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 39 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चन्द्रोदय - शाम 05 बजकर 18 मिनट से
चन्द्रास्त - चन्द्रास्त नहीं
चन्द्र राशि - मीन
Aaj ka Rashifal 28 October 2023: आज शरद पूर्णिमा के दिन इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2023: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज स्नान:दान की शरद पूर्णिमा है। आज रात 10 बजकर 52 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा। आज आश्विन पूर्णिमा के दिन खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्लान बनाएंगे, ये प्लान कहीं घूमने का भी हो सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आपका कोई प्रोजेक्ट बहुत सक्सेस होगा और अलग-अलग स्रोतों से आमदनी होने की संभावना बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में
सहकर्मियों की मदद मिलेगी। मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा। आपके घर किसी रिश्तेदार के आने से बच्चों में उत्साह रहेगा। सब साथ मिलकर कहीं घूमने जाएंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। ए. सी या पंखे का कारोबार करे रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। साथ ही अपना स्टॉक और बढाने के बारे में विचार करेंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
वृष राशि:
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी।आपको कोई मनचाही खबर मिल सकती है, जिसका आप बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। आपका एडमिशन किसी बहुत बड़े इंस्टीट्यूट में होने की संभावना बढ़ेगी। नौकरी में ट्रांसफर होने के योग हैं। कहीं लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आप अपने
स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप नई नई योजनाएं बनाएंगे जिससे व्यापार में लाभ होगा। आप आर्थिक रूप से मजबूती हासिल करने में कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव दूर होगा अविवाहितों के लिए विवाह के सुंदर संयोग बन रहे हैं। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। जो आपके लिए फेवरेबल रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए खर्च होने की संभावना है। व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है। संतान को तरक्की मिलने के योग हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग है इस दौरान आप कई जगहों पर जा सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि:
आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना है बेहतर सूझबूझ और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करें। योग और प्राणायाम की आदत डालें और स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोधों के बाद उचित परिणाम मिलेंगे। आज आपकी रुचि
अध्यात्म में बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलेंगे मेहनत की तुलना में अच्छी सफलता हासिल होगी। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। लवमेट्स कहीं घूमने जायेंगे साथ ही डिनर की प्लानिंग भी करेंगे। प्यापर में वृद्धि होने की सम्भावना हैं।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि:
आपके लिए सफलता लाने वाला दिन है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही आज आपको कॉलेज की तरफ से किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आज कोई फैसला आपके पक्ष में रहने वाला है, जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी जिससे आपको लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के बीच घनिष्ठता बढ़ेगी। संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी खानपान का विशेष ध्यान रखे। अगर कोई समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। फ्रीलांस का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि:
आपके लिए आज का दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि के साथ बदलाव की संभावना है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार संबंधी कोई विदेश की यात्रा हो सकती जिससे आपको लाभ होगा और व्यापार में विस्तार भी होगा। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं
तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती हैं। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा इस दौरान किसी विरोधी से आपको समस्या हो सकती है, सावधान रहें सोच समझकर कोई फैसला लें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर भी आएगा। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। बाहर के खान:पान से दूर रहे, सेहत बेहतर रहेगी।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 9
तुला राशि:
आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आज आप अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अभी मेहनत जारी रखनी चाहिए आपकी
सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं। कारोबार में उतार चढ़ाव की संभावना है पैसों के उधार लेन:देन से बचें। आज आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। आज आपको किसी स्रोत से धन लाभ की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल है। आपके स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। खानपान पर विशेष ध्यान रखें, जंकफूड से दूरी बनाकर रखें।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि:
आज आपके लिए दिन फेवरेबल रहेगा। अगर आप नौकरी में अधिकारी पद के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आमदनी के योग
हैं। आपको निवेश से लाभ होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना हैं। आपकी लवलाइफ से परेशानियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। संतान को लेकर जो चिंता थी, वह आज दूर होगी। व्यर्थ की चिंता और क्रोध से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कोई प्रॉपर्टी या प्लाट लेने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 3
धनु राशि:
आपके लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। व्यापार से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ के योग हैं, आपका उत्साह बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। लवलाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे
और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आप जीवन में नया मुकाम हासिल करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है | छात्रों के करियर में सफलता मिलने के योग है। फास्टफूड का व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 4
मकर राशि:
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिसमें आप स्वयं को प्रूफ कर पाएंगे। आज आपको तरक्की होनी तय है। कहीं से नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। परिवार में भाई बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में
आपकी अलग पहचान बनेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान सुख मिलेगा छात्रों को सजग रहने की जरूरत है, जरा सी लापरवाही से हाथ आया अवसर निकल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई योजनाएं व्यापार के ग्रोथ में सहायक होगी। छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की योग है। स्वास्थ्य सही रखने के लिए आपको मौसम के अनुसार खानपान रखना चाहिए। अपने आप को समय दें और एक्सरसाइज करें।
- शुभ रंग- ब्लैक
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। व्यापार में भरपूर लाभ होने की संभावनाएं हैं। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे। किसी अनुभवी की सलाह भी लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आपका अच्छा सामंजस्य रहेगा। जिससे आपको लाभ होगा। नौकरी की
तलाश कर रहे लोगों को अपनी कार्यशैली को बेहतर बनाने की जरूरत महसूस होगी। भाई बहन के रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में पारदर्शिता रहेगी। लव लाइफ आनंद पूर्वक बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई बिजनेस डील पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टी में कोई अच्छा पड़ मिलने की संभावना है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि:
आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त साधन मिलेंगे। लंबे समय से आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए सोच रहे हैं, तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ मिलकर आप किसी धार्मिक
यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों की मदद से कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके कामों की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइस गिफ्ट दें सकते हैं। लेखन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाए। आपके लिए अच्छा रहेगा सभी आपको पसंद करेंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 3
*छत्तीसगढ़ में ईडी कुत्ता-बिल्ली के जैसे ही घूम रही*
घोषित हुए सीडीएस परीक्षा के अंतिम नतीजे... देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग ने आज यानी शुक्रवार, 27 अक्टूबर को सीडीएस 1 परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (1) 2023 के विभिन्न चरणों में प्रदर्शन के आधार पर कुल 235 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।
ऐसे में जो उम्मीदवार यूपीसीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 2023 के अंतिम चरण में सम्मिलित हुए थे, वे चयनित उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम और रोल नंबर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर ही दिए गए लेटेस्ट सेक्शन में एक्टिव किए सम्बन्धित परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आधिकारिक सूचना के साथ-साथ चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी। उम्मीदवार इस लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर सर्च कर सकेंगे।
UPSC CDS परीक्षा (1) 2023 फाइनल रिजल्ट लिंक
UPSC CDS Exam (1) 2023: सीडीएस परीक्षा में अर्पित अग्रवाल ने किया टॉप
यूपीएससी द्वारा चयनित उम्मीदवारों की सूची में अर्पित अग्रवाल (रोल नंबर 0809099) ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इनके बाद अमन सोमरा (रोल नंबर 1105699) ने दूसरा और राहुल सिंह तनवर (रोल नंबर 0803512) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। टॉप उम्मीदवारों की लिस्ट नीचे दी गई है:-
0809099 अर्पित अग्रवाल
1105699 अमन सोमरा
0803512 राहुल सिंह तंवर
0809639 तुषार
3504987 इंद्रप्रीत सिंह
5901999 लोकेश सिंह भिंडवार
5400782 विमल पांडे
2603342 गौरव उपाध्याय
0809199 गगन दीप भारती
1101873 विक्रांत सिंह शेखावत
कर्मचारियों के बाद अब PM मोदी का युवाओं को तोहफा...सौंपेंगे 51 हजार नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर वह नियुक्त व्यक्तियों को भी संबोधित करेंगे। रोजगार मेला देश भर में 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
देश भर से चयनित नई भर्तियां रेलवे, डाक, गृह, राजस्व, उच्च और स्कूली शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकार में शामिल होंगी। नवनियुक्त नियुक्तियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जहां कहीं भी किसी भी डिवाइस को सीखने के प्रारूप के लिए 750 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।
अक्टूबर 2022 से लगातार होता है कार्यक्रम
मिशन रिक्रूटमेंट के अंतर्गत भारत सरकार कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर देशभर में रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है। ये आयोजन नियोक्ताओं और नौकरी चाहने वालों को एक साथ लाते हैं। अक्टूबर 2022 में रोजगार मेले के शुभारंभ के बाद से प्रधानमंत्री ने हजारों नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं।
राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे
- राहुल गांधी करेंगे 2 दिन छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 28 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे रायपुर आयेंगे। दोपहर 1 बजे भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.40 बजे फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में सभा को संबोधित करेंगे।
इस बार शरद पूर्णिमा काफी खास होगी क्योंकि चंद्र ग्रहण, शरद पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है.
इस बार शरद पूर्णिमा काफी खास होगी क्योंकि चंद्र ग्रहण, शरद पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है. शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है. कई जानकारों के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को देर रात 01:15 पर शुरू होगा और देर रात 02.24 पर खत्म होगा. चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है (कई ज्योतिषों की अलग-अलग समय की गणना है, आप अपने निजी ज्योतिष की भी राय ले सकते हैं). पहले सूतक काल से ही गतिविधियों पर रोक लगा दी जाती थी. पर आज के AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाले युग में गतिविधियों को लगाम देना लोगों को असम्भव लगता है. फिर भी वैज्ञानिकता भी ग्रहण से हम पर होने वाले प्रभाव को मानती है.
चन्द्रग्रहण तब पड़ता है जब पृथ्वी सूर्य और चन्द्रमा के बीच में आ जाती है. फलस्वरूप सूर्य की किरणों का प्रकाश सीधे चन्द्रमा पर न पहुंचकर पृथ्वी की गोले को छूकर चंद्रमा तक पहुंचता है. इस बार पूर्ण चन्द्र ग्रहण नही है. ऐसे समय गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए. चैन से रहनेवाली बात यह है कि यह ग्रहण तब पड़ रहा है जब अधिकांश लोग निद्रा ले रहे होंगे.
स्मार्टफोन बना स्मार्टवॉच, अब घड़ी की तरह आप हाथ में पहन सकते हैं फोन…पढ़िए खबर
नई दिल्ली: स्मार्टफोन मार्केट में दिन प्रतिदिन नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है और मोबाइल कंपनियां भविष्य में इसकी डिमांड को देखकर अभी से इसपर काम करने लगी हैं. चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला ने बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है जिसे आप घड़ी की तरह अपने कलाई में पहन सकते हैं और ये एक तरह से C शेप के आकार में आपके हाथ में फिट हो जाता है. बेंडेबल स्मार्टफोन का वीडियो टिपस्टर अभिषेक यादव ने एक्स पर शेयर किया है.
smartwatch: फोन के पीछे लगा है फैब्रिक
मोबाइल फोन के कुछ स्पेक्स भी सामने आए हैं. इसमें आपको 6.9 इंच की पंच होल डायगोनल डिस्प्ले मिलेगी. स्मार्टफोन में थिक बेजेल्स दिख रहे हैं. मोबाइल फोन के बैक साइड में फैब्रिक मटेरियल लगा हुआ है जिसकी मदद से इसकी ग्रिप अच्छी हो जाती है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को मेटल कफ के चुंबकीय लिंक के माध्यम से पहना जा सकता है.
इस स्मार्टफोन की जो सबसे खास बात है वो है इसका एडाप्टिव यूजर इंटरफेस. इसकी मदद से स्क्रीन मोबाइल को टेबल पर बेंड कर के रखने से अपने आप ऊपर हो जाती है और ऐप्स भी अपने आप ऊपर दिखाई देने लगते हैं. यानि स्क्रीन तब 4.6 इंच की बन जाती है. इस रोलेबल फोन में MotoAI का भी सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप वॉलपेपर को कस्टमाइज कर सकते हैं.
दिल दहला देने वाली वारदात, जमीनी विवाद में एक महीने की बच्ची की हत्या
बिहार। दरभंगा जिले में जमीनी विवाद में एक महीने की बच्ची की जमीन पर पटककर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
दरअसल, सिंहवारा थाना क्षेत्र के भरवारा गांव में रविशंकर सिंह और रीता देवी के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। रविशंकर का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली रीता देवी और उसके बेटे अनूप कुमार ने घर में घुसकर बेटी को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद फरार दोनों फरार हो गए।
पुलिस को सूचना देने के साथ ही पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर दरभंगा DMCH अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले रीता देवी और रविशंकर सिंह के बीच जमीन को लेकर जमकर मारपीट हुई थी. इस मारपीट को लेकर दोनों तरफ से सिंहवारा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। फिलहाल बच्ची की मौत मामले में पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। बच्ची के पिता से शिकायत और बयान लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
आज प्रधानमंत्री का चित्रकूट दौरा...नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का करेंगे शुभारंभ
चित्रकूट जिले में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में पहली बार आ रहे हैं।
यह है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे
Aaj Ka Panchang 27 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 27 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 27 अक्टूबर 2023 का पंचाग...
Aaj Ka Rashifal 27 October 2023: माता लक्ष्मी इन 6 राशियों पर बरसाएंगी अपनी कृपा, चारों तरफ से मिलेगी सफलता
Aaj Ka Rashifal 27 October 2023: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज देर रात 2 बजकर 1 मिनट हर्षण योग रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि–
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा । मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके घर में कोई शुभ कार्य होने के संकेत हैं। रिश्तेदारों तथा अन्य लोगों के आने जाने से खुशी का माहौल बना रहेगा। घर में व्यस्त होने के कारण व्यापार में कम ध्यान रहेगा, फिर भी आप लाभ में रहेंगे, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी किसी तरह का नुक्सान नहीं होगा। नौकरी में भी यही स्थिति रहेगी आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट में आपको नया अनुभव मिलेगा
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
वृष राशि–
आज आपका पूरा दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। घर पर हो रहे किसी पूजा अनुष्ठान में माता-पिता के साथ आप भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज नौकरी में काम कम होने पर भी आप अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। बॉस खुश होंगे और आपके प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। यदि आप व्यापारी हैं और कोई डील बहुत दिनों से पेंडिंग पड़ी है, वो आज संपन्न हो सकती है। जिससे आपको निरंतर लाभ की संभावना बढ़ जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आज कुछ नया सोच सकते हैं। आज अपने खानपान का ध्यान रखे, हो सके तो गर्म तासीर की चीजें खाएं जिससे
सर्दी से बचाव हो सके।
- शुभ रंग- मरून
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि–
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । नौकरीपेशा हैं तो काम के संबंध में कहीं की यात्रा हो सकती है, ऐसे में सावधानी अवश्य बरतें। सहकर्मियों के साथ अच्छे व्यवहार से लाभ मिलेगा। व्यवसाय करते हैं तो आपको बड़े ही सूझबूझ और संयम से काम लेना चाहिए, पुराने व्यापारिक समझौते आपके आपसी संबंधों से ही बने रहने की संभावना है। यदि आप किसी सरकारी परीक्षा या निजी कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहें हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। शुभ परिणाम मिल सकते हैं, अवसर पर अपनी कड़ी नजर रखें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें विटामिन्स वगैरह लेते रहें। सुबह धूप का सेवन करें। नवविवाहित जोड़े आज कहीं की यात्रा का प्लान बनाएंगे। वहां उन्हें एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 3
कर्क राशि–
आपके लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं और इंटरव्यू होने वाला है तो आप पूरे कान्फिडेंस के साथ इंटरव्यू दें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो आज आपके काम का बोझ हल्का होगा और आपको आराम मिलेगा। पहले की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपके कार्यों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी व्यापार में लाभ की संभावना बन रही है। अविवाहित हैं तो आज विवाह की बात चल सकती है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा साथ मिलकर कहीं घूमने जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार लें तथा प्रतिदिन योग करें और पर्याप्त धूप लेने का प्रयास करें।
- शुभ रंग- ब्राउन
- शुभ अंक-8
सिंह राशि–
आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपके परिवार में आज आध्यत्मिक वातावरण बना रहेगा, सभी के साथ आपका व्यवहार बहुत संतुलित रहेगा।लोगों से आपको मान सम्मान भी मिलेगा। व्यापार में उतार चढाव आने के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। इस राशि के छात्रों का ज्यादा समय मित्रों के साथ आज प्रोजेक्ट बनाने में बीतेगा। यदि आप विवाहित हैं, तो आज आपको ससुराल की ओर से विशेष तोहफा भी मिलने की संभावना है, दोनों परिवारों के संबंध मधुर बनेंगे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रात को सोने से पूर्व थोड़ी देर ध्यान करें नींद अच्छी आएगी। पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि–
आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्य आज एक साथ बैठकर किसी पुरानी बात को लेकर गहन चर्चा करेंगे, इसमें आपके विचारों का विशेष महत्व होगा आपकी बात सभी लोग ध्यान से सुनेंगे । परिवार में आपसे सभी प्रसन्न होंगे आपका मान बढ़ेगा। आज आपके मन में व्यापार को लेकर नये-नये विचार आएंगे या उसी व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सोचेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। काम को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों का पढ़ने में मन लगेगा, स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए घर के बने पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। वैवाहिक लोगों का अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
तुला राशि–
आपका रूझान संगीत की ओर रहेगा। आज आप मित्रों के साथ मिलकर घर में गीत संगीत का प्लान बनाएंगे और इस काम में किसी मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा, परिवार के लोग भी उससे प्रभावित होकर उसकी प्रशंसा करेंगे। आपके संबंध मित्रों के साथ मजबूत होंगे आप उनके निमित्त कुछ खर्चे भी करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है, यदि आपने कहीं निवेश किया है तो वापस धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों का अपनी पढ़ाई में मन लगेगा, अच्छी तैयारी के लिए कोई नई तकनीक अपना सकते हैं। अच्छे परिणाम मिलेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि–
आज आप पूरे दिन आशा से भरे रहेंगे। अपने बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में उनकी अच्छी सफलता देखकर आप बहुत आनंदित होंगे। आशान्वित होकर उनके भविष्य के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। आज आप परिवार के बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई योजना बना सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर आज दिन ठीक रहेगा। जो नौकरी करते हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर काम करना चाहिए, इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है, आज किसी पार्टी में शामिल होंगे।
- शुभ रंग- ऑरेंज
- शुभ अंक- 2
धनु राशि–
आज आपकी प्रशंसा हो सकती है, पारिवारिक जीवन आज शुभ फलदाई साबित होगा। आज किन्हीं कारणों से घर का उत्तरदायित्व आप पर होगा और आप उसे कुशलता पूर्वक निभाएंगे, सबकी जरूरतों का ध्यान भी रखेंगे..।सभी लोग खुश होंगे और आपकी काबिलियत की सराहना करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से लाभ के योग हैं, ग्राहक आपसे खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने बावजूद समय पर आनंदपूर्वक सारा काम पूरा कर लेंगे..।अधिकारी वर्ग उनके काम से खुश होंगे। यदि आप मैनेजमेंट या बीटेक की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपके लिए कुछ खास खबर मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर आशान्वित होंगे। आज लवमेट्स के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
मकर राशि –
आज कोई आपको नई आहार योजना या नई व्यायाम प्रणाली शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। लंबी सैर पर जाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। आपके घर में नन्हे मेहमान के घर आने की खुशी मिलेगी। आज आपको अपने बच्चों की कोई बात ठीक नहीं लगेगी ऐसे में संयम रखें उन्हें भी समझने का प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सिंगल हैं तो कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है परन्तु जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप आज शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से स्वास्थ् और फिट रहेंगे। मेडिटेशन तथा योग को दिनचर्या में शामिल करें।
- शुभ रंग- सफ़ेद
- शुभ अंक- 9
कुम्भ राशि–
आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में आज किसी मेहमान के आने से आपको खुशी मिलेगी आप उनके साथ समय बीताने का प्रयास करेंगे इस प्रकार आपकी शाम मनोरंजन से भरपूर रहेगी। यदि आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का समुचित प्रयोग करें तो अधिक फायदेमंद साबित होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परन्तु लेनदेन में सावधानी बरतें। आज का दिन लवमेट्स के लिए अच्छा है रिश्ता पक्का हो सकता है। यदि आप स्कूल में हैं तो आपका मन आज पढ़ाई के साथ रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
मीन राशि–
आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाएंगे । आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहेगी, आप सक्रिय रहेंगे । जीवन शैली बदलने का प्रयास सफल होने की संभावना है । आप अपने व्यापार को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे । इस राशि के जो जातक विवाह होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनके लिए अच्छे रिश्ते मिलने की संभावना है। जो छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है शुरुआत कर सकते हैं।
- शुभ रंग- सैफ्रॉन
- शुभ अंक- 2
Election 2023: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी...मैदान में उतरे 19 प्रत्याशी
भाजपा की दो सूचियों में 124 नाम तय हुए हैं जबकि कांग्रेस ने अब तक 76 नाम घोषित किए हैं। लंबे इंतजार के बाद शनिवार 21 अक्टूबर को कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की। इसके बाद अगले ही दिन दूसरी लिस्ट जारी हुई। अब गुरुवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है।

इस लिस्ट में भाजपा से कांग्रेस में आईं शोभा रानी कुशवाहा का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने शोभा रानी कुशवाहा को धौलपुर से चुनावी मैदान में उतारा है।
ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, CM के बेटे को समन जारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर भी छापेमारी
जयपुर। प्रवर्तन निदेशाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव के खिलाफ समन जारी किया है। उन्हें यह समन विदेशी मुद्रा अधिनियम, 1999 की धारा 37(1) और (3) के अंतर्गत जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर ED ने छापेमारी की है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने एक्स पर किए एक पोस्ट में प्रवर्तन निदेशाल के समन को लेकर जानकारी दी है। साथ ही इसी पोस्ट में उन्होंने ईडी की सिलसिलेवार कार्रवाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा ‘भाजपा नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।’
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर छापेमार कार्रवाई
गुरुवार को सुबह सवेरे ही ईडी ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर छापेमार कार्रवाई की। डोटासरा के खिलाफ यह कार्रवाई कथित पेपर लीक मामले में की जा रही है। बता दें, राजस्थान में 25 नवंबर 2023 को नई सरकार के गठन के लिए मतदान कराए जाने हैं। कांग्रेस ने गोविंद डोटासरा को प्रदेश के महुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में 7 कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है जिसमें पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होंगे। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी बीच दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
आज राजधानी रायपुर जिले के 7 कांग्रेस प्रत्याशियों में नामांकन भरा है। नामांकन के दौरान सीएम बघेल भी प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे। 7 कांग्रेस प्रत्याशियों में शिव डहरिया, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, पंकज शर्मा, धनेंद्र साहू, महंत रामसुंदर दास और धरसींवा से छाया वर्मा ने नामांकन भरा है।
नाबालिग से गैंगरेप : पिस्टल की नोक पर 3 दरिंदों ने बुझाई अपनी हवस...सभी आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश। बाहुल्य आदिवासी झाबुआ जिले के कल्याणपुर के अंतर्गत ढेबर गांव में आदिवासी नाबालिक से उसके ही गांव के तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा हैं कि पीड़िता 23 अक्टूबर की देर रात अपने गांव के फल में गरबा देखने पैदल जा रही थी। इस दौरान तीनों युवको ने लड़की को उठाकर ले गए और सुनसान जगह पर गैंगरेप किया।

दुष्कर्म पीड़िता ने हार नही मानी और पास ही के कल्याणपुरा थाने पर परिजनों के साथ जा कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 376 डी, 506, 5 एल-6, 5 जी-6 पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद झाबुआ पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। तभी अनुविभागीय अधिकारी सौरभ तोमर के मार्गदर्शन में टीम बना कर आरोपियों की घेरा बंदी की गई। आरोपियों को पिस्टल व मय राउंड के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रामलीला में रावण वध से पहले लंकेश को आया हार्ट अटैक, मौत...जानिए क्या है पूरा मामला
चित्रकूट।दशहरा पर्व पर चित्रकूट में होने वाली विश्व प्रसिद्ध रामलील के मंचन के दौरान के दौरान एक अजीब हादसा हो गया। मंच रावण वध की लीला शुरु होने वाली थी उससे पहले ही रावण का किरदार निभाने वाला पात्र अचानक हार्ट अटैक आने पर मंच से गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। रावण वध से ठीक पहले रावण के पात्र की हार्ट अटैक से मौत हो जाने के कारण रामलीला कमेटी के पदाधिकारी में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार चित्रकूट के बड़गड़ निवासी 50 वर्षीय शंभू पाठक नई झूंसी रामलीला कमेटी में रावण का किरदार निभाते थे। दशहरे से एक दिन पहले सोमवार को मेघनाथ वध की लीला के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। इसके बाद उन्हें स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया। जहां शंभूनाथ की मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक शंभू पाठक की मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई।
कांग्रेस ने जारी किए 4 राज्यों के AICC सचिवों के नाम, छत्तीसगढ़ में इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें सूची
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार शाम 4 राज्यों के AICC सचिवों के नामों का ऐलान कर दिया है। सिरीवेला प्रसाद को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।
देखें सूची-
Aaj Ka Panchang 26 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 26 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 26 अक्टूबर 2023 का पंचाग...
वार- गुरुवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- द्वादशी, 09:44 एएम तक
नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद, 11:27 एएम तक
योग- ध्रुव, 08:50 एएम तक
क्षय योग- व्याघात, 05:23 एएम, अक्टूबर 27 तक
करण- बालव, 09:44 एएम तक
द्वितीय करण- कौलव, 08:19 पीएम तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 10:12:49 से 10:57:41 तक, 14:41:57 से 15:26:49 तक
कुलिक 10:12:49 से 10:57:41 तक
कंटक 14:41:57 से 15:26:49 तक
राहु काल 13:29:04 से 14:53:10 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 16:11:40 से 16:56:31 तक
यमघण्ट 07:13:24 से 07:58:15 तक
यमगण्ड 06:28:32 से 07:52:39 तक
गुलिक काल 09:16:45 से 10:40:51 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:42:32 से 12:27:23 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Aaj Ka Rashifal 26 October 2023: इस गुरुवार कन्या और तुला राशि को होगा अपार धन लाभ, जानें क्या है अन्य राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 26 October 2023: 26 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 49 मिनट ध्रुव योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 27 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि–
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाकर रखना चाहिए जिससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोगअविवाहित हैं उनका रिश्ता जल्द ही फाइनल हो जायेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उनका प्रमोशन तथा ट्रांसफर के योग हैं। इस राशि के उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए विदेश जाने के योग हैं। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप एक्टिव रहें, मेडिटेशन करें और अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव लाएं, अच्छा अनुभव करेंगे।
- शुभ रंग- मरून
- शुभ अंक- 7
वृष राशि–
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर कुछ नया काम शुरू करने का प्लान कर सकते हैं जिससे आपके व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। गवर्नमेंट सेक्टर में काम करने वाले अधिकारी वर्ग के लिए दिन फेवरेबल है। कार्यालय में उनको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 3
मिथुन राशि–
आपके लिए आज का दिन शुभ फलदाई साबित होगा। यदि आप प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं तो आपको कुछ ऐसे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिसमें आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी और आपको किसी विदेशी प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। कारोबार करने वालों के लिए दिन सामान्य है, आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना है। कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपना कोई काम सीनियर की मदद से पूरा कर लेंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी, घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे जिससे काम जल्दी पूरा हो जाएगा और आप बच्चों के साथ कोई मूवी देखने भी जा सकते हैं। सर्दियों में घर से बाहर पर्याप्त गर्म कपड़े पहन कर ही निकले, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- शुभ रंग- ब्राउन
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि–
आज आपका दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। आप अपने घर को रेनोवेसन का निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए आप बहुत दिनों से सोच रहे थे। परिवार के साथ किसी फंक्शन में जाने की संभावना है, वहां रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात होगी लोगों के आते जाते रहने से व्यस्तता बनी रहेगी, कुछ खर्च भी होने की गुंजाइश है। व्यापारिक तथा आर्थिक दृष्टि से स्थिति ठीक रहेगी। आज किसी बड़ी कम्पनी से आपको प्रोजेक्ट मिलेगा यह प्रोजेक्ट आपकी किस्मत भी बदल सकता है, आपको इससे बहुत खुशी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- रोज़ पिंक
- शुभ अंक- 1
सिंह राशि–
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। जो विवाहित हैं आज उनके लिए संतान प्राप्ति की राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी और उनकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। व्यापारि वर्ग को व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी नये ग्राहक जुड़ेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज कार्यस्थल पर काम से थोड़ी राहत मिलेगी और दिन अच्छा बीतेगा। पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र आज कुछ नया करने की सोचेंगे जो करियर में तरक्की लेकर आ सकता है। वैवाहिक लोगों का जीवन सुखमय रहेगा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
कन्या राशि-
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान व्यापार के विकास पर देंगे, भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे किसी मित्र के साथ मिलकर कुछ पैसा निवेश करेंगे। भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपके घर कोई मांगलिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है, जिससे घर का वातावरण आध्यात्मिक रहेगा। पड़ोस में आपके परिवार का सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर काम करना चाहिए। आज स्कूली छात्रों का मन विद्यालय में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं में ज्यादा लगेगा। कुछ मेडल्स भी जीतेंगे। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताएंगे और डिनर भी सब साथ मिलकर करेंगे इससे घर का माहौल सौहार्द्र पूर्ण रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
तुला राशि–
आज आप कुछ नया सीखने या कुछ नया करने का विचार करेंगे। नौकरी में आपके बॉस आपके काम से खुश होंगे, आपको नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। व्यापार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा, आप घर वालों के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं, तो अच्छा दिन है, अवसर मिलेंगे और कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र आज करियर को लेकर कोई ठोस निर्णय लेने का प्रयास करेंगे कि किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। मन को शांत करने के लिए प्रणायाम करें अच्छा महसूस होगा।
- शुभ रंग- ऑरेंज
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि–
आज आप शांति का अनुभव करेंगे। आज आपका पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी, अपने व्यवहार को संयमित तथा मधुर बनाएं, बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आज लाभ के योग बन रहे हैं, कहीं निवेश किया है, तो वहां से लाभ के संकेत हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा, ऑफिस में आपको आज सकारात्मक माहौल में काम करके ख़ुशी महसूस होगी। कॉलेज में पढ़ाई करने वाले आगे करियर के लिए सोचेंगे और कोई विदेशी भाषा सीखने का कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। अपने अंदर आत्मविश्वास लाने के मोटिवेशनल स्पीच सुनेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
धनु राशि–
आज आप प्रसन्नता पूर्वक दिन की शुरुआत करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा आप बहुत दिनों से कहीं बाहर घूमने नहीं गए, तो आज आप अपने घर के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, अपना ज्यादा समय घर वालों के साथ बिताएंगे। यदि आप अपना कुछ पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो परिवार वालों से सलाह अवश्य लें। यह आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप नई नौकरी ढूंढने के बारे में सोचें। घर में नन्हें मेहमान के आने की संभावना है। आप अपने खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
- शुभ रंग- सफ़ेद
- शुभ अंक- 7
मकर राशि–
आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा और घर के सदस्यों में आपसी प्रेम तथा विश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यदि आपके बच्चे अभी स्कूल में हैं, तो उनकी कोई बात आपको बहुत प्रसन्न करेगी और आप भी उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे इससे आप दोनों के बीच आपसी प्यार बढ़ेगा। जो लोग फैशन या मीडिया से जुड़े हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र आज किसी कठिन प्रोजेक्ट को पूरा कर राहत महसूस करेंगे। जो लोग अपनी मनपसंद से विवाह करना चाहते हैं, तो अपने माता पिता से अपने मन की बात करें आज स्वीकृति मिलने के योग हैं। अपना तथा अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए उचित खान-पान पर ध्यान दें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
कुम्भ राशि–
आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। यदि आप मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, तो आज आपको नये ग्राहक मिलेंगे और आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। आज व्यापार में किए गए कुछ महत्वपूर्ण समझौते भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम कुछ हल्का होगा और आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देने वालों को खुश खबरी मिलेगी, अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। लवमेट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।
- शुभ रंग- सैफरॉन
- शुभ अंक- 2
मीन राशि–
आज आपके लिए अवसर लेकर आने वाला दिन है। घर से संबंधित किसी काम से आज आप कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से कोई मामला फंसा हुआ है तो आज वो फाइनल हो सकता है। आज नौकरी ढूंढने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से कॉल आने के योग हैं। आप एक्टिव रहें अवसर अवश्य मिलेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय तथा शांति पूर्ण रहेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर के साथ इंटर्नशीप करने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 4
स्पा सेंटर की आड़ में Sex Racket, इस हालत में 4 लड़की सहित 12 गिरफ्तार…
गुरदासपुर। जिले के अमृतसर पुलिस ने बीते दिनों पहले रंजीत एवैन्यू इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया था। इस मामले में 4 विदेशी और 3 भारतीय लड़कियों सहित 12 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 गुरदासपुर के भी शामिल हैं। जबकि इस मामले में स्पा सेंटर का मॉडरेटर अमृतसर निवासी मनदीप सिंह मौके से भागने में सफल हो गया। बता दें कि पुलिस ने जिन 18 लड़कों व लड़कियों को गिरफ्तार किया।
उनमें गुरदासपुर व आसपास के 3 आरोपी शामिल हैं। इससे स्पष्ट होता है कि इस गिरोह के तार अब गुरदासपुर से भी जुड़ने लगे हैं। सूत्रों ने बताया कि जिन 12 लड़कों को अमृतसर पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया, उनमें 3 आरोपी पलजिन्द्र निवासी गुरदासपुर, प्रताप सिंह निवासी गांव पाहड़ा व सुनील कुमार निवासी गुरदासपुर शामिल हैं।
पुलिस अब इस स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार धंधे संबंधी गुरदासपुर से तार जुड़ने संबंधी जांच कर रही है। पुलिस के हाथ स्पा सेंटर का रिकॉर्ड लगा है जिसमें सेंटर में आने वाली लड़कियों और लड़कों का रिकॉर्ड शामिल है। इससे स्पष्ट होता है कि अभी गुरदासपुर इलाके से इस स्कैंडल के तार जुड़ेंगे और कुछ लोगों से पूछताछ भी हो सकती है।
NCERT ने दी मंजूरी...अब स्कूल की किताबों में होगा यह बड़ा बदलाव
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT की किताबों में अब INDIA नाम की जगह भारत लिखा जाएगा। सूत्रों का दावा है कि किताबों में आवश्यक परिवर्तनों को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को एनसीईआरटी ने मंजूरी दे दी है। पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इसाक ने कहा, यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था और अब इसे स्वीकार कर लिया गया है।
एनसीईआरटी पैनल की सिफारिश उस वक्त की गई है, जब सियासी हलको में INDIA नाम को बदलकर भारत रखने पर राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर हैं। INDIA से बदलकर भारत नाम रखे जाने की सुगबुगाहट बीते महीने सितंबर में तब शुरू हुई जब जी20 के आयोजन के दौरान भारत की राष्ट्रपति के नाम से भेजे गए निमंत्रण पत्र में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की बजाए ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया था।
सिफारिश पर NCERT ने नहीं लिया अब तक कोई फैसला
समिति के अध्यक्ष सीआई इसाक के मुताबिक, पैनल ने पाठ्यक्रम की किताबों में इंडिया शब्द को बदलकर भारत करने की सिफारिश की थी। एनसीईआरटी समिति के अध्यक्ष सीआई इसाक ने पाठ्यपुस्तकों में ‘प्राचीन इतिहास’ की जगह पर ‘क्लासिकल हिस्ट्री’ पढ़ाने की शुरुआत करने की सिफारिश करने के साथ सभी विषयों के लिए पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) शुरू करने की सिफारिश की।
हिंदू राजाओं की जीत को पढ़ाने की सिफारिश
उन्होंने कहा, ”समिति ने हिंदू राजाओं की युद्ध में जीत को पढ़ाने की सिफारिश की है. अभी किताबों में हमारी हार को दर्शाया गया है, लेकिन मुगलों और सुल्तानों पर हमारी जीत को नहीं बताया गया है। ”
समिति में शामिल हैं ये नाम
सीआई इसाक इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च (ICHR) के सदस्य हैं. नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत एनसीआरटी अपने पाठ्यक्रम में बदलाव कर रही है. इस 19 सदस्यीय समिति में आईसीएचआर के चेयरपर्सन राघवेंद्र तंवर, जेएनयू की प्रोफेसर वंदना मिश्रा, डेक्कन कॉलेज डीम्ड यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर वसंत शिंदे और हरियाणा सरकार के स्कूल में सोशियोलॉजी पढ़ाने वाली ममता यादव शामिल हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री की कार का एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई गाड़ी, जानें अब कैसी है हालत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की फोर्च्यून गाड़ी डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में हरीश रावत घायल हो गए। जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने पूर्व सीएम रावत को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद अस्पताल से पूर्व सीएम रावत को छुट्टी दे दी गई है। गाड़ी में सवार चालक और गनर बाल-बाल बच गए। पूर्व मुख्यमंत्री रावत के सीने में दर्द है। हादसा देर रात सवा बारह बजे की बताई जा रही है।
जमीन विवाद में युवक को ट्रैक्टर से कुचला, मौत होने तक टायर चढ़ाता रहा ड्राइवर
राजस्थान। भरतपुर में जमीनी विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर ने जमीन पर पड़े युवक पर 8 बार ट्रैक्टर का पहिया चढ़ाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। मामला भरतपुर के बयाना क्षेत्र का है।
अड्डा गांव के बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर पक्षों के बीच पिछले लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार सुबह करीब 8 बजे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ही पथराव कर दिया। झगड़े के दौरान निरपत गुर्जर (35) पुत्र अतर सिंह जमीन पर गिर गया। तभी बहादुर पक्ष के एक युवक ने निरपत के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। रोकने के बावजूद आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर नहीं रुका और जमीन पर गिरे निरपत के ऊपर 8 बार ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा दिया।
निरपत की मौके पर ही मौत हो गई। मर्डर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक निरपत गुर्जर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बयाना सीएचसी भेजा गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत
तमिलनाडु। उरापक्कम में दिल दहलाने वाले ट्रेन हादसे में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है। 11 से 15 साल की उम्र के इन तीनों बच्चों में दो सगे भाई थे मूक-बधिर थे, जबकि तीसरा बच्चा भी बोल नहीं पाता था। हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों बच्चे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।
बच्चों की पहचान 15 साल के सुरेश, 10 साल के रवि और 11 वर्ष के मंजूनाथ के तौर पर हुई है। सुरेश और रवि सगे भाई थे। तीनों कर्नाटक के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि शहर के आउटर में उरापक्कम के पास रेलवे पटरी के पास खेलते समय इन्होंने पटरी पार करने की कोशिश की जिस समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में तीनों आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी के साथ मौके पर पहुंची गुडुवनचेरी पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस दिन आएंगे छत्तीसगढ़, कोमल हुपेंडी के समर्थन में करेंगे प्रचार
पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। सीएम मान दो दिन छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। 30 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर में कोमल हुपेंडी के समर्थन में प्रचार करेंगे।
बता दें कुछ दिनों पहले ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। स्टार प्रचारकों की सूची में 37 नेताओं के नाम है। इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी चुनाव प्रचार करेंगें। इसके साथ ही पंजाब के सीएम भगवंत मान भी स्टार प्रचारक के रूप शामिल किया गया है।
एक्टर करण वीर मेहरा और निधि सेठ का हुआ तलाक, दो साल पहले हुई थी शादी
पवित्र रिश्ता’ फेम एक्टर करण वीर मेहरा और निधि सेठ का तलाक हो गया है। करण और निधि ने दो साल पहले शादी की थी और अब दो साल बाद दोनों के तलाक की खबर सामने आई हैं।
करण वीर मेहरा और निधि ने साल 24 जनवरी साल 2021 में परिवार और दोस्तों के बीच दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। करण और निधि की मैरिज लाइफ में कुछ महीनों से दिक्कत चल रही थी, जिसके चलते इस कपल ने अलग होने का फैसला लिया।
करण वीर की थी दूसरी शादी
बता दें, करण वीर की यह दूसरी शादी थी। निधि से शादी करने से पहले एक्टर ने अपने बचपन के प्यार देविका मेहरा से 2009 में शादी की थी। हालांकि, साल 2018 में दोनों अलग हो गए।
Aaj Ka Panchang: आज 25 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 25 अक्टूबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आश्विन
अमांत - आश्विन
तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी- अक्टूबर 24 03:14 PM- अक्टूबर 25 12:32 PM
शुक्ल पक्ष द्वादशी- अक्टूबर 25 12:32 PM- अक्टूबर 26 09:44 AM
नक्षत्र
शतभिषा - अक्टूबर 24 03:28 PM- अक्टूबर 25 01:30 PM
पूर्वभाद्रपदा - अक्टूबर 25 01:30 PM- अक्टूबर 26 11:27 AM
योग
वृद्धि - अक्टूबर 24 03:39 PM- अक्टूबर 25 12:17 PM
ध्रुव - अक्टूबर 25 12:17 PM- अक्टूबर 26 08:49 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:32 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - अक्टूबर 25 3:38 PM
चन्द्रास्त - अक्टूबर 26 3:30 AM
अशुभ काल
राहू - 12:05 PM- 1:28 PM
यम गण्ड - 7:55 AM- 9:18 AM
गुलिक - 10:41 AM- 12:05 PM
दुर्मुहूर्त - 11:42 AM- 12:27 PM
वर्ज्यम् - 07:21 PM- 08:49 PM
शुभ काल
अमृत काल - 06:53 AM- 08:21 AM, 04:08 AM- 05:35 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:55 AM- 05:43 AM
Horoscope 25 October 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
पढ़े मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष-आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपने काम को पूरे जोश के साथ करने के लिए तैयार रहेंगे। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि अधीरता को आप पर हावी न होने दें। अपने काम के तरीके में मुखर होने और अत्यधिक आक्रामक होने के बीच संतुलन बनाना महत्वपूर्ण है। अपने आप को गति देना याद रखें और डिटेल्स पर ध्यान दिए बिना कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें।
वृष-आपका मुखर और महत्वाकांक्षी स्वभाव पूर्ण रूप से प्रदर्शित होगा और आप अपने करियर के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए साहसिक कदम उठाने के लिए प्रेरित होंगे। आपको अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए पहचान मिल सकती है।
मिथुन-अगर आप व्यवसाय में हैं, तो आप सकारात्मक विकास का अनुभव करेंगे। आपकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम मिलना शुरू हो जाएगा और आपको लाभ या अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी।
कर्क-सितारे आपके पक्ष में हैं और आपको अपने करियर के लक्ष्यों से संबंधित सकारात्मक समाचार या अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि, कोई भी निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें।
सिंह-आप कार्यस्थल पर स्वयं को सुर्खियों में पा सकते हैं, अपनी पिछली उपलब्धियों और योगदानों के लिए तारीफ प्राप्त कर सकते हैं। आपके समर्पण और दृढ़ता का भुगतान होने की संभावना है और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है।
कन्या-आज अपने प्रोजेक्ट्स को कुशलतापूर्वक करने के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाएं। स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें, डेडलाइन तय करें और एक योजना बनाएं जो कार्यों, संसाधनों और डेडलाइन को दर्शाती हो। यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी टीम के साथ संवाद करें क्योंकि हर कोई एक ही लेवल पर है।
तुला-अपने विचारों को अपनी टीम या वरिष्ठों के साथ साझा करने में संकोच न करें। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें और अपने विचारों को स्पष्टता और दृढ़ विश्वास के साथ व्यक्त करें। परिवर्तन को अपनाएं और अपने विचारों पर फीडबैक के लिए खुले रहें।
वृश्चिक-कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णयों का सामना करना पड़ सकता है। सभी जानकारी एकत्र करने के लिए अपना समय लें। निर्णय लेने के लिए अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा करें और अपने नेतृत्व कौशल पर भरोसा करें।
धनु-आपकी नवीन और आगे की सोच वाली मानसिकता चल रही परियोजनाओं या काम पर चुनौतियों के लिए नए दृष्टिकोण और समाधान ला सकती है। अपने विचारों को अपनी टीम के साथ साझा करने और अपनी राय व्यक्त करने से न डरें।
मकर-आपको नए प्रोजेक्ट सौंपे जा सकते हैं या चल रही प्रोजेक्ट की देखरेख करने का काम सौंपा जा सकता है। डिटेल और डेडलाइन पर ध्यान देते हुए रणनीतिक मानसिकता के साथ परियोजनाओं को देखना आवश्यक है।
कुंभ-आवेगी फैसलों से बचें और संभावित परिणामों पर सावधानी से विचार करने के लिए समय निकालें। जरूरत पड़ने पर विश्वसनीय सहयोगियों या आकाओं से सलाह लें, लेकिन अंत में, अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा करें और अपने फैसलों का स्वामित्व लें।
मीन-अपने कार्यभार को अच्छे से करना आज प्राथमिकता हो सकती है। अपनी क्षमताओं के बारे में जिम्मेदार बनें और अपने आप को ओवरकमिट करने से बचें। अत्यावश्यकता और महत्व के आधार पर अपने कार्यों को प्राथमिकता दें और जरूरत पड़ने पर प्रतिनिधि या मदद लें। एक स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखना और अत्यधिक थकान से बचना महत्वपूर्ण है।
फेस्टिवल सीजन में रेलवे कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का ऐलान
भारतीय रेल के कर्मचारियों के लिए त्यौहारी सीजन में बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से लागू होगा। अब महंगाई भत्ते को मूल वेतन के 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है। खबर के मुताबिक, 23 अक्टूबर को अखिल भारतीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों और मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को बोर्ड की तरफ से इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है।
डीए एरियर के साथ जुलाई से अगली सैलरी में मिलेगा
मूल वेतन को सरकार की तरफ से स्वीकार की गई 7वां वेतन आयोग के रेकमंडेशन के मुताबिक, प्राप्त वेतन के रूप में परिभाषित किया गया है, लेकिन इसमें किसी स्पेशल पेमेंट को शामिल नहीं किया गया है। कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए एरियर के साथ जुलाई से अगली सैलरी में मिलेगा।
आज सिंदूर खेला के साथ विदा लेंगी मां दुर्गा, जानिए क्यों और कैसे मनाया जाता है सिंदूर उत्सव
Durga Puja 2023 : विजयादशमी के दिन सिंदूर खेला का विशेष महत्त्व है। इस दिन सुहागिन मां से सिंदूर की होली खेल कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। सुबह दर्पण विसर्जन के बाद सिंदूर खेला की रस्म होगी। सिंदूर खेला की रस्म के बाद मां अपने धाम को लौट जाती हैं।

शारदीय नवरात्रि का समापन हो चुका है और आज पूरे देश में दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। नवरात्रि का उत्सव रंग ढंग से मनाने की परंपरा है। दुर्गा पूजा के उत्सव में सिंदूर की होली खेलने की परंपरा बंगाल में बहुत प्रचलित है। शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन जब मां दुर्गा जब वापस जाती हैं तो उनकी विदाई के सम्मान में सिंदूर की होली खेली जाती है
सिंदूर खेला की रस्म
सिंदूर खेला माता की विदाई के दिन खेला जाता है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होती हैं और एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। आज सिंदूर खेला मनाया जाएगा।
नवरात्रि के दसवें दिन महाआरती के साथ इस दिन का आरम्भ होता है। आरती के बाद भक्तगण मां देवी को कोचुर, शाक, इलिश, पंता भात आदि का भोग लगाते हैं। इसके बाद मां दुर्गा के सामने एक शीशा रखा जाता है जिसमें माता के चरणों के दर्शन होते हैं। ऐसा मानते हैं कि इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। फिर सिंदूर खेला शुरू होता है। जिसमें महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर और धुनुची नृत्य कर माता की विदाई का जश्न मनाती हैं। सिन्दूर खेला के बाद ही अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ही मां दुर्गा का विसर्जन भी किया जाता है।
सिंदूर खेला का इतिहास ?
जानकारी के अनुसार सिंदूर खेला के इस रस्म की परंपरा 450 साल से अधिक पुरानी है। बंगाल से इसकी शुरुआत हुई थी और अब काशी समेत देश के अलग-अलग जगहों पर इसकी खासी रंगत देखने को मिलती है। मां दुर्गा 10 दिन के लिए अपने मायके आती हैं, जिसे दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है और जब वह वापस जाती हैं तो उनके विदाई में उनके सम्मान में सिंदूर खेला की रस्म की जाती है।
बड़ा सड़क हादसा : कार और बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल
तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। संगम-कृष्णागिरी राजमार्ग पर एक कार और बस की जोरदार टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
दरअसल, तिरुवन्नामलाई जिले के चेंगम शहर के पास अंतनूर बस स्टॉप पर तिंडीवनम-कृष्णागिरी राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर एक एसयूवी तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTC) की बस से टकरा गई। हादसे में असम के पांच मूल निवासियों सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने की मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान आर. कुंचा राय (24), एस। नारायण सेठी (35), सी. भीनमाल तीर्थ (28), बी. दल्लू (26), और वी. निकोलस (22) के रूप में की है, जो सभी असम के मूल निवासी हैं। वहीं, एस. पुनीथ कुमार (23) और जी. कामराज (29)कृष्णागिरी जिले के डेंकानिकोट्टई और मरमपट्टी गांवों के रहने वाले थे।
दुर्गा पूजा में एक और जो सबसे खास परंपरा है वो है सिंदूर खेला। क्या है सिंदूर खेला का इतिहास ?
क्यों खास होती है पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा
पश्चिम बंगाल की नवरात्रि बेहद ही ख़ास होती है। दुर्गा पूजा के दौरान होने वाली संध्या आरती इतनी भव्य होती है कि इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां होने वाली दुर्गा पूजा में एक और जो सबसे खास परंपरा है वो है सिंदूर खेला।
सिंदूर खेला की रस्म कब होती है
सिंदूर खेला माता की विदाई के दिन खेला जाता है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होती हैं और एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। इस साल 24अक्टूबर को सिंदूर खेला मनाया जाएगा।
कैसे मनाते हैं सिंदूर खेला?
नवरात्रि के दसवें दिन महाआरती के साथ इस दिन का आरम्भ होता है। आरती के बाद भक्तगण मां देवी को कोचुर, शाक, इलिश, पंता भात आदि का भोग लगाते हैं। इसके बाद मां दुर्गा के सामने एक शीशा रखा जाता है जिसमें माता के चरणों के दर्शन होते हैं। ऐसा मानते हैं कि इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। फिर सिंदूर खेला शुरू होता है। जिसमें महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर और धुनुची नृत्य कर माता की विदाई का जश्न मनाती हैं। सिन्दूर खेला के बाद ही अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ही मां दुर्गा का विसर्जन भी किया जाता है।
क्या है सिंदूर खेला का इतिहास ?
जानकारी के अनुसार सिंदूर खेला के इस रस्म की परंपरा 450 साल से अधिक पुरानी है। बंगाल से इसकी शुरुआत हुई थी और अब काशी समेत देश के अलग-अलग जगहों पर इसकी खासी रंगत देखने को मिलती है। मान्यताओं के अनुसार,मां दुर्गा 10 दिन के लिए अपने मायके आती हैं,जिसे दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है और जब वह वापस जाती हैं तो उनके विदाई में उनके सम्मान में सिंदूर खेला की रस्म की जाती है।
दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी का दिखना बेहद शुभ, खुल जाता है किस्मत का ताला
पांडुका।विजयादशमी का त्योहार आज अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व ही दशहरा है। जिससे पाण्डुका, अतरमरा, रजनकट्टा, कुरुद, पंडरीतराई, कुटेना, कुकदा, पोंड, पचपेड़ी, आसरा, मुरमुरा, लोहरसी, धुरसा, फुलझर, गाड़ाघाट, सांकरा आदि गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसमें सुबह दस बजे स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पश्चात शाम को अधर्म असत्य और घमंड का प्रतीक रावण का पुतला दहन और रामलीला नाटक का मंचन भी कई गांवों में होने की संभावना है क्योंकि नाटक लीला का मंचन अब विलुप्त होने की कगार पर है इसलिए केवल औपचारिकता बनकर रह गया है केवल राम लक्ष्मण हनुमान और रावण के अभिनय करने वाले कलाकार को तैयार कर रावणवध किया जाता है और रात्रि में शोभा यात्रा निकाल कर सोन पत्ती रैनी लूट कर इस परम्परा का निर्वहन किया जाता है।
मान्यताओं के मुताबिक प्रभु श्री राम ने रावण का वध कर दशहरे के दिन विजय प्राप्त की थी, तभी से इस दिन को विजयादशमी के नाम से जाना जाने लगा। ये दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का होता है। इस बार 24 अक्टूबर यानी आज ही के दिन दशहरा मनाया जा रहा है। मान्यताओं के मुताबिक, अगर दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाते हैं तो किस्मत का ताला खुल जाता है। चलिए जानते हैं इसके पीछे की मान्यता –
नीलकंठ पक्षी के दर्शन की मान्यता
ज्योतिषों के मुताबिक, अगर दशहरा के दिन आपको नीलकंठ पक्षी के दर्शन होते हैं तो ऐसा माना जाता है कि यह व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बना देता व्यक्ति की किस्मत का ताला खोल देता है। इससे व्यक्ति का भविष्य उज्जवल हो जाता है। दशहरा के दिन अगर घर के बाहर से आप निकल रहे हैं और आपको नीलकंठ पक्षी कहीं नजर आ जाए तो आप हाथ जोड़कर उसके दर्शन जरूर करें। ऐसा करना जीवन की सभी बडो को दूर करने के साथ-साथ गरीबी दूर करने के लिए भी अच्छा माना जाता है।
दशहरा
अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार और भगवताचार्य कोपरा निवासी हलधर नाथ जोगी ने बताया कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत अधर्म है धर्म का विजय यानि इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम आततायी असुर लंकापति रावण का वध कर भार्या सीता जी को रावण के बंधन से मुक्त कराकर धर्म की स्थापना कराया और लंकापति के अग्रज विभीषण को लंका का राज्याभिषेक करवाया और अयोध्या लौटे थे। भगवताचार्य हलधर नाथ जोगी ने आगे बताया कि इस दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन करना शुभ और पुण्य माना जाता है जिसके लिए लोग दिनभर घूम-घूमकर इस पक्षी का दर्शन लाभ लेते हैं। और शस्त्र पूजा करने का विधान भी इस दिन किया जाता है।
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी, राहुल समेत कई नेताओं ने दी बधाई
नई दिल्ली। Dussehra 2023: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी दशहरा पर्व देशभर में 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह और राहुल गांधी ने देश के लोगों को दशहरा या विजयदशमी की शुभकामनाएं दी हैं।
Dussehra 2023: देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी दशहरा की बधाई दी हैं। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि दशहरा, जिसे विजयादशमी के रूप में भी मनाया जाता है, हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर मेरी मंगल कामना है कि हम सब पूरी मानवता के कल्याण की भावना के साथ सत्य और न्याय के पथ पर आगे बढ़ते रहें।
Dussehra 2023: पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश भर में मेरे परिवार के सदस्यों को विजयादशमी की शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार नकारात्मक शक्तियों को खत्म करने के साथ-साथ जीवन में अच्छाई अपनाने का संदेश भी देता है। आप सभी को विजयादशमी की शुभकामनाए।
Dussehra 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देश के नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अच्छाई की बुराई पर जीत के महापर्व, विजयदशमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। असत्य और अहंकार का नाश हो, सत्य और मानवता का सभी के जीवन में वास हो।
Dussehra 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अधर्म का अंधकार चाहे कितना भी घना क्यों न हो, सत्य के आधार पर धर्म के उजाले की विजय शाश्वत है। पाप पर पुण्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी हमें सदैव विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है। प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें।
दशहरे पर इस गांव में होती है रावण की पूजा, दूर दूर से मन्नत मांगने आते है लोग
राजगढ़। जिले के आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे भाटखेड़ी गांव की एक अलग ही पहचान है । इसे सभी रावण वाली भाटखेड़ी नाम से जानते है – वजह यह है कि इस गांव के सभी ग्रामीण एकत्रित होकर दशहरे पर रावण की पूजा करते है। इस गांव में मार्ग किनारे बने खेत में सदियो पहले से रावण व कुंभकर्ण के सीमेंट कांक्रीट से काफी बड़ी प्रतिमा बनाई गई थी, खुले में रावण व कुंभकर्ण की खेत में बनी इन प्रतिमाओं को कब व किसने बनवाया था इसका इतिहास किसी को नही पता। खेत मालिक को भी नही पता कि यह कब किसने और किस वजह से बनवाई होगी। ग्रामीण प्रतिमा का देख रेख व मरम्मत करवाकर इन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी सदियों से सहेज कर रखे हुए है। हर दो तीन साल में कलर खराब होने पर दशहरे पर कलर करवा लेते हे।
सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी यहां दशहरे पर गांव के पटेल सहित पूरा गांव के निवासी व आस पास के गावो के लोग यहां आते है व रावण की पूजा अर्चना कर दशहरा पर्व मनाते है। नवरात्रि पर गांव के ही कलकारो द्वारा नो दिन रामलीला का मंचन किया जाता है व दशमी के दिन रामलीला का यहां रावण कुंभकर्ण की प्रतिमा के सामने राम रावण वध का मंचन किया जाता है, उसके बाद रावण की प्रतिमा की पूजा की जाती है। ग्रामीणों का मानना है कि यह रावण की प्रतिमा किसी देवी देवता से कम नहीं है, रावण के सामने आकर मांगी गई कई लोगो की मन्नते तक पूरी होती है व मन्नत पूरी होने पर यहा भंडारा करके जाते है। ग्रामीण बताते है कि कम बारिश होने, बारिश नही होने या गांव में कोई विपत्ति आने पर देवी देवताओं की पूजा अर्चना के बाद भी काम नही बनता तो रावण की शरण में आकर पूजा अर्चना करने से काम बन जाता है।
एक और बड़ा रेल हादसा, यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच में भीषण टक्कर में 15 यात्रियों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
नई दिल्ली। बांग्लादेश के किशोरगंज में बड़ा रेल हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. कुछ घायलों की हालत गंभीर है. वहीं, ट्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, किशोरगंज में एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच में भीषण टक्कर हुई है, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब राजधानी ढाका से लगभग 80 किलोमीटर दूर भैरब में एक यात्री ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है. उनका कहना है कि कई लोग ट्रेन में फंसे हुए हैं.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कई घायल क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए हैं. इस बीच अग्निशमन सेवा कर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है. स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव अभियान जारी है. बताया गया है कि यह दुर्घटना शाम करीब 4 बजे हुई है. रेलवे की लापरवाही सामने आई है क्योंकि दोनों ट्रेने एक ही ट्रैक पर आ गईं, जिसकी वजह से हादसा हुआ है. बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है और अबतक 12 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
बता दें कि बांग्लादेश में ट्रेन दुर्घटनाएं आम हो गई हैं. आए दिन कहीं न कही हादसे की जानकारी सामने आती रहती है. ये हादसे अक्सर खराब सिग्नलिंग, लापरवाही, पुरानी पटरियों या अन्य जर्जर बुनियादी ढांचे के कारण होती हैं।
SBI New Update: अगर आपका भी है SBI में खाता तो मिलेगी ये खास सुविधा, पढ़िए खबर
SBI New Update: दोस्तों एसबीआई बैंक (SBI Bank) हमारे देश भारत के सबसे बड़े बैंकों में से एक है। सरकारी कर्मचारियों से लेकर देश के बड़े-बड़े बिजनेसमैन (Businessman) तक का अकाउंट आपको एसबीआई बैंक के अंदर देखने को मिल जाएगा। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर दमदार ऑफर्स लेकर आता रहता है। अब दीपावली से पहले एसबीआई ने अपने अकाउंट होल्डर्स (Account Holder’s) को बहुत ही बड़ी खुशखबरी दी है, जिसको सुनने के बाद अकाउंट होल्डर्स भी एक बार झूम उठेंगे।
एसबीआई बैंक (SBI Bank) बहुत लंबे समय से अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल सर्विस शुरू करने पर विचार कर रहा था। अब फाइनली इस बात पर मुहर लग चुकी है। डिजिटल सुविधा के माध्यम से अब वह लोग भी अपना अकाउंट ओपन करवा पाएंगे जो विदेशों में रह रहे हैं। यानी की एनआरई (NRE) है। वहीं एनआरओ (NRO) के लिए भी एसबीआई में बचत खाता खुलवाना संभव हो पाएगा।
SBI New Update:क्या होता है NRE
अब बहुत से लोगों के मन में प्रश्न आ रहा होगा कि आखिर NRE और NRO क्या है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की NRE का मतलब होता है “नोंन रेजिडेंट्स एक्सटर्नल” (Non-Resident External) । यह लोग विदेश में रहकर कमाई करते हैं लेकिन इन लोगों का भारत की बैंक में भी सेविंग अकाउंट होता है।
SBI New Update:क्या होता है NRO
इसके अलावा NRO का मतलब नॉन रेजिडेंट ऑर्डिनरी (Non-Resident Ordinary) होता है। यह लोग आमतौर पर भारत के ही निवासी होते हैं और इस खाते का इस्तेमाल मुख्य रूप से एनआरआई लोग अपने लेनदेन के लिए करते है। एसबीआई की तरफ से शुरू की गई इस डिजिटल सेवा के माध्यम से कब लोगों को बिना किसी समस्या के खाता खुलवाने में आसानी होगी।
एसबीआई की इस लेटेस्ट अपडेट (Latest Update) का फायदा सबसे ज्यादा NRE लोगों को होने वाला है। यह लोग लंबे समय से एसबीआई से इस तरह की सर्विस शुरू करने की अपील कर रहे थे, जिसको फाइनली एसबीआई की तरफ से मंजूरी दे दी गई है।
Election 2023: विधानसभा चुनावों में खपाने के लिए लाए गए 47 लाख रुपये के पुराने नोट जब्त, आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर…
भोपाल। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गई है. वही विधानसभा चुनाव में पैसों के लेनदेन और परिवहन पर नजर रख रही ग्वालियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है, पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 47 लाख रुपये कीमत के 500, 1000 के पुराने नोट पकडे हैं, ये वो नोट हैं जो नोटबंदी के दौरान बंद हो गए थे, पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि इन रुपयों का इस्तेमाल चुनावों में किया जाना था, पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है, पुलिस ने निर्वाचन आयोग और आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे दी है।
ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता, 500, 1000 के पुराने नोट जब्त
ग्वालियर पुलिस ने बीती रात नदी गेट पर चैकिंग के दौरान एक सराफा कारोबारी एक एक्टिवा स्कटर से 5 लाख कैश पकड़ा था सराफा कारोबारी अनुराग वर्मा इसके पेपर्स नहीं दिखा पाया तो पुलिस ने कैश जब्त कर लिया था लेकिन आज पुलिस ने नोटबंदी के दौरान 2016 में बंद हो चुके 500 और 1000 हजार रुपये के नोटों का जखीरा पकड़ा है।
एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि आरोपी से इन पुराने नोटों के बारे में पूछताछ की जा रही है कि वो कहाँ से लाया था और किसे देने जा रहा था, सम्भावना है विधानसभा चुनाव में इन नोटों को खपाने की कोई प्लानिंग हो, उन्होंने कहा कि आरोपी औ रकेश के बारे में निर्वाचन आयोग और आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।
Aaj ka Panchang 24 October 2023: दशहरा पर हो रहा है रवि योग का निर्माण, पढ़ें दैनिक पंचांग और राहुकाल
Aaj ka Panchang 24 October 2023: आज दशहरा है। यह पर्व हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान श्रीराम की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए, आज के पंचांग से शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और पूजा के सही समय के बारे में सबकुछ जानते हैं-
शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 24 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से लेकर 02 बजकर 43 मिनट तक है।
रवि योग
दशहरा पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 06 बजकर 27 मिनट से शुरू हो रहा है, जो दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक है। इसके पश्चात, संध्याकाल में 06 बजकर 38 मिनट से है, जो रात भर है।
वृद्धि योग
ज्योतिषियों की मानें तो दशहरा पर अत्यंत लाभकारी वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ योग का निर्माण दोपहर 03 बजकर 40 मिनट से हो रहा है, जो 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक है।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 27 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 43 मिनट पर
पंचांग
ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 45 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से 04 बजकर 19 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक
दिशा शूल - उत्तर
ताराबल
भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल
मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुंभ
Rashifal 24 October 2023: राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन?
Aaj ka Rashifal 24 October 2023: दैनिक राशिफल में आज हम बात करेंगे 24 अक्टूबर 2023, मंगलवार दिन की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है, वहीं कुछ राशियों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है. आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 24 अक्टूबर दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक रहेगी और इसके बाद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या है आपके सितारों की चाल? राशिफल मून शाइन यानी कुंडली पर आधारित है.
आज का राशि 24 अक्टूबर 2023, मंगलवार
मेष राशि- मेष राशि के जातकों को आज के दिन जरूरी काम में देरी होगी. साथ वाहन दुर्घटना के भी योग हैं, इसलिए सावधान रहें. आज अपने भाग्य पर विश्वास रखें और हनुमानजी की पूजा-अर्चना करें. आज का शुभ रंग- गेरुआ
वृशभ राशि- वृशभ राशि के जातकों का आज अपने प्रिय मित्र के मिलने का योग है. साथ दोपहर बाद समय उत्तम रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. आज के दिन चंदन के इत्र का दान करें. आज का शुभ रंग- हरा
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक आज के दिन नौकरी में लापरवाही ना करें. साथ ही घर आए मेहमान का सम्मान करें. आज पारिवारिक विवाद खत्म होंगे. सलाह दी जाती है कि हरी वस्तुओं का दान जरूर करें. आज का शुभ रंग- आसमानी
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों आज मन परेशान रहेगा. आज के दिन दूसरों की मदद करें और बाहर के खान-पान से बचें, अन्यथा समस्या हो सकती है. आज के दिन भगवान शिव की उपासना करें. आज का शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि- सिंह राशि के जातक शाम तक अपना जरूरी कार्य निपटा लें. आज के दिन घर मे मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे. साथ ही आज के दिन किसी का मन ना दुखाएं. आज सूर्य और नारायण की उपासना करें. आज का शुभ रंग- लाल
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को शाम तक व्यापार में लाभ होगा. साथ ही उधार दिया पैसा वापस मिलेगा. आज के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करें और भगवान गणपति की उपासना करें. आज का शुभ रंग- कत्थई
तुला राशि- तुला राशि के जातकों को आज उपहार मिलने का योग है. आज घर के बुजुर्गों की सलाह जरूर लें. साथ ही अपने वादे को निभाने की कोशिश करें. सलाह दी जाती है कि आज लक्ष्मी-नारायण की पूजा अर्चना करें. आज का शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन व्यापार में सफलता कम मिलेगी. साथ ही घर आए मेहमान से ना उलझें. आज घर की दक्षिण दिशा को साफ रखें और हनुमान जी की सुबह-शाम पूजा करें. आज का शुभ रंग- मरून
धनु राशि- धनु राशि के जातकों के पारिवारिक कलह खत्म होंगे और रुके कार्य पूरे होने लगेंगे. सलाह दी जाती है कि आज किसी को भी धन उधार ना दें और विष्णु जी को पीला चंदन अर्पण करें. आज का शुभ रंग- नारंगी
मकर राशि- मकर राशि के जातकों द्वारा सोचा गया कार्य पूरा होने में समय लगेगा. साथ ही आज रिश्तों की खटास खत्म होगी. आज के दिन बुजुर्ग महिला के चरण स्पर्श करें और मां दुर्गा के मंदिर जाएं व पूजा-पाठ करें. आज का शुभ रंग- सफेद
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक आज के दिन बड़े बुजुर्गों का आदर करें. बता दें कि शाम तक समय आपके लिए अनुकूल है. साथ ही व्यापार में फंसा हुआ धन निकलेगा. सलाह दी जाती है कि शाम के समय हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें. आज का शुभ रंग- हरा
मीन राशि- मीन राशि के जातक अपने घर से समय से पहले निकलें, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य में देरी हो सकती है. आज के दिन जरूरतमंद रिश्तेदार की मदद करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. आज भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें. आज का शुभ रंग- लाल
कांग्रेस की तीसरी सूची जारी : बचे सातों प्रत्याशियों की की गई घोषणा
तेलंगाना भाजपा की 52 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट हुई जारी, टी राजा को भी टिकट
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 52 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट आज जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य में अपने 4 में से 3 सांसदों को टिकट दिया है। इ
टी राजा को अगस्त 2022 में सस्पेंड किया गया था। भाजपा ने लिस्ट जारी करने से थोड़ी देर पहले उनका निलंबन भी रद्द कर दिया। इनके अलावा 13 महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।



तेलंगाना की 119 सीटों पर 30 नवंबर को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में मतदान के तारीख की घोषणा की थी। पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
सके अलावा राज्य में भाजपा के इकलौते विधायक टी राजा सिंह को भी टिकट मिला है।
