सियासत
दस वर्षो में भांति-भांति की चुनौतियों के बाद भी यहां रेल, सड़क, एयरपोर्ट, मोबाइल टॉवर जैसी सेवाओं का लाभ मिला है
जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो कांग्रेस और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है
कांग्रेस की नजर आपके आरक्षण पर ही नहीं बल्कि आपकी कमाई, मकान, दुकान, खेत – खलिहान, ज्वेलरी पर भी है
दस वर्षो में भांति-भांति की चुनौतियों के बाद भी यहां रेल, सड़क, एयरपोर्ट, मोबाइल टॉवर जैसी सेवाओं का लाभ मिला है
अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा द्वारा विरासत-कर संबंधी बयान पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को एक बार फिर आड़े हाथों लिया और आगाह किया है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो वह नया विरासत कानून लाएगी। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वह भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं और इसलिए अब वह अमेरिका की तरफ रुख कर रहे हैं। श्री मोदी बुधवार को सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के अम्बिकापुर में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आहूत विशाल जनसभा के संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि क्या वह पित्रोदा के बयान से सहमत हैं? कांग्रेस अगर पित्रोदा की राय से इत्तेफाक नहीं रखती है तो उसे अपने घोषणा पत्र से इस मुद्दे को वापस लेना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि पित्रोदा का बयान कांग्रेस का मकसद साफ तौर पर जाहिर कर रहा है कि कांग्रेस देश की जनता की निजी संपत्ति का सर्वे कर निजी संपत्ति को सरकारी खजाने में डालना चाहती है और 'देश के संसाधन पर सबसे पहला अधिकार माइनॉरिटी और उसमें भी मुस्लिम लोगों का है' की मंशा को पूरी करते हुए इसका बँटवारा करना चाहती है, जैसा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में कहा था। श्री मोदी ने कहा कि पित्रोदा ने अमेरिकी कानून भारत में लागू करके देशवासियों की सम्पत्ति हड़पना चाहती है। अब कांग्रेस या तो स्वीकार करे कि उसका मकसद वही है जो पित्रोदा ने कहा है, या फिर देश से माफी मांगकर इस मुद्दे को अपने घोषणापत्र से वापस ले। छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन कांग्रेस की इस बदनीयती को अच्छी तरह भाँप रही है और कांग्रेस दो टूक बता देगी कि देश के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार देश के गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्ग का है। श्री मोदी ने कहा कि सरकार में आने पर कांग्रेस की सरकार माताओं-बहनों के सोना-चांदी का हिसाब करेगी और जाँच करेगी, और फिर वह सम्पत्ति उनको बाँट देगी, जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको बाँटने की बात कह रही है, घुसपैठियों को बाँटने की बात कह रही है। अपनी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाना देशवासियों को कतई मंजूर नहीं होगा। यह कांग्रेस की 'अर्बन नक्सली सोच' है। परिवारवादी लोगों ने देश के लोगों को लूटकर अपना आर्थिक साम्राज्य बना लिया है और अब उनकी नजर देशवासियों की सम्पत्ति पर पड़ गई है। देश की सम्पत्ति को लूटना कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पुरानी यादों को जनता-जनार्दन के साथ साझा करते हुए कहा कि भाजपा ने जब उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाया तो अंबिकापुर में लाल किला बनाया था। कांग्रेस के ईको सिस्टम है, जो आए दिन मोदी पर हमला करने के लिए जगह ढूंढते रहते हैं, उस पूरी टोली ने हमला बोल दिया था कि ये लालकिला कैसे बनाया जा सकता है? अभी तो प्रधानमंत्री का चुनाव बाकी है। ये लाल किला का दृश्य बनाकर वहां से सभा होने पर तूफान मचा दिया था। लेकिन सरगुजा और छत्तीसगढ़वासियों की सोच के कारण मोदी लाल किले तक पहुंचा और राष्ट्र को संदेश दिया और आज फिर अंबिकापुर क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद मांगने आया है। श्री मोदी ने कहा कि अभी कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के भ्रष्टाचारी पंजे को हटाने आशीर्वाद मांगा था और आप लोगों ने इसका मान रखा और सरगुजा से भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया। आज आप लोगों के आशीर्वाद से सरगुजा आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहुत तेजी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कम समय में ही राकेट की गति से सरकार चलाई है। किसानों को दी गई गारंटी को पूरा किया। तेंदूपत्ता संग्राहकों को ज्यादा पैसा दे रहे हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह से कांग्रेस के घोटालेबाजों पर एक्शन हो रहा है, उसे पूरा देश देख रहा है। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो कांग्रेस और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। इसलिए वह भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। ऐसी कांग्रेस सरकार जो आपस में ही लड़ती है, घोटाले करती रही है। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सत्ता की लालच में देश को तबाह करने का रहा है। देश में आंतवाद फैला, नक्सलवाद बढ़ा। कांग्रेस के कुशासन और लापरवाही से देश बर्बाद होता गया। भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है। इतना ही नहीं, जो लोग निर्दोषों को मारते हैं, लोगों का जीना हराम करते हैं, अगर वो मारे जाएँ तो ऐसे लोगों को शहीद बताते हैं। अगर ऐसा करते हैं तो वे देश के शहीदों, वीरों का अपमान करते हैं। इसी कांग्रेस की एक बड़ी नेता आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। जब संविधान बन रहा था तब काफी चर्चा विचारण के बाद देश के सभी विद्वानों ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के नेतृत्व में यह तय किया गया कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण दलितों, आदिवासियों के नाम पर होगा। कांग्रेस ने कभी इन महापुरुषों, बाबासाहेब आंबेडकर की परवाह नहीं की। कांग्रेस ने कुछ बरस पहले आंध्रप्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया और उसके बाद देशभर में इसे लागू करने की योजना बनाई। धर्म के आधार पर 15 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही। साथ ही ये भी कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी का कोटा काट कर उसी आधार पर आरक्षण दिया जाए। अपने 2009 के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने अपनी यही इरादा जताया। 2014 के घोषणा पत्र में भी कांग्रेस ने साफ साफ कहा था कि इस मामले को वे कभी छोड़ेंगे नहीं। धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे। अगर दलितों, आदिवासियों का आरक्षण कट करना पड़े तो करेंगे। श्री मोदी ने कहा कि कई साल पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण लागू किया था। जब भाजपा की सरकार आई तो हमने संविधान और बाबासाहेब की भावना के विरुद्ध कांग्रेस ने जो निर्णय लिया था, उसे खारिज किया। दलितों, आदिवासियों का आरक्षण वापस किया। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक और पाप किया। मुस्लिम समुदाय की जितनी भी जातियाँ है सबको उन्होंने ओबीसी कोटे में डालकर ओबीसी बना दिया। जो हमारे देश के ओबीसी को लाभ मिलता वो कट गया। ऐसा कर कांग्रेस ने सामाजिक न्याय भारत के सेक्युलरजियम की हत्या की । वहाँ अपना यही मॉडल पूरे एससी एसटी ओबीसी का हक अपने वोट बैंक को देना चाहती है। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस आपके आरक्षण को ही नहीं लूटना चाहती बल्कि उसके इरादे भी नेक नहीं है। संविधान और सामाजिक न्याय, भारत के सांप्रदायिकता के अनुरूप नहीं है। आपके आरक्षण की रक्षा केवल भाजपा ही कर सकती है। आप लोग मुझे शक्ति प्रदान करें ताकि मैं आपकी रक्षा कर सकूं। कांग्रेस की नजर आपके आरक्षण पर ही नहीं बल्कि आपकी कमाई, मकान, दुकान, खेत – खलिहान, ज्वेलरी पर भी है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमारा देश संस्कार, संस्कृति में विश्वास रखता है, भारत उपभोक्तावादी देश नही हैं। हम संचय, संवर्धन, संरक्षित करने में विश्वास रखते हैं। हमारे यहां घर के बुजुर्ग अपने बच्चों, नाती - पोतों के लिए रुपये गहने खुद उपयोग न कर जमा करके रखते हैं। ये इस देश का स्वभाव है। कांग्रेस भारत के मूलभूत चिंतन, संस्कार पर कड़ा प्रहार कर रही है। श्री मोदी ने कहा कि कल उनके बयान पर कांग्रेस में बड़ा तूफान मच गया। वह इसलिए कि उन्होंने कहा था कि अर्बन नक्सली, शहरी माओवादियों ने कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है। तब कांग्रेस अमेरिका को खुश करने के लिए आपकी संपत्ति को लूटना चाहती है। आपकी संतानो का हक लूट लेना चाहती है। जितने साल देश में कांग्रेस की सरकार रही आपका पैसा लूटा जाता रहा है लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद आपके हक का पैसा आप पर ही खर्च हो रहा है। देश के लोगों को पक्का घर, लाखों परिवारों को मुफ्त राशन, 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। 4 जून के बाद 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग के इलाज का खर्चा मोदी सरकार उठाएगी। श्री मोदी ने कहा कि सरगुजा के 1 लाख किसानों के खाते में सवा दो सौ करोड़ की राशि भेजी गई है। 400 बसाहट वाले पिछड़ी कोरवा जन जातियों के लिए 24 करोड़ की पीएम जन मन योजना शुरू की गई है जिसमें घर, पानी,बिजली, स्वास्थय, शिक्षा के साथ ही कौशल विकास जैसी सुविधाएँ दी जा रही है। दस वर्षो में भांति-भांति की चुनौतियों के बाद भी यहां रेल, सड़क, एयरपोर्ट, मोबाइल टॉवर जैसी सेवाओं का लाभ मिला है। गरीब, आदिवासियों के कल्याण के लिए काम किया गया है। सरगुजा सरगजा अर्थात स्वर्ग की बेटी है, यहाँ प्राकृतिक सौंदर्य, कला संस्कृति के साथ बडे मंदिर भी है। श्री मोदी ने अपील की कि 7 मई को राष्ट्र निर्मांण, लोकतंत्र और बच्चों की गारंटी के लिए मतदान जरूर करें।
12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने का सपना बहुत लोगों का होता है. तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार यात्रा पैकेज लाया है.
12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने का सपना बहुत लोगों का होता है. अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार यात्रा पैकेज लाया है. इस पैकेज में भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंगों शामिल है. ये यात्रा 11 रात और 12 दिन के लिए 22.5.24 से 2.6.24 तक के लिए है.
कहां-कहां ले जाया जाएगा
भारत गौरव ट्रेन के द्वारा इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करवाया जाएगा. ट्रेन में क्लास के अनुसार कुल 767 बर्थ हैं, जिसमें सेकंड एसी में कुल 49 सीटें, थर्ड एसी में कुल 70 सीटें और स्लीपर में कुल 648 सीटें शामिल है. यात्री ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, ओराई और वीरांगना लक्ष्मीबाई ललितपुर से इस ट्रेन में सवारी कर सकते हैं. इस पैकेज में नाश्ता और शाकाहारी लंच और डिनर और एसी बिना एसी बसों के माध्यम से स्थानीय भ्रमण शामिल है.
कितना आएगा खर्च
स्लीपर क्लास में तीन व्यक्तियों के लिए पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 22150 रुपये है और बच्चों (5-11 वर्ष) के लिए पैकेज कीमत प्रति व्यक्ति 20800 रुपये है. स्टैंडर्ड क्लास (थर्ड-एसी क्लास) में तीन व्यक्तियों के लिए पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 36700 रुपये है और बच्चों (5-11 वर्ष) के लिए पैकेज कीमत प्रति व्यक्ति 35150 रुपये है. कंफर्ट क्लास (सकेंड एसी क्लास) में तीन व्यक्तियों के लिए पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 48600 रुपये है और बच्चों (5-11 वर्ष) के लिए पैकेज कीमत प्रति व्यक्ति 46700 रुपये है. ईएमआई सुविधा 1074 रुपये प्रति माह से शुरू है. ईएमआई सुविधा सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों से आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध है.
कैसे करें बुकिंग
इस यात्रा पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ पहले पाओ' आधार पर की जाएगी. इस यात्रा की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी कार्यालय में ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है. बुकिंग आईआरसीटीसी वेबसाइट www.irctctourism.com से भी की जा सकती है.
क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के युवा न्याय के बारे में आप जानते हैं? देखें पूरा वीडियो
- 30 लाख रिक्त पदों पर भर्ती
- हर ग्रेजुएट की पहली नौकरी पक्की और 1 लाख सालाना की एप्रेटशिप
- सरकारी/भर्ती परीक्षा शुल्क माफ
- देश के सभी युवाओं का एजुकेशन लोन माफ
- स्पोर्ट्स हीरो जॉब गारंटी
और भी बहुत कुछ जिससे हमारे युवाओं को मिलेगा उनका हक उनका अधिकार
क्या आप जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आम खाना पसंद है.
गर्मियों के मौसम में लोग आम बड़े ही शौक से खाते हैं. कुछ लोगों को तो आम खाने के इतना शौक होता कि सालभर इस मौसम का इंतजार करते हैं. गर्मी के दिनों में आप कई तरह के आम की वैरायटी का मजा ले सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आम खाना पसंद है. जी हां दरअसल उन्होंने ये इंटरव्यू के दौरान बताया था. साल 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को एक इंटव्यू दिया था. अक्षय कुमार ने पूछा था पीएम मोदी को आम कैसे खाना पसंद करते हैं.
इस सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि वे आम खाते हैं. उन्हें आम खाना काफी पसंद है. उन्होंने इस दौरान बताया कि गुजरात में आमरस की परंपरा है. उन्होंने कहा कि जब वे छोटे थे तो उनका परिवार उतना संपन्न नहीं था कि वे आम खरीद सकें. इसलिए वे भी खेतों में चले जाते थे. उन्होंने बताया कि किसान काफी उदार होते हैं. अगर खेत जाकर कोई खाता है तो वे उसे रोकते नहीं हैं. लेकिन अगर कोई चोरी करता है तो उसे रोका जाता है.
पीएम मोदी ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि उन्हें उतारने के बाद पकाया हुआ नहीं बल्कि नेचुरल तरीके से पकाया हुआ आम पसंद है. तब के समय में हायजिनिक की समझ नहीं थी कि इसे धोना चाहिए.
बड़े होने पर कई अन्य आम की वेराइटी समझ आने लगी. फिर आम रस खाने की आदत लगी. पीएम मोदी ने बताया कि लेकिन अब उन्हें कंट्रोल करना पड़ता है. ये सोचना पड़ता है कि इतना खाएं या न खाउं
चुनाव से पहले इस विधायक बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, जाने वजह
बंगाल। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने मंगलवार को ‘विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को धमकी देकर’ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस विधायक हमीदुल रहमान को कारण बताओ नोटिस जारी किया. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. चुनाव आयोग ने इस महीने की शुरुआत में उत्तर दिनाजपुर में अपने निर्वाचन क्षेत्र में टीएमसी के चोपड़ा से विधायक रहमान द्वारा दिए गए भाषण की जांच की. इसके बाद आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 25 अप्रैल शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा है.
एजेंसी के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग को 11 अप्रैल को X हैंडल पर सुवेंदु अधिकारी के वीडियो पोस्ट के जरिए एक शिकायत मिली. इसमें आरोप लगाया गया कि एक पब्लिक मीटिंग में स्पीच देते वक्त रहमान मतदाताओं और विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहे थे. रहमान को यह कहते हुए सुना गया, ‘केंद्र सरकार की सेनाएं (अप्रैल) 26 तक यहां रहेंगी. उसके बाद आपको हमारी सेनाओं के साथ रहना होगा. अपने कीमती वोट बर्बाद न करें. केंद्रीय बल 26 (अप्रैल) को यह जगह छोड़ देंगे. तब केवल हमारे ‘केंद्रीय बल’ यहां होंगे, तब शिकायत मत करना, यह मत पूछना कि मेरे साथ क्या और क्यों हुआ.
अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद यह पाया गया कि इसने एमसीसी और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और भारतीय दंड संहिता की धाराओं का उल्लंघन किया है. इस क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होंगे. इस बीच, चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियों को रद्द करने के बावजूद चुनाव कराने में कोई कठिनाई नहीं होगी, जिनमें से कई को चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किया जाना था.
पश्चिम बंगाल CEO दफ्तर के एक सीनियर ऑफिसर के मुताबिक कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले का ‘चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि उनके पास अतिरिक्त जनशक्ति है और वह उस कमी को पूरा कर देंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास अतिरिक्त जनशक्ति है, जो कमी को पूरा करेगी. हम हमेशा चुनाव के लिए 20-25 प्रतिशत अतिरिक्त जनशक्ति रखते हैं. हालांकि आयोग ने अभी तक इस संबंध में कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है.
MP Board 10th, 12th Result 2024 : 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज...एक क्लिक में इस लिंक से कर पाएंगे चेक
मध्यप्रदेश :- एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज शाम 4 बजे आएगा। बोर्ड पिछले डेढ़ महीने से रिजल्ट्स को लेकर तैयारियां कर रहा है मध्यप्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी और 12वीं बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थीं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 9,92,101 छात्र एवं 7,48,238 छात्राएं शामिल हुए थे। प्रदेशभर में कुल 7,501 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार भी दोनों कक्षाओं का परिणाम एक साथ ही आएगा ।इस बार भी विद्यार्थियों की मेधावी सूची जारी की जाएगी।बता दें कि 10वीं व 12वीं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं जिनका आज रिजल्ट आएगा ।
ऐप का उपयोग करके आप अपना एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 परिणाम 2024 चेक के लिए, इन चरणों का पालन करें:
- Google Play Store से MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप खोलें और ‘अपना परिणाम जानें’ अनुभाग पर जाएं।
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एमपी बोर्ड कक्षा 10 12 के परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
अपने परिणाम की समीक्षा करें, अपने रिकॉर्ड के लिए एक स्क्रीनशॉट कैप्चर करें और इसे सहेजें।
आधिकारिक वेबसाइटों की सूची यहां देखें:
-
mpresults.nic.in
-
mpbse.nic.in
-
mpbse.mponline.gov.in
आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आपके शहर का हाल
सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 24 अप्रैल 2024 के लिए नए रेट (Petrol and Diesel rate in India) अपडेट कर दिए गए हैं. देश भर में हर दिन सुबह 6 बजे देश के सभी शहरों के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol-Diesel Price Today) जारी की जाती हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित होती है.
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 99.84 रुपये और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर
14 मार्च को कम हुए थे दाम
बता दें कि तेल मार्केटिंग कंपनियों ने मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की थी. 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती का ऐलान किया गया था. हालांकि, ये राहत बहुत बड़ी नहीं है क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं.
Aaj Ka Panchang: आज 24 अप्रैल 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 24 अप्रैल 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - चैत्र
अमांत - चैत्र
तिथि
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा- अप्रैल 24 05:18 AM- अप्रैल 25 06:46 AM
नक्षत्र
चित्रा - अप्रैल 22 07:59 PM- अप्रैल 23 10:32 PM
स्वाति - अप्रैल 23 10:32 PM- अप्रैल 25 12:41 AM
योग
सिद्धि - अप्रैल 24 04:56 AM- अप्रैल 25 05:05 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:15 ए एम
सूर्यास्त - 06:59 पी एम
चन्द्रोदय - 07:24 पी एम
चन्द्रास्त - 06:15 ए एम
अशुभ काल
राहू - 12:37 पी एम से 02:12 पी एम
यम गण्ड - 07:50 ए एम से 09:26 ए एम
गुलिक - 11:01 ए एम से 12:37 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:11 पी एम से 01:02 पी एम
शुभ काल
अमृत काल - 03:06 पी एम से 04:50 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:44 ए एम से 05:30 ए एम
Aaj Ka Rashifal 24 April 2024: मेष से मीन राशि तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन?
Rashifal 24 April 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 24 अप्रैल 2024, बुधवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष
नौकरीपेशा व्यक्ति कड़ी मेहनत से भरे दिन की उम्मीद कर सकते हैं, जबकि व्यापार मालिकों को सफलता के अवसर मिल सकते हैं. खुदरा विक्रेताओं को अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना चाहिए. छात्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अतिरिक्त प्रयास से वे उन पर काबू पा सकते हैं. दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. पारिवारिक सहयोग ख़ुशी देगा.
वृषभ
आज का राशिफल प्रियजनों और सरकारी अधिकारियों के साथ गलतफहमी से बचने के लिए संचार और व्यवहार में सावधानी बरतने की सलाह देता है. व्यावसायिक सफलता के लिए धैर्य महत्वपूर्ण है, जबकि स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ उत्पन्न हो सकती हैं, विशेष रूप से कान और गले के मुद्दों से संबंधित. अपने अधिक वजन वाले जीवनसाथी को वजन घटाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करें. मित्रों से आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है.
मिथुन
आज, सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने और संभावित नई जिम्मेदारियों के लिए कार्यस्थल पर वरिष्ठों को प्रभावित करने पर ध्यान केंद्रित करें. व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लचीले रहें और भविष्य की योजनाओं में गलतियों से बचें. ठंडी वस्तुओं से परहेज करके और दिनचर्या में बदलाव और दवाओं से सावधान रहकर स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जरूरतमंद लोगों की मदद करें और परिवार और पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें.
कर्क
आज के चुनौतीपूर्ण समय में मानसिक तनाव और आर्थिक संकट व्याप्त है. कार्यस्थल पर षडयंत्रों से सावधान रहें और अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें. भविष्य के लिए बचत को प्राथमिकता दें, अत्यधिक ऋण लेने से बचें, संतुलित आहार बनाए रखें और स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखें. साथ ही घर में पारिवारिक सदस्यों के साथ अनावश्यक विवादों से बचें.
सिंह
राशिफल खर्च करने में सावधानी बरतने की सलाह देता है और वित्तीय स्थिरता को प्राथमिकता देने का आग्रह करता है. मान्यता के लिए कार्यालय नियमों का अनुपालन महत्वपूर्ण है. साझेदारी वाले व्यवसायों में मुनाफ़ा हो सकता है, जबकि कानून के छात्रों और पाठ्यक्रम तैयार करने वालों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. मुंह, गले और सांस से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. पिता या भाइयों के लिए कड़ी मेहनत के वित्तीय पुरस्कार की भविष्यवाणी की गई है.
कन्या
यह दिन वादा और आत्मविश्वास लाता है, दूसरों की मदद करने और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का सुझाव देता है. करियर के विकास के लिए काम पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है, जबकि खुदरा व्यापारियों को मुनाफा देखने को मिल सकता है. फाइबर युक्त आहार की सलाह दी जाती है, और प्रियजनों को उनकी पसंदीदा चीजें देकर पारिवारिक खुशी को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है.
तुला
पहले से योजना बनाना और ज़रूरत पड़ने पर मदद मांगना एक सफल दिन के लिए महत्वपूर्ण है. ग्राहकों की ज़रूरतों और प्रतिस्पर्धा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करके, विशेषकर चुनौतियों का सामना करने वाले व्यापारियों के लिए कार्यों को प्राथमिकता दें. इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना और परिवार में प्रेम फैलाना महत्वपूर्ण प्राथमिकताएँ हैं.
वृश्चिक
सुबह योग और ध्यान ऊर्जा बढ़ा सकते हैं, लेकिन सैन्य कर्मियों को ग्रहों की समस्याओं के प्रति सचेत रहना चाहिए. यदि लेखांकन की अनदेखी की जाती है, तो व्यापारियों को धन की हानि हो सकती है और कंपनी की योजना संबंधी चिंताएँ हो सकती हैं. युवाओं को ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अलग-अलग करियर आज़माना चाहिए. मधुमेह और उच्च रक्तचाप के रोगियों को अपने पोषण पर ध्यान देना चाहिए, और प्रियजनों को भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए.
धनु
करियर ग्रोथ के लिए अद्यतन और धैर्यवान बने रहने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करें. बॉस को खुश रखने और प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए ऑफिस में प्रदर्शन सुधारें. व्यावसायिक डेटा की निगरानी करें, लंबी यात्रा की तैयारी करें और थकावट का प्रबंधन करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार के सदस्यों के प्रति सौम्य व्यवहार के साथ सम्मान दिखाएं.
मकर
पछतावे और निराशा से उबरने के लिए आध्यात्मिकता पर ध्यान दें. ध्यान से ऊर्जावान बनें, काम में दयालु रहें और थोक व्यापारी मुनाफ़े की उम्मीद कर सकते हैं. विद्यार्थी, मनोरंजन से अधिक समय को महत्व दें. युवाओं, एक सफल दिन के लिए रचनात्मकता को प्राथमिकता दें. संपूर्ण पारिवारिक स्वास्थ्य के लिए सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करें.
कुंभ
आज निष्पक्ष निर्णय लें और दूसरों की मदद करें. नौकरी चाहने वालों को असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है, जबकि व्यवसायियों को विफलता का अनुभव हो सकता है. युवा और विद्यार्थी दिन सामान्य रहने की उम्मीद कर सकते हैं. सुरक्षा नियमों का पालन करें, स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करें. पारिवारिक विवादों को सुलझाएं और घरेलू निर्णयों में भाग लें.
मीन
कार्यस्थल पर त्रुटियों और डेटा हानि को रोकने के लिए अफवाहों के आधार पर निर्णय लेने से बचना और कार्यों को सटीकता से पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है. नए अवसरों की खोज के साथ-साथ व्यापारिक लेनदेन में पारदर्शिता भी आवश्यक है. बड़ों के प्रति सम्मान दिखाना, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, विशेष रूप से अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए, और घर के अंदर की गतिविधियों में शामिल होना समग्र कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है.
मोदी ने दलीय दुर्भावना में छत्तीसगढ़ से भेदभाव किया था किस नैतिकता से छत्तीसगढ़ की जनता से वोट मांग रहे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किस नैतिकता से मोदी छत्तीसगढ़ की जनता से वोट मांगने आये है पांच वर्षो तक दलीय दुर्भावना के कारण मोदी ने छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय किया था। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की एक मुश्त कीमत नही देने दिया। राज्य के चावल को लेने के लिये तीन-तीन बार मना किया। हर साल सेन्ट्रल पुल का कोटा घटाते थे, राज्य के किसानों को उर्वरक का कोटा मोदी सरकार ने घटा दिया था। प्रधानमंत्री आवास के 18 लाख आवास को मोदी सरकार ने स्वीकृति नही दिया है। राज्य में केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बदले मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ से 11 हजार करोड़ वसूला था। आज छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री वोट मांगने आये है तो छत्तीसगढ़ हितैषी होने का दंभ भर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को पिछड़ा वर्ग का बताकर वोट मांग रहे है लेकिन राज्य के पिछड़े वर्ग और वंचित वर्ग के लोगों के आरक्षण को मोदी और भाजपा ने राजभवन में रोकवा रखा है। मोदी को पिछड़ा वर्ग के प्रति हमदर्दी होती तो पिछड़ा वर्ग का 27 प्रतिशत, एसटी का 32 प्रतिशत, एससी 13 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस का 4 प्रतिशत आरक्षण वे राजभवन में नही रोकवाये होते।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी ने देश की जनता से धोखा किया है अच्छे दिन लाने का वादा कर भूल गये 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर भूल गये, दो करोड़ रोजगार के वादे भूल गये, किसानों का समर्थन मूल्य देने और आय दुगुनी करने का वादा भूल गये। प्रधानमंत्री नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर वोट मांगने का साहस क्यो नही दिखाये? प्रधानमंत्री अपना दो कार्यकाल पूरा कर वोट मांगने आये है वे अपना 10 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता को बताये 10 साल में उनकी क्या उपलब्धि है?
आज तक के इतिहास में किसी कोई प्रधानमंत्री के बारे में इतनी ओछी और घटिया टिप्पणी नहीं की थी। राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन की पत्रकार वार्ता
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि आज 23 तारीख है कल दूसरे चरण का चुनाव खत्म होने वाला है। तीन चरण में छत्तीसगढ़ में चुनाव है। बहुत दुखद है प्रधानमंत्री जो भारतीय जुमला पार्टी के है पूरे देश के प्रधानमंत्री है। पहले राजस्थान फिर अलीगढ़ में झूठ बोला अब छत्तीसगढ़ में रात रूकने वाले है। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह भी रूक चुके है। सत्ताधारी लोग घबराये हुये है। आज तक के इतिहास में किसी कोई प्रधानमंत्री के बारे में इतनी ओछी और घटिया टिप्पणी नहीं की थी। प्रधानमंत्री की गरिमा को उस तरह से देखा नहीं कि एक प्रधानमंत्री के पद में रहते हुये दूसरे प्रधानमंत्री जिनका पूरा वर्ल्ड लोहा मांगता था के बारे में स्तरहीन टिप्पणी करें। 2008 में पूरा वर्ल्ड में आर्थिक मंदी थी उस समय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे, जिन्होंने ने अपने देश को बचाने का काम किया था। आज देश का प्रधानमंत्री झूठ बोल रहा है उनके बारे में इससे ओछी हरकत आज से पहले हमारे देश के किसी प्रधानमंत्री ने नही किया है। प्रधानमंत्री की गरिमा की रक्षा करनी चाहिये और इस तरह के झूठे और इस तरह के ओछी बाते पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में नहीं कहनी चाहिये।
जो उन्होंने मंगलसूत्र-मंगलसूत्र का बयान दिया वह उनकी सोच को बताता है वह महिलाओं को हेय दृष्टि से देखते है।एक महिला होने के नाते मैं इसकी निंदा करती हूं। देश की मजबूत महिलाये है जो 1962 से इंदिरा गांधी ने ज्वेलरी और गहने तक आर्मी वाले को दे दिये थे। आर्मी वाले के नाम पे समर्पित किये थे। प्रधानमंत्री का बयान बहुत ही छोटी और ओछी हरकत है। आप किसी का मंगलसूत्र के नाम से कम्पेय कर रहे है और मंगलसूत्र एक महिला का सुहाग होता है और महिला को हेय दृष्टि से देखने का अधिकार पूरे हिंदुस्तान में किसी को भी नहीं है न ही प्रधानमंत्री को है।
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन चाहती है रिपोर्ट कार्ड लेकर आये 2014 से 2024 तक 10 सालो का। हम कांग्रेस का रिपोर्ट का कार्ड लेकर चल रहे है 55 अपने सालो का। युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरी क्यों नहीं दे पाये? भारतीय जुमला पार्टी में महंगाई इतनी बढ़ी गयी है उसपे बात क्यों नहीं करते? नोटबंदी की थी उसके बारे में चर्चा क्यों नहीं करते? हिम्मत है तो बताये इस तरह की जीएसटी आपने क्यों लगायी? आज गैस सिलेंडर 1000 रू. मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में 4 महिने राज्य में सरकार चलाते हो गये। भाजपा कहती है 500 रू. में गैस सिलेंडर देंगे नहीं दिया। एमएसपी की बात कहकर आये थे 3100 रू. आज दो-दो किस्तो में देना पड़ रहा है और एक किस्त में क्यों नहीं दे रहे है? भाजपा की गारंटी 4 महिने में इस तरह से हो सकती है चूंकि लोकसभा चुनाव है और भारतीय जुमला पार्टी की क्या गारंटी है 2024 के चुनाव के बाद 3100 रू. का झुनझुना गायब हो जाये।
कांग्रेस पार्टी पांच गारंटी लेकर आयी है। युवा न्याय, महिला न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और हिस्सेदारी न्याय यह कांग्रेस की गारंटी है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दिया और पूरे देश में 25 लाख रू. हेल्थ इंश्योरेंस देने का वादा किया। कांग्रेस पार्टी पहले 500 रू. में गैस सिलेंडर दे रहे थे। आंगन बाड़ी केन्द्र की सेविका साहयिका का मानदेय तय किया था वृद्धा पेंशन तय की थी सर्व शिक्षा के अभियान के तहत स्कूल लेकर आये थे इंदिरा आवास लेकर आये थे। कांग्रेस की सरकार आने पर आंगनबाड़ी की सेविका साहियका का मानदेय को डबल करेगी। 10 सालो में 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा था और 1 साल में 1 लाख नौकरी नहीं दिये। कांग्रेस की सरकार बनने पर 30 लाख सरकारी नौकरी खाली पड़ी है जिसको आपने 10 सालो में नहीं भरा अगर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आयेगी तो वो पहले साल में जो पहला काम होगा युवाओं को 30 लाख नौकरी देंगे और उसमें भी 50 प्रतिशत महिलाओं के लिये रिर्जवेशन रहेगा। महंगाई चरम पर है कांग्रेस महिला न्याय गारंटी के माध्यम से हर साल 1 लाख रू. महिलाओं को देगी और 8333 रू. महिना देने को तैयार है। मनरेगा कांग्रेस पार्टी लेकर आयी थी और उस समय मनरेगा के माध्यम से मजदूरी मिल रहा था। कांग्रेस की सरकार आने पर मनरेगा का मजदूरी 400 रू. करेगी।
भारत में तानाशाही चल रहा। गुजरात में चार-चार प्रस्तावक को यह कह दिया कि एक दिन पहले उनके साईन नहीं करके और र्निविरोध एक सांसद वहां चुन लिया गया। चुनाव के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है। इस तरह के तानाशाही जो हो रहा है लोकतंत्र देख रहा है। आज कांग्रेस पार्टी का एक डेलिगेशन चुनाव आयोग के पास गया जिस तरह की टिप्पणियां प्रधानमंत्री कह रहे है आज चुनाव आयोग क्यों चुप है और क्यों उन पर कोई भी एक्शन नहीं लिया जा रहा है यह बहुत ही सोचनीय विषय है।
जिस बेटे का रक्षा कवच देश की करोड़ों माता -बहनें हैं, उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता - श्री नरेंद्र मोदी
रायपुर/सक्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प शंखनाद रैली में हुँकार भरते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में हमने , स्थानीय उत्पाद को विश्व बाजार मुहैया कराने 13 हजार करोड़ रुपए की विश्वकर्मा योजना और जन-मन योजना शुरू की है और कांग्रेस के नेता लाठी से मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं, वे कह रहे हैं कि मोदी मर जाए। लेकिन मोदी सिर ऊँचा करके चलता है। मोदी इनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है। गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए। कोई घर में घुस आए और लूटपाट करने लगे तो परिवार का हर सदस्य भिड़ जाता है और मोदी के लिए तो मेरा भारत ही मेरा परिवार है। मोदी की रक्षा देश के करोड़ों लोग करेंगे। जिस बेटे का रक्षा कवच देश की करोड़ों माता-बहनें हैं, उसके लिए तो मौत को भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे मोदी समाज को गाली दी, पिछड़े वर्ग को गाली दी और हमने पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए के लिए ओबीसी आयोग बनाया, पिछड़ों को स्थानीय भाषा में उच्च शिक्षा का अधिकार दिया और आज यहाँ के कांग्रेस नेता मोदी का सिर फोड़ने और उसके मरने की बात कह रहा है। दरअसल हमने जब घोटालेबाजों का रास्ता रोका, बिचैलियों की कमाई बंद की, तब से इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया। यहाँ के लोगों के साथ धोखा किया, उनकी जाँच चल रही है। अपने देश को अपने परिवार को लूटपाट से बचाने में जुटा हूं। मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ और कांग्रेस कहती है भ्रष्टाचारी बचाओ।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस संविधान खत्म कर देने, आरक्षण खत्म कर देने का झूठ फैला रही है। कांग्रेस कितने दिन यह झूठ फैलाएगी? इस देश का संविधान कोई नहीं बदल सकता। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद ने कर्नाटक में दक्षिण के राज्यों को मिलाकर अलग देश बनाने की बात कर रहे हैं, गोवा के कांग्रेस उम्मीदवार सार्वजनिक रूप से कह रहे हें कि गोवा में भारत का संविधान नहीं चलेगा, यह संविधान गोवा पर थोपा गया है। कभी जम्मू-कश्मीर में यही कहा जाता था कि भारत का संविधान नहीं चलेगा, पर आज उनकी बोलती बंद है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मंगलवार को जांजगीर-चाँपा और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार क्रमश: श्रीमती कमलेश जांगड़े व राधेश्याम राठिया के समर्थन में आहूत महती चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सवाल किया कि क्या यह भारत के संविधान का अपमान और उससे छेड़छाड़ नहीं है? गोवा के कांग्रेस उम्मीदवार ने राहुल गांधी से हुई चर्चा को सार्वजनिक किया है जिसका साफ मतलब है कि राहुल गांधी की इसमें मौन सहमति है। देश के एक बड़े हिस्से में नकारे जाने से कांग्रेस के लोग बौखला गए हैं और इसलिए देश के भीतर इस तरह के टापू बना रहे हैं। आज वे गोवा में भारत के संविधान को नकार रहे हैं, कल देश में डॉ. बाबासाहब अंबेडकर के संविधान को नकारने का पाप करेंगे। यह देश को तोड़ने की कांग्रेस की सोची-समझी चाल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि देशवासियों की उम्मीद पूरी करते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का काम भाजपा ने किया। कांग्रेस राम मंदिर के नाम पर तानाकशी करती रही, पर जब मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया तो सातवें आसमान से भी उँचे अपने अहंकार के चलते कांग्रेस ने यह न्योता ठुकरा दिया। यह भगवान राम के ननिहाल और माता शबरी की धरती छत्तीसगढ़ का घोर अपमान है। धर्म के नाम पर देश को बाँटने वाली कांग्रेस शुरू से तुष्टीकरण में लगी रही है। वोट बैंक का राजनीति कांग्रेस के डीएनए में है और इसके लिए वह दलितों, वंचितों, आदिवासियों, पिछड़ों का हक मारने से भी पीछे नहीं हटती। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। श्री मोदी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता गाँव, गरीब, किसान, महिला और नौजवान का कल्याण है। हमने नारे नहीं दिए बल्कि 10 वर्षों में काम किया। हमारी नीति और नीयत सही है। हम जो कहते हैं, उसे पूरा करने के लिए परिश्रम करते हैं, चुनौतियों को भी चुनौती देकर अपना कहा पूरा करते हैं।
प्रदानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी बढ़ाई, धान की कीमतें बढ़ाई, धान की बढ़ी हुई कीमत दी और एकमुश्त अंतर की राशि का भुगतान किसानों को किया। दो साल का बकाया बोनस भी दिया। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने कमाल कर दिखाया है। छत्तीसगढ़ में 45 हजार करोड़ रुपए किसानों को मिले हैं। नमो ड्रोन दीदी, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी योजना की चर्चा कर श्री मोदी ने कहा कि हम अब तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। जांजगीर-चाँपा में 50 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, दो लाख नल जल कनेक्शन और तीन लाख बहनों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया है। मुफ्त राशन योजना अगले पाँच सालों तक चलती रहेगी। आयुष्मान योजना के तहत अब 70 साल आयु के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि 2014 से पहले 60 वर्षों तक एक ही परिवार सीधे या रिमोट से सरकार चलाता रहा। कांग्रेस ने कभी दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी नहीं करने दी। भाजपा ने एक दलित बेटे और एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने न केवल उसका विरोध किया बल्कि राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को अपमानित तक किया। श्री मोदी ने कहा कि तीसरी बार हमारी सरकार के पास बहुत काम बाकी है इसलिए 7 मई को मोदी के लिए एक घंटे का समय निकालकर वोट करने जरूर जाएँ और राधेश्याम राठिया व बहन कमलेश जांगड़े को मेरी मदद के लिए जिताकर एक मजबूत सरकार के लिए अपना भरपूर समर्थन दें। श्री मोदी ने साफ कहा कि इंडी गठबंधन को वोट करने से उसकी सरकार नहीं बनेगी, इसलिए भाजपा व एनडीए को दिया गया आपका एक-एक वोट एक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करेगा।
जिस कांग्रेस ने हमेशा संविधान से छेड़छाड़ की, 80 बार संशोधन किया, वह कांग्रेस आज संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त कर देने का झूठ फैला रही है : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगातार लगाव बना हुआ है। पिछले विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने विश्वास करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। लोकसभा का यह चुनाव महत्वपूर्ण है। श्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमें शत-प्रतिशत मतदान करना है। कांग्रेस हार रही है, इसलिए बौखलाकर झूठ बोलकर भ्रम फैला रही है। जिस कांग्रेस ने अपने पूरे कार्यकाल में संविधान से छेड़छाड़ की, 80 बार उसमें संशोधन किया, वह कांग्रेस आज संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त कर देने का झूठ फैला रही है। कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए श्री साय ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, अत्याचार-भ्रष्टाचार, अनाचार-दुराचार का आतंकराज चल रहा था। प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि तीन महीनों की अल्पावधि में मोदी की गारंटी को पूरा करने में उनकी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार बनने के बाद पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसे कांग्रेस की सरकार ने रोक रखा था, उसकी स्वीकृति पहली कैबिनेट बैठक में दे दी गई। 2 वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान 25 दिसंबर को कर दिया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की शुरुआत भाजपा ने की और रिकॉर्ड खरीदी की। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया और अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान 12 मार्च को 24.72 लाख किसानों के खातों में भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह देने की शुरुआत भी 10 मार्च को कर दी गई है। रामलला दर्शन योजना का वादा भी पूरा कर दिया गया है। पीएससी घोटाला की जाँच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। तेंदूपत्ता की खरीदी 5,500 रु. प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी करने की घोषणा हमने कर दी है। शेष वादों को भी हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे। हमारी सरकार साँय-साँय काम कर रही है, वादे पूरा कर रही है और वहीं कांग्रेसी आँय-बाँय बोल रहे हैं। अब उस कांग्रेस का को बाय-बाय करना है। श्री साय ने आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की रायगढ़ और जांजगीर-चाँपा में कमल खिलाना है और श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
सभा को प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक द्वय गुरु खुशवंत साहेब व अनुज शर्मा, भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े (जांजगीर-चाँपा) ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा, रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, विधायक राजेश मूणत, सांसद गुहाराम अजगले, लोकसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक गोमती साय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, सतनामी समाज के गुरु बालदास साहेब, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, निर्मल सिन्हा, विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य श्रीमती संयोगिता जूदेव, संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व कृषि मंत्री मेघाराम साहू ,पूर्व विधायक खिलावन साहू, रामनामी समाज के अध्यक्ष आचार्य मेहतर राम रामनानी, दिनेशलाल जांगडे, रामनामी समाज की अध्यक्ष माता सतबाई रामनामी, संतोष लहरे, लोकसभा सह प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, लालधर सुल्तानिया, जिला प्रभारी गिरधर गुप्ता, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक चैतराम देवांगन, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांतसिंग ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंग चंदेल, महेश साहू, पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, धनीराम धीवर, जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी राजवाड़े, जिलाध्यक्ष सुभाष जलान, जिला सचिव श्रीमती श्यामा बाई साहू, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती विद्या सिदार और श्री मोदी की सभा के ठीक एक दिन पहले अपने 50 समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल पूर्व विधायक सरोजा मनहरण राठौर व प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मनहरण राठौर सहित काफी संख्या में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित विशाल जनसमूह उपस्थित था।
अमित शाह तय कर ले क्या बोलना है बार-बार बयान बदलना बंद करें
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा नक्सलवाद पर दिये गये बयान की कांग्रेस ने चुनावी जुमला बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा नक्सलवाद खात्मे को लेकर अमित शाह के द्वारा दिया गया बयान हास्यपद है। जनता ने मोदी सरकार को 10 साल का समय दिया था। मोदी सरकार आतंक को समाप्त करने में लेकिन असफल रही। भाजपा सरकार की विदाई सुनिश्चित हो गई है उनकी उल्टी गिनती चल रही है। अमित शाह अब तनाव न पाले नक्सलवाद खत्म करने कांग्रेस की सरकार काम करेगी। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और आतंक को खत्म करने की रणनीति पर काम होगा देश आतंक से मुक्त होगा। राज्य में कांग्रेस की सरकार ने नक्सलवाद पर काबू किया केन्द्र में कांग्रेस की सरकार खत्म करेगी। शाह को पता है अब मोदी के नाम पर वोट नहीं मिलेगा तो नक्सलवाद के नाम पर वोट मांग रहे।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमित शाह पहले तय कर ले कि उन्हें बोलना क्या है। इसी प्रदेश में आज के एक वर्ष पहले भूपेश सरकार के समय अमित शाह जब छत्तीसगढ़ आये थे उन्होंने कहा था राज्य से नक्सलवाद 80 प्रतिशत कम हो गया है। अमित शाह की उपस्थिति में सीआरपीएफ के डीजी ने कहा था छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पैकअप की ओर है। आम चुनावी सभा में अमित शाह राजनैतिक लाभ के लिये झूठे आरोप लगा रहे कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय नक्सलवाद बढ़ा है। अमित शाह झूठ बोलकर केन्द्रीय गृहमंत्री पद की गरिमा को गिरा रहे है। अमित शाह कहते है नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में तीन साल में खत्म होगा। जब विधानसभा चुनाव चल रहा था तब कहा था राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही नक्सलवाद चुटकियों में खत्म हो जायेगा। अब लोकसभा चुनाव में फिर वोट लेने के लिये तीन साल की बात कर रहे है। भाजपा बेशर्मी पूर्वक नक्सली घटनाओं पर राजनीति कर रही है। जबकि नक्सलवाद की पोषक भाजपा ही है। भाजपा के 15 साल के शासनकाल में नक्सलवाद 3 ब्लाकों से निकलकर 14 जिलों तक पहुंचा था।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमित शाह के अनुसार छत्तीसगढ़ और देश मे नक्सल समस्या के समाधान के लिए भाजपा की सरकार होना अनिवार्य शर्त है तो छत्तीसगढ़ में 2003 से 2018 तक भाजपा की सरकार थी। 2014 से 2018 तक केंद्र और राज्य दोनों ही जगह भाजपा की ही सरकार थी। क्यों नक्सलवाद को अमित शाह ने चुटकियों में खत्म नहीं किया। इन वर्षों में हुई हजारों हत्यायो की जिम्मेदारी अमित शाह लेंगे उनके पास उपाय था और उपयोग क्यों नहीं किया। छत्तीसगढ़ में तो भाजपा के 15 साल के सरकार में नक्सलवाद 3 ब्लाकों से निकल कर 14 जिलों तक पहुच गया था। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नक्सली घटनाओं और नक्सल के विस्तार में 80 फीसदी तक कमी आई थी। यह कमी कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नक्सल समस्या के समाधान की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आई थी। भूपेश सरकार ने विश्वास विकास और सुरक्षा के अपने मूल मंत्र से नक्सल क्षेत्र के निवासियों का विश्वास जीत कर वहाँ विकास कार्य पहुँच मार्ग विकसित किया उनमें सुरक्षा का भाव और सरकार के प्रति भरोसा पैदा किया था जिसके कारण आज प्रदेश में नक्सलवाद बैकफुट पर था जो डबल इंजन की सरकार में बढ़ गया।
महिलाओं का संपत्ति जेवर का कही जिक्र ही नहीं है कांग्रेस के घोषणा पत्र में।राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि लोकसभा का चुनाव चल रहा है। पहले चरण का मतदान 102 सीटों का पूरा हो गया है। 102 सीटों पर खबरे आयी है इंडिया गठबंधन बहुत आगे है भारतीय जनता पार्टी से। उसकी वजह से भाजपा के नेता बहुत घबराये हुये है इसीलिये कुछ भी अनाप शनाप बयान दे रहे है। वह पूरी तरह झूठ है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिक्र तक नहीं है कि मुस्लिम तुष्टिकरण, हिन्दू, मुसलमान तक शब्द तक नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री ने इसका मुद्दा उठाया। जबकि घोषणा पत्र में कही भी जिक्र नहीं है। महिलाओं का संपत्ति जेवर का कही जिक्र ही नहीं है कांग्रेस के घोषणा पत्र में। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व उसकी गलत बयानी करके पेश कर रहे है। कही जिक्र भी नहीं है उसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। देश में कांग्रेस सरकार ने 70 साल से रही है कभी भी किसी महिला का जेवर नहीं लिया है। सबको सुविधाये दी इस देश को बनाया है। आज जो कुछ भी देश में है ये सब है जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, अटल बिहारी बाजपेयी इन लोगों की देन है। इनको शर्म आती है अटल बिहारी बाजपेयी का नाम लेने में। अटल बिहारी बाजपेयी को अपना नहीं मानते। उनके जमाने में भी काम हुआ। जो काम हुआ इन प्रधानमंत्रियों को योगदान है। ये तो ऐसा करते है कि 2014 से पहले मोदी जी के आने से पहले देश में कुछ था ही नहीं, सब जो है जंगल था और खेत थे। इन्होने ने ही सब कुछ बनाये। रेल, बैंक, जहाज, सेना भी इन्होने बनायी। ऐसा माहौल बना दिया है मीडिया के जरिए जो असत्य का प्रचार, झूठ जो फैलाया हुआ है कड़े शब्दों में इस तरह के बयानबाजी की निंदा करता हूं। उसके अध्यक्ष नड्डा जी ने भी इस तरह के बयानबाजी की। चुनौती देता हूं कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहीं दिखाये। अगर कहीं कुछ लिखा हुआ है जो उन्होंने बोला।
102 सीटों पर जो चुनाव हुआ उसमें भाजपा की स्थिति बहुत खराब है। चाहे उत्तर प्रदेश का हो, चाहे दूसरे राज्यों का हो उनके हालत बहुत खराब है। इसलिये बेहद परेशान है। राहुल जी कहते है 200 से नीचे आयेंगी वही सब अनुमान सबका है। मीडिया के लोग भी कह रहे है। इसलिये भाजपा कुछ भी मिथ्या प्रचार कर रहे है। जनता को सावधान करना चाहता हूं झूठे प्रचार, मिथ्या प्रचार में नहीं आना चाहिए।
बाबा साहेब अंबेडकर के बनाये गये संविधान को बदलना चाहते है। इनकी बहुत बड़ी साजिश है। किसानों, पिछड़ा, आदिवासी, दलित, और समाज के लोगों सबके अधिकारों को छिना है। देश की संविधान को बदलने का साजिश कर रहे है। लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रहे है। इनको तीन चौथाई बहुमत चाहिये इसलिये इस तरह की बात कर रहे है।
जिसे हम लागू करेंगे। पिछले चुनाव में जो हमने कहा है उसे लागू किया भी है तमिलनाडु, तेलंगाना, हिमाचल सभी वादे लागू किये।
कांग्रेस ने पांच गारंटी दी है। 5 न्याय, 25 गारंटी, 300 से ज्यादा वादे...
युवा न्याय- 30 लाख युवाओं को नौकरी, पेपर लीक से मुक्ति, 25 साल तक के डिग्री या डिप्लोमा होल्डर को साल में एक लाख रू. की अप्रेंटिसशिप, 5 हजार करोड़ का नया स्टार्टअप फंड, अग्निवीर योजना बंद, पुरानी भर्ती योजना चालू करेगी।
महिलाओं के नारी न्याय-केंद्र सरकार की नई नौकरी में 50ः महिला आरक्षण मिलेगा, गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये दिया जाएगा, कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल की सुविधा, हर पंचायत में एक अधिकार सहेली होगी, आशा, मिड डे मिल, आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी मिलेगी।
किसानों के लिये किसान न्याय- किसानी के लिए जरूरी हर चीज से जीएसटी हटाई जाएगी, कर्ज माफी प्लान लागू करने के लिए आयोग बनाया जाएगा, किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी होगी, फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर पैसा ट्रांसफर होगा, स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ एमएसपी का कानूनी गारंटी होगी।
श्रमिक न्याय - 25 लाख का हेल्थ कवर, मुफ्त इलाज, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी मिलेगी। मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी बंद होगी, शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई पॉलिसी होगी, दैनिक मजदूरी 400 रुपये, मनरेगा में भी लागू होगा, असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा होगा।
हिस्सेदारी न्याय-एसटी, एससी, ओबीसी को पूरा हक दिया जाएगा, जितनी एसटी, एससी की जनसंख्या उतना बजट होगा, वन अधिकार कानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला होगा, संवैधानिक संशोधनों से 50 फीसदी की सीमा खत्म करेंगे होगा, समानता के लिए हर व्यक्ति और हर वर्ग की गिनती होगी।
वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध। लोकसभा और विधानसभा चुनाव तय समय पर ही करवाएंगे। मतदान ईवीएम के जरिए होंगे, लेकिन वीवीपैट की पर्ची से मिलान किया जाएगा। 10वीं अनुसूची में संशोधन का वादा। इसके तहत दलबदल करने पर विधानसभा या संसद की सदस्यता खुद समाप्त हो जाएगी। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सख्ती से कानून के अनुसार काम करेगी। हर मामले को संसद या राज्य विधान मंडलों की निगरानी में लाया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी राधिका खेड़ा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।
पाताल से लेकर आकाश तक कांग्रेस पार्टी ने घोटाला किया - जेपी नड्डा
रायपुर/ बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोरमी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पाताल से लेकर आकाश तक भ्रष्टाचार किया है क्या ऐसी पार्टी को समर्थन देना चाहिए? इंडी एलायंस घमंडिया गठबंधन के नेता या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं। श्री नड्डा ने बिलासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोखन साहू को जीताकर देश की सबसे बड़ी संसद में भेजनें की अपील उपस्थित जनसमुदाय से की।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि तीन माह पूर्व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की कुशासित सरकार थी जिसे जनता ने उखाड़ फेंका। आपका एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है। जो बड़े बड़े फैसले लेने का काम करेगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में आपने मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जब उस समय देश की स्थिति अच्छी नहीं थी। मोदी जी के प्रयास से देश खड़ा हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव में आपने फिर मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया। देश में मजबूत और स्थिर सरकार बनी और जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जम्मू कश्मीर में दो विधान दो निशान थे उनको धारा 370 के तहत अधिकार दिए गए थे। मोदी सरकार द्वारा धारा 370 खत्म कर दी गई यह मोदी जी की देन है। हमनें राममंदिर निर्माण का फैसला लिया था जब हम नारे लगाते थे कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे तो कांग्रेस पार्टी उपहास करते हुए कहती थी तारीख नहीं बताएंगे। परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम जी की भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। विभाजन के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित हुए लोगों को नागरिकता देने की बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी करते थे परंतु हिम्मत किसी में नहीं थी। मोदी जी ने सीएए कानून लाकर उनको नागरिकता देने का काम किया। यह मजबूत सरकार का मजबूत फैसला था जो आपके वोट से संभव हो सका।
भारत की राजनीति की दिशा और दशा दोनों ही बदल दी हैं
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक़ से मुक्ति दिलायी। मोदी जी सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रहे हैं। उन्होंने भारत की राजनीति की दिशा और दशा दोनों ही बदल दी हैं। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है और मोदी जी ने विकास की। 2014 में शपथ लेते ही उन्होंने कहा था कि यह गांव, गरीब, किसान, युवा दलितों और महिलाओं को समर्पित सरकार है। आज गांव गांव में पक्की सड़क है। 4 करोड़ पीएम आवास बन चुकें हैं और 3 करोड़ आवास और बनने है। 10 करोड़ बहनों को उज्जवला गैस सिलेंडर, जल जीवन मिशन में 11 करोड घरों में पेयजल, इसमें छत्तीसगढ़ को 36 लाख और 2.5 लाख बिलासपुर को दिया गया है। स्वच्छ भारत के तहत 12 करोड़ शौचालय की सौगात दी गई। आयुष्मान भारत योजना में 10 करोड़ 74 लाख परिवार, 55 करोड़ लोग जिनमें 40 प्रतिशत आबादी गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा। इसमें अब 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो को भी जोड़ा जाएगा।
आज सबसे सस्ती और अच्छी दवा हम बना रहे हैं और 138 प्रतिशत एक्सपोर्ट बढ़ गया है
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश 11 वें पायदान से छलांग लगाकर 5वीं विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है हमनें दो सौ वर्षों तक देश में राज करने वाले ब्रिटेन को भी पीछे कर दिया और अगले दो वर्षों में हम तीसरे पायदान में पहुंच जाएंगे। आज सबसे सस्ती और अच्छी दवा हम बना रहे हैं। हमारा एक्सपोर्ट 138 प्रतिशत बढ़ गया है। पहले दीवाली पर पूजने वाली मूर्तियां चाइना बनाता था इतना ही नहीं बच्चों के खिलौने भी चाइना बनाता था। आज मोदी जी के प्रयास से देश में ही यह सब बन रहा है टॉय इंडस्ट्री में हमारा निर्यात ढाई गुना बढ़ गया है। आटोमोबाइल सेक्टर में हम जापान को पछाड़ कर तीसरे स्थान पर है। सूर्य योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट जिससे मुफ्त में उर्जा मिलेगी और अतिरिक्त ऊर्जा को बेच भी सकते हैं। मोदी जी ने तीन करोड़ लखपति दीदीयां बनाने का लक्ष्य रखा है। किसानों को सम्मान निधि मिलती रहेगी और 80 करोड़ जनता को 5 किलो प्रति सदस्य अनाज मिलता रहेगा। श्री नड्डा ने कहा कि अमृत भारत के तहत आने वाले समय में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को विकसित करेंगे जिसे लोग दोनों में अंतर ही नहीं कर पाएंगे। रेल का बजट ढ़ाई गुणा बढ़ा है छत्तीसगढ़ के भिलाई में आईआईटी, छत्तीसगढ़ में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले गए। स्मार्ट सिटी दी गई ।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही सनातन और राम विरोधी रही है यूपीए सरकार के समय में तो राम जी के अस्तित्व को नकारते हुए न्यायालय में एफीडेविट दिया था इतना ही नहीं इनके एक नेता ने न्यायालय में राम मंदिर के फैसले को टालने यह कहकर कहा था कि भाजपा को इसका फायदा चुनाव में मिल सकता है। इनके गठबंधन के सहयोगी नेता सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया तक कहा और ए राजा ने तो सनातन धर्म की तुलना एचआईवी से की। कांग्रेस चुप रही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता तक ठुकराया। ऐसी कांग्रेस पार्टी को वोट देना चाहिए क्या? राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस 3,716 करोड़ भी दिया गया है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3,100 रूपए की दर से खरीदीं की गई है।
मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे - उप मुख्यमंत्री अरूण साव
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि 1975 के आंदोलन से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लोरमी की धरती पर आए हैं सौभाग्य की बात है। इतनी बारिश के बाद भी आप सभी लोग सभा में आए इसका आभारी हूं। श्री साव ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि आप सभी संकल्प लें कि मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। लोरमी, मुंगेली, तखतपुर विधानसभा से भाजपा को लीड़ मिलनी चाहिए। देश में जब कोरोना महामारी आयी इन विपरीत परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सबके लिए मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराई। 80 लाख परिवारों को 5 किलो प्रति व्यक्ति अनाज मिल रहा हैं। किसान भाईयों को 6 हज़ार रूपए सालाना किसान सम्मान निधि दी जा रही हैं। नल जल मिशन के तहत घरों में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
मुंगेली के विधायक पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहिले ने कहा कि हम सब यहां बिलासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोखन साहू को जीताने और पूरे छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने उपस्थित हुए हैं। श्री मोहिले ने लोरमी की जनता से कहा कि आपने विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने सहयोग दिया।अब लोकसभा चुनाव में भी बिलासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोखन साहू को जीताकर दिल्ली भेजना है। साय सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी, किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस दिया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3,100 से की, महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिला। तखतपुर के विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि लोरमी की जनता ने हमेशा से ही मुझे समर्थन दिया है। आशीर्वाद दिया है। लोरमी विधानसभा क्षेत्र के सभी बुथों से भाजपा को लीड़ मिलनी चाहिए। और नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने सहयोग देंगे।
आपका बेटा,आपका भाई ,हमेशा की तरह सेवा में हाजिर रहेगा:तोखन साहू
भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने कहा कि माता कौशल्या की धरती में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही श्री साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी बारिश के बाद भी आप सभी आए। 7 मई को लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में आप सभी को मतदान करना है और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी विश्व पटल पर भारत का नाम रौशन किए हैं। मोदी जी ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करके जनता का जीवन स्तर ऊंचा किया है। बिलासपुर लोकसभा की आठों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को वोट मिलना चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक, बेमेतरा के विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मूर्ति बांधीं,अनुराग सिंह देव , सियाराम साहू, ज़िला अध्यक्ष शैलेश पाठक , सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारो की संख्या में आमजन मौजूदमें थे।
झलकियां
भारी बारिश के बावजूद जनसभा में भीड़ उमड़ी रही
सभा में उपस्थित महिलाए अपने हाथों में मोदी जी का पोस्टर लिए बैठीं थीं
युवा अबकी बार 400 का पोस्टर लिए बीच-बीच में नारे लगाते रहे
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भगवान श्रीराम जी की बेर से बनी विश्व की सबसे बड़ी कलाकृति (5,000 स्क्वायर फीट, 5 हज़ार किलो बेर एवं 20 युवाओं की टीम ने 20 घंटे में तैयार की) भेंट की
कांग्रेस की मठ-मंदिर और सबकी संपत्ति पर नजर, घोषणापत्र में कहा ‘सभी की संपत्ति का सर्वे करवाएँगे’
हमने 4 महीने में ही कई नक्सली मार गिराए है हमारी सरकार बनाए नक्सलवाद का सफाया कर देंगे:अमित शाह
कांग्रेस कहती है कि संसाधन पर सबसे पहला अधिकार अल्पसंख्यक का है, हम कहते हैं कि पहला हक गरीब, आदिवासी, दलित का है
कांग्रेस की मठ-मंदिर और सबकी संपत्ति पर नजर, घोषणापत्र में कहा ‘सभी की संपत्ति का सर्वे करवाएँगे’
मोदी 3.0 बनते ही देश के सभी वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य का खर्च आपके बेटे नरेंद्र मोदी उठाएँगे
सत्ता के पहले ही इंडी अलायंस में लाठियाँ चल रही हैं, ये देश को एक नहीं रख सकते
कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने राज किया लेकिन छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए कुछ नहीं किया
मोदी जी ने जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासियों को सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास देने का काम किया
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, ‘500 साल से टेंट में बैठे रामलला का पहली बार सूर्य तिलक के साथ भव्य मंदिर में जन्मदिन मनाया गया। राम मंदिर निर्माण के लिए कई लोग शहीद हो गए लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को वर्षों से लटकाती, भटकाती और अटकाती रही। मोदी जी दूसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भव्य राम मंदिर का निर्माण करने का काम किया और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी की। राम मंदिर के अलावा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर, केदारनाथ और बद्रीनाथ का पुनर्निर्माण सहित मोदी सरकार में सोने का सोमनाथ मंदिर भी बन रहा है।’
उन्होंने कहा कि, ‘मोदी जी के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड और अगले 25 साल का एजेंडा है। चार पीढ़ियों से राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का समर्थन नहीं किया। कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को पैसा नहीं दिया और ना ही किसानों को पैसा दिया। कांग्रेस ने तेंदु पत्ता वालों को बोनस नहीं दिया, घरों में गैस, बिजली, शौचालय और नल से जल नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार ने किसानों के धान को कभी 3,100 रुपये में नहीं खरीदा। मोदी सरकार में गरीबों को आवास, गैस, बिजली, शौचालय, मुफ्त अनाज और नल से जल देने का काम किया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी जी ने 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य का खर्चा नि:शुल्क कर दिया है। मोदी 3.0 में 70 साल से ऊपर सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।’
उन्होंने कहा कि, ‘खड़गे जी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना? उन्हें मालूम होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार है। कांग्रेस ने दशकों तक धारा 370 को अनौरस संतान की तरह सम्हाल कर रखा था। मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया। इस देश से आतंकवाद को पूर्णतया खत्म और नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर लाने का काम मोदी जी ने किया है। मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया है।’
श्री अमित शाह ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन में 5 साल तक महादेव एप कांड चलता रहा। महज 4 महीने के अंदर भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को समाप्त करने का काम किया है। 123 लोग गिरफ्तार हुए, 250 लोगों ने समर्पण किया। आज आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद जड़ से खत्म हो चुका है। आने वाले दो वर्षों में मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। आदिवासियों के घरों में बिजली नहीं पहुँचती है, स्कूल नहीं है, राशन की दुकान नहीं है।’
उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस ने सालों तक आदिवासी मंत्रालय नहीं बनाया लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य भी बनाया और आदिवासी मंत्रालय का भी गठन किया। मोदी जी ने जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास की दिशा में काम किया है। आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार में ओडिशा के गरीब आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का दर्जा दिया गया, जिससे आदिवासियों का गौरव बढ़ा है। मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में 200 करोड़ रुपये की लागत से 10 आदिवासी संग्रहालय का निर्माण किया गया है। कांग्रेस की सरकार में आदिवासियों के लिए बजट 24 हजार करोड़ रुपये था, लेकिन मोदी जी ने इस बजट को बढ़ाकर 1 लाख 24 हजार करोड़ रुपये कर दिया। मोदी सरकार में तेंदु पत्ता के लिए बोनस दिया गया, एकलव्य स्कूल का निर्माण हुआ और 1 लाख छात्रों को छत्रवृत्ति दिया गया।’
श्री अमित शाह ने कहा कि, ‘राहुल गांधी ने घोषणापत्र में संपत्ति के सर्वे की बात की है। मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, आदिवासियों का नहीं। जिस पार्टी की नजर देश भर के मठ और मंदिरों की संपत्ति पर है, उसके बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह संपत्ति कहाँ जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट किया है कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़ा समाज का है। सत्ता मिलने से पहले ही अभी राँची में इंडी गठबंधन के कांग्रेस और आरजेडी के बीच हाथापाई का नजारा सामने आया है। जिनके बीच खुद एकता नहीं है, वे देश की एकता को बनाकर नहीं रख सकते हैं। नॉर्थ ईस्ट हो, कश्मीर हो या नक्सल प्रभावित क्षेत्र हो, मोदी जी ने पूरे देश को एकजुट करने और अखंड बनाने का काम किया है।’
उन्होंने कहा कि, ‘सोनिया-मनमोहन की कांग्रेस सरकार ने 10 साल में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मात्र 77 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया। जबकि, नरेन्द्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपये दिया। इसके अलावा, सड़क निर्माण के लिए 25 हजार करोड़ रुपये, रेलवे के लिए 45 हजार करोड़ रुपये, एयरपोर्ट के लिए 2,800 करोड़ रुपये देने का काम मोदी जी ने किया है। मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों को दिया जाने वाला 5 किलो मुफ्त अनाज 2029 तक दिया जाएगा। अब नल से जल की तर्ज पर घर-घर में पाइप से गैस पहुँचाने का काम मोदी सरकार करेगी।’
श्री अमित शाह ने कहा कि, ‘जब तक नक्सलवाद है तब तक आदिवासी क्षेत्रों में शांति, सड़क, बिजली, शिक्षा, गैस, नौकरी, खाना और इलाज नहीं पहुँच सकती है। आने वाले दो वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ कर विकास की गंगा प्रवाहित करने का काम करेगी। मोदी जी ने 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। आने वाला पाँच साल विकसित भारत का नींव साबित होने वाला है। विकसित भारत का सबसे बड़ा फायदा किसान, आदिवासी, दलित, युवा, गरीब और महिलाओं को होगा।’
अंत में, उन्होंने 400 पार के साथ प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।
छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन में अंतर समझ रही है : किरण देव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की शुरुआत बस्तर से हो चुकी है और हम सभी को अच्छी तरह मालूम है कि जनता का बहुत आशीर्वाद बस्तर लोकसभा में भाजपा को प्राप्त हुआ है। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर, उनकी गारंटी पर, भाजपा के संकल्पों पर विश्वास व्यक्त कर रहा है। 10 वर्षों में जिस ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ विभिन्न योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वच्छ सरकार और सुशासन देश को दिया है, देशभर में चारों तरफ से यही पुकार उठ रही है- फिर एक बार, मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की कल्याणकारी योजनाएँ किसी समाज, धर्म, जाति या वर्ग के लिए नहीं, अपितु देश के सभी लोगों के लिए है। श्री देव ने कहा कि देश की आजादी के बाद 70 वर्षों तक कांग्रेस सरकार देश को लूटने में मस्त थी। भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार, दुराचार कांग्रेस सरकार की पहचान है। पिछले पाँच साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की करतूतों को छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है। भूपेश सरकार ने प्रदेश में तबाही मचाही मचा रखी थी। इसीलिए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की अन्यायी और अत्याचारी सरकार को पाँच साल बाद मौका मिलते ही उखाड़ फेंका। श्री देव ने कहा कि आज पूरे देश-प्रदेश और जनजाति बहुल बस्तर-काँकेर में आदिवासी और गरीब कल्याण की योजनाएँ हर व्यक्ति तक पहुँची है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन में अंतर समझ रही है। कांग्रेस ने जहाँ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को रोककर जनता को उनके लाभ से वंचित किया, वहीं अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार का सुशासन जनता के सामने है। महज तीन महीने में 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक की महतारी वंदन, धान खरीदी, बकाया बोनस, अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान करके प्रदेश की सरकार ने मिसाल कायम की है। देश में ऐसा किसी प्रदेश सरकार ने नहीं किया।
मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने भोजराज नाग को सांसद बनाये -भोजराज नाग
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार गाँव, गरीब, किसान, महिला और नौजवान के सर्वतोमुखी उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के कार्यों और उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा करते हुए श्री नाग ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत आकार ले रहा है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किये गए वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम करके सुशासन को साकार किया है। भाजपा की सरकार ने आदिवासियों का मान-सम्मान बढ़ाया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार करने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लेकर श्री नाग ने यह भी कहा कि जबरिया धर्मांतरण रोकने के लिए हम कानून बनाएंगे और धर्मांतरण कर आदिवासी संस्कृति को चोट पहुँचाने वाले धर्मांतरित आदिवासियों की डिलिस्टिंग करने की दिशा में काम करेंगे।
भाजपा की इस महती चुनावी जनसभा को सांसद मोहन मंडावी. पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व विधायकगण मंतूराम पवार, देवलाल दुग्गा व शिशुपाल सोरी, सुमित्रा मारकोले ने भी संबोधित किया। सभा के दौरान प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा समन्वयक प्रेमप्रकाश पांडेय, बस्तर क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, विधायक द्वय नीलकंठ टेकाम व आशाराम नेताम, कमलचंद्र भंजदेव, रजनीश सिंह, महेश जैन, यशवंत जैन, भूपेंद्र नाग, भरत मटियारा सहित काफी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विशाल जनसमूह उपस्थित
